Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Weather: बिहार के इन 11 जिलों में हीट वेव का अलर्ट, अगले तीन दिनों के लिए IMD की चेतावनी

Bihar Weather: बिहार में गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है और अब यह आम जनजीवन के लिए चुनौती बनती जा रही है. राज्य के कई जिलों में दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म रहने लगी हैं. हिंदुस्तान मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि आने वाले 2 से 3 दिन मौसम के लिहाज से बेहद तकलीफदेह हो सकते हैं. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने हीट वेव और वॉर्म नाइट के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. खासकर दक्षिण और पश्चिम मध्य बिहार के जिलों में भीषण लू चलने की प्रबल संभावना है. तेज धूप और उमस ने किया बेहाल राज्य में सुबह से ही सूरज आग उगल रहा है और उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है. धूप में बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है. गया में 22 अप्रैल को अधिकतम तापमान 42.8°C दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे ज्यादा था. बक्सर, डेहरी, औरंगाबाद, पटना, छपरा जैसे जिलों में भी पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा. आईएमडी की चेतावनी: दोपहर में बाहर न निकलें आईएमडी ने लोगों से अपील की है कि दोपहर 12 से 3 बजे तक घर से बाहर निकलने से बचें. साथ ही, खुद को हाइड्रेटेड रखने और गर्मी से बचाव के सभी उपाय अपनाने की सलाह दी गई है. नमी और तापमान के संयुक्त प्रभाव से शरीर को महसूस होने वाला तापमान वास्तविक तापमान से अधिक रहेगा. इन जिलों पर सबसे ज्यादा खतरा सीवान, सारण, पटना, जहानाबाद और गया जैसे जिलों में ‘हॉट डे’ घोषित किया गया है. वहीं, वाल्मिकीनगर, मोतिहारी, शिवहर, गोपालगंज जैसे जिलों में भी लू का असर तेज हो सकता है. रात को भी तापमान ज्यादा रहने से वॉर्म नाइट की स्थिति बनी रहेगी, जिससे लोगों को नींद में भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. क्या कहते हैं चिकित्सक? गर्मी से बचने के लिए ढीले और हल्के रंग के कपड़े पहनें, पानी अधिक मात्रा में पिएं और धूप में निकलने से पहले सिर को ढकें. बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. डायटीशियन रूपाली सिंह बताती हैं कि गर्मी में डिहाइड्रेशन की समस्या सबसे अधिक होती है. ज्यादातर लोग बाहर का जूस लेना पसंद करते हैं . लेकिन इससे बचना चाहिए. ऐसे मौसम में लिक्विड का इस्तेमाल ज्यादा करें. घर में बनाया हुआ जूस लें. नारियल पनि और आम का जूस बेस्ट है. Also Read: बिहार की फेमस एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और गायिका अनुपमा यादव जाएंगी जेल! इस मामले में कोर्ट ने भेजा समन The post Bihar Weather: बिहार के इन 11 जिलों में हीट वेव का अलर्ट, अगले तीन दिनों के लिए IMD की चेतावनी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पहलगाम आतंकी हमले में बिहार निवासी इंस्पेक्टर की भी मौत, नाम पूछकर पत्नी के सामने गोलियों से छलनी किया

