Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Holika Dahan Ki Katha, जीत गई भक्त प्रह्लाद की भक्ति और हारा हिरण्यकश्यप का अहंकार

Holika Dahan Ki Katha: होलिका दहन का उत्सव बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है. यह एक महत्वपूर्ण कथा से जुड़ा हुआ है, जो प्राचीन हिंदू ग्रंथों में वर्णित है, जिसमें भक्त प्रह्लाद, उनकी बुआ होलिका और राक्षसराज हिरण्यकश्यप का उल्लेख है. हिरण्यकश्यप का अभिमान प्राचीन समय में हिरण्यकश्यप नामक एक असुर राजा हुआ करता था, जिसने कठोर तपस्या करके भगवान ब्रह्मा से अमरता का वरदान प्राप्त किया. उसने यह प्रार्थना की कि उसे न तो दिन में, न रात में, न किसी मनुष्य द्वारा, न पशु द्वारा, न धरती पर, न आकाश में, न किसी अस्त्र से, न किसी शस्त्र से मारा जा सके. इस अद्वितीय वरदान के कारण वह अजेय बन गया और देवताओं को पराजित कर तीनों लोकों पर शासन करने लगा. होलिका दहन 2025 पर इस विशेष चालीसा का पाठ करें और पाएं हर संकट से मुक्ति हिरण्यकश्यप ने स्वयं को भगवान घोषित कर दिया और अपने राज्य में विष्णु की पूजा पर प्रतिबंध लगा दिया. जो भी उनकी पूजा नहीं करता, उसे कठोर दंड दिया जाता था. भक्त प्रह्लाद की भक्ति हिरण्यकश्यप का पुत्र प्रह्लाद भगवान विष्णु का अत्यंत समर्पित भक्त था. वह अपने पिता के निर्देशों की अनदेखी करते हुए निरंतर विष्णु की आराधना करता रहा. इस पर हिरण्यकश्यप बहुत क्रोधित हुआ और उसने प्रह्लाद को विष्णु की भक्ति से विमुख करने के लिए कई प्रयास किए. उसने अपने सैनिकों को आदेश दिया कि वे प्रह्लाद को पहाड़ से गिरा दें, समुद्र में फेंक दें, या जंगली जानवरों के सामने छोड़ दें, लेकिन हर बार भगवान विष्णु की कृपा से प्रह्लाद सुरक्षित बचता रहा. इस आरती के बिना पूरी नहीं होती होलिका दहन की विधि होलिका का छल अंततः हिरण्यकश्यप ने अपनी बहन होलिका की मदद ली. होलिका को यह वरदान प्राप्त था कि वह अग्नि में नहीं जल सकती. एक योजना बनाई गई जिसमें प्रह्लाद को उसकी गोद में बैठाकर आग में जलाने का प्रयास किया गया, ताकि प्रह्लाद का अंत हो सके और होलिका सुरक्षित रह सके. होलिका ने प्रह्लाद को अपनी गोद में उठाया और अग्नि प्रज्वलित की. लेकिन भगवान विष्णु की कृपा से होलिका का वरदान विफल हो गया और वह स्वयं आग में जलकर राख हो गई, जबकि प्रह्लाद सुरक्षित बाहर निकल आया. इस प्रकार, यह घटना यह दर्शाती है कि अधर्म और अहंकार का अंत अवश्यंभावी है और ईश्वर अपने भक्तों की हमेशा रक्षा करते हैं. होलिका दहन की परंपरा इस घटना की याद में हर वर्ष फाल्गुन पूर्णिमा की रात को होलिका दहन का आयोजन किया जाता है. इस दिन लोग लकड़ियों और उपलों से होलिका का निर्माण करते हैं और अग्नि जलाकर बुरी शक्तियों का नाश करने का प्रतीकात्मक संदेश देते हैं. इसके बाद, अगली सुबह होली का रंगों का त्योहार मनाया जाता है, जो प्रेम, भाईचारे और उल्लास का प्रतीक है. होलिका दहन का संदेश होलिका दहन हमें यह सिखाता है कि चाहे कितनी भी कठिनाइयां क्यों न आएं, यदि व्यक्ति सच्चे मार्ग पर चलता है और भगवान में श्रद्धा रखता है, तो वह सदैव सुरक्षित रहता है. The post Holika Dahan Ki Katha, जीत गई भक्त प्रह्लाद की भक्ति और हारा हिरण्यकश्यप का अहंकार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

UP Police Constable Result Out: यूपी पुलिस कांस्टेबल का फाइनल रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

