Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

युवा कवयित्री अनामिका अनु की 5 पांच कविताएं

Hindi Poetry By Anamika Anu : बिहार की धरती मुजफ्फरपुर में जन्मी युवा कवयित्री अनामिका अनु इन दिनों साहित्य जगत का जाना-पहचाना नाम हैं. हिंदी पट्टी से दूर केरल में रहते हुए भी इन्होंने अपनी कवितागोई नहीं छोड़ी और हिंदी साहित्य में अपना नाम बखूबी अंकित करवाया. साल 2020 में डाॅ अनामिका अनु को हिंदुस्तान भूषण अग्रवाल पुरस्कार से नवाजा गया. राजस्थान पत्रिका वार्षिक सृजनात्मक पुरस्कार (सर्वश्रेष्ठ कवि, प्रथम पुरस्कार, 2021) और रज़ा फेलोशिप (2022) भी इन्हें प्राप्त है. इनके प्रकाशित काव्यसंग्रह का नाम है ‘इंजीकरी’. इसके अलावा अनामिका अनु ने ‘यारेख : प्रेमपत्रों का संकलन’ (पेंगुइन रैंडम हाउस,हिन्द पॉकेट बुक्स)का संपादन किया है. उनकी रचनाओं का अनुवाद पंजाबी,मलयालम, तेलुगू मराठी,नेपाली,उड़िया,गुजराती, असमिया,अंग्रेज़ी,कन्नड़ और बांग्ला में हो चुका है. यहां पढ़ें उनकी पांच बेहतरीन कविताएं. राजस्थान मैं सच कहती हूँ तिरुमेरा कोई सुख छिपा है राजस्थान में मुझे उस विराने की भी किकोल और पुकार सुनाई पड़ती है जहां जन्म नहीं लेते हैं शिशुऔर जहां कोई नहीं झगड़ता किसी से तिरु! जरूर कोई गुलाबी नगरी में ऐसा होगाजिसकी आंखों के कटोरे का दूध भात हूं मैं सिरोही में होगा कोई जिसकी केले के छिम्मियों जैसी होंगी उंगलियांहोगा कांकरोली में कोई जो सबसे सुंदर लिखता होगा होगा चुरु में कोई जो सुबह में उठकर बीज चुगता होगाफूल लिखता होगाजड़ को नीर पिलाता होगा होगा अजमेर में कोई पांच वक़्त का नमाजीजो मेरे लिए सुंदर नज़्म लिखता होगा पुष्कर में कोई हैजिसकी आंखें भुकभुकाती हैंटार्च की तरह दौसा में सांगवान का पेड़ हैचश्मा लगाता है झुंझुनूं-सीकर-बूंदी से होकर वह कौन लौटा हैजो अपनी किताब के किनारे में अना लिखकररोता है पाली,भीलवाड़ा मैं तुम्हारे लिए लिखती हूंभरतपुर और अलवर में कोई पढ़ता है मेरी कविताटोंक शहर की सनोवर काज़मी कहती है:जब तक लिखोगीतभी तक जिओगी लड़की… देखना तिरुलीची शहर की इस लड़की को जो कभीप्रेम हुआ किसी सेतो वह या तो अंधा गूंगा बहरा निरुपाय कोई व्यक्ति होगा या राजस्थान का कोई कवि होगा। मैं हर बार तुम्हें बचा लूंगी लज्जा से मैं एक पत्र लिखना चाहती हूं तुम्हेंबिल्कुल तुम्हारी तरह डरा और सशंकित होगा वह पत्र भी मैं उस पत्र में कामना को उद्देश्य लिखूंगीया बादल या कोई इंक़लाबी नारा मैं उस पत्र में मीठे और गीले संवाद को पानी ,नहर ,विमर्श या धार्मिक अनुष्ठान लिखूंगी मैं उस पत्र में चुंबन को भंवरा लिखूंगीस्पर्श को आकाशसंवाद को पतंगरूदन को धुंआअपने ओंठों को खिड़कीऔर तुम्हारे ओंठों को पर्दा मैं हर बार तुम्हें बचा लूंगीउस लज्जा सेजो तुम्हें प्रेम करते वक्त आई यह रात उसे कविताओं के साथ गुज़ारनी है उसकी आंखें कविताओं से भारी हैंउसके कंठ कविताओं से भरे हैंउसके ओंठ कविताओं से हल्के गुलाबीउसका देह कविताओं के लिए तत्पर और तैयार हैउसकी सांसों में कविताओं की गमक हैमैंने उसे गर्मजोशी के साथ अलविदा कहायह रात उसे कविताओं के साथ गुज़ारनी है जना दासी का असली प्रेमी जो मेरी कविता कोअपनी हथेली पर लिखकर बैकुंठ धाम ले जाएगाजो मुझको जल ,स्वयं को मछली समझेगापंढरपुर में जो मुझसे मिलने खाली पांव ही आएगावही जना दासी का असली प्रेमी कहलाएगा मेरे गर्भ में रहना मेरे गर्भ में रहनास्त्री या पुरुष होकर मत आनान‌ ही किन्नरबाहर चरित्र तौलने के बड़े-बड़े तराजू लगे हैंजीभ की बाट पर तौले जाओगे तुमधर्मयुद्ध में खर्च हुआएक मात्र सामान नैतिकता के बट्टे थे गर्भ की दीवार बहुत कोमल हैरौशनी वहां कम हैयहां की दीवारें सख़्तरौशनी सिर्फ और सिर्फ आंखें चौंधियाने वाली तुम वहीं रहना चूसना मेरे कोख में उपलब्ध रसमैं कविता सुनाऊंगीतुम सुननाअपनी उंगली से मेरे शिशुकोख की अंतः भित्ति पर लिखनातुम कवितामैं अंतः सिक्त और पुनर्जीवित होना चाहती हूं The post युवा कवयित्री अनामिका अनु की 5 पांच कविताएं appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Tax Notice: सरकार ने सैमसंग को भेजा 5000 करोड़ रुपये से अधिक का टैक्स नोटिस, देखें वीडियो

