Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Chaitra Navratri Recipe: चैत्र नवरात्रि पर आसानी से तैयार करें मावा पेड़े का भोग

Chaitra Navratri Recipe: नवरात्रि के नौ दिन भगवती देवी दुर्गा की आराधना और पूजा करने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माने जाते हैं. नवरात्रि में देवी माता को कई तरह के भोग भी लगाने की परंपरा रही है. आज हम आपके लिए भोग बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं. अपने हाथों से इसे आप जरूर बनाएं. तो आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि.   पेड़ा बनाने के लिए सामग्री  मावा-3 कप  इलायची पाउडर- 1 छोटा चम्मच  चीनी-1 कप  घी- 2 बड़े चम्मच बादाम बारीक कटा हुआ- 2 बड़े चम्मच  काजू बारीक कटा हुआ- 2 बड़े चम्मच  पिस्ता बारीक कटा हुआ- 2 बड़े चम्मच दूध- आधा कप  केसर-चुटकी भर   यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri Vrat Recipe: व्रत के समय पर बनाएं हेल्दी ड्राई फ्रूट हलवा, रेसिपी भी है बहुत आसान पेड़ा बनाने की विधि  पेड़ा बनाने के लिए आप सबसे पहले चीनी को मिक्सी में पीस कर पाउडर जैसा तैयार कर लें. अब बारी आती है मावा को फ्राई करने की. मावा के लिए कढ़ाई को गर्म करें और इसमें घी डालें. मावा को हल्के आंच पर भूनें. मावा को भूनते वक्त ध्यान देना है नहीं तो ये जल सकता है. मावा को लगातार चलाते रहें.  जब इसमें से अच्छी गंध आने लगे और इसका रंग थोड़ा बदल जाए तब इसमें बाकी की चीजें को भी मिला दें.  अब इसमें इलायची पाउडर और चीनी के पाउडर को मिक्स कर दें. इसे भी लगातार मिक्स करते रहें.  अब इसमें दूध और केसर को भी डालकर अच्छे से मिक्स करें. मिश्रण अब थोड़ा पतला हो जाएगा. मिश्रण को धीमे आंच पर चलाते रहें नहीं तो मिश्रण जल जाएगा.  जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए तब इसे गैस पर उतार लें. मिश्रण को हल्का ठंडा कर लें और इसमें से छोटे-छोटे बॉल अलग कर के हाथ से हल्का दबा दें. अब बारीक कटा हुआ काजू, बादाम और पिस्ता को पेड़ों के ऊपर डाल दें. इस तरह से आप आसानी से पेड़े को तैयार कर सकते हैं और देवी माता को भोग लगाएं. यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri Vrat Recipe: नवरात्रि में बनाना चाहते हैं कुछ अलग, ट्राई करें कच्चे केले की टिक्की The post Chaitra Navratri Recipe: चैत्र नवरात्रि पर आसानी से तैयार करें मावा पेड़े का भोग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राजीव गांधी की हत्या के तर्ज पर PM मोदी पर भी हमले की थी योजना, नक्सली प्रशांत बोस ने किया खुलासा

रांची : झारखंड के पुलिस अफसरों ने भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के पोलित ब्यूरो सदस्य और इआरबी के सचिव प्रशांत बोस उर्फ किशन दा से झारखंड में नक्सलियों के कमजोर होने के बारे में जानकारी ली है. प्रशांत बोस ने पुलिस अफसरों के पूछे गये कई सवालों का जवाब दिया है. इनसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमले की योजना को लेकर जानकारी हासिल की गयी है. जिसमें बताया गया कि राजीव गांधी की हत्या की तर्ज पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ घटना को अंजाम देने की थी योजना. नक्सली कैडर कमजोर होने के कारण 10 से 20 प्रतिशत ही होती है मदद प्रशांत बोस ने संगठन के कमजोर होने को लेकर बताया कि नक्सली कैडर के परिवार की देखभाल करना पार्टी की पॉलिसी में है. पहले यह काम 70-80 प्रतिशत किया जाता था. लकिेन वर्तमान में पार्टी के कमजोर होने के कारण अभी सिर्फ 10 से 20 प्रतिशत ही