Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार में अब 72 घंटे में मिलेगा आपको जमीन के कागजात, इस प्रक्रिया से आपका काम होगा आसान

Bihar Land Survey: बिहार में किसानों और आम जनता के लिए एक बड़ी राहत की समाचार आई है. अब जमीन से जुड़े कागजात ऑनलाइन आवेदन करने पर महज 72 घंटों के भीतर उपलब्ध होंगे. खास बात यह है कि ये कागजात पूरी तरह से सत्यापित और डिजिटल हस्ताक्षरित होंगे, जिससे कागजात की वैधता पर कोई सवाल नहीं उठेगा. राजस्व विभाग की 25 प्रकार के दस्तावेजों की सेवा राजस्व विभाग ने इस नई सेवा के तहत 25 प्रकार के राजस्व दस्तावेजों की डिजिटल कॉपी उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है. इनमें जमाबंदी पंजी, बंदोबस्त पंजी, दाखिल-खारिज, खतियान, बीटी एक्ट की धारा 103, 106 और 108 के तहत दिए गए आदेश, सीएस/आरएस/चकबंदी, और नगरपालिका का नक्शा जैसी महत्वपूर्ण दस्तावेज शामिल हैं. गांव का नक्शा भी मिलेगा 72 घंटे में अब, किसी भी गांव का नक्शा प्राप्त करने के लिए आवेदनकर्ता को ऑनलाइन आवेदन करना होगा, और 72 घंटे के भीतर वह नक्शा उनके पास पहुंच जाएगा. इस कदम के तहत राजस्व और भूमि सुधार विभाग ने डोर स्टेप डिलीवरी सेवा की शुरुआत की है, जिससे लोगों को और अधिक सुगमता से इन सेवाओं का लाभ मिल सकेगा. पहले तकनीकी समस्याओं के कारण आवेदनकर्ताओं को नक्शा प्राप्त करने में कठिनाई हो रही थी, लेकिन अब विभाग ने इन समस्याओं का समाधान कर लिया है. जान लें नक्शा लेने की प्रक्रिया इसके अलावा, नक्शा प्राप्त करने के लिए डेढ़ सौ रुपए प्रति सीट शुल्क का भुगतान करना होता है. इसके अतिरिक्त, पोस्टर और पैकिंग चार्ज भी अलग से भरना होगा. आवेदनकर्ता को अपने गांव, क्षेत्र, खाता एवं खसरा, अंचल का नाम, राजस्व और थाना नंबर जैसे विवरण देना होगा. नया विचार प्रीमियम स्टोरी: ओडिशा के मंदिरों पर थी औरंगजेब की नजर, आज उसके कब्र पर मचा बवाल ये भी पढ़े: सौतेली मां के साथ पिता की भी बेरहमी से हत्या, बिहार में दूसरी शादी से नाराज बच्चों ने उठाया खौफनाक कदम विभाग ने यह भी बताया कि समय-समय पर सजनी कार्यक्रम और अन्य प्रशासनी कार्यक्रमों में नक्शे की उपलब्धता होती है, जहां नगद भुगतान करने पर भी लोग नक्शा खरीद सकते हैं. इस नई प्रणाली से न केवल दस्तावेजों की उपलब्धता में तेजी आएगी, बल्कि बिहार के किसानों और आम जनता को भूमि संबंधित कार्यों में सुविधा भी मिलेगी. The post बिहार में अब 72 घंटे में मिलेगा आपको जमीन के कागजात, इस प्रक्रिया से आपका काम होगा आसान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Sikandar Box Office Prediction: रविवार रिलीज क्या सिकंदर को दिला पाएगी ब्लॉकबस्टर ओपनिंग, टाइगर 3 जैसा रचेगी इतिहास

Sikandar Box Office Prediction: सलमान खान अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म सिकंदर की रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है. फैंस मूवी को देखने के लिए सुपर एक्साइटेड हैं. एक्शन एंटरटेनर पारंपरिक शुक्रवार रिलीज से हटकर रविवार यानी 30 मार्च को दुनियाभर के थियेटर में दस्तक देगी. रिपोर्ट्स के अनुसार, सिकंदर 200 करोड़ के बजट में बनी है और अब तक की सबसे महंगी हिंदुस्तानीय फिल्मों में से एक बन गई है. ऐसे में क्या यह बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ पाएगी या नहीं आइये जानते हैं. क्या सिकंदर टाइगर 3 के पहले दिन का रिकॉर्ड तोड़ पाएगा? दरअसल सलमान खान की टाइगर 3 भी रविवार को ही रिलीज हुई थी और यह ब्लॉकबस्टर साबित हुई. मूवी दिवाली के दिन सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई और 43 करोड़ रुपये की शानदार कमाई के साथ भाईजान की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग डे रही. इस लीग को देखते हुए क्रिटिक्स से लेकर नेटिजन्स के मन में ख्याल है कि क्या इतिहास फिर से दोहराया जा सकता है और सिकंदर टाइगर 3 की ओर से निर्धारित प्रभावशाली ओपनिंग डे नंबरों को पार कर पाएगा. SALMAN KHAN VS SALMAN KHAN: WILL ‘SIKANDAR’ CROSS ‘TIGER 3’ OPENING DAY NUMBER?