Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नाश्ते में बनाएं हाई प्रोटीन ओट्स कर्ड राइस, शेफ अरुणा ने शेयर की रेसिपी

High Protein Oats Curd Rice: सुबह के नाश्ते में आप भी ओट्स खाना पसंद करते हैं लेकिन मसाला ओट्स से हटकर कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो हाई प्रोटीन ओट्स कर्ड राइस को बना सकते हैं. ये कर्ड राइस रेसिपी का एक टेस्टी ट्विस्ट है. इस को डिश को आप आसानी से तैयार कर सकते हैं. ओट्स कर्ड राइस को आप सुबह के नाश्ते या टिफिन में ले जा सकते हैं. आप भी ओट्स कर्ड राइस बनाना चाहते हैं तो शेफ अरुणा विजय की रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं. शेफ अरुणा विजय के अनुसार इस ओट्स कर्ड राइस में 23 ग्राम प्रोटीन है. इसे बनाने की रेसिपी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @aruna_vijay_masterchef  पर शेयर किया है.  ओट्स कर्ड राइस बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए भुने हुए ओट्स- 3 बड़े चम्मच चिया सीड्स- 1 बड़ा चम्मच ग्रीक योगर्ट- 100 ग्राम दूध- 2 बड़े चम्मच पानी- 2 बड़े चम्मच (जरूरत अनुसार) स्टीम किए हुए स्प्राउट्स- 50 ग्राम कटा हुआ गाजर- 1/8 कप कटा हुआ खीरा- 1/8 कप नमक- स्वादानुसार तेल- 1 छोटा चम्मच करी पत्ते- 8-10 सरसों के दाने- 1 छोटा चम्मच मूंगफली- 2 बड़े चम्मच ओट्स कर्ड राइस को कैसे तैयार करें? ओट्स कर्ड राइस बनाने के लिए सबसे पहले आप एक पैन में ओट्स को भूनें.  अब आप एक जार में ओट्स, चिया सीड्स, ग्रीक योगर्ट डाल दें. इसके बाद आप इसमें दूध को मिला दें.  अब जार को ढककर इसे 3 घंटे या रातभर के लिए फ्रिज में रख दें.  3 घंटे बाद, पानी या दूध डालकर कंसिस्टेंसी को सही कर लें. फिर इसमें स्टीम किए हुए स्प्राउट्स, बारीक कटा हुआ गाजर और खीरा डालें. इसके बाद नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाएं.  तड़का तैयार करने के लिए एक पैन में तेल गरम करें. इसमें सरसों, करी पत्ते और मूंगफली को डालें. यह तड़का तैयार ओट्स मिश्रण पर डालें. आपकी ओट्स-स्प्राउट्स कर्ड राइस तैयार है. इसे आप ठंडा करके सर्व करें.  View this post on Instagram A post shared by Aruna Vijay (@aruna_vijay_masterchef) यह भी पढ़ें- Chana Dosa: सुबह के ब्रेकफास्ट में चाहिए कुछ नया? बनाएं ये टेस्टी चना डोसा यह भी पढ़ें- Vegetable Pancake Recipe: नखरे छोड़, शिशु कर देंगे प्लेट साफ, सूजी से बनाएं वेजिटेबल पैनकेक The post नाश्ते में बनाएं हाई प्रोटीन ओट्स कर्ड राइस, शेफ अरुणा ने शेयर की रेसिपी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रांची में ‘रामनवमी’ का महा-जश्न: महावीर चौक पर सजेगा 500 किलो फूलों का शृंगार, निकलेगी 25 झांकियां

Ranchi Ramnavami 2026, रांची : महावीर चौक में महाअष्टमी के दिन शहर के विभिन्न हिस्सों से झांकियां पहुंचेंगी. रामनवमी शृंगार समिति, रांची की देखरेख में तैयारियां की जा रही हैं. महावीर चौक और आसपास की सड़कों व भवनों को रोशनी से सजाया गया है. यहां स्थित गणेश मंदिर, महावीर मंदिर और शिवालय मंदिर में विशेष विद्युत साज-सज्जा की जा रही है. सभी मंदिरों को फूलों से सजाया जा रहा है. यहां के महावीर मंदिर का लगभग 500 किलो फूलों से शृंगार किया जायेगा. 25 झांकियों के शामिल होने की संभावना समिति के संयोजक मुन्ना शर्मा ने बताया कि इस बार लगभग 25 झांकियों के शामिल होने की संभावना है, जो झांकी प्रतियोगिता में भाग लेंगी. रात्रि नौ से दो बजे रात तक झांकी प्रतियोगिता होगी. सभी झांकियों का सूक्ष्म निरीक्षण कर मूल्यांकन किया जायेगा और बेहतरीन झांकियों को पुरस्कृत किया जायेगा. समिति के 100 स्वयंसेवक व्यवस्था पर नजर रखेंगे. वहीं, प्रशासन से नशे की हालत में आने वाले लोगों की पहचान के लिए ब्रेथ एनालाइजर की मांग की गयी है. समिति के अध्यक्ष बबलू यादव, मंत्री अजय वर्मा, संयोजक शंकर सिन्हा, मुन्ना शर्मा व संरक्षक रिंकू वर्मा हैं. Also Read: झारखंड: स्वास्थ्य मंत्री के जिले में ‘आयुष्मान’ घोटाला, कागजों पर 600 ऑपरेशन, मौके पर अस्पताल मिला बंद राजा जनक महल का दृश्य दिखेगा श्री महावीर शृंगार समिति, काठसराय रोड की ओर से वर्ष 1973 से झांकी निकाली जा रही है. इस बार झांकी में रामायण का दृश्य प्रस्तुत किया जायेगा, जिसमें राजा जनक महल का भव्य दृश्य दिखेगा. यह झांकी 55 फीट लंबी और 14 फीट चौड़ी होगी. इसके आगे परशुराम तपस्या में लीन नजर आयेंगे. इसमें ओडिशा के 25 कलाकारों की टीम प्रस्तुति देगी. वहीं, धनबाद की 35 सदस्यों की ताशा पार्टी भी शामिल होगी. महावीर चौक पर रातभर झांकियों का जलवा श्री महावीर मंडल