Hot News

Bihar Train: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! उत्तर बिहार से गुजरने वाली कटड़ा-कामाख्या एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का रूट बदला

Bihar Train: बिहार के समस्तीपुर रेलवे मंडल ने यात्रियों की सुविधा और निर्माण कार्यों की गति को बनाए रखने के लिए 27 अप्रैल से 3 मई तक 5 प्रमुख ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया है. यह बदलाव कुसम्ही-गोरखपुर और कैंट-गोरखपुर-डोमिनगढ़ के बीच तीसरी रेल लाइन निर्माण परियोजना के तहत किया गया है.

रेलवे द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, 27 अप्रैल को कामाख्या से खुलने वाली 15655 कामाख्या श्रीमाता वैष्णो देवी, कटड़ा एक्सप्रेस अब बरौनी-मुजफ्फरपुर-छपरा ग्रामीण–भटनी–गोरखपुर कैंट होते हुए चलाई जाएगी.

कटड़ा-कामाख्या एक्सप्रेस का भी रूट बदला

वहीं, 30 अप्रैल को कटड़ा से रवाना होने वाली 15656 श्रीमाता वैष्णो देवी, कटड़ा-कामाख्या एक्सप्रेस को गोरखपुर कैंट-भटनी-छपरा-मुजफ्फरपुर मार्ग से ले जाया जाएगा. इसी दिन सहरसा से चलने वाली 15529 सहरसा-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस भी मुजफ्फरपुर–छपरा ग्रामीण–भटनी–गोरखपुर कैंट के रास्ते से गुजरेगी.

अमरनाथ एक्सप्रेस अब इस रूट से चलेगी

02 मई को 15654 जम्मूतवी-गुवाहाटी अमरनाथ एक्सप्रेस को गोरखपुर कैंट–भटनी–छपरा ग्रामीण–मुजफ्फरपुर होकर चलाया जाएगा. इसके अलावा, 25 अप्रैल से 03 मई तक 19038 बरौनी–बांद्रा अवध एक्सप्रेस को भी मुजफ्फरपुर–छपरा ग्रामीण–भटनी–गोरखपुर कैंट होकर ले जाया जाएगा.

रेलवे प्रशासन का यात्रियों से अनुरोध

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पूर्व अपने रूट और स्टेशन की जानकारी संबंधित हेल्पलाइन या रेलवे वेबसाइट से प्राप्त कर लें. इस बदलाव का उद्देश्य निर्माण कार्य को बिना बाधा के पूरा करना है, जिससे भविष्य में यात्रियों को और बेहतर रेल सुविधा मिल सके.

Also Read: बिहार के बाहुबली विधायक रीतलाल यादव की पूरी कहानी, चलती ट्रेन में कॉन्ट्रैक्टर की हत्या का लगा था आरोप

The post Bihar Train: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! उत्तर बिहार से गुजरने वाली कटड़ा-कामाख्या एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का रूट बदला appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top