Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gopalganj News: गोपालगंज में चार बिल्डिंग के लिए जमीन की तलाश, ने मांगी रिपोर्ट, जल्द काम होगा चालू

Gopalganj News: गोपालगंज में केंद्रीय विद्यालय, राजेंद्र बस स्टैंड, आकाशवाणी केंद्र और यातायात, साइबर थाना के दिन बहुरेंगे. नया औधोगिक केंद्र भी बनेगा. जिला प्रशासन ने इसके लिए जमीन चयन का काम शुरू कर दिया है. डीएम प्रशांत कुमार सीएच ने आठ बड़े प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया है. इन योजनाओं को पूरा कराने के लिए सभी अंचल पदाधिकारियों से जमीन उपलब्धता की रिपोर्ट मांगी गयी है. जिला मुख्यालय में साइबर थाना, यातायात थाना, आकाशवाणी केंद्र, जिला पर्यवेक्षण गृह निर्माण के लिए जमीन का चयन किया जा रहा है. साथ ही विजयीपुर के इलाके में नया औद्योगिक केंद्र बनाया जा रहा है. जिला प्रशासन की ओर से इसके पहले चरण में 30 योजनाओं के लिए भू-हस्तानांतरिक किया है. लंबे समय से राजेंद्र बस स्टैंड को नये जगह शिफ्ट करने और केंद्रीय विद्यालय को अपना भवन मिले, इसके लिए सांसद डॉ आलोक कुमार सुमन भी प्रयासरत हैं. लंबे समय से उठ रही थी मांग केंद्रीय विद्यालय और राजेंद्र नगर बस स्टैंड के अलावा अन्य परियोजनाओं के लिए लंबे समय से मांग उठ रही थी. केंद्रीय विद्यालय का खुद का जमीन नहीं है. पहले थावे डायट के पुराने भवन में यह विद्यालय में चल रहा था, उसके बाद भीएम इंटर कॉलेज के पुराने भवन में केंद्रीय विद्यालय चल रहा है. वहीं, राजेंद्र बस स्टैंड का दूसरे जगह शिफ्ट कर यहां पार्क बनाने के लिए सांसद ने पहल शुरू किया है. प्रक्रियाधीन योजनाओं की सूची -केंद्रीय विद्यालय के लिए जमीन का चयन-राजेंद्र बस स्टैंड के लिए जमीन का चयन-विजयीपुर में नये औधोगिक क्षेत्र बनाये जाने-सदर अंचल में पर्यवेक्षण गृह निर्माण के लिए-आकाशवाणी केंद्र का निर्माण के लिए जमीन-जिला मुख्यालय में यातायात थाना के लिए-जिला मुख्यालय में साइबर थाना का जमीन-जिला मुख्यालय में हैलीपैड बनाने को भूमि पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी : Child Mental Health : शिशु हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह क्या बोले डीएम गोपालगंज डीएम प्रशांत कुमार ने कहा कि प्रशासन की करीब 30 योजनाओं के लिए भू-हस्तानांतरण किया गया है. जिला प्रशासन ने सात-आठ बड़ी परियोजनाओं के लिए भी जमीन चिन्हित किया है, अंचलधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गयी है. शीघ्र ही बड़ी परियोजनाओं के लिए भी भू-हस्तानांतरण कर काम शुरू किया जायेगा. पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी : History of Munda Tribes 7 : पड़हा राजा कैसे करते थे न्याय, कौन -कौन थे पदधारी और कब मिलती थी जिंदा गाड़ने की सजा The post Gopalganj News: गोपालगंज में चार बिल्डिंग के लिए जमीन की तलाश, ने मांगी रिपोर्ट, जल्द काम होगा चालू appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Vidur Niti: खतरे से खाली नहीं इन लोगों को उधार पैसे देना, फिर वापस नहीं मिलेगी मेहनत की कमाई