Tax Notice: हिंदुस्तान प्रशासन ने दक्षिण कोरियाई प्रौद्योगिकी कंपनी सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स की हिंदुस्तानीय इकाई को 601 मिलियन डॉलर (करीब 5,150 करोड़ रुपये) का कर नोटिस जारी किया है. यह नोटिस आयात शुल्क में कथित चोरी से संबंधित है, जिसमें सैमसंग पर नेटवर्किंग उपकरणों की गलत वर्गीकरण के माध्यम से अनुचित सीमा शुल्क छूट का लाभ उठाने का आरोप है. राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने आरोप लगाया है कि सैमसंग ने रिमोट रेडियो हेड्स नामक उपकरणों को गलत तरीके से वर्गीकृत करके आयात शुल्क में छूट हासिल की है. सैमसंग ने शुरू की कानूनी सलाह की प्रक्रिया हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग इंडिया ने इस नोटिस की समीक्षा करते हुए कानूनी सलाह लेने की प्रक्रिया शुरू की है. कंपनी का कहना है कि यह एक कर विवाद है, जिसमें कानून की व्याख्या शामिल है, और वे इस मामले में उचित कानूनी मार्ग अपनाएंगे. सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने 2017 में वैश्विक स्तर पर कर भुगतान में 13.6 अरब डॉलर खर्च किए थे, जो पिछले वर्ष की तुलना में 70% अधिक था. इसमें से 81% राशि दक्षिण कोरियाई प्रशासन को और बाकी एशियाई देशों को कर के रूप में चुकाई गई थी. इसे भी पढ़ें: आईपीएल के धुरंधर बल्लेबाज प्रियांश आर्या के पास कितनी है संपत्ति? किआ इंडिया को भी मिला है टैक्स नोटिस इससे पहले प्रशासन की ओर से किआ इंडिया को 155 मिलियन डॉलर का कर नोटिस मिला है, जिसमें उन पर आयातित कंपोनेंट्स की गलत जानकारी देने का आरोप है. कर नोटिस के मामले में सैमसंग इंडिया के लिए आगे की कार्रवाई कानूनी प्रक्रियाओं और कर अधिकारियों के साथ उनकी बातचीत पर निर्भर करेगी. कंपनी ने संकेत दिया है कि वे इस मुद्दे को सुलझाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएंगे. इसे भी पढ़ें: टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत: अब सर्च ऑपरेशन में सिर्फ अघोषित आय का मूल्यांकन करेंगे टैक्स अधिकारी The post Tax Notice: प्रशासन ने सैमसंग को भेजा 5000 करोड़ रुपये से अधिक का टैक्स नोटिस, देखें वीडियो appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, पांच गंभीर

