Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार-यूपी की ट्रेनों में रहें सतर्क! बगल में बैठा है बदमाश, नशे की गोली से बेहोश करके लूट लेता है सामान

Bihar Train News: बिहार-यूपी की ट्रेनों में नशाखुरानी गिरोह भी सक्रिय रहते हैं. होली का त्योहार नजदीक है और दूसरे राज्यों में रहने वालों की भीड़ फिर से ट्रेनों में दिखेगी. विशेष मौके पर ये गिरोह और अधिक एक्टिव दिखते हैं. गोपालगंज में रेल पुलिस ने एक गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है जो रेलयात्रियों को नशा खिलाकर उनका सामान लूटते थे. पुलिस के सामने उन्होंने कई हैरान करने वाले खुलासे किए हैं. नशाखुरानी गिरोह के दो बदमाश धराए थावे रेल पुलिस ने एक अंतरराज्यीय नशाखुरानी गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा है. दोनों मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले हैं. जीआरपी ने जब दोनों की तलाशी ली तो इनके पास से नशे की गोलियां, मोबाइल और यात्रियों से लूटे हुए सामान वगैरह भी बरामद किए गए हैं. होली और ईद को देखते हुए जीआरपी ने निगरानी तेज की है जिस दौरान संदेह होने पर दोनों धरा गए. ALSO READ: Bihar News: बिहार में विदा होकर ससुराल आ रही दुल्हन को काल ने घेरा, बाल-बाल बची दो दूल्हे की भी जान यात्रियों से लूटा हुआ सामान मिला रेल थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बतायी कि मो. सदरे आलम और महताब आजम दोनों मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं. पूछताछ में बताया कि ये नशाखुरानी गिरोह के सदस्य हैं. इनके पास से दो ट्रॉली बैग, दो पिट्ठु बैग, आठ मोबाइल, नशा वाली 50 गोलियां और चाय पिलाने वाला थर्मस मिला है. यात्रियों से लूटा हुआ सामान इनके पास से बरामद हुआ है. एक साल से यात्रियों को लूटता रहा, ट्रेन का टिकट भी बरामद दोनों बदमाश के पास लखनऊ से गोरखपुर का टिकट बरामद हुआ है. दोनों बदमाश मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, छपरा, सुगौली, लखनऊ, गोरखपुर आदि स्टेशनों पर करीब एक साल से यात्रियों को नशा खिलाकर लूटते थे. पूछताछ के दौरान मो. सदरे आलम ने बताया कि उसने सुगौली स्टेशन से यात्रियों से मोबाइल-लैपटॉप वगैरह लूटकर तबरेज आलम को बेचा. यात्रियों से नजदीकी बढ़ाकर चाय में मिलाता था नशा गिरफ्तार अपराधियों ने पुलिस को बताया है कि वो यात्रियों से पहले मेल-मिलाप करके नजदीकी बढ़ाते हैं. उसके बाद चाय में नशे की गोली देकर उन्हें बेहोश कर देते हैं और फिर उनका सामान लेकर अगले स्टेशन पर उतर जाते हैं. उसके बाद दूसरे यात्रियों को ये टारगेट करते हैं और अपना शिकार बनाते हैं. The post बिहार-यूपी की ट्रेनों में रहें सतर्क! बगल में बैठा है बदमाश, नशे की गोली से बेहोश करके लूट लेता है सामान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के भिड़े बने रिक्शावाला! सड़क पर बैटरी रिक्शा चलाते हुए वीडियो वायरल