UP Police Constable Result Out: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने आज 13 मार्च 2025, को उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अपना रिजल्ट UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से देख सकते हैं. इस भर्ती अभियान के तहत उत्तर प्रदेश पुलिस बल में कुल 60,244 कांस्टेबल पदों को भरने का लक्ष्य रखा गया था. इसके लिए कुल 48,17,441 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए थे. इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 दिसंबर 2023 से 16 जनवरी 2024 तक आयोजित की गई थी. समाचार अपडेट की जा रही है The post UP Police Constable Result Out: यूपी पुलिस कांस्टेबल का फाइनल रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Holi Color Symbolism: हर रंग कुछ कहता है,आप भी होली के रंगों से समझें अपने दिल की आवाज

Holi Color Symbolism: होली रंगों का त्योहार नहीं है बल्कि भावनाओं का एक गहरा सागर है. क्या आप जानते हैं हर रंग एक कहानी कहता है. एक भावना व्यक्त करता है और रिश्तों को मजबूत करता है. क्या आपने कभी सोचा है कि जब आप किसी को लाल रंग लगाते हैं तो आप वास्तव में क्या कह रहे होते हैं या जब आप हरे रंग से स्पोर्ट्सते हैं तो आप किस भावना को व्यक्त कर रहे होते हैं. इस होली आइए रंगों के इस रहस्यमय भाषा को समझें और जानें कि कैसे ये रंग हमारे दिल के राज खोलते हैं. लाल रंग: लाल रंग का गुलाल होली पर सबसे अधिक उपयोग किया जाता है. यह ऊर्जा और प्रेम का प्रतीक है. आप अपने प्रेमी या करीबी दोस्तों को इस रंग से रंगकर उन्हें अपनी भावनाएं व्यक्त कर सकते हैं. हरा रंग: हरा रंग एक सुंदर रंग है जो नई शुरुआत और मन के बैर-भाव को खत्म करने का प्रतीक है.इसे लगाकर आप किसी रूठे हुए व्यक्ति को मना सकते हैं और रिश्तों में मधुरता ला सकते हैं. नीला रंग: नीला रंग गहरे और सुंदर रूप में स्थिरता का प्रतीक है. यह रंग जीवन में ठहराव और संतुलन का संदेश देता है जैसे होली का त्यौहार हमें भागदौड़ से ब्रेक लेकर अपनों के साथ शांति से समय बिताने का अवसर देता है. पीला रंग: पीला रंग सुख, शांति और मानसिक विकास का प्रतीक है. यह रंग जीवन में खुशहाली और शांति लाता है. इस रंग का उपयोग आप किसी के जीवन में खुशी और समृद्धि की कामना करते हुए कर सकते हैं. गुलाबी रंग: गुलाबी रंग होली के दौरान खूब उड़ाया जाता है. यह रंग दोस्ती और स्नेह का प्रतीक है. आप अपने करीबी दोस्तों या परिजनों को यह रंग लगाकर उनके प्रति अपने प्रेम और स्नेह को व्यक्त कर सकते हैं. Also Read : Beauty Tips : उम्र बढ़ने के साथ ही खूबसूरत और फिट रहने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स Also Read : Beauty Tips : अगर आपको भी चाहिए ग्लोइंग स्किन तो ऐसे रखें अपने चेहरे का ख्याल The post Holi Color Symbolism: हर रंग कुछ कहता है,आप भी होली के रंगों से समझें अपने दिल की आवाज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

होलिका दहन 2025 पर इस विशेष चालीसा का पाठ करें और पाएं हर संकट से मुक्ति

Holika Dahan 2025 Narsingh Chalisa: होली का पर्व अत्यंत महत्वपूर्ण होता है. यह एक ऐसा उत्सव है जिसमें पूजा-अर्चना के साथ-साथ रंगों का आनंद लिया जाता है. यह हर वर्ष फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है. इस वर्ष फाल्गुन पूर्णिमा 13 मार्च 2025 को आएगी. इस दिन, गुरुवार को, होलिका की पूजा के साथ-साथ रात में होलिका दहन किया जाएगा. होलिका दहन के समय मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए विभिन्न विशेष उपाय किए जाते हैं. इस आरती के बिना पूरी नहीं होती होलिका दहन की विधि होलिका दहन के दिन तंत्र शास्त्र के अनुसार, यह विशेष महत्व रखता है. हम आपको एक ऐसी चालीसा के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसका पाठ करने से धन और समृद्धि की प्राप्ति संभव है. आइए हम श्री नृसिंह चालीसा का पाठ करते हैं और इसके लाभों के बारे में जानते हैं. होलिका दहन के दिन इसका पाठ करने से भक्त की इच्छाएं पूरी हो सकती हैं. श्री नरसिंह चालीसा मास वैशाख कृतिका युत हरण मही को भार .