Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अपाचे बाइक की ठोकर से सीएनजी ऑटो में लगी आग, 10 लोग झुलसे

मीनापुर गोलम्बर चौक पर हुई घटना, दो की स्थिति नाजुक, ईद का उत्साह पड़ा फीका ऑटो व बाइक जब्त, प्राथमिक उपचार के बाद सभी जख्मी एसकेएमसीएच रेफर प्रतिनिधि, मीनापुर मीनापुर के गोलंबर चौक पर सोमवार की दोपहर में सीएनजी ऑटो व अपाचे बाइक की टक्कर हो गयी, उसके बाद ऑटो धू-धूकर जलने लगा़ घटना में 10 लोग घायल हो गये. इनमें दो सवार की स्थिति गंभीर बनी हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ईद पर्व को लेकर सभी सवार एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटने के लिए ऑटो से रिश्तेदार के घर जा रहे थे. मीनापुर चौक के समीप सीएनजी ऑटो के पहुंचते ही अपाचे बाइक ने ठोकर मार दी. इसके बाद ठोकर लगते ही गैस सिलेंडर का पाइप टूट गया, जिससे ऑटो में आग लग गयी. घटना को लेकर कुछ देर के लिए मीनापुर चौक पर अफरातफरी का माहौल हो गया. ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गयी. सूचना पर पहुंची एंबुलेस से घायलों को मीनापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पायी. ऑटो सवार अकबर ने बताया कि गांगी छपरा से हम परिवार के साथ दोपहर करीब एक बजे एक ऑटो में मैं मोहम्मद अकबर (40), नसीमा खातून (35), गुलशन खातून (17), इरफान अंसारी (12) और सहाना खातून (12) एक ही परिवार के हैं. पूरे परिवार के साथ सीएनजी ऑटो से पर्व को लेकर खुशी बांटने अपने रिश्तेदार के यहां मुस्तफागंज बाजार जा रहे थे. तभी रास्ते में ही घटना हो गयी. उसी ऑटो में गिद्धा फुलवरिया के डांडिया खातून (8), जैमुद्दीन खातून (45), समीरा खातून (35) और पुरैनिया की शोभा देवी (40) बैठे हुए थे़ जैसे ही ऑटो मीनापुर गोलंबर चौक के समीप पहुंचा कि एक अपाची सवार ने पीछे से ठोकर मार दी, जिस कारण ऑटो से सीएनजी पाइप लीक हो गया और अचानक से आग लग गयी. कुछ समझ पाते तब तक आग बेकाबू हो गयी. आग की चपेट में आने से सभी लोग घायल हो गये. संयोग से सीएनजी का टैंक फटा नहीं, वरना हम सभी लोगो की मौत हो जाती. सीएचसी प्रभारी डॉ राकेश कुमार ने बताया कि घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद एसकेएमसीएच भेज दिया गया है, जिसमें जैमुद्दीन खातून व समीरा खातून की स्थिति गंभीर बनी हुई है. चालक का इलाज भी चल रहा है. थानाध्यक्ष कुमार संतोष रजक ने बताया कि सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम को भेजा गया, जिससे आग पर काबू पाया गया. दारोगा रवि रंजन ने घटनास्थल पर पहुंच कर आवागमन को सुचारु किया. दोनों दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को जब्त कर लिया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अपाचे बाइक की ठोकर से सीएनजी ऑटो में लगी आग, 10 लोग झुलसे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नशा में शिक्षिका के साथ दुर्व्यवहार में कोटवा बीइओ निलंबित

मेातिहारी. कोटवा बीइओ उपेंद्र कुमार सिंह को नशे में एक शिक्षिका के साथ दुर्व्यवहार करा महंगा पड़ गया. जेल जाने के बाद अब उन्हें निलंबित कर दिया गया है. डीइओ के प्रतिवेदन के आधार पर निदेशक प्राथमिक शिक्षा ने यह कार्रवाई की है.निदेशक ने अपने आदेश में कहा है कि डीइओ के द्वारा कोटवा बीइओ श्री सिंह को नशे की हालत में कोटवा थाने में गिरफ्तार किए जाने, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय अहिरौलिया की एक शिक्षिका के साथ दुर्व्यवहार करने व कोटवा थाने में मामला दर्ज होने का प्रतिवेदन निदेशालय को दिया गया था. पुन: श्री सिंह को जेल जाने की सूचना भी डीइओ के द्वारा निदेशालय को दी गई थी.इन आरोपो के आधार पर प्राथमिक शिक्षा निदेशक साहिला ने बीइओ को जेल जाने की तिथि से निलंबित कर दिया है.यहां बता दें कि इस कार्रवाई से वैसे शिक्षकों में भी हड़कंप है जो स्कूल से निकलने के बाद या चोरी छुपे स्कूल में नशा पान कर जाते है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post नशा में शिक्षिका के साथ दुर्व्यवहार में कोटवा बीइओ निलंबित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बाल श्रमिक से काम कराने की शिकायत कमिश्नर तक पहुंचा

