Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

समस्तीपुर

अभियंत्रण महाविद्यालय समस्तीपुर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन 

नया विचार सरायरंजन।नरघोघी स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें विज्ञान , प्रोवोधिकी और तकनीकी शिक्षा विभाग , पटना द्वारा आयोजित एग्जाम में सफल छात्रों को नोबेल पुरस्कार विजेता डॉ सी वी रमन के स्मरण में आयोजित ‘विज्ञान दिवस’ पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई संस्थान के प्राचार्य डॉ राजकिशोर तुगनायत ने की। मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्लवित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। तत्पश्चात प्राचार्य तथा मुख्य अतिथियों द्वारा विज्ञान के महत्व पर चर्चा करते हुए छात्रों को संबोधित किया, तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पुरस्कृत किए गए छात्रों में षष्ठम वर्ग के अंशु कुमार ,सादिया परवीन ,गौरी कुमारी ,आयुष कुमार,अमन कुमार, श्रीकृष्ण,ऋतांशु सुमन ,सुमन कुमार ,सप्तम वर्ग के राकेश कुमार ,अविष्कार कुमार ,यशी राज,सकते सुमन,आनंद राज,काव्य कुमारी,अर्पणा पल्लवी,हिमांशु राज ,अष्ठम वर्ग के आर्यभट्ट रमन ,ज्ञान हिंदुस्तानी,अनुष्का गुप्ता,आदित्य प्रकाश ,कुशल राज,अंशु राज,अभिनव श्री,आदर्श कुमार,नवमी वर्ग के रितेश कुमार,नमन राज,अंजली कुमारी,सृजन,आयुष,प्रशांत कुमार,शांतनु कुमार,सार्थक सिद्दार्थ,दसवीं वर्ग के रजनीश कुमार,शाहिल सिंह ,अमन प्रकाश,असद फ़िरोज़,मोहम्मद अफ़रोज़,सूरज कुमार,आशीष राज,मुस्कान हिंदुस्तानी,ग्यारहवीं वर्ग के आर्यन राज,कोमल कुमारी,सुमंत कुमार,अंकित राज,लक्की कुमार ,सुरुचि कुमारी,आदित्य मिश्रा ,तन्नू प्रिय तथा बारहवीं वर्ग की मनीषा कुमारी,हरिओम भारद्वाज ,अभिषेक कुमार,सुमंत कुमार,सोमनाथ कुमार,सूरज कुमार,सैन्य हिंदुस्तानी,मद रेहान सामान शामिल थे ।पुरस्कार वितरण के उपरांत छात्रों तथा अभिभावकों में काफी उल्लास देखा गया।छात्र भविष्य में भी ऐसी प्रतियोगिताओं के आयोजन तथा भाग लेने के प्रति उत्साहित दिखे। अभिभावकों द्वारा विभाग द्वारा कराए जा रहे इन परीक्षाओं का आयोजन छात्रों के समग्र विकास के लिए किया गया सराहनीय प्रयास है।कार्यक्रम के उपरान्त छात्र एवं अभिभावकों ने संस्थान का भ्रमण किया एवं प्राचार्य तुगनायत के मार्गदर्शन में इंजीनियरिंग की पढाई के बारे में जानकारी ली, प्रयोगशाला में नयी तकनिकी उपकरणों की जानकारी प्राप्त की, जो की छात्र एवं छात्राओ में इंजीनियरिंग की पढाई के प्रति रूचि जागृत करेगी । कार्यक्रम का आयोजन डॉ संतोष कुमार के दिशानिर्देश में किया गया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ दीपक कुमार मंडल , मो. ज्या हुसैन , कुमार सागर , मुकेश कुमार , राजेश कुमार , डॉ धनंजय कुमार ,नीरज कुमार , अभय कुमार तथा अन्य सहकर्मी मौजूद थे।

