Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

छतरपुर में आपराधिक घटनाओं पर रोक लगे : व्यवसायी संघ

छतरपुर.स्थानीय व्यावसायिक और फुटपाथ दुकानदार संघ ने अनुमंडल मुख्यालय में बढ़ते अपराध पर रोक लगाने की मांग की है. सोमवार को एसडीपीओ अवध कुमार यादव को उनके कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया. व्यवसायी संघ के लोगों का कहना है कि प्रखंड क्षेत्र में चोरी, हत्या और लूट की घटनाओं का उद्भेदन पुलिस शीघ्र करें, ताकि व्यवसायियों और आम लोग चैन की सांस ले सके. दिन-ब-दिन बढ़ती आपराधिक घटनाओं से व्यवसायियों में डर का माहौल बना हुआ है. व्यावसायिक संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद शौंडिक ने बताया कि मुख्य बाजार से शटर तोड़ कर चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर ली. ऐसी कई घटनाएं लगातार घट रही है, जिससे व्यवसायियों में डर का माहौल बना हुआ है. उन्होंने कहा कि यदि आपराधिक घटनाएं नहीं रुकती है, तो नगर क्षेत्र के व्यवसायी आंदोलन करने को विवश हो जायेंगे. मौके पर समाजसेवी अरविंद गुप्ता उर्फ चुनमुन ने कहा कि प्रशासन अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें, ताकि शहर में अमन चैन कायम रहे. दिनदहाड़े कई बार आपराधिक घटनाएं घटी, जिससे लोगों में दहशत है. पिछले वर्ष हुए शुभम गुप्ता और संतोष गुप्ता हत्याकांड का भी उद्भेदन करे. एसडीपीओ अवध कुमार यादव ने आश्वस्त किया है कि सभी अपराधी जल्द ही पकड़े जायेंगे. ज्ञापन देनेवालों में फुटपाथ दुकानदार संघ के अध्यक्ष गौतम सागर, अशोक सोनी, बृज बिहारी सोनी, रितेश सोनी, विशाल सिंह, मुकेश, अयोध्या प्रसाद समेत कई लोग मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post छतरपुर में आपराधिक घटनाओं पर रोक लगे : व्यवसायी संघ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आग उगल रहा है सूरज, पलामू का पारा 43 पार

मेदिनीनगर.पिछले दो दिनों से पलामू के तापमान में तेजी आयी है. सूरज आग उगल रहा है और आम जन-जीवन बेहाल है. वैसे पलामू प्रचंड गर्मी के मामले में झारखंड के अन्य जिलों में से एक है. यहां प्रत्येक वर्ष रिकार्ड तोड़ गर्मी पड़ती है. अप्रैल माह में ही पलामू का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से पार कर गया है. सूरज के इस रौद्र रूप को देख कर लोग यह आकलन कर रहे हैं कि अप्रैल के अंतिम सप्ताह में जब यह स्थिति है, तो मई और जून अभी बाकी है. इन दो माह की तपिश को कैसे झेलेंगे. इधर बिजली की आंख मिचौनी लोगों को अलग परेशान कर रखा है. गर्मी शुरू होते ही बिजली की आंख मिचौनी भी शुरू हो गयी है. मौसम विभाग के रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को पलामू का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. आज का दिन इस वर्ष का सबसे गर्म दिन रहा. वैसे मार्च महीने में मौसम में कई बार उतार-चढ़ाव आया, लेकिन तापमान में इतनी बढ़ोतरी नहीं हुई थी. नौ अप्रैल से झारखंड में मौसम ने करवट ली थी और आंधी, बारिश व ओलावृष्टि हुई थी. इससे मौसम खुशनुमा हो गया था. 14 अप्रैल तक मौसम ठीक-ठाक रहा. उसके बाद सूरज ने अपना तेवर बदलना शुरू किया. प्रत्येक दिन तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोत्तरी होने लगी. मौसम विभाग के रिपोर्ट के मुताबिक 15 अप्रैल को पलामू का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसी तरह 16 अप्रैल को 37.5 डिग्री सेल्सियस, 17 अप्रैल को 39.4 डिग्री सेल्सियस, 18 को 39.6 डिग्री सेल्सियस, 19 अप्रैल को 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. तापमान में निरंतर बढ़ोतरी होने लगी. 20 अप्रैल को 41.8 एवं 21 अप्रैल को पलामू का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. रविवार से ही धूम व गर्मी में तेजी आयी थी. अवकाश के कारण अधिकांश लोग अपने घरों में ही थे. सोमवार की अहले सुबह से ही तेज धूप व गर्मी का एहसास होने लगा. 10 बजे के बाद धूप तेज हो गयी. दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक कड़ी धूप रही. इस कारण सड़कों पर आवाजाही कम हो गयी. आवश्यक कार्य से जो लोग पैदल या दोपहिया वाहन से चल रहे थे व धूप से बचने के लिए गमछा या तौलिया से अपना चेहरा व सिर ढके थे. अधिकांश लोग मकान या दफ्तर में दुबके रहे. लोग छांव की तलाश करते नजर आये. धूप तेज होने की वजह से लोगों का हलख सूख रहा था. प्यास बुझाने के लिए भी लोग परेशान दिखे. अप्रैल माह में सूरज के इस रौद्र रूप को देख कर लोगों ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया है कि अभी तो यह स्थिति है मई और जून की तपिश कैसे झेल पायेंगे. इधर 14 अप्रैल के बाद से शादी विवाह का लग्न तेज है वहीं धूप व गर्मी तेज होने के कारण शादी विवाह में लोगों को काफी परेशानी हो रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post आग उगल रहा है सूरज, पलामू का पारा 43 पार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अपराधियों ने मजदूर की पत्थर से कूच कर की हत्या