Vidur Niti: महात्मा विदुर महाहिंदुस्तान महाकाव्य के एक प्रमुख पात्र हैं. वे प्रसिद्ध विचारक, नीतिशास्त्री और सलाहकार थे. इन्हें उच्च नैतिकता, ज्ञान और न्यायप्रियता के लिए जाना जाता है. उनकी नीतियों के संग्रह को विदुर नीति के नाम से जाना जाता है. वे हमेशा सत्य, धर्म और न्याय का पालन करने के साथ अपने कर्मों पर विश्वास करने का उपदेश देते हैं. इसके अलावा, महात्मा विदुर कहते हैं कि किसी भी परिस्थिति में हमें अपने उच्च आदर्शों से समझौता नहीं करना चाहिए. उनकी नीतियों को अपने जीवन में अनुसरण करने वाला इंसान हर चुनौतियों से निपटने में सक्षम हो जाता है. ये नीतियां व्यक्ति को निराशा में आशा की किरण दिखाती है. विदुर नीति के अनुसार, दूसरों को पैसा देते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए. अगर इन लोगों को पैसे उधार दे दिए, तो भूल जाइए कि आपका पैसा कभी वापस मिलेगा. यह भी पढ़ें- Vidur Niti: मौत के करीब ले जाती है इंसान की ये 3 आदतें, जितनी जल्दी हो सके कर लें सुधार यह भी पढ़ें- Vidur Niti: अमीर बनने के ये हैं 4 आसान रास्ते, आज ही से जीवन में करें अमल रुपए लौटाने में नहीं रहते ईमानदार महात्मा विदुर कहते हैं कि नशा करने वाले व्यक्ति को भूलकर भी पैसा नहीं देना चाहिए, क्योंकि ऐसे व्यक्ति रुपए का सिर्फ दुरुपयोग ही करते हैं. जब रुपया लौटाने की बात होती है तो ये लोग पैसों के वापस करने में ईमानदारी भी नहीं दिखाते हैं. हमेशा कर्जदार रहते हैं ये लोग विदुर नीति के अनुसार, दिखावा करने वाले व्यक्ति को भूलकर भी पैसा नहीं देना चाहिए. ऐसे व्यक्ति दिखावे के चक्कर में फिजूल खर्च करते हैं, जिसकी वजह से ये लोग हमेशा कर्जदार बने रहते हैं. ऐशो आराम के लिए करते हैं पैसों का इस्तेमाल विदुर कहते हैं कि आलसी और कामचोरी करने वाले व्यक्ति को भूलकर भी पैसा उधार नहीं देना चाहिए, क्योंकि ये लोग पैसों का सिर्फ अपने ऐशो आराम के लिए ही इस्तेमाल करते हैं. जब पैसा वापिस करने की बात करते हैं तो ये लोग बहुत आनाकानी करते हैं. पैसे वापस करने में करेंगे टालमटोल विदुर नीति मुताबिक, चरित्रहीन और अनैतिक कार्यों में लिप्त रहने वाले इंसान को पैसे उधार नहीं देना चाहिए. ये लोग आपके दिए हुए पैसों का दुरुपयोग ही करते हैं. जब पैसा लौटाने की बात होगी, तो टालमटोल करेंगे. यह भी पढ़ें- Vidur Niti: कम उम्र में ही हासिल कर लेंगे सफलता, याद रखें विदुर की बताई ये 3 बातें Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post Vidur Niti: खतरे से खाली नहीं इन लोगों को उधार पैसे देना, फिर वापस नहीं मिलेगी मेहनत की कमाई appeared first on Naya Vichar.

