Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Begusarai News : लोन देने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी, उग्र महिलाओं ने कार्यालय में की तोड़फोड़

बखरी. बखरी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों एवं सीमावर्ती जिला खगड़िया के स्त्रीओं को लोन देने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. इससे आक्रोशित स्त्रीओं ने आज जहां संबंधित फाइनेंस कंपनी के ऑफिस में तोड़फोड़ किया गया.वहीं मकान मालिक के साथ भी बदतमीजी की गई. घटना थाना के समीप स्थित बखरी–गढ़पुरा पथ के निर्माणाधीन डिग्री कॉलेज रामपुर की बात कही जा रही है. कई गांवों की स्त्रीओं का बनवाया था स्वयं सहायता समूह का ग्रुप इस संबंध में पीड़ित खगड़िया के रानी शकरपुरा निवासी शोभा देवी सहित सैकड़ों स्त्रीओं ने बताया कि अकहा, सिनुआरी, घाघरा,रानी शकरपुरा समेत अन्य कई गांव में आकर रित्मभरा फिनकोन प्राइवेट लिमिटेड के विशाल नाम के लड़के ने पहले स्वयं सहायता समूह का ग्रुप बनवाया. इसके बाद शनिवार को लोन पासबुक दिया गया.कहा गया कि ग्रुप की सभी स्त्रीओं को 40 से 50 हजार रुपए तक का लोन दिया जाएगा.इसके लिए कंपनी के कर्मियों के द्वारा 2000 से 5000 तक रुपया जमा कराया गया.वही शनिवार को हम लोगों ने जब पैसा जमा कर दिए तो कहा गया कि सोमवार को लोन मिल जाएगा और फोन करेंगे.सोमवार को जब फोन नहीं आया तो हम लोगों ने फोन करना शुरू कर दिए.इसी बीच कल शाम में विशाल नाम के लड़के ने कहा कि मंगलवार की सुबह में आप लोगों को पैसा मिल जाएगा. लेकिन आज भी जब पैसा नहीं मिला तो हम लोग रामपुर स्थित ऑफिस पहुंचे.लेकिन सबके सब यहां ऑफिस बंद कर फरार थे.वही फोन को भी बंद कर लिया गया है. स्त्री ने बताया कि ऑफिस में जब जांच पड़ताल किए तो कुछ ऐसा नहीं मिला.इस दौरान एक लड़का स्थिति को देखने के लिए आया.लेकिन मैनेजर को बुलाते रहे तो कोई नहीं आया.हम लोगों से लाखों रुपए की ठगी की गई है. मकान मालिक ने रोका, तो की गयी मारपीट इस दौरान आक्रोशित स्त्रीओं ने जहां ऑफिस में तोड़फोड़ किया है.वहीं मकान मालिक ने जब तोड़-फोड़ करने से रोका तो उसके साथ भी मारपीट और बदतमीजी की गई है. फिलहाल घटना की सूचना मिलने पर बखरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंच हंगामा मचा रही स्त्रीओं को शांत कराने का प्रयास किया गया.लेकिन हंगामा कर रही स्त्रीओं ने रुपया दिलाने की मांग कर रहे थे.वही ऑफिस से स्त्रीओं द्वारा बाहर किए गए कुर्सी-टेबल आदि को जप्त कर थाना ले गई है.पुलिस द्वारा मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Begusarai News : लोन देने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी, उग्र स्त्रीओं ने कार्यालय में की तोड़फोड़ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