शुक्ल चतुर्दशी सोम दिन लियो नरसिंह अवतार ..धन्य तुम्हारो सिंह तनु, धन्य तुम्हारो नाम .तुमरे सुमरन से प्रभु , पूरन हो सब काम .. नरसिंह देव में सुमरों तोहि ,धन बल विद्या दान दे मोहि ..1.. जय जय नरसिंह कृपालाकरो सदा भक्तन प्रतिपाला ..२ .. विष्णु के अवतार दयालामहाकाल कालन को काला ..३ .. नाम अनेक तुम्हारो बखानोअल्प बुद्धि में ना कछु जानों ..४.. हिरणाकुश नृप अति अभिमानीतेहि के भार मही अकुलानी ..५.. हिरणाकुश कयाधू के जायेनाम भक्त प्रहलाद कहाये ..६.. भक्त बना बिष्णु को दासापिता कियो मारन परसाया ..७.. अस्त्र-शस्त्र मारे भुज दण्डाअग्निदाह कियो प्रचंडा ..८.. भक्त हेतु तुम लियो अवतारादुष्ट-दलन हरण महिभारा ..९.. तुम भक्तन के भक्त तुम्हारेप्रह्लाद के प्राण पियारे ..१०.. प्रगट भये फाड़कर तुम खम्भादेख दुष्ट-दल भये अचंभा ..११.. खड्ग जिह्व तनु सुंदर साजाऊर्ध्व केश महादष्ट्र विराजा ..12.. तप्त स्वर्ण सम बदन तुम्हाराको वरने तुम्हरों विस्तारा ..13.. रूप चतुर्भुज बदन विशालानख जिह्वा है अति विकराला ..14.. स्वर्ण मुकुट बदन अति भारीकानन कुंडल की छवि न्यारी ..15.. भक्त प्रहलाद को तुमने उबाराहिरणा कुश खल क्षण मह मारा ..१६.. ब्रह्मा, बिष्णु तुम्हे नित ध्यावेइंद्र महेश सदा मन लावे ..१७.. वेद पुराण तुम्हरो यश गावेशेष शारदा पारन पावे ..१८.. जो नर धरो तुम्हरो ध्यानाताको होय सदा कल्याना ..१९.. त्राहि-त्राहि प्रभु दुःख निवारोभव बंधन प्रभु आप ही टारो ..२०.. नित्य जपे जो नाम तिहारादुःख व्याधि हो निस्तारा ..२१.. संतान-हीन जो जाप करायेमन इच्छित सो नर सुत पावे ..२२.. बंध्या नारी सुसंतान को पावेनर दरिद्र धनी होई जावे ..२३.. जो नरसिंह का जाप करावेताहि विपत्ति सपनें नही आवे ..२४.. जो कामना करे मन माहीसब निश्चय सो सिद्ध हुई जाही ..२५.. जीवन मैं जो कछु संकट होईनिश्चय नरसिंह सुमरे सोई ..२६ .. रोग ग्रसित जो ध्यावे कोईताकि काया कंचन होई ..२७.. डाकिनी-शाकिनी प्रेत बेतालाग्रह-व्याधि अरु यम विकराला ..२८.. प्रेत पिशाच सबे भय खाएयम के दूत निकट नहीं आवे ..२९.. सुमर नाम व्याधि सब भागेरोग-शोक कबहूं नही लागे ..३०.. जाको नजर दोष हो भाईसो नरसिंह चालीसा गाई ..३१.. हटे नजर होवे कल्यानाबचन सत्य साखी भगवाना ..३२.. जो नर ध्यान तुम्हारो लावेसो नर मन वांछित फल पावे ..३३.. बनवाए जो मंदिर ज्ञानीहो जावे वह नर जग मानी ..३४.. नित-प्रति पाठ करे इक बारासो नर रहे तुम्हारा प्यारा ..३५.. नरसिंह चालीसा जो जन गावेदुःख दरिद्र ताके निकट न आवे ..३६.. चालीसा जो नर पढ़े-पढ़ावेसो नर जग में सब कुछ पावे ..37.. यह श्री नरसिंह चालीसापढ़े रंक होवे अवनीसा ..३८.. जो ध्यावे सो नर सुख पावेही विमुख बहु दुःख उठावे ..३९.. शिव स्वरूप है शरण तुम्हारीहरो नाथ सब विपत्ति हमारी ..४० .. चारों युग गायें तेरी महिमा अपरम्पार .निज भक्तनु के प्राण हित लियो जगत अवतार ..नरसिंह चालीसा जो पढ़े प्रेम मगन शत बार .उस घर आनंद रहे वैभव बढ़े अपार ..इति श्री नरसिंह चालीसा संपूर्णम The post होलिका दहन 2025 पर इस विशेष चालीसा का पाठ करें और पाएं हर संकट से मुक्ति appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Video: पटना में पीपा पुल की रेलिंग तोड़ते हुए गंगा में गिरा ट्रैक्टर, सामने आया हादसे का विडियो

