Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आरके कॉलेज की श्रृष्टि को कॉमर्स में राज्य में तीसरा स्थान

जिला टॉपर में बेटियों का जलवा, आठ छात्राएं जिला टॉपर में शामिल कला संकाय में रुबी, वाणिज्य में श्रृष्टि व विज्ञान में मोनू कुमार बने जिला टॉपर मधुबनी. इंटर की परीक्षा में जिला की छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का डंका बजा दिया है. सभी संकायों में टॉप थ्री में कुल आठ छात्राओं ने जगह बनायी है. जबकि तीन छात्र भी टॉपर की सूची में शामिल रहे. जिला में कला संकाय में रुबी कुमारी, प्रतिभा कुमारी, अंशिका हिंदुस्तानी एवं रुखसार फातिमा टॉपर रही. जबकि वाणिज्य संकाय में भी बेटियों का जलवा रहा. वाणिज्य संकाय में टॉप थ्री में तीनों सीट छात्राओं ने झटक लिया. इसमें श्रृष्टि कुमारी, आस्था कुमारी, एवं शाहिस्ता प्रवीण रही. जबकि विज्ञान संकाय में मोनू कुमार एवं पूजा कुमारी जिला टॉपर में पहले स्थान पर रहे. दूसरे पोजीशन पर गौतम कुमार एवं यशराज झा रहा. गणेश कुमार सिंह तीसरे नंबर पर रहे. कला संकाय में एचबीजे कॉलेज खजौली की रुबी कुमारी अंक 467 मिला है. वहीं नव उत्क्रमित उच्च विद्यालय रुद्रपुर की प्रतिभा कुमारी को दूसरा पोजीशन मिला है. इन्हें 462 अंक मिला है. जबकि तीसरे नंबर पर अंशिका हिंदुस्तानी रही. अशिका को 456 अंक मिला है वह आर के कॉलेज की छात्रा है. जबकि आरएसएसएल कॉलेज अधिनगर बिस्फी की रुखसार फातिमा को भी 456 अंक मिला है. वाणिज्य संकाय की श्रृष्टि कुमारी टॉपर रही. आरके कॉलेज की छात्रा श्रृष्टि को 471 अंक मिला है. एमएससी प्लस टू हाई स्कूल लोहा की छात्रा आस्था कुमारी को 457 अंक मिला. आस्था दूसरे नंबर पर रही. जबकि आरएन कॉलेज पंडौल की शाहिस्ता प्रवीण को 456 अंक मिला. वे तीसरे नंबर पर रही. इसी प्रकार विज्ञान संकाय में एसएसपी प्लस टू हाइ स्कूल नरहिया के मोनू कुमार जिला टॉपर रहे. इन्हें 463 अंक मिला. प्लस टू गंगाराम जनता हाईस्कूल मधुबनी की पूजा कुमारी को को भी 463 अंक मिला. दूसरे पोजीशन पर आर के कॉलेज के गौतम कुमार को 461 अंक मिला. डा. एनसी कॉलेज बेनीपट्टी के यशराज झा को भी 461 अंक मिला. न्यू अपग्रेड हाई स्कूल सिधप परसाही लदनियां के गणेश कुमार सिंह तीसरे नंबर पर रहे. इन्हें 459 अंक मिला. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post आरके कॉलेज की श्रृष्टि को कॉमर्स में राज्य में तीसरा स्थान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मध्याह्न भोजन के 315 क्विंटल चावल का गबन, दो पर प्राथमिकी

रीगा. प्रखंड मुख्यालय स्थित टीपीडीएस गोदाम के सहायक प्रबंधक राहुल कुमार ने थाना में आवेदन देकर मध्याह्न भोजन का चावल गबन करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में सहायक प्रबंधक ने प्राथमिकी में लिखा है कि मध्याह्न भोजन के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने पत्र लिखकर 20 विद्यालयों की सूची भेजी है. जिसमें अभी तक 20 विद्यालयों को चावल आपूर्ति नहीं किए जाने की शिकायत है. सहायक प्रबंधक ने प्राथमिकी में परिवहन अभिकर्ता सोनू कुमार एवं प्राधिकृत प्रतिनिधि मुकेश कुमार को नामजद अभियुक्त बनाया है. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को यह जानकारी गोदाम प्रबंधक द्वारा पत्र के माध्यम से दी गयी है कि फरवरी माह में ही 315 क्विंटल चावल मध्याह्न भोजन के लिए संबंधित विद्यालयों को उपलब्ध करा दी गयी थी, लेकिन संबंधित अभिकर्ता एवं प्राधिकृत व्यक्ति द्वारा विद्यालय में चावल न भेज कर रास्ते में ही गबन कर लिया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मध्याह्न भोजन के 315 क्विंटल चावल का गबन, दो पर प्राथमिकी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : पुत्री के साथ दुष्कर्म करानेवाला गोपालगंज से गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बोकारो, बालीडीह थाना क्षेत्र में 16 मार्च को 11 वर्षीय नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म में पिता भी शामिल था. सोमवार को पुलिस ने बिहार के गोपालगंज से उसको गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के बाद उसको मंगलवार को जेल भेज दिया गया. बालीडीह इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में पिता ने पुलिस को बताया कि पुत्री के साथ उसने खुद व उसके दोस्त लखीचंद गुप्ता ने दुष्कर्म किया था. होली के कारण वह शराब के नशे में थे.वहीं घटना के दूसरे दिन ही लखीचंद गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. एसपी के निर्देश पर गठित की गयी टीम इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर मुख्यालय डीएसपी अनिमेष कुमार गुप्ता को अवगत कराया गया. एसपी मनोज स्वर्गियारी के निर्देश पर श्री गुप्ता ने एक टीम का गठन किया. टेक्निकल टीम व मानवीय सूचना के आधार पर टीम को सूचना मिली कि आरोपी बिहार के गोपालगंज में छिपा हुआ है. पुलिस ने छापेमारी कर उसको गिरफ्तार किया गया. तीन मामले में चल रहा था फरार इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी पिता पर पहले से ही तीन थानों में गंभीर मामला चल रहा है. तीनों मामले में बेल पर है. बीएस सिटी थाना में कांड संख्या 63/12 (12 फरवरी 2012) में आर्म्स एक्ट दर्ज है. मामला अमित मांझी हत्याकांड से जुड़ा है. माराफारी थाना में कांड संख्या 09/11 (पांच फरवरी 2011) दर्ज है. इस थाना क्षेत्र में एक डकैती हुई था. इस मामले में पुलिस ने जेल भेजा था. हरला थाना सेक्टर नौ में कांड संख्या 69/21 (तीन जून 2021) में परमाणु ऊर्जा अधिनियम 1962 दर्ज है. मामले में भी जेल भेजा गया था. बालीडीह थाना कांड संख्या 80/25 (तीन मार्च 2025) में मारपीट का मामला दर्ज है. पिता पेशेवर अपराधी है. जबकि उसका दोस्त ठेकेदारी के साथ-साथ कार किराये पर चलाता है. फिलहाल दोनों जेल में है. टीम में ये शामिल टीम में बालीडीह थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह, पुअनि वीरमनी कुमार, पुअनि शशिकांत ठाकुर, पुअनि अजय कुमार, पुअनि संदीप कुमार, पुअनि जितेंद्र कुमार, सअनि नवीन कुमार, आरक्षी वेदनाथ राउत को शामिल किया गया था. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News : पुत्री के साथ दुष्कर्म करानेवाला गोपालगंज से गिरफ्तार, भेजा गया जेल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : सेल कॉरपोरेट ऑफिस के जुलाई 2024 का सर्कुलर लागू करे बीएसएल