बसिया. बसिया थाना के लोटवा गांव निवासी विनोद गोप (35) की सोमवार दिन के 12 बजे अज्ञात अपराधियों ने दिन-दहाड़े पत्थर से कूच कर हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज मामले की छानबीन में जुट गयी है. जानकारी के अनुसार विनोद गोप रविवार को मझकेरा गांव से एक शादी समारोह में भाग लेने के जोगोटोली निवासी बिरसा मुंडा के बोलेरो गाड़ी को लेकर कोलेबिरा प्रखंड गया था. वह सोमवार करीब 12 बजे दिन में वापस लौटने के बाद जोगोटोली में बिरसा मुंडा के आवास में बोलेरो को खड़ा कर दिया. फिर अपने घर के लिए वहां से पैदल निकला था. बोलेरो मालिक ने बताया कि विनोद गोप ने जोगोटोली गांव में कहीं किसी के घर में बुलेट गाड़ी छोड़ रखा था. जो मेरे घर से निकलने के बाद उसके घर जाकर बुलेट से वह अपने घर जा रहा था. जहां करीब 12.30 बजे बनागुटू बाजारटांड़ से थोड़ा आगे करंज पेड़ के निकट अज्ञात अपराधियों ने विनोद गोप को रोक कर उसकी पत्थर से कूच कर हत्या कर दी. बताया जाता है कि विनोद गोप रांची स्थित बाबा राइस मील में काम करता था और कुछ दिन पूर्व ही छुट्टी लेकर अपने घर आया था. विनोद शादीशुदा था और उसके दो छोटे-छोटे शिशु भी हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अपराधियों ने मजदूर की पत्थर से कूच कर की हत्या appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गुमला में सात पुरुष उठा रहे हैं मंईयां सम्मान का पैसा

