Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: अनुपमा के अनुज या वनराज- कौन होंगे नये मिहिर? रुपाली गांगुली नहीं, स्मृति ईरानी के साथ बनेगी जोड़ी
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: पॉपुलर शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी आपको याद होगा. शो में स्मृति ईरानी ने तुलसी और अमर उपाध्याय ने मिहिर विरानी का रोल निभाया था. हालांकि अमर के शो छोड़ने के बाद इस किरदार में रोनित रॉय दिखे थे. शो को उस समय जबरदस्त फैन फॉलोइंग थी और आज भी दर्शक इसे नहीं भूले हैं. पहला एपिसोड साल 2000 में आया था और 8 सालों तक टीवी पर राज किया था. तुलसी और मिहिर की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद थी. कुछ दिनों से क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 को लेकर चर्चा चल रही है. अब शो को लेकर लेटेस्ट अपडेट आया है. कौन शुरू होगी ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ की शूटिंग हाल ही में एकता कपूर ने ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ की घोषणा की, जिसमें स्मृति ईरानी फिर से नजर आएंगी. हालांकि इसमें मिहिर विरानी के रोल में कौन दिखेगा, इसपर सस्पेंस बना हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लगता है मेकर्स परफेक्ट मिहिर के किरदार के लिए नया चेहरा तलाश रहे हैं. ये भी सुनने में आया है कि अमर उपाध्याय और रोनित रॉय से इस किरदार के लिए बातचीत हुई है, लेकिन कुछ फाइनल नहीं हुआ. रिपोर्ट्स की मानें तो जून 2025 में शो की शूटिंग शुरू होगी. गौरव खन्ना या सुधांश पांडे- कौन बनेगा नया मिहिर ? टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में मिहिर के रोल के लिए अनुपमा फेम गौरव खन्ना और सुधांशु पांडे से मेकर्स ने बात की है. दोनों से बातचीत चल रही है और अभी कुछ फाइनल नहीं हुआ है. करीबी सूत्र ने कहा, ”मेकर्स मिहिर के किरदार के लिए ऐसा शख्स खोज रहे जो अमर और रोनित की विरासत से मेल खाता हो. गौरव और सुधांशु को अप्रोच किया गया है और देखते हैं कि दोनों में कौन इस किरदार के लिए फिट हो सकता है.” राजन शाही के शो अनुपमा में सुधांशु ने अनुपमा के एक्स हसबैंड और अनुज ने उसके पति का रोल निभाया था. दोनों अब शो को छोड़ चुके हैं. यहां पढ़ें- Jaat Box Office Collection Day 9: 9वें दिन की कमाई ने खोली सच्चाई, सनी देओल की ‘जाट’ का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल? The post Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: अनुपमा के अनुज या वनराज- कौन होंगे नये मिहिर? रुपाली गांगुली नहीं, स्मृति ईरानी के साथ बनेगी जोड़ी appeared first on Naya Vichar.