मदद की जाती है. इसलिए इसे भी पार्टी की कमजोरी के रूप में चिह्नित किया गया है. Also Read: Heat Wave In Jharkhand: झारखंड में गोड्डा में हीट वेव का कहर, झुलसाने लगीं गर्म हवाएं, पारा पहुंचा 40.6 डिग्री भाकपा माओवादियों का नहीं होगा उग्रवादी संगठन में विलय प्रशांत बोस ने यह भी बताया है कि उग्रवादी संगठन जेजेएमपी, टीपीसी और पीएलएफआई से भविष्य में भाकपा माओवादियों के नक्सलियों का विलय संभव नहीं है, क्योंकि उक्त तीनों संगठन में अब माओवादी का कैडर सदस्य नहीं है. भीमाकोरेगांव आंदोलन में उनकी और पार्टी की संलिप्तता के बारे में ली जानकारी पुलिस ने प्रशांत बोस से भीमा कोरेगांव आंदोलन में उनकी और पार्टी की संलिप्तता के संबंध में भी जानकारी हासिल की है. इसमें यह बताया गया कि भीमा कोरेगांव के एक आरोपी के लैपटॉप से यह जानकारी मिली थी कि वर्ष 2017 में राजीव गांधी की हत्या की तर्ज पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भी घटना को अंजाम देने की योजना है. लेकिन प्रशांत बोस ने भीमा कोरेगांव आंदोलन के बारे में किसी प्रकार की जानकारी होने की बात से इनकार किया है. उन्होंने आगे बताया कि हो सकता है कि सीआरबी की ओर से कोई प्रयास किया गया होगा. नक्सली संगठनों के कमजोर होने की प्रशांत बोस ने बताई ये वजह झारखंड में पार्टी सेट बैक की स्थिति में है. देश स्तर पर भी आंदोलन अभी सेट बैक में है. इसका कारण है पार्टी में भीतरघात, नक्सलियों का सरेंडर करना, लीडरशिप की कमी, तकनीकी गड़बड़ी, भ्रष्टाचार, विचारधारा का संकट, नक्सलियों का मारा जाना और गिरफ्तार होना. कोटेश्वर राव उर्फ किशन, अमित बागची और अखिलेश जैसे सीनियर नक्सलियों की गिरफ्तारी/मौत के बाद इस्टर्न रिजनल ब्यूरो ( इआरबी) सेट बैक की स्थिति में है. नक्सलियों के बेस क्षेत्र में जगह-जगह कैंप स्थापित होने के कारण फोर्स की संख्या में वृद्धि होने के कारण नक्सली बैकफुट पर चले गये हैं. हथियार और गोली की कमी के कारण पुलिस की मजबूत मुखबिरी तंत्र के अलावा केंद्र की समाधान योजना नक्सलियों के बेस एरिया में लागू होने से नक्सली संगठन बैकफुट में है. झारखंड पुलिस की सरेंडर पॉलिसी से पार्टी को चार-पांच वर्षों में अत्यधिक नुकसान हुआ है. प्रशांत बोस की नजर में यह झारखंड पुलिस की माओवादियों पर बड़ी सफलता है. प्रशासन की नीति और नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन से भी नक्सलियों को क्षति हुई है. प्रशांत बोस का खुद गिरफ्तार हो जाना और संगठन में बहाली नहीं के बराबर होना भी संगठन के कमजोर होने का एक प्रमुख कारण है. वर्ष 2014 से बीजेसैक में भर्ती नहीं के बराबर है. Also Read: Dhanbad News : बिना जांच मरीजों को दी जा रही शुगर की दवा, कई केंद्र में उपस्थिति बनाकर चले जाते हैं चिकित्सक The post राजीव गांधी की हत्या के तर्ज पर PM मोदी पर भी हमले की थी योजना, नक्सली प्रशांत बोस ने किया खुलासा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Love Affair: जिस खेत में बनाया संबंध, उसी खेत में प्रेमिका को दफनाया, कब्र से दिखा बाल और खुल गया पोल…