रायडीह (गुमला). प्रशासन ने स्त्रीओं के लिए मंईयां सम्मान योजना शुरू की है. परंतु गुमला में मंईयां सम्मान योजना में गड़बड़झाला हो रहा है. स्त्री बन कर पुरुष भी मंईयां सम्मान योजना का पैसा ले रहे हैं. ऐसा ही मामला गुमला जिले के रायडीह प्रखंड में सामने आया है. यहां कई पुरुष मंईयां सम्मान योजना का पैसा ले रहे हैं. प्रशासन की प्राथमिक जांच में सात ऐसे पुरुषों मिले हैं, जो स्त्री बन कर मंईयां सम्मान योजना का पैसा उठा रहे हैं. रायडीह प्रखंड के सात पुरुषों के खाते में जा रहे मंईयां सम्मान योजना की राशि को बीडीओ प्रधान हसंदाक ने जांच के बाद स्वत: संज्ञान में लिया. बीडीओ ने सात पुरुषों क्रमश: भिंजपुर कोब्जा निवासी जयधन केरकेट्टा, सुरसांग निवासी सुमित इंदवार, सिलम गुरुकुल निवासी रमेश महतो, सनियाकोना कोजांग निवासी बिराज कुल्ला, परसा निवासी बिरसू उरांव, कोबीटोली लुरू निवासी प्रकाश कुजूर, नवागढ़ डुमरटोली निवासी गणेश बड़ाइक को पत्र प्रेषित कर राशि लौटाने का निर्देश दिया है. पैसा वापस नहीं करने पर दर्ज होगी प्राथमिकी प्रखंड में मंईयां सम्मान योजना की राशि का लाभ उपरोक्त सात पुरुष ले रहे थे, जिसका खुलासा जांच के बाद हुआ है. इस पर बीडीओ ने सात लोगों के खाते में 6500 रुपये भेजी जा चुकी राशि को वापस करने का निर्देश दिया है. इस तरह सातों पुरुषों ने कुल 45 हजार, 500 रुपये का लाभ लिया है. जांच के बाद रायडीह बीडीओ प्रधान हंसदाक ने सातों पुरुषों को पत्र प्रेषित कर राशि वापस करने का निर्देश दिया है. यदि दी गयी राशि समय पर वापस नहीं की गयी, तो कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गयी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post गुमला में सात पुरुष उठा रहे हैं मंईयां सम्मान का पैसा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पॉप फ्रांसिस ने कलीसिया के लिए जो कार्य किये, उसे भुलाया नहीं जा सकता : बिशप

गुमला. रोम के पॉप फ्रांसिस के निधन पर गुमला जिले के ख्रीस्त विश्वासियों में शोक की लहर है. गुमला धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष बिशप लीनुस पिंगल एक्का ने पॉप फ्रांसिस के निधन पर शोक जताते हुए कहा है कि पॉप फ्रांसिस द्वारा पूरे विश्व की कलीसिया के लिए बहुत सारे काम किये गये. इसके लिए ईश्वर को धन्यवाद देते हैं कि ईश्वरीय प्रेरणा से पॉप फ्रांसिस ने कलीसिया के उत्थान के लिए कई तरह का कार्य किये. कलीसिया के लिए दिये गये उनके योगदानों को कभी भुलाया नहीं जा सकता. बिशप ने कहा कि वर्ष 2025 को यीशु ख्रीस्त का जुबली इयर मनाया जा रहा है. पॉप फ्रांसिस द्वारा वर्ष 2025 को जुबली इयर के रूप में घोषित किया गया है. इस वर्ष का मुख्य उद्देश्य आशा के तीर्थयात्री हैं. सभी काथलिक कहीं न कहीं तीर्थयात्रा करने जा रहे हैं. बिशप ने कहा कि पूरा विश्व कोरोना महामारी का दंश झेल चुका है. कोरोना काल में काफी तबाही हुई. जीवित रहने के लिए लोगों ने काफी संघर्ष किया. कोरोना के कारण काफी संख्या में लोगों की मौत भी हो गयी. बिशप ने कहा कि पॉप फ्रांसिस के लिए संत पात्रिक महागिरजा घर गुमला में प्रार्थना सभा की जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पॉप फ्रांसिस ने कलीसिया के लिए जो कार्य किये, उसे भुलाया नहीं जा सकता : बिशप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सिविल कोर्ट गुमला में राष्ट्रीय लोक अदालत 10 मई को