प्रतिनिधि, नामकुम. थाना क्षेत्र अंतर्गत रायसा में हुई सड़क दुर्घटना में कार जेएच 10 बीबी 5758 पर सवार गुरुदयाल मुंडा (21), पिता स्व युगल सिंह मुंडा की मौत हो गयी. वहीं देवेंद्र उर्फ देबू मुंडा, मनोज मुंडा, जगदीश महतो, भूपेश मुंडा, उमेश मुंडा घायल हो गये. जिसमें मनोज मुंडा की स्थिति गंभीर है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया तथा शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया. गुरुदयाल, जगदीश, भूपेश व उमेश बुंडू के कोरगा व देवेंद्र व मनोज मुंडा दशम फॉल थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. बुंडू में मेला देखने के बाद घूमने जा रहे थे रांची : जानकारी के अनुसार सोमवार की रात पांचों मित्र बुंडू मेला देखने गये थे. इसके बाद गुरुदयाल ने अपने दोस्त राजेश महतो की स्कॉर्पियो लेकर रांची घूमने के लिए आ रहे थे. इसी क्रम में सुबह पांच बजे के करीब रायसा के समीप अज्ञात वाहन से टकरा गये. कार चला रहा गुरुदयाल ड्राइविंग सीट में फंस गया व उसकी मौत हो गयी. वाहनों की टक्कर की आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. आशंका जतायी जा रही है कि तेज ड्राइविंग व चालक को झपकी आने की वजह से दुर्घटना हुई. डीटीओ, यातायात एसपी, डीएसपी पहुंचे दुर्घटनास्थल : दुर्घटना के बाद डीटीओ रांची, यातायात एसपी, यातायात डीएसपी, नामकुम थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार, टाटीसिलवे थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रंजीत कुमार सिन्हा दुर्घटनास्थल गये. उन्होंने नामकुम थाना जाकर भी जानकारी ली. उन्होंने सर्वाधिक दुर्घटना क्षेत्र में ब्लैक स्पोर्ट चिह्नित की. उनके साथ एनएचएआइ के पदाधिकारी भी मौजूद थे.बुंडू में मेला देखकर रांची घूमने जा रहे थे पांच दोस्तरायसा मोड़ में सुबह पांच बजे हुई सड़क दुर्घटना डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, पांच गंभीर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मृत सैप जवान की आश्रिता को अनुकंपा पर मिली नौकरी

