Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: गायनी विभाग में लगी आग, वार्ड में धुआं भरने मची अफरातफरी

Dhanbad News: शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) के गायनी विभाग के कार्यालय में रविवार देर शाम करीब 7.30 बजे आग लग गयी. घटना से कार्यालय में रखे कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जल गये. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. शॉर्ट सर्किट होने की संभावना जतायी जा रही है. इस दौरान गायनी वार्ड में धुआं भरने से मरीजों में अफरातफरी मच गयी. स्थिति को देखते हुए मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. इधर, सूचना मिलते ही अस्पताल प्रबंधन सक्रिय हो गया. अस्पताल अधीक्षक डॉ डीके गिंदौरिया ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिये हैं. उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच की जायेगी. घटना में लापरवाही पायी गयी, तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जायेगी. मरीजों को दूसरे वार्डों में किया गया शिफ्ट प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शनिवार की शाम साढ़े सात बजे कार्यालय से धुआं उठते देख कर्मियों ने अस्पताल प्रबंधन को सूचना दी. इसके बाद फायर सेफ्टी उपकरणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया. जब तक आग बुझायी गयी, तब तक आग बुझायी गयी, कई दस्तावेज जल चुके थे. घटना के बाद गायनी वार्ड के मरीजों को अन्य वार्डों में शिफ्ट कर दिया गया है. कार्यालय में रखे हुए थे कई महत्वपूर्ण दस्तावेज गायनी विभाग के कार्यालय में विभाग से संबंधित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे. कई महत्वपूर्ण फाइलें भी वहां थीं, जो जल गयीं. मरीजों के रिकॉर्ड, प्रशासनिक दस्तावेज, विभागीय पत्राचार और यौन शोषण से जुड़े मामलों के पीड़ितों के रिकॉर्ड आदि थे. सोमवार को होगा नुकसान का आकलन अस्पताल प्रबंधन की ओर से बताया गया कि सोमवार को जले हुए दस्तावेजों का आकलन किया जायेगा. साथ ही, भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो. इसके लिए फायर सेफ्टी व्यवस्था की समीक्षा भी की जायेगी. The post Dhanbad News: गायनी विभाग में लगी आग, वार्ड में धुआं भरने मची अफरातफरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bhagalpur news मथुरापुर संथाली टोला में सोहराय पर्व संपन्न

कहलगांव मथुरापुर संथाली टोला में शनिवार को आदिवासी समाज का प्रमुख पर्व बधना उर्फ सोहराय उल्लास से मनाया गया. यह पर्व प्रकृति, पशुधन तथा भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक माना जाता है. पर्व के पहले दिन “ऊम” पर गांव के बाहर गोदखान पूजा कर मुर्गे की बलि दी गयी और खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया. दूसरे दिन “ढाका” में घरों और गोहाल में पारंपरिक चित्र बनाये गये तथा गोहाल की पूजा हुई. तीसरे दिन “खून” में पशुओं को धान की बालियों की माला से सजा कर ढोल-नगाड़ों से रस्म निभायी गयी. चौथे दिन “जाली” पर आपसी मिलन और नृत्य-संगीत हुआ. पांचवें दिन “हाकु काटकोम” में सामूहिक रूप से मछली पकड़ कर भोज का आयोजन किया गया. छठे और अंतिम दिन “सकरात” (मकर संक्रांति) पर पारंपरिक शिकार स्पोर्ट्सा गया. सोहराय पर्व को भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक माना जाता है. मान्यता है कि भाई बहन को अपने घर आने का निमंत्रण देता है, जो एक लोककथा से जुड़ी परंपरा है. मौके पर मांझी, हाड़ाम, निशु मुर्मू, नायकी, लाले हांसदा, गोडेत, सोम, हांसदा, प्राणिक, राम लखन हांसदा, जोग मांझी, मंगल सोरेन, सामाजिक कार्यकर्ता कारण मुर्मू, शिव शंकर सोरेन, सुनील सोरेन सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. महाशिवरात्रि पर फूलों की होली व कई धार्मिक कार्यक्रम कहलगांव प्रखंड के उत्तरवाहिनी गंगा के तट स्थित बाबा बटेश्वर नाथ धाम में महाशिवरात्रि पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा. केंद्रीय रेलवे