Love Affair: बिहार के किशनगंज में प्रेमी ने शादीशुदा प्रेमिका की हत्या कर शव को उसी मक्के के खेत में दफना दिया, जिसमें दोनों छुपकर मिलने आते थे. इस मामले में पुलिस ने स्त्री के परिजनों के आरोप पर सास-ससुर को गिरफ्तार किया था. सास-ससुर की गिरफ्तारी के महज दो दिन बाद स्त्री के प्रेमी मोहम्मद बुद्धू ने थाने में सरेंडर कर दिया. वहीं, प्रेमी के सरेंडर करने के बाद अब गिरफ्तार सास-ससुर की रिहाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.  घर ले जाने से इनकार किया तो देने लगी धमकी आरोपी प्रेमी ने बताया, “नूरी बेगम (प्रेमिका) से मेरी मुलाकात इसी साल के जनवरी महीने में हुई थी. 3 महीने के भीतर हम इतने करीब आ गए कि नूरी मेरे घर जाने की जिद करने लगी. मैंने जब इनकार किया तो हत्या करने की धमकी देने लगी. इस वजह से परेशान होकर मैंने कुल्हाड़ी से उसके सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी. शव को खेत में दफना दिया.” बुधवार को खेत में 3 फीट गड्ढे से स्त्री की लाश मिली. उसकी बॉडी को सिलेंडर शेप में दफनाया गया था.  उसी मक्के के खेत में दफनाया आरोपी प्रेमी ने आगे बताया, “नूरी ने पहली बार मुझे इसी साल के जनवरी महीने में फोन किया. गलती से उसका फोन आया था, लेकिन धीरे-धीरे हमारे बीच बात शुरू हो गई. 4 फरवरी 2025 को हमदोनों मक्के के खेत में पहली बार मिले. इसके बाद 20 फरवरी को हमारे बीच पहली बार फिजिकल रिलेशन बना. 10 मार्च को हम फिर मिले. इस दौरान नूरी ने कहा कि तुम मुझे अपने घर ले चलो. इसपर मैंने कहा कि अभी नहीं, पापा की तबीयत खराब है. वो ठीक हो जाएंगे तो तुम्हें घर ले जाएंगे. इसपर उसने मुझे धमकी देते हुए कहा कि अगर तुम मुझे घर नहीं ले जाओगे तो मैं तुम्हारी हत्या करवा दूंगी. इसी बात से परेशान होकर मैंने 23 मार्च को उसी मक्के की खेत में कुल्हाड़ी से सिर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी. उसकी लाश को मैंने उसी खेत में 3 फीट गड्ढा कर दफना दिया. घटना के 2 दिन बाद मैंने डर से सरेंडर कर दिया.” एसआई ने क्या कहा? मामले को लेकर किशनगंज के एसआई सागर कुमार ने कहा, “आरोपी से पूछताछ की जा रही है. कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी. मामले की निष्पक्षता के साथ जांच की जाएगी ताकि किसी निर्दोष को सजा न मिले.” जमीन के बाहर निकला था बाल दरअसल, बीते तीन दिनों से किशनगंज के मोहम्मदपुर वार्ड नंबर 5 की रहने वाली नूर बेगम लापता थी. बुधवार को उसका शव मक्के की खेत से बरामद हुआ. खेत के मालिक ने जमीन से बाहर स्त्री का बाल देखा, जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी. पुलिस की मौजूदगी में शव को गड्ढे से बाहर निकाला गया. मृतका के पैर को सीने से चिपका कर रस्सी से बांध कर दफनाया गया था. जमीन से जब शव को बाहर निकाला गया तो शव का आधा हिस्सा गल चुका था. इसके बाद मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया था. ननद और ससुर पर लगा हत्या का आरोप मृतका के पिता ने कहा कि नूरी की शादी 3 साल पहले सुरजापुर के रहने वाले मोहम्मद से हुई थी. 23 मार्च को नूरी घाट काटने खेत की तरफ गई थी, जिसके बाद वह घर नहीं लौटी. इसके बाद पिता ने सदर थाने में बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. आज सुबह पुलिस ने मक्के के खेत से शव बरामद होने की जानकारी दी. पिता के अनुसार, नूरी का पति ओडिशा के एक कारखाने में काम करता है. उसकी एक साल की बेटी है. पति की गैर मौजूदगी में ससुराल वाले बेटी के साथ मारपीट करते थे. पिता ने आरोप लगाते हुए कहा कि बेटी की ननद रजा और ससुर तसलीमा ने उसकी हत्या की है. ALSO READ: Bihar Bank Loot: ब्रांच मैनेजर की सूझबूझ से बैंक लूट में फेल हुए बदमाश, फिल्मी स्टाइल में भागे लूटेरे! The post Love Affair: जिस खेत में बनाया संबंध, उसी खेत में प्रेमिका को दफनाया, कब्र से दिखा बाल और खुल गया पोल… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aaj Ka Panchang 29 March 2025: आज 29 मार्च 2025 का ये है पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और अशुभ समय

