Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कोयला लदे ट्रक की चपेट में आया बच्चा, मौत

हंटरगंज. चतरा-गया मुख्य पथ स्थित बोड़ा मोड़ के समीप सोमवार की सुबह कोयला लदे ट्रक ने एक शिशु को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे शिशु की मौत हो गयी. मृत बच्चा बिहार के गया जिले के बांके बाजार, थाना क्षेत्र के नोनिया गांव निवासी 10 वर्षीय प्रीतम कुमार (पिता लोकेश हिंदुस्तानी) है. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने घटनास्थल पर शव के साथ चतरा-गया मुख्य पथ एनएच 22 को जाम कर दिया. जाम दो घंटे तक रहा. इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. जामकर रहे लोग समुचित मुआवजा व कोल वाहनों के रफ्तार पर अंकुश लगाने की मांग पर अड़े रहे. पदाधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम हटा लिया गया. जानकारी के अनुसार प्रीतम अपने मामा विक्रम हिंदुस्तानी के बारात बोड़ा मोड़ के जोगिंदर हिंदुस्तानी के घर आया था. सुबह सड़क पार कर दुकान से कुरकुरे खरीदने गया था. वापस लौटने के क्रम में ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और कुछ दूर तक उसे घसीटता चला गया, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. इसके बाद गुस्साये लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ कर पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया व ट्रक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. घायल चालक चतरा सदर थाना क्षेत्र के भोजिया गांव निवासी अनुज कुमार सिंह है. इसकी सूचना पाकर थाना प्रभारी प्रभात कुमार दल-बल के साथ वहां पहुंच और चालक को अपने कब्जे में लेकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. सीओ अरुण कुमार मुंडा, थाना प्रभारी, वशिष्ठ नगर थाना प्रभारी सुनील कुमार, प्रतापपुर पुलिस निरीक्षक अमरदीप कुमार, प्रतापपुर थाना प्रभारी कासिम अंसारी जाम स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों को काफी समझाया बुझाया. प्रशासनी प्रावधान के तहत लाभ दिलाने के आश्वासन के बाद जाम हटा लिया गया. इसके बाद पुलिस शव को कब्जे में कर सदर अस्पताल चतरा में पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया. घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने बताया कि ट्रक दूसरी साइड पर आकर शिशु को चपेट में लिया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कोयला लदे ट्रक की चपेट में आया बच्चा, मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

तेजी से सूख रहा डहुरी डैम, सिंचाई संकट से जूझ रहे किसान

दीनबंधू, चतरा हेरूआ जलाशय के रूप में प्रसिद्ध डहुरी डैम आज खुद बदहाली का शिकार है. तेजी से सूखते जलस्तर और टूटे फाटकों की वजह से डैम का पानी व्यर्थ बह रहा है. नहरों की जर्जर स्थिति ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. सिंचाई की सुविधा न होने से किसान गंभीर संकट में हैं, हजारों एकड़ खेत खाली पड़े हैं और नकदी फसलों की बुआई नहीं हो पा रही है. डहुरी डैम, जो 1982 में बनाया गया था और कभी 2400 एकड़ भूमि को सिंचित करता था, आज उपेक्षा और विभागीय लापरवाही की भेंट चढ़ गया है. जल पथ प्रमंडल, हजारीबाग के अधीन यह डैम अब सिर्फ कागजों में जीवित नजर आ रहा है. अतिक्रमण से सिमटता जा रहा डैम का दायरा 88 हेक्टेयर में फैला यह डैम अब अतिक्रमण की चपेट में है. हर साल कुछ लोग डैम की जमीन पर गेहूं व अन्य फसलों की खेती कर रहे हैं. विभाग का इस ओर कोई ध्यान नहीं है, जिससे डैम का वास्तविक क्षेत्रफल कम होता जा रहा है. डहुरी गांव को नहीं मिला डैम का लाभ विडंबना यह है कि डैम डहुरी गांव में बना है, लेकिन इस गांव के लोगों को इसका कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है. पानी का लाभ कसियाडीह, टिकर, चंगेर, दारियातु, बरवाडीह, लेम पंचायतों तक ही सीमित रह गया है. भरत यादव ने कहा कि गांव के लोगों को उम्मीद थी कि डैम बनने से फायदा होगा, लेकिन आज तक कुछ नहीं मिला. मत्स्य पालन भी हुआ प्रभावित मत्स्य पालक चंद्रदेव यादव ने कहा कि पानी कम होने की वजह से मत्स्य पालन ठप पड़ गया है, जिससे कारोबार में भारी नुकसान हो रहा है. मत्स्यजीवी समिति भी पानी की कमी से परेशान है. किसानों का दर्द: टूटे नहर, बर्बाद होती मेहनत ओबरा गांव के किसान छोटू यादव, अर्जुन यादव, ईश्वर यादव, प्रभु यादव और जगदीश यादव ने बताया कि नहरों की टूट-फूट और पानी के व्यर्थ बहने से खेती पूरी तरह से परती हो गयी है. मजबूरी में लोगों को रोजगार के लिए पलायन करना पड़ रहा है. जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से समाधान की उम्मीद किसानों ने प्रशासन से डैम की मरम्मत, फाटक और चैनल की जल्द सुधार की मांग की है. साथ ही नहरों की मरम्मत और अतिक्रमण हटाने की भी आवश्यकता बतायी है. यदि जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो यह डैम किसानों के लिए एक इतिहास बनकर रह जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post तेजी से सूख रहा डहुरी डैम, सिंचाई संकट से जूझ रहे किसान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दृष्टिहीन कैलाश को नहीं मिला योजनाओं का लाभ, मदद की गुहार