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सब टीवी के पॉपुलर टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के ‘भिड़े अब टीचर से अपना प्रोफेशन बदल रह हैं! ऐसा हम नहीं, बल्कि उनके वायरल वीडियो में नजर आ रहा है, जिसमें वह बैटरी रिक्शा चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो को देखने के बाद फैंस काफी परेशान हो गए हैं और सवाल कर रहे हैं कि आखिर भिड़े भाई को क्या हो गया है. अब इसपर ‘भिड़े’ यानी मंदार चांदवाडकर ने खुद बताया है कि आखिर वह क्यों रिक्शा चलाने लगे. View this post on Instagram A post shared by Mandar Chandwadkar (@realmandarchandwadkar) मंदार चांदवाडकर ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह बैटरी रिक्शा चला रहे हैं. इसके नीचे उन्होंने एक लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखा, ‘शूटिंग के बीच मजेदार समय… भिड़े के सखाराम का रिश्तेदार (रिश्तेदार) है ये.. मैं चाहता हूं कि आप इसको कोई अच्छा नाम दे… जिसका नाम अनोखा होगा. उसके कॉमेंट को मैं लाइक करूंगा और उसे अपनी पोस्ट में मेंशन करूंगा..सोचो सोचो.’ नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: Bollywood vs South Industry: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले? The post Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के भिड़े बने रिक्शावाला! सड़क पर बैटरी रिक्शा चलाते हुए वीडियो वायरल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Hindu Temple Attacked: हिंदू मंदिर पर हमला, दीवारों पर लिखे गए पीएम मोदी और भारत विरोधी नारे

Hindu Temple Attacked: अमेरिका में हाल के दिनों में हिंदुस्तान और हिंदू समुदाय के खिलाफ बढ़ते विरोध के बीच एक चिंताजनक घटना सामने आई है. कैलिफोर्निया के चीनो हिल्स शहर में स्थित श्री स्वामीनारायण मंदिर पर हमला किया गया है. यह घटना 9 मार्च 2025 को हुई, जो अमेरिका में हिंदू मंदिरों पर हाल ही में हुए हमलों में से दूसरी बड़ी घटना है. इस हमले के दौरान मंदिर की दीवारों पर हिंदुस्तान विरोधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक संदेश लिखे गए. इसके अलावा, मंदिर परिसर को अपवित्र करने का भी प्रयास किया गया. इस घटना के बाद हिंदू समुदाय के बीच चिंता और असुरक्षा का माहौल बन गया है. Breaking | The largest Hindu temple in California, @BAPS_PubAffairs temple in Chino Hills, was vandalized with profanities earlier today. We ask @ChinoHills_PD, @FBI @FBIDirectorKash @DNIGabbard to investigate this latest in a string of anti-Hindu hate crimes on our sacred… pic.twitter.com/jT4Z0zCnIp — Hindu American Foundation (@HinduAmerican) March 8, 2025 इस घटना पर मंदिर प्रशासन ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह हमला हिंदू समुदाय के प्रति नफरत की एक और घटना का हिस्सा है. BAPS (Bochasanwasi Akshar Purushottam Swaminarayan Sanstha) पब्लिक अफेयर्स की ओर से एक बयान में कहा गया कि वे इस नफरत को अपने समुदाय में जड़ें नहीं जमाने देंगे. इसे भी पढ़ें: कुलभूषण जाधव का अपहरण करने वाले की मौत, बलूचिस्तान में मारी गई गोली In the face of another Mandir desecration, this time in Chino Hills, CA, the Hindu community stand steadfast against hate. Together with the community in Chino Hills and Southern California, we will never let hate take root. Our common humanity and faith will ensure that peace… — BAPS Public Affairs (@BAPS_PubAffairs) March 8, 2025 BAPS पब्लिक अफेयर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट के माध्यम से कहा, “चीनो हिल्स और दक्षिणी कैलिफोर्निया के समुदाय के साथ मिलकर हम नफरत के खिलाफ मजबूती से खड़े रहेंगे. हमारी साझा मानवता और आस्था सुनिश्चित करेगी कि शांति और करुणा का वातावरण बना रहे.” इस घटना को लेकर चीनो हिल्स पुलिस विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. हालांकि, हिंदू समुदाय ने इस हमले के बाद सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है. इसे भी पढ़ें: दूल्हा- दुल्हन में महायुद्ध! देखें वीडियो   अमेरिका में हाल के वर्षों में हिंदू समुदाय और उनके धार्मिक स्थलों को निशाना बनाए जाने की घटनाएं बढ़ रही हैं. इस हमले के बाद से हिंदुस्तानीय मूल के नागरिकों में गहरी चिंता व्याप्त है. ऐसे में हिंदू संगठन और समुदाय के लोग एकजुट होकर शांति और सद्भाव बनाए रखने का प्रयास कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें: 11 दिन तक कहां ‘लापता’ थे मनीष सिसोदिया, फोन भी बंद…अब हुआ बड़ा खुलासा The post Hindu Temple Attacked: हिंदू मंदिर पर हमला, दीवारों पर लिखे गए पीएम मोदी और हिंदुस्तान विरोधी नारे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