शृंगार समिति, पंच मंदिर, हरमू में भी खास थीम पर झांकी तैयार की जा रही है, जो आकर्षण का केंद्र होगी. यहां की झांकी में राम दरबार का दृश्य प्रस्तुत किया जायेगा. इस बार विशेष लाइटिंग की व्यवस्था की गयी है, जिसमें बजरंगबली और श्रीराम का स्वरूप नजर आयेगा. झांकी के साथ समिति के सभी सदस्य शामिल होंगे. रामसेतु की थीम पर नजर आयेगी झांकी महावीर मंडल, कांके की ओर से भी आकर्षक झांकी तैयार की जा रही है. इसमें 15 फीट ऊंचे बजरंगबली का स्वरूप दिखाया जायेगा. वहीं, रामसेतु की थीम पर झांकी प्रस्तुत की जायेगी. समिति के सभी सदस्य दक्षिण हिंदुस्तानीय वेशभूषा में नजर आयेंगे. इसमें 150 से अधिक लोग शामिल होंगे. 20 लोगों की टीम जीवंत झांकी प्रस्तुत करेगी. इसके साथ ही ताशा पार्टी भी होगी. झांकियों में जीवंत होगी रामायण बिहार युवक संघ, जलान रोड, अपर बाजार की ओर से भी खास झांकी निकाली जा रही है. इसमें रावण दरबार और लंका द्वार का दृश्य दिखाया जायेगा. युवाओं की टीम द्वारा जीवंत झांकी प्रस्तुत की जायेगी. इसकी विशेष तैयारी चल रही है. ओडिशा से ताशा पार्टी बुलाई जा रही है, जो आकर्षण का केंद्र होगी. Also Read: जमशेदपुर: मानगो की मेयर सुधा गुप्ता को 10 और डिप्टी मेयर का 9 हजार रुपये वेतन, जानें पार्षदों को कितना मिलेगा The post रांची में ‘रामनवमी’ का महा-जश्न: महावीर चौक पर सजेगा 500 किलो फूलों का शृंगार, निकलेगी 25 झांकियां appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

IPL 2026 से पहले कप्तानों की बैठक, BCCI के इस नियम पर उठाए सवाल

Highlights कप्तानों ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर उठाए सवाल अक्षर बोले ऑलराउंडर्स का करियर हो रहा खराब रोहित और हार्दिक ने की इम्पैक्ट प्लेयर नियम की आलोचना 2027 तक इम्पैक्ट प्लेयर नियम नहीं होगा बदलाव IPL 2026 में गेंद बदलने का प्रस्ताव खारिज IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने वाली है. इससे पहले मुंबई में सभी 10 टीमों के कप्तानों की एक अहम बैठक हुई. इस मीटिंग में कई नियमों पर चर्चा की गई, लेकिन सबसे ज्यादा विवाद इम्पैक्ट प्लेयर नियम को लेकर हुआ. ज्यादातर कप्तान इस नियम से खुश नहीं हैं और उन्होंने बीसीसीआई के सामने अपनी नाराजगी खुल कर रखी है. कप्तानों ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर उठाए सवाल मुंबई में हुई बैठक में कप्तानों ने साफ कर दिया कि उन्हें इम्पैक्ट प्लेयर नियम पसंद नहीं आ रहा है. न्यूज एजेंसी PTI को एक सूत्र के हवाले से समाचार मिली है कि लगभग सभी टीमों के कप्तान इस बात से सहमत थे कि यह नियम स्पोर्ट्स के संतुलन को बिगाड़ रहा है. साल 2023 में जब से यह नियम लाया गया है, तब से ही इस पर लगातार बहस चल रही है. कप्तानों का मानना है कि स्पोर्ट्स के हित में इसे तुरंत हटाना चाहिए. अक्षर बोले ऑलराउंडर्स का करियर हो रहा खराब दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम का खुलकर विरोध किया है. उनका कहना है कि इस नियम की वजह से टीमों को अब ऑलराउंडर की जरूरत महसूस नहीं होती. पहले टीमें ऐसे खिलाड़ी खोजती थीं जो बैटिंग और बॉलिंग दोनों कर सकें. अब मैनेजमेंट अपनी जरूरत के हिसाब से एक अतिरिक्त बैटर या बॉलर खिला लेता है. इससे असल ऑलराउंडर्स की अहमियत पूरी तरह खत्म हो रही है. रोहित और हार्दिक ने की इम्पैक्ट प्लेयर नियम की आलोचना अक्षर पटेल अकेले नहीं हैं जो इम्पैक्ट प्लेयर नियम के खिलाफ हैं. पिछले साल रोहित शर्मा ने भी कहा था कि वह इम्पैक्ट प्लेयर की सोच से बिल्कुल सहमत नहीं हैं. उनके मुताबिक इससे हिंदुस्तानीय क्रिकेट में ऑलराउंडर खिलाड़ियों की कमी हो जाएगी. हार्दिक पंड्या ने भी साफ बयान दिया था कि इस नियम के कारण अब प्लेइंग इलेवन में एक सच्चे ऑलराउंडर को चुनना बहुत मुश्किल काम हो गया है. 2027 तक इम्पैक्ट प्लेयर नियम नहीं होगा बदलाव भले ही कप्तान और खिलाड़ी इम्पैक्ट प्लेयर नियम से कितने भी नाराज हों, लेकिन फिलहाल इसमें कोई बदलाव नहीं होने वाला है. मीटिंग में कप्तानों को स्पष्ट बता दिया गया है कि बीसीसीआई ने इस नियम को साल 2027 तक के लिए आगे बढ़ा दिया है. इस नियम की अगली समीक्षा 2027 के सीजन के बाद ही की जाएगी. तब तक सभी टीमों को इसी नियम के साथ ही स्पोर्ट्सना होगा. IPL 2026 में गेंद बदलने का प्रस्ताव खारिज कप्तानों की इस बैठक में पहली पारी के 10 ओवर के बाद गेंद बदलने का एक नया प्रस्ताव भी रखा गया था. लेकिन इसे बाकी लोगों का साथ नहीं मिला. दूसरी पारी में ओस की वजह से दिक्कत होती है, इसलिए पुराना नियम ही लागू रहेगा.  इसके अलावा बीसीसीआई ने नया नियम बनाया है कि मैच के दिन टीमें मैदान पर प्रैक्टिस नहीं कर सकेंगी. अगर कोई टीम अपना अभ्यास जल्दी खत्म करती है, तो वह दूसरी टीम को अपने नेट्स इस्तेमाल करने नहीं देगी. ये भी पढ़ें- 28 मार्च से शुरू होगा IPL 2026 का रण, जानें आपकी पसंदीदा टीम की कमान किसके हाथ सुपरमैन बना 32 साल का फील्डर, हवा में उड़कर लपका कैच, वीडियो देख हैरान रह जाएंगे आप IPL 2026 से पहले KKR का बड़ा फैसला, हमेशा के लिए रिटायर हुई रसेल की 12 नंबर जर्सी The post IPL 2026 से पहले कप्तानों की बैठक, BCCI के इस नियम पर उठाए सवाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