Aaj Ka Panchang 29 March 2025: आज का पंचांग मुहूर्त हमारे हिन्दू धर्म में किसी भी विशेष कार्यक्रम को करने से पहले शुभ मुहूर्त देखा जाता हैं. आइये जानते हैं आज 29 मार्च के पंचांग के जरिए आज की तिथि का हर एक शुभ मुहूर्त व अशुभ समय… आज शनिवार 29 मार्च 2025 का पंचांग आज का पंचांग सूर्योदय का समय: 06:15 am सूर्यास्त का समय: 06:37 pm चन्द्रोदय: चन्द्रोदय नहीं चंद्रास्त का समय: 06:40 pm तिथि: अमावस्या – 04:27 pm तक दिन: अमावस्या – 04:27 pm तक नक्षत्र: उत्तर भाद्रपद – 07:26 pm तक करण: नाग – 04:27 pm तक मेष से मीन राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन वाला, जानें शनिवार 29 मार्च 2025 का दैनिक राशिफल शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat) ब्रह्म मुहूर्त: 04:42 am से 05:28 am अभिजीत मुहूर्त: 12:01 pm से 12:51 pm गोधूलि मुहूर्त: 03:11 pm से 04:36 pm अशुभ मुहूर्त (Ashubh Muhurat) राहुकाल: 09:20 am से 10:53 am गुलिक काल: 06:15 am से 07:47 am यात्रा: पूर्व ..अथ राशि फलम्.. The post Aaj Ka Panchang 29 March 2025: आज 29 मार्च 2025 का ये है पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और अशुभ समय appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आज एक साथ आए सूर्य ग्रहण और शनि अमावस्या, जानें क्या होगा असर

Surya Grahan 2025 and Shani Amavasya: साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण विशेष रूप से महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि यह शनि अमावस्या के दिन घटित हो रहा है.इस अद्वितीय संयोग का ज्योतिषीय और धार्मिक दृष्टिकोण से गहरा महत्व है.यह ग्रहण केवल एक खगोलीय घटना नहीं होगी, बल्कि इसका प्रभाव विभिन्न राशियों और जीवन के कई पहलुओं पर भी पड़ेगा.आइए, इस ग्रहण और अमावस्या से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों पर एक नज़र डालते हैं. सूर्य ग्रहण और शनि अमावस्या आज 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को होगा.इसी दिन शनि अमावस्या भी मनाई जाएगी, जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ जाता है.शनि अमावस्या वह दिन है जब अमावस्या शनिवार को आती है, और इस दिन शनिदेव की पूजा विशेष रूप से की जाती है. शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए आज शनिश्चरी अमावस्या  पर करें इन चीजों का दान, दूर होंगे ग्रह दोष सूर्य ग्रहण और शनि अमावस्या का ज्योतिषीय महत्व इस दिन सूर्य और शनि की ऊर्जा मिलकर विभिन्न राशियों पर प्रभाव डालेगी.सूर्य आत्मा, आत्मविश्वास और सफलता का प्रतीक है, जबकि शनि कर्म और न्याय का प्रतिनिधित्व करता है.इन दोनों का संयोजन विभिन्न पहलुओं पर गहरा असर डालेगा. किन राशियों पर पड़ेगा असर? शुभ असर: मेष, सिंह और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह दिन नई ऊर्जा और सफलता का संचार कर सकता है. मध्यम असर: मकर, कुंभ और मिथुन राशि के लोगों को संयम और धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता होगी. अशुभ असर: कर्क, तुला और कन्या राशि के जातकों को स्वास्थ्य और करियर के मामले में सतर्क रहने की सलाह दी जाती है. क्या करें और क्या न करें? ग्रहण के समय मंत्र का जाप करें और ध्यान लगाएं. शनिदेव की पूजा करें और दान-पुण्य करें. ग्रहण के दौरान भोजन और नकारात्मक विचारों से दूर रहें. महत्वपूर्ण कार्यों को टालने का प्रयास करें. The post आज एक साथ आए सूर्य ग्रहण और शनि अमावस्या, जानें क्या होगा असर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