… After #Tiger3, which was released on a Sunday [#Diwali], #Sikandar will be the second #SalmanKhan film to hit theatres on a Sunday.#Tiger3 set a new benchmark, emerging as the highest opener on… pic.twitter.com/I8IFCZlzEQ — taran adarsh (@taran_adarsh) March 20, 2025 नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: पुरानी फिल्मों का नया जादू: क्यों री-रिलीज हो रही हैं हिट और दर्शकों को क्यों भा रही हैं?  तरण आदर्श ने सिकंदर को लेकर कही यह बात फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने सिकंदर को लेकर एक ट्वीट किया. जिसमें लिखा, सलमान खान वर्सेज सलमान खान: क्या ‘सिकंदर’ ‘टाइगर 3’ के ओपनिंग डे नंबर को पार कर पाएगी?… #टाइगर 3 के बाद, जो रविवार को दिवाली पर रिलीज हुई थी, #सिकंदर #सलमान खान की दूसरी फिल्म होगी, जो रविवार को सिनेमाघरों में आएगी. #टाइगर 3 ने एक नया बेंचमार्क सेट किया, ओपनिंग डे पर 43 करोड़ दर्ज की. अब बड़ा सवाल: क्या #सिकंदर #टाइगर 3 के ओपनिंग डे नंबर को पार कर पाएगी? कब रिलीज होगी सिकंदर एक्शन थ्रिलर सिकंदर ए.आर. मुरुगादॉस की ओर से निर्देशित और साजिद नाडियाडवाला की ओर से निर्मित है. इस फिल्म में सलमान खान, रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, सत्यराज, शरमन जोशी और प्रतीक बब्बर जैसे कलाकार शामिल हैं. यह 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. The post Sikandar Box Office Prediction: रविवार रिलीज क्या सिकंदर को दिला पाएगी ब्लॉकबस्टर ओपनिंग, टाइगर 3 जैसा रचेगी इतिहास appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार दिवस 2025: पटना के गांधी मैदान में लगेगा मुफ्त हेल्थ कैंप, शुगर टेस्ट और बच्चों का टीकाकरण भी होगा

बिहार दिवस 2025 पर पटना के गांधी मैदान में कई तरह के कार्यक्रम होने जा रहे हैं. इस बार बिहार दिवस का थीम ‘उन्नत बिहार-विकसित बिहार’ है. 22 से 26 मार्च तक यह पांच दिवसीय महोत्सव चलेगा. जिसका उद्घाटन 22 मार्च को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे. इसबार गांधी मैदान के मुख्य समारोह में स्वास्थ्य विभाग ‘स्वस्थ बिहार के सपने’ को साकार करने पर जागरुकता पर विशेष जोर देगा. स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्टॉल लगेंगे 22 और 23 मार्च को स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्टॉल लगाए जाएंगे. दोनों दिन सिविल सर्जन की देखरेख में 15 स्टॉल लगेंगे. इसमें आने वाले लोगों का हेल्थ चेकअप होगा. यह पूरी तरह से नि:शुल्क होगा. इसके लिए प्रवेश द्वार के बगल समेत परिसर में जहां 15 स्टॉल होंगे वहां मुफ्त शुगर टेस्ट के अलावा बचाव की जानकारी भी देने के लिए काउंसर तक उपलब्ध रहेंगे. ALSO READ: बिहार दिवस 2025: पटना के गांधी मैदान में 3 दिनों तक कार्यक्रमों का लें आनंद, गाड़ियों की पार्किंग यहां होगी… बच्चियों को वैक्सीन भी लगेगा हेल्थ विभाग के स्टॉल में 14 साल की बच्चियों को लगने वाली एचपीवी की वैक्सीन भी लगायी जाएगी. बच्चों को 12 खतरनाक रोगों से सुरक्षित करने के लिए नियमित टीकाकरण के लिए अलग काउंटर होगा. इसके लिए 11 सीनियर डॉक्टरों की टीम बनायी जाएगी. वहीं शिक्षा विभाग की ओर से भी तैयारी जोर-शोर से की जा रही है. पार्किंग की क्या है व्यवस्था? गांधी मैदान में वाहनों की पार्किंग के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं. 22 मार्च को शुरू हो रहे इस कार्यक्रम के लिए गेट नंबर 6 और 10 के बीच सामान्य गाड़ियों की पार्किंग होगी. वहीं गेट नंबर चार से वीआईपी की गाड़ियों की पार्किंग होगी. ट्रैफिक कंट्रोल के लिए पुलिसबलों के विशेष इंतजाम किए गए हैं. The post बिहार दिवस 2025: पटना के गांधी मैदान में लगेगा मुफ्त हेल्थ कैंप, शुगर टेस्ट और बच्चों का टीकाकरण भी होगा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Prayagraj : पेड़ पर लटकती युवती ने फांसी लगाकर दी थी जान, गांव के ही युवक पर उकसाने का मुकदमा हुआ दर्ज