बारियातू. प्रखंड के फुलसू पंचायत अंतर्गत बारीबाद गांव निवासी कैलाश यादव (पिता-वंशी यादव) को दृष्टिहीन होने के बाद भी प्रशासनी योजनाओं का लाभ नहीं मिला है. कैलाश के अनुसार 10 वर्ष की आयु में ही उनकी दृष्टि छीन गयी. इनका इलाक रांची व लातेहार में हुआ. चिकित्सकों ने बाहर ले जाने की सलाह दी, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण समुचित इलाज नहीं हो पाया. कैलाश के अनुसार उन्होंने दिव्यांग पेंशन व विकलांग प्रमाण पत्र के लिए मुखिया समेत शिविर व लातेहार कार्यालय में आवेदन दिया, लेकिन कुछ नहीं हुआ. उसने मदद की गुहार लगायी है. रविवार को उन पर और मुसीबत बढ़ गयी, जब हाथियों ने खपरैल मकान को तोड़ दिया. वहीं अनाज भी खा गये. सूचना के बाद उपप्रमुख निशा शाहदेव व झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष लाल आशीष नाथ शाहदेव उसके घर बारीबाद पहुंचे. कैलाश ने बताया कि उनकी शादी हो चुकी है. एक बेटी है. पूरा परिवार वृद्ध माता-पिता के सहारे जीवन-यापन कर रहा है. पत्नी का नाम मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए दिया था, पर इसका लाभ नहीं मिला. उपायुक्त से दूरभाष पर बात कर दिव्यांग प्रमाण पत्र व पेंशन का लाभ देने की बात कही. साथ ही विभाग द्वारा जंगली हाथियों के हुई क्षति का मुआवजा दिलाने की बात कही. जेएमएम नेता श्री शाहदेव ने उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post दृष्टिहीन कैलाश को नहीं मिला योजनाओं का लाभ, मदद की गुहार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

छोटा डहरभंगा में भंडारा के साथ महायज्ञ का समापन

टाटीझरिया. प्रखंड के छोटा डहरभंगा में आयोजित पांच दिवसीय श्री शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का समापन सोमवार को पूर्णाहुति और भंडारा के साथ हुआ. आचार्य व पंडितों ने विधि-विधान से पूर्णाहुति दिलायी. भंडारा में बड़ी संख्या में लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण किया. सोमवार को शिव परिवार मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम हुआ. ब्राह्मणों द्वारा विधि-विधान से शिव परिवार की मूर्तियों को प्रतिष्ठापित कराया गया. प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही श्रद्धालुओं के लिए पट खोल दिया गया. महायज्ञ समिति के अध्यक्ष सुखदेव हजाम, सचिव जगदीश यादव, रवींद्र यादव, पंकज पांडेय, बबलू यादव, सुनील साव, कन्हाय राम, संजय साव ने बताया कि क्षेत्र की खुशहाली की कामना को लेकर इस धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया. महायज्ञ को सफल बनाने में प्रकाश साव, सुनील यादव, पिंटू साव, प्रमोद साव, तुलेश्वर यादव, अरूण रजक, रविंद्र साव, अजीत साव, महेश यादव, मुकेश यादव, राजेंद्र साव, तुलसी साव, चांदो साव, बिंदेश्वर, बबन ठाकुर, जितेंद्र कुमार, रामू साव, संदीप चौधरी, राजू ठाकुर, सहदेव यादव, संदीप साव, संतोष राम, अजीत साव, कुणाल ठाकुर, राहुल साव समेत समस्त ग्रामीण की भूमिका सराहनीय रही. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post छोटा डहरभंगा में भंडारा के साथ महायज्ञ का समापन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रेलवे लाइन के पत्थर का सड़क निर्माण में उपयोग