विराट कोहली का नया कीर्तिमान , CSK के खिलाफ रिकॉर्ड बनाकर धवन को छोड़ा पीछे

Virat Kohli Record: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है. शुक्रवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में स्पोर्ट्से गए IPL 2025 के मुकाबले में, उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ स्पोर्ट्सते हुए एक नया रिकॉर्ड बनाया. हालांकि, उनकी पारी ज्यादा बड़ी नहीं थी और उन्होंने 30 गेंदों पर 31 रन बनाए, लेकिन इस छोटी पारी के साथ ही उन्होंने एक ऐतिहासिक मुकाम हासिल कर लिया. विराट कोहली अब आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में शिखर धवन को पीछे छोड़ दिया, जो पहले इस रिकॉर्ड के मालिक थे. CSK vs RCB कोहली ने CSK के खिलाफ कुल 1,084 रन बना लिए हैं, जिससे उन्होंने शिखर धवन के 1,057 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. कोहली ने यह कारनामा 34 मैचों में 33 पारियों के दौरान किया, जबकि धवन ने 29 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी. आईपीएल इतिहास में अब तक केवल दो बल्लेबाज ही चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 1,000 से अधिक रन बना पाए हैं – विराट कोहली और शिखर धवन. इन दोनों के बाद इस सूची में रोहित शर्मा, दिनेश कार्तिक और डेविड वॉर्नर जैसे दिग्गज शामिल हैं, लेकिन वे अब तक 1,000 रन के आंकड़े को पार नहीं कर सके हैं. Virat Kohli New Record. कोहली का CSK के खिलाफ सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर नाबाद 90 रन है, और उन्होंने 9 अर्धशतक लगाए हैं. उनके ये रन 37.37 की औसत और 125.46 की स्ट्राइक रेट से आए हैं. दूसरी ओर, शिखर धवन के नाम 1 शतक (101) और 8 अर्धशतक* हैं. इस सूची में तीसरे स्थान पर रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने 35 मैचों में 896 रन बनाए हैं. वहीं, दिनेश कार्तिक ने 33 मैचों में 727 रन, और डेविड वॉर्नर ने 21 मैचों में 696 रन बनाए हैं. इस रिकॉर्ड के साथ, विराट कोहली ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह आईपीएल के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं और बड़े मौकों पर चमकना जानते हैं. Virat Kohli Record vs CSK. CSK के खिलाफ IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज 1️ विराट कोहली– 1,084 रन (34 मैच, 33 पारियां)2️ शिखर धवन– 1,057 रन (29 पारियां)3️ रोहित शर्मा– 896 रन (35 मैच)4️ दिनेश कार्तिक– 727 रन (33 मैच)5️ डेविड वॉर्नर– 696 रन (21 मैच) Salt’s early fireworks have set the stage! 🔥 Time to use this momentum 🛞#PlayBold #ನಮ್ಮRCB #IPL2025 #CSKvRCB pic.twitter.com/6bzSGCJBHK — Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) March 28, 2025 वहीं इस मैच की बात करें तो चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बैटिंग करने उतरी आरसीबी ने तेज शुरुआत की. फिल सॉल्ट ने विराट कोहली के साथ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. लेकिन विकेट के लिए तरस रही चेन्नई को धोनी ने स्टंपिंग करके पहली सफलता दिलाई. हालांकि इसके बाद भी चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए राहत नहीं आई. आरसीबी ने कप्तान पाटीदार, विराट कोहली और अंत में टिम डेविड की पारी की बदौलत 196 रन स्कोर बोर्ड पर दर्ज किए.  