सोरांव के धोसड़ा गांव के पास एक दिन पहले पेड़ पर फंदे से लटकी मिली सरिता पटेल (21) ने फांसी लगाकर दी थी जान. बुधवार को पोस्टमार्टम होने के बाद इस बात का खुलासा हुआ.पुलिस ने गांव के ही युवक चन्र्दजीत पटेल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है.फिलहाल घर वालों ने मुआवजा सहित तमाम और मांगे पूरी होने तक अंतिम संस्कार से मना कर दिया है. नई बाजार मऊआइमा की रहने वाली सरिता 16 मार्च की सुबह अपने घर से बाहर निकली और गायब हो गई थी.इसके बाद सोरांव के धोसड़ा गांव में मंगलवार को युवती का एक बाग में पेड़ पर लटकते हुए शव मिला था.बुधवार को डॉक्टर की टीम ने वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम शुरू किया. इस दौरान युवती के शरीर पर चोट के कोई भी निसान नहीं मिले और यह भी पता चला कि फांसी लगाने की वजह से युवती की मौत हुई है.वहीं पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन शव को लेकर गांव पहुंचे और अपनी मांगे पूरी होने तक अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया. परिजनों ने लगाया आरोपपरिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि दबाव में पुलिस हत्या की रिपोर्ट आत्महत्या में दर्ज की है और इसको हत्या में परिवर्तित कर रिपोर्ट लिखी जानी चाहिए.और परिजनों ने 35 लाख रुपए मुआवजा और माता पिता के नाम दो बीघा कृषि भूमि एवं भाइयों के नाम दो शस्त्रलाइसेंस की मांग की.फिलहाल पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी उनको लगातार मनाने में लगे रहे. डीसीपी गंगा नगर ने कहा…..फिलहाल पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में आत्महत्या की बात सामने आई है लेकिन परिजनों के कहने पर परिजनों से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार किया जाएगा. The post Prayagraj : पेड़ पर लटकती युवती ने फांसी लगाकर दी थी जान, गांव के ही युवक पर उकसाने का मुकदमा हुआ दर्ज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार विधानसभा में सर्किल रेट पर संग्राम, राजद के सवाल पर जवाब नहीं दे सके मंत्री संजय सरावगी

Bihar Assembly : पटना. बिहार विधानसभा में आज प्रश्नकाल की शुरूआत हुई. प्रश्नकाल के दौरान राजद विधायक भाई वीरेन्द्र और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री संजय सरावगी के बीच भिड़ंत हो गई. भाई वीरेन्द्र ने दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड में हुए भूमि अधिग्रहण में सर्किल रेट की जानकारी मांगी. राजद विधायक ने कहा कि मंत्री सर्किल रेट नहीं बता रहे हैं तो लगता है कि दाल में काला है. रैयतों को नहीं दी जा रही मुआवजे की राशि भाई वीरेंद्र ने सदन के माध्यम से सवाल उठाय़ा. उन्होंने कहा कि बिहटा में बन रहे एलिवेटेड सड़क एवं हवाई अड्डा निर्माण को लेकर अधिग्रहित भू स्वामियों को पर्याप्त राशि क्यों नहीं दी जा रही है. सर्किल रेट क्या है इसकी भी जानकारी दें. राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री ने दिया जवाब कि जिस भूमि को अधिग्रहित किया गया है, उन सभी भू स्वामियों को निर्धारित सर्किल रेट से अधिक राशि दी जा रही है. इसकी पूरी जानकारी विभाग आपको उपलब्ध करवा देगी. मंत्री नहीं दे पाये जवाब तो स्पीकर ने संभाला मंत्री संजय सरावगी ने कहा कि सर्किल रेट की बात है, तो अलग-अलग क्षेत्रों का