उपविकास आयुक्त ने सौंपा नियुक्ति पत्रगुमला. गृह एवं आपदा प्रबंधन विभाग झारखंड रांची से प्राप्त निर्देश के आलोक में उग्रवादी हिंसा में मृत सैप जवान भूषण तिर्की की आश्रिता पुत्री सीमा रानी को अनुकंपा के आधार पर उनके शैक्षणिक योग्यता के आधार पर तृतीय वर्ग के पद पर नियुक्ति की स्वीकृति प्रदान की गयी है. इसके तहत मंगलवार को उप विकास आयुक्त दिलमेश्वर महतो ने अपने कार्यालय कक्ष में सीमा तिर्की को अपने हाथों से नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया. आश्रिता को डुमरी कार्यालय में पदस्थापित करते हुए उनकी नियुक्ति की गयी. साथ ही उन्हें प्रशासन द्वारा निर्धारित वेतन भत्ता के अतिरिक्त समय-समय पर स्वीकृत जीवन यापन भत्ता समेत अन्य भत्ते भी देय होंगे. ज्ञापन सौंप समस्याओं का निराकरण करने की मांग गुमला. अखिल हिंदुस्तानीय सफाई मजदूर संघ गुमला के जिलाध्यक्ष जयपाल महली ने डीसी को ज्ञापन सौंप कर सदर अस्पताल गुमला में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मियों की समस्याओं का निराकरण करने की मांग की है. ज्ञापन में कहा है कि सदर अस्पताल गुमला में स्नेहा एजेंसी द्वारा आउटसोर्सिंग कर्मियों को कार्य पर रखा गया है. किंतु उक्त कर्मियों को स्नेहा एजेंसी द्वारा भयादोहन के साथ शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है. इस कारण कार्यरत कर्मी काफी डरे-सहमे रहते हैं. उन्होंने कहा है कि इस कारण आउटसोर्सिंग कर्मियों का गुस्सा कभी फूट सकता है. ज्ञापन में उन्होंने आठ समस्याओं को डीसी को अवगत कराया है, जिसमें सदर अस्पताल गुमला में कार्यरत सभी आउटसोर्सिंग कर्मियों को प्रतिमाह की पांच तारीख तक वेतन का भुगतान किया जाये. कभी भी समय पर वेतन का भुगतान नहीं होने से कर्मियों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है. सभी कार्यरत कर्मियों को लैब, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, एक्सरे की नि:शुल्क जांच की जाये, इमरजेंसी अवकाश में रहने पर वेतन की कटौती नहीं की जाये, सभी कार्यरत कर्मियों को पीएफ की सुविधा प्रदान की जाये, स्नेहा एजेंसी के सुपरवाइजर द्वारा ड्यूटी शुरू होने के पूर्व आठ बजे के पूर्व उपस्थिति पंजी को एक घंटा पूर्व में हटा दिया जाता है और जबरदस्ती कर्मियों को अनुपस्थित दिखा कर उस तिथि का वेतन काट दिया जाता है. एजेंसी द्वारा समुचित मात्रा में मास्क, ग्लब्स, हैंडवाश, जूता आदि की आपूर्ति नहीं किया जाता है. इस कारण अस्पताल परिसर की साफ-सफाई अच्छी तरह से नहीं हो पाती है. स्नेहा एजेंसी ने कर्मियों को मासिक भुगतान 10 हजार, 662 रुपये की जा रही है. जबकि श्रम विभाग द्वारा निर्धारित मजदूरी दर 505.21 होने के बावजूद उस दर पर वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है. एजेंसी द्वारा कार्यरत कर्मियों को भयादोहन कर कार्य से हटाने की धमकी लगातार दी जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मृत सैप जवान की आश्रिता को अनुकंपा पर मिली नौकरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

100 से 500 रुपये किलो तक बिक रही सेवई, अरब खजूर की मांग अधिक

सिमडेगा. मुस्लिम धर्मावलंबियों का प्रमुख त्योहार ईद को लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है. पवित्र माह रमजान में जहां लोग एक तरफ रोजा रख रहे हैं, वहीं दूसरी ओर ईद की तैयारी जोर-शोर से चल रही है. ईद को लेकर बाजार में रौनक बढ़ गयी है. दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है. विशेष रूप से कपड़ा व श्रृंगार की दुकानों पर अधिक भीड़ देखी जा रही है. मुस्लिम बहुल इलाकों में अलग नजारा देखने को मिल रहा है. शाम को बाजार की रौनक और बढ़ जाती है. जगह-जगह विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगा कर आकर्षक ढंग से सजाया गया है. कपड़े, जूते-चप्पल के अलावा अन्य प्रकार की दुकानें सजायी गयी हैं. सेवइयों के भी कई स्टॉल लगाये गये हैं. ईद को लेकर सेवइयों की भी खरीदारी कर रहे हैं. बाजार में 100 रुपये से लेकर 500 रुपये प्रति किलो तक सेवइयां उपलब्ध हैं. खजूर के भी कई किस्म बाजार में उपलब्ध हैं. इसमें अरबियन खजूर की मांग अधिक है. नमाज अदा करने के लिए टोपी के भी स्टॉल लगाये गये हैं. तरह तरह की टोपियां बाजार में उपलब्ध हैं. साधारण टोपी के अलावा अफगानी, मुल्तानी व पाकिस्तानी टोपी की मांग अधिक है. बाजार में 50 रुपये से लेकर 300 रुपये तक की टोपियां उपलब्ध हैं. रमजान व ईद के मौके पर लोग इत्र जरूर लगाते हैं. बाजार में कई किस्म के इत्र उपलब्ध हैं. ईत्र खस, मुश्क अंबर, उद, जन्नतुल फिरदौस, मजमुआ, गुलाब, इत्र फूल आदि को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. ईद को लेकर हर उम्र के लोगों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है. विशेष रूप से बच्चों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. शहर ईद के रंग में रंग चुका है. मुस्लिम समाज के लोगों पर रमजान के साथ साथ ईद का रंग भी चढ़ चुका है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post 100 से 500 रुपये किलो तक बिक रही सेवई, अरब खजूर की मांग अधिक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