गुमला. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर सिविल कोर्ट गुमला में 10 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा. इसको लेकर पीडीजे सह डीएलएसए अध्यक्ष ध्रुव चंद्र मिश्र ने संबंधित विभागों के सभी पदाधिकारियों से बैठक कर उचित दिशा-निर्देश दिये. पीडीजे ने राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने को लेकर दिशा-निर्देश जारी किये. साथ ही संबंधित न्यायालय में लंबित सुलहनीय मामलों को चिन्हित कर प्री कॉन्सिलिएशन सीटिंग कर मामलों को त्वरित गति से निष्पादित करने का निर्देश दिया. अधिवक्ताओं से राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन कराने हेतु कोशिश करने की बात कहीं. राष्ट्रीय लोक अदालत में कंपाउंडेबल प्रकृति के सभी मामले, बैंक के मामले, बिजली, पारिवारिक विवाद, भरण पोषण, चेक बाउंस, वन विभाग, उत्पाद विभाग, मोटर वाहन दुर्घटना के मामले व दीवानी मुकदमे आदि का लोक अदालत में निष्पादन किया जायेगा. बैठक में न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्ता व संबंधित विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे. वीर कुंवर सिंह जयंती कल गुमला. अखिल हिंदुस्तानीय क्षत्रिय महासंघ 23 अप्रैल को बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती मनायेगी. यह जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी मनमोहन सिंह ने क्षत्रियों को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है. उन्होंने बताया कि बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती पर दोपहर एक बजे नगर भ्रमण व बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जायेगा. साथ ही दोपहर दो बजे से बाबू वीर कुंवर सिंह स्मृति भवन में मंचीय कार्यक्रम होगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सिविल कोर्ट गुमला में राष्ट्रीय लोक अदालत 10 मई को appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सड़क से संसद तक विरोध, वक्फ संशोधन कानून वापस ले सरकार : विधायक

हुसैनाबाद. वक्फ बिल के खिलाफ जुलूस में मुस्लिम समुदाय के साथ अन्य सामाजिक संगठनों व कई राजनैतिक दलों के लोगों ने भाग लिया. इसकी शुरुआत शहर के लंबी गली स्थित शेख मुजाहिद हुसैन के घर के समीप एहतेजाज इंतजामिया कमेटी परिसर से की गयी. जुलूस के पूर्व एक सभा का आयोजन किया गया, इसकी अध्यक्षता मुखिया अबूनशर सिद्दिकी ने की. संचालन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सैयद मशरूर अहमद ने किया. मौके पर राजद के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने कहा कि देश में इस तरह का माहौल कायम करना एक खास राजनैतिक दल का काम बन चुका है. जनता को भ्रमित करने के लिए यह असफल प्रयास कर रहे हैं. पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद ने सबसे पहले इस बिल का विरोध किया था, इंडिया महागठबंधन के लोग इसका खुल कर विरोध कर रहे हैं. आज सड़क से संसद तक इस काले कानून का विरोध हो रहा है. इसलिए एनडीए प्रशासन को इसे वापस लेना होगा. मुखिया अबूनशर सिद्दिकी ने कहा कि मौजूदा केंद्र की मोदी प्रशासन मुसलमानों को टारगेट करके कानून लाती है, लेकिन देश के मुसलमान अब चुप नहीं रहेंगे. यह प्रशासन संविधान बदलने के लिए नये -नये हथकंडे अपना रही है, पहले एनआरसी और सीएए, तीन तलाक और अब वक्फ संशोधन कानून यह सब मुस्लिम समाज को परेशान करने की साजिश है. सभा के बाद जुलूस शहर की लंबी गली, मोकबरा रोड, पुरानी बाजार, गांधी चौक, अंबेडकर चौक मुख्य बाजार होते हुए अनुमंडल कार्यालय में पहुंचा, जुलूस के दौरान लोगों ने अपने हाथों में तख्ती, पोस्टर, वक्फ बिल वापस लो, मुसलमानों पर अत्याचार बंद करो, लिखा हुआ था. जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन काफी अलर्ट मोड में थे. सभा स्थल से जुलूस के हर रूट पर पुलिस बल तैनात था. हुसैनाबाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एस मोहम्मद याकूब, अंचल पदाधिकारी पंकज कुमार, हुसैनाबाद पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी जुलूस को लेकर काफी सक्रिय रहे. अनुमंडल कार्यालय में जुलूस पहुंचने के बाद स्थानीय विधायक संजय कुमार सिंह यादव, शिया मस्जिद के इमाम सैयद शजीर रिज़वी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सतनारायण सिंह, जुलूस के संरक्षक एजाज हुसैन उर्फ छेदी खान, अबू नशर सिद्दिकी, हाजी अब्बास कादरी, सैयद मशरूर अहमद, गयासुद्दीन सिद्दिकी, बसपा नेता अजय हिंदुस्तानी, निवर्तमान नगर अध्यक्ष शशि कुमार, रामाशंकर चौधरी सैयद तक्की रिज़वी, सैयद फिरोज हुसैन, मतीन खान, सज्जू खान, डॉ एजाज आलम, फिरोज सिद्दीकी उर्फ चंगेज ने संयुक्त रूप से अनुमंडल पदाधिकारी गौरांग महतो को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा. मौके पर नवाजिश खान, आरजू खान ,जावेद खान, फिरोज सिद्दीकी उर्फ चंगेज, अफरोज आलम, महताब खान, जुबैर अहमद, अली इमाम, इमाम अली, जुल्फिकार अली, अशद हुसैन, इसरार आलम, नेहाल असगर समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे . डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सड़क से संसद तक विरोध, वक्फ संशोधन कानून वापस ले प्रशासन : विधायक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हरिकिशोर विभाग संयोजक व बालकेश्वर बने जिला संयोजक

