Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अपने पिता नीतीश कुमार के लिए खुलकर मैदान में उतरे निशांत, बोले- वो पूरी तरह स्वस्थ, ये है सबूत…

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश के पुत्र निशांत कुमार (Nitish Kumar Son Nishant Kumar) इन दिनों बेहद सक्रिय दिख रहे हैं. निशांत एक्टिव हुए तो सियासी गलियारे में भी चर्चा का बाजार गरमाया हुआ है. आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए तरह-तरह के कयास भी लगाए जा रहे हैं. वहीं निशांत अपने पिता नीतीश कुमार के लिए लगातार अपील कर रहे हैं और प्रचंड जीत दिलाकर उन्हें फिर से मुख्यमंत्री बनाने की बात करते दिख रहे हैं. निशांत ने फिर एकबार बयान दिया है और विपक्ष पर भी प्रतिक्रिया दी है. पिता की सेहत को लेकर जब निशांत ने दी सफाई एक यूट्यूब न्यूज चैनल पर बात करते हुए निशांत कुमार ने अपने पिता की सेहत को लेकर सफाई दी. जिसपर विपक्ष लगातार सवाल खड़ते दिखा है. निशांत ने तेजस्वी यादव और प्रशांत किशोर के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनके पिता पूरी तरह से स्वस्थ और फिट हैं. नीतीश कुमार आराम से 5 साल मुख्यमंत्री रह सकते हैं. तमाम आरोपों पर जनता सबकुछ तय कर देगी. ALSO READ: बिहार में कहीं मां-बेटे तो कहीं बहन की डोली से पहले भाई की उठी अर्थी, सड़क हादसों में 12 मौत विपक्ष के आरोप पर भी बोले… निशांत ने कहा- ‘मेरे पिता 38 जिलों की यात्रा किए. प्रगति यात्रा उन्होंने किया. वो पीएम के साथ दिखे. राष्ट्रपति के साथ दिखे. क्या कोई कमी दिखी?’ निशांत ने कहा कि लोकतंत्र में सबको बोलने की आजादी है इसलिए लोग जो कहें इससे फर्क नहीं पड़ता. बुरा तो लगता है लेकिन कोई बात नहीं है. मेरे पिता पूरी तरह स्वस्थ हैं. 2005 के बाद क्या कुछ बदला… निशांत ने कहा कि 2005 से पहले और अब की स्थिति देख लिजिए. अपने पिता के कार्यकाल की तारीफ करते हुए निशांत ने कहा कि उन्होंने हर क्षेत्र में काम किया. शिक्षा, बिजली, स्वास्थ्य समेत हर सेक्टर को आप देख लें. 2005 से पहले देखिए शिक्षा की क्या स्थिति थी. और अब क्या है. यहां कानून-व्यवस्था सही हुई तो लोग आने में नहीं डरते. पहले लोग गाड़ी खरीदने में डरते थे. 2005 के पहले जंगलराज की स्थिति पर उन्होंने कहा कि ये तो जनता ही तय करेगी. जनता को सब पता है. पिता की क्या बात निशांत को सबसे अच्छी लगती है? निशांत ने बताया कि नीतीश कुमार का उद्देश्य केवल जनता की सेवा करना है और अपने पिता की ये बात उन्हें सबसे अच्छी लगती है. उन्होंने कहा कि ‘आपने उन्हें 43 सीट पर ला दिया फिर भी वो विकास किए. जब अधिक सीट दी तब भी विकास किया. तो आपने जिस तरह से परीक्षा ली वो खरे उतरे. अब उन्हें अधिक सीट दें. ‘ The post अपने पिता नीतीश कुमार के लिए खुलकर मैदान में उतरे निशांत, बोले- वो पूरी तरह स्वस्थ, ये है सबूत… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भारत ने पाकिस्तान को फिर पटका, दुनिया के सामने खोल दिया पोल

India Attack On Pakistan: हिंदुस्तान ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) की बैठक में पाकिस्तान को जमकर फटकार लगाई और उसे एक विफल देश बताया है. हिंदुस्तानीय राजनयिक, क्षितिज त्यागी, ने पाकिस्तान के झूठे आरोपों का कड़ा जवाब देते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हमेशा हिंदुस्तान का अभिन्न हिस्सा रहेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि इन क्षेत्रों में अभूतपूर्व नेतृत्वक, सामाजिक और आर्थिक प्रगति हुई है, जो पाकिस्तान के आतंकवाद प्रायोजित प्रयासों के बावजूद हुई है. कश्मीर पर हिंदुस्तान ने दिया मुहतोड़ जवाब हिंदुस्तान ने पाकिस्तान द्वारा कश्मीर में मानवाधिकार उल्लंघन का आरोप लगाने को खारिज कर दिया. पाकिस्तान के मानवाधिकार मंत्री आजम नजीर तरार ने संयुक्त राष्ट्र में यह आरोप लगाया था