Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कन्या राशिफल 08 फरवरी 2026: आज का दिन रहेगा चुनौतीपूर्ण, ‘प्रपोज’ डे पर रिश्तों में बढ़ सकती हैं दूरियां

Aaj Ka Kanya Rashifal 08 Febuary 2026: कन्या (Virgo): बुध की कुंभ में स्थिति आपको मानसिक रूप से व्यस्त रखेगी, लेकिन सफलता भी दिलाएगी. आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है. मन में कुछ अनजान चिंताएं रहेंगी जिससे आप थोड़ा परेशान महसूस कर सकते हैं. हालांकि, आप अपनी समझदारी से खुद को संभाल लेंगे और दिन के अंत तक सब कुछ ठीक हो जाएगा. आज का राशिफल. करियर-बिजनेस: राशि स्वामी बुध की कुंभ में स्थिति आपको कार्यक्षेत्र में बहुत व्यस्त रखेगी, लेकिन यह व्यस्तता आपको बड़ी सफलता और धन लाभ दिलाएगी. तकनीकी क्षेत्र और बैंकिंग से जुड़े युवाओं के लिए आज का दिन उपलब्धियों वाला है. अटके हुए प्रशासनी काम आज गति पकड़ सकते हैं. लव लाइफ: प्रपोज डे के दिन राहू पार्टनर के प्रति मन में कुछ गलतफमियां पैदा कर सकतें है, जिनका असर आपकी लव लाइफ पर पड़ सकता है. पार्टनर के साथ संवादहीनता की स्थिति न बनने दें. प्रपोज डे पर जीवनसाथी को पसंद का गिफ्ट देकर भावनाओं को व्यक्त करें. इससे आपका जीवनसाथी आपको बेहतर तरीके से समझ पाएंगे और दिन का अंत सुखद होगा. हेल्थ: मानसिक तनाव के कारण पाचन तंत्र थोड़ा गड़बड़ हो सकता है. आज आपको हल्का और घर का बना भोजन ही लेना चाहिए. रात को देर तक जागने से बचें, क्योंकि नींद की कमी आपकी कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकती है और चिड़चिड़ापन बढ़ा सकती है. सावधानी: दुविधा की स्थिति में कोई भी बड़ा निवेश या समझौता करने से बचें. उपाय: पक्षियों को सात प्रकार का अनाज खिलाएं और “ॐ बुं बुधाय नमः” का जाप करें. शुभ अंक- 9. शुभ रंग- भूरा ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभवMo- +91 8620920581 Also Read:- पंचांग 8 फरवरी 2026: आज है भानू और रथ सप्तमी व्रत, जानें शुभ समय, राहू काल-पूजा टाइम Also Read:- प्रपोज डे से वैलेंटाइन डे तक, क्या लव लाइफ में खिलेंगे प्रेम के फूल? जानें क्या कहती है आपकी राशि The post कन्या राशिफल 08 फरवरी 2026: आज का दिन रहेगा चुनौतीपूर्ण, ‘प्रपोज’ डे पर रिश्तों में बढ़ सकती हैं दूरियां appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सिंह राशिफल 08 फरवरी 2026: प्रपोज डे पर पार्टनर के साथ मतभेद के संकेत, सिंगल्स रहें सावधान