गुमला. शिक्षा, संस्कृति, उत्थान न्यास की बैठक सोमवार प्रोफेसर हरिकिशोर शाही के केदार बागान गुमला स्थित आवास में हुई. बैठक में मुख्य अतिथि शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के बिहार झारखंड के क्षेत्रीय संयोजक व सरला बिरला विवि के पूर्व कुलसचिव व डीन प्लानिंग एंड डेवलपमेंट प्रोफेसर विजय कुमार सिंह उपस्थित थे. बैठक में हिंदुस्तान के अति महत्वपूर्ण राष्ट्रीय शैक्षिक नीति के विकास व सार्वभौमिक शिक्षा पर विस्तृत चर्चा के साथ देश के विभिन्न भागों से शिक्षाविदों व प्रबुद्धजनों से इस विषय पर अपना महत्वपूर्ण सुझाव व्यक्त करने के लिए सादर आमंत्रित किया गया है, जिससे हिंदुस्तान अपने प्राचीन गौरव विश्व गुरु के अपने अलंकार को पुनः प्राप्त कर प्रधानमंत्री मोदी की विकसित हिंदुस्तान कार्यक्रम 2047 को सफलतापूर्वक दृढ़ निश्चय के साथ प्राप्त किया जा सके. प्रोफेसर विजय कुमार सिंह द्वारा मां मातृभूमि व मातृभाषा का कोई विकल्प नहीं विषय पर उल्लेख किया गया. शिक्षा जगत के लंबे काल से समाज को प्रकाशित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले द्रोणाचार्य स्वरूप प्रोफेसर हरिकिशोर शाही को शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास का विभाग संयोजक व शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास का जिला संयोजक का दायित्व बालकेश्वर सिंह को दायित्व प्रदान किया गया. मौके पर डॉ राधा माधव झा, डॉ मुकेश कुमार सिंह आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post हरिकिशोर विभाग संयोजक व बालकेश्वर बने जिला संयोजक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कंडा में हाइवा व कार में सीधी टक्कर में कार चालक की मौत, चार घायल