समस्तीपुर

शिक्षा समिति के सदस्यों का प्रशिक्षण

नया विचार सरायरंजन ।प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय उदापट्टी पूर्व टोल में शुक्रवार को लोक भागीदारी एवं मीडिया संभाग अंतर्गत विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण का का आज दूसरा दिन हुआ। प्रशिक्षण में सात विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षा समिति के सदस्य गण उपस्थित हुए। इस अवसर पर प्रशिक्षक पंकज कुमार एवं रिंकी कुमारी ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य समिति के सदस्यों को विद्यालय की गतिविधियों से अवगत कराना है। उन्होंने बताया कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत बच्चों को निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा प्रदान की जाती है। ऐसे में विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों को सक्रिय ,संवेदनशील और सशक्त बनाना जरूरी है। प्रशिक्षण में विभिन्न मध्य एवं प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों में अभिषेक कुमार झा, शिवलाल महतो, माधव कुमार, बेबी कुमारी, ज्योति प्रभा कुमारी, आयशा बानो, रिंकी देवी, प्रवीण कुमार सिंह राठौड़,सत्येंद्र कुमार, गायत्री देवी,कंचन कुमारी विद्यालय के शिक्षा समिति के अध्यक्ष राम सागर साह आदि मौजूद रहे।

समस्तीपुर

दुग्ध उत्पादकों के बीच 1 लाख 33 हजार की बोनस राशि वितरित

नया विचार सरायरंजन: प्रखंड के किशनपुर यूसुफ पंचायत में शुक्रवार को किशनपुर यूसुफ स्त्री दूग्ध उत्पादक सहयोग समिति के द्वारा बोनस वितरण समारोह का आयोजन किया गया।इस समारोह में 130 किसानों के बीच एक लाख 33 हजार से अधिक का बोनस वितरण किया गया। इसमें बाल्टी, डोल्ची सहित नगद राशि शामिल हैं। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भागवत दयाल यादव ने कहा कि आप सभी किसानों के कारण दूध सेंटर चलता है। इसके आवाज में आप सभी को दूध सेंटर के अध्यक्ष एवं सचिव के द्वारा समय –समय पर बोनस दिया जाता है। आप सभी किसान दिन– रात पशुओं की सेवा करते हैं ।उस सेवा के माध्यम से ही पशुओं द्वारा आपको दूध प्राप्त होता है। इसी मेहनत के फल से आज दूध सेंटर आगे बढ़ रहा है। विशिष्ट अतिथि मिथिलेश राय ने कहा कि आप सभी किसान समिति को और आगे बढ़ाएं। आगे बढ़ाएंगे तो आप सभी किसान भी आगे बढ़ेंगे। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष कमला देवी ने की। संचालन शंभू कुमार राय ने किया। समारोह को पैक्स अध्यक्ष रामकुमार झा, पंसस पिंकू देवी, सचिव किरण देवी, उर्मिला देवी, राज कुमारी देवी,शिव कुमार शर्मा, सुरेंद्र पंडित, कामिनी देवी, सविता देवी, बुधनी देवी, सुमित्रा देवी,रेणु देवी, जानकी देवी, इंदु देवी,आभा देवी सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे।

समस्तीपुर

नशा मुक्त समाज की स्थापना में सहयोग जरूरी

नया विचार सरायरंजन : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के आधा दर्जन विद्यालयों में शुक्रवार को पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान चलाया। इस दौरान छात्रों और शिक्षकों ने जागरूकता रैलियों में भाग लिया। नशा मुक्त बिहार अभियान के दौरान शराब नहीं पीने और शराब से संबंधित गतिविधियों में शामिल नहीं होने के साथ-साथ शराबबंदी सख्ती से लागू करने के लिए प्रतिबद्धता जताई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुसरीघरारी थानाध्यक्ष फैजुल अंसारी ने कहा कि नशा से लड़ने के लिए समाज के सभी वर्गों को एकजुट होना पड़ेगा। उन्होंने विभिन्न विद्यालयों में जाकर शिक्षक –छात्रों को नशे से बचने की सलाह दी। मौके पर एसआई शैलेंद्र कुमार,सिकंदर कुमार, रिंकू कुमार, शिक्षक –शिक्षिकाओं में ज्योति प्रभा कुमारी, राधेश्याम, सुनील प्रसाद, पिंकी कुमारी, निधि कुमारी आदि मौजूद रहे।