रेलयात्री संघ के अध्यक्ष विष्णु खेतान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में इन कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए एक विस्तृत योजना तैयार की गयी है. रेलवे रेलयात्री संघ के अध्यक्ष ने बताया कि 14 फरवरी से मंदिर परिसर में 24 घंटे का अखंड संकीर्तन और रामचरितमानस पाठ का शुभारंभ होगा. मंदिर परिसर में साफ-सफाई, रंग रोगन कार्यों को युद्ध स्तर पर पूरा किया जा रहा है. महाशिवरात्रि पर मंदिर परिसर को फूलों से सजाया जायेगा. महाशिवरात्रि पर बाबा का रुद्राभिषेक, भव्य शृंगार, छप्पन भोग, फूलों की होली और विशाल भंडारा होगा. मंदिर परिसर में एंबुलेंस और व्हीलचेयर की विशेष व्यवस्था की गयी है. The post Bhagalpur news मथुरापुर संथाली टोला में सोहराय पर्व संपन्न appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आज का लव राशिफल: प्रपोज डे पर किसे मिलेगा पार्टनर का साथ, जानें किसे सताएगी क्रश की याद

Aaj Ka Love Rashifal 08 February 2026: आज चंद्रमा शुक्र की राशि तुला में गोचर कर रहे हैं, जो प्रेम संबंधों में संतुलन और आकर्षण का संचार करेंगे. ग्रहों की स्थिति देखें तो मकर राशि में सूर्य और मंगल की ऊर्जा बनी हुई है, जबकि कुंभ राशि में शुक्र, बुध और राहु की त्रिग्रही युति प्रेम में नवीनता और कभी-कभी भ्रम की स्थिति पैदा कर रही है. देवगुरु बृहस्पति मिथुन में बैठकर रिश्तों में समझदारी बढ़ा रहे हैं, वहीं शनि मीन में और केतु सिंह राशि में स्थित होकर प्रेम की परीक्षा ले रहे हैं. मेष राशि (Aries): मकर राशि में बैठा मंगल आपकी राशि पर दृष्टि डाल रहा है, जिससे स्वभाव में थोड़ा गुस्सा रह सकता है. प्रेमी के साथ फोन पर बात करते समय आपकी आवाज में कठोरता आ सकती है, जिससे अनबन होने की संभावना है. प्रपोज डे पर पार्टनर के साथ डिनर का प्लान करें. उन्हें उनकी पसंद का उपहार देने से रिश्तों का तनाव कम होगा और नजदीकियां बढ़ेंगी. वृषभ राशि (Taurus): आपकी राशि के स्वामी शुक्र आज कुंभ राशि में राहु के साथ गोचर कर रहे हैं. प्रपोज डे पर आपको अपनी गर्लफ्रेंड का फोन आ सकता है, जिसमें वे आपसे मिलने की जिद करेंगी. रोमांस के लिए आज का दिन बेहतरीन है, लेकिन बातचीत के दौरान पुराने विवाद न उठाएं, वरना मानसिक टेंशन बढ़ सकती है. मिथुन राशि: (Gemini): मिथुन राशि में विराजमान देवगुरु बृहस्पति आपकी लव लाइफ में आज सुखद बदलाव लाएंगे. प्रपोज डे पर पार्टनर के साथ आपकी आपसी समझ बहुत गहरी होगी. हालांकि, कुंभ के बुध-राहु के कारण पार्टनर का फोन समय पर नहीं आने की वजह से आप दोपहर में थोड़े टेंशन में रह सकते हैं, धैर्य बनाए रखें. सिंगल्स को प्रपोज डे के दिन क्रश की याद आ सकती है. कर्क राशि (Cancer): चंद्रमा आज तुला राशि में रहकर आपके प्रेम जीवन में सुकून लाएंगे. प्रपोज डे पर आप अपने पार्टनर के प्रति बहुत अधिक भावुक महसूस करेंगे. प्रेमी-प्रेमिका आज साथ मिलकर कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं. शाम को रोमांटिक डिनर पर जाना आपके रिश्ते में नई ताजगी भर देगा. सिंह राशि (Leo): आपकी राशि में स्थित केतु और सप्तम भाव में शुक्र-राहु की स्थिति आज रिश्तों में उतार-चढ़ाव ला सकती है. पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर फोन पर तीखी अनबन हो सकती है. शक करने के बजाय स्पष्ट बातचीत करें. प्रपोज डे पर आपको थोड़ा झुकना पड़ सकता है. प्रपोज डे के दिन पार्टनर के साथ डिनर प्लान करें और उनके पसंद का गिफ्ट दें. जिससे आप दोनों के बीच रोमांस को बच रहेगा. कन्या राशि (Virgo): चंद्रमा का तुला राशि में होना आपके संवाद कौशल को बढ़ाएगा. आज आप अपनी मीठी बातों से पार्टनर का दिल जीत लेंगे. गर्लफ्रेंड का फोन आने से आपका मन सारा दिन उत्साहित रहेगा. रात के समय पार्टनर के साथ डिनर और लंबी बातचीत का योग बन रहा है. तुला राशि (Libra): चंद्रमा आज आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे प्रपोज डे पर आपके आकर्षण में वृद्धि होगी. यदि काफी समय से पार्टनर का