नावाबाजार. औरंगाबाद- मेदिनीनगर मुख्य पथ एनएच-98 पर कंडा हथिया पथल के पास हाइवा व ब्रेजा कार में सीधी टक्कर में कार मालिक सह चालक सत्येंद्र उर्फ गुड्डू यादव (30) की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. कार में सवार अन्य चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना सोमवार की सुबह करीब पांच बजे की है. घटना के बाद चालक हाइवा लेकर फरार हो गया. घटना की सूचना नावाबाजार थाना प्रभारी संजय कुमार यादव मिली. थाना प्रभारी के निर्देश पर एएसआइ विपिन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए मेदिनीनगर एमएमसीएच भेजा गया. घटना के बाद चालक का शव कार की बॉडी में ही दब गया था. स्थानीय लोगों ने प्रयास किया, लेकिन शव नहीं निकाला जा सका. करीब एक घंटा बाद क्रेन की मदद से शव को बाहर निकाला गया. उसके बाद एंबुलेंस से मेदिनीनगर अस्पताल भेज दिया गया. मृतक सत्येंद्र उर्फ गुड्डू यादव छतरपुर थाना के रामगढ़ गांव का रहने वाला था. कार में अन्य सवार चार घायल मनीष यादव, सतीश यादव, राजू यादव खोढी के गांव रहनेवाले हैं, जबकि घायल अशोक यादव लठेया लवादाग कला पहाड़ के रहनेवाले हैं. जानकारी के अनुसार खोढी गांव के लाल मोहन यादव के पुत्र की बारात में गढ़वा जिला के रमकंडा गये हुए थे. बारात से लौटने के क्रम में कंडा एनएच 98 पर घटना घटी. दुर्घटनाग्रस्त कार को पुलिस ने कब्जा में लेते हुए थाना में परिसर में जब्त कर रखा है. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. घटना की समाचार मिलने के बाद छतरपुर मुखिया संघ के अध्यक्ष पूरन यादव, नावा बाजार के सामाजिक कार्यकर्ता कलामुद्दीन अंसारी, कंडा पंचायत के पूर्व उपमुखिया गिरजा शंकर राम समेत सैकड़ों लोग घटनास्थल पर पहुंच कर सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर अस्पताल भेजने में सहयोग किया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कंडा में हाइवा व कार में सीधी टक्कर में कार चालक की मौत, चार घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गुमला डीसी को मिला प्राइम मिनिस्टर अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन अवार्ड

गुमला. सिविल सेवा दिवस के अवसर पर नयी दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित सम्मान समारोह में उपायुक्त गुमला कर्ण सत्यार्थी को पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा प्राइम मिनिस्टर अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. उपायुक्त को यह पुरस्कार वर्ष 2024 के लिए दिया गया. यह अवॉर्ड सिविल सेवा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले हिंदुस्तानीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को अपने जिले में उत्कृष्ट व समग्र विकास करने के लिए दिया जाता है. उपायुक्त ने जिले में प्रोजेक्ट किशोरी, उज्जना-बिज्जना अभियान, नवाचार श्रेणी में ग्राम संपत्ति डिजिटल एसेट, आकांक्षी जिला कार्यक्रम, जिले के समग्र विकास व आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत डुमरी में बेहतर कार्य किया गया है. बताते चले कि गुमला जिले को दूसरी बार प्राइम मिनिस्टर अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन अवॉर्ड मिला है. उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से पूर्व जिले के पूर्व उपायुक्त सुशांत गौरव को पहला प्राइम मिनिस्टर अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन अवार्ड मिला था. इसी कड़ी में जिले को एक बार फिर से प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया. गुमला जिले को लगातार दूसरी बार यह उपलब्धि हासिल हुई है. जो हिंदुस्तान प्रशासन की 12 प्रमुख योजनाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन और जिले में किये गये नवाचारों व प्रभावशाली गतविधियों के लिए दिया गया है. उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने इस उपलब्धि का श्रेय प्रखंड व जिला स्तर के अधिकारियों की कड़ी मेहनत को दिया. उपायुक्त ने कहा कि यह सम्मान सिर्फ मेरे लिए नहीं, बल्कि उस पूरी टीम का है जो जनता की सेवा में दिन-रात जुटी रहती है. साथ ही जिले के जागरूक नागरिकों के अथक प्रयासों का परिणाम है. उपायुक्त जिले के सभी नागरिकों को बधाई दिया. कहा कि यह पुरस्कार आप सभी के सहयोग, संकल्प व सामूहिक प्रयास का परिणाम है. यह सम्मान हमें और मेहनत करने की प्रेरणा देता है. जिला प्रशासन अब और भी बेहतर योजनाओं के साथ विकास को गति देने को तैयार है. लगातार चार बार मिला पीएम अवार्ड 2021 : नवाचार श्रेणी में ग्राम संपत्ति डिजिटल एसेट रजिस्टर के लिए फाइनलिस्ट. 2022 : आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत विजेता. 2023 : जिलों के समग्र विकास श्रेणी में विजेता. 2024 : डुमरी प्रखंड के बेहतरीन कार्यों के लिए आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत फाइनलिस्ट. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post गुमला डीसी को मिला प्राइम मिनिस्टर अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन अवार्ड appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top