बालूमाथ. बालूमाथ-खलारी मुख्य पथ का निर्माण कार्य कर रही उपकार इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की ओर से टोरी-शिवपुर रेललाइन निर्माण कार्य के दौरान निकाले गये पत्थरों का उपयोग किया जा रहा है. सूत्रों की मानें, तो उक्त सड़क निर्माण कार्य में अब तक 500 से अधिक हाइवा पत्थरों का उपयोग अवैध तरीके से किया जा चुका है. वहीं कंपनी की ओर से तेतरियांखाड़ कोलियरी से (ओबी) ओवर बर्डन में निकाले गये पत्थर का भी उपयोग किया जा रहा है. यह कार्य पिछले कई माह से जारी है. बताते चलें कि टोरी-शिवपुर रेललाइन निर्माण कार्य भी उपकार इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड की ओर से कराया गया था. प्रखंड मुख्यालय स्थित गोपाली ढाबा के समीप रेल निर्माण कार्य के दौरान बड़ी मात्रा में निकाले गये पत्थर रखे गये थे. इसका उपयोग सड़क निर्माण के दौरान गार्डवाल व पुल-पुलिया निर्माण में हो रहा है. इस संबंध में उपकार इंफ्रा कंपनी के मैनेजर सतीश रेड्डी ने कहा कि पत्थर रैयती भूमि से उठाया जा रहा है. यह पूछे जाने पर कि उठाये जा रहे पत्थर वाली भूमि की लीज आपकी है या नहीं, इस पर उन्होंने चुप्पी साध ली. इस संबंध में लातेहार जिला खनन पदाधिकारी नदीम सैफी ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है. जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post रेलवे लाइन के पत्थर का सड़क निर्माण में उपयोग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नुक्कड़ नाटक के जरिये महिलाओं को किया जागरूक

बारियातू. सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, प्रमंडलीय ईकाई पलामू के बैनरतले सोमवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरूआत अंचलाधिकारी नंद कुमार राम, टोंटी पंसस मो होजैफा व स्त्री कला मंच के डॉ पोखन यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. स्त्री कला मंच के कलाकार विजय कुमार व ग्रीष्म कुमार ने नुक्कड़ नाटक व गीत के माध्यम से स्त्रीओं को कई योजनाओं की जानकारी दी. मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, मुख्यमंत्री माई योजना, सावित्रीबाई फुले-किशोरी समृद्धि योजना, अबुआ आवास योजना जैसे कई लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी. सीओ ने स्त्रीओं व ग्रामीणों से इन योजनाओं का लाभ उठाने हेतु प्रक्रिया के अनुसार आवेदन करने की अपील की. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समूह की स्त्रीएं, ग्रामीण व छात्राएं उपस्थित थी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post नुक्कड़ नाटक के जरिये स्त्रीओं को किया जागरूक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