लक्ष्य का पीछा करते हुए, चेन्नई सुपरकिंग्स को हेजलवुड ने दो शुरुआती झटका दे दिया. इससे चेन्नई अंत तक उबर नहीं पाई. रचिन रविंद्र ने कुछ हद तक संघर्ष किया, लेकिन चेन्नई 146 रन ही बना सका. इस तरह उसे 17 साल बाद अपने होम ग्राउंड पर हार झेलनी पड़ी. आरसीबी के लिए यह जीत सोने पर सुहागे की तरह रही, वह अब और भी मजबूती के साथ पॉइंट्स टेबल पर सबसे ऊपर मौजूद है.  धोनी ने रच दिया इतिहास, CSK vs RCB मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए हासिल की ये बड़ी उपलब्धि 17 साल बाद जीता आरसीबी, सीएसके कप्तान गायकवाड़ हुए निराश, बोले- इन कारणों ने हमें हरा दिया चेन्नई पर जीत के बाद बोले आरसीबी कप्तान पाटीदार, कहा- यह मोमेंट गेम चेंजिंग, इस खिलाड़ी को दिया क्रेडिट The post विराट कोहली का नया कीर्तिमान , CSK के खिलाफ रिकॉर्ड बनाकर धवन को छोड़ा पीछे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Garena Free Fire Max Code: 29 मार्च 2025 के लिए गरेना फ्री फायर मैक्स के 100% वर्किंग रिडीम कोड्स

Garena Free Fire Max Redeem Codes: आज के लिए गरेना फ्री फायर मैक्स गेम के नये रिडीम कोड्स जारी हो गए हैं. जल्दी करें और रिडीम करें- 1. Garena Free Fire Max: दुनिया का लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम गरेना फ्री फायर मैक्स एक अपग्रेडेड बैटल रॉयल गेम है, जिसे इसके बेहतर ग्राफिक्स, रोमांचक मल्टीप्लेयर एक्शन और स्मूद गेमप्ले के कारण दुनियाभर में पसंद किया जाता है. 2. Free Fire Max में रिवॉर्ड्स का महत्व गेम में विभिन्न इन-गेम रिवॉर्ड्स जैसे कैरेक्टर आउटफिट्स, गन स्किन्स और डायमंड्स दिये जाते हैं, जो खिलाड़ियों के अनुभव को बेहतर बनाते हैं. 3. Garena Free Fire Max Redeem Codes कैसे प्राप्त करें? रिडीम कोड पाने के लिए खिलाड़ियों को गरेना की आधिकारिक रिवॉर्ड वेबसाइट पर लॉगिन करना होता है और 12-अंकों का अल्फान्यूमेरिक कोड दर्ज करना पड़ता है. 4. लेटेस्ट Redeem Codes कहां से मिल सकते हैं? नये रिडीम कोड्स पाने के लिए गरेना की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल्स (Facebook, Instagram, Twitter) को फॉलो करना चाहिए, क्योंकि ये कोड सीमित समय के लिए वैध होते हैं. Garena Free Fire Max Redeem Codes Today, March 29, 2025 D3JVF5U7G9V1O2I4F2D4WVDRO8H1R3N5L7Y9B1RDGFVCM4G5UX7H2F4R9TW6M1N3Q5V8A6K2T5J4Y9T1E3L6P8E5D2G4Z7C9I1O5GGB7S9X3Q6F8H4RVV6N2U8M1J3Y5Z1W3M5GRJ7E9U2R4G6Y8B1DGVN35C7V9K2A4H6DVL8T1F3S5N7X9DTE2R4Q6W8M1 यह भी पढ़ें: PUBG Mobile 3.7 अपडेट: गोल्डन डायनेस्टी मोड के साथ गेम में आया नया रोमांच, यहां से करें डाउनलोड यह भी पढ़ें: Top Online Games in World: 10 ऐसे गेम्स जिनके दुनियाभर में करोड़ों हैं दीवाने The post Garena Free Fire Max Code: 29 मार्च 2025 के लिए गरेना फ्री फायर मैक्स के 100% वर्किंग रिडीम कोड्स appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Donald Trump Tariff: 2 अप्रैल से सभी देशों पर टैरिफ लगाएंगे ट्रंप, समझौतों के लिए तैयार अमेरिका

Donald Trump Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2 अप्रैल से सभी देशों पर जवाबी टैरिफ लगाने की घोषणा कर दी है. हालांकि, उन्होंने कहा है कि जो देश इस टैरिफ से बचना चाहते हैं, वे अमेरिका के साथ अलग-अलग समझौतों पर बातचीत कर सकते हैं. ट्रंप ने यह भी स्पष्ट किया कि टैरिफ लागू होने के बाद ही ऐसे समझौतों पर चर्चा संभव होगी. एयरफोर्स वन में मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि कई देशों ने, खासकर ब्रिटेन ने, टैरिफ से बचने के लिए अमेरिका से संपर्क किया है. ट्रंप ने कहा, “सभी देश सौदा करना चाहते हैं और हम इसके लिए तैयार हैं, लेकिन हमें भी इस सौदे में कुछ फायदा होना चाहिए.” इसके अलावा, ट्रंप ने मेडिकल सेक्टर पर भी टैरिफ लगाने की योजना का जिक्र किया, लेकिन इस पर विस्तृत जानकारी नहीं दी. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, इस सप्ताह वाशिंगटन में अमेरिकी अधिकारियों और यूरोपीय संघ के प्रतिनिधियों के बीच बैठक हुई. इसमें ट्रंप प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया कि ऑटो सेक्टर और पारस्परिक टैरिफ को टालना संभव नहीं है. हालांकि, इन टैरिफ को कम करने के लिए समझौते की संभावनाओं पर चर्चा की जा सकती है. यूरोपीय संघ के अधिकारियों ने कहा कि वे संभावित समझौते का मसौदा तैयार कर रहे हैं, ताकि टैरिफ के प्रभाव को कम किया जा सके. ट्रंप ने दोहराया कि टैरिफ लागू होने के बाद ही समझौतों की प्रक्रिया शुरू होगी, जो कि एक व्यवस्थित प्रक्रिया के तहत होगी. The post Donald Trump Tariff: 2 अप्रैल से सभी देशों पर टैरिफ लगाएंगे ट्रंप, समझौतों के लिए तैयार अमेरिका appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रोहित की आखिरी इच्छा सुनकर अरमान की आंखों से बहने लगेगा आंसू, रूही की उजड़ गई दुनिया

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में कुछ महीने पहले ही पांच साल का लीप आया है. अब सीरियल में शॉकिंग ट्विस्ट आने वाला है. शो में गणगौर उत्सव के दौरान रोहित और शिवानी की मौत हो जाएगी. शो का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें रोहित, अरमान को अपनी आखिरी इच्छा बताता है. आने वाला एपिसोड काफी इमोशनल होने वाला है. रूही अपने पति रोहित की मौत से पूरी तरह टूट गई है. चलिए आपको बताते हैं प्रोमो में क्या है. रोहित की आखिरी इच्छा क्या है ये रिश्ता क्या कहलाता है के प्रोमो में दिखाया जाएगा कि गणगौर उत्सव के दौरान अभीरा और अरमान, रूही को थैंक्यू कहते हैं. दोनों उससे कहते हैं कि उसकी वजह से उसका बच्चा दुनिया में आने वाला है. अरमान भी उसे धन्यवाद कहता है. उसके बाद अरमान को एक कॉल आता है, जिसे सुनकर वह चौंक जाता है. उसके बाद दूसरा सीन दिखाया जाता है जिसमें रोहित के फोटो पर एक माला सजी होती है और उसके सामने रूही अपने शिशु को गोद में लिए होती है. उसके साथ अरमान और अभीरा भी होते हैं. फ्लैशबैक में फिर दिखाया जाता है कि रोहित मरते हुए अरमान का हाथ पकड़ कर उससे कहता है कि रूही और दक्ष की जिम्मेदारी अब उसकी है. संजय सबको सरोगेसी के बारे में बता देगा ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा और अरमान, रूही और रोहित से कहते हैं कि उन्हें सरोगेसी के बारे में पूरे परिवार को बता देना चाहिए. दोनों उससे कहते हैं कि ये राज छुपाने से नयी दिक्कतें आएगी और इस वजह से रूही को स्ट्रेस होगा. दूसरी तरफ संजय सच्चाई के बारे में पता करने के लिए अस्पताल पहुंचता है. वह एक स्टाफ को पैसे देता है और रूही की फाइल देखता है. संजय को सरोगेसी के बारे में पता चल जाता है. अरमान पूरे परिवार को जमा करता है और ये बात बताने वाला होता है, तभी संजय आकर रूही की सरोगेसी के बारे में सबको बता देता है. यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ‘इससे पहले कि बहुत देर हो जाए…’ रोहित के शो छोड़ने से पहले रूही ने ऐसा क्यों कहा The post Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रोहित की आखिरी इच्छा सुनकर अरमान की आंखों से बहने लगेगा आंसू, रूही की उजड़ गई दुनिया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

BSEB Bihar Board 10th Result 2025: इतने नंबर लाए तो बन जाएंगे बिहार बोर्ड के टॉपर्स, मिलेगा लाखों का इनाम!