गोगरी. प्रखंड के गोगरी पंचायत में मुखिया द्वारा सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता करने और बाल श्रमिक से काम कराने का मामला सामने आया है. इसको लेकर गोगरी निवासी अक्षय कुमार ने प्रमंडलीय आयुक्त को आवेदन देकर शिकायत की है. आयुक्त ने जिला पंचायती राज पदाधिकारी को मामले की जांच करने का आदेश दिया. टीम ने की जांच बता दें कि आयुक्त ने जिला पंचायती राज पदाधिकारी को तलब किया गया और गठित टीम ने गोगरी पंचायत में पहुंचकर शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच की. इस दौरान शिकायतकर्ता भी मौजूद थे. जांच टीम ने जिला पंचायती राज पदाधिकारी को रिपोर्ट सौंप दिया. वहीं आयुक्त के पास भी जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने जांच रिपोर्ट सौंप दिया है. क्या है मामला शिकायतकर्ता ने बताया कि गोगरी पंचायत के वार्ड तीन में बनाये गये सड़क निर्माण कार्य में बिना योजना बोर्ड लगाए और बिना पंचायत सचिव सह अभिकर्ता के अनुपस्थिति में मजदूर के जगह 10 वर्ष से कम उम्र वाले बाल श्रमिक से कार्य कराया गया है, जिसका फोटो और वीडियो भी साक्ष्य के तौर पर मौजूद है. इसकी शिकायत जिला पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी से की. इसको लेकर बीते दिन पदाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी, लेकिन सभी ने मामले को टाल मटोल कर दबा दिया. जिसके बाद उक्त मामले की शिकायत के लिए कमिश्नर का दरवाजा को खटखटाना पड़ा है. क्या है नियम 14 वर्ष से कम उम्र के शिशु को किसी भी कार्य में नियोजित करना दंडनीय अपराध है. 15 से 18 साल की उम्र के बीच किशोरों को खतरनाक काम यानी व्यवसायों और प्रक्रियाओं में शामिल होने से मना है, फिर भी कुछ लोग जानबूझकर ऐसे काम करते हैं. ऐसा काम करने वाले को 50 हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ सकता है. न केवल जुर्माना, बल्कि किसी भी काम में शिशु को और पेशेवर काम में किशोर को नियोजित करने पर दो साल तक की कैद की सजा हो सकती है. वहीं जुर्माना व सजा दोनों हो सकती है, जबकि बाल श्रमिकों और किशोरों से दूसरी बार काम कराने पर तीन साल तक की कैद की सजा हो सकती है. कमिश्नर के आदेश पर टिकी है नजर इधर शिकायत के बाद गोगरी पंचायत के वर्तमान मुखिया, पंचायत सचिव सहित अन्य पदाधिकारी का सांस मानो अटक सा गया है. सभी की नजर प्रमंडलीय आयुक्त के आदेश पर टिकी हुई है. कहते हैं बीडीओ गोगरी पंचायत में सड़क निर्माण में हुए अनियमितता और बाल श्रमिक से कराये गये काम की शिकायत की जानकारी मिली है. हालांकि इस जांच टीम से हमको अलग रखा गया है. जांच के बाद वरीय पदाधिकारी का जैसा आदेश आएगा. उसके अनुसार कार्रवाई किया जायेगा. राजाराम पंडित, बीडीओ, गोगरी डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बाल श्रमिक से काम कराने की शिकायत कमिश्नर तक पहुंचा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मीडिया कॉन्टेंट का सामाजिक मनोविज्ञान पर गहरा प्रभाव है : प्रो. देवव्रत