कि कश्मीर में मानवाधिकारों का उल्लंघन हो रहा है और वहां के लोगों को आत्मनिर्णय का अधिकार नहीं दिया जा रहा है. इस पर हिंदुस्तान ने कश्मीर में प्रगति और विकास का हवाला देते हुए पाकिस्तान की बयानबाजी को नकारा और वहां अपनी संप्रभुता को दोहराया. हिंदुस्तान ने यह भी कहा कि पाकिस्तान को अपने ही देश की स्थिति सुधारने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। त्यागी ने पाकिस्तान के अंदर मानवाधिकारों का हनन, अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न और आतंकवादियों को समर्थन देने के मुद्दे उठाए और कहा कि पाकिस्तान को मानवाधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों पर किसी को लेक्चर देने का कोई हक नहीं है. हिंदुस्तान ने पाकिस्तान को सुझाव दिया कि वह हिंदुस्तान से कुछ सीखने की कोशिश करे, क्योंकि हिंदुस्तान ने हमेशा अपने लोकतंत्र, प्रगति और अपने नागरिकों के सम्मान की रक्षा की है. राजनयिक ने पाकिस्तान के कृत्य और उसकी नीतियों को पाखंड और अक्षमता से भरा हुआ बताया. कुछ दिनों पहले जयशंकर ने भी दिया था सुझाव हिंदुस्तान के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी हाल ही में संयुक्त राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा था कि हिंदुस्तान आतंकवाद से निपटने में दृढ़ता से खड़ा है और वह मानवाधिकारों के प्रचार और संरक्षण में हमेशा सक्रिय भूमिका निभाता है. उन्होंने यह भी कहा कि हिंदुस्तान ने कभी भी आतंकवादियों के खिलाफ समझौता नहीं किया और हमेशा वैश्विक सुरक्षा को प्राथमिकता दी है. नया विचार की प्रीमियम स्टोरी पढ़ें.. Babu Veer Kunwar Singh: आरा के नायक कुंवर सिंह की निराली थी प्रेम कहानी, जानें कैसे किया अंग्रेजों को पस्त The post हिंदुस्तान ने पाकिस्तान को फिर पटका, दुनिया के सामने खोल दिया पोल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar: कटिहार में भागलपुर के दो दोस्तों को काल ने निगला, सड़क हादसे में एक जख्मी युवक हायर सेंटर रेफर

Katihar Road Accident: बिहार के कटिहार में रफ्तार के कहर ने दो युवकों की जान ले ली. एक युवक बुरी तरह जख्मी है. घटना पोठिया थाना क्षेत्र के एनएच 31 खैरा बहियार के पास की है. तीनों युवक एक ही बाइक पर बगैर हेलमेट के कटिहार से भागलपुर के गोराडीह जा रहे थे. जख्मी युवक को स्थिति गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. कटिहार में रफ्तार का कहर, दो युवकों की मौत एनएच 31 खैरा के निकट बुधवार की देर शाम सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी. जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है. घायल युवक को इलाज के लिए समेली अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां स्थिति गंभीर देख चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया है. ALSO READ: बिहार में कहीं मां-बेटे तो कहीं बहन की डोली से पहले भाई की उठी अर्थी, सड़क हादसों में 12 मौत तीनों युवकों को अस्पताल लाया गया, दो मृत घोषित प्राप्त जानकारी के अनुसार पोठिया थाना क्षेत्र के एनएच 31 खैरा बहियार के निकट हादसा हुआ है. पोठिया पुलिस को सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से तीनों युवकों को अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक ने दो युवकों को देखते ही मृत्र घोषित कर दिया. एक युवक का इलाज किया जा रहा है. बिना हेलमेट एक ही बाइक पर सवार थे तीनों जानकारी के अनुसार कटिहार से तीनों युवक एक बाइक पर सवार होकर भागलपुर गोराडीह जा रहे थे. तीनों युवकों में किसी ने हेलमेट नहीं पहना था. मिल रही जानकारी के अनुसार, तीनों युवक महाशिवरात्रि के कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे. राष्ट्रीय राजमार्ग 31 बखरी बहियार के समीप बाइक अनियंत्रित होने पर घटना घटी. जिसमें दो युवकों को सर में गंभीर चोट