Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अहुना में आग लगने से तीन घर जले, हजारों की हुई क्षति

खगड़िया. अलौली प्रखंड के धुसमुरी-विष्णपुर पंचायत के अहुना वार्ड संख्या चार में आग लगने से तीन घर जल गये. ग्रामीण सह लोजपा नेता राहुल कुमार ने बताया कि अहुना गांव निवासी सुलो सदा, राम प्रकाश सदा, बुधनी देवी का घर जल गया. घर में रखे सभी समान जल गया. जिसके कारण हजारों रुपये मूल्य की संपत्ति खत्म हो गया. राहुल ने अंचल प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अहुना में आग लगने से तीन घर जले, हजारों की हुई क्षति appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सन्हौली मौजा के तत्कालीन राजस्व कर्मी सस्पेंड

खगड़िया. जमीन फर्जीवाड़ा मामले में संलिप्त सन्हौली मौजा के तत्कालीन राजस्व कर्मचारी कमलेश प्रसाद सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है. सन्हौली मौजा अंचल राजस्व कर्मी कमलेश का वर्तमान समय में पदस्थापन बेलदौर अंचल में था. राजस्व कर्मी कमलेश का नवीन कुमार गुप्ता के साथ मिली भगत से सन्हौली में फर्जी जमाबंदी कायम करने संबंधी आरोप लगने के बाद राजस्व अधिकारी शंभू कुमार द्वारा चित्रगुप्त नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. चित्रगुप्त नगर थाना में थाना कांड संख्या 32/25 दिनांक 23 मार्च 2025 दर्ज कराया गया है. श्री सिंह का यह आचरण बिहार प्रशासनी सेवक आचार नियमावली, 1976 के नियम 03 (I) के प्रतिकूल है. इस कार्रवाई से यह स्पष्ट संदेश जाता है कि प्रशासनी सेवकों द्वारा किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार, अनुशासनहीनता और कानूनी उल्लंघन को गंभीरता से लिया जाएगा. ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे. जिलाधिकारी अमित कुमार पांडेय प्रेसवार्ता कर पत्रकार पेंशन सम्मान योजना की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज के लिए ठाठा में एनएच किनारे जमीन चिन्हित कर लिया गया है. जल्दी ही जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया अपनाई जाएगी. जिलाधिकारी द्वारा जिले में संचालित किये जा रहे विकास योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने अलौली घाट पर पुल निर्माण मई जून में शुरु किये जाने की बात कही. उन्होंने कहा कि जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया अपनाई जा रही है. डीएम ने मनरेगा, जन जीवन हरियाली, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, जिला गंगा समिति के अलावे शहर के स्टेशन रोड निर्माण की जानकारी दी. वहीं पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार द्वारा फर्जीवाड़ा मामले में एसआईटी गठित किये जाने की जानकारी दी. बताया गया कि ओपी को थाना में उत्क्रमित करने का प्रस्ताव भेजा गया है. भरतखंड, पौड़ा, मुफ्फसिल, चित्रगुप्त नगर ओपी को थाना में उत्क्रमित कर दिया गया है. मड़ैया, गंगौर, बहादुरपुर, अमौसी, पिपरपांती थाना के रूप में अधिसूचित है. मौके पर डीडीसी अभिषेक पलासिया, भू-अर्जन पदाधिकारी तेजनारायण राय, सदर एसडीओ अमित अनुराग, डीपीआरओ कौशिकी, उपसमाहर्ता प्रवीण कुमार मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सन्हौली मौजा के तत्कालीन राजस्व कर्मी सस्पेंड appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Begusarai News : सिलिंडर फटने से लगी आग में चार घर राख, महिला झुलसी