MahaKumbh 2025 : घर की महिलाओं के गहने बेचकर खरीदी नाव, अब बन गया करोड़पति

MahaKumbh 2025 : प्रयागराज महाकुंभ धार्मिक आस्था और अध्यात्म के साथ साथ लाखों लोगों की जीविका और कारोबार के लिए फायदेमंद रहा. ऐसे ही एक नाविक परिवार की सक्सेस स्टोरी का जिक्र यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा के बजट सत्र में किया था. वह प्रयागराज का रहने वाला है. आइए जानते हैं कौन है पिंटू महरा जिसकी तारीफ खुद सीएम ने की. 130 नाव वाले परिवार की कमाई 30 करोड़ सीएम योगी ने जो जानकारी दी उसने हर किसी का ध्यान उस नाविक परिवार की तरफ खींचा जिसने महाकुंभ के 45 दिन में 30 करोड़ की कमाई की. यह नाविक है प्रयागराज के अरैल इलाके में रहने वाला पिंटू महरा. प्रयागराज में त्रिवेणी के किनारे स्थित गांव अरैल के रहने वाले इस नाविक के एक फैसले ने पूरे परिवार की जिंदगी बदलकर रख दी. महाकुंभ खत्म हुआ तो पिंटू करोड़पति बन गया. पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी : Women’s Day 2025 : संपत्ति पर आदिवासी स्त्रीओं के अधिकार, क्या कहता है देश का कानून और कस्टमरी लाॅ 130 नावों को पिंटू ने महाकुंभ में उतार दिया पिंटू महरा का कहना है कि उसने 2019 के योगी प्रशासन के दिव्य और भव्य कुंभ में नाव चलाई थी. उस कुंभ से ही उसका अनुमान हो गया था कि इस बार के महाकुंभ में बहुत श्रद्धालुओं की भीड़ आने वाली है. इसीलिए महाकुंभ के पहले अपने पूरे परिवार के लिए 70 नावें खरीदी. पहले से उसके सौ से अधिक सदस्यों वाले परिवार में 60 नाव थी. इस तरह इन 130 नावों को उसने महाकुंभ में उतार दिया. इससे उनके परिवार को इतनी कमाई करा दी कि अब इससे कई पीढ़ियों के जीवन में सुधार जाएगा. घर की स्त्रीओं ने गहने बेचकर नाव खरीदने में मदद की. नाविकों की जिंदगी इस महाकुंभ ने बदल दी पिंटू महरा और उसके परिवार का कहना है कि योगी और मोदी के प्रयास से आयोजित हुए महाकुंभ ने उनकी ही नहीं, बल्कि हजारों नाव चलाने वाले परिवारों की जिंदगी बदल दी. पिंटू महरा बताते हैं कि उन्हें ही नहीं, बल्कि आसपास के हजारों नाविकों की जिंदगी इस महाकुंभ ने बदल दी,  जिन्होंने भी कर्ज लेकर नावे खरीदी वो सब अब लखपति बनकर घूम रहे हैं. पिंटू की मां शुक्लावती देवी की आंखें यह बताते हुए नम हो जाती है कि उनके पति  की मौत के बाद आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी. पूरा परिवार परेशान था. ऐसे में महाकुंभ हमारे लिए संकट मोचक बनकर आया. योगी जी ने जिस तरह से इस महाकुंभ का आयोजन कराया उससे इतनी अधिक संख्या में लोग त्रिवेणी में डुबकी लगाने आए और उसी से हमारी कमाई हुई. The post MahaKumbh 2025 : घर की स्त्रीओं के गहने बेचकर खरीदी नाव, अब बन गया करोड़पति appeared first on Naya Vichar.