महाशिवरात्रि में निकलेगी भगवान शिव की बारात

चतरा. महाशिवरात्रि को लेकर तैयारी जोरों पर है. मंदिरों का रंग-रोगन व साफ-सफाई की गयी है. शहर के कठौतिया शिव मंदिर व लकलकवानाथ मंदिर को विशेष रूप से सजाया जा रहा है. हर वर्ष लकलकवानाथ शिव मंदिर से भगवान शिव का गाजे बाजे के साथ बारात निकलता है. श्रद्धालु भूत, पिचाश बन कर नाचते गाते शहर के रास्ते होते हुए कठौतिया शिव मंदिर पहुंचते है, जहां भगवान शिव व माता पार्वती का विवाह होता है. इसके बाद श्रद्धालु पुन: वापस लकलकवानाथ मंदिर पहुंचते हैं. इस दौरान श्रद्धालु हर-हर महादेव, माता पार्वती के जयकारे लगाते है. इस बार भी शिव बारात को लेकर पूरी तैयारी की गयी है. दोनों मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया है. विद्युत सज्जा की गयी है. ध्वनि विस्तारक यंत्र लगाये गये है. दोनों शिवालयों में पूजा अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से ही उमड़ती है, जो देर शाम तक चलता रहता है. इसके अलावा जिले के सभी प्रखंडो में स्थित प्रसिद्ध शिवालयों में भी पूजा अर्चना के लिए भीड़ उमड़ती है. महाशिवरात्रि के दिन स्त्रीएं उपवास रख कर भगवान शिव व माता पार्वती की उपासना करती है. रातभर भजन कीर्तन व भक्ति गीतो से मंदिर गूंजता रहता है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post महाशिवरात्रि में निकलेगी भगवान शिव की बारात appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

छात्रा के साथ दुष्कर्म मामले में केस दर्ज, आरोपी फरार

कटकमसांडी. नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म मामले में पिता की शिकायत पर पेलावल ओपी में पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. इसमें मो तैहसीन को आरोपी बनाया गया है. ओपी प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय ने कहा कि केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने को लेकर पुलिस छापामारी अभियान चला रही है, लेकिन आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. ज्ञात हो कि 24 फरवरी को पेलावल थाना क्षेत्र की एक नाबालिग स्कूली छात्रा के साथ ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक के पुत्र ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था. घटना के बाद छात्रा ने अपने परिजनों के साथ पेलावल ओपी में शिकायत दर्ज करायी थी. आरोपी 19 वर्षीय मो तैहसीन पेलावल गदोखर रोड का रहने वाला है. कार के धक्के से बाइक सवार युवक का एक पैर कटा कटकमसांडी. हजारीबाग-कटकमसांडी मुख्य मार्ग के कंडसार मोड़ बरगड्डा के पास सड़क हादसे में बाइक सवार युवक आकाश राम का दाहिना पैर कट कर अलग हो गया. ग्रामीणों के सहयोग से उसे शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया. घटना मंगलवार की सुबह आठ बजे की है. इस संबंध में घायल युवक की भाभी फूल कुमारी ने कटकमसांडी थाना में आवेदन देकर चतरा के एक चिकित्सक के खिलाफ केस दर्ज कराया है. थाना को दिये आवेदन में कहा है कि आकाश राम सुबह आठ बजे अपने निजी कार्य से चतरा के बलबल दुआरी गांव अपनी बहन के घर जा रहा था. इसी दौरान कंडसार मोड़ के बरगड्डा के पास चतरा की ओर से आ रही कार (बीआर 11 एजे-1769) ने मेरे देवर की बाइक (जेएच 02 एक्यू-8350) में टक्कर मार दी. कार गलत दिशा से आ रही थी. इस घटना में मेरे देवर आकाश राम का दाहिना पैर कट कर अलग हो गया. घटना के बाद कार चालक फरार हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार का चालक चतरा का चिकित्सक है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post छात्रा के साथ दुष्कर्म मामले में केस दर्ज, आरोपी फरार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