पटना के दानापुर में गंगा नदी पर बने पीपा पुल पर गुरुवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया. उत्तरी छोर पर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए एक आलू लदा ट्रैक्टर गंगा नदी में गिर गया, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. इस घटना का विडियो भी सामने आया है. स्थानीय लोगों ने बचाई जान घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही घाट पर मौजूद नाविक और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और जख्मी चालक को सुरक्षित पानी से बाहर निकाला. घायल चालक की पहचान अकिलपुर थाना क्षेत्र के बड़ा हरशामकचक निवासी मिथिलेश राय के रूप में हुई है. उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जर्जर पुल बना हादसे की वजह स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल की स्थिति काफी जर्जर हो चुकी है. इसके रखरखाव को लेकर विभागीय अधिकारियों को कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. पुल निगम और संवेदक की लापरवाही के कारण यहां आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं. नया विचार प्रीमियम स्टोरी: 17 साल की उम्र में अमन साव ने थामी थी बंदूक और जेल से चलाया साम्राज्य, सोशल मीडिया पर डालता था हत्या का वीडियो पुलिस ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन घटना की सूचना मिलते ही अकिलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को बाहर निकालने के लिए जेसीबी मशीन लगाई गई. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. स्थानीय लोग प्रशासन से जल्द पुल की मरम्मत कराने की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों. The post Video: पटना में पीपा पुल की रेलिंग तोड़ते हुए गंगा में गिरा ट्रैक्टर, सामने आया हादसे का विडियो appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Vastu Tips: गलत दिशा में घड़ी रखने से शुरू हो सकता है बुरा समय, क्या कहता है वास्तु शास्त्र

Vastu Tips: समय हमारे जीवन में बहुत मूल्यवान है. समय की कद्र करने से व्यक्ति जीवन में आगे बढ़ सकता है. समय को देखने के लिए लोग घड़ी का उपयोग करते हैं. अगर घड़ी वास्तु के हिसाब से नहीं रखा जाए तो इंसान का बुरा वक्त शुरू हो जाता है. वास्तु शास्त्र में घर में सुख शांति बनी रहे इसके लिए कुछ नियम बताए गए हैं. इन नियमों का पालन करने से वास्तु दोष नहीं लगता है. वास्तु में घड़ी से जुड़े कुछ नियम है और इसको मानने से आपके जीवन में खुशहाली रहेगी और समय भी अच्छा चलेगा. तो आइए जानते हैं वास्तु के इन नियमों के बारे में.  इस दिशा में नहीं रखें वास्तु शास्त्र में दिशाओं का बहुत महत्व है. गलत दिशा में चीजों को रखने से अशुभ फल प्राप्त होते हैं. घड़ी को भूलकर भी दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए. इस दिशा में घड़ी रखने से आपको धन हानि हो सकता है. दक्षिण दिशा में घड़ी रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है और घर में परेशानी बढ़ सकता है.  वास्तु टिप्स से जुड़ी समाचारें यहां पढ़ें यह भी पढ़ें: Vastu Tips: क्या है घर पर शंख रखने के नियम? विस्तार से जानें इसके बारे में यह भी पढ़ें: Vastu Tips: हल्दी की गांठ करेगी पैसों की समस्या दूर, इन जगहों पर जरूर रखें इस दिशा में लगाएं वास्तु शास्त्र के अनुसार घड़ी को घर में लगाने के लिए पूर्व दिशा या उत्तर दिशा को शुभ माना जाता है. इस दिशा में घड़ी को रखने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और आप जीवन में तरक्की करते हैं. अगर आप किसी कारण इन दोनों दिशाओं में घड़ी नहीं रख पा रहे हैं तो आप पश्चिम दिशा में भी घड़ी को रख सकते हैं.  