लगी और मौत हो गयी. सभी के जिंदा होने की आश होने पर ग्रामीण व पुलिस की मदद से इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेली ले जाया गया. तीनों युवक भागलपुर जिला के रहने वाले है. मृतक की पहचान, जख्मी हायर सेंटर रेफर मृतक सौरभ कुमार 25 वर्ष, पिता गौतम मंडल, दूसरा मृतक रौशन कुमार उर्फ़ सानू 25 वर्ष, पिता मुंनकी झा, घायल दीपांशु कुमार 23 वर्ष बताया जा रहा है. घटना की सूचना मिलते ही पोठिया थाना प्रभारी विवेक कुमार सदल बल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेली पहुंचे. दोनों मृतक की कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेजा गया. घायल को बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर किया गया है. दोनों मृतक व घायल के परिजनों को पुलिस ने घटना की सूचना दे दी है. The post Bihar: कटिहार में भागलपुर के दो दोस्तों को काल ने निगला, सड़क हादसे में एक जख्मी युवक हायर सेंटर रेफर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार में कहीं मां-बेटे तो कहीं बहन की डोली से पहले भाई की उठी अर्थी, सड़क हादसों में 12 मौत

बिहार में सड़क दुर्घटना इन दिनों तेजी से बढ़े हैं. 24 घंटे के अंदर अलग-अलग सड़क हादसों में कम से कम 12 लोगों की मौत हुई है. जबकि दो दर्जन से अधिक लोग जख्मी हैं. आरा में एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी. वहीं सासाराम, कटिहार, अरिया, भागलपुर, कैमूर में भी लोग सड़क हादसे का शिकार बने हैं. अररिया में मां-बेटे की अर्थी एकसाथ उठी. जबकि भोजपुर में बहन की डोली से पहले भाई की अर्थी उठी है. कटिहार में बाइक सवार दो युवकों की मौत कटिहार में बुधवार की देर शाम को एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी. पोठिया थाना क्षेत्र के एनएच 31 खैरा के निकट हुए इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल है. घायल युवक को इलाज के लिए समेली अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां स्थिति गंभीर देख चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया है. जानकारी के अनुसार कटिहार से तीनों युवक एक बाइक पर सवार होकर भागलपुर के गोराडीह जा रहे थे जहां रास्ते में ही बाइक अनियंत्रित होकर पलट गयी और दो युवकों की मौत हो गयी. ALSO READ: Patna News: विधानसभा चुनाव में हर दूसरे बूथ की होगी रियल टाइम मॉनीटरिंग, जानें क्या होती है लाइव वेबकास्टिंग अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत वहीं कटिहार में ही एक अन्य हादसा कोढ़ा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 फुलवरिया के समीप बुधवार देर शाम को हुआ. इस दर्दनाक सड़क हादसे में एक वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. अज्ञात वाहन के टक्कर मारने के बाद यह घटना घटी. आरा में सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत आरा के शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर होटल के समीप एक सड़क हादसा हुआ है जिसमें तीन लोगों के मौत की जानकारी सामने आ रही है. जबकि अन्य लोग जख्मी हैं. वहीं भोजपुर के कोईलवर थाना क्षेत्र में एक बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया. अपनी बहन की शादी का कार्ड बांटने निकले युवक की इस हादसे में मौत हो गयी. कैमूर में दो श्रद्धालुओं की मौत कैमूर के एक सड़क हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हुई है जबकि दर्जन भर से अधिक लोग जख्मी हैं. वहीं अररिया जिले में फोरलेन पर तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार मां-बेटे को रौंद दिया. सासाराम में ऑटो के ऊपर डंपर पलटने से ऑटो में सवार दो लोगों की मौत हो गयी जबकि दो लोग बुरी तरह जख्मी हैं. The post बिहार में कहीं मां-बेटे तो कहीं बहन की डोली से पहले भाई की उठी अर्थी, सड़क हादसों में 12 मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