मोतिहारी.केविवि के मीडिया अध्ययन विभाग में हिंदुस्तानीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित दस दिवसीय शोध प्रविधि कार्यशाला सोमवार को संपन्न हो गया. कार्यशाला के संरक्षक कुलपति प्रो. संजय श्रीवास्तव थे. समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रो. देवब्रत सिंह, डीन, स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन एंड मीडिया टेक्नोलॉजी, झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय, झारखंड थे. अध्यक्षता विभागाध्यक्ष सह कार्यशाला निदेशक डॉ. अंजनी कुमार झा एवं संचालन कार्यशाला उप निदेशक डॉ सुनील दीपक घोड़के ने किया.पहले तकनीकी सत्र में समाजशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ सुजीत कुमार चौधरी ने सामाजिक विज्ञान के क्षेत्र में होने वाले नवाचार और वर्तमान परिदृश्य पर चर्चा की.दूसरे और तीसरे तकनीकी सत्र प्रो. देव व्रत सिंह ने कॉन्टेंट विश्लेषण की आवश्यकता और प्रक्रिया पर चर्चा की. विभागाध्यक्ष सह कार्यशाला निदेशक डॉ अंजनी कुमार झा ने सभी वक्ताओं तथा अतिथियों का अभिवादन व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्यशाला न केवल शोधार्थियों के तकनीकी कौशल को बढ़ाने के लिए थी बल्कि उन्हें नैतिक, सार्थक और प्रासंगिक शोध करने के लिए प्रेरित करने के लिए भी डिज़ाइन की गई थी. कार्यशाला का संचालन विभाग में सहायक आचार्य और सह निदेशक डॉ सुनील दीपक घोड़के ने किया. समापन पर सभी शोधार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया. कार्यशाला में विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ परमात्मा कुमार मिश्र, डॉ साकेत रमन, डॉ. उमा यादव, डॉ. मयंक भारद्वाज एवं डॉ. आयुष आनंद सहित अन्य शोधार्थी तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मीडिया कॉन्टेंट का सामाजिक मनोविज्ञान पर गहरा प्रभाव है : प्रो. देवव्रत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

घर में अकेले रहने वाले दंपती की सूची बनाने का निर्णय

मोतिहारी. मोतिहारी के नागरिकों के संगठन सिटीजन फोरम ऑफ मोतिहारी के कार्यकारिणी की बैठक अध्यक्ष बिंट्टी शर्मा के अध्यक्षता में नगर थाना के समीप एक होटल में संपन्न हुई. बैठक के आयोजक इंजीनियर अजय कुमार आजाद थे.बैठक संरक्षक प्रोफेसर करमात्मा पांडे जी के संबोधन के साथ प्रारंभ हुई. सिटीजन फोरम के आग्रह एवं जिला पदाधिकारी के निर्देश पर सदर एसडीओ श्वेता हिंदुस्तानी द्वारा अतिक्रमण एवं ट्रैफिक जाम के विषय पर 22 जनवरी को संपन्न बैठक के मुद्दों पर चर्चा करते हुए ऐसा महसूस किया गया कि इन मुद्दों पर अभी तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो पाई है. इस संदर्भ में फोरम द्वारा किए गए जन जागरण अभियान की भी समीक्षा भी की गई.फोरम द्वारा नगर के विभिन्न वार्ड में वैसे दंपति की सूची बनाने का निर्णय लिया गया जो अकेले रहते हों, जिनके पुत्र दूसरे जगह रहते हैं,उनको समाज के विभिन्न आयोजनों में सम्मिलित करने की योजना बनाई गयी. स्वामी चंद्र किशोर मदन जी के नेतृत्व में एक तीन सदस्य कमेटी बनाई गई जिसमें मनीष कुमार और निवर्तमान अध्यक्ष वीरेंद्र जालान को रखा गया, सिटीजन फोरम ने यह ठाना है कि वैसे अकेले जीवन यापन करने वाले बुजुर्ग लोगों को समाज के मुख्य धारा में जोड़ा जाएगा. फोरम के सदस्यता विस्तार के लिए दो अलग-अलग ग्रुप बनाए गए जो नगर के बुद्धिजीवी नागरिकों से संपर्क कर उन्हें सदस्य बनने हेतु प्रेरित करेगा. जिसका नेतृत्व क्रमशः अंगद प्रताप सिंह एवं महासचिव सतीश टंडन करेंगे.बैठक में कोषाध्यक्ष अरविंद सराफ,उपाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव एवं धर्मवर्धन प्रसाद, प्रोफेसर संध्या चौधरी, शिक्षाविद एवलिन प्रकाश, निशा गुप्ता, सुधीर कुमार गुप्ता, मनीष कुमार, अमित कुमार कुशवाहा,पूर्व सचिव राम भजन भी उपस्थित रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post घर में अकेले रहने वाले दंपती की सूची बनाने का निर्णय appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रामनवमी में अखाड़ा को लेकर कमेटी का हुआ गठन