घड़ी से जुड़े अन्य वास्तु नियम  वास्तु के नियम के अनुसार घड़ी को कभी भी मुख्य दरवाजे के ऊपर नहीं लगाना चाहिए. ऐसा करने से घर में नेगटिव एनर्जी बढ़ जाती है. घड़ी को बेड के सामने भी नहीं लगाना चाहिए. इसे अशुभ माना जाता है और इससे वास्तु दोष लगता है. घड़ी को लेकर इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि घड़ी टूटी न हो और बंद घड़ी को भी घर में नहीं लगाना चाहिए. यह भी पढ़ें: Vastu Tips: दोगुनी रफ्तार से बढ़ेगा धन, बस इस एक नियम का करें पालन यह भी पढ़ें: Vastu Tips: आंवला का पेड़ है आपकी खुशियों की चाबी, इस दिशा में लगाने से दूर होते हैं कष्ट Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है. The post Vastu Tips: गलत दिशा में घड़ी रखने से शुरू हो सकता है बुरा समय, क्या कहता है वास्तु शास्त्र appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जिस टीम को नहीं समझा काबिल, चैंपियंस ट्रॉफी में उसके प्रदर्शन से गदगद रिकी पोंटिंग, कहा बहुत जल्द जीतेगी ICC ट्रॉफी

Ricky Ponting: आईसीसी हॉल ऑफ फेम रिकी पोंटिंग ने हाल ही में संपन्न आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में न्यूजीलैंड के प्रदर्शन की सराहना की है. न्यूजीलैंड ने शानदार स्पोर्ट्स दिखाया, लेकिन फाइनल में हिंदुस्तान से हारकर खिताब जीतने से चूक गए. फाइनल मुकाबला 9 मार्च को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में स्पोर्ट्सा गया था. हिंदुस्तान ने इस मुकाबले में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर तीसरी बार आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया. इस जीत में रोहित शर्मा के तेज अर्धशतक, श्रेयस अय्यर की शानदार पारी और वरुण चक्रवर्ती व कुलदीप यादव की बेहतरीन गेंदबाजी ने अहम भूमिका निभाई. फाइनल के बाद आईसीसी रिव्यू (ICC Review) के नवीनतम संस्करण में क्रिस्टल अर्नोल्ड से बात करते हुए रिकी पोंटिंग ने न्यूजीलैंड के प्रदर्शन को सराहा. उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि न्यूजीलैंड का अभियान गलत रहा. मुझे लगता है कि उन्होंने एक और शानदार टूर्नामेंट स्पोर्ट्सा. वे शुरू से अंत तक शानदार रहे. जब भी आप आईसीसी टूर्नामेंट के अंतिम चार की बात करते हैं, तो न्यूजीलैंड का नाम स्वाभाविक रूप से आता है, क्योंकि वे हमेशा ऐसा करते हैं.” ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने माना कि उन्होंने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड को अंतिम चार में नहीं रखा था. उन्होंने कहा, “मैंने इस बार ऐसा नहीं किया क्योंकि मुझे लगा कि पाकिस्तान अपने घर में जीत जाएगा और मुझे लगा कि दक्षिण अफ्रीका भी अच्छा प्रदर्शन करेगा. लेकिन न्यूजीलैंड ने फिर से सभी को गलत साबित किया और फाइनल तक का सफर तय किया.” सेमीफाइनल और फाइनल में न्यूजीलैंड का प्रदर्शन पोंटिंग ने सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ़ न्यूजीलैंड के प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए कहा, “सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ़ उनका प्रदर्शन शानदार रहा. आप इससे बेहतर वनडे क्रिकेट का स्पोर्ट्स शायद ही देख सकते हैं. पहले बल्लेबाजी करके 360 के करीब रन बनाना, यह चैंपियंस ट्रॉफी के स्पोर्ट्स में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है.” पोंटिंग ने कहा कि न्यूजीलैंड ने फाइनल में भी बेहतरीन स्पोर्ट्स दिखाया, लेकिन वे हिंदुस्तान से ज्यादा दूर नहीं थे. उन्होंने कहा, “वे फाइनल में एक बहुत अच्छी टीम के खिलाफ स्पोर्ट्से और वे ज्यादा दूर नहीं थे. हिंदुस्तान ने 49वें या 50वें ओवर में जीत हासिल की. उन्होंने ज्यादा कुछ गलत नहीं किया.” न्यूजीलैंड के लिए भविष्य की संभावनाएं पोंटिंग ने न्यूजीलैंड के आगामी टूर्नामेंटों में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई. उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड का मौजूदा प्रदर्शन उनके भविष्य के लिए सकारात्मक संकेत है. “न्यूजीलैंड का प्रदर्शन शानदार रहा है. अगर वे इसी तरह स्पोर्ट्सते रहे, तो आने वाले समय में वे किसी बड़े