172 लाभुकों को 11.50 करोड़ के लोन की मिली स्वीकृति

बिहारशरीफ. राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के निर्देशानुसार जिला उद्योग केंद्र परिसर में मंगलवार को जिले के सभी बैंकों द्वारा सामूहिक रूप से ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया गया जिसका नाम संकल्प रखा गया है. मौके पर अग्रणी जिला प्रबंधक श्रीकान्त सिंह ने आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि कोई भी बिज़नस छोटा या बड़ा नहीं होता, आप उसी बिजनेस का चुनाव करें, जिसमें आपको दिलचस्पी हो और जिससे बारे में आपको नॉलेज हो. बिज़नस प्रारम्भ करने से पहले मार्केट का सर्वे अवश्य कर लें. जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड अमृत कुमार वर्णवाल ने अपनी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया और एआईएफ स्कीम का लाभ उठाने की सलाह दी. जीविका के डीपीएम जीविका संजय प्रसाद पासवान ने बैंकों को खुले दिल से लखपति दीदी योजना के तहत जीविका दीदियों को लोन वितरण करने का आग्रह किया तथा कुछ बैंकों द्वारा यथोचित सहयोग नहीं मिलने पर दुख भी जताया. उन्होंने कहा कि आज के समय में जीविका एक ब्रांड नेम है और अपने आप में एक बहुत बड़ा इंडस्ट्री का रूप ले चुका है. जो बैंक इसमें जितना सहयोग करेगा उनके पास अधिक से अधिक आवेदन भेजे जाएंगे. उद्योग महाप्रबंधक विशेश्वर प्रसाद ने पीएमएफएमइ में बैंकों से अधिक से अधिक लोन का आग्रह किया. जिला कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार ने कृषि के क्षेत्र में बैंकों के योगदान की सराहना की तथा बैंकों से इस क्षेत्र में अधिक से अधिक योगदान की अपेक्षा की. उन्होंने याद दिलाया कि नालंदा एक कृषि प्रधान जिला है, अत: अन्य क्षेत्रों की अपेक्षा कृषि क्षेत्र में बैंकों को अधिक योगदान होना चाहिए. उन्होंने साख जमा अनुपात भी नालंदा जिले को बढ़ाने का सलाह दिया. वरीय उप समाहर्ता बैंकिंग ने बताया कि संकल्प ऋण शिविर 11 मार्च और 24 मार्च को भी आयोजित किया जायेगा. सभी बैंकों से इसमें अधिक से अधिक योगदान का आग्रह भी किया. उन्होंने बताया कि कैंप में करीब 172 लाभुकों के बीच करीब 11.50 करोड़ के लोन की स्वीकृति दी गयी. इस अवसर पर वरीय उप समाहर्ता बैंकिंग संजीत बख्शी, डीपीएम जीविका संजय पासवान, जिला कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र विशेश्वर प्रसाद, जिला विकास प्रबंधक अमृत वर्णवाल, अग्रणी जिला प्रबंधक श्रीकांत सिंह ,पीएनबी के मुख्य प्रबंधक उत्तम कुमार , शशि भूषण कुमार, हिंदुस्तानीय स्टेट बैंक से शशिभूषण कुमार समेत विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक और लाभुक भी उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post 172 लाभुकों को 11.50 करोड़ के लोन की मिली स्वीकृति appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Buxar News: इटाढ़ी में गांजे के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ी महिला तस्कर

बक्सर . जिले में मादक पदार्थों का धंधा फल-फूल रहा है. पुलिस के अथक प्रयास के बावजूद बेखौफ धंधेबाज तस्करी के धंधे से बाज नहीं आ रहे हैं और रातोंरात धनवान बनने के चक्कर में भोले-भाले युवकों को अपना शिकार बना रहे हैं. हालांकि पुलिस कप्तान शुभम आर्य की सख्ती से उनकी गिरफ्तारी आए दिन हो रही है. उसी कड़ी में इटाढ़ी थाना के डिहरियां गांव से भारी मात्रा में गांजा के साथ एक स्त्री तस्कर को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया. उसके घर से 49.507 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है. इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने की है. पुलिस के मुताबिक डिहरियां गांव में गांजा की खेप पहुंचने की सूचना मिली थी. जिसके बाद सोमवार की देर शाम छापेमारी कर चिन्हित स्त्री मिकू कुमारी के घर की तलाशी ली गई. जिसमें भारी मात्रा में गांजा की बरामदगी हुई. जबकि पड़ोस का उसका एक सहयोगी फरार हो गया. पुलिस दूसरे आरोपित की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. गिरफ्तार स्त्री मिकू कुमारी डिहरियां निवासी उपेन्द्र राजभर की पत्नी है. उसका पति उपेन्द्र रोजी-रोटी के जुगाड़ में गोवा रहता है. जबकि उसकी पत्नी गांजा की तस्करी में संलिप्त थी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Buxar News: इटाढ़ी में गांजे के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ी स्त्री तस्कर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

