Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बेटी की शादी का कार्ड बांटने निकले प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन गोलियां सीने में लगीं…

Bihar Crime: बिहार के बेतिया शहर से सनसनीखेज वारदात सामने आई है. जहां एक प्रॉपर्टी डीलर को उस वक्त गोलियों से छलनी कर दिया गया, जब वह अपनी बेटी की शादी का निमंत्रण कार्ड बांटने जा रहा था. घटना शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे की है. शहर के वार्ड नंबर 37, बरवत पर्सराइन में सुरेश यादव नामक व्यक्ति पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. सुरेश यादव को तीन गोलियां लगी हैं, जो सीधा उनके सीने में धंसी हैं. GMCH में चल रहा इलाज, हालत नाजुक गंभीर रूप से घायल सुरेश यादव को आनन-फानन में इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH) ले जाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी विवेक दीप, मुफस्सिल थाना पुलिस और अन्य थानों की टीमें मौके पर पहुंच गईं. घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. बेटे ने विनोद महतो पर लगाया आरोप इस वारदात को लेकर सुरेश यादव के पुत्र बुलेट यादव ने अपने पिता पर हुए हमले के पीछे प्रॉपर्टी विवाद को जिम्मेदार ठहराया है. बुलेट यादव ने स्पष्ट आरोप लगाया है कि योगापट्टी के रहने वाले बीरबल प्रसाद और विनोद महतो ने उनके पिता पर जानलेवा हमला किया है. बताया गया कि ये दोनों आरोपी पूर्व में सुरेश यादव के साथ प्रॉपर्टी डीलिंग के व्यवसाय में साझेदार थे. पैसों के लेनदेन को लेकर आपसी विवाद लंबे समय से चल रहा था. पुलिस कर रही मामले की जांच पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है. नामजद आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है. वहीं, सुरेश यादव की हालत को लेकर पूरे इलाके में चिंता का माहौल है, और लोग उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं. Also Read: बिहार के बाहुबली विधायक रीतलाल यादव की पूरी कहानी, चलती ट्रेन में कॉन्ट्रैक्टर की हत्या का लगा था आरोप The post बेटी की शादी का कार्ड बांटने निकले प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन गोलियां सीने में लगीं… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

BSRTC Bus: बिहार के 102 अनुमंडलों से चलेंगी डीलक्स बस, बड़े शहरों से जुड़ेंगे ये कस्बे

BSRTC Bus: पटना. बिहार के 102 अनुमंडलों को डीलक्स बस सेवा से जोड़ा जाएगा. राज्य प्रशासन की कस्बों को बड़े शहरों से जोड़े जाने की योजना है. किन-किन जिला मुख्यालयों से अनुमंडलों के लिए यह बस सेवा होगी, यह तय कर लिया गया है. इसमें पटना के अलावा भागलपुर, मुजफ्फरपुर, सहरसा और मुंगेर जिले को शामिल किया गया है. इन शहरों से अनुमंडलों के लिए डीलक्स बस चलेंगी. बिहार राज्य पथ परिवहन निगम नेइसकी तैयारी कर ली है. इसके लिए 30 अप्रैल तक परमिट जारी कर दिए जाएंगे. मई में होगी सेवा की शुरुआत विभागीय जानकारी के अनुसार मई के पहले या दूसरे सप्ताह में बसों का परिचालन शुरू हो जाएगा. बिहार भर में 166 डीलक्स बसों का परिचालन किया जाना है. इसका मकसद राज्य के सभी अनुमंडलों को जिला मुख्यालय से जोड़ना है. इससे पंचायत स्तर पर लोगों को बस सेवा से जिला मुख्यालय तक पहुंचने की सहूलियत होगी. बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के अधिकारियों की मानें तो 96 बसों को परमिट दे दिया गया है. जल्द की बांकी बसों को भी परमिट दे दिया जाएगा. इसके बाद परिचालन शुरू होगा. कस्बों से सीधा राजधानी पहुंचेंगे लोग डीलक्स बस सेवा शुरू होने से कस्बों के लोगों को बड़े शहरों तक पहुंचने में सुविधा होगी. ये बसें आधुनिक और आरामदायक होंगी. बताया जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट के तहत 166 बसों की खरीद की गई है. सब कुछ ठीक रहा तो अगले महीने से डीलक्स बसें सड़कों पर दौड़ने लगेंगी. इन बसों को उन अनुमंडलों तक चलाया जायेगा, जहां अभी बसों की आवाजाही नहीं है. 