Aaj Ka Singh Rashifal 08 January 2026: सिंह राशि (Leo)– केतु की आपकी राशि में मौजूदगी और सूर्य का मकर में होना फिजूलखर्ची बढ़ा सकता है. आज का दिन थोड़ा खर्चीला हो सकता है. आप अपने करियर के तरीके में कुछ बड़ा बदलाव करने की सोच सकते हैं. अगर पुरानी कोई शारीरिक समस्या परेशान कर रही थी, तो आज उससे राहत मिलेगी. किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा. आज का राशिफल. करियर-बिजनेस: केतु का आपकी राशि में होना और सूर्य का मकर में गोचर आपको करियर के प्रति बहुत गंभीर बनाएगा, जिससे आप अपने काम करने के तरीके में बड़े बदलाव लाएंगे. आर्थिक रूप से दिन खर्चीला रह सकता है, इसलिए बिजनेस में किसी भी नए प्रोजेक्ट पर पैसा लगाने से पहले बजट का ध्यान रखें. लव लाइफ: प्रपोज डे के दिन केतु के कारण पार्टनर के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है, लेकिन शुक्र की स्थिति इसे ज्यादा बढ़ने नहीं देगी. प्रपोज डे पर पार्टनर को कोई महंगा तोहफा देकर प्रपोज करने पर तनाव कम हो सकता है. सिंगल लोग प्रपोज डे के दिन दिन पुरानी बातों को यादकर अकेलापन महसूस कर सकते हैं. हेल्थ: पुरानी शारीरिक समस्याओं जैसे जोड़ों के दर्द या कमर दर्द से आज बड़ी राहत मिलेगी. सूर्य का प्रभाव आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाएगा, फिर भी आपको अपनी आंखों का ख्याल रखना चाहिए और नियमित रूप से ठंडे पानी से आंखों को धोना चाहिए. सावधानी: फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें वरना महीने के अंत में आर्थिक तंगी हो सकती है. उपाय: सूर्य को तांबे के लोटे से जल दें और ‘आदित्य हृदय स्तोत्र’ का पाठ करें. शुभ अंक- 3. शुभ रंग- केसरिया ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभवMo- +91 8620920581 Also Read:- पंचांग 8 फरवरी 2026: आज है भानू और रथ सप्तमी व्रत, जानें शुभ समय, राहू काल-पूजा टाइम Also Read:- प्रपोज डे से वैलेंटाइन डे तक, क्या लव लाइफ में खिलेंगे प्रेम के फूल? जानें क्या कहती है आपकी राशि The post सिंह राशिफल 08 फरवरी 2026: प्रपोज डे पर पार्टनर के साथ मतभेद के संकेत, सिंगल्स रहें सावधान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

धनु राशिफल 08 फरवरी 2026: गुरु-राहु की चाल बढ़ाएगी मुश्किलें, प्रपोज डे पर लव लाइफ में बरतें सावधानी

Aaj Ka Dhanu Rashifal 08 Febuary 2026: धनु (Sagittarius)- गुरु और राहु की स्थिति साझेदारी के कामों में सावधानी बरतने का संकेत दे रही है. आज का दिन कुछ चुनौतियां लेकर आ सकता है. करियर या बिजनेस में कुछ रुकावटें महसूस होंगी. अगर किसी के साथ पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं, तो आंख मूंदकर भरोसा न करें, धोखा मिलने के संकेत हैं. हालांकि, फैमिली लाइफ में सब कुछ बढ़िया रहेगा. करियर-बिजनेस: गुरु और राहु की स्थिति करियर में थोड़ी रुकावटें पैदा कर सकती है. अगर आप किसी के साथ पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं, तो आज हिसाब-किताब में बहुत सतर्क रहें; किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करना आर्थिक चोट दे सकता है. हालांकि, जो लोग जॉब में हैं, उन्हें सीनियर का सपोर्ट मिलेगा. लव लाइफ: करियर की चुनौतियों के बावजूद आपकी फैमिली लाइफ बहुत सुखद रहेगी. पार्टनर आपको मानसिक संबल देगा, जिससे आप खुद को सुरक्षित महसूस करेंगे. प्रपोज डे पर शाम को पार्टनर के साथ बिताया गया समय आपको आने वाले हफ्ते के लिए नई ऊर्जा से भर देगा. हेल्थ: स्वास्थ्य के मामले में दिन औसत है. पेट में गैस या जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है. गुरु की स्थिति के कारण वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है, इसलिए आज तली-भुनी चीजों से दूर रहें और नियमित व्यायाम को प्राथमिकता दें. सावधानी: साझेदारी के बिजनेस में आज किसी भी नए दस्तावेज पर बिना पढ़े हस्ताक्षर न करें. उपाय: चने की दाल और गुड़ का दान करें और माथे पर केसर का तिलक लगाएं. शुभ अंक- 9. शुभ रंग- आसमानी ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभवMo- +91 8620920581 Also Read:- पंचांग 8 फरवरी 2026: आज है भानू और रथ सप्तमी व्रत, जानें शुभ समय, राहू काल-पूजा टाइम Also Read:- प्रपोज डे से वैलेंटाइन डे तक, क्या लव लाइफ में खिलेंगे प्रेम के फूल? जानें क्या कहती है आपकी राशि The post धनु राशिफल 08 फरवरी 2026: गुरु-राहु की चाल बढ़ाएगी मुश्किलें, प्रपोज डे पर लव लाइफ में बरतें सावधानी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