JSSC CGL Paper Leak: कैंडिडेट्स से पैसे वसूलनेवाले आईआरबी के जवान समेत 8 अरेस्ट, सरगना की तलाश में छापेमारी

JSSC CGL Paper Leak: रांची-जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में पेपर लीक के नाम पर उम्मीदवारों से धोखाधड़ी कर धन उगाही करनेवाले गिरोह के आठ आरोपियों को एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया है. इनमें पांच कुंदन कुमार (ओबरा), रोबिन कुमार (धनबाद), अखिलेश कुमार (सतगांवा), गौरव कुमार (हंटरगंज) , अभिलाश कुमार (गावां, गिरिडीह) आरआरबी आठ गोड्डा के सिपाही हैं, जबकि निवास कुमार राय होमगार्ड और राम निवास राय (जम्होर निवासी, औरंगाबाद) असम राइफल्स का जवान है. जम्होर निवासी आठवां आरोपी कविराज उर्फ मोटू है. वह राम निवास राय का भतीजा है. 21 और 22 सितंबर को हुई थी परीक्षा एसआईटी के अधिकारियों के अनुसार 21 सितंबर और 22 सितंबर 2024 को राज्य के सभी जिलों में सीजीएल की परीक्षा तीन पालियों में हुई थी. जांच के दौरान परीक्षा में उम्मीदवारों के साथ धोखाधड़ी एवं दिग्भ्रमित कर पश्नपत्र देने के नाम पर धन उगाही का दृष्टांत सामने आया था. अनुसंधान के क्रम में यह भी पता चला कि परीक्षा के पूर्व एक गिरोह के अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र देने के नाम पर धन उगाही की गयी थी. जिसके कारण ही प्रश्नपत्र लीक होने को लेकर अफवाह फैली थी. मूल प्रश्नपत्र लीक होने के साक्ष्य नहीं मिले अभी तक की जांच में सीजीएल परीक्षा के मूल प्रश्नपत्र लीक होने के साक्ष्य नहीं मिले हैं. एसआईटी के अधिकारियों के अनुसार, गिरोह का सरगना गोरखपुर का एक व्यक्ति है. इसके साथ ही कुछ अन्य लोगों की तलाश में छापेमारी जारी है. आरोपियों के मोबाइल फोन जांच के लिए जब्त किये गये हैं. इससे भी ट्रांजेक्शन के बारे में जानकारी मिली है. The post JSSC CGL Paper Leak: कैंडिडेट्स से पैसे वसूलनेवाले आईआरबी के जवान समेत 8 अरेस्ट, सरगना की तलाश में छापेमारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कॉलेज के अध्यक्ष व प्राचार्य की मनमानी के खिलाफ कर्मियों की हड़ताल जारी