सड़क दुर्घटना, समस्तीपुर

दोस्त के साथ ससुराल जा रहें युवक को तेज रफ्तार अनियंत्रित बस ने मारी ठोकर से मौत, एक जख्मी

नया विचार समस्तीपुर :समस्तीपुर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला जहां दोस्त के साथ ससुराल जा रहे युवक को सवारी बस ने मारी ठोकर युबक की घटनास्थल पर ही मौत वही दोस्त बुरी तरह जख्मी ।जख्मी को 112 की पुलिस ने समस्तीपुर सदर अस्पताल में कराया भर्ती डॉक्टर ने डीएमसीएच किया रेफर । पूरी घटना उजियारपुर थाना क्षेत्र के एनएच 28 चांद चौर की हैं जंहा तेज रफ्तार बस ने बाइक सबार को मारी ठोकर ,ठोकर से एक कि मौत वही दूसरा जख्मी है जिससे प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने रेफर कर दिया ।मृतक युवक की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के बेलारी वार्ड 5 निवासी परिमल झा के 32 वर्षीय पुत्र अनन्त झा के रूप में हुई हैं वही जख्मी उसी गांव के मृतक का दोस्त चंदन कुमार बताया गया है । ग्रामीण अंकेश झा का बताना है कि दोनों युवक बाइक से मृतक अनन्त झा के ससुराल अशीनचौक दलसिंहसराय निजी कार्य से जा रहें थे उसी दौरान चांद चौर में सड़क दुर्घटना हुई जिसमें अनन्त झा की मौत हो गई । यह दलसिंहसराय में रेलवे स्टेशन के समीप इनका निजी शौचालय में युवकों की बहाली भी करते थे और इन्ही के देखरेख में शौचालय चलता था । राजस्थान में भी इनका काम चलता था लेकिन गांव के शादी में शिरकत करने के लिए आए हुए थे ।तीन वर्ष पहले इनकी शादी हुई थी जिससे दो वर्ष का एक छोटा सा बच्चा है । वही 112 पर तैनात एसआई लक्ष्य प्रकाश झा का बताना है कि सड़क दुर्घटना की सूचना पर तुरंत ही इलाज के लिए समस्तीपुर से अस्पताल लाए हैं जिसमें एक की मौत हो गई है यह उजियारपुर थाना क्षेत्र के बेलारी के रहने वाले हैं ।सबाड़ी गाड़ी ने ठोकर मारी थी जिसमें एक कि मौत हो गई है । पुलिस एक को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है ।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

तृणमूल महिला कांग्रेस की ‘दीदी बांग्लार घरे-घरे’ रैली

कोलकाता. अंतरराष्ट्रीय स्त्री दिवस के मौके पर शनिवार को तृणमूल स्त्री कांग्रेस की ओर से महानगर में ””””””””दीदी बांग्लार घरे-घरे”””””””” (बंगाल के हर घर में दीदी) रैली निकाली गयी, जबकि राज्य के अन्य स्थानों पर भी कार्यक्रम आयोजित किये गये. उच्च माध्यमिक की परीक्षा होने के कारण रैली में माइक का प्रयोग नहीं करते हुए तृणमूल स्त्री कांग्रेस की रैली महानगर के रवींद्र सदन से शुरू हुई, जो अलग-अलग मार्गों से गुजरती हुई डोरिना क्रॉसिंग के पास समाप्त हुई. रैली में तृणमूल स्त्री कांग्रेस की अध्यक्ष चंद्रिमा भट्टाचार्य के अलावा माला राय व अन्य स्त्री नेता भी शामिल हुईं. मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में स्त्रीओं के सशक्तीकरण का काम जारी है. राज्य में कई विकास योजनाएं चल रही हैं, जिनकी सराहना अंतरराष्ट्रीय पटल पर भी हो चुकी है. यही वजह कि इस बार अंतरराष्ट्रीय स्त्री दिवस के उपलक्ष्य में निकाली गयी रैली की थीम ‘दीदी बांग्लार घरे-घरे”” रखी गयी है. तृणमूल स्त्री कांग्रेस राज्य में स्त्रीओं के लिए राज्य प्रशासन द्वारा किये कार्यों का प्रचार जारी रखेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post तृणमूल स्त्री कांग्रेस की ‘दीदी बांग्लार घरे-घरे’ रैली appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सीडा ने महिला उद्यमियों को किया सम्मानित