बखरी. मुख्य बाजार के आशा पोखर मोहल्ला में गुरुवार की देर शाम आग लग गई. आगलगी कि इस घटना में चार घर जलकर नष्ट हो गए.वही घटना में संजय खलीफा की पत्नी खैरू निशा आग से झुलस गई.जबकि तीन गैस सिलेंडर के फटने की सूचना है.बताया जाता है कि शाम करीब सवा सात बजे खाना बनाने के दौरान पहले संजय खलीफा के घर में सिलिंडर फट जाने से आग लगी.उसके बाद देखते ही देखते चार घरों को अपने आगोश में ले लिया. बखरी बाजार के आशा पोखर के समीप की घटना घटना में संजय खलीफा, राजेश खलीफा आदि का घर जलकर राख हो गया.वही आग बुझाने के दरमियान में संजय खलीफा की पत्नी खैरू निशा झुलस गई.वहीं आसपास रह रहे लोगों और दमकल कर्मियों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका. मौके पर पहुंचकर पार्षद बबन पासवान,कुंदन देवी,पार्षद प्रतिनिधि नीतीश कुमार आदि में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया.इधर पार्षदों का कहना है कि दमकल के लेट से पहुंचने के कारण आग बुझाने में कठिनाई हुई है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Begusarai News : सिलिंडर फटने से लगी आग में चार घर राख, स्त्री झुलसी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गर्मी के साथ बढ़ीं अग्निकांड की घटनाएं, दो गांवों में आग से भारी नुकसान

हुलासगंज. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आग लगने की दो घटनाएं सामने आई हैं, जिसमें लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गयी. बढ़ते तापमान के बीच अग्निकांड की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई है. पहली घटना सुकियावां गांव की है, जहां बीती रात लगभग 12 बजे सुरेंद्र शर्मा के घर में अचानक आग लग गयी. आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया. इस घटना में बाइक, साइकिल और अन्य घरेलू सामान जलकर खाक हो गए, जिससे गृहस्वामी को लाखों रुपये का नुकसान हुआ. आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है. इब्राहिमपुर में बनी झोंपड़ी चढ़ी आग की भेंट दूसरी घटना इब्राहिमपुर गांव की है, जहां आज दोपहर करीब 12 बजे राजेश मांझी के झोपड़ी नुमा घर में आग लग गई. आग से घर में रखा सामान जल गया, जिससे करीब पचास हजार रुपये की क्षति हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही भाकपा माले की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. टीम में मुखिया अवधेश पंडित, श्याम जी पांडेय और जिला कमेटी के सदस्य दिलीप बिंद समेत कई अन्य लोग मौजूद थे. गर्मी के बढ़ते प्रकोप के कारण अग्निकांड की घटनाओं में इजाफा हो रहा है. स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों को आग से बचाव के लिए सतर्कता बरतने और सावधानी रखने की जरूरत है, ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके. गर्मी के साथ बढ़ीं अग्निकांड की घटनाएं, दो गांवों में आग से भारी नुकसान हुलासगंज. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आग लगने की दो घटनाएं सामने आई हैं, जिसमें लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गयी. बढ़ते तापमान के बीच अग्निकांड की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई है. पहली घटना सुकियावां गांव की है, जहां बीती रात लगभग 12 बजे सुरेंद्र शर्मा के घर में अचानक आग लग गयी. आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया. इस घटना में बाइक, साइकिल और अन्य घरेलू सामान जलकर खाक हो गए, जिससे गृहस्वामी को लाखों रुपये का नुकसान हुआ. आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है. इब्राहिमपुर में बनी झोंपड़ी चढ़ी आग की भेंट दूसरी घटना इब्राहिमपुर गांव की है, जहां आज दोपहर करीब 12 बजे राजेश मांझी के झोपड़ी नुमा घर में आग लग गई. आग से घर में रखा सामान जल गया, जिससे करीब पचास हजार रुपये की क्षति हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही भाकपा माले की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. टीम में मुखिया अवधेश पंडित, श्याम जी पांडेय और जिला कमेटी के सदस्य दिलीप बिंद समेत कई अन्य लोग मौजूद थे. गर्मी के बढ़ते प्रकोप के कारण अग्निकांड की घटनाओं में इजाफा हो रहा है. स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों को आग से बचाव के लिए सतर्कता बरतने और सावधानी रखने की जरूरत है, ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post गर्मी के साथ बढ़ीं अग्निकांड की घटनाएं, दो गांवों में आग से भारी नुकसान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Buxar News: चैती छठ महापर्व को लेकर घाटों का जायजा लेने पहुंचे जिलाधिकारी