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकवादियों ने बड़ा हमला किया और कम से कम 26 लोगों को मौत के घाट उतार दिया. इस हमले में कई लोग गंभीर रूप से जख्मी भी हैं. मृतक अलग-अलग राज्यों के हैं और पर्यटन के लिए कश्मीर गए थे. अचानक आतंकवादियों ने उन्हें निशाना बनाया और गोलियों की बौछार कर दी. जान गंवाने वालों में बिहार के रहने वाले मनीष भी शामिल हैं जो एक्साइज विभाग में इंस्पेक्टर पद पर तैनात थे. नाम पूछा और पत्नी के सामने ही छलनी कर दिया पहलगाम में हुए आतंकी हमले में बिहार निवासी मनीष रंजन की भी मौत हुई है. मनीष एक्साइज इंस्पेक्टर थे. हैदराबाद में उनकी तैनाती थी. मनीष रंजन अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ एलटीसी पर कश्मीर घूमने गए हुए थे. आतंकियों ने मनीष से पहले उनका नाम पूछा और पत्नी के सामने ही गोलियों से छलनी कर दिया. वे रांची में भी काम कर चुके हैं. उनके पिता का नाम मंगलेश मिश्रा है. ALSO READ: Pahalgam Attack Video: पहलगाम आतंकी हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ, मृतकों में दो विदेशी भी शामिल, देखें पूरी सूची सेना की वर्दी में पहुंचे और गोलियों की बौछार कर दी इस हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. हमला दोपहर करीब पौने तीन बजे हुआ. सूत्र बताते हैं कि ये आतंकी कुछ दिन पहले जम्मू के बॉर्डर से घुसकर किश्तवाड़ होते हुए कश्मीर पहुंचे थे. आतंकी सेना की वर्दी में थे. आतंकी बैसरन घाटी में पहाड़ से नीचे उतरे और पर्यटकों पर गोलीबारी शुरू कर दी. पीएम मोदी बीच दौरे से वापस लौटे हिंदुस्तान जम्मू कश्मीर में 2019 के पुलवामा अटैक के बाद का यह सबसे बड़ा आतंकी हमला है. तब 47 जवान मारे गए थे. इधर, पहलगाम के इस आतंकी हमले की घटना के बाद हिंदुस्तान प्रशासन भी एक्शन में है. गृह मंत्री देर शाम पहलगाम पहुंचे. वहीं पीएम नरेंद्र मोदी सऊदी में क्राउन प्रिंस के साथ निर्धारित रात्रि भोज को छोड़कर हिंदुस्तान लौट आए हैं. सीसीएस की बैठक आज होनी है. इस हमले की जिम्मेवारी प्रतिबंधित पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट ने ली है. The post पहलगाम आतंकी हमले में बिहार निवासी इंस्पेक्टर की भी मौत, नाम पूछकर पत्नी के सामने गोलियों से छलनी किया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Pahalgam Terror Attack : शादी के बाद पत्नी के साथ शुभम पहुंचा था पहलगाम, आतंकियों ने सिर में मारी गोली

Pahalgam Terror Attack : कश्मीर के पहलगाम शहर के निकट ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ के नाम से मशहूर पर्यटन स्थल बैसरन में मंगलवार को आतंकी हमला हुआ. आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में ज्यादातर पर्यटक थे. आतंकी हमले में मारे गए शख्स शुभम द्विवेदी के चचेरे भाई सौरभ द्विवेदी ने ANI से बातचीत में बताया कि उनके भाई की इस हमले में मौत हो गई. शुभम उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले थे और हाल ही में 12 फरवरी को उनका विवाह हुआ था. वह अपनी पत्नी के साथ पहलगाम घूमने गए थे. सौरभ ने बताया कि उनकी भाभी ने फोन कर बताया कि शुभम को सिर में गोली लगी है. उन्होंने कहा कि ऐसा भी बताया जा रहा है कि हमलावरों ने लोगों से नाम पूछने के बाद गोली चलाना शुरू किया. परिवार को सूचना मिली है कि तमाम प्रक्रियाओं के बाद शव 2-3 दिन में सौंपा जाएगा. इस दर्दनाक घटना से पूरा परिवार सदमे में है और शुभम की अचानक हुई इस मौत से माहौल गमगीन हो गया है. #WATCH | Shubham Dwivedi, a resident of Kanpur, Uttar Pradesh, lost his life in the #PahalgamTerroristAttack His cousin Saurabh Dwivedi in Kanpur says, “…Shubham Bhaiya got married on February 12 this year. He was in Pahalgam with his wife. My sister-in-law called my uncle and… pic.twitter.com/lgAyogQV5c — ANI (@ANI) April 22, 2025 2019 में पुलवामा हमले के बाद कश्मीर घाटी में अब तक का सबसे बड़ा हमला पहलगाम में हुआ आतंकी हमला 2019 में पुलवामा हमले के बाद कश्मीर घाटी में अब तक का सबसे बड़ा हमला बताया जा रहा है. जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस घटना को “हाल के वर्षों में आम नागरिकों पर सबसे बड़ा हमला” करार दिया है. उन्होंने कहा कि मृतकों की संख्या का पता लगाया जा रहा है. एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, हमले में कुल 26 लोगों की मौत हुई है, जिनमें दो विदेशी नागरिक—एक संयुक्त अरब अमीरात और एक नेपाल से—और दो स्थानीय निवासी शामिल हैं. मृतकों में से 22 की पहचान हुई अधिकारियों ने यह भी बताया कि मृतकों में से 22 की पहचान कर ली गई है, जबकि शेष चार की शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है. इस हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है और सुरक्षा एजेंसियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है. हमले के पीछे के मकसद और हमलावरों की पहचान को लेकर छानबीन जारी है. The post Pahalgam Terror Attack : शादी के बाद पत्नी के साथ शुभम पहुंचा था पहलगाम, आतंकियों ने सिर में मारी गोली appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : छात्रों ने शिक्षक पर लगाया फीस लेकर भाग जाने का आरोप