यह धोनी का आखिरी आईपीएल होगा? टीशर्ट के ‘मोर्स कोड’ ने मचाई हलचल, जानें क्या है यह बवाल

IPL 2025: क्रिकेट की दुनिया में फिलहाल चैंपियंस ट्रॉफी का ही खुमार है. लेकिन आईपीएल भी ज्यादा दूर नहीं है. 22 मार्च से इस दनादन क्रिकेट का आगाज हो जाएगा. आईपीएल में अब तक पांच बार चैंपियनशिप जीत चुकी चेन्नई सुपरकिंग्स का क्रेज अपने चरम पर रहता है. उसका सबसे बड़ा कारण हैं एमएस धोनी. वहीं कैप्टन कूल जैसे ही बुधवार को चेन्नई सुपर किंग्स के ट्रेनिंग कैंप पहुंचे, उनके फैंस में उत्साह की लहर दौड़ गई. लेकिन इसी के साथ एक बड़ा सवाल भी खड़ा हो गया कि क्या यह आईपीएल उनके करियर का आखिरी सीजन होगा? दरअसल धोनी की काली टीशर्ट पर लिखा क्रिप्टिक मैसेज इस चर्चा का केंद्र बन गया. पहली नजर में यह सिर्फ एक डिजाइन जैसा दिखता था, लेकिन जानकारों ने इसे डिकोड कर लिया. मोर्स कोड में लिखा संदेश था—”वन लास्ट टाइम” (हिंदी में: “बस एक आखिरी बार”). इस संकेत ने सीएसके और धोनी के प्रशंसकों को हैरान कर दिया, क्योंकि इससे उनके संन्यास की अटकलें तेज हो गई हैं. MS Dhoni Last IPL? नया विचार प्रीमियम स्टोरी: Mughal Empire : दुष्ट चंगेज खां और तैमूर के वंशज थे मुगल, आश्रय की तलाश में हिंदुस्तान आया था बाबर Official in the end game ft. Dhoni. pic.twitter.com/NB6v8bQBds — MS Dhoni Fans Official (@msdfansofficial) February 26, 2025 चेन्नई सुपरकिंग्स ने इसके लिए एक ऑफीशियल गाना भी रिलीज कर दिया. धोनी उस गाने में भी यही टीशर्ट पहने दिख रहे हैं. आईपीएल 2025 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है, और चेन्नई सुपर किंग्स अपना पहला मैच 23 मार्च को स्पोर्ट्सेगी. टूर्नामेंट से पहले टीम ने ट्रेनिंग कैंप शुरू किया है, जिसमें धोनी की मौजूदगी ने फैंस को उत्साहित कर दिया. लेकिन उनकी टीशर्ट का संदेश इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि यह उनका आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है. धोनी ने चेन्नई पहुंचकर सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ से भी मुलाकात की.  THA7A FOR A REASON! 🦁🔥 #Thala #DenComing #WhistlePodu 🦁💛 pic.twitter.com/VewJtZxVDr — Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) February 26, 2025 क्या होता है मोर्स कोड धोनी की हिंदुस्तानीय सेना के प्रति गहरी रुचि किसी से छुपी नहीं है, ऐसे में यह स्वाभाविक था कि कुछ फैंस ने इस कोड को डिकोड करने की कोशिश की. असल में मोर्स कोड का इस्तेमाल 19वीं और 20वीं सदी में गुप्त संदेश भेजने के लिए किया जाता था और इसे सेना में भी व्यापक रूप से अपनाया गया था. मोर्स कोड का नाम इसके निर्माता सैमुअल मोर्स पर रखा गया, जिन्होंने 1830-40 के दशक में लियोनार्ड गेल और अल्फ्रेड वेल के साथ इसे विकसित किया. यह टेलीग्राफ के जरिए लंबी दूरी तक संदेश भेजने की तकनीक थी, जहां डॉट्स और डैश कोड को बीप सिग्नल में बदलकर संचार संभव बनाते थे. अंतरराष्ट्रीय मोर्स कोड कैसे काम करता है? एक बिंदु (डॉट) की लंबाई एक इकाई होती है. एक डैश की लंबाई तीन इकाइयाँ होती है. एक ही अक्षर के भागों के बीच का अंतर एक इकाई का होता है. अक्षरों के बीच की दूरी तीन इकाइयों की होती है. शब्दों के बीच की दूरी सात इकाइयों की होती है. आईपीएल 2025: धोनी का आखिरी लीग क्रिकेट! धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से 15 अगस्त 2020 को संन्यास लिया था, लेकिन आईपीएल में वह लगातार चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बने रहे. धोनी ने हाल ही में कहा था कि वे 43 साल की उम्र में भी क्रिकेट स्पोर्ट्सने के लिए दो तीन महीने पहले से ही तैयारी करने लगते हैं. धोनी को चेन्नई ने 2 करोड़ रुपए में रिटेन किया था. क्योंकि आईपीएल समिति ने रिटेन करने के लिए कैप्ड खिलाड़ियों के लिए रिटायरमेंट की समय सीमा को 5 साल कर दिया था, इससे चेन्नई के लिए अपने स्टार खिलाड़ी को वापस जोड़ने में आसानी हुई.अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या धोनी इस सीजन के बाद आईपीएल को भी अलविदा कह देंगे या फिर फैंस उन्हें अगले साल भी मैदान पर देख पाएंगे. बारिश और अफगानिस्तान ने उलझाया सेमीफाइनल का समीकरण, जानें ग्रुप बी में कैसे होगा फैसला ICC ODI Ranking: विराट की टॉप 5 में वापसी, शुभमन गिल नंबर वन पर बरकरार, शमी, कुलदीप हुए मजबूत The post यह धोनी का आखिरी आईपीएल होगा? टीशर्ट के ‘मोर्स कोड’ ने मचाई हलचल, जानें क्या है यह बवाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गोविंदा से तलाक की अफवाहों के बीच सुनीता ने तोड़ी चुप्पी, गोविंदा के मैनेजर ने कहा- ‘उन्होनें ज्यादा बोल दिया’

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर ऐसी समाचारें है कि गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच सबकुछ ठीक नहीं हैं और दोनों तलाक लेने वाले हैं. रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि कपल ने शादी के 37 साल बाद अलग होने का फैसला किया है. हालांकि गोविंदा के वकील ललित बिंदल ने बताया कि सुनीता ने छह महीने पहले तलाक की अर्जी दी थी, लेकिन अब उनके बीच सबकुछ ठीक है. अब गोविंदा के मैनेजर ने इस बारे में बात की. जानें गोविंदा के मैनेजर ने क्या कहा गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने हाल ही के एक इंटरव्यू में सुनीता आहूजा को मामले को बढ़ाने के लिए जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने एचटी सिटी से बातचीत में कहा, “सुनीता जी ने जो हाल ही के इंटरव्यू में बातें बोली हैं, ये उन सब का नतीजा है. उन्होंने ज्यादा बोल दिया है. और आप जानते हैं, गोविंदा सर… उनके बीच मतभेद हैं. तलाक की अफवाहों पर सुनीता आहूजा की प्रतिक्रिया अब सुनीता के मैनेजर ने लाइव मिंट से बात करते हुए सारी अफवाहों को खारिज कर दिया. हालांकि इस बारे में उन्होंने ज्यादा कुछ नहीं कहा, लेकिन यह उनके मैनेजर के ज़रिए उनका पहला बयान है. उन्होंने कहा, “यह सच नहीं है.” 12 सालों से अकेले जन्मदिन मना रही सुनीता आहूजा कुछ समय पहले कर्ली टेल्स संग एक इंटरव्यू में सुनीता ने बताया कि, वह पिछले 12 सालों से अपना जन्मदिन अकेले मना रही हैं. उन्होंने कहा, “मैंने अपने कई साल बच्चों के लिए दिए और अब जब वे बड़े हो गए हैं तो मैं अपने लिए जीना चाहती हूं.” उन्होंने कहा वह अपना दिन मंदिर या गुरुद्वारे में प्रार्थना करके शुरू करती हैं. आगे उन्होंने कहा, जैसे ही रात के 8 बजते हैं, एक बोतल खोलती हैं, अकेले केक काटती हैं और शराब पीकर अपना जन्मदिन एन्जॉय करती हैं. 10 Years Box Office Report : 2014-2024 तक गणतंत्र दिवस पर रिलीज हुई फिल्मों का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट The post गोविंदा से तलाक की अफवाहों के बीच सुनीता ने तोड़ी चुप्पी, गोविंदा के मैनेजर ने कहा- ‘उन्होनें ज्यादा बोल दिया’ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Cancelled Trains List: टाटानगर और रांची से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, देख लें पूरी लिस्ट

Cancelled Trains List: जमशेदपुर-टाटानगर और रांची से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द कर दी गयी हैं. रेलवे ने एक ट्रेन का रूट भी बदल दिया है. पुरी से दिल्ली जाने वाली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस भी 28 फरवरी को नहीं चलेगी. इसके अलावा टाटा-जम्मूतवी एक्सप्रेस को 26, 28 फरवरी और 2 मार्च को रद्द किया गया है. आनंद विहार-हटिया एक्सप्रेस 26 फरवरी को रद्द रहेगी, जबकि हल्दिया-आनंद विहार एक्सप्रेस 27 फरवरी को रद्द कर दी गयी है. ये ट्रेनें भी रहेंगी रद्द हटिया-आनंद विहार एक्सप्रेस 27 