26 मार्च की टॉप 20 खबरें: सरकार ने कहा- पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं, US की शांति योजना को ईरान ने दिखाया ठेंगा

1. सर्वदलीय बैठक में बोली प्रशासन, पेट्रोल-डीजल और गैस की कमी नहीं, होर्मुज से जल्द निकलेंगे और जहाज All Party Meeting: मिडिल ईस्ट की स्थिति पर सर्वदलीय बैठक में प्रशासन ने विपक्ष के सवालों का जवाब दिया. प्रशासन ने बताया कि देश में पेट्रोलियम उत्पादों की कोई कमी नहीं है. कच्चे तेल और गैस का पर्याप्त भंडार देश में है. होर्मुज के रास्ते लगातार जहाज हिंदुस्तान आ रहे हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 2. ऑल पार्टी मीटिंग में विदेश मंत्री की दो टूक, कहा- हम पाकिस्तान की तरह दलाल राष्ट्र नहीं All Party Meeting: मिडिल ईस्ट संकट को लेकर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने साफ कर दिया कि हिंदुस्तान पाकिस्तान जैसी दलाल भूमिका नहीं निभाता. प्रशासन ने विपक्ष के आरोप खारिज किए और खाड़ी क्षेत्र के हिंदुस्तानीयों की सुरक्षा और ऊर्जा आपूर्ति की जानकारी दी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 3. अमेरिका की 15 सूत्री शांति योजना का ईरान ने उड़ाया मजाक, कहा– युद्ध जारी रहेगा Iran War @ day 26 : युद्ध में ईरान को कम करके आंकने की गलती तो अमेरिका ने पहले ही कर दी थी और अब उसने 15 सूत्री शांति वार्ता की पेशकश करके अपना मजाक बनवा लिया है. ईरानी आर्मी के प्रवक्ता ने अमेरिकी पेशकश का मजाक बना दिया है और कहा है कि अमेरिका शायद खुद से ही बात कर रहा है, हम युद्ध जारी रखेंगे. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 4. ईरान का दावा: अमेरिकी युद्धपोत अब्राहम लिंकन पर मिसाइल दागा, ट्रंप के शांति वार्ता का दिया जवाब USS Abraham Lincoln : ईरान अब शांति वार्ता के मूड में नहीं है, उसने बुधवार को अमेरिका को यह चेतावनी दी कि अगर उसका युद्धपोत उनकी रेंज में आया, तो वे फायर करेंगे. इस चेतावनी के महज एक घंटे बाद ही ईरान ने अब्राहम लिंकन युद्धपोत पर हमला कर दिया है. इस क्रूज मिसाइल हमले का वीडियो प्रशासनी टीवी पर जारी किया गया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 5. समाजवादी नेतृत्व में नया मोड़: लालू-नीतीश के बेटों के इर्द-गिर्द घूमेगा बिहार, क्‍या ‘पावर सेंटर’ हो रहा तैयार? Lalu Yadav Nitish Kumar Bihar Political Dynasty : बिहार में समाजवादी नेतृत्व बदल रही है. लालू-नीतीश के बाद उनके बेटे नए पावर सेंटर बनेंगे? जानिए परिवारवाद vs विचारधारा की पूरी कहानी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 6. पटना में LPG संकट : गैस एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानिए क्‍यों करना पड़ रहा 10–15 दिन इंतजार Patna LPG crisis delivery delay : पटना में LPG सिलेंडर की किल्लत से लोग परेशान. गैस एजेंसियों पर लंबी कतारें, 10–15 दिन का इंतजार और तकनीकी गड़बड़ियों ने बढ़ाई मुश्किलें. जानिए क्‍यों हो रही है लोगों को परेशानी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 7. नक्सलबाड़ी में ममता बनर्जी- SIR के नाम पर 8 लाख नाम हटाये, NRC और डिटेंशन कैंप पर दी चेतावनी Mamata Banerjee Naxalbari Rally: सिलीगुड़ी के नक्सलबाड़ी में बुधवार को एक चुनावी रैली में ममता बनर्जी ने बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के बाद जारी वोटर लिस्ट पर सवाल उठाये. उन्होंने 220 मौतों का आरोप लगाते हुए भाजपा और चुनाव आयोग को घेरा. पढ़ें ममता दी ने और क्या-क्या बातें कहीं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 8. चुनाव आयोग की वेबसाइट में तकनीकी गड़बड़ी, ‘विचाराधीन’ हुए बंगाल के करोड़ों वोटर, TMC ने साधा निशाना Election Commission Technical Glitch Bengal: पश्चिम बंगाल में निर्वाचन आयोग के सर्वर में आयी खराबी के कारण वैध मतदाताओं के नाम भी Under Consideration दिखने लगे. चुनाव आयोग ने जांच के आदेश दिये. तृणमूल कांग्रेस ने इलेक्शन कमीशन पर मतदाताओं को परेशान करने के आरोप लगाये. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 9. झारखंडियों को लगा ‘महंगाई का करंट’: बिजली टैरिफ में भारी बढ़ोतरी, देखें नया रेट कार्ड Jharkhand Electricity Rate: 1 अप्रैल 2026 से आपका बिजली बिल बदल जायेगा. JBVNL ने नया टैरिफ जारी किया है. घरेलू, कमर्शियल और इंडस्ट्रियल तीनों सेक्टर में दरें बढ़ी हैं. पूरी रिपोर्ट में देखें पुराने और नये रेट की पूरी लिस्ट. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 10. बहरागोड़ा में डिफ्यूज कर दिया गया द्वितीय विश्वयुद्ध का बम, प्रशासन ने ली सेना की मदद Baharagora Bomb Defused: पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा में स्वर्णरेखा नदी किनारे मिले द्वितीय विश्वयुद्ध के शक्तिशाली बम को हिंदुस्तानीय सेना ने सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय किया. नियंत्रित विस्फोट से धुएं का गुबार उठा, लेकिन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के कारण कोई नुकसान नहीं हुआ और लोगों ने राहत की सांस ली. इससे संबंधित पूरी समाचार नीचे पढ़ें. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 11. CBI के शिकंजे में रांची रेलवे के ‘बड़े साहब’: 8.50 लाख के बिल भुगतान के बदले मांगी थी घूस, DCM से भी पूछताछ CBI Raid in Ranchi: रांची में 50 हजार की रिश्वत लेते चीफ कमर्शियल इंस्पेक्टर हिमांशु शेखर दबोचे गये हैं. ठेकेदार अजय त्यागी की शिकायत पर हुई इस कार्रवाई ने सीनियर डीसीएम ऑफिस तक हड़कंप मचा दिया है. पढ़ें सीबीआई रेड की पूरी इनसाइड स्टोरी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 12. 28 मार्च से शुरू होगा IPL 2026 का रण, जानें आपकी पसंदीदा टीम की कमान किसके हाथ IPL 2026: आईपीएल के 19वें सीजन की शुरूआत 28 मार्च से होगी. पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच स्पोर्ट्सा जाएगा. इस बार कई टीमों ने अपने कप्तान बदले है. आइए जानते है कि इस सीजन आपकी पसंदीदा टीम की कमान किस खिलाड़ी के हाथों में है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 13. सुपरमैन बना 32 साल की फील्डर, हवा में उड़कर लपका कैच, वीडियो देख हैरान रह जाएंगे आप Nick Kelly Catch: साउथ अफ्रीका ने 5वें टी20 मैच में न्यूजीलैंड को 33 रन से हराकर सीरीज 3-2 से अपने नाम कर ली है. इस मैच में न्यूजीलैंड के 32 साल के खिलाड़ी निक केली के हवा में उड़कर पकड़े गए कैच की भी खूब चर्चा है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 14. Samsung Galaxy A57 और A37 लॉन्च, दमदार AI फीचर्स से है लैस Samsung Galaxy A57 और A37 5G हिंदुस्तान में लॉन्च हो चुके हैं. ये दोनों डिवाइस पिछले साल मार्च में आए Galaxy A56 और Galaxy A36 के अपग्रेडेड वर्जन हैं. कंपनी ने इन नए फोन्स में डिजाइन और फीचर्स दोनों को अपग्रेड किया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 15. 2026 Mercedes-Maybach S-Class अनवील, लग्जरी फीचर्स के साथ मिलेगा दमदार इंजन

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ईरान ने दी धमकी, हमले जारी रहें तो बाब अल मंदेब स्ट्रेट भी होगा बंद, गहराएगा तेल संकट

Iran Us war : ईरान–अमेरिका युद्ध के 26वें दिन स्थिति और भी गंभीर हो गई है. ईरान ने अमेरिका के 15 सूत्री शांति वार्ता योजना को तो ठुकराया ही है उसने यह धमकी भी दी है कि अगर उसपर हमले जारी रहें, तो वह यमन के पास स्थित बाब-अल-मंदेब स्ट्रेट को भी बंद कर सकता है. इस समुद्री मार्ग को तेल की लाइफलाइन कहा जाता है, क्योंकि यहां से प्रतिदिन 60 से 70 लाख बैरल तेल गुजरता है. ईरान ने सीधे–सीधे दी युद्ध को बढ़ाने की धमकी तस्नीम न्यूज एजेंसी ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट किया है, जिसमें सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी गई है कि ईरान यह कह रहा है कि अगर हमें उकसाया गया, तो हम युद्ध को नए इलाके (Bab al-Mandeb) तक फैला देंगे. ईरान के इस बयान का साफ अर्थ है कि वह अभी युद्ध रोकने के मूड में बिलकुल भी नहीं है. अगर उसने बाब अल मंदेब स्ट्रेट को बंद किया, तो इसका मतलब है कि युद्ध और बढ़ेगा. क्या है बाब अल मंदेब और इसके बंद होने से क्या होगा? बाब अल मंदेब (Bab el-Mandeb Strait) स्ट्रेट एक महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग है, जहां से होकर दुनिया के बड़े व्यापारिक जहाज गुजरते हैं. तेल वाहक जहाज भी इस मार्ग से गुजरते हैं. अगर इस स्ट्रेट पर युद्ध छिड़ा और मार्ग बाधित हुआ, तो पूरे विश्व पर इसका प्रभाव