saran news : 90 फीसदी कार्य हो गये ऑनलाइन, फिर भी समय पर नहीं हो पा रहे पूरे

छपरा. जयप्रकाश विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन तथा इसके अंतर्गत सभी अंगीभूत व संबद्ध कॉलेजों के कार्यालयों में 90 फीसदी कार्य ऑनलाइन मोड में होते हैं.इसके बाद भी इन कार्यों को निर्धारित अवधि में पूरा नहीं किया जा रहा है, जिससे छात्र-छात्राओं की परेशानी लगातार बढ़ रही है. छात्रों से जुड़े सभी कार्य जैसे नामांकन, परीक्षा फॉर्म भरना, नामांकन के लिए अप्लाइ, सिलेबस, वर्ग संचालन का शेड्यूल, मार्क सीट आदि की सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध करायी जाती है. लेकिन इन कार्यों को जितने अवधि में पूरा करना है. उतनी अवधि में यह पूरा नहीं होता है. डिग्री, माइग्रेशन, अंकपत्र व सीएलसी के लिए भी छात्र-छात्राएं ऑनलाइन अप्लाइ करते हैं. उसके बावजूद भी अधिकतर छात्रों को इन कागजातों को प्राप्त करने में दो से तीन माह का समय लग जा रहा है. डिग्री व माइग्रेशन के लिए अप्लाइ करते समय यह कितने दिनों में मिल जायेगा इसकी जानकारी छात्रों को दी जाती है. लेकिन, जब तक छात्र विश्वविद्यालय में जाकर स्वयं प्रस्तुत नहीं होते या सभी कागजातों की हार्ड कॉपी जमा नहीं कराते, तब तक उन्हें डिग्री या माइग्रेशन नहीं मिल पाता. ऐसे में विश्वविद्यालय व कॉलेजों के कार्य डिजिटल होने के बाद भी इसका पूरा फायदा छात्र-छात्राओं तक नहीं पहुंच रहा. 2018 में डिजिटल हुआ था जेपीयू : यूजीसी व राजभवन के निर्देश पर वर्ष 2018 में ही जयप्रकाश विश्वविद्यालय के अधिकतर कार्यों को डिजिटल मोड में करना शुरू किया गया था. इसी समय से नामांकन व परीक्षा फॉर्म भरने के साथ ही अंक पत्र तथा डिग्री रिलीज करने का कार्य भी ऑनलाइन अप्लाइ द्वारा शुरू किया गया. लेकिन, डिजिटल व्यवस्थाएं लागू होने के छह साल बीत जाने के बाद भी कार्यविधि अब तक दुरुस्त नहीं हो सकी है. कभी नामांकन सूची व एडमिट कार्ड जारी करने के बाद त्रुटि, तो कभी परीक्षा परिणाम जारी करने के बाद अंकपत्र में गड़बड़ी सामने आती है. अपडेट नहीं है जेपीयू व कॉलेजों की वेबसाइट : जेपीयू के अंतर्गत छपरा, सीवान तथा गोपालगंज के सभी कॉलेजों का अपना वेबसाइट है. कॉलेज स्तर की सभी जानकारियां वेबसाइट पर उपलब्ध करायी गयी हैं. हालांकि अधिकतर कॉलेजों की वेबसाइट को समय-समय पर अपडेट नहीं किया जाता. वहीं जयप्रकाश विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी सभी जानकारियां अपलोड नहीं है. जेपीयू की वेबसाइट अभी पुराने पैटर्न पर ही चल रही है. ऐसे में दूरदराज के छात्रों को परीक्षा व नामांकन से जुड़ी जानकारियां समय पर उपलब्ध नहीं हो पाती हैं. कुलपति प्रो परमेंद्र कुमार बाजपेई ने कहा है कि इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जा रहा है. जो भी समस्याएं थीं अब उन्हें दुरुस्त कर लिया गया है. डिग्री रिलीज करने में भी अब टाइम नहीं लग रहा है. ये सुविधाएं हैं ऑनलाइन : ऑनलाइन है एडमिशन की प्रक्रिया, ऑनलाइन भरे जाते हैं परीक्षा फॉर्म, कार्यालयों में लागू है कैशलेस सिस्टम, डिग्री, माइग्रेशन, सीएलसी के लिए ऑनलाइन अप्लाइ ऑनलाइन अप्लाइ के बाद इतने दिन में मिलते हैं कागजात : अप्लाइ के 40 दिन बाद मिलती है डिग्री, माइग्रेशन निकालने में लगता है 20 दिन से अधिक का समय, कॉलेजों में 10 दिन लग जाते हैं सीएलसी निकालने में. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post saran news : 90 फीसदी कार्य हो गये ऑनलाइन, फिर भी समय पर नहीं हो पा रहे पूरे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Buxar News: अनुमंडल अस्पताल में वेंटिलेटर होते हुए भी नहीं मिलती सुविधा