फरवरी, आनंद विहार-पुरी एक्सप्रेस 26 और 27 फरवरी, आनंद विहार-रांची एक्सप्रेस 26 फरवरी, रांची-आनंद विहार एक्सप्रेस 27 फरवरी, भुवनेश्वर-आनंद विहार एक्सप्रेस 26 फरवरी, नई दिल्ली-भुवनेश्वर एक्सप्रेस 27 फरवरी, हटिया-आनंद विहार एक्सप्रेस 28 फरवरी को रद्द रहेगी. इस ट्रेन का रूट बदला रेलवे ने रांची-लोकमान्य टर्मिनल एक्सप्रेस को 26 फरवरी को बदले हुए मार्ग से चलाने का निर्णय लिया है. यह ट्रेन वाराणसी, लखनऊ, कानपुर, झांसी होते हुए बीना से अपने मुख्य मार्ग पर लौटेगी. महाकुंभ से लौटने वाले रेल यात्रियों को मिलेगी राहत रेलवे ने अमृतसर से टाटा और सबंलपुर (हटिया) होकर एक तरफा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. यह ट्रेन चलने से महाकुंभ से लौटने वाले रेल यात्रियों को राहत मिलेगी. अमृतसर-टाटानगर विशेष आरक्षित एक्सप्रेस ट्रेन केवल एक ट्रिप चलेगी. महाकुंभ से लौटने वाले टाटानगर के यात्री 27 फरवरी वाराणसी या पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन में पकड़ सकते हैं. यह ट्रेन जालंधर सिटी, लुधियाना, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, अयोध्या कैंट, शाहगंज, वाराणसी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, रफीगंज, गया, कोडरमा, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जंक्शन गोमोह, बोकारो स्टील सिटी और पुरुलिया स्टेशन में रुकेगी. पढ़ें नया विचार प्रीमियम स्टोरी: Mughal Harem Stories : मुगल स्त्रीएं आराम पसंद थीं, खाना बनाना भी नहीं आता था, जानिए क्या थी शिक्षा की स्थिति पढ़ें नया विचार प्रीमियम स्टोरी: झारखंड के इस मंदिर में पूरी होती है मनोकामना, पाहन करते हैं मुंडारी भाषा में मंत्रोच्चार The post Cancelled Trains List: टाटानगर और रांची से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, देख लें पूरी लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

टाटा स्टील में नयी डिजिटल व्यवस्था लागू, बढ़ेगी पारदर्शिता, कर्मचारियों को मिलेगा ये फायदा

Tata Steel: जमशेदपुर-टाटा स्टील ने अपने कर्मचारियों के लिए पारदर्शिता और त्रुटिमुक्त प्रक्रिया को बढ़ावा देने और उत्पादकता में सुधार करने के लिए दो नयी डिजिटल व्यवस्था लागू की है. टाटा स्टील की वीपी एचआरएम अतरई सान्याल और टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु ने संयुक्त रूप से इनका उद्घाटन बुधवार को किया. इन पहलों का उद्देश्य कर्मचारियों के अनुभव को बेहतर बनाना, पारदर्शिता को सुनिश्चित करना, और उत्पादकता में सुधार करना है. इसके तहत विभाग, सेक्शन और संगठन स्तर पर आंतरिक बहाली और वेकेंसी को डिजिटल किया जाएगा. संजीव चौधरी ने इस व्यवस्था से पारदर्शिता बढ़ने और कर्मचारियों के लिए फायदेमंद होने की बात कही. आंतरिक भर्ती प्रक्रिया बनेगी पारदर्शी वेकेंसी आधारित पदोन्नति और आंतरिक भर्ती प्रक्रिया को एकीकृत डिजिटल मंच के माध्यम से त्रुटि-मुक्त और पारदर्शी बनाया जाएगा. इससे कर्मचारियों को वास्तविक समय में अपडेट प्राप्त होंगे और समय पर प्रक्रिया का समापन होगा. वरिष्ठता सूची का भी डिजिटलीकरण वरिष्ठता सूची का डिजिटलीकरण भी किया गया है. अब एचआरबीपी को विभागीय वरिष्ठता सूची तक त्वरित पहुंच होगी और यह एक बटन क्लिक पर त्रुटि-मुक्त तैयार की जा सकेगी. यह स्वचालित प्रणाली मासिक रूप से डेटा अपडेट करने और रिकॉर्ड बनाए रखने में मदद करेगी, जिससे शिकायतों में कमी आएगी और कर्मचारियों के बीच विश्वास बढ़ेगा. मौके पर अतरई सान्याल ने कहा कि इस नयी व्यवस्था से कर्मचारियों को जानकारी बेहतर और त्वरित तरीके से मिल सकेगी. पढ़ें नया विचार प्रीमियम स्टोरी: बाबा बैद्यनाथ की बारात का अनोखा रंग: भूत-पिशाच से लेकर अप्सराएं तक, जानें 30 साल पुरानी परंपरा पढ़ें नया विचार प्रीमियम स्टोरी: हिंदुस्तान को पीछे छोड़ने के लिए छाती पीट रहे हैं शहबाज शरीफ, लेकिन सच्चाई कर रही कुछ और ही बयां पढ़ें नया विचार प्रीमियम स्टोरी: Mughal Harem Stories : मुगल स्त्रीएं आराम पसंद थीं, खाना बनाना भी नहीं आता था, जानिए क्या थी शिक्षा की स्थिति The post टाटा स्टील में नयी डिजिटल व्यवस्था लागू, बढ़ेगी पारदर्शिता, कर्मचारियों को मिलेगा ये फायदा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बारिश और अफगानिस्तान ने उलझाया सेमीफाइनल का समीकरण, जानें ग्रुप बी में कैसे होगा फैसला