पड़ेगा. तेल की कीमतें बढ़ेंगी और पूरे विश्व की वित्तीय स्थिति इससे प्रभावित होगी. बाब अल मंदेब कहां स्थित है? बाब अल मंदेब स्ट्रेट अफ्रीका और एशिया के बीच स्थित है. इसके एक तरह यमन है, तो दूसरी तरफ अफ्रीका के देश हैं. यह लाल सागर और अदन की खाड़ी को जोड़ता है. आगे जाकर यह अरब सागर और हिंद महासागर से मिलता है. इस वजह से इस स्ट्रेट का महत्व बहुत अधिक है. यूरोप और एशिया के बीच जाने वाले जहाज यहीं से गुजरते हैं. ये भी पढ़ें : ईरान का दावा: अमेरिकी युद्धपोत अब्राहम लिंकन पर मिसाइल दागा, ट्रंप के शांति वार्ता का दिया जवाब  अमेरिका की 15 सूत्री शांति योजना का ईरान ने उड़ाया मजाक, कहा– युद्ध जारी रहेगा SC ने कहा- शर्म करें पुलिस अधिकारी, 3 साल की बच्ची से बलात्कार की जांच SIT को सौंपी The post ईरान ने दी धमकी, हमले जारी रहें तो बाब अल मंदेब स्ट्रेट भी होगा बंद, गहराएगा तेल संकट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पटना में LPG संकट : गैस एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानिए क्‍यों करना पड़ रहा 10–15 दिन इंतजार

Patna LPG crisis delivery delay : राजधानी पटना में रसोई गैस (LPG) का संकट गहराता जा रहा है. स्‍थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से गैस की आपूर्ति बाधित है. इस वजह से शहर में गैस की एजेंसियों के बाहर लोगों का जमावड़ा है. आज सुबह भी गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतार लग रही. लोग सिलेंडर की उपलब्धता और अपनी बारी जानने के लिए सुबह-सुबह एजेंसियों का रुख कर रहे हैं. 10 से 15 दिन का इंतजार, राहत नहीं सिर्फ आश्वासन राजधानी में स्थिति यह है कि लोगों को घंटों लाइन में खड़े रहना पड़ रहा है. इसके बाद भी उपभोक्ताओं को गैस नहीं मिल रही. एजेंसियों की ओर से यह भी बताया जा रहा है कि लोग पैनिक में गैस की अतिरिक्‍त बुकिंग कर रहे हैं. जिसकी वजह से आपूर्ति में परेशानी आ रही है. एजेंसी कर्मचारी कार्ड नंबर और बुकिंग तारीख जांचकर यही बता रहे हैं कि सिलेंडर की डिलीवरी में अभी 10 से 15 दिन लगेंगे. इमरजेंसी में गैस मांगने वालों को भी साफ मना किया जा रहा है. एजेंसियों का कहना है कि सीमित स्टॉक के कारण वे केवल बुकिंग की तारीख के आधार पर ही सप्लाई कर पा पाएंगे. किल्लत के बीच कुप्रबंधन और तकनीकी खामियां सिर्फ गैस की कमी ही नहीं, बल्कि कुप्रबंधन और तकनीकी गड़बड़ियां भी लोगों की परेशानी बढ़ा रही हैं. एक उपभोक्ता ने बताया कि उनके मोबाइल पर डिलिवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) आ गया. इसके कुछ देर बाद बिना सिलेंडर मिले ही ‘डिलीवरी सफल’ का मैसेज भी आ गया. जब उन्होंने एजेंसी में शिकायत की, तो उन्हें एक दिन के भीतर गैस देने का आश्वासन दिया है. हालांकि राहत की बात यह रही कि शिकायत के बाद अगले दिन सिलेंडर की आपूर्ति कर दी गई. गैस की कमी नहीं, पैनिक से परेशानी ईरान के साथ युद्ध को लेकर डरे लोगों की वजह से सभी को परेशानी झेलनी पड़ रही है. वहीं, दूसरी ओर लोग वैकल्पिक व्‍यवस्‍था भी कर रहे हैं. बाजार में इंडक्‍शन चूल्‍हे की कमी हो गई है. इस वजह से लोग पैनिक में आ गए हैं. वैसे जिला प्रशासन और प्रशासन की ओर से यह बार बार कहा जा रहा है कि गैस की कोई कमी नहीं है. अचानक स्‍टोर करने वालों की वजह से सामान्‍य गैस उपभोक्‍ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. एलपीजी सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बदलाव की समाचार फेक निकली है. पीआईबी ने साफ किया है कि शहरी उपभोक्ताओं को 25 दिन और ग्रामीण उपभोक्ताओं को 45 दिन में ही सिलेंडर मिलेगा, नियम पहले जैसे ही हैं.#PrabhatKhabar #LPG #GasCylinder #FactCheck #FakeNews #IndiaNews #BreakingNews #Trending… pic.twitter.com/JJbTW48UVt — Naya Vichar (@prabhatkhabar) March 25, 2026 Also Read : समाजवादी नेतृत्व में नया मोड़: लालू-नीतीश के बेटों के इर्द-गिर्द घूमेगा बिहार, क्‍या ‘पावर सेंटर’ हो रहा तैयार? The post पटना में LPG संकट : गैस एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानिए क्‍यों करना पड़ रहा 10–15 दिन इंतजार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सूर्य सी चमक और आत्मसम्मान से भरपूर होती हैं इस मूलांक की लड़कियां, कमजोर समझने की ना करें गलती

