Hot News

कौन बनेगा केरल का मुख्यमंत्री? कांग्रेस में मंथन पूरा, कल होगा ऐलान

Kerala New Chief Minister:केरल में कांग्रेस नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF) की बड़ी जीत के बाद अब राज्य के नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर अंतिम दौर की चर्चा पूरी हो चुकी है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार (13 मई) को इस मुद्दे पर अहम बैठक की. पार्टी ने संकेत दिया है कि मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा गुरुवार को की जाएगी.

खरगे और राहुल गांधी ने की अहम बैठक

दिल्ली के 10 राजा जी मार्ग पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर दोनों नेताओं के बीच आधे घंटे से अधिक समय तक चर्चा हुई. बैठक में केरल में प्रशासन गठन और मुख्यमंत्री पद के लिए संभावित नामों पर विचार-विमर्श किया गया.

जयराम रमेश ने क्या कहा?

बैठक के बाद कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने मीडिया से कहा कि कांग्रेस विधायक दल ने नेता चुनने के लिए पार्टी नेतृत्व को अधिकृत किया था. उन्होंने कहा- आलाकमान ने चर्चा पूरी कर ली है और फैसले की घोषणा कल की जाएगी.

मुख्यमंत्री पद की दौड़ में कौन-कौन?

केरल में मुख्यमंत्री की दौड़ में तीन नाम सबसे ऊपर हैं. संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, पिछली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे वीडी सतीशन और वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदार हैं. पार्टी नेतृत्व सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद अंतिम नाम तय करेगा.

विधायक दल ने आलाकमान को दिया था अधिकार

7 मई को हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में एक प्रस्ताव पारित कर मुख्यमंत्री पद के लिए विधायक दल का नेता चुनने का अधिकार पार्टी आलाकमान को सौंप दिया गया था. इसके बाद से लगातार पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बीच विचार-विमर्श चल रहा था.

केरल चुनाव में UDF की बड़ी जीत

हाल ही में हुए केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 140 में से 102 सीटों पर जीत दर्ज की. इस जीत के बाद राज्य में कांग्रेस नेतृत्व वाली प्रशासन बनने जा रही है और अब सबकी नजर मुख्यमंत्री पद के चेहरे पर टिकी हुई है.

Also Read: असम में UCC लागू करेगी प्रशासन, बोले सीएम हिमंता- 26 मई को पेश होगा विधेयक

The post कौन बनेगा केरल का मुख्यमंत्री? कांग्रेस में मंथन पूरा, कल होगा ऐलान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top