166 बसों के परिचालन के बाद बिहार के अधिकतर अनुमंडलों से बसों का परिचालन सुनिश्चित हो जायेगा. Also Read: बिहार में मठ-मंदिरों की जमीन का रिकॉर्ड होगा ऑनलाइन, हटेगा अतिक्रमण The post BSRTC Bus: बिहार के 102 अनुमंडलों से चलेंगी डीलक्स बस, बड़े शहरों से जुड़ेंगे ये कस्बे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jaat Worldwide Box Office Collection: केसरी 2 से नहीं डरी सनी देओल की ‘जाट’, 8वें दिन छाप डालें करोड़ों

Jaat Worldwide Box Office Collection: सनी देओल, रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह स्टारर एक्शन ड्रामा ‘जाट’ दुनियाभर में ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है. साउथ डायरेक्टर गोपीचंद मालिनेनी की ओर से निर्देशित इस फिल्म ने सिर्फ हिंदुस्तान में 61.56 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. इसी के साथ यह फिल्म जल्द ही सनी देओल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म ‘गदर’ (78.92 करोड़) के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है. वहीं, वर्ल्डवाइड भी फिल्म ने 75 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. ऐसे में आइए अब जाट ने आठवें दिन दुनियाभर में कितनी कमाई की है, जानते हैं. जाट ने वर्ल्ड वाइड कितनी कमाई की? जाट फिल्म को मैत्री मूवी मेकर्स और पीपल मीडिया फैक्ट्री ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. वहीं, फिल्म के निर्देशन की कमान साउथ डायरेक्टर गोपीचंद मालिनेनी ने संभाली है. जबकि, सनी देओल के साथ इसमें रणदीप हुड्डा, सैयामी खेर, रेजिना कैसांद्रा, जगपति बाबू, राम्या कृष्णन, विनीत कुमार सिंह, प्रशांत बजाज, जरीना वहाब, पी. रविशंकर और बबलू पृथ्वीराज जैसे कई बेहतरीन कलाकार शामिल हैं. अब इसके कलेक्शन की बात करें तो sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक, जाट ने 17 अप्रैल को रात 10 बजे जाट तक 3.37 करोड़ की कमाई की है. वहीं, गुरुवार के शुरुआती अनुमान के मुताबिक, थिएटर्स में इसकी ऑक्यूपेंसी 8.57% रही है. हालांकि, यह आंकड़े अभी फाइनल नहीं हैं. इनमें शाम तक इजाफा हो सकता है. केसरी 2 के आने का जाट पर असर? अक्षय कुमार की ‘केसरी चैप्टर 2’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म में उनके साथ अनन्या पांडे और आर. माधवन लीड रोल में हैं. इस बीच जब बीते दिन जूम के साथ खास बातचीत में ट्रेड एनालिस्ट आदर्श से सवाल किया गया कि क्या केसरी 2 के आने से जाट पर कोई प्रभाव पड़ेगा. तो इसपर उन्होंने कहा, “दोनों फिल्में अलग हैं क्योंकि शैलियां अलग हैं. मुझे नहीं लगता कि उनमें कोई ओवरलैप होगा. मुझे लगता है कि वे सह-अस्तित्व में रह सकती हैं और दोनों अच्छा प्रदर्शन कर सकती हैं, बशर्ते केसरी चैप्टर 2 कल रिलीज हो रहा है. देखते हैं कि दर्शकों का रिस्पांस कैसा होता है.” यह भी पढ़े: Jaat Box Office Collection Day 9: 9वें दिन की कमाई ने खोली सच्चाई, सनी देओल की ‘जाट’ का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल? The post Jaat Worldwide Box Office Collection: केसरी 2 से नहीं डरी सनी देओल की ‘जाट’, 8वें दिन छाप डालें करोड़ों appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रांची नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, शगुन बैंक्वेट हॉल हुआ सील, नोटिस के बावजूद संचालक ने नहीं किया ये काम