बोकारो, सेल-बीएसएल में कार्यरत कर्मचारियों के फ्यूचर ग्रोथ व वेलफेयर से जुड़े प्रमुख मुद्दों के समाधान के लिए बोकारो इस्पात डिप्लोमाधारी कामगार यूनियन (बीडू) का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को मानव संसाधन विभाग के मुख्य महाप्रबंधक हरि मोहन झा से मिला. इस दौरान आइआर विभाग के महाप्रबंधक प्रभाकर कुमार व उज्जवल कुमार मौजूद थे. नेतृत्व यूनियन के महामंत्री संदीप कुमार ने किया. श्री कुमार ने कहा कि जुलाई 2024 में सेल कॉरपोरेट ऑफिस द्वारा सेल में कार्यरत कर्मचारियों के लिए पदनाम से संबंधित एक सर्कुलर जारी किया गया था. उसे अविलंब बोकारो स्टील प्लांट में लागू किया जाय, जिससे वर्षों से चले आ रहे पदनाम ऑपरेटर, टेक्नीशियन, फिटर, खलासी, रीगर आदि समाप्त हो और सेल में जूनियर इंजीनियर पदनाम की शुरुआत हो सके. वरीयता की गिनती उनके जॉइनिंग डेट से की जाये वर्तमान के इ-जीरो प्रमोशन पॉलिसी में बदलाव करते हुए डिप्लोमा इंजीनियर-डीइ को केवल एस 6 ग्रेड में जाते ही इ-जीरो परीक्षा की पात्रता दी जाय. इ-0 परीक्षा में डिप्लोमा इंजीनियर्स के अनुभव के अंकों की गिनती उनके जॉइनिंग डेट से की जाय. सेल में डीइ की बहाली राष्ट्रीय स्तर के प्रतिस्पर्धात्मक चयन प्रक्रिया के आधार पर होती है. इसलिए सीनियरिटी की गिनती उनके जॉइनिंग डेट से ही की जाय. प्लांट के संचालन में नॉन एग्जीक्यूटिव कर्मचारी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. इसलिए उन्हें भी प्लांट के अंदर चारपहिया वाहन ले जाने की अनुमति दी जाय. उनके वाहनों की सुरक्षा के लिये आवासीय कॉलोनी में चारपहिया वाहन का गैरेज बनाने की अनुमति दी जाय. बंद खाली पड़े सी-टाइप आवासों को वरीयता के आधार पर डिप्लोमा इंजीनियर्स को दिया जाय. कई सेक्टरों में सैकड़ों सी-टाइप आवास खाली है. सेक्टर तीन सामुदायिक भवन का जल्द शुरू कराया जाये बोकारो क्लब की तर्ज पर नॉन एग्जीक्यूटिव कर्मचारियों के लिए भी जल्द से जल्द सेक्टर तीन सामुदायिक भवन को शुरू कराया जाये, जिसके अंदर टेनिस कोर्ट, बैडमिंटन कोर्ट, मल्टी जिम, बच्चों के स्पोर्ट्सने की सुविधा, रेस्टोरेंट, स्विमिंग पूल इत्यादि की सुविधा उपलब्ध रहे. प्रतिनिधिमंडल में यूनियन अध्यक्ष रविशंकर, उपाध्यक्ष रितेश कुमार, संयुक्त महामंत्री रत्नेश मिश्रा और प्रेमनाथ राम, दीपक महतो, धर्मेंद्र मिश्रा, विकास कुमार, चंदन कुमार, अमन बास्की, राजीव उरांव उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News : सेल कॉरपोरेट ऑफिस के जुलाई 2024 का सर्कुलर लागू करे बीएसएल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : आश्वासन पर नहीं माने आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मी, हड़ताल जारी

फुसरो. अनुमंडलीय अस्पताल बेरमो में राइडर सिक्यूरिटी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के अधीन कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मियों की हड़ताल बकाया मानदेय भुगतान समेत अन्य मांगों को लेकर सातवें दिन भी जारी रही. अस्पताल के बाहर धरना दे रहे कर्मियों से मंगलवार को बेरमो बीडीओ मुकेश कुमार और अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ एनपी सिंह मिलने पहुंचे. बीडीओ ने कहा कि बकाया मानदेय भुगतान सहित अन्य मांगों को लेकर सिविल सर्जन से बात हुई है. विभाग इस दिशा में प्रयत्नशील है और इस मद में कुछ पैसा आया है. जल्द ही भुगतान किया जायेगा. दिसंबर माह तक के बकाया मानदेय का भुगतान एक-दो दिन में हो जायेगा. जनवरी-फरवरी माह का मानदेय लगभग दस दिन में देने की बात कही गयी है. हड़ताल में बैठे लोगों की हाजिरी में कटौती नहीं होगी. साथ ही अन्य मांगों को पूरा कराने का आश्वासन दिया गया है. इस पर कर्मियों ने कहा कि नौ प्रखंडों के प्रतिनिधिमंडलों के साथ बोकारो में सिविल सर्जन के समक्ष जब तक संतोषजनक वार्ता नहीं होगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगी. हड़ताल को सीटू ने दिया समर्थन