Operation Sindoor : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ हिंदुस्तान के सख्त रुख और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता का प्रतीक है. पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों के खिलाफ चलाए गए इस सैन्य अभियान के एक साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने कहा कि हिंदुस्तान आज भी आतंकवाद और उसे समर्थन देने वाले नेटवर्क को खत्म करने के अपने संकल्प पर पूरी तरह अडिग है.
पीएम मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हिंदुस्तानीय सेना ने जबरदस्त साहस, सटीकता और दृढ़ संकल्प दिखाया था. उन्होंने कहा कि पहलगाम में निर्दोष लोगों पर हमला करने वालों को सुरक्षा बलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया. प्रधानमंत्री के मुताबिक, पूरा देश हिंदुस्तानीय जवानों के शौर्य और बहादुरी को सलाम करता है.
A year ago, during #OperationSindoor, our armed forces showcased their valour and gave a firm response to those who attacked our people. Every Indian is proud of our armed forces. As a mark of respect to our forces and their success during #OperationSindoor, let us all change our… pic.twitter.com/w4A3j1bGTw
— Narendra Modi (@narendramodi) May 7, 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर कहा कि ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ हिंदुस्तान के मजबूत जवाब और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति देश की प्रतिबद्धता को दिखाता है. उन्होंने कहा कि इस अभियान ने हिंदुस्तानीय सेना की तैयारी, प्रोफेशनल रवैये और तीनों सेनाओं के बेहतरीन तालमेल को दुनिया के सामने रखा. पीएम मोदी के मुताबिक, इस ऑपरेशन ने रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर हिंदुस्तान की ताकत और सुरक्षा बलों की बढ़ती एकजुटता को भी साफ तौर पर दिखाया.
ऑपरेशन सिंदूर क्यों चलाया गया?
ऑपरेशन सिंदूर को तीनों रक्षा बलों द्वारा सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के साथ पश्चिमी सीमा पर सात से 10 मई, 2025 तक पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में आतंकवादी और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए अंजाम दिया गया था. यह अभियान 22 अप्रैल, 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में चलाया गया था, जिसमें 26 लोग मारे गए थे. मृतकों में अधिकतर पर्यटक थे.
The post पीएम मोदी ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के खिलाफ हिंदुस्तान का सख्त जवाब दुनिया को दिखाया appeared first on Naya Vichar.