बक्सर . चैती छठ महापर्व की प्रशासनिक तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं. इसके तहत गुरुवार को को जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने शहर के विभिन्न छठ घाटों का मुआयना किया और आवश्यक निर्देश दिया. डीएम ने बताया कि चैती छठ पर्व के अवसर पर सदर अनुमंडल क्षेत्र के रामरेखा घाट, सोमेश्वर घाट, नाथ बाबा घाट, सारिमपुर घाट, सती घाट, गोला घाट, अहिरौली घाट, उमरपुर घाट तथा चौसा में महादेवा घाट व बाजार घाट और डुमरांव अनुमंडल के छठिया पोखरा, मुरार पोखरा, बिहार घाट नैनीजोर, ब्रह्मपुर स्थित बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर पोखरा में अर्घ्य दिया जाता है. चैती छठ को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. चैती छठ को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. छठ घाटों एवं मार्गों की साफ-सफाई, घाटों की बेरीकेडिंग, घाटों के किनारे रोशनी की व्यवस्था की जिम्मेवारी बक्सर नप के कार्यपालक पदाधिकारी व डुमरांव नप के ईओ को सौंपी गई है. जबकि घाटों पर जाने वाले पहुंच पथ के निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण की जवाबदेही ग्रामीण कार्य प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को दी गई है. इसके अलावा खतरनाक घाटों की पहचान करने, घाटों पर पटाखे की बिक्री एवं उपयोग पर प्रतिबंध लगाने, निजी नावों के परिचालन पर रोक लगाने तथा नाव, नाविक एवं गोताखोरों की प्रतिनियुक्ति करने का दायित्व सभी अंचलाधिकारियों को दिया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Buxar News: चैती छठ महापर्व को लेकर घाटों का जायजा लेने पहुंचे जिलाधिकारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गांव में नहीं है पक्की सड़क, रिश्ता करने से कतराते हैं लोग

कुंदा. हंटरगंज प्रखंड के सजनी और मानामात गांव का आज तक समुचित विकास नहीं हो पाया है. गांव में जाने के लिए सड़क नहीं है. हर वर्ष ग्रामीण श्रमदान कर आवागमन के लिए छह किलोमीटर रास्ता बनाते हैं. इस साल भी पिछले तीन दिनों से ग्रामीण रास्ता बनाने में जुटे हुए हैं. इस कार्य में शिशु, युवा, स्त्री-पुरुष सभी लगे हुए हैं. गांव में पक्की सड़क नहीं होने से युवक-युवतियों की शादी नहीं हो पा रही है. मेहमान आते हैं, लेकिन सड़क नहीं रहने की बात कह कर शादी से इनकार कर देते हैं. युवक-युवतियों का उम्र ढलती जा रही है. सड़क के अभाव में लोग पगडंडियों के सहारे आवागमन करते हैं. सबसे अधिक परेशानी बरसात के मौसम में होती है. कच्ची सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है. बीमारों व गर्भवती स्त्रीओं को चारपाई पर लिटा कर छह किलोमीटर पैदल चल कर पक्की सड़क तक ले जाना पड़ता है. वहां पहुंचने के बाद ही वाहन मिलता है. यहां के लोगों की जिंदगी भगवान भरोसे है. क्या कहते हैं लोग निरशो कुमारी, रूपा कुमारी व सूचित कुमार ने बताया कि गांव में सड़क नहीं है, जिसके कारण काफी परेशानी होती हैं. इलाज के लिए अस्पताल ले जाने और बच्चों को स्कूल आने-जाने में काफी परेशानी होती है. जब-जब चुनाव आता है, नेता वोट मांगने चले आते हैं. चुनाव के वक्त सभी सड़क बनाने का वादा करते हैं, लेकिन जीतने के बाद भूल जाते हैं. सड़क के अभाव में कई युवक-युवतियों की शादी नहीं हो पायी है. भीम महतो ने कहा कि सड़क नहीं रहने के कारण गांव का विकास नहीं हो पा रहा है. सड़क बनाने की ओर किसी का ध्यान नहीं है. सड़क की समस्या दूर होगी : विधायक विधायक जनार्दन पासवान ने कहा कि सजनी-मानामात गांव को पक्की सड़क से जोड़ा जायेगा. सड़क बना कर ग्रामीणों की समस्या दूर की जायेगी. अब तक गांव का विकास नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post गांव में नहीं है पक्की सड़क, रिश्ता करने से कतराते हैं लोग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दो बाइक की टक्कर में तीन लोग घायल