झाझा. नगर परिषद क्षेत्र के चरघरा पासवान टोला स्थित हनुमान मंदिर में रामनवमी पर्व पर निकलने वाला अखाड़ा को लेकर बैठक हुई. इसमें अखाड़ा को शांति तरीके से संपन्न करने को लेकर कमेटी का गठन किया गया. चंद्रदेव पासवान अध्यक्ष, मोहन पासवान उपाध्यक्ष, उदय पासवान कोषाध्यक्ष, रणधीर पासवान को सचिव बनाया गया. जबकि मुख्य कार्यकर्ता सदस्य के रूप में विकास पासवान, अजय पासवान, अनिल पासवान, विक्की पासवान, ओम पासवान, मिंटू पासवान, मुन्ना पासवान, राजू पासवान, सूरज कुमार, दिवाकर कुमार, प्रवीण कुमार, कुंदन कुमार, सौरभ कुमार, अमर कुमार के अलावा रामादल अखाड़ा के दर्जनों लोगों को सदस्य बनाया गया है. नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रदेव पासवान, उपाध्यक्ष मोहन पासवान ने बताया कि प्रत्येक वर्ष रामनवमी के मौके पर रामादल अखाड़ा द्वारा एक रैली, झांकी निकाली जाती है. जिसमें युवाओं के द्वारा लाठी, तलवार एवं अन्य के द्वारा कला दिखाई जाती है. सदस्यों ने बताया कि रामनवमी पर्व को शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर हमलोग तत्पर हैं. और लगातार इसका हमलोग मॉनिटरिंग कर रहे हैं. बैठक में कई लोग मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post रामनवमी में अखाड़ा को लेकर कमेटी का हुआ गठन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चार दिवसीय 24 कुण्डीय गायत्री ज्ञान महायज्ञ का हुआ समापन

सोनो. 28 मार्च से सोनो में प्रारंभ हुआ चार दिवसीय 24 कुण्डीय गायत्री ज्ञान महायज्ञ का समापन सोमवार को हो गया. चार दिनों के इस भव्य आध्यात्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भक्ति सागर में गोता लगाया. आध्यात्मिक उत्थान, नारी सशक्तिकरण व जनकल्याण की भावना के साथ आयोजित इस बड़े यज्ञ में प्रत्येक दिन सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया. इस दौरान वेद मंत्रों की गूंज से वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा. आयोजन के तीसरे दिन दीप यज्ञ का आयोजन हुआ. दीप यज्ञ के दौरान श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर समाज में सद्भाव, शांति और सकारात्मक ऊर्जा के लिए प्रार्थना की. यज्ञ के दौरान विद्वान आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार व प्रवचनों के माध्यम से जीवन में आध्यात्मिकता और सद्गुणों के महत्व को रेखांकित किया. गायत्री परिवार के विद्वान आचार्यों ने यज्ञ की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह न केवल आत्मिक शुद्धि का माध्यम है, बल्कि समाज में सदाचार और संस्कारों को जागृत करने का भी एक सशक्त प्रयास है. आयोजन में भजन-कीर्तन, प्रवचन, और विभिन्न संस्कारों का भी आयोजन किया गया, जिससे श्रद्धालु आध्यात्मिक रूप से समृद्ध हुए. मौके पर कई श्रद्धालुओं ने दीक्षा भी लिया. इस तरह सोमवार को प्रसाद वितरित किया गया और विश्व शांति व जनकल्याण की प्रार्थना के साथ महायज्ञ का विधिवत समापन किया गया. अच्छे कार्य के लिए सम्मानित हुए कई कार्यकर्ता इस महायज्ञ की सफलता को लेकर दर्जनों कार्यकर्ता दिनरात लगे रहे. उनमें से ही कुछ ऐसे समर्पित कार्यकर्ताओं को आचार्यों व बाहर से आए गायत्री परिवार के विद्वानों ने सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया. यज्ञ के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले ऐसे कार्यकर्ता उमेश वर्णवाल, रितेश वर्णवाल, राजेंद्र राय, सत्येंद्र राय, पंकज वर्णवाल, संतोष भगत, अमर वर्णवाल, अवधेश वर्णवाल, संजय वर्णवाल, संतोष गुप्ता, प्रवीण भगत, पिंटू गुप्ता, विजय वर्मा को सम्मानित किया गया. वहीं जया देवी, मनोरमा देवी, लक्ष्मी देवी, बबीता देवी, सियावती देवी व गीता देवी को नारी सशक्तिकरण सम्मान दिया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post चार दिवसीय 24 कुण्डीय गायत्री ज्ञान महायज्ञ का हुआ समापन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रोलिंग ब्लॉक कार्य को लेकर आसनसोल-आद्रा ट्रेन रहेगी रद्द

