Hot News

NEET पेपर लीक कांड में राजद नेता गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने खोला फर्जीवाड़े का राज

NEET Paper Scam: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो NEET परीक्षा के क्वेश्चन पेपर और MBBS में एडमिशन दिलाने का झांसा देकर छात्रों और उनके परिवारों से भारी रकम वसूल रहा था. इस मामले में RJD के राष्ट्रीय सचिव संतोष कुमार जायसवाल को कथित मास्टरमाइंड बताया गया है. पुलिस ने उनके साथ तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है.

पुलिस जांच में सामने आया कि तीन मई को हुई NEET UG 2026 परीक्षा से पहले इस गिरोह ने कई छात्रों और उनके परिवारों से संपर्क किया था. मेडिकल कॉलेज में सीट दिलाने और कथित क्वेश्चन पेपर उपलब्ध कराने के नाम पर छात्रों को अलग-अलग जगहों पर ले जाया गया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 18 छात्रों को इनके चंगुल से बाहर निकाला, जिनमें कई नाबालिग भी शामिल थे.

20 से 30 लाख रुपये तक की मांग

आरोपियों ने अभिभावकों से 20 से 30 लाख रुपये तक मांगे. कई परिवारों से एडवांस पैसा, 10वीं-12वीं की मार्कशीट और हस्ताक्षर किए गए खाली चेक भी लिए गए. गिरोह दावा करता था कि वह परीक्षा से पहले क्वेश्चन पेपर और बाद में मेडिकल कॉलेज में एडमिशन कर देगा.

ऐसे तैयार किए जाते थे फर्जी प्रश्न पत्र

जांच में पता चला कि कथित प्रश्न पत्र असल में पुराने सालों के पेपर और कोचिंग सामग्री को जोड़कर बनाए गए थे. इन्हें असली बताकर छात्रों और परिवारों को गुमराह किया जाता था. पुलिस ने 149 पन्नों की फर्जी प्रश्न-उत्तर सामग्री बरामद की है.

दिल्ली पुलिस को सूरत पुलिस से इस गिरोह की गतिविधियों की सूचना मिली थी. इसके बाद तकनीकी निगरानी के जरिए महिपालपुर और गाजियाबाद में छापेमारी की गई. होटल और फ्लैट से छात्रों को छुड़ाया गया. पुलिस ने डॉक्टर अखलाक आलम, संत प्रताप सिंह और विनोद पटेल को भी गिरफ्तार किया.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें

हर आरोपी की तय थी अलग भूमिका

पुलिस के मुताबिक संतोष जायसवाल पूरे नेटवर्क का संचालन कर रहा था. डॉ. आलम फर्जी प्रश्न पत्र तैयार करता था. संत प्रताप व्यवस्था संभालता था, जबकि विनोद पटेल छात्रों और परिवारों तक पहुंच बनाता था.

पुलिस ने हिंदुस्तानीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है. जांच एजेंसियों का मानना है कि यह नेटवर्क कई राज्यों तक फैला हो सकता है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में 16 मई तक FRS नहीं कराया तो अटक सकती है हजारों शिक्षकों की सैलरी, विभाग ने जारी किया आदेश

The post NEET पेपर लीक कांड में राजद नेता गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने खोला फर्जीवाड़े का राज appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top