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी में हिंदुस्तान और न्यूजीलैंड पहले ही सेमीफाइनल के लिये क्वालिफाई कर चुके हैं. लेकिन सेमीफाइनल के लिए ग्रुप बी का समीकरण रोमांचक हो चल है. इसमें बारिश और अफगानिस्तान ने गजब का तड़का लगाया है. पहले ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच बारिश ने अपना स्पोर्ट्स दिखाया, जिससे दोनों टीमों को 1-1 अंक बांटने पड़े. उसके बाद कल 26 फरवरी को अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को 8 रन से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी में अब तक का सबसे बड़ा उलटफेर कर दिया है. अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को हराकर 2 अंक अर्जित किए, जिससे ग्रुप बी की स्थिति दिलचस्प हो गई है. Champions Trophy Semifinal Scenario for Group B. अफगानिस्तान के लिए चैंपियंस ट्रॉफी का पहला मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ था, जिसमें उसे हार का सामना करना पड़ा था. लेकिन अपने दूसरे मैच में उसने सबको हतप्रभ कर दिया. वहीं इंग्लैंड दो हार के बाद चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो चुका है. उसे ऑस्ट्रेलिया ने पहले मैच में जोस इंग्लिश के धमाकेदार शतक का कहर झेलना पड़ा था. अभी ग्रुप बी में दो मैच होने हैं, पहला ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान मैच और दूसरा इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच. इन दो मैचों से तय होगा कि सेमीफाइनल में कौन सी टीम पहुंचेगी. ऐसे में इसको ध्यान में रखते हुए पूरा गणित समझते हैं. अब, ग्रुप बी में सेमीफाइनल में पहुंचने के समीकरण इस प्रकार हैं- सेमीफाइनल के समीकरण: दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच का परिणाम तय करेगा शीर्ष दो टीमें अगर दक्षिण अफ्रीका जीतता है: दक्षिण अफ्रीका (5 अंक) और ऑस्ट्रेलिया (3 अंक) सेमीफाइनल में क्वालीफाई करेंगे. अगर ऑस्ट्रेलिया जीतता है: ऑस्ट्रेलिया (5 अंक) और दक्षिण अफ्रीका (3 अंक) सेमीफाइनल में पहुंचेंगे. अफगानिस्तान की संभावनाएं: वहीं अफगानिस्तान भी इस रेस में हैं. अफगानिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए उम्मीद करनी होगी कि वह ऑस्ट्रेलिया को हरा दे. या फिर इंग्लैंड साउथ अफ्रीका को हरा दे. लेकिन अगर बारिश भी अपना स्पोर्ट्स दिखाती है तो… अगर ऐसा होता है, तो दक्षिण अफ्रीका (3 अंक), ऑस्ट्रेलिया (3 अंक), और अफगानिस्तान (2 अंक) के बीच नेट रन रेट (NRR) तय करेगा कि कौन सी दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. क्योंकि अगर बारिश हुई तो ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान को 1-1 अंक मिलेंगे, ऐसे में अफगानिस्तान के 3 अंक ही होंगे.  वहीं अगर अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो जाता है, तो अफगानिस्तान के पास सेमीफाइनल में पहुंचने का एकमात्र मौका यही रहेगा कि इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका को बड़े अंतर से हराए. इससे दक्षिण अफ्रीका का नेट रन रेट (NRR) गिर सकता है, और यदि अफगानिस्तान का NRR दक्षिण अफ्रीका से बेहतर हो जाता है, तो वह सेमीफाइनल में जगह बना सकता है. नया विचार प्रीमियम स्टोरी: Mughal Empire : दुष्ट चंगेज खां और तैमूर के वंशज थे मुगल, आश्रय की तलाश में हिंदुस्तान आया था