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी माधवी मिश्रा ने मंगलवार को जनता दरबार लगाकर जिले के विभिन्न इलाकों से आये लोगों की समस्या सुनी. बलियापुर इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्रों ने उपायुक्त को बताया कि वहां के एक शिक्षक, जो कोचिंग सेंटर भी चलाते हैं, ट्यूशन फीस के रूप में 70 छात्रों से 10- 10 हजार रुपये लिये. इसमें से केवल 2000 इंस्टीट्यूट में जमा कराये. बाकी रकम लेकर भाग गये. इस संबंध में बलियापुर थाना में शिकायत दर्ज करायी गयी है. छात्रों ने उपायुक्त से रकम वापस दिलाने की गुहार लगायी. वहीं एक अन्य व्यक्ति ने उपायुक्त को बताया कि उनके पिता बीसीसीएल में कार्यरत थे. उनके पेंशन की राशि बैंक में जमा हो रही थी. पिता की मृत्यु के बाद भूलन बरारी के कार्मिक पदाधिकारी बैंक में आवश्यक कागजात नहीं भेज रहे हैं. इस कारण बैंक एकाउंट से राशि नहीं निकाल पा रहे है. उपायुक्त ने इस मामले पर बीसीसीएल के निदेशक कार्मिक से बात कर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया. जनता दरबार में जमीन अधिग्रहण के बाद मुआवजा नहीं मिलने, अबुआ आवास स्वीकृत हो जाने के बावजूद भाई द्वारा निर्माण कार्य नहीं करने देने, जमीन का म्यूटेशन नहीं करने, जमीन मापी में बाधा उत्पन्न करने आदि मामले आये. सभी मामलों में उपायुक्त ने आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया. बैठक में सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नियाज अहमद समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : छात्रों ने शिक्षक पर लगाया फीस लेकर भाग जाने का आरोप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : सिंफर के पूर्व डायरेक्टर के जमीन पर काम रोका, 75 लाख रुपये मांगी रंगदारी

सिंफर के पूर्व डायरेक्टर अमलेंदु सिन्हा के पुस्तैनी जमीन का जाली कागजात बनाने और रंगदारी में 75 लाख रुपये मांगने के मामला में कई लोगों के खिलाफ मंगलवार को धनबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. अमलेंदु सिन्हा के लिखित शिकायत पर सुजीत कुमार, उमेश प्रसाद, संतोष राय, सर्वेश्वर प्रसाद, तापस कुमार व राजेश कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. सभी डीजीएमएस कॉलोनी के रहने वाले हैं. रंगदारी देने से मना करने पर धमकाने लगे : सिंफर के पूर्व निदेशक अमलेंदू सिन्हा ने पुलिस को बताया कि पुलिस लाइन डीजीएमएस कॉलोनी में उन लोगों का पुश्तैनी मकान है और लगभग 70 सालों से रह रहे हैं. घर जर्जर होने के बाद पूरे परिवार के लोगों ने नया बहुमंजिला इमारत बनाने का फैसला किया और स्मृति डेवलपर के साथ एकरारनामा किया गया. उसके बाद जर्जर मकान तो तोड़ा गया. तभी सभी आरोपित अन्य 8-10 लोगों के साथ 31 जुलाई 2023 को आये और स्मृति डेवलपर के मृदुल राय से एक लाख रुपया बतौर रंगदारी ली. बाद में ये लोग 75 लाख मांगने लगे. जब हम लोग रंगदारी देने से मना किया तो ये लोग कई तरह से हम लोगों को डराने धमकाने लगे और गोली मारने की धमकी देने लगा. जिससे पूरा परिवार व डेवलपर डरा हुआ है. इस बीच ये लोग धोखाधडी एवं जालसाजी की नियत से झूठे तथ्यों के आधार पर जमीन का एक पॉवर ऑफ एर्टोनी बनाया जिसमें उमेश प्रसाद राय, तथा संतोष राय जमीन मालिक बनकर सुजीत कुमार को पॉवर दिया. सर्वेश्वर प्रसाद तथा तापस सेन गवाह बना और कहा कि अब 75 लाख दो नहीं दो काम रोक देंगे. उन्होंने धनबाद थाना में सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवायी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : सिंफर के पूर्व डायरेक्टर के जमीन पर काम रोका, 75 लाख रुपये मांगी रंगदारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : धनबाद- लोकमान्य तिलक टर्मिनस- धनबाद स्पेशल 27 से चलेगी