वृश्चिक राशिफल 08 फरवरी 2026: प्रपोज डे पर मिलेगा शुभ समाचार, प्रेम संबंधों में घुलेगी नई मिठास

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 08 Febuary 2026: वृश्चिक (Scorpio): मंगल की मजबूत स्थिति आपको अटका हुआ धन वापस दिला सकती है. आज आपकी सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव रह सकता है, इसलिए डाइट का ध्यान रखें. कहीं से कोई गुड न्यूज मिलने से मूड फ्रेश हो जाएगा. बिजनेस करने वाले युवाओं को पुराना डूबा हुआ पैसा वापस मिल सकता है, जिससे राहत मिलेगी. करियर-बिजनेस: मंगल की मजबूत स्थिति बिजनेस करने वाले युवाओं को पुराना डूबा हुआ पैसा वापस दिला सकती है, जिससे आपकी फाइनेंशियल स्थिति सुधरेगी. ऑफिस में आपके साहस और कठिन परिश्रम की सराहना होगी. संपत्ति से जुड़े किसी भी मामले में आज आपको बड़ी सफलता मिल सकती है. लव लाइफ: आज कहीं से कोई शुभ समाचार मिलने से लव लाइफ में नई ऊर्जा आएगी. प्रपोज डे पर पार्टनर के साथ डिनर का प्लान बन सकता है. जो आपके रिश्तों में गहराई लाएगी. प्रपोज डे पर सिंगल लोगों को कार्यस्थल या सोशल सर्किल में कोई ऐसा व्यक्ति मिल सकता है जो उनके दिल को छू जाए. यह मुलाकात भविष्य में एक नए रिश्ते की शुरुआत का संकेत हो सकती है हेल्थ: सेहत में उतार-चढ़ाव रह सकता है, विशेषकर रक्त से जुड़ी कोई समस्या या कमजोरी महसूस हो सकती है. अपनी डाइट में आयरन और विटामिन्स को शामिल करें. मंगल की स्थिति के कारण चोट लगने का हल्का डर है, इसलिए वाहन सावधानी से चलाएं. सावधानी: अपनी खान-पान की आदतों में लापरवाही बिल्कुल न बरतें. उपाय: हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ करें और जरूरतमंदों को गुड़ दान करें. शुभ अंक- 5. शुभ रंग- नारंगी ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभवMo- +91 8620920581 Also Read:- पंचांग 8 फरवरी 2026: आज है भानू और रथ सप्तमी व्रत, जानें शुभ समय, राहू काल-पूजा टाइम Also Read:- प्रपोज डे से वैलेंटाइन डे तक, क्या लव लाइफ में खिलेंगे प्रेम के फूल? जानें क्या कहती है आपकी राशि The post वृश्चिक राशिफल 08 फरवरी 2026: प्रपोज डे पर मिलेगा शुभ समाचार, प्रेम संबंधों में घुलेगी नई मिठास appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मकर राशिफल 08 फरवरी 2026: आज का दिन रहेगा मौज-मस्ती से भरा, क्रश से हो सकती है लंबी बात