फोन नहीं आने के कारण आप टेंशन में थे, तो आज वह चिंता दूर होगी. पार्टनर खुद पहल करके आपसे बात करेगा और रोमांस के भरपूर अवसर मिलेंगे. वृश्चिक राशि (Scorpio): मकर के मंगल की स्थिति प्रेम संबंधों में जोश और जुनून बढ़ाएगी. आज आप अपने पार्टनर के साथ बहुत अधिक समय बिताने की कोशिश करेंगे. प्रपोज प्रेमी-प्रेमिका के बीच आज उपहारों का आदान-प्रदान हो सकता है. शाम को किसी अच्छे रेस्टोरेंट में डिनर पर जाने से आपके बीच का प्यार और बढ़ेगा. धनु राशि (Sagittarius): बृहस्पति की शुभ दृष्टि के कारण प्रपोज डे पर लव लाइफ में आज खुशियां बनी रहेंगी. पार्टनर के साथ आपकी ट्यूनिंग बहुत शानदार रहेगी. आज आप घंटों फोन पर अपने पार्टनर से भविष्य के सपने साझा करेंगे. रोमांस के मामले में आज का दिन आपके लिए यादगार साबित होगा. मकर राशि (Capricorn): सूर्य और मंगल आपकी राशि में मौजूद हैं, जो आपको थोड़ा जिद्दी बना सकते हैं. प्रपोज डे के दिन काम की व्यस्तता या किसी बाहरी तनाव के कारण प्रेमी के साथ फोन पर अनबन हो सकती है. तनाव को दूर करने के लिए प्रपोज डे पर शाम को पार्टनर के साथ बाहर डिनर पर जाएं और उन्हें विशेष महसूस कराएं. कुंभ राशि (Aquarius): आपकी राशि में शुक्र, बुध और राहु की युति प्रेम में अत्यधिक आकर्षण पैदा कर रही है. आज प्रपोज डे पर आचानक आपकी गर्लफ्रेंड का फोन आ सकता है, जिससे आप खुशी से झूम उठेंगे. हालांकि, राहु के प्रभाव से बातचीत में कोई गलतफहमी न होने दें. शाम का समय रोमांस और मस्ती से भरा रहेगा. मीन राशि: (Pisces): शनि आपकी राशि में गोचर कर रहे हैं, जो रिश्तों में थोड़ी गंभीरता और दूरी ला सकते हैं. आज पार्टनर का फोन नहीं आने के कारण आप सारा दिन टेंशन में रह सकते हैं और मन उदास रहेगा. नकारात्मक सोच को खुद पर हावी न होने दें. आज प्रपोज डे के दिन पार्टनर को पसंद का गिफ्ट देकर प्रपोज करें और डिनर प्लान करें. शाम तक स्थितियां सामान्य हो जाएंगी. ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभवMo- +91 8620920581 Also Read:- प्रपोज डे से वैलेंटाइन डे तक, क्या लव लाइफ में खिलेंगे प्रेम के फूल? जानें क्या कहती है आपकी राशि Also Read:- कुंभ राशि में चार ग्रहों का महाजाल, इस वेलेंटाइन वीक में किसका खिलेगा प्यार का फूल और किसका टूटेगा दिल! The post आज का लव राशिफल: प्रपोज डे पर किसे मिलेगा पार्टनर का साथ, जानें किसे सताएगी क्रश की याद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आज का राशिफल: इन 5 राशि वालों रहें सावधान, जानें करियर-धन और सेहत का हाल

Aaj Ka Rashifal 08 February 2026: ग्रहों की स्थिति देखें तो सूर्य और मंगल मकर राशि में गोचर कर रहे हैं. चंद्रमा तुला राशि में विराजमान हैं. बुध, शुक्र और राहु कुंभ राशि में एक साथ हैं. देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में और केतु सिंह राशि में मौजूद हैं. आज का राशिफल. मेष राशि – आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है. सप्तम भाव के चंद्रमा और दशम के सूर्य-मंगल के प्रभाव से आपके अच्छे कामों की वाहवाही होगी और जन समर्थन में इजाफा होगा. विद्यार्थियों को बृहस्पति की कृपा से सफलता मिलने से परिवार के सदस्य प्रसन्न रहेंगे. जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता रहेगी, आप उनके साथ भविष्य की सुखद योजनाएं साझा करेंगे. सेहत के मामले में दिन उत्तम है, मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी, फिर भी धूल-मिट्टी से बचाव करें.शुभ अंक-6 शुभ रंग- जामुनी वृषभ राशि – आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है. छठे भाव के चंद्रमा के कारण किसी भी योजना में जल्दबाजी में धन लगाने से बचना होगा. मकर के शुक्र और बुध-राहु की स्थिति को देखते हुए आप परिवार के साथ मिलकर मांगलिक कार्यक्रम की योजना बना सकते हैं. प्रेम संबंधों में आज गंभीरता बनी रहेगी, पार्टनर के साथ किसी विषय पर लंबी और सार्थक चर्चा हो सकती है. पेट से जुड़ी छोटी-मोटी समस्या परेशान कर सकती है, इसलिए संतुलित आहार लें और योग को समय दें.