डुमरांव . कोरोना महामारी के दौरान प्रशासन ने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए विभिन्न अस्पतालों में वेंटिलेटर और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करायी थीं. डुमरांव अनुमंडल अस्पताल को भी दो वेंटिलेटर मिले थे, लेकिन आज ये सिर्फ एक कमरे में बंद पड़े हैं और मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है. ऐसे ही लंबे समय से अल्ट्रासाउंड मशीन कमरे में बंद था, काफी प्रयास के साद पिछले साल यह शुरू हुआ. जिसमें गर्भवती स्त्रीओं के लिए यह सुविधा बहाल है. डॉक्टरों व कर्मियों की कमी बनी बड़ी समस्या : अस्पताल में वेंटिलेटर मौजूद हैं, लेकिन उन्हें संचालित करने के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर और टेक्नीशियन नहीं हैं. अस्पताल में पहले से ही डॉक्टरों व अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की भारी कमी है, जिसके कारण गंभीर मरीजों को यहां इलाज नहीं मिल पाता. ऐसे में जिन मरीजों को तत्काल वेंटिलेटर की जरूरत होती है, उन्हें पटना, बक्सर या बनारस रेफर कर दिया जाता है. कभी कभी तो इमरजेंसी में भी डाक्टर नदारद मिलते हैं, जिसमें मरीज व परिजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है. आर्थिक और मानसिक रूप से टूट रहे मरीज : गंभीर हालत में जब मरीजों को वेंटिलेटर की जरूरत होती है और अस्पताल में सुविधा होते हुए भी इसका लाभ नहीं मिलता, तो परिजन मजबूरी में प्राइवेट अस्पतालों का रुख करते हैं. यहां इलाज बहुत महंगा होता है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के परिजन भारी संकट में आ जाते हैं. कई मामलों में मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पाने के कारण उनकी जान भी चली जाती है. स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता : स्थानीय लोगों और मरीजों के परिजनों का कहना है कि प्रशासन द्वारा दी गई सुविधाओं का सही इस्तेमाल न होना स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही को दर्शाता है. अगर अस्पताल में पर्याप्त डॉक्टर और टेक्नीशियन होते, तो इन वेंटिलेटरों का उपयोग कर कई जिंदगियां बचाई जा सकती थीं. प्रशासन से जल्द समाधान की मांग डुमरांव अनुमंडल अस्पताल में वेंटिलेटर होने के बावजूद उनका इस्तेमाल न हो पाना एक गंभीर समस्या है. स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन से मांग की है कि अस्पताल में जल्द से जल्द डॉक्टरों और टेक्नीशियनों की नियुक्ति की जाए, ताकि वेंटिलेटर का सही इस्तेमाल हो सके और गंभीर मरीजों को इलाज के लिए दूर न भटकना पड़े. शशि कुमार, मनोज कुमार, कमल चौरसिया, विशोकानंद चंद ने कहां कि वेंटिलेटर सुविधा शुरू होने से अनुमंडल के लोगों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा. वहीं इस संबंध में उपाधीक्षक डॉ गिरीश कुमार सिंह ने कहा कि इसके लिए उच्च अधिकारी को लिखा जाएगा. ताकि इसका लाभ लोगों को मिलें. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Buxar News: अनुमंडल अस्पताल में वेंटिलेटर होते हुए भी नहीं मिलती सुविधा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जमशेदपुर का अनोखा चोर! पेट्रोल चेक करने के बाद ही करता था बाईक की चोरी