यात्रियों की सुविधा के लिए धनबाद से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के लिए एक और स्पेशल ट्रेन की घोषणा कर दी गयी है. यह ट्रेन भी धनबाद- कतरासगढ़- चन्द्रपुरा- बोकारो थर्मल- रांची रोड- पतरातू- खलारी- लातेहार- डाल्टनगंज- गढ़वा रोड- रेणुकूट- ओबरा डैम- सिंगरौली के रास्ते चलायी जायेगी. इसकी बुकिंग शुरू होने वाली है. धनबाद और लोकमान्य तिलक टर्मिनल के मध्य गाड़ी संख्या 03327/ 28 धनबाद- लोकमान्य तिलक टर्मिनस- धनबाद स्पेशल ट्रेन चलेगी. 26 अप्रैल से 28 जून तक प्रत्येक शनिवार को गाड़ी संख्या 03327 धनबाद- लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल धनबाद से 08:00 बजे खुलकर रविवार को 05:30 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी. वहीं 27 अप्रैल से 29 जून तक प्रत्येक रविवार को गाड़ी संख्या 03328 लोकमान्य तिलक टर्मिनस- धनबाद स्पेशल लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रात 08:00 बजे खुलकर मंगलवार को सुबह 08:40 बजे धनबाद पहुंचेगी. स्पेशल ट्रेन में साधारण श्रेणी के छह कोच, शयनयान श्रेणी के छह कोच, तृतीय वातानुकूलित इकोनॉमी श्रेणी के चार, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के दो एवं द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी का दो कोच रहेगा. चंडीगढ़-धनबाद स्पेशल 19 घंटे विलंब आने की उम्मीद : चंडीगढ़-धनबाद स्पेशल करीब 19 घंटे विलंब से चल रही है. ट्रेन को मंगलवार की सुबह नौ बजे धनबाद आना था. फिलहाल बुधवार की सुबह चार बजे तक आने की उम्मीद है. ट्रेन के विलंब से चलने का असर धनबाद-लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर पड़ेगा. ट्रेन संख्या 03379 धनबाद-लोकमान्य तिलक टर्मिनस को 13.30 घंटे विलंब से चलने के आसार है. दोनों ट्रेन एक ही रैक से चल रही है. ट्रेन के विलंब से आने पर दूसरी ट्रेन प्रभावित हुई है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : धनबाद- लोकमान्य तिलक टर्मिनस- धनबाद स्पेशल 27 से चलेगी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जान को जोखिम में डालकर नहीं, साहस से करें आंदोलन

प्रतिनिधि, हुगलीशिक्षा भर्ती घोटाले के विरोध में आंदोलनरत अभ्यर्थियों को समर्थन देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने हुगली में कहा कि भाजपा उनके साथ है. लेकिन जीवन को खतरे में डालकर आंदोलन न करें. उन्होंने तृणमूल कांग्रेस प्रशासन पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रशासन कभी भी नियुक्ति सूची प्रकाशित नहीं करेगी. क्योंकि इससे घोटाले में शामिल लोगों के नाम सामने आ जायेंगे. वेतन पर मुख्यमंत्री के बयान पर सवाल : सुकांत ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर सवाल उठाया. जिसमें उन्होंने कहा था कि शिक्षक काम करें और वेतन की चिंता न करें. उन्होंने कहा कि अभी तक वेतन का बिल तक तैयार नहीं है. अगर अयोग्य शिक्षकों का वेतन बिल तैयार होता है तो अदालत की अवमानना होगी. ऐसे में मुख्यमंत्री को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या इन शिक्षकों को अब दोबारा परीक्षा नहीं देनी होगी. बंगाल में भ्रष्टाचार का आरोप श्री मजूमदार ने कहा कि त्रिपुरा और असम में नियमित तौर पर नियुक्तियां होती हैं. लेकिन वहां किसी प्रकार के भ्रष्टाचार की शिकायत नहीं होती है. वहीं बंगाल में एसएससी अभ्यर्थियों को बार-बार धोखा दे रहा है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जान को जोखिम में डालकर नहीं, साहस से करें आंदोलन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भाटपाड़ा में मकान ढहने से युवती की मौत, युवक घायल