शुभ अंक-9 शुभ रंग- पीला मिथुन राशि – आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है. आपकी राशि में बैठे बृहस्पति और पंचम भाव के चंद्रमा के कारण आप अच्छे मूड में रहेंगे और कार्यक्षेत्र की जरूरी सूचनाओं को पूरा करेंगे. संतान पक्ष से कोई खुशसमाचारी सुनने को मिल सकती है. लव लाइफ के लिए दिन शानदार है, पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिताने का अवसर मिलेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन आलस्य को त्याग कर सक्रिय रहने का प्रयास करें.शुभ अंक-1 शुभ रंग- हरा कर्क राशि – आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है. चतुर्थ भाव के चंद्रमा और नवम के शनि के कारण वातावरण खुशनुमा रहेगा जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा. आप अपने परिवार के किसी सदस्य से मन की समस्याओं को साझा कर बोझ हल्का महसूस करेंगे. रिश्तों में नयापन आएगा, जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा और आपसी तालमेल गहरा होगा. मानसिक रूप से काफी शांति महसूस करेंगे, फिर भी गले या कफ की समस्या के प्रति सावधान रहें.शुभ अंक- 7 शुभ रंग- नीला सिंह राशि – आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहेगा. तृतीय भाव के चंद्रमा और लग्न के केतु के प्रभाव से आप कार्यक्षेत्र में बदलाव की योजना बना सकते हैं. षष्ठ भाव के सूर्य की कृपा से पुरानी शारीरिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा और किसी अच्छे डॉक्टर का परामर्श लाभकारी रहेगा. पार्टनर के साथ रिश्तों में स्पष्टता बनाए रखें, किसी भी गलतफहमी को तुरंत बातचीत से सुलझा लें. स्वास्थ्य में सुधार होगा, पुरानी बीमारियों से राहत मिलेगी, बस अपने गुस्से पर काबू रखें.शुभ अंक-3 शुभ रंग- केसरिया ये भी पढें:- आज का लव राशिफल: प्रपोज डे पर किसे मिलेगा पार्टनर का साथ, जानें किसे सताएगी क्रश की याद कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है. द्वितीय भाव के चंद्रमा और षष्ठ के राहु-बुध के कारण बेवजह की चिंताएं रहेंगी. आप थोड़े परेशान तो रहेंगे लेकिन अंततः अपने विवेक से मन को समझा ही लेंगे. धन संचय में सफलता मिलेगी. पार्टनर के साथ छोटी यात्रा पर जाने का योग है, जिससे मानसिक तनाव कम होगा और प्रेम बढ़ेगा. मानसिक बेचैनी के कारण नींद आने में समस्या हो सकती है, रात में हल्का संगीत सुनना फायदेमंद होगा.शुभ अंक- 9 शुभ रंग- भूरा तुला राशि – आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है. आपकी राशि में चंद्रमा होने से व्यक्तिगत जीवन में चल रही समस्याओं को लेकर आप परेशान रहेंगे. कुंभ के शुक्र के प्रभाव से जीवनसाथी के साथ झड़प हो सकती है, इसलिए वाणी पर संयम रखें. संतान के भविष्य का फैसला लेंगे. दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, शांति बनाए रखें और पार्टनर की बातों को नजरअंदाज न करें. सिरदर्द या माइग्रेन की समस्या उभर सकती है, पर्याप्त पानी पिएं और ठंडी चीजों से दूर रहें.शुभ अंक-1 शुभ रंग- लाल वृश्चिक राशि – आज सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा. द्वादश चंद्रमा के बावजूद मकर के मंगल की शुभ दृष्टि से किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी जिससे मन प्रसन्न रहेगा. बिजनेस में पहले दिया गया उधार वापस मिल सकता है, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी, पार्टनर के साथ पुरानी यादें साझा करने से भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा. स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है, पैरों में दर्द या मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या हो सकती है.