Jamshedpur Crime News|जुगसलाई पुलिस ने एक बाइक चोर को गिरफ्तार किया है. इसका नाम राहुल रजक है. वह सेवा सदन रोड जुगसलाई का रहने वाला है. पुलिस ने उसके पास से चोरी की 2 बाईक बरामद की है. पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उसे मंगलवार को जेल भेज दिया. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक चोरी की बाईक लेकर घूम रहा है. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने टीम के साथ छापेमारी की. इस दौरान शिवघाट के पास पुलिस ने देखा कि एक बाइक पर 2 युवक संदिग्ध हालत में घूम रहे हैं. बाइक पर नंबर भी नहीं है. पुलिस को देखने के बाद युवक भागने लगा. पुलिस ने दौड़ाकर राहुल को पकड़ लिया. हालांकि, उसका साथी फरार हो गया. राहुल की निशानदेही पर चोरी की एक और बाईक बरामद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर एक और चोरी की बाईक बरामद की है. चोरों ने इस बाईक को बर्मामाइंस थाना क्षेत्र से चुराया था. पुलिस ने बताया कि चोरी और एनडीपीएस के मामले में राहुल पहले भी जेल जा चुका है. राहुल के खिलाफ उसके पिता मदन रजक ने भी जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए जुगसलाई थाने में शिकायत दर्ज करायी थी. बाइक की पेट्रोल टंकी जांच कर करते थे चोरी राहुल रजक शातिर बाईक चोर है. राहुल ने पुलिस को बताया कि वे लोग मौज-मस्ती के लिए बाईक की चोरी करते थे. बाइक की चोरी करने से पहले वे लोग बाईक की टंकी चेक करके यह पता लगाते थे कि उस बाईक में कितना पेट्रोल है. बाइक हिलाने पर टंकी से अगर पेट्रोल की आवाज आयी, तभी उस बाईक की चोरी करते थे. बाईक में अगर पेट्रोल कम होता, तो बाईक की चोरी नहीं करते थे. झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें बाईक चोरी करने के बाद हटा देते हैं नंबर प्लेट राहुल ने पुलिस को बताया कि बाईक की चोरी करने के बाद वे लोग नंबर प्लेट हटा देते हैं. उसके बाद उसी गाड़ी से घूमते हैं. बाईक का पेट्रोल खत्म होने पर बाईक को वहीं छोड़ देते हैं. मौका देखकर गली-मुहल्ले में बाईक खड़ी कर देते हैं. उसके बाद फिर दूसरी बाईक की चोरी करते हैं. 2 दर्जन से ज्यादा बाईक की कर चुके हैं चोरी पुलिस ने बताया कि राहुल और उसका पार्टनर मिलकर अब तक 2 दर्जन से ज्यादा बाईक की चोरी कर चुके हैं. अब तक की पूछताछ में राहुल ने बाईक बेचने की बात नहीं स्वीकार की है. इस संबंध में पुलिस ने उसके पार्टनर के बागबेड़ा स्थित आवास पर छापेमारी की, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया. राहुल ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ मिलकर ही घटनाओं को अंजाम देता है. वे लोग 3-4 साल से ये काम कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें देवघर में महाशिवरात्रि महोत्सव का उद्घाटन करेंगे हेमंत सोरेन, सुरक्षा में तैनात रहेंगे 3000 पुलिस बल गुमल के चारों ओर हैं शिवालय, शिवरात्रि पर जलार्पण करने बिहार, बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ से आते हैं श्रद्धालु सीएम आवास ढाहने पर हमलावर हुई भाजपा, पूछा- झारखंड में शीश महल बनाने जा रही हेमंत सोरेन प्रशासन? Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 3-4 डिग्री बढ़ेगा तापमान खूंटी में 5 आदिवासी बच्चियों से सामूहिक दुष्कर्म मामले में 18 गिरफ्तार, डीजीपी ने कही ये बात, देखें Video The post जमशेदपुर का अनोखा चोर! पेट्रोल चेक करने के बाद ही करता था बाईक की चोरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

टीएनबी कॉलेज हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपी ने कबूली हत्या, बदले की आग में ली जान