BSEB Bihar Board 10th Result 2025 in Hindi: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की 2025 मैट्रिक (कक्षा 10वीं) परीक्षा में शामिल सभी छात्रों का रिजल्ट आज यानी 29 मार्च 2025 को दोपहर 12 बजे जारी करने जा रहा है. इस बार बोर्ड ने टॉपर्स के लिए पुरस्कार राशि को दोगुना करने का फैसला किया है. इस पहल का उद्देश्य मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करना और उनकी मेहनत का सम्मान करना है. शिवांकर कुमार पिछले साल यानी 2024 में प्रथम रैंक धारक थे – उन्होंने 500 में से 489 अंक हासिल किए थे, इसलिए यदि आप 500 में इससे अधिक अंक लाते हैं, तो आपको भी पुरस्कार राशि दी जाएगी. पिछले वर्ष के शीर्ष 5 अंक और टॉपर्स के नाम नीचे दिए गए हैं: स्थान छात्र का नाम अंक (500 में से) 1st शिवांकर कुमार 489 2nd आदर्श कुमार 488 3rd आदित्य कुमार 486 3rd सुमन कुमार पूर्वे 486 3rd पलक कुमारी 486 3rd साजिया प्रवीण 486 4th अजीत कुमार 485 4th राहुल कुमार 485 5th हरे राम कुमार 484 5th सेजल कुमारी 484 BSEB Bihar Board 10th Result 2025: बिहार बोर्ड के टॉपर छात्रों को मिलेगा ये पुरस्कार बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए कुल 16,64,252 विद्यार्थियों में से 13,79,842 विद्यार्थी पास हुए, जिनमें 6,99,549 छात्राएं और 6,80,293 छात्र शामिल हैं. इससे पता चलता है कि छात्राओं ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है. पहला स्थान प्राप्त करने वाले छात्र: 2 लाख रुपये नकद, लैपटॉप, किंडल और प्रशस्ति पत्र. दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्र: 1.5 लाख रुपये नकद, लैपटॉप और सम्मान पत्र. तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्र: 1 लाख रुपये नकद और टैबलेट. शीर्ष 10 में स्थान पाने वाले अन्य छात्र: स्मार्टफोन, स्टेशनरी किट और विशेष प्रमाण पत्र. How to Check Bihar Board 10th Result: कैसे चेक करें? परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं: 1. सबसे पहले छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या results.biharboardonline.com पर जाना होगा. 2. दूसरे चरण में होमपेज पर ‘मैट्रिक रिजल्ट 2025’ लिंक पर क्लिक करें. 3. तीसरे चरण में अपना रोल कोड और रोल नंबर डालें. 4. चौथे चरण में कैप्चा कोड भरें और ‘सबमिट’ पर क्लिक करें. 5. अंत में आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, जिसे आप डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं. पढ़ें: BSEB Bihar Board 10th Result 2025: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जल्द, देखें पिछला रिकाॅर्ड यह भी पढ़ें: Bihar Board 10th Matric Result 2025: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट डिजिलॉकर पर, एक क्लिक में यहां करें चेक The post BSEB Bihar Board 10th Result 2025: इतने नंबर लाए तो बन जाएंगे बिहार बोर्ड के टॉपर्स, मिलेगा लाखों का इनाम! appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top