शुभ अंक-5 शुभ रंग- नारंगी धनु राशि – आज का दिन कुछ चुनौतियां लेकर आएगा. एकादश चंद्रमा और कुंभ के राहु के कारण साझेदारी के व्यवसाय में पार्टनर धोखा दे सकता है, सतर्क रहें. व्यापारिक मामलों में अवरोध पैदा हो सकते हैं, लेकिन गृहस्थ जीवन में बृहस्पति की कृपा से सामंजस्य बना रहेगा. लव लाइफ में स्थिरता रहेगी, पार्टनर आपकी कार्यक्षेत्र की परेशानियों को समझने में मदद करेगा. स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें, लीवर या यूरिन से संबंधित छोटी समस्या हो सकती है.शुभ अंक-9 शुभ रंग- आसमानी मकर राशि – आज का दिन निवेश से फायदा दिलाने वाला रहेगा. आपकी राशि में सूर्य-मंगल और दशम चंद्रमा के प्रभाव से कामकाज के सिलसिले में मित्र के साथ यात्रा पर जा सकते हैं. विद्यार्थी पढ़ाई छोड़कर मौज-मस्ती में समय बिताएंगे, जिससे माता-पिता चिंतित हो सकते हैं. पार्टनर के साथ रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी, आप उनके लिए कोई कीमती उपहार खरीद सकते हैं. शारीरिक ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा, लेकिन हड्डियों के दर्द के प्रति सचेत रहना आवश्यक है.शुभ अंक-2 शुभ रंग- सफेद कुंभ राशि – आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा. आपकी राशि में बुध, शुक्र और राहु की युति से मानसिक द्वंद्व बना रहेगा. परिवार में सुख-शांति तो रहेगी लेकिन नवम चंद्रमा के कारण माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा. स्वास्थ्य बिगड़ने पर डॉक्टरी परामर्श तुरंत लें. प्रेम जीवन में नया उत्साह

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मेष राशिफल 08 फरवरी 2026: प्रपोज डे पर खत्म होगी रिश्तों की कड़वाहट, सिंगल्स को मिलेगा कोई खास

Aaj Ka Mesh Rashifal 08 Febuary 2026: मेष राशि (Aries)- तुला का चंद्रमा और मकर का मंगल आपको सामाजिक रूप से एक्टिव और साहसी बनाएंगे. सोशल वर्क या समाज सेवा से जुड़े युवाओं के लिए आज का दिन शानदार है. आपके काम की हर तरफ वाहवाही होगी और लोगों का सपोर्ट मिलेगा. स्टूडेंट्स को परीक्षा या प्रोजेक्ट में सफलता मिलने से घरवाले काफी खुश रहेंगे. आज का राशिफल. करियर-बिजनेस: मकर राशि में स्थित मंगल और सूर्य आपके दसवें (कर्म) भाव को अत्यंत ऊर्जावान बना रहे हैं, जिससे समाज सेवा या पॉलिटिक्स से जुड़े युवाओं का वर्चस्व बढ़ेगा. व्यापार में आज आपकी रणनीतियां विरोधियों को पस्त कर देंगी और किसी नए प्रोजेक्ट में बड़ी सफलता मिलने के प्रबल योग हैं. लव लाइफ: तुला का चंद्रमा आपके सातवें भाव में गोचर कर रहे हैं, जो रिश्तों में संतुलन लाएगा. पार्टनर के साथ पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी और आप उनके साथ किसी सामाजिक समारोह में जाकर गौरवान्वित महसूस करेंगे. प्रपोज डे पर सिंगल युवाओं को आज किसी खास व्यक्ति के प्रति आकर्षण महसूस हो सकता है. प्रपोज डे पर तुला का चंद्रमा आपको भावुक कर सकता है, वहीं सूर्य और मंगल की युति पार्टनर को आक्रामक बना सकती है. हेल्थ: मंगल की उच्च ऊर्जा के कारण आप खुद को ‘सुपर एक्टिव’ महसूस करेंगे, लेकिन मांसपेशियों में खिंचाव या सिरदर्द की समस्या हो सकती है. आज भारी शारीरिक श्रम करने से बचें और शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए तरल पदार्थों का सेवन अधिक करें. सावधानी: सफलता के जोश में आकर अपने सहयोगियों या जूनियर्स का अपमान न करें. उपाय: हनुमान जी को गुड़-चने का भोग लगाएं और लाल चंदन का तिलक लगाएं. शुभ अंक-6. शुभ रंग- जामुनी ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभवMo- +91 8620920581 Also Read:- पंचांग 8 फरवरी 2026: आज है भानू और रथ सप्तमी व्रत, जानें शुभ समय, राहू काल-पूजा टाइम Also Read:- प्रपोज डे से वैलेंटाइन डे तक, क्या लव लाइफ में खिलेंगे प्रेम के फूल? जानें क्या कहती है आपकी राशि The post मेष राशिफल 08 फरवरी 2026: प्रपोज डे पर खत्म होगी रिश्तों की कड़वाहट, सिंगल्स को मिलेगा कोई खास appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

वृषभ राशिफल 08 फरवरी 2026: प्रपोज डे पर लव लाइफ में बढेगा उलझन, प्रपोज करने का निर्णय सोच-समझकर लें