समस्तीपुर

शर्ट्स सर्किट से लगी आग ,आग लगने से दो बेजुबान पशु की मौत

नया विचार सरायरंजन-शॉर्ट सर्किट की वजह से मवेशी बांधी गई झोपड़ी में लगी आग । आग लगने से दो पशु की झुलसकर हुई मौत । घटना सरायरंजन थाना क्षेत्र के सलहा पासवान टोल वार्ड 17 की है जंहा सलेंद्र पासवान के झोपड़ी जिसमे पशुओं को रखा जाता है वंहा देर रात आग लग गई । आग लगे पर ग्रामीणों की मदद से आज पर काबू पाया गया ।ग्रामीणों की ततपरता से गांव के अन्य घरों को बचा लिया गया ।हालांकि जब आग पर काबू ग्रामीणों ने पा लिया तब जाकर दमकल की गाड़ी पहुंची ।आग लगने की बजह से झोपड़ी में बांधी गई दो पशु (बकरी )की झुलसकर मौत हो गई ।आग लगने की बजह शॉर्ट्स सर्किट बताया जा रहा है । वहीं आग लगने की सूचना पर पहुंची सरायरंजन थाना की 112 की पुलिस ने ग्रामीण सलेंद्र पासवान से आग लगने की जानकारी ली जिसमे शलेन्द्र पासवान ने बताया कि लगभग 12 बजे रात्रि का समय था तभी आग लगने का हल्ला हुआ जब उठे और घर से बाहर निकले तो मेरे ही झोपड़ी में आग लगी हुई थी सभी ग्रामीणों की मदद से आधे घण्टे बाद आग पर काबू पाया गया ।आग बुझ जाने के बाद दमकल की गाड़ी पहुंची ।आग लगने की बजह से दो पशु (बकरी )जिसकी कीमत लगभग 10 हजार रुपया होगी ।साथ ही उसमें रखा पशुओं का चारा भी जलकर राख हो गया ।हालांकि उस झोपड़ी में रह रहे एक मवेशी गाय को बचा लिया गया । वही सरायरंजन थाना अध्यक्ष प्रताप कुमार सिंह का बताना है कि सलहा पासवान टोल वार्ड 17 में आग लगने की सूचना मिली थी सूचना पर पुलिस टीम को भेजे थे ।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Pakistan Blast: धमाके से दहला पाकिस्तान, जामिया हक्कानिया मदरसे में बम विस्फोट, पांच लोगों की मौत

Pakistan Blast: पाकिस्तान के जामिया हक्कानिया मदरसे में बम धमाका हुआ है. बताया जा रहा है कि विस्फोट में पांच लोगों की मौत हो गई है. कई लोगों के घायल होने की भी समाचार है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार (28 फरवरी 2025) को उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत स्थित एक मस्जिद में विस्फोट हुआ है. रिपोर्ट के मुताबिक विस्फोट मदरसे के मुख्य हॉल में हुआ. वहीं विस्फोट के बाद घटना की जांच की जा रही है. शुरुआती जांच में विस्फोट को आत्मघाती हमला बताया जा रहा है. पाकिस्तान के पीएम शाहबाज शरीफ ने धमाके की घटना पर गहरा दुख जाहिर किया है. घायलों को किया गया अस्पताल में भर्ती धमाके को लेकर अभी किसी तरह की बात सामने नहीं आई है. न ही किसी संगठन ने विस्फोट का जिम्मा लिया है. शुरूआती जांच में बस आत्मघाती हमले की बात सामने आ रही है. इधर, विस्फोट के बाद पूरे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है. पुलिस विस्फोट की जांच में जुटी है. The post Pakistan Blast: धमाके से दहला पाकिस्तान, जामिया हक्कानिया मदरसे में बम विस्फोट, पांच लोगों की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Viral Video: पत्नी की प्रताड़ना से तंग होकर पति ने लगाई फांसी, दर्दनाक वीडियो वायरल