Shagun Banquet Hall Seal : राजधानी रांची के हटिया स्थित शगुन बैंक्वेट हॉल को कल गुरुवार को सील कर दिया गया. बिना लाइसेंस के बैंक्वेट हॉल संचालित होने पर रांची नगर निगम की बाजार शाखा टीम द्वारा उक्त कार्रवाई की गयी. बैंक्वेट हॉल के संचालक को लाइसेंस बनवाने के संबंध में 19 मार्च और 09 अप्रैल को नोटिस भेजा गया था. नोटिस के बावजूद संचालक ने नहीं बनवाया लाइसेंस किसी भी बैंक्वेट हॉल के संचालन के लिए लाइसेंस का होना बेहद आवश्यक होता है. इसके बावजूद शगुन बैंक्वेट हॉल बिना लाइसेंस के शहर में संचालित हो रहा था. बैंक्वेट हॉल के संचालक को लाइसेंस बनवाने का निर्देश भी दिया गया था. इस संबंध में संचालक को 19 मार्च और 09 अप्रैल को नोटिस भेजा गया था, लेकिन नोटिस के बावजूद संचालक ने लाइसेंस नहीं बनवाया. इसके बाद रांची नगर निगम की बाजार शाखा टीम ने गुरुवार को बैंक्वेट हॉल सील कर दिया. झारखंड की ताजा समाचारें यहां पढ़ें लाइसेंस के लिए निगम कार्यालय में दिया था आवेदन जानकारी के अनुसार शगुन बैंक्वेट हॉल के संचालक ने लाइसेंस के लिए नगर निगम कार्यालय में आवेदन जमा किया था, लेकिन आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज नहीं थे. इस कारण लाइसेंस के लिए दिया गया आवेदन अस्वीकृत कर दिया गया. इसे भी पढ़ें सूर्य किरण टीम ने 6 एयरक्राफ्ट के साथ किया रिहर्सल, रांची के इस इलाके में 20 अप्रैल तक तक निषेधाज्ञा मंईयां सम्मान योजना : हर स्त्री को हर महीने 2500 रुपए की गारंटी, ऐसे करें आवेदन Sarkari Naukri: रिम्स में तैनात होमगार्ड जवानों का भत्ता होगा डबल, प्रतिदिन मिलेंगे 1088 रुपए Aaj Ka Mausam: रांची में आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश, बिजली ठप, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट The post रांची नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, शगुन बैंक्वेट हॉल हुआ सील, नोटिस के बावजूद संचालक ने नहीं किया ये काम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dilip Ghosh Wedding : तलाकशुदा रिंकू मजूमदार से शादी कर रहे हैं दिलीप घोष, पहले से है एक बेटा

Dilip Ghosh Wedding : शुक्रवार को न्यूटाउन स्थित अपने आवास पर पूर्व प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष व पूर्व सांसद दिलीप घोष वैवाहिक बंधन में बधेंगे. तलाकशुदा रिंकू मजूमदार नामक स्त्री से वह विवाह रचायेंगे. दिलीप घोष के करीबी लोगों ने बताया कि पिछले लोकसभा चुनाव में जब घोष पराजित हुए, उस समय वह मानसिक रूप से कुछ परेशान हुए थे. उस दौरान रिंकू ने पहली बार उनके सामने शादी का प्रस्ताव रखा था. पहले तो घोष राजी नहीं हुए, लेकिन बाद में काफी विचार करने व उम्रदराज मां को देखकर वह शादी के लिए तैयार हो गये. छह महीने पहले तक उन्होंने विवाह के बारे में नहीं सोचा था, लेकिन बाद में उन्हें एहसास हुआ कि यह जीवन का एक हिस्सा है. क्या मैं शादी नहीं कर सकता हूं? : दिलीप घोष यह भी कहा जा रहा है कि इडेन में तीन अप्रैल को मैच देखने के दौरान शादी की बात