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 08 Febuary 2026: वृषभ राशि(Taurus)-राशि स्वामी शुक्र का कुंभ में होना आपको करियर के प्रति महत्वाकांक्षी बनाएगा, पर जल्दबाजी से बचें. आज का दिन आपके लिए खास है. निवेश के मामले में सतर्क रहें और किसी भी ‘क्विक मनी’ स्कीम में पैसा लगाने की जल्दबाजी न करें. घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम या पार्टी की प्लानिंग बन सकती है जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा. आज का राशिफल. करियर-बिजनेस: राशि स्वामी शुक्र का कुंभ में राहु के साथ होना आपके करियर की महत्वाकांक्षाओं को बढ़ाएगा, लेकिन जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसानदेह हो सकता है. बिजनेस में आज किसी भी ‘क्विक मनी’ या शॉर्टकट वाली स्कीम में निवेश करने से बचें, क्योंकि राहु भ्रम पैदा कर सकता है. लव लाइफ: घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम या पार्टी की योजना बनेगी. जिससे पार्टनर के साथ आपके संबंध मधुर होंगे. शुक्र का प्रभाव आपके व्यक्तित्व में आकर्षण लाएगा, जिससे दांपत्य जीवन में नई ताजगी महसूस होगी. अविवाहितों के लिए विवाह की बात आगे बढ़ सकती है. प्रपोज डे पर सिंगल लोगों को किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है. कुंभ में शुक्र के साथ राहु के स्थित रहने के कारण मन में उलझन पैदा कर सकती है, इसलिए प्रपोज करने का निर्णय सोच-समझकर लें. हेल्थ: कुंभ के ग्रहों के कारण पैरों में दर्द या नसों में तनाव महसूस हो सकता है. मानसिक रूप से आप थोड़े विचलित रह सकते हैं, इसलिए आज प्रकृति के करीब समय बिताना या लंबी सैर पर जाना आपकी सेहत के लिए बहुत लाभकारी सिद्ध होगा. सावधानी: निवेश के मामलों में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह के बिना आगे न बढ़ें. उपाय: “ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:” का जाप करें और सफेद रेशमी वस्त्र का दान करें. शुभ अंक- 9. शुभ रंग- पीला ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभवMo- +91 8620920581 Also Read:- पंचांग 8 फरवरी 2026: आज है भानू और रथ सप्तमी व्रत, जानें शुभ समय, राहू काल-पूजा टाइम Also Read:- प्रपोज डे से वैलेंटाइन डे तक, क्या लव लाइफ में खिलेंगे प्रेम के फूल? जानें क्या कहती है आपकी राशि The post वृषभ राशिफल 08 फरवरी 2026: प्रपोज डे पर लव लाइफ में बढेगा उलझन, प्रपोज करने का निर्णय सोच-समझकर लें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कर्क राशिफल 08 फरवरी 2026: आज का दिन रहेगा सुखमय, जानें प्रपोज डे पर लव लाइफ का हाल

Aaj Ka Kark Rashifal 08 Febuary 2026: कर्क (Cancer)- चंद्रमा की स्थिति और गुरु की दृष्टि आपके आसपास की नकारात्मकता को खत्म करेगी. आज का दिन आपके लिए बहुत शांतिपूर्ण और सुखमय रहेगा. चारों तरफ का माहौल अच्छा होने से मन प्रसन्न रहेगा. अगर मन में कोई परेशानी चल रही है, तो उसे अपने किसी भरोसेमंद फैमिली मेंबर से शेयर करें, दिल हल्का होगा और समाधान भी मिलेगा. आज का राशिफल. करियर-बिजनेस: चंद्रमा की चतुर्थ स्थिति और गुरु की नौवीं दृष्टि आपके कार्यक्षेत्र से नकारात्मकता को पूरी तरह खत्म कर देगी. ऑफिस में जो लोग आपके खिलाफ थे, वे भी आज आपके सहयोग में खड़े नजर आएंगे. प्रशासनी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को आज अपनी पढ़ाई में बड़ा सुधार महसूस होगा. लव लाइफ: आज आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे. प्रपोज डे पर पार्टनर के साथ बहुत ही भावुक और गहरा जुड़ाव महसूस करेंगे. अगर मन में कोई पुरानी टीस है, तो उसे आज अपने साथी से शेयर करें. गुरु की कृपा से समाधान मिलेगा और रिश्ता पहले से अधिक मजबूत हो जाएगा. प्रपोज डे पर तुला राशि में स्तिथ चंद्रमा के प्रभाव से सिंगल्स को आज अपनी पुरानी क्रश का फोन या संदेश आ सकता है. हालांकि, कुंभ राशि में शुक्र और राहु के मिलन के कारण बातचीत के दौरान भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है, इसलिए सावधानी बरतें हेल्थ: सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन चंद्रमा