Viral Video: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक आईटी कंपनी के रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा ने आत्महत्या कर ली. मानव ने गले में फंदा डालकर खुदकुशी की और मरने से पहले एक लाइव वीडियो रिकॉर्ड किया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इस वीडियो में उन्होंने अपनी पत्नी को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया और पुरुषों के लिए कानून बनाए जाने की मांग भी की. शादी के बाद से ही चल रहा था तनाव मृतक मानव शर्मा आगरा की डिफेंस कॉलोनी में रहते थे और एक प्रतिष्ठित आईटी कंपनी में रिक्रूटमेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत थे. उनके पिता के मुताबिक, मानव की शादी पिछले साल ही हुई थी और वह नौकरी के सिलसिले में पत्नी के साथ मुंबई में रह रहे थे. हालांकि, शादी के कुछ ही महीनों बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गए. उनकी पत्नी अक्सर झगड़ा करती थी और परिवार पर झूठे मुकदमे दर्ज कराने की धमकी देती थी. पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी:सावधान! कहीं आपका बच्चा घंटों मोबाइल से चिपक कर मनोरोगी तो नहीं बन रहा पिता का आरोप है कि मानव की पत्नी के किसी और के साथ संबंध थे और जब मानव को इस बारे में पता चला, तो उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ती चली गई. फरवरी 2025 के अंत में मानव अपनी पत्नी के साथ मुंबई से आगरा लौटा, लेकिन वह तुरंत ही मायके चली गई. इसके बाद मानव पर मानसिक तनाव और बढ़ गया. धमकियों से परेशान होकर उठाया खौफनाक कदम मानव के पिता का कहना है कि बहू के मायके वालों ने भी उसे धमकाया था, जिससे वह और भी ज्यादा परेशान हो गया. इन सब कारणों से अवसाद में आकर मानव ने 24 फरवरी को अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. इससे पहले, मानव ने करीब 6 मिनट 57 सेकंड का एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि वह बहुत ज्यादा मानसिक तनाव में हैं. “पुरुषों के लिए भी कानून बनना चाहिए” – मानव शर्मा अपने आखिरी वीडियो में मानव भावुक होकर कहते हैं, “पापा, मम्मी, अक्कू, सॉरी… अब मैं विदा ले रहा हूं. मैंने पहले भी खुद को खत्म करने की कोशिश की थी, लेकिन अब और नहीं सह सकता. मेरी पत्नी मुझे बहुत प्रताड़ित कर रही है. मर्दों के लिए कोई कानून क्यों नहीं है? पुरुषों के हक में कोई क्यों नहीं बोलता? मर्द भी अकेले हो जाते हैं.” वीडियो में देखा जा सकता है कि मानव फंदे को गले में डालते हुए रो रहे थे और अपनी पीड़ा व्यक्त कर रहे थे. उन्होंने अपने माता-पिता से किसी भी तरह की परेशानी न लेने की अपील की और फिर फांसी लगा ली. WATCH –pic.twitter.com/wo5CtvzqJy — Times Algebra (@TimesAlgebraIND) February 28, 2025 BIG NEWS 🚨 TCS Manager commits sui*cide & shares seven-minute-long heart breaking video. He urges India to ‘think about men’. He blames wife for the extreme decision. His inconsolable father is saying there were repeated threats of false cases from his wife Nikita. “Nikita… pic.twitter.com/ajj8buCvGA — Times Algebra (@TimesAlgebraIND) February 28, 2025 मामले की जांच में जुटी पुलिस घटना के बाद मृतक के पिता ने थाना सदर में शिकायत दर्ज कराई है और बहू व उसके परिवार पर प्रताड़ना और धमकाने का आरोप लगाया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. बेंगलुरु के अतुल सुभाष केस से मिलती-जुलती घटना यह घटना बेंगलुरु के अतुल सुभाष आत्महत्या केस से मिलती-जुलती मानी जा रही है, जिसमें भी पत्नी द्वारा किए गए उत्पीड़न से परेशान होकर एक युवक ने अपनी जान दे दी थी. मानव शर्मा की आत्महत्या ने एक बार फिर वैवाहिक संबंधों में पुरुषों पर होने वाली प्रताड़ना पर बहस छेड़ दी है. उनका दर्दनाक वीडियो कई सवाल खड़े करता है कि क्या पुरुषों के लिए भी सुरक्षा कानून बनाए जाने चाहिए? पुलिस मामले की जांच कर रही है और उम्मीद है कि जल्द ही सच्चाई सामने आएगी. The post Viral Video: पत्नी की प्रताड़ना से तंग होकर पति ने लगाई फांसी, दर्दनाक वीडियो वायरल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मधुबनी में पुराने पेपर मिल की जगह बनेगा नया ग्रीन इंडस्ट्रियल जोन, युवाओं को मिलेगा रोजगार