गोमिया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोमिया परिसर में हड़ताल पर बैठे आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मियों से मंगलवार को सीटू के राज्य कमेटी सदस्य राकेश कुमार व अजय कुमार मिले और हड़ताल को समर्थन की घोषणा की. राकेश कुमार ने कहा कि जिला सिविल सर्जन अविलंब इनकी मांगों को पूरा करने के लिए सकारात्मक पहल करें. आंदोलन में विक्की कुमार, तौफीक आलम, नीतीश कुमार, चंद्रदेव दास, हीरालाल रवानी, महेश कुमार, इम्तियाज, रश्मि कुमारी, लक्ष्मी देवी, कुंदन कुमार, कौशल हेंब्रम, अरुण ठाकुर, रमेश राम, सुशीला देवी, उमा खलखो आदि शामिल हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News : आश्वासन पर नहीं माने आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मी, हड़ताल जारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : राज्य स्तरीय सम्मेलन की तैयारी को लेकर भाकपा माले की बैठक

ललपनिया. भाकपा माले महुआटांड़ लोकल कमेटी की बैठक मंगलवार को कंडेर पंचायत के गौड़रा में हुई. अध्यक्षता सचिव जगलाल सोरेन व संचालन सदस्य राजेश किस्कू ने किया. बोकारो में 22 अप्रैल से आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन की तैयारी और लोकल सम्मेलन पर चर्चा हुई. सदस्यता अभियान चलाने और जन सहयोग से कोष संग्रह करने का निर्णय लिया गया. राज्य स्थायी कमेटी के सदस्य भुवनेश्वर केवट ने कहा कि दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के घर में मिले करोड़ों के अधजले नोटों के बंडल मामले में केंद्र प्रशासन और जांच एजेंसियों की चुप्पी लीपापोती का संकेत है. न्यायपालिका की साख बचाने के लिए संसद और सांसद अपनी जवाबदेही निभायें. जिला कमेटी सदस्य जगलाल सोरेन ने कहा कि हेल्थ सेंटर बंद होने और पेयजल समस्या से आम जनता को काफी परेशानी हो रही है. गैरमजरूआ जमीन की राशिद निर्गत नहीं किये जाने के कारण किसानों की जमीन लूटी जा रही है. महुआटांड़ को जब तक प्रखंड का दर्जा नहीं मिलता है, तब तक महीने में दो दिन अस्थाई रूप से महुआटांड़ से ही प्रखंड मुख्यालय का कार्य संचालित किया जाये, अन्यथा माले आंदोलन करेगी. राजेश किस्कू ने कहा कि सम्मेलन के पूर्व बोकारो में आयोजित रैली में 300 से अधिक कार्यकर्ता भाग लेंगे. बैठक में रामलाल टुडू, चंद्रनाथ किस्कू, पारसनाथ किस्कू, बरगी मांझी, बहा राम मांझी, सावन किस्कू, सोनाराम मुर्मू, दशरथ टुडू, वासुदेव टुडू, सीमा मुर्मू उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News : राज्य स्तरीय सम्मेलन की तैयारी को लेकर भाकपा माले की बैठक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : झारखंड में भी पूर्णकालिक न्यायाधिकरण के गठन की मांग

बेरमो. गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी से मिले और झारखंड की कोयला परियोजना को लेकर पूर्णकालिक न्यायाधिकरण का गठन करने की मांग की है. कहा कि ओडिशा राज्य की तालचर कोल परियोजना को लेकर पूर्णकालिक न्यायाधिकरण गठन करने का निर्णय लिया गया है और इससे संबंधी आदेश भी जारी कर दिया गया है. झारखंड के सात जिलों में अंशकालिक न्यायाधिकरण का गठन तो किया गया है, मगर यह क्रियाशील नहीं हैं. इसको देखते हुए पूर्णकालिक न्यायाधिकरण का गठन किया जाना चाहिए. इससे कोयला क्षेत्र में सुधार हो सकेगा और विस्थापित परिवारों को न्याय व अधिकार भी मिल सकेगा. खरखरी कोयला परियोजना में हुए गोलीकांड की भी दी जानकारी