संवाददाता, बैरकपुर भाटपाड़ा नगरपालिका के वार्ड नंबर 18 के रुस्तम गुमटी इलाके में एक मकान गिर गया. इस घटना में एक युवती की मौत हो गयी और उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. मलबे को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है. मृतका का नाम खुशबू खातून (23) है. घायल युवक की पहचान मोहम्मद अफजल (20) के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि यह घटना मंगलवार तड़के हुई. स्थानीय लोगों ने अचानक तेज आवाज सुनी, जिसके बाद वे तुरंत मौके पर पहुंचे और देखा कि मकान का एक हिस्सा ढह गया है. इसके बाद स्थानीय लोगों ने मदद की और अंदर से एक युवक को बाहर निकाला. समाचार मिलने के बाद जगदल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. अचेतावस्था में पड़ी खुशबू को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच कर रही है. स्थानीय टिंकू आलम ने बताया कि यह एक मंजिला मकान था, जो काफी समय से जर्जर हालत में था. दो दिन पहले तेज हवा चली थी, लेकिन तब कुछ नहीं हुआ था. मंगलवार तड़के यह घटना हुई. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post भाटपाड़ा में मकान ढहने से युवती की मौत, युवक घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

””बाहरी लोगों”” ने रची मुर्शिदाबाद हिंसा की साजिश : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

मई में हिंसाग्रस्त इलाकों का दौरा करेंगी सीएम प्रतिनिधि, खड़गपुर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि वक्फ अधिनियम को लेकर मुर्शिदाबाद के कुछ हिस्सों में भड़की हिंसा के लिए “बाहरी लोग” जिम्मेदार हैं और वह स्थिति का आकलन करने के लिए मई के पहले सप्ताह में अशांत क्षेत्रों का दौरा करेंगी. उनकी प्रशासन जिले के धुलियान के दो वार्डों में हुए दंगों के “षड्यंत्रकारियों को जल्द ही बेनकाब करेगी. मेदिनीपुर में एक प्रशासनिक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ये बातें कहीं. मुख्यमंत्री ने कहा- ””हिंसा दुर्भाग्यपूर्ण थी. हम दंगे नहीं चाहते. कुछ बाहरी लोगों ने इसे अंजाम दिया, लेकिन हम उन्हें और उनकी साजिश को उजागर करेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा, “मैंने हिंसा में मारे गये लोगों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा देने का वादा किया है. हम ””बांग्लार बारी”” योजना के तहत उनके घरों का पुनर्निर्माण भी करेंगे. मैं मई के पहले सप्ताह में वहां जाऊंगी और स्थिति का आंकलन करूंगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post ””बाहरी लोगों”” ने रची मुर्शिदाबाद हिंसा की साजिश : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

तालिका प्रकाशित करने में आपत्ति क्यों : सांसद गांगुली

कोलकाता. मुख्यमंत्री ने अंदोलन कर रहे बेरोजगार शिक्षकों से काम पर लौटने की बात कही है. उन्होंने कहा कि योग्य व अयोग्य की तालिका की शिक्षकों को क्या जरूरत है. प्रशासन वेतन दे रही है. मुख्यमंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा सांसद अभिजीत गांगुली ने कहा कि तालिका प्रकाशित में प्रशासन को आपत्ति क्यों है. उन्होंने आरोप लगाया कि सीएम चाहती हैं कि तालिका प्रकाशित नहीं हो, ताकि अयोग्य लोगों की नौकरी बनी रहे. चोरों को बचाने में लगी हैं. तालिका प्रकाशित करने में असुविधा कहां है. अयोग्य को बचाने की कोशिश की जा रही है. इसलिए इस तरह की बातें वह कह रही हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post तालिका प्रकाशित करने में आपत्ति क्यों : सांसद गांगुली appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top