अलग-अलग है. सर्किल रेट सार्वजनिक है, किसी से छुपा हुआ नहीं है. वह छुपाने की चीज नहीं है. वहीं भाई वीरेन्द्र अपनी बात पर अड़ गए. उन्होंने कहा कि मंत्री जी सर्किल रेट बताएं, उस क्षेत्र का सर्किल रेट क्या है. इसपर संजय सरावगी जवाब नहीं दे पाये. स्थिति को देखते हुए स्पीकर ने मामले को संभाला और कहा कि मंत्री जी, आपको अलग से जानकारी दे देंगे. Also Read: बिहार प्रशासन को सर्वे में मिली 17.86 लाख एकड़ बेलगानी जमीन, अधिकतर पर है लोगों का कब्जा The post बिहार विधानसभा में सर्किल रेट पर संग्राम, राजद के सवाल पर जवाब नहीं दे सके मंत्री संजय सरावगी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

VIDEO: तलाक के पहले युजवेंद्र चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड ने धनश्री को मारा ताना? कहा- जो तुम्हारा टाइप…

VIDEO: युजवेंद्र चहल और धनश्री के तलाक के लिए कोर्ट ने आज की डेट दी है. इस बीच सोशल मीडिया पर क्रिकेटर की रूमर्ड गर्लफ्रेंड आरजे महविश की एक वीडियो सामने आई है, जिसे देखने के बाद फैंस ने धनश्री की चुटकी ले ली है. वायरल हो रहे वीडियो में आरजे महविश यूजर्स से बताती हैं किस तरह के व्यक्ति को डेट करना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘अगर आपको किसी मोटे या पतले, लंबे, छोटे, अंग्रेजी बोलने वाले, हिंदी बोलने वाले, जिम टाइप, अमीर, गरीब, सफल या असफल व्यक्ति को डेट करने का मन है तो यह आपकी पसंद है. जो तुम्हारा टाइप है उसे ही डेट करो, लेकिन अपने टाइप से अलग इंसान के साथ रिलेशनशिप में आके उसको काउंटर मत फील कराओ. लगातार अपने पार्टनर को दूसरे लड़के, लड़कियों से कंपेयर मत करो. वो तो ये करता है, ऐसा रहता है, अहंकार देखो. हां तो जाओ उसके साथ. उसके साथ कैफे में जाके आस-पास के अच्छे लड़के या हॉट लड़कियों को चेक आउट करना शर्मनाक है. ये बहुत छोटी सी बात लगती है, लेकिन एक गधे का बच्चा आपका आत्मविश्वास लाइफटाइम के लिए खा जाएगा.’ View this post on Instagram A post shared by Mahvash (@rj.mahvash) अब इस वीडियो पर यूजर्स मजेदार कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘धनश्री को ताना मार रही हैं.’ दूसरे ने लिखा, ‘धनश्री को डायरेक्ट मैसेज दिया है.’ तो वहीं, कुछ यूजर्स ने कहा, ‘आपको चहल पसंद है, आप चहल को डेट करो.’ नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: ट्रेंड या कॉपी-पेस्ट, साउथ इंडियन फिल्मों के रीमेक्स से बॉलीवुड में क्या हो रहे हैं बड़े बदलाव? The post VIDEO: तलाक के पहले युजवेंद्र चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड ने धनश्री को मारा ताना? कहा- जो तुम्हारा टाइप… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हजारीबाग के न्यू बिरसा परियोजना में अपराधियों का तांडव, पेलोडर मशीन को जलाया, फायरिंग में सीसीएलकर्मी जख्मी

Crime News Hazaribagh: हजारीबाग जिले के न्यू बिरसा परियोजना में अपराधियों ने जमकर तांडव मचाया. एक पेलोडर मशीन को जला दिया. 2 पेलोडर मशीनों और 3 हाइवा के शीशे तोड़ दिये. इतना ही नहीं, दहशत फैलाने के लिए कोयला डिपो में फायरिंग भी की. फायरिंग में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) का एक कर्मचारी घायल हो गया. परियोजना के कर्मचारियों और आसपास के विस्थापितों में दहशत का माहौल है. विस्थापितों ने उरीमारी, बिरसा और न्यू बिरसा परियोजना में काम पूरी तरह से ठप कर दिया है. लोडिंग भी बंद है. रामगढ़-हजारीबाग सीमा पर हुई घटना, 5 वाहनों में की गयी तोड़फोड़ घटना बुधवार की रात को रामगढ़ और हजारीबाग की सीमा पर स्थित उरीमारी न्यू बिरसा कोल डिपो में हुई. हथियार से लैस अपराधियों ने पहले 5 राउंड फायरिंग की. इसके बाद कोयला डिपो में खड़े जेसीबी को फूंक दिया. इसके बाद 5 अन्य वाहनों (2 जेसीबी और 3 