पर सहमति बनी. क्लब हाउस के 11 नंबर बॉक्स में दिलीप घोष, उनकी होनेवाली पत्नी व ससुराल के लोग भी मौजूद रहे. गुरुवार को जब यह बात सामने आयी तो श्री घोष से सवाल करने पर उन्होंने कहा कि क्या मैं शादी नहीं कर सकता हूं. शादी करना क्या कोई अपराध है. उन्होंने हां या ना, कुछ साफ नहीं किया. लेकिन उनके करीबियों का कहना है कि उन्होंने साहसिक फैसला लिया है. एक घरेलू कार्यक्रम में शादी करेंगे दिलीप घोष सूत्रों के मुताबिक घोष वैवाहिक बंधन में नहीं बंधे, इसे लेकर आरएसएस के कुछ नेता सक्रिय हुए थे. संघ के दो नेता दिलीप घोष के घर जाकर मुलाकात भी की थी, लेकिन घोष नहीं माने. उन्होंने साफ कर दिया कि वह फैसला ले चुके हैं. अब लौटना संभव नहीं है. बीजपी के कुछ नेताओं ने उन्हें अग्रिम बधाई भी दी है. सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को न्यूटाउन स्थित आवास पर एक घरेलू कार्यक्रम में दोनों एक दूजे का हाथ थामेंगे. बहुत कम लोगों को आमंत्रण भेजा गया है. दोनों ही परिवारों के करीबी रिश्तेदारों को भी बुलाया गया है. तलाकशुदा स्त्री दिलीप घोष की होने वाली पत्नी रिंकू तलाकशुदा स्त्री हैं. उनका एक बेटा भी है. बेटा सेक्टर फाइव में एक आइटी कंपनी में काम करता है. जानकारी के मुताबिक घोष की मां चाहती थीं कि बेटा शादी करे, ताकि वह बहू के साथ कुछ समय गुजार सकें. घोष नेतृत्व से जुड़े हुए हैं. अगले विधानसभा चुनाव में बीेजपी उन्हें उम्मीदवार भी बना सकती है. चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी भी उन्हें उठानी होगी. पिछले वर्ष दिलीप घोष का 60वां जन्मदिन था. श्री घोष किसी तरह के आडंबर व दिखावे में विश्वास नहीं करते हैं. तामझाम से परे यह शादी होने की बात है. The post Dilip Ghosh Wedding : तलाकशुदा रिंकू मजूमदार से शादी कर रहे हैं दिलीप घोष, पहले से है एक बेटा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Politics: तेजस्वी यादव को बड़ा झटका, राजद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष की बहू ने थाम लिया भाजपा का दामन

Bihar Politics: पटना. बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव हैं, गठबंधन को एकजुट करने में जुटे तेजस्वी यादव की पार्टी में ही एकजुटता नहीं दिख रही है. चुनाव की तैयारी में लगे तेजस्वी यादव को बड़ा झटका लगा है. राजद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष की पीतांबर पासवान की पुत्रवधू प्रीति राज ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. राजद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद पीतांबर पासवान की पुत्रवधू प्रीति राज सोनी भाजपा में शामिल हो गयीं हैं. प्रीति राज ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली है. प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में ली सदस्यता प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने उनका पार्टी में स्वागत किया. जायसवाल ने कहा कि भाजपा में लोगों की आस्था बढ़ रही है. वहीं भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने कार्यकर्ताओं को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया. प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि हमेशा जनता के कल्याण और राष्ट्र के प्रति समर्पित भाजपा परिवार में लोगों की आस्था हर दिन बढ़ती जा रही है. पार्टी के प्रति आस्था जता रहे सभी का स्वागत है. साथ ही जायसवाल ने प्रीति राज से कहा कि पार्टी से जुड़कर वे राष्ट्र