Numerology: हमारा स्वभाव कैसा होगा, यह काफी हद तक इस बात पर भी निर्भर करता है कि हमारा जन्म किस दिन या तारीख को हुआ है. आसान शब्दों में कहें तो आप किस तारीख को जन्मे हैं या आपका मूलांक क्या है, इसका आपके जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसे खास मूलांक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें जन्म लेने वाली लड़कियां अपने जीवन में सूर्य की तरह चमकती हैं. इन लड़कियों की खासियत यह भी होती है कि ये स्वभाव से काफी ज्यादा स्वाभिमानी होती हैं. तो चलिए, इस खास मूलांक और इसमें जन्म लेने वाली लड़कियों के बारे में बाकी सारी बातें भी विस्तार से जानते हैं. सूर्य की तरह चमकती है इस मूलांक की लड़कियां आज हम जिस खास मूलांक के बारे में आपको बताने जा रहे हैं वह है मूलांक 1. अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या फिर 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 1 है. इस मूलांक का ग्रह स्वामी सूर्य को माना जाता है और यह एक बड़ी वजह है कि इसमें जन्म लेने वाली लड़कियां एक नेचुरल चमक और कॉन्फिडेंस के साथ जीवन जीती हैं. इस मूलांक की लड़कियों को कभी भीड़ में रहना पसंद नहीं आता है, ये अपनी एक अलग जगह बनाना पसंद करती हैं. इस मूलांक की लड़कियों में एक लीडरशिप क्वालिटी होती है. ये जिस जगह भी जाती हैं वहां इन्हें सम्मान मिलता है. कई बार अनजाने में लोग इन्हें गलत भी समझ लेते हैं. यह भी पढ़ें: 35 की उम्र के बाद अचानक बदलती है इन लोगों की किस्मत, अंक ज्योतिष में छिपा इनकी सफलता का राज मूलांक 1 में जन्म लेने वाली लड़कियों की खासियतें मूलांक 1 में जिन लड़कियों का भी जन्म होता है वे दूसरों के पीछे नहीं, बल्कि अपनी एक अलग राह बनाती हैं. आप इन्हें किसी भी तरह की जिम्मेदारी क्यों न दें, ये हर एक को पूरा करने की ताकत रखती हैं. इस मूलांक की लड़कियां किसी भी फैसले को काफी सोच-समझकर लेती हैं और उससे पीछे नहीं हटती. इसके अलावा इन लड़कियों को कभी भी कैद में रहना पसंद नहीं आता है. ये लोग हमेशा अपनी जिंदगी एक आजाद सोच के साथ जीना पसंद करती हैं. आप कितनी भी कोशिश कर लें इन्हें दबाकर नहीं रख सकते हैं. इन लड़कियों के दोस्त कम होते हैं लेकिन जितने भी होते हैं ये उनके प्रति ईमानदार और डेडिकेटेड रहती हैं. स्वभाव से ये लड़कियां काफी ज्यादा केयरिंग होती हैं जिस वजह से अपने पार्टनर से भी ये लोग इसी तरह का व्यवहार चाहती हैं. यह भी पढ़ें: बुद्धिमान, स्वाभिमानी और राजा जैसी जिंदगी जीते हैं इस मूलांक में जन्में लोग, कभी किसी का नहीं लेते एहसान The post सूर्य सी चमक और आत्मसम्मान से भरपूर होती हैं इस मूलांक की लड़कियां, कमजोर समझने की ना करें गलती appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राजस्थान पुलिस SI एग्जाम के लिए सिटी स्लिप जारी, जानें किस शहर में होगी परीक्षा

RPSC SI Exam City Slip: राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) की तरफ से सिटी स्लिप कैंडिडेट्स की सहूलियत के लिए जारी किया गया है. सिटी स्लिप में यह जानकारी दी जाती है कि उम्मीदवार की परीक्षा किस शहर में आयोजित होगी, ताकि वे पहले से अपनी तैयारी और यात्रा की योजना बना सकें. बता दें कि एग्जाम सिटी और एडमिट कार्ड में अंतर होता है. Rajasthan Police SI Exam Date: इस दिन होगी परीक्षा RPSC की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार राजस्थान पुलिस SI और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा का आयोजन 05 और 06 अप्रैल 2026 को किया जाएगा. इस एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड 2 अप्रैल 2026 को जारी होगा. परीक्षा राज्य के अलग-अलग शहरों में निर्धारित केंद्रों पर आयोजित होगी. RPSC SI Exam City Slip ऐसे करें डाउनलोड सबसे पहले RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं. होमपेज पर RPSC SI Exam City Slip के लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद लॉगिन पेज खुलेगा, जहां रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी. लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर आपकी परीक्षा सिटी की जानकारी दिखाई देगी. इस एग्जाम सिटी स्लिप का प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट सुरक्षित रख लें. RPSC SI Exam City Slip Download Here किस पैटर्न पर होगी राजस्थान पुलिस SI परीक्षा? राजस्थान पुलिस SI भर्ती (RPSC SI Exam 2026) में सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी. लिखित परीक्षा में दो पेपर होंगे. पहला पेपर जनरल हिंदी का होगा और दूसरा जनरल नॉलेज व जनरल साइंस का. दोनों पेपर 2-2 घंटे के होंगे और प्रत्येक पेपर 200 अंकों का होगा. उम्मीदवारों को प्रत्येक पेपर में कम से कम 36 प्रतिशत अंक और कुल मिलाकर 40 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी होगा. लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को