सांसद ने केंद्रीय मंत्री का ध्यान बीसीसीएल के गोविंदपुर क्षेत्र की खरखरी परियोजना में हुए गोलीकांड व कोयला चोरी को लेकर कोल इंडिया के उदासीन रवैया की ओर भी आकृष्ट कराया. कहा कि घटना को लेकर पुलिसिया जांच में कई बातें सामने आयी हैं, लेकिन कोल इंडिया प्रबंधन का इस पर गंभीर नहीं होना संदेह पैदा करता है. नियमों की खुलेआम अनदेखी कर ग्रामीणों की रैयती जमीन का बगैर अधिग्रहण कर चहारदीवारी बनाने का प्रयास किया गया. हमारे आवासीय कार्यालय को भी आगे के हवाले कर दिया गया और यह सारा कुछ संबंधित परियोजना के जीएम के मनमाने रवैया, अव्यावहारिक कार्यशैली व खुलेआम नियमों की अवहेलना करने की वजह से हुआ. इस घटना पर कोल इंडिया प्रबंधन की ओर से अब तक किसी तरह की कार्रवाई नहीं करना इसकी कार्यशैली को दर्शाता है. केंद्रीय मंत्री ने इस मामले में शीघ्र समुचित कार्रवाई करने को लेकर आश्वस्त किया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News : झारखंड में भी पूर्णकालिक न्यायाधिकरण के गठन की मांग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : दो बच्चों के पिता के साथ होने वाली थी नाबालिग की शादी, पुलिस ने रुकवायी

कसमार, बाल कल्याण समिति, बोकारो व कसमार प्रखंड प्रशासन ने मंगलवार को हिसीम गांव में एक बाल विवाह को रुकवा दिया. जानकारी के अनुसार, 16 वर्षीय किशोरी की शादी मंगलवार को ही दो बच्चों के पिता के साथ होने वाली थी. इसकी सूचना समिति व कसमार थाने को मिलने का बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव पहुंचकर तत्काल शादी रोकने का निर्देश दिया. इस दौरान घरवालों ने काफी हंगामा भी किया. किशोरी की शादी गोला थाना क्षेत्र अंतर्गत हेसापोड़ा गांव के खैराजारा में उमेश कुमार महतो के साथ तय हुई थी. ग्रामीणों ने बताया कि लड़की नाबालिग है, लेकिन इसकी शादी दो शिशु के पिता के साथ हो रही थी. इसके पीछे घर की माली स्थिति ठीक नहीं रहने का हवाला दिया. थाना प्रभारी ने परिजनों को दी कड़ी हिदायत कसमार थाना प्रभारी भजन लाल महतो ने नाबालिग के परिजनों को कड़ी हिदायत दी. समझाया कि जब तक बेटी की उम्र 18 वर्ष की पूरी न हो जाये, विवाह करना कानूनन अपराध है. उन्होंने किशोरी की पढ़ाई-लिखाई में हर संभव आर्थिक सहयोग का आश्वासन दिया. किशाेरी को माता-पिता को सौंपा गया बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष शंकर रवानी ने बताया कि बाल विवाह को रोककर लड़की को सीडब्ल्यूसी में प्रस्तुत कर किशाेरी को माता-पिता को सौंप दिया गया है. इस दौरान स्थानीय मुखिया बबीता देवी, पंचायत समिति सदस्य जागेश्वर हेंब्रम, चाइल्ड लाइन के जितेंद्र कुमार महतो, रजनीश कुमार, सहयोगिनी की मंजू देवी, बाल विकास परियोजना की सुपरवाइजर सुमन गुप्ता, सेविका सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News : दो बच्चों के पिता के साथ होने वाली थी नाबालिग की शादी, पुलिस ने रुकवायी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Weather Today: तप रही दिल्ली, यूपी का भी बुरा हाल, इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश

Weather Today: देश में मौसमी सिस्टम बदल गया है. कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे है तो कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है, और ओले गिर रहे हैं. कुछ राज्यों में बर्फबारी की भी चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग का अनुमान है कि राजधानी दिल्ली समेत उत्तर हिंदुस्तान के कई राज्यों में आज यानी बुधवार (26 मार्च) को आसमान से आग बरसाने वाली गर्मी पड़ सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज आसमान साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. दिल्ली के साथ यूपी, राजस्थान हरियाणा, बिहार, झारखंड समेत अन्य राज्यों में मौसम साफ रहेगा. दिल्ली में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस मौसम विभाग का अनुमान है कि आज दिल्ली में आसमान साफ रहेगा. धूप खिली रहेगी, ऐसे में तापमान में भी काफी इजाफा रहेगा. आईएमडी का अनुमान है कि इस बार दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. विभाग का अनुमान है कि इस सप्ताह अधिकतम तापमान में इजाफा हो सकता है. दिल्ली के साथ-साथ यूपी में भी आज गर्मी का प्रकोप देखने को मिल सकता है. राजस्थान में पड़ रही सामान्य से अधिक गर्मी राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में गर्मी का दौर शुरू हो गया है जहां अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक तक पहुंच गया है.मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य के कुछ हिस्सों में आज से तेज हवाएं चल सकती हैं. आईएमडी के मुताबिक राज्य के अधिकतर जगहों में अधिकतम तापमान तीन से पांच डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है. मौसम केंद्र के मुताबिक मंगलवार को बाड़मेर, जोधपुर, जालोर समेत आसपास के जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज की गई. कहीं-कहीं हीटवेव भी चला. केंद्र के मुताबिक 26 से 27 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से जोधपुर और बीकानेर में 20 से 30 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, आंशिक बादल छाए रहने की उम्मीद है. कई राज्यों में 28 मार्च तक बारिश की संभावना मौसम विभाग का अनुमान है कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों पर पश्चिमी विक्षोभ का  प्रभाव नजर आ सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक 25 से 28 मार्च तक जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, धगलधगत, में गरज के साथ बारिश की संभावना है. 25 से 27 मार्च को हिमाचल प्रदेश में भी बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती है. 26 से 28 मार्च को उत्तराखंड में और 26 से 27 मार्च को पंजाब में भारी बारिश के साथ गरज और बर्फबारी हो सकती है. कश्मीर में कुछ स्थानों पर भारी बर्फबारी और लद्दाख में 26 तारीख को बर्फबारी की संभावना है. 28 से 29 मार्च को अरुणाचल प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है. इन राज्यों में भी बारिश और तेज हवा का दौर दक्षिणी छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज बदल गया है. महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा के कुछ इलाकों में तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है. आईएमडी के मुताबिक 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. बारिश की भी संभावना है. कर्नाटक में भी 25 और 26 मार्च को बारिश की संभावना है. Also Read: Weather Forecast: आंधी तूफान और बारिश, इन राज्यों में अलर्ट, जानें अगले तीन दिन का मौसम The post Weather Today: तप रही दिल्ली, यूपी का भी बुरा हाल, इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शतक से चूके श्रेयस अय्यर, रदरफोर्ड ने कर दी थी हालत पतली, कड़े मुकाबले में गुजरात की शिकस्त