जामताड़ा. आद्रा रेल मंडल पर 31 मार्च से 06 अप्रैल तक संयुक्त रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम की योजना है. इसे लेकर 68046/68045 आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू पैसेंजर 01 अप्रैल से 06 अप्रैल तक यात्रा रद्द की गयी है. वहीं 68056/68060 टाटानगर-आसनसोल-बराभूम मेमू पैसेंजर 01 अप्रैल से 06 अप्रैल तक की यात्रा आद्रा में संक्षिप्त रूप से समाप्त होकर वापसी में आद्रा से ही संक्षिप्त रूप से प्रारंभ होगी. आद्रा और आसनसोल के बीच ट्रेन सेवा रद्द रहेंगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post रोलिंग ब्लॉक कार्य को लेकर आसनसोल-आद्रा ट्रेन रहेगी रद्द appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ईदगाहों में अदा की गयी ईद-उल-फितर की नमाज, मांगी गयी देश में अमन-चैन की दुआ

मधुपुर. शहर समेत ग्रामीण इलाकों में ईद-उल-फितर की नमाज रोजेदारों ने विभिन्न ईदगाहों व मस्जिदों में अदा की गयी. मुस्लिम धर्मावलंबियों ने देश में अमन चैन व भाईचारगी की दुआ मांगी. शहर के नबी बक्श रोड स्थित ईदगाह, मदीना ईदगाह व थाना रोड स्थित पीर साहब की जामा मस्जिद में इमाम मौलाना शमसुद्दीन अशरफी व इमाम मुफ्ती परवेज आलम ने अदा कराया. विशेष नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दिया. सेवइयों से मुंह मीठा करने का दौर दिनभर चला. ईद की नमाज को लेकर सुबह से ही लोगो में उत्साह का माहौल था. खासकर बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था. नये कपड़े व टोपी पहनकर नमाजियों का सुबह से ही ईदगाह मैदान व विभिन्न मस्जिदों में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था. ईद की नमाज के लिए ईदगाह सहित शहर के विभिन्न मस्जिदों में हजारों लोग उमड़ पडी. शहर समेत आसपास के ग्रामीण इलाकों के ईदगाह व मस्जिदों में सुबह 7:30 से 8.30 बजे तक ईद की नमाज सभी लोगों ने अदा की. ईद की नमाज को लेकर सुबह से ही पुलिस-प्रशासन पूरी तरह चौकस दिखा. एसडीपीओ सत्येंद्र प्रसाद व सीओ यामुन रविदास सशस्त्र बल के साथ विभिन्न मस्जिदों व ईदगाहों का जायजा लेते दिखे. किसी भी तरह की कोई घटना न हो विभिन्न ईदगाहों व मस्जिदों के समक्ष पुलिस की तैनाती की गयी थी. ईद के नमाज के बाद इमामों ने कहा देश में शांति व अमन कायम रहे. जो लोग परेशान हाल है, जिनका सेहद खराब है, जितने लोग ईद के नमाज के पूर्व दुनिया से चले गये उनलोगों के लिए खास अल्लाह से दुआ मांगी गयी. कहा कि नफरत व फरेब से दुनिया को बचाये. देश में अमन-चैन के लिए आतंकवाद की घटना खत्म कर शांति व अमन का माहौल कायम हो. बधाई देने घर-घर पहुंचे : नमाज के बाद शहर में ईद की बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया. कई लोग ईद की बधाई देने अपने परिचितों और रिश्तेदारों के घर पहुंचे तो कई लोगों ने फोन करके एक दूसरे को ईद की बधाई दी. विभिन्न नेतृत्वक दल के नेताओं ने भी लोगों के घर पहुंच ईद की बधाई दी. इस दौरान सेवइयां खाने खिलाने का सिलसिला भी चलता रहा. बच्चों में दिखा उत्साह ईद को लेकर बच्चों में खासा उत्साह नजर आया. बड़ों ने छोटों को ईदी मिली. ईदी से बच्चों ने खिलौनों की खरीदारी की. बच्चों ने भी अपने परिजन के साथ ईदगाह में जाकर नमाज अदा की. ——————- मधुपुर के नबी बक्स रोड ईदगाह व मदीना ईदगाह में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने अदा की ईद की नमाज डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post ईदगाहों में अदा की गयी ईद-उल-फितर की नमाज, मांगी गयी देश में अमन-चैन की दुआ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