समस्तीपुर

दो वर्षों से सड़क पर नाले की पानी से परेशान लोगों मंसूरचक और दलसिंहसराय मुख्यपथ पर एक दिवसीय धरना

नया विचार समस्तीपुर :समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय नगर परिषद क्षेत्र के मंसूरचक रोड पर दो वर्षों से जल निकासी की समस्या और अतिक्रमण को लेकर लोगों में आक्रोश दिखा ।सड़क किनारे बने नाले का पानी नहीं निकलने से जल जमाव को लेकर शुक्रवार को समाज कल्याण समिति संयोजक रंजय राजू की अध्यक्षता में लोगो ने सड़क जाम कर धरना दिया । धरना से पूर्व समिति से जुड़े सदस्यों ने डीएम, एसडीओ, थानाध्यक्ष और नगर परिषद के ईओ को समस्या के निदान को लेकर आवेदन दिया था। लेकिन समस्या का निदान नहीं होने के बाद विवश हो कर लोगों धरना पर बैठ गए । संयोजक रंजय राजू ने बताया कि एक माह पहले मंसूरचक जाने वाली सड़क का सीमांकन कर महावीर मंदिर से कमरायन सोति तक नाला निर्माण की मांग को लेकर सैकड़ों लोगों के हस्ताक्षर वाला आवेदन दिया गया था। इससे शहरी क्षेत्र के लोगों और इस रास्ते से गुजरने वालों को जल जमाव से राहत मिलती। लेकिन प्रशासन ने अब तक कोई पहल नहीं की। न ही इस पर कोई वार्ता हुई।  प्रशासन के रवैये से लोग नाराज हैं। इस दौरान कार्यपालक पदाधिकारी जल जमाव की समस्या को दूर करने के लिए नाले का निर्माण कार्य शुरू है। बहुत जल्द नाला निर्माण कार्य पूर्ण होते ही जल जमाव की समस्या दूर हो जाएगी।बताते चले कि वार्ड संख्या 23 और 24 के बीच मंसूरचक सड़क पर पिछले दो तीन वर्षों से जल जमाव की समस्या से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था लेकिन इसका निदान अब तक नहीं किया जा सका । वही नगर परिषद के अध्यक्ष आवास सुरेखा ने बताया कि पाठ में जल जमाव की समस्या के अस्थाई निधन हेतु नगर परिषद ने योजना बनाई है टेंडर की प्रक्रिया चल रही है जल्दी इसकी घोषणा कर दलसिंहसराय सीमन तक नया नाला बनाया जाएगा ।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार के औरंगाबाद में चौकीदार की मौत बनी पहेली, थानेदार और परिजन कर रहे अलग-अलग दावा