के प्रभाव से सर्दी-जुकाम की हल्की आशंका है. ठंडी चीजों के सेवन से बचें. मानसिक शांति के लिए आज घर के बड़ों के साथ समय बिताना आपकी ‘मेंटल हेल्थ’ के लिए किसी टॉनिक की तरह काम करेगा. सावधानी: किसी अनजान व्यक्ति की बातों में आकर परिवार के सदस्यों पर संदेह न करें. उपाय: शिवलिंग पर अक्षत (साबुत चावल) और जल अर्पित करें. शुभ अंक- 7. शुभ रंग- नीला ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभवMo- +91 8620920581 Also Read:- पंचांग 8 फरवरी 2026: आज है भानू और रथ सप्तमी व्रत, जानें शुभ समय, राहू काल-पूजा टाइम Also Read:- प्रपोज डे से वैलेंटाइन डे तक, क्या लव लाइफ में खिलेंगे प्रेम के फूल? जानें क्या कहती है आपकी राशि The post कर्क राशिफल 08 फरवरी 2026: आज का दिन रहेगा सुखमय, जानें प्रपोज डे पर लव लाइफ का हाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मिथुन राशिफल 08 फरवरी 2026: लव लाइफ रहेगी बेहद खास, प्रपोज डे पर पार्टनर संग बिताएंगे यादगार पल

Aaj Ka Mithun Rashifal 08 Febuary 2026: मिथुन (Gemini)- बुध और गुरु का शुभ योग आपको अच्छी समाचार और पॉजिटिव वाइब्स देगा. आज आपका मूड बहुत बढ़िया रहने वाला है. आप अपनी स्मार्टनेस से ऑफिस या कॉलेज के पेंडिंग काम आसानी से निपटा लेंगे. संतान या छोटे भाई-बहनों की ओर से कोई बड़ी खुशसमाचारी मिल सकती है, जिससे आपकी खुशी दोगुनी हो जाएगी. आज का राशिफल. करियर-बिजनेस: बुध और गुरु का शुभ योग आपके बौद्धिक कौशल को निखारेगा, जिससे ऑफिस या कॉलेज के कठिन काम भी आप चुटकियों में निपटा लेंगे. व्यापार में आज नई नेटवर्किंग से लाभ होगा और जो युवा लेखन या मीडिया से जुड़े हैं, उन्हें आज कोई बड़ा अवसर या पुरस्कार मिल सकता है. लव लाइफ: संतान या छोटे भाई-बहनों की ओर से कोई सुखद समाचार मिलने से घर में उत्सव का माहौल रहेगा, जिसका सकारात्मक असर आपकी लव लाइफ पर भी पड़ेगा. प्रपोज डे पर पार्टनर के साथ वैचारिक तालमेल बहुत अच्छा रहेगा और आप दोनों किसी रोमांटिक जगह पर जाने की योजना बना सकते हैं. प्रपोज डे के दिन सिंगल्स को पुरानी प्रेमिका की याद सता सकती है. तुला में स्तिथ चन्द्रमा के प्रभाव से भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरुरी है. हेल्थ: स्वास्थ्य के लिहाज से दिन उत्तम है, लेकिन बुध की स्थिति के कारण त्वचा में थोड़ी एलर्जी या शुष्कता महसूस हो सकती है. दिनभर भागदौड़ के बावजूद आप मानसिक रूप से काफी प्रसन्न और ऊर्जावान रहेंगे, बस बाहर के खुले भोजन से परहेज करें. सावधानी: अति-उत्साह में आकर अपनी गुप्त कार्ययोजना किसी से साझा न करें. उपाय: भगवान गणेश को दूर्वा चढ़ाएं और गाय को हरा चारा खिलाएं. शुभ अंक-1. शुभ रंग- हरा ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभवMo- +91 8620920581 Also Read:- पंचांग 8 फरवरी 2026: आज है भानू और रथ सप्तमी व्रत, जानें शुभ समय, राहू काल-पूजा टाइम Also Read:- प्रपोज डे से वैलेंटाइन डे तक, क्या लव लाइफ में खिलेंगे प्रेम के फूल? जानें क्या कहती है आपकी राशि The post मिथुन राशिफल 08 फरवरी 2026: लव लाइफ रहेगी बेहद खास, प्रपोज डे पर पार्टनर संग बिताएंगे यादगार पल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

तुला राशिफल 08 फरवरी 2026: आज का दिन रहेगा सामान्य, प्रपोज डे पर पार्टनर से हो सकती है बहस

Aaj Ka Tula Rashifal 08 Febuary 2026: तुला (Libra)– चंद्रमा आपकी ही राशि में गोचर कर रहा है, जो भावनाओं और रिश्तों पर जोर देगा. आज का दिन सामान्य रहेगा. पर्सनल लाइफ की कुछ समस्याओं को लेकर आप थोड़े तनाव में रह सकते हैं. पार्टनर के साथ छोटी-मोटी बहस होने की संभावना है, इसलिए चुप रहना ही बेहतर है. बच्चों या छोटे भाई-बहनों के फ्यूचर के लिए कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं. आज का राशिफल. करियर-बिजनेस: चंद्रमा आपकी ही राशि में है, जिससे आपका व्यक्तित्व बहुत प्रभावशाली रहेगा. कार्यक्षेत्र में आप टीम वर्क पर जोर देंगे और सबको साथ लेकर चलने की कला से सफल