आईसीसी खिताब को जरूर जीतेंगे.” रिकी पोंटिंग ने न्यूजीलैंड के प्रमुख गेंदबाज मैट हेनरी के प्रदर्शन की भी सराहना की. हेनरी चोट के कारण फाइनल से बाहर थे. उन्होंने कहा, “मैट हेनरी टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे. उनके बिना भी न्यूजीलैंड ने शानदार प्रदर्शन किया. अगर वे खुद को वहाँ बनाए रखते हैं, तो यह केवल समय की बात है कि वे (ICC टूर्नामेंट जीतेंगे).” ग्लेन फिलिप्स के क्षेत्ररक्षण की तारीफ पोंटिंग ने न्यूजीलैंड के फील्डर ग्लेन फिलिप्स के क्षेत्ररक्षण की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि फिलिप्स स्पोर्ट्स के तीनों विभागों में शानदार थे, खासकर क्षेत्ररक्षण में. पोंटिंग ने कहा, “अगर आप हाइलाइट्स रील को देखें, तो वह शायद अब किसी से भी बेहतर है. उसने हर्शल गिब्स, एबी डिविलियर्स, एंड्रयू साइमंड्स और पॉल कॉलिंगवुड जैसे महान क्षेत्ररक्षकों के बराबर का स्पोर्ट्स दिखाया है. रवींद्र जडेजा भी उनमें से एक हैं.” पोंटिंग ने फिलिप्स की फुर्ती और चपलता पर बात करते हुए कहा, “उसकी चपलता अविश्वसनीय है. कैच के लिए खुद को लॉन्च करने की उसकी क्षमता, और उनमें से बहुत से एक-हाथ वाले कैच हैं. इसका मतलब यह सिर्फ चपलता नहीं है, बल्कि आपको गेंद को पकड़ने की क्षमता भी होनी चाहिए.” सबसे बेहतरीन कैच पर पोंटिंग की राय ऑस्ट्रेलिया के लिए दो विश्वकप जीतने वाले पूर्व कप्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी में फिलिप्स के हाइलाइट्स रील से अपना पसंदीदा कैच भी चुना. उन्होंने कहा, “फिलिप्स ने फाइनल में शुभमन गिल का कैच शानदार तरीके से पकड़ा था, लेकिन मुझे लगता है कि कोहली का कैच (हिंदुस्तान के खिलाफ ग्रुप स्टेज में) उससे बेहतर था. मैंने उस कैच को कई बार देखा है. मुझे लगता है कि वह इसे दो हाथों से पकड़ सकते थे, लेकिन उसके कुछ अन्य कैच अविश्वसनीय रूप से अच्छे थे.” 2027 विश्वकप तक हिंदुस्तान स्पोर्ट्सेगा 27 वनडे मैच, कब और किन टीमों से होगा मुकाबला जानें फुल शेड्यूल वेकटेश अय्यर की बजाय अजिंक्य रहाणे क्यों बनाए गए कप्तान? केकेआर के सीईओ ने खुद बताई वजह The post जिस टीम को नहीं समझा काबिल, चैंपियंस ट्रॉफी में उसके प्रदर्शन से गदगद रिकी पोंटिंग, कहा बहुत जल्द जीतेगी ICC ट्रॉफी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नकारात्मकता से मुक्ति पाने का शुभ अवसर, होलिका दहन पर करें ये उपाय

Holika Dahan 2025 Totke Upay: होलिका दहन केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं है, बल्कि यह क्षेत्रीय परंपराओं और आस्थाओं का एक संगम है. इसी कारण से, विभिन्न स्थानों पर होलिका दहन मनाने के तरीके भिन्न होते हैं. इस वर्ष, होलिका दहन के अवसर पर कुछ विशेष ग्रहों का संयोग बन रहा है, जिससे छोटे-छोटे उपाय करने पर सभी समस्याएं दूर हो सकती हैं. होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है. तंत्र और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, होलिका दहन की रात में किए गए उपाय अत्यंत प्रभावी होते हैं, जो परिवार में विद्यमान नकारात्मक शक्तियों को समाप्त करने में सहायक होते हैं. 13 मार्च को होलिका दहन के अवसर पर ग्रहों का संयोग बन रहा है 13 मार्च 2025 को होलिका दहन के दिन ग्रहों का शुभ संयोग उपस्थित है. सुबह 10:35 बजे से पूर्णिमा की शुरुआत होगी. भद्रा रात्रि 10:37 बजे तक रहेगी. नक्षत्र पूर्वाफाल्गुन है, योग शूल है, और दिन गुरुवार है. चंद्रमा सिंह राशि में संचरण करेगा, जबकि सूर्य कुम्भ राशि में शनि के साथ है और केतु कन्या राशि में स्थित है. बुध और शुक्र भी इस समय सक्रिय रहेंगे. होलिका दहन कैसे करें होलिका दहन के समय एक तांबे या पीतल के लोटे में जल, कुमकुम, चावल, पुष्प, गुड़, साबुत