बिहार के औरंगाबाद में देव थाना क्षेत्र के रघुवीर बिगहा गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक 58 वर्षीय चौकीदार की मौत हो गयी. मृतक चौकीदार की पहचान चैनपुर टोले रघुवीर बिगहा गांव निवासी नरेश पासवान के रूप में हुई है. वहीं सड़क हादसे से इंकार करते हुए देव थाना के थानाध्यक्ष ने इसे सीढ़ी से गिरकर हुई मौत बताया है. ड्यूटी से लौटने के दौरान सड़क हादसे का शिकार बने- परिजन बोले सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने आए मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक चौकीदार नरेश पासवान देव थाना में चौकीदार के पद पर तैनात था. गुरुवार की रात वह देव थाना से ड्यूटी समाप्त करके अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान गांव के समीप ही एक अज्ञात वाहन उन्हें रौंदती हुई निकल गयी, जिससे वह घायल हो गए. ALSO READ: Videos: ‘बहुत हो गया आपका, मर्यादा में रहिए…’ बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने जब राजद नेता को फटकारा बिहार के औरंगाबाद में चौकीदार की मौत बनी पहेली, थानेदार और परिजन कर रहे अलग-अलग दावा 2 परिजनों का दावा- राहगीरों ने शोर किया तो घटना का पता चला परिजनों ने बताया कि घटना के बाद घटनास्थल पर ही चौकीदार अचेत अवस्था मे पड़े रहे. उसी रास्ते गुजर रहे कुछ लोगों की नजर अचेत अवस्था मे पड़े चौकीदार नरेश पासवान पर पड़ी तो शोरगुल किया. शोरगुल की आवाज सुनकर परिजन व स्थानीय लोग वहां पहुंचे और आनन-फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देव पहुंचाया, जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया. जानकारी मिली कि सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने चौकीदार का नब्ज टटोलते ही मृत घोषित कर दिया. मौत की गुत्थी उलझी, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट खोलेगा राज इधर, इस मामले में जब देव थानाध्यक्ष कुमार सौरभ से बात की गई तो उन्होंने दुर्घटना में चौकीदार की मौत होने की बात से इंकार किया है. उन्होंने बताया कि चौकीदार की मौत दुर्घटना में नहीं हुई है, बल्कि छत से उतरने के दौरान सीढ़ी से गिरकर हुई है. बता दें कि चौकीदार के मौत का मामला संदेह के घेरे में हैं. परिजनों के मुताबिक यह दुर्घटना है. जबकि पुलिस प्रसाशन के मुताबिक मौत सीढ़ी से गिरकर हुई है. अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की असली वजह सामने आएगी. (औरंगाबाद से मनीष राज सिंघम की रिपोर्ट) The post बिहार के औरंगाबाद में चौकीदार की मौत बनी पहेली, थानेदार और परिजन कर रहे अलग-अलग दावा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Entrance Exam: 9 मार्च को कक्षा 6 से 9 में प्रवेश हेतु होगी परीक्षा, इस दिन आएगा रिजल्ट

Entrance Exam: पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, बिहार प्रशासन द्वारा राज्य के 39 अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय +2 उच्च विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 9 मार्च, 2025 (रविवार) को किया जाएगा. यह प्रवेश परीक्षा कक्षा 6, 7, 8 और 9 में प्रवेश हेतु आयोजित की जा रही है. आवेदन प्रक्रिया 28 फरवरी, 2025 को समाप्त हो चुकी है एवं कुल 2983 रिक्तियों के विरुद्ध कुल लगभग 4200 आवेदन प्राप्त हुए हैं. प्रवेश परीक्षा का अस्थायी परिणाम 18 मार्च, 2025 को घोषित किया जाना संभावित है, तथा शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल, 2025 से प्रारंभ होने की संभावना है. परीक्षा का स्वरूप एवं विवरण प्रवेश परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी, जिसमें कुल 100 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे एवं कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी. परीक्षा की समयावधि 2 घंटे निर्धारित की गई है. प्रश्नपत्र में अंग्रेजी, हिंदी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषयों से संबंधित प्रश्न होंगे, प्रत्येक विषय के लिए 20 अंक निर्धारित हैं। प्रवेश पत्र एवं परीक्षा केंद्र सूचना प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र विभागीय वेबसाइट www.bcebconline.bihar.gov.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं अथवा संबंधित जिला स्थित अति पिछड़ा एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं. इन विद्यालयों में प्रवेश एवं प्रवेश परीक्षा पूर्णतः निःशुल्क है. पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी : औरंगजेब ने आंखें निकलवा दीं, पर छावा संभाजी ने नहीं कुबूल किया इस्लाम, क्या है शिवाजी के बेटे की पूरी कहानी? विभाग का उद्देश्य एवं अपील पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, बिहार प्रशासन, राज्य की बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है. विभाग द्वारा वर्तमान में सभी जिलों में 520 आसन वाले कुल 39 अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय +2 उच्च विद्यालय संचालित है जहां बालिकाओं को निःशुल्क शिक्षा, आवास एवं भोजन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है. विभाग सभी पात्र छात्राओं से प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होकर इन विद्यालयों में प्रवेश प्राप्त करने की अपील करता है. पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी : सावधान!  कहीं आपका बच्चा घंटों मोबाइल से चिपक कर मनोरोगी तो नहीं बन रहा The post Entrance Exam: 9 मार्च को कक्षा 6 से 9 में प्रवेश हेतु होगी परीक्षा, इस दिन आएगा रिजल्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