Bihar News: बिहार के मधुबनी जिला के झंझारपुर में पुराने पेपर मिल की जगह पर एक आधुनिक ग्रीन इंडस्ट्रियल जोन विकसित किया जाएगा. इस परियोजना के तहत प्रथम चरण में 56586 वर्गफीट क्षेत्र में 27.35 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक औद्योगिक सुविधा विकसित की जाएगी. इस नई औद्योगिक पहल से झंझारपुर और आसपास के क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर खुलेंगे और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा. इस बात की जानकारी राज्य के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्र ने सोशल मीडिया पर दी. 56586 वर्ग फीट में बनेगा इंडस्ट्रियल जोन नीतीश मिश्रा ने बताया कि झंझारपुर के लोगों ने 1980 के दशक में पेपर मिल का सपना देखा था, लेकिन कई कारणों की वजह से यह साकार नहीं हो सका. झंझारपुर नगर परिषद क्षेत्र स्थित औद्योगिक क्षेत्र में उसी पुराने पेपर मिल के स्टॉल ग्राउंड पर दो चरणों में मॉडल ग्रीन औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा. इसके तहत उद्योग विभाग ने पुराने पेपर मिल के स्थान पर सत्ताईस करोड़ पैंतीस लाख सत्तर हजार रुपए की लागत से प्रथम चरण में 56586 वर्ग फीट क्षेत्र में मॉडल ग्रीन औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की स्वीकृति दी है. नए औद्योगिक भवनों का होगा निर्माण नीतीश मिश्रा ने बताया कि जल्द ही पुराने पेपर मिल के स्थान पर प्लग एंड प्ले योजना के तहत बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (बियाडा) की जमीन पर नए औद्योगिक भवनों का निर्माण किया जाएगा, जिसमें निवेशक अपनी इकाइयां शुरू कर सकेंगे. प्लग एंड प्ले योजना के तहत निवेशक सीधे अपना उत्पादन शुरू कर सकते हैं, जिससे उद्योगों की स्थापना आसान हो जाएगी. नया विचार प्रीमियम स्टोरी पढ़ें: Mughal Empire : दुष्ट चंगेज खां और तैमूर के वंशज थे मुगल, आश्रय की तलाश में हिंदुस्तान आया था बाबर 252.23 एकड़ जमीन का होगा अधिग्रहण इसके साथ ही बिहार प्रशासन ने नगर परिषद क्षेत्र झंझारपुर में बियाडा की सीमित उपलब्धता के कारण औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार को मंजूरी दे दी है. इसके लिए लोहना (झंझारपुर) में 252.23 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा, ताकि झंझारपुर में औद्योगिक विस्तार किया जा सके. रोजगार के मिलेंगे अवसर इस ग्रीन इंडस्ट्रियल जोन के निर्माण से बाहरी और स्थानीय निवेशकों को आकर्षित करने की योजना है. निवेशकों द्वारा यहां नई इकाइयां स्थापित करने से झंझारपुर के लोगों को अपने ही शहर में बेहतर रोजगार के अवसर मिलेंगे और उन्हें पलायन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. यह भी पढ़ें: Gopalganj News: गोपालगंज में चार बिल्डिंग के लिए जमीन की तलाश, ने मांगी रिपोर्ट, जल्द काम होगा चालू The post मधुबनी में पुराने पेपर मिल की जगह बनेगा नया ग्रीन इंडस्ट्रियल जोन, युवाओं को मिलेगा रोजगार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Akshara Singh Holi Songs: होली के सेलिब्रेशन में डूबी अक्षरा सिंह, आप भी देखें VIDEO