हल्दी, मिठाई और रक्षासूत्र के साथ नारियल लेकर होलिका के पास बैठें. होलिका जलाने के समय, चारों ओर धागा लपेटें और लोटे के जल को होलिका के चारों ओर तीन बार परिक्रमा करते हुए डालें. इसके बाद, सभी पूजन सामग्री को एक-एक करके होलिका को समर्पित करें और अंत में बसंत ऋतु की फसल का आहुति दें. गोमती चक्र यदि आपके परिवार में नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव बढ़ गया है और आप विभिन्न परेशानियों का सामना कर रहे हैं, तो 21 गोमती चक्रों के साथ अपने कुलदेवता का नाम लेकर प्रार्थना करें. यह नकारात्मक शक्तियों को दूर करने में सहायक होगा. इसके बाद, जलती होली में गोमती चक्र डाल दें. व्यापार में उन्नति के उपाय यदि आप व्यापार में कड़ी मेहनत कर रहे हैं लेकिन लाभ नहीं हो रहा है, तो यह स्थिति चिंताजनक हो सकती है. कई बार ऐसा होता है कि व्यापार में किया गया निवेश भी डूब जाता है. ऐसी स्थिति में, 11 गोमती चक्रों का उपयोग करें. दाम्पत्य जीवन में उत्पन्न समस्याओं का समाधान करें वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी के बीच तनाव एक गंभीर समस्या बन गया है. होली के दिन मोती की माला का ब्रेसलेट पहनने से पारिवारिक समस्याएं दूर हो सकती हैं, जिससे दोनों एक साथ मिलकर रह सकेंगे. जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्राज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ8080426594/9545290847 The post नकारात्मकता से मुक्ति पाने का शुभ अवसर, होलिका दहन पर करें ये उपाय appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

OTT Releases This Week: होली की छुट्टियों में फुल ऑन एंटरटेनमेंट, स्ट्रीम होंगी धमाकेदार फिल्में और सीरीज

Friday OTT Releases: थ्रिलर, रोमांस, एक्शन और एनिमेटेड एडवेंचर का शानदार मिश्रण, इस हफ्ते दर्शकों को मिलने वाला है. इस वीक एक से बढ़कर एक फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं. एनिमेटेड फिल्मों से लेकर पॉलिटिकल ड्रामा तक, अपने इस सप्ताह को मनोरंजन से भरपूर बनाइए. रिलीज होने वाली सभी फिल्मों और वेब सीरीज की लिस्ट पर एक नजर डालते हैं. द इलेक्ट्रिक स्टेट यह एक साइंस-फिक्शन फिल्म है, जिसमें 1990 के समय की डायस्टोपियन कहानी है. एक किशोरी अपने लापता भाई से मिलने के मिशन पर रहती है. इसमें कहानी में एक तस्कर, ऐसी दुनिया में घूमता है जहां एक युद्ध के बाद रोबोट बाहर निकल जाते हैं. यह फिल्म 14 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है. बिग वर्ल्ड यह एक चाइनीज ड्रामा है, जिसमें सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित एक व्यक्ति की मोटिवेशनल कहानी है. वह अपनी दादी के सपने को पूरा करने के लिए मुश्किलों का सामना करता है. यह फिल्म 20 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिली होने वाली है. नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: Magadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन वनवास वनवास एक पारिवारिक और इमोशनल फिल्म है, जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति की कहानी दिखाई गयी है. वह डिमेंशिया से पीड़ित रहता है. उसके बेटे और उसके परिवार के साथ रिश्ते बदल जाते हैं. 