‘ट्रांसफर वाला लेटर बकरी खा गई’, बिहार के शिक्षक की कविता हो गई वायरल

Bihar Teacher Transfer: बिहार शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के तबादले की दूसरी सूची जारी कर दी है. इसमें कैंसर से पीड़ित करीब 180 शिक्षकों के नाम हैं. इस बीच, तबादला प्रक्रिया जल्दी न होने के कारण सोशल मीडिया पर शिक्षकों के बीच एक पत्र तेजी से वायरल हो रहा है. यह ‘ट्रांसफर वाला लेटर’ उन शिक्षकों का दर्द बयां करता है जो तबादले का इंतजार कर रहे हैं. क्या है लेटर में? ! ट्रांसफर वाला लेटर !! कागज पे लिखी गजल मुझे भा गई, शहर में चर्चा है कि ट्रांसफर वाला लेटर बकरी खा गई…!!शिक्षकगण परेशान हैं.! शिक्षा विभाग मौन है, हमलोगों का दुख दर्द बांटने वाला, पता नहीं अब कौन है…!!देखकर सभी बहन बंधुओं का दुख दर्द, मेरी आंखें भी डबडबा गई, शहर में चर्चा है कि ट्रांसफर वाला लेटर बकरी खा गई…!!किसी के मां बाप तो, किसी के बीवी शिशु बीमार है, दूर हैं हम इतना कि कुछ करने से लाचार हैं. झूठे ये सारे दिलासे हैं ये रजनीश जी की समाचार बता गई, शहर में चर्चा है कि ट्रांसफर वाला लेटर बकरी खा गई…!! यह लेटर बिहार युवा शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष दीपांकर गौरव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट किया है. इस पोस्ट पर चुटकी लेते हुए अमृता दुबे नाम की यूजर ने लिखा, ‘बिल्कुल खा गई भाई’. पढ़ें नया विचार प्रीमियम स्टोरी: Mughal Empire : दुष्ट चंगेज खां और तैमूर के वंशज थे मुगल, आश्रय की तलाश में हिंदुस्तान आया था बाबर शिक्षकों की परेशानी और सिस्टम पर सवाल इस कविता में शिक्षकों की समस्याओं, उनकी मजबूरियों और प्रशासन की उदासीनता को दर्शाया गया है. कविता कहती है कि शिक्षक परेशान हैं, शिक्षा विभाग चुप है, उनकी सुनने वाला कोई नहीं है. किसी के माता-पिता बीमार हैं, तो किसी के शिशु बीमार हैं, लेकिन मजबूरियां ऐसी हैं कि वे कुछ नहीं कर सकते. यह भी पढ़ें: पटना में गैस लीक से घर में लगी भीषण आग, छह लोग गंभीर रूप से झुलसे The post ‘ट्रांसफर वाला लेटर बकरी खा गई’, बिहार के शिक्षक की कविता हो गई वायरल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jio Hotstar Trending: जियो हॉटस्टार पर धूम मचा रही हैं ये फिल्में-सीरीज, लिस्ट में ब्लॉकबस्टर मूवीज भी शामिल