धनबाद में शादी की खुशियां गम में बदलीं, बारात से पहले उठी दूल्हे की अर्थी

Dhanbad Road Accident: धनबाद जिले के बाघमारा थाना क्षेत्र के माटीगढ़ा मैगजीन घर के समीप शनिवार को स्कूटी और बाइक के बीच हुई सीधी टक्कर में घायल स्कूटी चालक माटीगढ़ा हटमेंट कॉलोनी निवासी बबलू रजवार (25 वर्ष) की मौत रविवार को हो गयी. वह माटीगढ़ा निवासी स्व नगीना रजवार का बड़ा पुत्र था. युवक की शादी 21 अप्रैल सोमवार को बगोदर स्थित हरिहरथाम में होने वाली थी. शादी राजगीर में तय हुई थी. सोमवार की सुबह बारात निकलने की तैयारी हो चुकी थी. घर में गीत-संगीत का दौर चल रहा था, लेकिन होनी को कौन टाल सकता है. शनिवार को अपनी नयी स्कूटी से सामान लाने के लिए से बाजार जा रहा था. इसी दौरान वह सड़क हादसे का शिकार हो गया. स्कूटी और बाइक की टक्कर में हुआ था घायल सड़क हादसे में बाइक से दूल्हे की स्कूटी की टक्कर हो गयी. घायल बबलू को परिजन कतरास के एक निजी अस्पताल ले गये. लोगों को लगा कि वह ठीक हो जायेगा. इसलिए बारात की तैयारी जारी थी, लेकिन रविवार को उसकी मौत हो गयी. ये भी पढ़ें: सीएम हेमंत सोरेन ने बार्सिलोना में देखा म्यूजियम माइंस, एफसी बार्सिलोना की उपाध्यक्ष ने सौंपी उनके नाम की टीशर्ट मौत से पसरा मातम सूचना पर बाघमारा पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराकर देर शाम परिजनों को सौंप दिया. मृतक का शव हटमेंट कॉलोनी पहुंचते ही घर में मातम में बदल गया. कॉलोनी में भी सन्नाटा पसर गया. देर रात परिजनों ने जमुनिया नदी घाट पर दाह-संस्कार कर दिया. इस संबंध में पुलिस ने यूडी केस दर्ज किया है. ये भी पढ़ें: बाबा बैद्यनाथ के दरबार में मां-पिता ने लगायी हाजिरी, क्रिकेटर बेटे ईशान किशन पर बरसा आशीर्वाद ये भी पढ़ें: सीएम हेमंत सोरेन ने पोप फ्रांसिस के निधन पर जताया शोक, उनके जीवन को बताया करुणा और विनम्रता का प्रमाण ये भी पढ़ें: नहीं रहे बीएयू के पशु चिकित्सा संकाय के डीन डॉ सुशील प्रसाद, हार्ट अटैक से 65 साल की उम्र में निधन The post धनबाद में शादी की खुशियां गम में बदलीं, बारात से पहले उठी दूल्हे की अर्थी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Viral Video: बंदूक की नोक पर दिनदहाड़े लूट, लाइव वीडियो हो रहा वायरल, क्राइम कैपिटल बनती जा रही दिल्ली

Viral Video: दिल्ली क्राइम कैपिटल बनती जा रही है. दिन दहाड़े किसी को लूट लेना दिल्ली में आम बात हो गई है. ताजा मामला दिल्ली के यमुना विहार का है. यहां दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने एक युवक से गन पॉइंट पर लूटपाट की. युवक कुछ खरीद कर शायद अपनी स्कूटी की तरफ आ रहा था. इसी दौरान दो बदमाशों ने बंदूक की नोक पर उससे लूटपाट की. सबसे बड़ी बात की जिस जगह पर वारदात को अंजाम दिया गया वहीं से कई और लोग विभिन्न वाहनों से और पैदल भी गुजर रहे थे, लेकिन किसी ने इस घटना का विरोध नहीं किया. वीडियो आया है सामने लूटपाट की घटना का एक वीडियो पास मौजूद सीसीटीवी में कैद हो गया. वीडियो में दिख रहा है कि काले रंग की टी-शर्ट पहले एक शख्स के पास सफेद बाइक में सवार दो बदमाश आते हैं. दोनों में पहले एक बदमाश गन निकालकर उसे डराता है और उसके गले का चेन छीनने की कोशिश करता है. दोनों में हल्की धक्का-मुक्की भी होती है. लेकिन, बदमाशों के हाथ में गन देखकर शख्स संभल गया. बिना किसी प्रतिरोध के दोनों बदमाश उसके कुछ कीमती सामान लूट लेते हैं. सारा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. In broad daylight in Yamuna Vihar, Delhi, two bike-borne miscreants robbed a young man at gunpoint, The police have registered a case and started searching for the accused on the basis of CCTV footage. pic.twitter.com/ut6R6htoRr — Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) April 21, 2025 पुलिस ने दर्ज किया मामला वहीं, घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. हालांकि दोनों में से किसी भी अपराधी की अभी तक गिरफ्तारी की सूचना नहीं है. वहीं, इस घटना ने एक बार फिर दिल्ली की सुरक्षा पर सवालिया निशान लगा दिया है. आम लोगों के लिए दिल्ली कितनी सुरक्षित है. वायरल हो रहा वीडियो सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. लोग अपना रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा ‘पुलिस देश की राजधानी में भी कानून व्यवस्था सुनिश्चित नहीं कर पा रही है. दयनीय स्थिति.’एक अन्य यूजर ने लिखा ये देश की राजधानी में क्या हो रहा है. सोशल मीडिया पर इस घटना के वीडियो पर कई और कमेंट भी आए है. Also Read: Viral Video: हाय रे लालच! मुर्दे को भी नहीं छोड़ा, कानों से चुरा ली सोने की बालियां, वायरल हो रहा वीडियो The post Viral Video: बंदूक की नोक पर दिनदहाड़े लूट, लाइव वीडियो हो रहा वायरल, क्राइम कैपिटल बनती जा रही दिल्ली appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Pope Election: कौन होगा अगला पोप, दावेदारों में इनका नाम सबसे आगे