आगे फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा. लिखित परीक्षा के बाद उम्मीदवारों को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट देना होगा, जो 100 अंकों का होगा. इसमें सफल उम्मीदवारों को एप्टीट्यूड टेस्ट और इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. यह भी पढ़ें: राजस्थान के प्रशासनी स्कूलों में आज PTM,  जारी होगा  6वीं, 7वीं, 9वीं और 11वीं का रिजल्ट The post राजस्थान पुलिस SI एग्जाम के लिए सिटी स्लिप जारी, जानें किस शहर में होगी परीक्षा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चुनाव आयोग की वेबसाइट में तकनीकी गड़बड़ी, ‘विचाराधीन’ हुए बंगाल के करोड़ों वोटर, TMC ने साधा निशाना

Election Commission Technical Glitch Bengal: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से ठीक पहले डिजिटल मोर्चे पर एक बड़ी लापरवाही सामने आयी है. मंगलवार रात इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (ECI) की आधिकारिक वेबसाइट पर आई एक तकनीकी खराबी ने राज्य के करोड़ों मतदाताओं की धड़कनें बढ़ा दीं. अचानक सिस्टम में राज्य के लगभग सभी वैध मतदाताओं को ‘विचाराधीन’ (Under Consideration) श्रेणी में दिखाया जाने लगा. हालांकि, आयोग ने इसे एक सर्वर संबंधी त्रुटि बताते हुए सुधार लिया है, लेकिन इस घटना ने बंगाल की सियासी तपिश को और बढ़ा दिया है. आधी रात को ‘वोटर लिस्ट’ का हाई वोल्टेज ड्रामा सोमवार की आधी रात को पहली पूरक सूची जारी होने के महज 24 घंटे के भीतर यह गड़बड़ी सामने आयी. जब मतदाताओं ने अपना ईपीआईसी (EPIC) नंबर डालकर स्थिति जांचनी चाही, तो उन लोगों के नाम भी ‘विचाराधीन’ दिखने लगे, जिनके नाम अंतिम मतदाता सूची में पहले से ही कन्फर्म थे. इलेक्शन कमीशन ने दी सफाई इलेक्शन कमीशन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि यह समस्या सर्वर से जुड़ी एक तकनीकी गड़बड़ी थी. सिस्टम ने गलती से राज्य के सभी मतदाताओं को ‘विचाराधीन’ चिह्नित कर दिया. तकनीकी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लगभग 2 घंटे के भीतर इस गड़बड़ी (Erorr) को ठीक कर दिया. आयोग अब इस खराबी के मूल कारणों की गहन जांच कर रहा है. बंगाल की समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें पूरे बंगाल को बना दिया संदिग्ध – तृणमूल कांग्रेस इलेक्शन कमीशन की साइट पर हुई इस तकनीकी चूक पर बंगाल की सत्तारूढ़ ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. पार्टी ने सोशल मीडिया के जरिये चुनाव आयोग को घेरते हुए आरोप लगाया कि इस ‘गलती’ ने प्रभावी रूप से बंगाल के पूरे मतदाता वर्ग को ही संदेह के घेरे में खड़ा कर दिया. टीएमसी का कहना है कि वैध मतदाताओं और उन लोगों को भी ‘विचाराधीन’ दिखाना, जिनके मामले पहले ही सुलझ चुके हैं, मतदाताओं को मानसिक रूप से परेशान करने की साजिश है. टीएमसी ने किया ये ट्वीट टीएमसी ने इलेक्शन कमीशन पर निशाना साधते हुए कहा- आप खुद एक बार चेक करके देख लीजिए. निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर जाएं (https://electoralsearch.eci.gov.in/). अपना एपिक (EPIC) नंबर दर्ज करें. अपना SIR स्टेटस (Status) देख लें. भले आपको सुनवाई के लिए न बुलाया गया हो, भले अंतिम मतदाता सूची में आपका नाम पहले से मौजूद हो, या आप एक मैप्ड (Mapped) वोटर हों, या आपका मामला पूरक सूची में सुलझ चुका हो, अब आप अपना स्टेटस UNDER ADJUDICATION (विचाराधीन) पायेंगे. टीएमसी ने आगे कहा कि चुनाव आयोग ने अपने पोर्टल पर पूरे बंगाल को ही ‘विचाराधीन’ घोषित कर दिया है. बंगाल का हर एक मतदाता अब UNDER ADJUDICATION है. टीएमसी ने चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार को ‘वैनिश’ (गायब) कमीशन कहकर संबोधित करते हुए कहा कि वैनिश कमीशन और भाजपा ने मिलकर बंगाल की पूरी मतदाता सूची को संदिग्ध बना दिया है. मतदाताओं में डर और आयोग का खेद हालांकि, चुनाव आयोग ने इस असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है, लेकिन जानकारों का मानना है कि चुनाव से ठीक पहले जनता के लिए यह केवल ‘तकनीकी खराबी’ नहीं है. विशेष रूप से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर चल रहे विवाद के बीच ऐसी गड़बड़ी ने चुनाव आयोग की डिजिटल विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिये हैं. इसे भी पढ़ें नक्सलबाड़ी में ममता बनर्जी- SIR के नाम पर 8 लाख नाम हटाये, NRC और डिटेंशन कैंप पर दी चेतावनी एसआईआर : बंगाल में 60 लाख से अधिक संदिग्ध मतदाता, लीगल ऑफिसर्स को सौंपी गयी लिस्ट SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- बंगाल से ज्यादा नाम कटने वाले राज्यों में नहीं हुआ मुकदमा बंगाल चुनाव 2026: यह लोकतंत्र का पर्व नहीं, अंतिम यात्रा है, SIR पर बरसे शुभंकर प्रशासन, चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी The post चुनाव आयोग की वेबसाइट में तकनीकी गड़बड़ी, ‘विचाराधीन’ हुए बंगाल के करोड़ों वोटर, TMC ने साधा निशाना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