हाइवा) में जमकर तोड़फोड़ की. नया विचार प्रीमियम स्टोरी : आदिवासी नायक जयपाल सिंह मुंडा : ऑक्सफोर्ड के स्कॉलर और हिंदुस्तान के संविधान निर्माता, जिन्होंने बदल दिया इतिहास पुलिस को आता देख भागे अपराधी बदमाशों की गोलीबारी में सीसीएल का एक कर्मचारी घायल हो गया. उसके पैर में गोली लगी है. घायल सीसीएलकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इससे पहले घटना की जानकारी मिलते ही उरीमारी थाना के प्रभारी राम कुमार राम पेट्रोलिंग कार के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस को आता देख बदमाश वहां से फरार हो गये. झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें हिंदेगिर छापर से 10 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया उरीमारी थाना प्रभारी ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी. पुलिस ने रांची जिले के हिंदेगिर छापर से 10 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी. थाना प्रभारी ने कहा है कि अपराधियों को बख्शा नहीं जायेगा. परियोजना में उत्पात मचाने वाले जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे. इसे भी पढ़ें 20 मार्च को कितने में मिल रहा है 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर, आपके यहां क्या है भाव, यहां देखें Weather Alert: मौसम विभाग ने जारी किये 4 अलर्ट, रांची समेत झारखंड के 16 जिलों में वज्रपात-वर्षा की चेतावनी Indian Railways News: अप्रैल में मौर्य एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, पूरी लिस्ट यहां देखें Gas Leak in Jharkhand: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में गैस लीक, 2 छात्रा और रसोईया झुलसी Ration Card E-KYC: झारखंड में 31 मार्च तक राशन कार्डधारी करा सकेंगे ई-केवाईसी The post हजारीबाग के न्यू बिरसा परियोजना में अपराधियों का तांडव, पेलोडर मशीन को जलाया, फायरिंग में सीसीएलकर्मी जख्मी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार में 5 करोड़ रुपये की अफीम बरामद, पंजाब तक सप्लाई करने की थी तैयारी

Crime News: बिहार के रोहतास जिले में पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 74 किलो अफीम बरामद की है. डेहरी स्टेशन पर छापेमारी कर पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार किया. जो अफीम की इस भारी खेप को हरियाणा के अंबाला तक पहुंचाने की फिराक में थे. जब्त अफीम की बाजार में अनुमानित कीमत करीब 5 करोड़ रुपए आंकी जा रही है. बस से आए, ट्रेन से जाना था आरपीएफ इंस्पेक्टर राम विलास राम के मुताबिक, गिरफ्तार तस्कर गया और आसपास के जिलों के रहने वाले हैं. ये लोग शेरघाटी से बस के जरिए डेहरी पहुंचे थे और गंगा सतलज एक्सप्रेस से अंबाला जाने की योजना थी. उनके पास ट्रेन की आरक्षित टिकट भी मिली है, जिससे यह साफ होता है कि नशे के इस बड़े नेटवर्क की प्लानिंग पहले से की गई थी. पढ़िए नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: समर्थकों के लिए मसीहा विरोधियों के लिए आतंक! नेतृत्व, अपराध और सत्ता के बेताज बादशाह की कहानी  पूछताछ में खुल सकते हैं बड़े राज फिलहाल, पुलिस गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश में है कि अफीम की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसका कनेक्शन किन बड़े गिरोहों से है. आशंका जताई जा रही है कि बिहार के अलग-अलग जिलों में सक्रिय तस्कर इस सिंडिकेट का हिस्सा हो सकते हैं. पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में काम कर रही है. The post बिहार में 5 करोड़ रुपये की अफीम बरामद, पंजाब तक सप्लाई करने की थी तैयारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

संजू सैमसन शुरुआती 3 मैचों से बाहर, कौन बनेगा राजस्थान रॉयल्स का नया कप्तान?