एवं बिहार के विकास में अपना बहुमूल्य योगदान दें. Also Read: बिहार में मठ-मंदिरों की जमीन का रिकॉर्ड होगा ऑनलाइन, हटेगा अतिक्रमण The post Bihar Politics: तेजस्वी यादव को बड़ा झटका, राजद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष की बहू ने थाम लिया भाजपा का दामन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Train: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! उत्तर बिहार से गुजरने वाली कटड़ा-कामाख्या एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का रूट बदला

Bihar Train: बिहार के समस्तीपुर रेलवे मंडल ने यात्रियों की सुविधा और निर्माण कार्यों की गति को बनाए रखने के लिए 27 अप्रैल से 3 मई तक 5 प्रमुख ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया है. यह बदलाव कुसम्ही-गोरखपुर और कैंट-गोरखपुर-डोमिनगढ़ के बीच तीसरी रेल लाइन निर्माण परियोजना के तहत किया गया है. रेलवे द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, 27 अप्रैल को कामाख्या से खुलने वाली 15655 कामाख्या श्रीमाता वैष्णो देवी, कटड़ा एक्सप्रेस अब बरौनी-मुजफ्फरपुर-छपरा ग्रामीण–भटनी–गोरखपुर कैंट होते हुए चलाई जाएगी. कटड़ा-कामाख्या एक्सप्रेस का भी रूट बदला वहीं, 30 अप्रैल को कटड़ा से रवाना होने वाली 15656 श्रीमाता वैष्णो देवी, कटड़ा-कामाख्या एक्सप्रेस को गोरखपुर कैंट-भटनी-छपरा-मुजफ्फरपुर मार्ग से ले जाया जाएगा. इसी दिन सहरसा से चलने वाली 15529 सहरसा-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस भी मुजफ्फरपुर–छपरा ग्रामीण–भटनी–गोरखपुर कैंट के रास्ते से गुजरेगी. अमरनाथ एक्सप्रेस अब इस रूट से चलेगी 02 मई को 15654 जम्मूतवी-गुवाहाटी अमरनाथ एक्सप्रेस को गोरखपुर कैंट–भटनी–छपरा ग्रामीण–मुजफ्फरपुर होकर चलाया जाएगा. इसके अलावा, 25 अप्रैल से 03 मई तक 19038 बरौनी–बांद्रा अवध एक्सप्रेस को भी मुजफ्फरपुर–छपरा ग्रामीण–भटनी–गोरखपुर कैंट होकर ले जाया जाएगा. रेलवे प्रशासन का यात्रियों से अनुरोध रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पूर्व अपने रूट और स्टेशन की जानकारी संबंधित हेल्पलाइन या रेलवे वेबसाइट से प्राप्त कर लें. इस बदलाव का उद्देश्य निर्माण कार्य को बिना बाधा के पूरा करना है, जिससे भविष्य में यात्रियों को और बेहतर रेल सुविधा मिल सके. Also Read: बिहार के बाहुबली विधायक रीतलाल यादव की पूरी कहानी, चलती ट्रेन में कॉन्ट्रैक्टर की हत्या का लगा था आरोप The post Bihar Train: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! उत्तर बिहार से गुजरने वाली कटड़ा-कामाख्या एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का रूट बदला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Name Personality: मदद करने के चक्कर में खुद का काम बिगाड़ लेते हैं इस नाम अक्षर के लोग

Name Personality: किसी भी व्यक्ति का नाम सिर्फ उसे बुलाने के लिए नहीं होता है, बल्कि ये व्यक्ति के अंदर छिपी बातों को भी  दिखाता है कि हम कैसे सोचते हैं, क्या पसंद है और हम दूसरों से कैसे बात करते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, किसी भी व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर उसके स्वभाव, रिश्तों और जिंदगी के कई पहलुओं के बारे में बहुत कुछ बताता है. हर इंसान का नाम उसकी जिंदगी की कहानी की शुरुआत जैसा होता है, जिससे वह दुनिया में अपनी एक खास जगह बना पाता है. ऐसे में आज हम अंग्रेजी के F नाम अक्षर के लोगों के बारे में बात करेंगे.   