View this post on Instagram A post shared by Akshara singh (@singhakshara) Akshara Singh Holi Songs: भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन अक्षरा सिंह अपने मस्तमौला अंदाज के लिए जानी जाती हैं. एक्ट्रेस अपनी ग्लैमरस अदाओं की वजह से अक्सर सुर्खियां बटोरती है. इन-दिनों अभिनेत्री पर होली के रंग में डूबी हुई हैं, क्योंकि हाल ही में उनका सॉन्ग ‘जोगीरा सा रा रा रा’ रिलीज हुआ है. गाने को 24 घंटे के भीतर ही 1 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं. इसी खुशी को सेलिब्रेट करते हुए भोजपुरी क्वीन ने एक वीडियो डाला, जिसमें वह कार में अपने दोस्तों संग बैठी दिखाई दे रही हैं. वह गाने के लिरिक्स गा रही हैं और हाथों की मदद से डांस कर रही है. इस दौरान एक्ट्रेस ने ब्लू कलर के जैकेट के साथ व्हाइट टॉप और सनग्लासेस कैरी किया है. फैंस उन्हें सेलिब्रेट करता देख काफी खुश है. एक यूजर ने लिखा, ”आप भोजपुरी की क्वीन हो… आपके होली सॉन्ग मजेदार होते हैं.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”अक्षरा जी आप बहुत अच्छी हो और बढ़िया गाती हो.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”होली गानों का मतलब अक्षरा सिंह… क्या गाना है आपका मजा आ गया सुनकर.” ‘जोगीरा सा रा रा रा’ सॉन्ग में अक्षरा के साथ बिग बॉस 13 कंटेस्टेंट विशाल आदित्य सिंह भी है. होली सॉन्ग को संगीत लक्ष्मीकांत एल.के ने दिया है. वहीं लीरिक्स छोटू यादव ने लिखे हैं. प्रोडक्शन का जिम्मा पंकज सोनी ने लिया. नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: Child Mental Health : शिशु हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह The post Akshara Singh Holi Songs: होली के सेलिब्रेशन में डूबी अक्षरा सिंह, आप भी देखें VIDEO appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Shivdeep Lande: आखिरकार शिवदीप लांडे ने किया अपनी नई पारी ऐलान, 4 मार्च से इस बैनर तले बिहार में करेंगे काम

Shivdeep Lande: रियल सिंघम के नाम से मशहूर शिवदीप लांडे ने शुक्रवार को अपनी नई पारी का ऐलान किया. लांडे ‘रन फॉर सेल्फ’ के बैनर तले बिहार में रह कर काम करेंगे. फिलाहल उन्होंने किसी राजनितिक दल में शामिल होने से इंकार किया है. उन्होंने कहा कि उनका आने वाला बिहार की बेहतरी में लगायेंगे. उन्होंने कहा कि बिहार को बदलने के मकसद से वो काम करेंगे. प्रेस वार्ता के दौरान शिवदीप लांडे ने कहा कि वे अपनी नई पहल मुंगेर से 4 मार्च को शुरू करेंगे. उन्होंने मुंगेर से ही आईपीएस सेवा की शुरुआत की थी अब वहीं से नई शुरुआत भी करेंगे. आज लांडे ने अपनी पत्नी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेस में ‘रन फॉर सेल्फ’ नामक बैनर तले अपनी नई पारी की घोषणा की. लांडे ने कहा कि बिहार के युवा देश के हर क्षेत्र में आगे बढकर काम कर रहे हैं. यहां के युवा से सभी को उम्मीदें हैं. इसलिए वे बिहार के युवाओं से मिलने के लिए उनके बीच पहुंच रहे हैं. शिवदीप लांडे ने कहा, “मैं बिहार की दशा और दिशा को सुधरने के लिए निकला हूँ. मैंने खाकी वर्दी छोड़ी है लेकिन अंदर से आज भी खाकी में हूँ. हमें अब सिर्फ बिहार को बदलने के लिए काम करना है.” देखें Video: पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी : औरंगजेब ने आंखें निकलवा दीं, पर छावा संभाजी ने नहीं कुबूल किया इस्लाम, क्या है शिवाजी के बेटे की पूरी कहानी? पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी : सावधान!  कहीं आपका बच्चा घंटों मोबाइल से चिपक कर मनोरोगी तो नहीं बन रहा The post Shivdeep Lande: आखिरकार शिवदीप लांडे ने किया अपनी नई पारी ऐलान, 4 मार्च से इस बैनर तले बिहार में करेंगे काम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Celebrity MasterChef में बेबस दिखी अर्चना गौतम, फर्श पर बैठकर फूट-फूटकर रोई, VIDEO