Sanju Samson Ruled Out IPL 2025: आईपीएल 2025 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका लगा है. टीम के नियमित कप्तान संजू सैमसन चोट के चलते शुरुआती तीन मुकाबलों से बाहर हो सकते हैं. ऐसे में टीम के लिए सबसे बड़ा सवाल यह है कि उनकी गैरमौजूदगी में कप्तानी कौन करेगा. समाचारों की मानें तो रियान पराग को इस जिम्मेदारी के लिए सबसे आगे माना जा रहा है.  इंग्लैंड के खिलाफ T20 में लगी थी चोट  सैमसन को इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में दाएं हाथ की अंगुली में चोट लगी थी. जिसके बाद उन्हें सर्जरी करानी पड़ी. हालांकि, उन्होंने नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में अपनी रिकवरी पूरी कर ली है. हाल ही में राजस्थान रॉयल्स के प्रैक्टिस कैंप में भी शामिल हुए हैं. लेकिन टीम मैनेजमेंट उनकी फिटनेस को लेकर अभी भी सतर्क है और विकेटकीपिंग के लिए फाइनल क्लीयरेंस का इंतजार किया जा रहा है.  रीयान पराग के पास अपनी काबिलियत साबित करने का सही मौका  अगर संजू सैमसन शुरुआती मैचों में नहीं स्पोर्ट्स पाते हैं, तो राजस्थान रॉयल्स को एक नए कप्तान की जरूरत होगी. ऐसे में टीम के युवा ऑलराउंडर रियान पराग को यह जिम्मेदारी मिल सकती है.पराग ने हाल ही में असम के लिए घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने हाल ही में एक इंट्रा-स्क्वाड मैच में 144 रन की तूफानी पारी स्पोर्ट्सी, जिससे उनका आत्मविश्वास ऊंचा है. टीम मैनेजमेंट उन्हें भावी कप्तान के रूप में देख सकता है.  इसे भी पढ़ें: अब IPL में बल्लेबाजों की खैर नहीं, नियम में हो गया बदलाव तो…  टीम मैनेजमेंट का फैसले का इंतजार  हालांकि, राजस्थान रॉयल्स ने अभी तक आधिकारिक तौर पर यह घोषणा नहीं की है कि संजू सैमसन शुरुआती मुकाबलों में नहीं स्पोर्ट्सेंगे या रियान पराग कप्तान बनेंगे. अगले कुछ दिनों में सैमसन की फिटनेस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा. जिसके बाद कप्तानी को लेकर भी तस्वीर साफ हो जाएगी.  आईपीएल के इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत 23 मार्च 2025 को होगी. देखना होगा कि संजू सैमसन की गैरमौजूदगी में टीम किस तरह का संतुलन बनाए रखती है और अगर रियान पराग को कप्तानी मिलती है, तो वे इस मौके को कैसे भुनाते हैं.  The post संजू सैमसन शुरुआती 3 मैचों से बाहर, कौन बनेगा राजस्थान रॉयल्स का नया कप्तान? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अब IPL में बल्लेबाजों की खैर नहीं, नियम में हो गया बदलाव तो… 

IPL 2025: BCCI इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में गेंद पर लार (saliva) लगाने के प्रतिबंध को हटाने पर गंभीरता से विचार कर रहा है. यदि यह प्रस्ताव मंजूरी पाता है, तो इसका असर वैश्विक क्रिकेट पर भी पड़ सकता है. इस मुद्दे पर चर्चा के लिए 20 मार्च, गुरुवार को मुंबई में सभी आईपीएल टीमों के कप्तानों की बैठक आयोजित होगी.  