होंगे. बिजनेस में नए ग्राहकों से जुड़ने का मौका मिलेगा, लेकिन पार्टनरशिप के मामलों में पारदर्शिता रखना जरूरी है. लव लाइफ: प्रपोज डे पर आपकी राशि में चंद्रमा के गोचर से आप काफी भावुक रहेंगे. आज आप छोटी-छोटी बातों को दिल से लगा सकते हैं. पार्टनर के साथ किसी बात पर बहस होने की संभावना है, इसलिए चुप रहकर परिस्थिति को संभालना ही बुद्धिमानी होगी. प्रपोज डे पर पार्टनर को डिनर पर ले जाकर अपनी भावनाओं को व्यक्त करने से आपकी लव लाइफ खुशनुमा हो जाएगी. कपल्स आज लव लाइफ को लेकर सतर्क रहें. कपल्स आज अपनी लव लाइफ को लेकर सतर्क रहें. चंद्रमा के प्रभाव से पार्टनर को ‘मूड स्विंग्स’ हो सकते हैं, जिससे रिश्तों में तनाव की संभावना है. हेल्थ: सेहत सामान्य रहेगी. आज आपको अपनी किडनी और यूरिनरी हेल्थ के प्रति सावधान रहना चाहिए और खूब पानी पीना चाहिए. फिट रहने के लिए संगीत सुनना या हल्के व्यायाम करना आपके लिए बेहतर होगा. शाम को बच्चों या छोटे भाई-बहनों के साथ समय बिताने से तनाव कम होगा. सावधानी: पर्सनल लाइफ के तनाव को ऑफिस के काम पर हावी न होने दें. उपाय: मंदिर में कपूर का दान करें और श्री सूक्त का पाठ करें. शुभ अंक- 1. शुभ रंग- लाल ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभवMo- +91 8620920581 Also Read:- पंचांग 8 फरवरी 2026: आज है भानू और रथ सप्तमी व्रत, जानें शुभ समय, राहू काल-पूजा टाइम Also Read:- प्रपोज डे से वैलेंटाइन डे तक, क्या लव लाइफ में खिलेंगे प्रेम के फूल? जानें क्या कहती है आपकी राशि The post तुला राशिफल 08 फरवरी 2026: आज का दिन रहेगा सामान्य, प्रपोज डे पर पार्टनर से हो सकती है बहस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कन्या राशिफल 08 फरवरी 2026: आज का दिन रहेगा चुनौतीपूर्ण, ‘प्रपोज’ डे पर रिश्तों में बढ़ सकती हैं दूरियां

Aaj Ka Kanya Rashifal 08 Febuary 2026: कन्या (Virgo): बुध की कुंभ में स्थिति आपको मानसिक रूप से व्यस्त रखेगी, लेकिन सफलता भी दिलाएगी. आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है. मन में कुछ अनजान चिंताएं रहेंगी जिससे आप थोड़ा परेशान महसूस कर सकते हैं. हालांकि, आप अपनी समझदारी से खुद को संभाल लेंगे और दिन के अंत तक सब कुछ ठीक हो जाएगा. आज का राशिफल. करियर-बिजनेस: राशि स्वामी बुध की कुंभ में स्थिति आपको कार्यक्षेत्र में बहुत व्यस्त रखेगी, लेकिन यह व्यस्तता आपको बड़ी सफलता और धन लाभ दिलाएगी. तकनीकी क्षेत्र और बैंकिंग से जुड़े युवाओं के लिए आज का दिन उपलब्धियों वाला है. अटके हुए प्रशासनी काम आज गति पकड़ सकते हैं. लव लाइफ: प्रपोज डे के दिन राहू पार्टनर के प्रति मन में कुछ गलतफमियां पैदा कर सकतें है, जिनका असर आपकी लव लाइफ पर पड़ सकता है. पार्टनर के साथ संवादहीनता की स्थिति न बनने दें. प्रपोज डे पर जीवनसाथी को पसंद का गिफ्ट देकर भावनाओं को व्यक्त करें. इससे आपका जीवनसाथी आपको बेहतर तरीके से समझ पाएंगे और दिन का अंत सुखद होगा. हेल्थ: मानसिक तनाव के कारण पाचन तंत्र थोड़ा गड़बड़ हो सकता है. आज आपको हल्का और घर का बना भोजन ही लेना चाहिए. रात को देर तक जागने से बचें, क्योंकि नींद की कमी आपकी कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकती है और चिड़चिड़ापन बढ़ा सकती है. सावधानी: दुविधा की स्थिति में कोई भी बड़ा निवेश या समझौता करने से बचें. उपाय: पक्षियों को सात प्रकार का अनाज खिलाएं और “ॐ बुं बुधाय नमः” का जाप करें. शुभ अंक- 9. शुभ रंग- भूरा ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभवMo- +91 8620920581 Also Read:- पंचांग 8 फरवरी 2026: आज है भानू और रथ सप्तमी व्रत, जानें शुभ समय, राहू काल-पूजा टाइम Also Read:- प्रपोज डे से वैलेंटाइन डे तक, क्या लव लाइफ में खिलेंगे प्रेम के फूल? जानें क्या कहती है आपकी राशि The post कन्या राशिफल 08 फरवरी 2026: आज का दिन रहेगा चुनौतीपूर्ण, ‘प्रपोज’ डे पर रिश्तों में बढ़ सकती हैं दूरियां appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top