हरलाखी. हिसार बौरहर स्थित सीपीपी कॉलेज के कर्मी और अध्यक्ष व प्राचार्य के बीच का विवाद धीरे- धीरे उग्र आंदोलन की ओर बढ़ने लगा है. दरअसल अध्यक्ष व प्राचार्य की मनमानी के खिलाफ कर्मी बीते 18 मार्च से अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे हैं. अध्यक्षता प्रो. अशोक कुमार ठाकुर ने किया. कर्मियों ने अध्यक्ष व प्राचार्य पर बाहरी लोगों के दवाब में आकर बिना किसी नोटिस चार कर्मियों को निकालने, अवैध रूप से बहाली करने, समिति गठन नहीं करने के कारण अनुदान से वंचित रहने, बिना समिति गठन किए कॉलेज के खाते से पैसा निकासी करने व खाता में राशि के बावजूद कर्मियों का वेतन रोकने सहित कई गंभीर आरोप लगाते हुए वरीय पदाधिकारी से जांच की मांग की है. कर्मियों का कहना है कि वरीय पदाधिकारी, संबंधित विभाग व जनप्रतिनिधियों को लिखित आवेदन देकर अध्यक्ष व प्राचार्य की मनमानी के विरुद्ध जांच की मांग की थी. इसके बाद बीते आठ दिनों से अपनी उचित मांग को लेकर धरना पर बैठे हुए हैं. लेकिन हमारी मांगों के प्रति न तो कॉलेज प्रशासन न ही संबंधित राजकीय पदाधिकारी की ओर से कोई पहल की गई है. कहा कि शीघ्र हमारी मांगों के प्रति कोई ठोस पहल नहीं की गई तो हमलोग कॉलेज में तालाबंदी कर उग्र आंदोलन को बाध्य हो जाएंगे. धरना में प्रो. विनोद कुमार ठाकुर, सरोज कुमार ठाकुर, विमल कुमार झा, माधव गोविंद, रशमी कुमारी, अरुण कुमार ठाकुर, राम दिनेश ठाकुर, बिपिन कुमार, नंदलाल मंडल, शंकर कुमार, रामदिल ठाकुर, जवाहरलाल ठाकुर, रामललित कुमार मिश्र, मो. अयूब ,संजय कुमार, धर्मशीला कुमारी व प्रो. हनुमान मूर्ति सहित अन्य कर्मी शामिल थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कॉलेज के अध्यक्ष व प्राचार्य की मनमानी के खिलाफ कर्मियों की हड़ताल जारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

वाणिज्य कर विभाग दो समान से लदे दो वाहन को पकड़ा

मधुबनी .वाणिज्य कर विभाग मोबाइल चेकिंग के दौरान सोमवार को समान से लदे वाहन को पकड़ा है. वाहन चालक के पास न तो बिल था और न ही इंभास नहीं था. वाणिज्य कर उपायुक्त प्रेमचंद हिंदुस्तानी ने कहा है कि मोबाइल गश्ती दल ने राज्य कर आयुक्त शशिभूषण कुमार व सहायक आयुक्त अविनाश कुमार के नेतृत्व में सकरी-मधुबनी व जयनगर-मधुबनी रोड में साइकिल व प्लास्टिक से लदे दो वाहन को पकड़ा है. दोनों वाहन में लदे समान का कोई बिल नहीं रहने के कारण उसे पकड़ लिया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post वाणिज्य कर विभाग दो समान से लदे दो वाहन को पकड़ा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

इंटर साइंस में राधेश्याम कुमार को मिला 418 अंक

फुलपरास . प्रखंड क्षेत्र के बहुअरबा गांव निवासी भुवनेश्वर यादव व ममता देवी के पुत्र तथा प्लस टू जनता उच्च विद्यालय बेलहा के छात्र राधेश्याम कुमार ने बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में 418 अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. राधेश्याम कुमार बचपन से ही पढ़ाई में मेघावी छात्र रहा हैं. इंटर साइंस की परीक्षा में 83.6 प्रतिशत अंक हासिल किया है. सफल राधेश्याम का पिता भुवनेश्वर यादव अखबार बेचकर अपने पुत्र को पढ़ाई साथ परिवार चलाते है. उनकी सफलता से माता पिता सहित परिवार में खुशी का माहौल है. इंटर साइंस की परीक्षा में सफल छात्र राधेश्याम कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, दादा-दादी व गुरूजनों को दिया है. उन्होंने कहा कि आगे मेडिकल की तैयारी कर रहा हूं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post इंटर साइंस में राधेश्याम कुमार को मिला 418 अंक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