संवाददाता, कोलकाता हिंदुस्तानीय संस्कृति में स्त्रीओं के सम्मान को हमेशा से ही महत्व दिया जाता है. हिंदुस्तान में स्त्री देवी समान पूजी जाती है. आज नारी सिर्फ घर ही नहीं, देश की शान भी बन रही हैं और लगभग हर क्षेत्र में स्त्रीएं में आगे बढ़ रही हैं. एक स्त्री सिर्फ आसमां छूने की हसरत नहीं रखती है, बल्कि हर मुश्किल से लड़ने की ताकत भी रखती है.प्रेम, साहस, त्याग और शक्ति का अद्भुत संगम होती है एक स्त्री. वह कभी मां बनकर, कभी बहन बनकर, कभी पत्नी और कभी दोस्त बनकर हर रिश्ते को संवारती और जिम्मेदारियों को बखूबी निभाती है. इसी क्रम में कलकत्ता इलेक्ट्रिक डीलर्स एसोसिएशन (सीडा) ने आज अपनी संस्था की स्त्री उद्यमियों को सम्मानित किया. इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह, मुख्य अतिथि प्रज्ञा झुनझुनवाला रहीं. कार्यक्रम में उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, सचिव अभिषेक वर्मा, सह सचिव आदित्य विक्रम मोहनका, कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता एवं जनसंपर्क उपसमिति के संयोजक अरुण कोठारी, कार्यकारिणी के सदस्य क्रमश: हरेंद्र कुमार मिश्रा, सत्य प्रकाश साव , आनंद प्रकाश चांदगोठीया, चंद्रेश मेघाणी, अशोक बंका, नारायण पाणिग्रही, राज किशोर यादव, बृजेश लाढ़ा, संदीप राठी, महेश दत्तानी, अविनाश वर्मा, पीयूष गुप्ता, सौरभ साह, नवल किशोर सिंह, पीयूष बैंगानी, जिनेश रामपुरिया की उपस्थिति में स्त्रीओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. स्त्री दिवस पर विनिशा भाटिया, ख़ुशबू बेंगानी, अंकिता कटारिया, हर्षिता कोठारी, राजश्री दत्ता, कबीता खेदवाल, दीप्ति मोदी, अनुपमा बच्छावत, काशीनी गुप्ता, शशि अगिवाल, सरिता सहल, ट्विंकल खन्ना, सरिता दे, जयश्री बेंगानी, प्रियंवदा मुरारका, किरन साह, गोमती सिंघानिया, सरिता बैद, स्वीटी मंत्री, तन्वी साह, अमिता वोरा, निरजा मोहता गग्गर, रश्मिा गुप्ता, सोनम कोठारी आदि का सम्मान कर मातृ शक्ति को संबल प्रदान किया गया.कार्यक्रम का समापन उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ एवं मंच का संचालन मिनेश ठकरार ने किया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सीडा ने स्त्री उद्यमियों को किया सम्मानित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