14 मार्च को जी 5 पर यह फिल्म रिलीज होगी. द रेजिडेंस द रेजिडेंस एक क्राइम वेब सीरीज है. इसमें 132 कमरें वाली व्हाइट हाउस के अंदर एक जांच की जाती है. मेट्रोपॉलिटन पुलिस डिपार्टमेंट के जासूस के कहने पर एक मर्डर के मामले को उजागर किया जाता है. यह सीरीज 20 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. बी हैप्पी फिल्म बी हैप्पी एक पिता की कहानी को दिखाता है. इसमें एक सिंगल पिता अपनी बेटी के सपनों को पूरा करने की कोशिश करता है. उसकी बेटी एक डांस रियलिटी शो में पार्टिसिपेट करना चाहती है. या फिल्म 14 मार्च को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है. मोआना 2 थिएटर में धूम मचाने के बाद यह फिल्म 14 मार्च को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है. इस एनिमेटेड एडवेंचर फिल्म में मोआना और डेमीगॉड माउई फिर से मिलते है और मोटूफेतु के द्वीप को ढूंढने जाते है. यह फिल्म एडवेंचर से भरा हुआ है. एजेंट यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है और बहुत इंतजार के बाद यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने वाली है. इसमें एक रॉ एजेंट की कहानी बताई गयी है, जो एक खतरनाक मिशन पर निकलता है. यह फिल्म 14 मार्च को सोनीलिव पर स्ट्रीम होगी. इमरजेंसी यह पॉलिटिकल फिल्म है, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के समय की कुछ मुख्य घटनाओं को दिखाया गया है. इस फिल्म में कंगना रनौत, अनुपम खेर, दर्शन पंड्या जैसे कई स्टारकास्ट मौजूद है. यह फिल्म 17 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है. The post OTT Releases This Week: होली की छुट्टियों में फुल ऑन एंटरटेनमेंट, स्ट्रीम होंगी धमाकेदार फिल्में और सीरीज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Crime: बहन के घर से लौट रहे अधेड़ को दिनदहाड़े मारी गोली, सीने और सिर को किया छलनी

Bihar Crime: बिहार के गया जिले के सरबहदा थाना क्षेत्र के खुखड़ी नौआ बाग के पास अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मारकर अधेड़ की हत्या कर दी. हत्या का कारण अभी तक साफ नहीं हो सका है. मृतक नगीना यादव को अपराधियों ने गोली क्यों मारी, इसका पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है. ग्रामीणों के अनुसार, नगीना यादव अपनी बहन के घर पचाय आया हुआ था और वहीं से अपने घर बैजना लौट रहा था. इसी बीच अपराधियों ने गोली मार कर उसकी हत्या कर दी. होली से पहले इस तरह की वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन दौड़े दौड़े मौके पर पहुंचे.  सीने और सिर में मारी गोली  एसएसपी आनंद कुमार ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी ग्रामीण अनवर जावेद अंसारी की मॉनीटरिंग में एक विशेष टीम का गठन किया है. इस टीम में नीमचक बथानी के डीएसपी, बथानी थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों व टेक्निकल सेल की पुलिस टीम को शामिल किया गया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद नीमच बथानी डीएसपी सहित सरबहदा थाने की पुलिस पहुंची. घटनास्थल को सील किया. वहीं, घटना की जांच को लेकर एसएसपी ने एसएफएल की टीम व टेक्निकल सेल को घटनास्थल पर भेजा है. वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया. अपराधियों ने नगीना यादव के सीने और सिर में गोली मारी है. जिस तरह से अपराधियों ने गोलियां बरसाई है उससे यह साफ होता है वे लोग मौके की तलाश में पहले से ही घात लगाकर बैठे थे और वहां पहुंचते ही नगीना यादव पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी.  डीएसपी ने क्या कहा? घटना को लेकर नीमचक बथानी डीएसपी प्रकाश कुमार ने बताया कि गोली मारकर युवक की हत्या की गई है. घटनास्थल को सील कर दिया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. परिजनों द्वारा भी आवेदन नहीं मिला है. मामले की गंभीरता से जांच हो रही है. ALSO READ: Muzaffarpur News: 5 दिनों तक प्रेमी के घर के बाहर पड़ा रहा प्रेमिका का शव, लड़के के जमीन में हुआ अंतिम संस्कार The post Bihar Crime: बहन के घर से लौट रहे अधेड़ को दिनदहाड़े मारी गोली, सीने और सिर को किया छलनी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top