निर्माणाधीन मकान बने स्मैकियों का अड्डा, पुलिस से शिकायत

गोबरसही, डुमरी, अहियापुर और सिकंदरपुर के निवासियों ने जताई चिंता पुलिस गश्ती पर सवाल, कार्रवाई की मांग सुमित शाही, मुजफ्फरपुर शहर के बाहरी इलाकों में निर्माणाधीन और सुनसान मकान स्मैकियों के लिए सुरक्षित ठिकाना बन गए हैं. गोबरसही, डुमरी, प्रोफेसर कॉलोनी, न्यू कॉलोनी, अहियापुर और सिकंदरपुर के निवासियों ने इस समस्या से परेशान होकर पुलिस से शिकायत की है. स्थानीय निवासियों का कहना है कि ये स्मैकिए नए मकानों और कम आबादी वाले इलाकों को टारगेट कर वहां जमघट लगा रहे हैं. शाम के वक्त ये लोग हल्ला-हंगामा कर मौजूद लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं. डुमरी प्रोफेसर कॉलोनी के निवासियों ने बताया कि यहां वर्षों से एक अर्द्धनिर्मित मकान है, जिसमें खिड़की-दरवाजा नहीं है. इसी कारण नशेड़ियों का जमावड़ा होता है. नए आवासों के निर्माण के चलते शहर से आए लोग यहां से चले जाते हैं, और इसके बाद नशेड़ियों का जमावड़ा बढ़ जाता है. सोशल मीडिया पर मदद की अपील एक स्थानीय निवासी ने इस समस्या को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर बिहार पुलिस से मदद की अपील की है. उन्होंने लिखा, “गोबरसही डुमरी में प्रोफेसर कॉलोनी में 14 वर्षों से नशेड़ियों के कारनामों से कॉलोनी का माहौल खराब है. ” उन्होंने इस संदेश के साथ एक फोटो भी अपलोड किया है. पुलिस गश्ती पर उठे सवाल स्थानीय निवासियों ने पुलिस की गश्ती पर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि पुलिस केवल मुख्य सड़कों पर गश्ती करती है, जबकि इन मोहल्लों में पुलिस की उपस्थिति नहीं होती. यह स्थिति नशेड़ियों के मनोबल को बढ़ा रही है. कई बार स्थानीय लोगों द्वारा टोकने पर भी नशेड़ियों ने उनके साथ मारपीट की है. पुलिस को इस विषय पर पूर्व में शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है. सिटी एसपी का बयान सिटी एसपी विश्वजीत दयाल ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए कहा है कि शहर सटे मोहल्लों में स्मैकियों के जमघट की शिकायत मिली है. उन्होंने संबंधित थानाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि वे शाम के बाद गश्ती को इन इलाकों में भेजें. साथ ही, निर्माणाधीन और खाली पड़े घरों के आसपास पुलिस की गतिविधि बढ़ाने की बात कही. उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की कि यदि ऐसी गतिविधियां जारी रहें तो वे सीधे अधिकारियों को सूचना दें. उनकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी. इस बढ़ती समस्या के समाधान के लिए अब देखना होगा कि स्थानीय प्रशासन कितनी तेजी से और प्रभावी तरीके से कार्रवाई करता है. स्थानीय निवासियों की सुरक्षा और भलाई के लिए यह अत्यंत आवश्यक है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post निर्माणाधीन मकान बने स्मैकियों का अड्डा, पुलिस से शिकायत appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top