Aaj Ka Makar Rashifal 08 January 2026: मकर (Capricorn)- आपकी राशि में सूर्य-मंगल की युति आपको ‘पावर मोड’ में रखेगी. आज आपको किसी इन्वेस्टमेंट से बड़ा फायदा मिल सकता है. बिजनेस के सिलसिले में किसी दोस्त के साथ छोटी यात्रा पर जाने का योग है. स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन मौज-मस्ती से भरा रहेगा, पढ़ाई से ज्यादा ध्यान घूमने-फिरने पर रहेगा. करियर-बिजनेस: आपकी राशि में सूर्य-मंगल की युति आपको ‘पावर मोड’ में रखेगी, जिससे आप बड़े आर्थिक निर्णय लेने में सफल रहेंगे. पुराने किसी इन्वेस्टमेंट से आज बड़ा मुनाफा मिल सकता है. बिजनेस के सिलसिले में किसी पुराने दोस्त के साथ छोटी यात्रा लाभकारी सिद्ध होगी. लव लाइफ: प्रपोज डे पर लव लाइफ में रोमांच और मौज-मस्ती बनी रहेगी. हालांकि, चंद्रमा के प्रभाव से आपका ध्यान भटक सकता है, जिससे पार्टनर को लग सकता है कि आप उन्हें इग्नोर कर रहे हैं. प्रपोज डे पर बुध और चंद्रमा की स्थिति के कारण सिंगल्स की अपने क्रश से फोन पर घंटों बातचीत हो सकती है, जिसके भविष्य में सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं. हेल्थ: आप शारीरिक रूप से बहुत फिट महसूस करेंगे, लेकिन सूर्य की गर्मी के कारण त्वचा संबंधी कोई समस्या या पित्त बढ़ सकता है. ठंडी तासीर वाली चीजों का सेवन करें. कार्य के प्रति आपका जुनून आपको थका सकता है, इसलिए विश्राम के लिए भी समय निकालें. सावधानी: काम और मनोरंजन के बीच संतुलन बिठाएं, किसी एक चीज में अति न करें. उपाय: शनि देव को सरसों का तेल चढ़ाएं और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें. शुभ अंक-2. शुभ रंग- सफेद ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभवMo- +91 8620920581 Also Read:- पंचांग 8 फरवरी 2026: आज है भानू और रथ सप्तमी व्रत, जानें शुभ समय, राहू काल-पूजा टाइम Also Read:- प्रपोज डे से वैलेंटाइन डे तक, क्या लव लाइफ में खिलेंगे प्रेम के फूल? जानें क्या कहती है आपकी राशि The post मकर राशिफल 08 फरवरी 2026: आज का दिन रहेगा मौज-मस्ती से भरा, क्रश से हो सकती है लंबी बात appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कुंभ राशिफल 08 फरवरी 2026: आज का दिन रहेगा उतार-चढ़ाव भरा, कपल्स के बीच मनमुटाव होने की आशंका