Bihar News: भागलपुर स्थित TNB कॉलेज परिसर के कर्मचारी क्वार्टर में हुए प्रभु नारायण मंडल हत्याकांड में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी संजीव झा को घटना के महज चार घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया. मंगलवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और बताया कि प्रभु नारायण ने उसकी पूर्व गिरफ्तारी में पुलिस की मदद की थी, जिससे बदला लेने के लिए उसने यह अपराध किया. हत्या की वजह और आरोपी का कबूलनामा पुलिस पूछताछ में संजीव झा ने बताया कि चार साल पहले TNB कॉलेज कर्मचारी क्वार्टर में रहने वाले अरुण मंडल पर उसने गोली चलाई थी, जिसके बाद प्रभु नारायण मंडल की निशानदेही पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था. छह महीने जेल में रहने के बाद जमानत पर छूटने के बाद वह दिल्ली चला गया, लेकिन बदले की आग उसके मन में बनी रही. पैसे कमाकर लौटने के बाद उसने हथियार खरीदा और अपने प्रतिशोध को अंजाम दिया. हत्या की रात का घटनाक्रम रविवार रात करीब 10:30 बजे आरोपी संजीव झा क्वार्टर में घुसा और प्रभु नारायण मंडल पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मृतक के परिजनों के बयान पर आरोपी के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की और उसे गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहले केवल समझाने गया था, लेकिन बहस बढ़ने पर उसने गोली चला दी. पुलिस जांच और हथियार की तलाश पुलिस अधिकारी एसआई सुप्रिया कुमारी के अनुसार, पूछताछ के दौरान संजीव झा हथियार की सही लोकेशन बताने में पुलिस को गुमराह करता रहा. जरूरत पड़ने पर वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति से उसे दोबारा रिमांड पर लेकर हथियार बरामदगी के लिए पूछताछ की जाएगी. ये भी पढ़े: TMBU PAT 2023 रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप, छात्र संगठनों ने की जांच की मांग फेसबुक पोस्ट पर इंकार हत्या के बाद संजीव झा के फेसबुक प्रोफाइल से किए गए एक कथित पोस्ट ने सनसनी फैला दी थी, लेकिन आरोपी ने पुलिस के सामने किसी भी तरह का पोस्ट डालने से साफ इंकार किया है. पुलिस अब इस मामले की भी जांच कर रही है. The post टीएनबी कॉलेज हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपी ने कबूली हत्या, बदले की आग में ली जान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

TMBU PAT 2023 रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप, छात्र संगठनों ने की जांच की मांग

भागलपुर स्थित तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय TMBU PAT(पैट परीक्षा) 2023 के रिजल्ट को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए हैं. एक छात्र ने आवेदन देकर दावा किया कि रिजल्ट में उसकी श्रेणी और वर्ग बदल दिया गया है. वहीं, छात्र राजद और एबीवीपी ने भी रिजल्ट में अनियमितताओं का आरोप लगाया है और परीक्षा परिणाम की पुनः जांच की मांग की है. रिजल्ट में श्रेणी और वर्ग में बदलाव का आरोप नेतृत्व विज्ञान के छात्र सौरभ कुमार ने परीक्षा नियंत्रक को आवेदन देकर बताया कि उसकी श्रेणी ओबीसी थी, लेकिन रिजल्ट में उसे एससी श्रेणी में डाल दिया गया. इसके अलावा, स्त्री वर्ग में उसका रिजल्ट जारी कर दिया गया, जिससे गड़बड़ी और स्पष्ट हो गई है. छात्र संगठनों का प्रदर्शन, रिजल्ट रद्द करने की मांग मंगलवार को छात्र राजद के विश्वविद्यालय अध्यक्ष लालू यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल परीक्षा नियंत्रक डॉ. कृष्ण कुमार से मिला और परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी को लेकर ज्ञापन सौंपा. उन्होंने मांग की कि रिजल्ट को रद्द किया जाए और संशोधित रिजल्ट में पेपर वन एवं पेपर टू के प्राप्तांक को स्पष्ट रूप से दर्शाया जाए. छात्र संगठनों ने निम्नलिखित मांगें रखीं संशोधित रिजल्ट में नाम, क्रमांक संख्या, श्रेणी, पेपर वन और टू के अंक को स्पष्ट किया जाए. श्रेणीवार कट-ऑफ जारी किया जाए. वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के उत्तर सार्वजनिक किए जाएं. मूल्यांकन प्रक्रिया को मुख्यालय से बाहर करवाया जाए. पिछली परीक्षा में भी हुई थी गड़बड़ी, अब तक नहीं हुई जांच ABVP के प्रदेश सह मंत्री कुणाल पांडेय ने आरोप लगाया कि पिछली पैट परीक्षा में 16 ग्रेस अंक देकर कई छात्रों को पास किया गया था, लेकिन इसकी कोई जांच नहीं कराई गई. उन्होंने मौजूदा रिजल्ट में भी सुधार की मांग की और दोषियों पर कार्रवाई की अपील की. ये भी पढ़े: बिहार में बन रहा देश का सबसे बड़ा अस्पताल, अब मरीजों के लिए एयर एंबुलेंस की सुविधा भी होगी उपलब्ध परीक्षा नियंत्रक का बयान परीक्षा नियंत्रक डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि छात्रों के आवेदन को पैट परीक्षा संचालन कमेटी के समक्ष रखा जाएगा. कमेटी के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई होगी. The post TMBU PAT 2023 रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप, छात्र संगठनों ने की जांच की मांग appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top