Hot News

पूर्वी सिंहभूम में कई बच्चे ब्रेन मलेरिया की चपेट में, दो दिन में तीन बच्चों की मौत

East Singhbhum Brain Malaria Cases: झारखंड के जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में ब्रेन मलेरिया (सेरेब्रल मलेरिया) के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. इस समय अस्पताल के शिशु रोग विभाग में पूरे पूर्वी सिंहभूम जिले के अलग-अलग प्रखंडों से आए 15 मासूम शिशु जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं. इन सभी बच्चों में ब्रेन मलेरिया की पुष्टि हुई है. शिशु रोग विभाग के डॉक्टर केके चौधरी ने बताया कि पिछले एक हफ्ते के भीतर अचानक से दिमागी बुखार की शिकायत के साथ बच्चों के आने का सिलसिला बढ़ गया है. शिशु रोग वार्ड के बेड पूरी तरह से भर चुके हैं. 

पांच बच्चों की हालत गंभीर, एनआईसीयू में चल रहा इलाज 

पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड में पिछले दो दिनों के भीतर तीन स्कूली बच्चों की मौत से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. एक ही परिवार के दो लोग मलेरिया से पीड़ित हैं. जिसमें आठ वर्षीय सुबोला सरदार की मौत हो गई है. वहीं उसकी बहन खुशबू सरदार गंभीर बनी हुई है. उसे ब्रेन मलेरिया, गंभीर एनीमिया, दौरे और सांस लेने में तकलीफ के कारण वेंटिलेटर पर रखा गया है. वहीं पोटका सेरेलाडीह निवासी मंगल भूमिज व उसका एक वर्षीय बेटा अभिजीत भूमिज मलेरिया से पीड़ित है. पोटका से बेहतर इलाज के लिए दोनों को एमजीएम अस्पताल लाया गया है. यहां भर्ती बच्चों में से पांच की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है, जिनका इलाज एनआइसीयू में चल रहा है.

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से की सतर्क रहने की अपील 

जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ मृत्युंजय धाउड़िया ने कहा कि ब्रेन मलेरिया मलेरिया का सबसे घातक रूप है. समय पर इलाज न मिलने पर इसमें मृत्यु दर 15 से 20 प्रतिशत तक होती है. वहीं बिना इलाज के यह 90 प्रतिशत जानलेवा है. 

यह भी पढ़ें- दुमका : बनियारा पंचायत की समस्याओं को लेकर ग्रामीणों का जन-प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

यह भी पढ़ें- नया विचार दुमका गौरव सम्मान: शिक्षा, स्पोर्ट्स, संस्कृति और प्रशासन के 37 विशिष्ट हस्तियों का हुआ सम्मान

यह भी पढ़ें- पलामू में पांडू पुलिस ने अवैध भंडारण किए गए 4800 सीएफटी बालू को किया जब्त, प्राथमिकी दर्ज

The post पूर्वी सिंहभूम में कई शिशु ब्रेन मलेरिया की चपेट में, दो दिन में तीन बच्चों की मौत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top