IPL 2025 GT vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग के पांचवें मुकाबले में मंगलवार को श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 11 रनों से हराकर लीग का पहला मुकाबला अपने नाम कर लिया. श्रेयस अय्यर की नाबाद 97 रनों की पारी के दम पर पंजाब ने गुजरात को 244 रनों का लक्ष्य दिया, लेकिन गुजरात की टीम 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 232 रन ही बना सकी. गुजरात की ओर से सबसे बड़ी पारी साई सुदर्शन ने स्पोर्ट्सी. इस सलामी बल्लेबाज ने 41 गेंद पर 71 रन बनाए और आपनी पारी में 5 चौके और 6 छक्के लगाए. हालांकि गुजरात के बल्लेबाजों ने काफी प्रयास किया, लेकिन वह मैच नहीं जीत पाए. अर्शदीप सिंह 2 विकेट चटकाकर पंजाब के सबसे सफल गेंदबाज रहे. श्रेयस ने स्पोर्ट्सी कप्तानी पारी, 97 रन बनाकर रहे नाबाद इससे पहले कप्तान श्रेयस अय्यर के 42 गेंदों पर नाबाद 97 रनों की शानदार पारी के दम पर पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ पांच विकेट पर 243 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. श्रेयस ने 9 छक्के और 5 चौके लगाए लेकिन वह आईपीएल में अपना पहला शतक पूरा नहीं कर सके क्योंकि आखिरी ओवर में उन्हें स्ट्राइक नहीं मिला. मोहम्मद सिराज के इस ओवर से शशांक सिंह (16 गेंदों पर 44 रन) ने 23 रन बटोरकर पंजाब की पारी को शानदार तरीके से समाप्त किया. शशांक ने अपनी शानदार पारी के दौरान 6 चौके और 2 छक्के लगाए. Punjab Kings hold their nerves in the end to clinch a splendid win against Gujarat Titans ❤️ Scorecard ▶ https://t.co/PYWUriwSzY#TATAIPL | #GTvPBKS | @PunjabKingsIPL pic.twitter.com/0wy29ODStQ — IndianPremierLeague (@IPL) March 25, 2025 आईपीएल डेब्यू में ही कमाल किया प्रियांश आर्या ने इससे पहले आईपीएल में डेब्यू कर रहे प्रियांश आर्या (23 गेंदों पर 47 रन) ने जीवनदान का फायदा उठाते हुए शुरुआती ओवर से ही गुजरात के गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक रूख अपनाया. आर्या को पंजाब किंग्स ने मेगा नीलामी में 3.8 करोड़ रुपये की बड़ी कीमत पर खरीदा था. बायें हाथ के इस बल्लेबाज ने सिराज की गेंद पर डीप स्क्वायर लेग पर अपना पहला छक्का लगाया और अगली ही गेंद पर फिर चौका जड़ दिया. अय्यर और शशांक के बीच 81 रनों की साझेदारी कागिसो रबाडा ने प्रभसिमरन सिंह को आउट कर गुजरात को पहली सफलता दिलाई. अय्यर ने मैदान पर आते ही दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी तेज गेंदबाज के खिलाफ चौका लगाने के बाद गेंद को दर्शकों के पास भेजा. 24 साल के आर्या ने अरशद खान के खिलाफ तीन चौके और छक्का लगाकर पांचवें ओवर से 21 रन बटोरे. उन्होंने रबाडा के खिलाफ शानदार चौका जड़ा जिससे पावर प्ले में पंजाब किंग्स का स्कोर एक विकेट पर 73 रन हो गया. अय्यर और शशांक ने बाद के ओवरों में 28 गेंद पर 81 रनों की अटूट साझेदारी कर टीम को 240 रन के पार पहुंचाया. यह भी पढ़ें… दो हारी हुई टीमें जीत की तलाश में उतरेंगी मैदान पर, कोलकाता और राजस्थान में से किसका पलड़ा भारी IPL Viral Video: ‘जिय हो बिहार के लाला’, ईशान किशन ने सेंचुरी जड़ काव्या मारन को दिया Flying kiss? The post शतक से चूके श्रेयस अय्यर, रदरफोर्ड ने कर दी थी हालत पतली, कड़े मुकाबले में गुजरात की शिकस्त appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top