स्वभाव इस प्रकार का होता है  जिनका नाम अंग्रेजी के F अक्षर से शुरू होता है, वे लोग बहुत मिलनसार होते हैं. ये जिन भी लोगों से मिलते है उनका मन तुरंत मोह लेते हैं. ये लोग बहुत शांत और ईमानदार होते हैं.  यह भी पढ़ें- Name Personality: जिद्दी और गुस्सैल किस्म के होते हैं इस नाम अक्षर के लोग, शिद्दत से करते हैं मोहब्बत लव लाइफ में ऐसे होते हैं  F नाम के लोग अपने जीवनसाथी से बहुत प्रेम करते हैं. ये अपने रिश्तों को लेकर बहुत समर्पित होते हैं. इसके अलावा, ये अपने पार्टनर के लिए कुछ भी करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं.  करियर में इस तरह नाम कमाते हैं   ये लोग जिस भी काम को करने का ठान लेते हैं उसे अच्छे तरीके से पूरा कर दिखाते हैं. इसके कारण ये अपने परिवार का नाम खूब रोशन करते हैं. ये लोग पढ़ाई में बहुत माहिर के साथ बहुत क्रिएटिव भी होते हैं.  F नाम वाले लोगों की कमियां   कभी-कभी F नाम के लोग जल्दबाजी में ऐसा फैसला ले लेते हैं, जिसके कारण इनको बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इसके अलावा, ये लोग दूसरों के मदद करने के चक्कर में खुद का नुकसान कर लेते हैं. यह भी पढ़ें- Name Personality: आंख मूंद कर भरोसा कर लेते हैं इस नाम अक्षर के लोग, होते हैं सबके दिल के करीब Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post Name Personality: मदद करने के चक्कर में खुद का काम बिगाड़ लेते हैं इस नाम अक्षर के लोग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Video: दुल्हन और दूल्हे की जोड़ी ने मचाया धमाल, देखें वीडियो

Video: सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन हजारों वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन कुछ वीडियोज़ ऐसे होते हैं जो लोगों की भावनाओं को छू जाते हैं या फिर चर्चा का विषय बन जाते हैं. इन दिनों एक शादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दुल्हन की खूबसूरती और दूल्हे की सादगी ने सभी की नजरें अपनी ओर खींच ली हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शादी समारोह के मंच पर खूबसूरत दुल्हन लाल लहंगे में सजी-धजी खड़ी है. वह बेहद आकर्षक लग रही है और उसके हाथों में वरमाला है. वहीं सामने खड़ा दूल्हा अपनी सामान्य रंगत और भारी शरीर के कारण कुछ लोगों को इस जोड़ी के मेल पर हैरानी हो रही है. दूल्हा पहले ही दुल्हन को वरमाला पहना चुका है और अब वह दुल्हन की ओर से वरमाला की प्रतीक्षा कर रहा है. जैसे ही वीडियो सामने आया, सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं का सिलसिला शुरू हो गया. View this post on Instagram A post shared by @sarif_video लोगों की प्रतिक्रियाएं वीडियो पर मजेदार और तीखे कमेंट्स देखने को मिले. एक यूजर ने लिखा, “ये तो प्रशासनी नौकरी का कमाल है!” वहीं दूसरे ने चुटकी ली, “दूल्हे की ज़मीन अब हाईवे पर आ गई होगी.” हालांकि, जहां कुछ लोग मजाक बना रहे हैं, वहीं कई यूजर्स इस जोड़ी को सच्चे प्यार की मिसाल बता रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट किया, “प्यार में कभी रंग-रूप नहीं देखा जाता, ये कपल उसका जीता-जागता उदाहरण है.”यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @sarif_video नामक अकाउंट से शेयर किया गया है और इसे लाखों लोग देख चुके हैं. इसे भी पढ़ें: 35 साल की उम्र में पुरुष से बने किन्नर, लेकिन क्यों? The post Video: दुल्हन और दूल्हे की जोड़ी ने मचाया धमाल, देखें वीडियो appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Vidur Niti: अंधकार के हैं ये चार दीपक, मन में छिपे डर को मिटाने में करेंगे मदद