Pope Election: पोप के चयन की प्रक्रिया बहुत पवित्र और गोपनीय होती है और यह कोई लोकप्रियता की प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि यह चर्च द्वारा ईश्वरीय प्रेरणा से किया गया चयन होता है. फिर भी, हमेशा अग्रणी उम्मीदवार होते हैं, जिन्हें पापाबिले के नाम से जाना जाता है, जिनमें कुछ ऐसे गुण होते हैं जो पोप बनने के लिए आवश्यक माने जाते हैं. बहुत कुछ वैसे ही जैसे पिछले वर्ष की ऑस्कर-नामांकित फिल्म कॉन्क्लेव में दर्शाये गए थे. पोप के लिए कुछ संभावित उम्मीदवार कार्डिनल पीटर एर्दो बुडापेस्ट के आर्कबिशप और हंगरी के प्राइमेट 72 वर्षीय पीटर एर्दो अगले पोप की रेस में आगे चल रहे हैं. एर्दो को 2005 और 2011 में दो बार काउंसिल ऑफ यूरोपीयन एपिस्कोपल कॉन्फ्रेंस का प्रमुख चुना गया था. उन्हें यूरोपीय कार्डिनल की मान्यता प्राप्त है. इस पद पर रहते हुए एर्दो का कई अफ्रीकी कार्डिनल से परिचय हुआ है. क्योंकि काउंसिल अफ्रीकी बिशप कान्फ्रेंस के साथ नियमित सत्र आयोजित करती है. कार्डिनल रेनहार्ड मार्क्स कार्डिनल रेनहार्ड मार्क्स (71) भी पोप की रेस में आगे चल रहे हैं. मार्क्स म्यूनिख और फ्रीजिग के आर्कबिशप हैं. उन्हें फ्रांसिस ने 2013 में एक प्रमुख सलाहकार चुना था. बाद में मार्क्स को सुधारों के दौरान वेटिकन के वित्त की देखरेख करने वाली परिषद का प्रमुख नियुक्त किया गया. कार्डिनल मार्क ओउलेट कनाडा के 80 वर्षीय मार्क ओउलेट भी पोप पद की रेस में आगे चल रहे हैं. ओउलेट ने एक दशक से अधिक समय तक वेटिकन के प्रभावशाली बिशप कार्यालय का नेतृत्व किया. ओउलेट को फ्रांसिस की तुलना में अधिक रूढ़िवादी माना जाता है. लातिन अमेरिकी चर्च के साथ उनके अच्छे संपर्क हैं. कार्डिनल पिएत्रो पारोलिन इटली के 70 वर्षीय पिएत्रो पारोलिन को कैथोलिक पदानुक्रम में उनकी प्रमुखता को देखते हुए पोप बनने के प्रमुख दावेदारों में से एक माना जाता है. पारोलिन लातिन अमेरिकी चर्च को अच्छी तरह से जानते हैं. हालांकि उनके पास कोई वास्तविक पादरी अनुभव नहीं है. कार्डिनल रॉबर्ट प्रीवोस्ट शिकागो में जन्मे 69 वर्षीय प्रीवोस्ट ऐसे पहले पोप हो सकते हैं. उनके पास पेरू का व्यापक अनुभव है, पहले एक मिशनरी के रूप में और बाद में एक आर्कबिशप के रूप में. फ्रांसिस की उन पर वर्षों से नजर थी और उन्होंने 2014 में उन्हें पेरू के चिकलायो डायोसिस का कार्यभार संभालने के लिए भेजा था. वह 2023 तक उस पद पर रहे, फिर फ्रांसिस ने उन्हें रोम बुला लिया. कार्डिनल रॉबर्ट सारा गिनी के 79 वर्षीय सारा, वेटिकन के लिटर्जी कार्यालय के सेवानिवृत्त प्रमुख हैं. उन्हें लंबे समय से एक अफ्रीकी पोप के लिए सबसे अच्छी उम्मीद माना जाता था. वह रूढ़िवादियों के प्रिय हैं. कार्डिनल लुइस टैगले फिलीपीन के 67 वर्षीय टैगले पहले एशियाई पोप हो सकते हैं. फ्रांसिस मनीला के लोकप्रिय आर्कबिशप को वेटिकन के ईसाई धर्म प्रचार कार्यालय का नेतृत्व करने के लिए रोम लाए थे, जो एशिया और अफ्रीका के अधिकांश हिस्सों में कैथोलिक चर्च की जरूरतों का ध्यान रखता है. कार्डिनल माटेओ जुप्पी माटेओ जुप्पी (69), बोलोग्ना के आर्कबिशप और इतालवी बिशप कान्फ्रेंस के अध्यक्ष हैं. उन्हें 2022 में चुना गया था. नोट – भाषा इनपुट के साथ The post Pope Election: कौन होगा अगला पोप, दावेदारों में इनका नाम सबसे आगे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आर्चबिशप विंसेंट आइंद ने पोप फ्रांसिस के निधन पर जताया शोक, रांची महाधर्मप्रांत के विश्वासियों के नाम जारी किया पत्र