BCCI के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, इस प्रस्ताव पर पहले ही व्यापक विचार-विमर्श हो चुका है. अब इसे फ्रेंचाइजी कप्तानों के सामने रखा जाएगा. उल्लेखनीय है कि ICC ने कोविड-19 महामारी के दौरान गेंद को चमकाने के लिए लार के इस्तेमाल पर रोक लगा दी थी. जिसे 2022 में स्थायी रूप से लागू कर दिया गया. क्या क्रिकेट में लार की वापसी हो पाएगी  BCCI के एक शीर्ष अधिकारी ने इस मुद्दे पर कहा: “हम जानते हैं कि लाल गेंद क्रिकेट में लार का प्रभाव अधिक होता था, लेकिन सफेद गेंद क्रिकेट में भी यह गेंदबाजों की मदद करता था. चूंकि आईपीएल एक ट्रेंड-सेटिंग टूर्नामेंट है, हमें इसे अपनाने में कोई समस्या नहीं दिखती. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कप्तान इस प्रस्ताव पर क्या निर्णय लेते हैं.” यदि आईपीएल में यह प्रतिबंध हटाया जाता है, तो आईसीसी को भी अपने मौजूदा रुख पर पुनर्विचार करने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है.  इसे भी पढ़ें: जब 6×7 और 4×3 की विस्फोटक पारी से कांप गई थी रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस तेज गेंदबाजों का भी स्लाइवा को लेकर क्रिकेट में वापसी का निवेदन  हिंदुस्तान के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पहले ही गेंद पर लार के इस्तेमाल की वकालत कर चुके हैं. उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कहा था,“हम लगातार अपील कर रहे हैं कि हमें लार का उपयोग करने की अनुमति दी जाए. ताकि रिवर्स स्विंग वापस आ सके और स्पोर्ट्स संतुलित हो.” शमी के इस बयान का समर्थन वर्नोन फिलेंडर और टिम साउथी जैसे दिग्गज गेंदबाजों ने भी किया था.  गेंद पर स्लाइवा लगाने का प्रभाव क्रिकेट में गेंद पर स्लाइवा (थूक) लगाने से गेंद की स्विंग और रिवर्स स्विंग को नियंत्रित करने में मदद मिलती है. जब गेंदबाज गेंद के एक तरफ स्लाइवा लगाकर उसे चमकाते हैं और दूसरी तरफ खुरदरी रखते हैं, तो गेंद हवा में गति के दौरान अलग-अलग दबाव अनुभव करती है, जिससे उसकी दिशा में बदलाव आता है.  स्विंग (Swing) – नई गेंद पर एक तरफ चमक बनाए रखने से हवा की गति प्रभावित होती है. जिससे गेंदबाज उसे स्विंग करा सकते हैं (आमतौर पर आउटस्विंग या इंस्विंग).  रिवर्स स्विंग (Reverse Swing) – पुरानी गेंद के एक तरफ चमक बनाए रखने और दूसरी तरफ उसे अधिक खुरदरा छोड़ने से गेंद उल्टी दिशा में स्विंग करने लगती है. जिससे बल्लेबाज को स्पोर्ट्सना मुश्किल हो जाता है.  वर्तमान नियम क्या कहता है  आईपीएल की मौजूदा स्पोर्ट्स शर्तों के अनुसार, गेंद पर लार लगाने पर पहली बार में कप्तान को चेतावनी दी जाती है. दूसरी बार वही गलती दोहराने पर अंतिम चेतावनी मिलती है. जबकि तीसरी बार लार लगाने पर 10 लाख रुपये तक का जुर्माना या खिलाड़ी की मैच फीस का 25% काटा जाता है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या बीसीसीआई इस नियम में बदलाव कर गेंदबाजों को राहत देने का निर्णय लेता है या नहीं. The post अब IPL में बल्लेबाजों की खैर नहीं, नियम में हो गया बदलाव तो…  appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top