Aaj Ka Kumbh Rashifal 08 Febuary 2026: कुंभ (Aquarius)- बुध-शुक्र-राहु आपकी ही राशि में हैं, जो आपको मल्टीटास्किंग बनाएंगे. आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा. घर में सुख-शांति तो रहेगी, लेकिन मम्मी-पापा की सेहत को लेकर आपको सावधान रहना होगा. उन्हें कोई भी दिक्कत हो तो तुरंत चेकअप कराएं. करियर में नई चीजों को आजमाने का मौका मिलेगा. करियर-बिजनेस: बुध, शुक्र और राहु की आपकी राशि में युति आपको ‘मल्टीटास्किंग’ बनाएगी. आप एक साथ कई प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे और सफल भी होंगे. करियर में नई चीजों और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी को आजमाने का यह स्वर्णिम मौका है, जिससे आपको भविष्य में पदोन्नति मिल सकती है. लव लाइफ: घर में सुख-शांति रहेगी, लेकिन मम्मी-पापा की सेहत को लेकर आपको सावधान रहना होगा, जिसका असर आपकी लव लाइफ पर भी पड़ेगा. पार्टनर के साथ भविष्य की सुरक्षा को लेकर कोई गंभीर चर्चा हो सकती है. प्रपोज डे पर सिंगल लोगों का सोशल मीडिया के माध्यम से कोई नया रिश्ता बन सकता है. वहीं, मकर राशि में सूर्य और मंगल की युति के कारण कपल्स के बीच मनमुटाव होने की आशंका है. हेल्थ: राहु और बुध की युति नसों की कमजोरी या मानसिक बेचैनी दे सकती है. मम्मी-पापा की सेहत का ख्याल रखें और उनका चेकअप कराएं. खुद को स्वस्थ रखने के लिए रात को हल्का भोजन करें और सोने से पहले मेडिटेशन करें ताकि अच्छी नींद आए. सावधानी: सफलता के दौर में अपने माता-पिता के आशीर्वाद और सेहत की अनदेखी न करें. उपाय: कुत्तों को तेल लगी हुई रोटी खिलाएं और नीले रंग के वस्त्र धारण करें. शुभ अंक- 6. शुभ रंग- काला ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभवMo- +91 8620920581 Also Read:- पंचांग 8 फरवरी 2026: आज है भानू और रथ सप्तमी व्रत, जानें शुभ समय, राहू काल-पूजा टाइम Also Read:- प्रपोज डे से वैलेंटाइन डे तक, क्या लव लाइफ में खिलेंगे प्रेम के फूल? जानें क्या कहती है आपकी राशि The post कुंभ राशिफल 08 फरवरी 2026: आज का दिन रहेगा उतार-चढ़ाव भरा, कपल्स के बीच मनमुटाव होने की आशंका appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पंचांग 8 फरवरी 2026: आज है भानू और रथ सप्तमी व्रत, जानें शुभ समय, राहू काल-पूजा टाइम

