Raja Shivaji Box Office Collection Day 16: मराठी सिनेमा की बहुचर्चित ऐतिहासिक फिल्म ‘राजा शिवाजी’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. रितेश देशमुख के निर्देशन में बनी यह फिल्म दर्शकों के बीच लगातार चर्चा में बनी हुई है. दमदार कहानी, भव्य युद्ध दृश्य और कलाकारों की शानदार एक्टिंग की वजह से फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. रिलीज के 16 दिनों बाद भी इसकी कमाई मजबूत बनी हुई है.
16वें दिन भी जारी रही कमाई
फिल्म ने दूसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़ बनाए रखी. Sacnilk के रिपोर्ट्स के अनुसार, 15वें दिन फिल्म ने करीब 1.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं 16वें दिन शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 668 शोज से लगभग 0.25 करोड़ रुपये नेट कमाए.

इसके साथ ही फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 78.65 करोड़ रुपये पहुंच गया है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन करीब 93.11 करोड़ रुपये हो चुका है. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि वीकेंड तक फिल्म 100 करोड़ रुपये के आंकड़े के बेहद करीब पहुंच सकती है.
‘Sairat’ का रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद
फिल्म अब मराठी सिनेमा के सबसे बड़े रिकॉर्ड की ओर तेजी से बढ़ रही है. फिलहाल Sairat सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म बनी हुई है, लेकिन Raja Shivaji उससे सिर्फ कुछ करोड़ रुपये पीछे रह गई है. अगर फिल्म की रफ्तार इसी तरह बनी रही तो जल्द ही नया इतिहास बन सकता है.
स्टारकास्ट और कैमियो ने बढ़ाया क्रेज
फिल्म में संजय दत्त, विद्या बालन और जेनेलिया देशमुख अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. इसके अलावा सलमान खान का स्पेशल कैमियो भी दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. प्रतापगढ़ युद्ध के दौरान उनका छोटा लेकिन दमदार रोल सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है.
बजट से ज्यादा कमा चुकी फिल्म
करीब 75 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म अब मुनाफे में पहुंच चुकी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने अपनी लागत निकालने के बाद अच्छी-खासी कमाई शुरू कर दी है. यही वजह है कि इसे मराठी सिनेमा के लिए गेम चेंजर माना जा रहा है.
यह भी पढ़ें: 23 दिनों में Michael ने मचाया धमाल, अब सबसे बड़ी म्यूजिक बायोपिक बनने की तैयारी
The post 16वें दिन भी नहीं थमी ‘Raja Shivaji’ की रफ्तार, रिकॉर्ड तोड़ कमाई से हिला बॉक्स ऑफिस appeared first on Naya Vichar.