साइबर अपराधियों पर नकेल कसने की तैयारी

कोलकाता पुलिस ने दो पद सृजित करने का प्रस्ताव राज्य प्रशासन को भेजा संवाददाता, कोलकाता साइबर क्राइम से निपटने के लिए कोलकाता पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है. इस सिलसिले में कोलकाता पुलिस ने राज्य प्रशासन को संयुक्त पुलिस आयुक्त (साइबर) और संयुुक्त पुलिस आयुक्त (लीगल) के पद सृजित करने का प्रस्ताव भेजा है. शनिवार को कोलकाता पुलिस के आयुक्त (सीपी) मनोज वर्मा ने यह जानकारी दी. एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि कोलकाता पुलिस के साइबर सेल का पुनर्गठन किया जा रहा है. बढ़ते अपराधों को देखते हुए इसे अलग-अलग शाखाओं में बांटा गया है. इसके तहत कोलकाता पुलिस के साइबर क्राइम थाने के अंतर्गत छह नयी शाखाएं बनायी गयी हैं, जो साइबर अपराधों की रोकथाम और जांच में मदद करेंगी. इन शाखाओं में संगठित साइबर अपराध शाखा, साइबर सुरक्षा एवं साइबर अपराध समन्वय शाखा, साइबर धोखाधड़ी वसूली शाखा, साइबर फॉरेंसिक लैब आदि शामिल हैं. इन शाखाओं में छह इंस्पेक्टर पद के अधिकारी नियुक्ति किये गये हैं. उनके साथ पुलिस के 10 अन्य अधिकारी और 25 कांस्टेबल की भी इन शाखाओं में नियुक्ति की गयी है. दरअसल साइबर अपराधों और अपराधियों को चिन्हित कर मामले को निपटाने के लिए स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) तैयार किये जायेंगे. हाल के कुछ वर्षों में साइबर अपराधों की संख्या में लगातार वृद्धि हुई है. हालांकि, पुलिस की सजगता के कारण कई मामलों में ठगी की रकम को जालसाजों से पीड़ितों को वापस लौटाया जा सका है. स्त्री आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न : अंतरराष्ट्रीय स्त्री दिवस के मौके पर शनिवार को कोलकाता पुलिस के जादवपुर डिविजन की पहल पर पाटुली थाना क्षेत्र के उपनगरी उद्यान में स्त्री आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ. यह प्रशिक्षण कार्यक्रम नौ दिनों तक चला, जिसमें 15 से 45 वर्ष की आयु की करीब 500 स्त्रीओं ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम की समाप्ति के मौके पर कोलकाता पुलिस के आयुक्त मनोज वर्मा समेत पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित हुए. साथ ही सांसद व अभिनेत्री सायनी घोष तथा अन्य विशिष्ट लोगों ने भी शिरकत की. कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त ने कहा कि कोलकाता पुलिस स्त्रीओं की सुरक्षा को लेकर सजग है. स्त्री पुलिस कर्मी इसके लिए तत्पर हैं और उनका कार्य सराहनीय है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post साइबर अपराधियों पर नकेल कसने की तैयारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कलकत्ता हाइकोर्ट को मिले तीन अतिरिक्त न्यायाधीश

कोलकाता. कलकत्ता हाइकोर्ट को तीन अतिरिक्त न्यायाधीश मिले हैं. हाल ही में न्यायाधीश के रूप में हाइकोर्ट के पांच अधिवक्ताओं के नाम की सिफारिश सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की थी. शनिवार को तीन के नाम पर केंद्रीय कानून मंत्रालय ने मुहर लगायी. स्मिता दास दे, ऋतब्रत कुमार मित्रा व ओम नारायण राई को अतिरिक्त न्यायाधीश बनाया गया है. केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया राष्ट्रपति ने सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश के साथ बातचीत कर तीन लोगों के नामों पर मुहर लगायी है. तीन अधिवक्ता हाइकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त होने जा रहे हैं. हाइकोर्ट के वकीलों के संगठन ने न्यायाधीशों की कमी पर चिंता जतायी थी. इस समय हाइकोर्ट में 44 न्यायाधीश हैं. इसमें सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीश के रूप में जयमाल्य बागची व ओडिशा हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में हरीश टंडन को भेजा गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कलकत्ता हाइकोर्ट को मिले तीन अतिरिक्त न्यायाधीश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : होली में हुड़दंग करने वाले से सख्ती से निबटेगी धनबाद पुलिस

Dhanbad News : होली के त्योहार में हुड़दंग करने वालों से पुलिस सख्ती से निबटेगी. साथ ही शराब पीकर दूसरों को परेशान करने के साथ डीजे बजाने व अश्लील गाने बजाने वालों पर भी पुलिस की नजर रहेगी. शनिवार को धनबाद थाने में आयोजित शांति समिति की बैठक में होली का त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में मनाने के लिए कई अहम निर्णय लिये गये. थाना प्रभारी आरएन ठाकुर ने सभी से रंगों का त्योहार होली सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की. कहा कि त्योहार के दौरान माहौल बिगाड़ने वालों से पुलिस सख्ती से निबटेगी. उन्होंने बैठक में शामिल सभी लोगों से हुड़दंग करने वालों की सूचना पुलिस को मुहैया कराने की बात कही. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : होली में हुड़दंग करने वाले से सख्ती से निबटेगी धनबाद पुलिस appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top