Pope Francis Death: रांची-आर्चबिशप विंसेंट आइंद ने पोप फ्रांसिस के निधन पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने रांची महाधर्मप्रांत के विश्वासियों के नाम जारी पत्र में कहा है कि हमारे प्रिय पवित्र पिता, पोप फ्रांसिस, कैथोलिक चर्च के सर्वोच्च पादरी के 88 वर्ष की आयु में निधन पर शोक व्यक्त करता हूं. उन्होंने स्वर्गदूतों और संतों की संगति में हमारे स्वर्गीय पिता के घर लौटने के लिए इस सांसारिक जीवन को छोड़ दिया. अब हम उनकी आत्मा को ईश्वर की असीम दया और प्रेम को सौंपते हैं. पोप फ्रांसिस, मसीह के हृदय के अनुरूप एक चरवाहा थे, जो अपनी नम्रता, सरल जीवन और सुसमाचार के प्रति दृढ़ रहने की भावना के साथ थे. अपने शब्दों, अपने कार्यों और अपने प्रार्थनापूर्ण उदाहरण के माध्यम से उन्होंने चुनौतियों और आशा के समय में चर्च का मार्गदर्शन किया. उन्होंने हमें मसीह के साथ गहन संवाद और एक-दूसरे के प्रति अधिक प्रेम का आह्वान किया था. पोप फ्रांसिस ने धर्मसभा की जो विरासत छोड़ी है, संवाद, भागीदारी और मिशन को अनंत काल तक याद रखा जायेगा. पवित्र पिता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना में शामिल हों आर्चबिशप ने कहा है कि शोक की इस घड़ी में, वे रांची महाधर्मप्रांत के सभी विश्वासियों को वे प्रिय पवित्र पिता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना में शामिल होने के लिए आमंत्रित करता हूं. आइए, हम उनके जीवन और पोपीय मंत्रालय के उपहार के लिए ईश्वर को धन्यवाद दें. हम कार्डिनल्स के समूह के लिए भी प्रार्थना करें, जो अब उनके उत्तराधिकारी को पहचानने का पवित्र कर्तव्य शुरू कर रहे हैं. हम शोक मनायें, लेकिन बिना उम्मीद के नहीं, क्योंकि आशा हमें निराश नहीं करती. हम मानते हैं कि मृत्यु से जीवन बदल जाता है, समाप्त नहीं होता. हम आशा के तीर्थयात्री हैं. हम ईस्टर के लोग भी हैं. ये भी पढ़ें: सीएम हेमंत सोरेन ने पोप फ्रांसिस के निधन पर जताया शोक, उनके जीवन को बताया करुणा और विनम्रता का प्रमाण ये भी पढ़ें: सीएम हेमंत सोरेन ने बार्सिलोना में देखा म्यूजियम माइंस, एफसी बार्सिलोना की उपाध्यक्ष ने सौंपी उनके नाम की टीशर्ट ये भी पढ़ें: Video: झारखंड के बोकारो से 1 स्त्री नक्सली अरेस्ट, मुठभेड़ में 8 नक्सली ढेर The post आर्चबिशप विंसेंट आइंद ने पोप फ्रांसिस के निधन पर जताया शोक, रांची महाधर्मप्रांत के विश्वासियों के नाम जारी किया पत्र appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top