Celebrity MasterChef: सेलिब्रिटी मास्टरशेफ ने हाल ही में ब्लैक एप्रन वाले खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी चुनौती पेश की. इसमें प्रतियोगियों को रात भर खाना बनाना था. जहां अर्चना गौतम, फैसल शेख, कबिता सिंह और गौरव खन्ना को एक स्पेशल डिस बनानी थी. कबिता और फैसू को स्लो कुकिंग विधि से खाना बनाना था. वहीं अर्चना को फर्मेंटेशन का उपयोग करना था. जैसे ही सेलिब्रिटीज आते हैं, अर्चना आटे को देखकर परेशान हो जाती हैं. वह इस बात पर हैरान लग रही थी कि वह डिश को एक साथ कैसे लाएगी. वहीं कबिता कहती हैं, ‘चुनौती काफी कठिन है, मैंने पहले कभी रात भर खाना नहीं बनाया.’ जबकि फैसू नूडल्स बनाने में काफी तेज थे. View this post on Instagram A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial) अर्चना की टेबल पर जजों को लगता है कि उनकी फिलिंग अच्छी नहीं थी. वह कहते हैं कि एक गलती और वह मास्टरशेफ से एलिमिनेट हो सकती हैं. जैसे तैसे अर्चना डिश कंप्लीट करती हैं, लेकिन जजों को यह पसंद नहीं आता. उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए ये मास्टरशेफ लेवल डिश नहीं है.’ जैसे ही जज अनाउंस करते हैं कि आज कौन जाएगा. अर्चना रोते हुए फर्श पर गिर जाती है. उन्होंने कहा, मैं आज रोना नहीं चाहती थी. नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: Child Mental Health : शिशु हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह The post Celebrity MasterChef में बेबस दिखी अर्चना गौतम, फर्श पर बैठकर फूट-फूटकर रोई, VIDEO appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