Vidur Niti: महाहिंदुस्तान में विदुर उस दीपक की तरह हैं जो अपने छोटे से पात्र में भी विशाल प्रकाश फैलाता है. उन्होंने जन्म से नहीं, बल्कि अपने विचारों, ज्ञान और धर्मनिष्ठा से महानता हासिल की. एक दासी के गर्भ से जन्म लेने के बावजूद भी विदुर ने हस्तिनापुर जैसे शक्तिशाली राज्य में अपने लिए एक ऐसा स्थान बनाया, जहां केवल बुद्धि, विवेक और सत्य की कद्र थी. वे सिर्फ नीति के ज्ञाता नहीं थे, बल्कि धर्म के सजग प्रहरी थे. उन्होंने सत्ता से कभी डर नहीं खाया और न ही रिश्तों के दबाव में आकर सच्चाई से समझौता किया. उनकी बातें जो कभी दरबार में गूंजती थीं, आज विदुर नीति के रूप में अमूल्य मार्गदर्शन बन चुकी हैं. विदुर हमें यह सिखाते हैं कि जब परिस्थितियां जटिल हों और चारों ओर भ्रम का अंधकार हो तब भी अगर विवेक और धर्म का दीप हमारे भीतर जल रहा हो, तो हम सही राह पा सकते हैं. आज की उलझनों से भरी दुनिया में विदुर की नीतियां ठहराव, स्पष्टता और आत्मिक शक्ति देती हैं. विदुर नीति में बताया गया है कि चार कर्म ऐसे होते हैं, जिन्हें अगर सही तरीके से किया जाए तो भय आपसे कोसो दूर रहता है. आइए जानते हैं इन चार कर्मों के बारे में विस्तार से. विदुर नीति में बताया गया है कि जो व्यक्ति आदर के साथ अग्निहोत्र करता है उससे डर और भय कोसो दूर रहता है. बता दें अग्निहोत्र हिन्दू धर्म की एक प्राचीन वैदिक यज्ञ विधि है, जो कि खास तौर पर सूर्योदय और सूर्यास्त के समय किया जाता है. यह एक आध्यात्मिक, वैज्ञानिक और पर्यावरणीय दृष्टि से अत्यंत लाभकारी अग्निकर्म है, जिसमें विशेष मंत्रों के साथ अग्नि में गाय के घी और विशेष अनाज (मुख्यतः जौ या चावल) की आहुति दी जाती है. यह भी पढ़ें- अज्ञानता नहीं ये 3 दोष हैं असली विनाश के कारण, विदुर की चेतावनी यह भी पढ़ें- Vidur Niti: ना धन, ना ताकत… सिर्फ ये दो गुण और मिल जाता है स्वर्ग से ऊंचा स्थान विदुर नीति के अनुसार, जो व्यक्ति सम्मानपूर्वक मौन का पालन करता है, वह भीतर से स्थिर और संयमित होता है. ऐसे व्यक्ति के आसपास भय ठहरता नहीं, क्योंकि उसका आत्मबल और विवेक इतना मजबूत होता है कि नकारात्मकता उसके पास फटक भी नहीं सकती. मौन उसे भीतर की शक्ति से जोड़ता है और सच्चे आत्मविश्वास से भर देता है. महात्मा विदुर के अनुसार, जो व्यक्ति आदरपूर्वक स्वाध्याय यानी आत्म-अध्ययन करता है, उसके जीवन में डर का कोई स्थान नहीं होता है. ऐसा इंसान भीतर से जागरूक और मजबूत बन जाता है. ज्ञान और आत्मचिंतन उसे सच्चाई का मार्ग दिखाते हैं, जिससे वह परिस्थितियों से डरे बिना आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ता है. विदुर नीति के अनुसार, जो व्यक्ति श्रद्धा और आदर के साथ यज्ञ करता है, वह भय से मुक्त रहता है. यज्ञ न केवल बाहरी बल, बल्कि आंतरिक शुद्धि का माध्यम भी है. जब मनुष्य सच्चे भाव से आहुति देता है, तो वह नकारात्मकता से दूर होता है और उसके जीवन में साहस, शांति और स्थिरता बनी रहती है. यह भी पढ़ें- विदुर नीति से सीखें कैसे बनें सम्माननीय और गुणी व्यक्ति Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post Vidur Niti: अंधकार के हैं ये चार दीपक, मन में छिपे डर को मिटाने में करेंगे मदद appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top