29 अखाड़ों के बीच बांटे गये 11-11 पीस तलवार व लाठी

गुमला. केंद्रीय महावीर मंडल गुमला ने मंगलवार की शाम महावीर चौक पर सभी अखाड़ों के बीच 11-11 पीस तलवार व लाठी का वितरण किया. मुख्य अतिथि थानेदार सुरेंद्र कुमार सिंह व महावीर मंडल के पदाधिकारियों के हाथों जिले के सभी 29 अखाड़ों के सदस्यों के बीच तलवार व लाठी वितरण किया गया. थाना प्रभारी ने कहा कि रामनवमी पर्व आप सभी खुुशी व उल्लास से मनायें. साथ ही भगवान राम के बताये मार्ग पर चल देश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें. बबलू वर्मा ने कहा कि पर्व को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है. इस बार बाजा व झांकी में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अखाड़ा को सम्मानित किया जायेगा और उनका हौसला बढ़ाया जायेगा. मौके पर अध्यक्ष अरुण साहू, मुख्य संरक्षक निर्मल गोयल, रवींद्र कुमार सिंह, अतीत पोद्दार, दिलीप जायसवाल, कुंदन राय, बबलू वर्मा, विपिन सिंह, विकास सिंह, गुन्नू शर्मा, अमन आनंद, आदर्श कुमार, रंजीत सोनी, शिवम जायसवाल, हरजीत सिंह, बबलू कुमार आदि मौजूद थे. एकजुट हो रहा है घासी नायक समाज : अध्यक्ष गुमला. घासी नायक समाज संघ गुमला की बैठक हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष खुशमन नायक ने की. बैठक में बीते दिनों संपन्न हुए घासी जतरा महोत्सव कार्यक्रम की समीक्षा की गयी. कार्यक्रम की सफलता पर खुशमन नायक ने कहा कि पहली बार नायक समाज के लोग एकजुट होकर अपनी ताकत को दिखाने का काम किया है. बारिश होने के बावजूद भी समाज के लोगों में इतना उमंग, जोश व जुनून था कि हजारों की संख्या में लोग पानी में भींग कर शहर के पालकोट रोड से करौंदी रथ मेला बगीचा तक तीन किमी पैदल यात्रा कर अपनी संस्कृति की झलक भी दिखाया. करौंदी रथ मेला बगीचा में घासी समाज के लोगों का उत्साह देखने को मिला. घासी समाज द्वारा जतरा में उपस्थिति दर्ज कर प्रशासन व प्रशासन तक संदेश दिया कि अगर घासी, नायक समाज को नजरअंदाज किया गया, तो अब खैर नहीं होगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में संगठन मंत्री रवि नायक, सचिव शक्ति नायक, कोषाध्यक्ष मुकेश नायक, उपाध्यक्ष राजेश नायक, गौतम नायक, सह सचिव शंभु नायक, राहुल नायक, मीडिया प्रभारी मनतू नायक, संरक्षक कलिंद्र नायक, मनेश्वर नायक, घूरन राम, मगन नायक, भुनेश्वर नायक, सीताराम नायक, सागर नायक, राजू नायक, आफुंद नायक, बीरेंद्र नायक, पंचू राम नायक, सुखराम नायक, गोवर्धन नायक, सुदर्शन नायक, राम बिलास नायक, जामवंत राम, बलराम नायक, रोहित नायक, रघु नायक, श्याम नायक, रवि राम, बलि नायक, दिलू नायक, जीतू नायक, रवि नायक, विक्की नायक, मुकेश नायक, मंगल नायक, गोपाल नायक, बजरंग नायक, नॉलेज नायक, अनिल नायक, जुगनू नायक, आरती कुमारी, गुड़िया कुमारी, शीतल कुमारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post 29 अखाड़ों के बीच बांटे गये 11-11 पीस तलवार व लाठी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top