Jio Hotstar Trending: ओटीटी पर कई तरह के धांसू कंटेंट्स हमें मिल जाते हैं, जिसमें एक्शन, कॉमेडी, थ्रिलर, रोमांस समेत अन्य जॉनर शामिल है. इनमें से हम चुनिंदा और पसंदीदा फिल्में या सीरीज को अपनी बिंज वॉच लिस्ट में शामिल करते हैं. ऐसे में अगर आप लंबे वक्त से ओटीटी पर कुछ बेहतरीन और मनोरंजक देखना चाह रहे हैं, लेकिन आप स्क्रॉल करते-करते थक गए और कुछ नहीं मिल पा रहा है तो हम आपको ओटीटी प्लेटफार्म जिओ हॉटस्टार पर ट्रेंड करने वाली फिल्में-सीरीज के नाम बताएंगे, जिसे देखकर आपका बोरडम भाग जायेगा. इस लिस्ट में किल और सालार जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में शामिल हैं. किल (Kill) राघव जुयाल की 2023 में आई एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘किल’ का निर्देशन निखिल नागेश ने किया है. यह फिल्म जियो हॉटस्टार पर ट्रेंड करने वाली टॉप 5 फिल्मों में शामिल है. इस फिल्म को आईएमडीबी रेटिंग 7.5 मिला है. इस फिल्म ने ग्लोबली 41 करोड़ रुपए की दमदार बॉक्स ऑफिस कमाई की थी. फिल्म में लक्ष्य, तान्या, राघव, अभिषेक चौहान, एन्ड आशीष विद्यार्थी जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं. इस फिल्म में राघव जुयाल और लक्ष्य का काफी इंटेंस एक्शन लुक देखने को मिला था. आवेशम (Aavesham) पुष्पा और विक्रम जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग दर्शकों का दिल जीत लेने वाले एक्टर फहाद फाजिल की एक्शन कॉमेडी मलयालम फिल्म ‘आवेशम’ भी जियो हॉटस्टार पर धरल्ले से ट्रेंड कर रही है. यह 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्मों में से एक है, जिसे आईएमडीबी रेटिंग 7.8 मिला है. इस फिल्म में फहाद ने रंगा का किरदार निभाया है, जिसपर दर्शकों ने सिनेमाघरों में खूब प्यार लुटाया था और अब ओटीटी पर इसे काफी पसंद किया जा रहा है. ठुकरा के मेरा प्यार (Thukra ke Mera Pyar) अगर आप रोमांटिक ड्रामा देखना पसंद करते हैं, तो आपके लिए वेब सीरीज ‘ठुकरा के मेरा प्यार’ जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध है, जिसकी आईएमडीबी रेटिंग 6.6 है. इसमें धवल ठाकुर, संचिता बासु, सुशील पांडे और गोविंद पांडे जैसे कलाकार अहम भूमिका में हैं. इस सीरीज की कहानी जातिवाद और प्यार के इर्द-गिर्द घूमती है. सालार (Salaar) ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लिस्ट में सुपरस्टार प्रभास की फिल्म ‘सालार’ भी शामिल है. यह फिल्म जियो हॉटस्टार पर खूब ट्रेंड कर रही है. इस एक्शन थ्रिलर फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.6 है. फिल्म में प्रभास के साथ श्रुति हासन मुख्य भूमिकाओं में हैं. सनम तेरी कसम (Sanam Teri Kasam) मावरा हुसैन और हर्षवर्धन राणा की बॉलीवुड रोमांटिक फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ वैलेंटाइन डे पर सिनेमाघरों में री-रिलीज हुई. इस फिल्म का क्रेज दर्शकों में अभी थिएटर्स जाकर देखने का उतरा ही था कि इस फिल्म ने जियो हॉटस्टार पर जमकर ट्रेंड करना भी शुरू कर दिया है. इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.6 है. फिल्म की कहानी शिव और सती पर आधारित है. Naya Vichar Premium Story: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले? दर्शकों के ना जुड़ पाने का यहां जानें कारण The post Jio Hotstar Trending: जियो हॉटस्टार पर धूम मचा रही हैं ये फिल्में-सीरीज, लिस्ट में ब्लॉकबस्टर मूवीज भी शामिल appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top