28 मार्च से शुरू होगा IPL 2026 का रण, जानें आपकी पसंदीदा टीम की कमान किसके हाथ

Highlights IPL 2026 के सभी कप्तानों की लिस्ट बेंगलुरु में होगा IPL 2026 का ओपनिंग मैच IPL 2026 में कई टीमों ने बदले कप्तान IPL 2026 में कई पुराने कप्तानों पर टीम का भरोसा कायम IPL 2026: RCB और SRH के बीच आईपीएल के 19वें सीजन का ओपनिंग मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा. इस बार सभी कई टीमों की कप्तानी में बदलाव देखने को मिले है. दिल्ली ने ऑलराउंडर अक्षर पटेल पर भरोसा जताया है तो वहीं राजस्थान ने युवा बल्लेबाज रियान पराग को कप्तान बनाया है. आईए देखते हैं सभी 10 टीम के कप्तानों की लिस्ट. IPL 2026 के सभी कप्तानों की लिस्ट सभी 10 फ्रेंचाइजी ने अपने कप्तानों के नाम तय कर दिए है. नीचे पूरी लिस्ट दी गई है: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK): रितुराज गायकवाड मुंबई इंडियंस (MI): हार्दिक पंड्या रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): रजत पाटीदार कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR): अजिंक्य रहाणे सनराइजर्स हैदराबाद (SRH): ईशान किशन (अंतरिम) राजस्थान रॉयल्स (RR): रियान पराग दिल्ली कैपिटल्स (DC): अक्षर पटेल गुजरात टाइटंस (GT): शुभमन गिल लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG): ऋषभ पंत पंजाब किंग्स (PBKS): श्रेयस अय्यर बेंगलुरु में होगा IPL 2026 का ओपनिंग मैच आईपीएल 2026 का पहला मैच 28 मार्च को बेंगलुरु और हैदराबाद के बीच होगा. आरसीबी अपने घरेलू मैदान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में स्पोर्ट्सेगी. इस मैच में आरसीबी की कमान रजत पाटीदार के हाथों में है. दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी ईशान किशन कर रहे है. बता दे कि पैट कमिंस के चोटिल होने के कारण ईशान किशन को यह जिम्मेदारी मिली है. यह मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. IPL 2026 में कई टीमों ने बदले कप्तान आईपीएल के 19वें सीजन में कई टीमों ने नए कप्तानों पर दांव लगाया है. राजस्थान रॉयल्स ने ट्रेड डील में संजू सैमसन के सीएसके में जाने के बाद युवा रियान पराग को कप्तान बनाया है. वहीं इस बार ईशान किशन भी सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पहली बार कप्तानी करते नजर आएंगे. किशन पैंट कमिंस की जगह SRH के अंतरिम कप्तान हैं. इन सभी बदलावों से टूर्नामेंट का रोमांच और अधिक बढ गया है. IPL 2026 में कई पुराने कप्तानों पर टीम का भरोसा कायम कुछ टीमों ने अपने पुराने कप्तानों पर ही भरोसा जताया है. मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पंड्या ही करते नजर आएंगे. चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले सीजन की तरह रितुराज गायकवाड को ही कमान दी है. लेकिन आईपीएल 2025 में कुछ मैच के बाद गायकवाड चोटिल हो गए थे, जिसके चलते एमएस धोनी को कप्तान बनाया गया था. लेकिन इस बार रितुराज ठीक होकर वापसी कर रहे हैं. पंजाब किंग्स ने पिछली साल मेगा ऑक्शन के बाद श्रेयस अय्यर को टीम की कमान सौंपी थी. इस बार भी कप्तानी करते नजर आएंगे. वहीं आरसीबी ने इस बार रजत पाटीदार को लीडर चुना है. केकेआर ने लगातार दूसरे साल अजिंक्य रहाणे को कप्तान बनाए रखा है.  एक बार फिर दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी अक्षर पटेल करेंगे. गुजरात टाइटंस शुभमन गिल के नेतृत्व में स्पोर्ट्सेगी. लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी ऋषभ पंत करेंगे. सभी 10 कप्तान 28 मार्च से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह से तैयार है. ये भी पढ़ें- सुपरमैन बना 32 साल का फील्डर, हवा में उड़कर लपका कैच, वीडियो देख हैरान रह जाएंगे आप IPL 2026 से पहले KKR का बड़ा फैसला, हमेशा के लिए रिटायर हुई रसेल की 12 नंबर जर्सी टी20 में अमेलिया कर का धमाका, तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, साउथ अफ्रीका को हराया The post 28 मार्च से शुरू होगा IPL 2026 का रण, जानें आपकी पसंदीदा टीम की कमान किसके हाथ appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top