1 Rupee Vastu Tips: 1 रुपये के सिक्के से करें यह उपाय, घर में लग जाएगा पैसों का अंबार

1 Rupee Vastu Tips: हर किसी का सपना होता है कि उसके जीवन में खुशहाली और समृद्धि आये.उनके जीवन की समस्याओं का अंत हो जाएं. लेकिन कई बार कुंडली में दोष या घर के वास्तु की खराबी के कारण हमें धन की कमी और परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में अगर हम कुछ खास उपाय करते हैं तो हमारे घर में भी पैसों का अंबार लग जाएगा. आइए जानें 1 रुपये के सिक्के से जुड़े कुछ आसान उपाय जिन्हें करने से घर में पैसों का ढ़ेर लग जाएगा और आप गिनते-गिनते थक जाएंगे. परेशानियों से मिलेगी मुक्ति अगर आप बड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं और उनका हल नहीं निकल पा रहा है तो यह उपाय अपनाएं. एक मुट्ठी साफ चावल में एक रुपये का सिक्का डालें और किसी मंदिर में जाएं. वहां भगवान के सामने अपनी समस्या का निवारण करने की कामना करें और सिक्का मंदिर के किसी कोने में रख आएं. इस उपाय से न केवल आपकी समस्याएं हल होंगी बल्कि घर में सुख-समृद्धि भी आएगी. मां लक्ष्मी की कृपा होगी प्राप्त अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं तो शुक्रवार को माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की विशेष पूजा करें. एक पीतल या मिट्टी के कलश पर केसर से स्वास्तिक का चिह्न बनाएं और उसमें 1 रुपये का सिक्का डालें. फिर उस कलश को एक चौकी पर रखें और हर दिन उसकी विधि विधान से पूजा करें. इस उपाय से घर में धन की कमी दूर होगी और मां लक्ष्मी आप पर प्रसन्न हो जाएगी. भाग्य को जगाने का उपाय अगर आपको ऐसा महसूस हो रहा है कि भाग्य हमेशा आपके साथ नहीं है तो यह उपाय अपनाएं. अपनी जेब में एक मोर पंख और 1 रुपये का सिक्का रखें. यह आसान उपाय करने से आपके भाग्य के द्वार खुलेंगे और सफलता आपके कदमों में होगी।. साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा भी बरसेगी. दरिद्रता और नकारात्मकता दूर करने का उपाय अगर आपके घर में दरिद्रता और नकारात्मकता फैल गई है तो हर शाम घर के मुख्य द्वार के कोने में एक घी का चौमुखी दीया जलाएं. इस दीये में 1 रुपये का सिक्का भी डालें. इस उपाय से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा सुख-शांति आएगी और दरिद्रता दूर होगी. Alos Read : Vastu Tips For Clock Placement: घड़ी को लगाएं सही दिशा में, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा Also Read : Vastu Tips : घर के मंदिर में करें ये दाे बदलाव झट से दूर हाेगी कंगाली Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post 1 Rupee Vastu Tips: 1 रुपये के सिक्के से करें यह उपाय, घर में लग जाएगा पैसों का अंबार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Internships 2025 : इंटर्नशिप करना चाहते हैं? इन संस्थानों में है आवेदन का मौका

Internships 2025 : प्रोफेशनल कोर्स कर रहे युवा, जो इंटर्नशिप करने का मौका तलाश रहे हैं, वे इन संस्थानों की ओर से ऑफर किये जानेवाले इंटर्नशिप प्रोग्राम में शामिल हो सकते हैं. जानें विस्तार से…   मार्केटिंग  संस्थान : ट्रिपल वन सॉल्यूशंसस्थान : वर्क फ्रॉम होमस्टाइपेंड : 3000-10,000 रुपये प्रतिमाहअंतिम तिथि : 19 मार्च, 2025विवरण देखें : internshala.com/i/105eb3 रिक्रूटमेंटसंस्थान : एक्सक्वीसीट इम्प्लोयी मैनिफेस्टस्थान : वर्क फ्रॉम होमस्टाइपेंड : 3000 रुपये प्रतिमाहअंतिम तिथि : 19 मार्च, 2025विवरण देखें : internshala.com/i/a967eb ग्राफिक डिजाइनसंस्थान : डोमिगोस्थान : वर्क फ्रॉम होम  स्टाइपेंड : 8000-10,000 रुपये प्रतिमाहअंतिम तिथि : 6 मार्च, 2025विवरण देखें : internshala.com/i/6746ea इंटीरियर डिजाइन  संस्थान : लिविंग कैसलस्थान : पटनास्टाइपेंड : 4000 रुपये प्रतिमाहअंतिम तिथि : 1 मार्च, 2025विवरण देखें : internshala.com/i/969b54 मार्केट रिसर्च  संस्थान : अनुज डेरी प्राइवेट लिमिटेडस्थान : पटनास्टाइपेंड : 3000-6000 रुपये प्रतिमाहअंतिम तिथि : 15 मार्च, 2025विवरण देखें : internshala.com/i/7c3934 फैशन डिजाइन  संस्थान : एरो आर्मर    स्थान : कोलकातास्टाइपेंड : 5000-10,000 रुपये प्रतिमाहअंतिम तिथि : 9 मार्च, 2025विवरण देखें : internshala.com/i/4d0461 कंटेंट राइटिंग  संस्थान : टर्न टर्टलस्थान : कोलकातास्टाइपेंड : 5000 रुपये प्रतिमाहअंतिम तिथि : 17 मार्च, 2025विवरण देखें : internshala.com/i/8fa230 The post Internships 2025 : इंटर्नशिप करना चाहते हैं? इन संस्थानों में है आवेदन का मौका appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top