प्रतापपुर. हंटरगंज मुख्य मार्ग पर मिठुआडाहा मोड़ के पास गुरुवार को दो बाइक के बीच हुई टक्कर में तीन लोग घायल हो गये. घायलों में बभने गांव के छोटू हिंदुस्तानी, प्रतापपुर गोड़धोई टोला के संदीप हिंदुस्तानी व मैराग के विकास पासवान शामिल हैं. तीनों घायलों को अशोक प्रजापति व पप्पू यादव ने अस्पताल पहुंचाया. संदीप व छोटू को प्राथमिक उपचार के बाद गया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. संदीप व छोटू शादी का कार्ड बांटने अपने रिश्तेदार के घर गये थे. इस दौरान विपरीत दिशा से आ रहे विकास पासवान की बाइक से उनकी टक्कर हो गयी. मालूम हो कि एनओसी नहीं मिलने के कारण प्रतापपुर से राजाबांध तक सड़क नहीं बन पायी है. इस वजह से आये दिन दुर्घटना हो रही है. ग्रामीणों ने उपायुक्त से सड़क बनाने की मांग की है. टेंपो दुर्घटनाग्रस्त, स्त्री घायल गिद्धौर.थाना क्षेत्र के बारियातु गांव समीप गुरुवार को एक टेंपो दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में गांगपुर की गुड़िया देवी घायल हो गयी. वह जेएसएलपीएस के बारियातु क्लस्टर में होनेवाली बैठक में शामिल होने जा रही थी. इसी बीच बारियातु गांव समीप मवेशी को बचाने के दौरान टेंपो पलट गया. स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद गुड़िया देवी को हजारीबाग रेफर कर दिया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post दो बाइक की टक्कर में तीन लोग घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

213 व्यक्तियों को मिला चिकित्सा अनुदान व 186 के ऋण स्वीकृत

मेदिनीनगर. गुरुवार को समाहरणालय के सभागार में जिलास्तरीय चयन समिति की पलामू डीसी शशि रंजन के निर्देश के आलोक में डीडीसी शब्बीर अहमद की अध्यक्षता में समिति की बैठक संपन्न हुई. इसमें कल्याण विभाग की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना व मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत प्राप्त आवेदनों पर गंभीरता पूर्वक विचार-विमर्श किया गया. बताया गया कि अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक, दिव्यांग व पिछड़ा वर्ग के कई लोगों ने कल्याण विभाग की इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन दिया था. बैठक में समिति के सदस्यों ने इन सभी आवेदनों पर गंभीरता पूर्वक विचार किया. इसके बाद मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत 213 लाभुकों को चिकित्सा अनुदान देने के लिए आवेदन स्वीकृत किया गया. इसी तरह रोजगार के लिए 186 युवाओं को मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत ऋण-सह-अनुदान राशि देने की स्वीकृति दी गयी. बैठक में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत अनुसूचित जनजाति जाति के 110, अनुसूचित जाति के 45 एवं पिछड़ा वर्ग के 58 लाभुक का चयन किया गया. पलामू जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार एवं उद्यमिता विकास को बढ़ावा देने का निर्णय लिया गया. मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत अनुसूचित जनजाति के सात लाभुकों को 6825470, अनुसूचित जाति के 97 लाभुकों को 59431557, पिछड़ा वर्ग के 52 लाभुकों को 46590443 और अल्पसंख्यक वर्ग के 30 युवाओं को 37377552 रुपये का ऋण-सह-अनुदान राशि देने की स्वीकृति दी गयी. मौके पर जिला कल्याण पदाधिकारी सेवाराम साहू, राजद जिलाध्यक्ष धनंजय पासवान सहित समिति के कई सदस्य मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post 213 व्यक्तियों को मिला चिकित्सा अनुदान व 186 के ऋण स्वीकृत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बरवाडीह में अवैध शराब के खिलाफ अभियान