Aaj Ka Panchang 08 February 2026: आज 08 फरवरी 2026 दिन रविवार है. पंचांग के अनुसार फाल्गुन कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि शाम 05 बजकर 18 मिनट तक रहेगी. इसके बाद अष्टमी तिथि हो जाएगी. सूर्योदय कालीन ग्रहों की बात करें तो सूर्य मकर राशि में है. चंद्रमा तुला राशि में है. मंगल मकर राशि में हैं. बुध कुंभ राशि में हैं. शुक्र कुंभ राशि में हैं. देव गुरु बृहस्पति मिथुन में हैं, शनि मीन में हैं. राहु कुंभ में और केतु सिंह राशि में मौजूद हैं. आज का पंचांग तिथि: फाल्गुन कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि शाम 05 बजकर 18 मिनट तक उपरांत अष्टमीवार: रविवारविक्रम संवत: 2082शक संवत: 1947सूर्योदय: 06:31 AMसूर्यास्त: 05:37 PMअयन: उत्तरायणऋतु: शिशिर नक्षत्र, योग व करण नक्षत्र: स्वाति नक्षत्र शाम 06:50 बजे तक, उसके बाद विशाखायोग: गण्ड योग रात 12 :58 बजे तक, उसके बाद वृद्धिकरण: विष्टि (भद्रा) शाम 04:28 बजे तक, उसके बाद बव ग्रह स्थिति (सूर्योदय कालीन) चंद्रमा: तुला राशिसूर्य: मकर राशिगुरु (बृहस्पति): मिथुन राशि (वक्री)मंगल: मकर राशिबुध: कुंभ राशिशुक्र: कुम्भशनि: मीन राशिराहु: कुंभ राशिकेतु: सिंह राशि भानू सप्तमी या रथ सप्तमी शुभ मुर्हूत भानू सप्तमी 8 फरवरी 2026 दिन रविवार को है.भानू सप्तमी तिथि प्रारम्भ – 07 फरवरी 2026 की रात 03 बजकर 38 मिनट परभानू सप्तमी तिथि समाप्त – 08 फरवरी 2026 को 05 बजकर 15 मिनट परभानू सप्तमी पूजा का शुभ समय – 07 फरवरी को 07 बजकर 53 मिनट से 10 बजकर 05 मिनट तकभानू सप्तमी व्रत पारण शुभ समय – 08 फरवरी को शाम 05 बजकर 38 मिनट से रात 08 बजकर 51 मिनट तक दिन का चौघड़िया (पटना) उद्वेग (अशुभ): 06:31 AM से 07:54 AMचर (सामान्य): 07:54 AM से 09:17 AMलाभ (उन्नति): 09:17 AM से 10:41 AMअमृत (सर्वोत्तम): 10:41 AM से 12:04 PMकाल (हानि): 12:04 PM से 01:27 PMशुभ (उत्तम): 01:27 PM से 02:50 PMरोग (अशुभ): 02:50 PM से 04:14 PMउद्वेग (अशुभ): 04:14 PM से 05:37 PM शुभ समय (मुहूर्त) अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:43 AM से 12:25 PMविजय मुहूर्त: दोपहर 02:08 PM से 02:51 PMब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:57 AM से 05:44 AM अशुभ समय राहुकाल: शाम 04:14 PM से 05:37 PMयमगण्ड: दोपहर 12:04 PM से 01:27 PMगुलिक काल: दोपहर 02:50 PM से 04:14 PMदिशाशूल: पश्चिम दिशा (यदि यात्रा आवश्यक हो तो दलिया या घी खाकर निकलें) आज का विशेष योग व उपाय विशेष: आज भानु सप्तमी (रविवार और सप्तमी का मेल) है, जो सूर्य देव की उपासना के लिए अत्यंत प्रभावशाली दिन है.सरल उपाय: सूर्योदय के समय तांबे के लोटे से सूर्य को अर्घ्य दें. “ॐ सूर्याय नमः” का जाप करें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें. इससे मान-सम्मान और आरोग्य की प्राप्ति होगी. ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभवMo- +91 8620920581 Also Read:- प्रपोज डे से वैलेंटाइन डे तक, क्या लव लाइफ में खिलेंगे प्रेम के फूल? जानें क्या कहती है आपकी राशि The post पंचांग 8 फरवरी 2026: आज है भानू और रथ सप्तमी व्रत, जानें शुभ समय, राहू काल-पूजा टाइम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मीन राशिफल 08 फरवरी 2026: प्रपोज डे पर सताएगी क्रश की याद, पार्टनर के साथ मनमुटाव की आशंका

Aaj Ka Meen Rashifal 08 Febuary 2026: मीन राशि (Pisces): शनि की स्थिति और चंद्रमा का गोचर मन में थोड़ी बेचैनी पैदा कर सकता है. आज का दिन थोड़ा परेशान करने वाला हो सकता है. मन में अजीब सी घबराहट या बेचैनी महसूस होगी. पारिवारिक समस्याओं की वजह से स्टूडेंट्स का पढ़ाई से मन भटक सकता है. मेडिटेशन करें और खुद को शांत रखने की कोशिश करें. करियर-बिजनेस: शनि की आपकी राशि में स्थिति और चंद्रमा का गोचर करियर में थोड़ी सुस्ती ला सकता है. पेंडिंग कामों का बोझ आपको परेशान करेगा. बिजनेस में आज कोई बड़ा रिस्क न लें, क्योंकि चंद्रमा की स्थिति आर्थिक भ्रम पैदा कर सकती है. धीरे-धीरे बढ़ना ही आज की श्रेष्ठ नीति है. लव लाइफ: प्रपोज डे के दिन पारिवारिक समस्याओं और शनि के दबाव के कारण लव लाइफ में थोड़ा ठंडापन रह सकता है. पार्टनर के साथ संवाद की कमी के कारण मनमुटाव हो सकता है. प्रपोज डे पर सिंगल्स को क्रश की यादें सता सकती हैं. इसलिए वे एकांत में समय बिताना पसंद करेंगे. हेल्थ: मन में अजीब सी घबराहट या बेचैनी महसूस हो सकती है. शनि के प्रभाव से पैरों में भारीपन या जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है. आज आपको प्राणायाम और ध्यान पर विशेष जोर देना चाहिए ताकि मानसिक अशांति कम हो सके. सावधानी: नकारात्मक विचारों और डिप्रेशन जैसी स्थिति से बचने के लिए खुद को व्यस्त रखें. उपाय: शिवलिंग पर काले तिल चढ़ाएं और “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का 108 बार जाप करें. शुभ अंक- 4. शुभ रंग- नीला ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभवMo- +91 8620920581 Also Read:- पंचांग 8 फरवरी 2026: आज है भानू और रथ सप्तमी व्रत, जानें शुभ समय, राहू काल-पूजा टाइम Also Read:- प्रपोज डे से वैलेंटाइन डे तक, क्या लव लाइफ में खिलेंगे प्रेम के फूल? जानें क्या कहती है आपकी राशि The post मीन राशिफल 08 फरवरी 2026: प्रपोज डे पर सताएगी क्रश की याद, पार्टनर के साथ मनमुटाव की आशंका appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पुलिस ने अंधविश्वास के विरुद्ध चलाया जागरुकता अभियान