बाबर  ग्रुप बी की मौजूदा स्थिति: टीम स्पोर्ट्से जीते हारे अंक NRR दक्षिण अफ्रीका 2 1 0 3 +2.140 ऑस्ट्रेलिया 2 1 0 3 +0.475 अफगानिस्तान 2 1 1 2 -0.990 इंग्लैंड (E) 2 0 2 0 -0.305 हालांकि, अफगानिस्तान का नेट रन रेट (-0.990) बहुत कमजोर है, जिससे उनकी राह मुश्किल लग रही है, लेकिन अगर वह ऑस्ट्रेलिया को हरा दे तो वह सीधे क्वालिफाई कर जाएगा. अफगानिस्तान के लिए सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग नामुमकिन है, जब तक कि मौसम या कोई अन्य परिस्थिति अप्रत्याशित रूप से उनके पक्ष में न आ जाए. इंग्लैंड पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है. इब्राहिम जादरान ने शतक के बाद खोले राज, बताया ऐतिहासिक पारी में किसका रहा योगदान, ऑस्ट्रेलिया को भी चेताया Masters League 2025: श्रीलंका मास्टर्स ने दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से हराया, देखें Points Table का हाल The post बारिश और अफगानिस्तान ने उलझाया सेमीफाइनल का समीकरण, जानें ग्रुप बी में कैसे होगा फैसला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Mere Husband Ki Biwi Collection: फिल्म का हुआ बंटाधार, 1 हफ्ते में लागत निकालना तो दूर मूवी 6 दिन में 10 करोड़ भी नहीं कमा पाई

Mere Husband Ki Biwi Collection Day 6: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की. ओपनिंग डे सिर्फ फिल्म ने 1.5 करोड़ रुपये की कमाई की. 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म को दर्शकों ने पसंद नहीं किया. यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसेका निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है. छठे दिन मूवी ने कितनी कमाई की, आपको बताते हैं. एक ही हफ्ते में मेरे हसबैंड की बीवी का बजा बैंड फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ को दर्शकों से उम्मीद के मुताबिक प्रतिक्रिया नहीं मिली. फिल्म की कमाई हर दिन के साथ घटती जा रही है. Sacnilk.com के अनुसार, छठे दिन मूवी ने 57 लाख रुपये का बिजनेस किया. फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है और आने वाले दिनों में इसकी कमाई में और गिरावट आ सकती है. एख हफ्ते में ही फिल्म का बैंड बज गया. ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1- 1.5 करोड़ रुपये ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2- 1.7 करोड़ रुपये ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3- 1.11 करोड़ रुपये ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4- 51 लाख रुपये ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5- 58 लाख रुपये ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6- 57 लाख रुपये ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ टोटल कलेक्शन- 6.2 करोड़ रुपये जानें छावा की कमाई विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना की फिल्म छावा को रिलीज हुए 13 दिन हो गए है. फिल्म ने 13 दिनों में अबतक 385 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. आइए डे वाइज कलेक्शन बताते हैं- छावा कलेक्शन पहला हफ्ता- 219. 25 करोड़ रुपये छावा कलेक्शन डे 8- 23.5 करोड़ रुपये छावा कलेक्शन डे 9- 44 करोड़ रुपये छावा कलेक्शन डे 10- 40 करोड़ रुपये छावा कलेक्शन डे 11- 18 करोड़ रुपये छावा कलेक्शन डे 12- 18.5 करोड़ रुपये छावा कलेक्शन डे 13- 21.75 करोड़ रुपये छावा की कुल कमाई- 385 करोड़ रुपये 10 Years Box Office Report : 2014-2024 तक गणतंत्र दिवस पर रिलीज हुई फिल्मों का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट The post Mere Husband Ki Biwi Collection: फिल्म का हुआ बंटाधार, 1 हफ्ते में लागत निकालना तो दूर मूवी 6 दिन में 10 करोड़ भी नहीं कमा पाई appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top