बरवाडीह. रामनवमी व ईद को देखते पुलिस प्रशासन ने अवैध शराब बनाने व बिक्री करनेवालों के खिलाफ अभियान चलाया. थाना प्रभारी राधेश्याम कुमार के नेतृत्व में प्रखंड के बाजार सहित कई गांवों में छापामारी की गयी. इसमें अवैध महुआ शराब और जावा को जब्त कर नष्ट किया गया. थाना प्रभारी ने बताया कि अवैध महुआ शराब के खिलाफ प्रखंड के लुहूर, छेछा, चपरी व बरवाडीह बाजार सहित कई गांवों में छापामारी की गयी. कार्रवाई में छेछा गांव में 50 किलो महुआ जावा एवं 30 लीटर महुआ शराब को नष्ट किया गया. वहीं लुहूर ग्राम में छापामारी के दौरान 15 लीटर शराब व लगभग 50 किलो जावा नष्ट किया गया. मुख्य बाजार में पीपल गाछ रेलवे परिसर में 200 लीटर से अधिक अवैध शराब को नष्ट किया गया. थाना प्रभारी ने कहा कि अवैध महुआ शराब की रोकथाम के लिए सघन छापामारी अभियान जारी रहेगा. अभियान में एसआइ उपेंद्र सिंह, पंकज वर्मा सहित पुलिस बल के जवान मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बरवाडीह में अवैध शराब के खिलाफ अभियान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

धीमी गति से हो रहा है आवास प्लस सर्वे का काम

गिद्धौर. प्रखंड के पहरा पंचायत में आवास प्लस सर्वे का कार्य काफी धीमी गति से हो रहा है. सर्वे का कार्य 31 मार्च तक ही होना है. लोगों का कहना है कि पंचायत सचिव अपनी मनमर्जी से काम करते हैं. अपने चहेते लोगों के कहने पर सर्वे कार्य करने गांव पहुंचते हैं. गांव के एक-एक घर का सर्वे करना है. इसमें जो व्यक्ति आवास के लायक है, उसका नाम अतिरिक्त आवास में जोड़ा जाना है. बता दें कि पंचायत सेवक चितरंजन शर्मा कई विभाग के प्रभार में होने के कारण पंचायत को समय नहीं दे पा रहे हैं. जनसेवक, पहरा पंचायत के प्रभारी पंचायत सेवक, गोदाम प्रबंधक के साथ-साथ प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के प्रभार में है. उनके कार्य से मुखिया भी नाराज है. चार माह पूर्व पंचायत के मुखिया बेबी देवी व उनके प्रतिनिधि मुकेश कुमार साव ने पंचायत सेवक के कार्यों से नाखुश होकर इन्हें पंचायत से हटाने के लिए बीडीओ राहुल देव को आवेदन दिया था. इस संबंध में बीडीओ राहुल देव ने कहा कि आवास प्लस सर्वे कार्य तेजी लाने को लेकर तीन कर्मियों को प्रतिनियुक्ति की गयी है, ताकि आवास प्लस सर्वे का कार्य समय सीमा के अंदर पूर्ण किया जा सके. प्रतिनियुक्त कर्मी को आईडी पासवर्ड 24 मार्च को मिला है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post धीमी गति से हो रहा है आवास प्लस सर्वे का काम appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top