मेदिनीनगर. पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर अंधविश्वास के खिलाफ आमजनों को जागरूक करने के लिए शनिवार को जागरुकता अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने डायन-भूत, झाड़-फूंक, जादू-टोना जैसे अंधविश्वासों से प्रेरित होकर घटित होने वाले अपराधों व इससे संबंधित कानून के दंडनीय प्रावधानों की जानकारी लोगों को दी गयी. नशा सेवन के दुष्परिणामों व नशा छोड़ने से होने वाले लाभों के बारे में विस्तार से बताया गया. वर्तमान समय में लगातार बढ़ रही साइबर ठगी व विभिन्न प्रकार की धोखाधड़ी से बचाव के उपायों पर भी लोगों को जागरूक किया गया. अभियान के क्रम में राहबीर योजना के उद्देश्यों एवं लाभों की जानकारी आम जनता को दी गयी. जागरूकता कार्यक्रम विभिन्न स्कूलों, चौक-चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर जाकर लोगों के बीच संवाद स्थापित किया गया. सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता पोस्टर चिपकाया गया. पुलिस ने आमजनों से अपील किया कि वे अंधविश्वासों से दूर रहें. किसी भी प्रकार की अफवाह या झूठे प्रलोभन में न आयें. साइबर अपराध या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें. The post पुलिस ने अंधविश्वास के विरुद्ध चलाया जागरुकता अभियान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

12वीं के विद्यार्थियों के लिए डीएवी में आशीर्वचन समारोह

कोडरमा. डीएवी पब्लिक स्कूल झुमरी तिलैया प्रांगण में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के सम्मान में आशीर्वचन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ हवन से हुआ. 12वीं के छात्र-छात्राओं ने मंत्रोच्चार के साथ आहुति देकर अपने सफल भविष्य की कामना की. हवन के पश्चात रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें श्रेयांश, रुद्राक्ष और उनके समूह ने लेजी डांस पेश कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया. श्रेयशी और उनके समूह ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया. 11वीं के बच्चों ने सीनियर्स के लिए रैंप वॉक और कई दिलचस्प स्पोर्ट्सों का आयोजन किया. अंत में विदा होने वाले छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न और उपहार भेंट किये गये. प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वचन दिया. विद्यालय की परंपरा के अनुसार, मिस्टर डीएवी का ताज शिवांग आयुष व मिस डीएवी का ताज कौशाम्भी मालवा को मिला. कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की सुपरवाइजरी हेड मौसुमी मल्लिक, शिक्षक कुमार सतीश सिंह, शिक्षिका संगीता जेठवा, सोनम केसरी, मनोज कुमार सिंह, राकेश ने अहम भूमिका निभायी. The post 12वीं के विद्यार्थियों के लिए डीएवी में आशीर्वचन समारोह appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top