Hot News

बिना कोचिंग के UPSC में गाड़ा झंडा, बिजनौर के शगुन को AIR 145

Shagun Kaushal UPSC Topper: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नजीबाबाद से आने वाले शगुन कौशल ने यूपीएससी 2025 में AIR 145 हासिल की है. गांव क्षेत्र के रहने वाले शगुन कौशल ने सिविल सेवा परीक्षा की परीक्षा बिना किसी कोचिंग के क्रैक की है. आइए बिना कोचिंग के इस मुकाम तक पहुंचने वाले शगुन कौशल (Shagun Kaushal UPSC Topper) की सफलता की जर्नी को करीब से जानते हैं. 

Shagun Kaushal UPSC Topper: साधारण परिवार से आने वाले शगुन 

शगुन एक बहुत साधारण परिवार से आते हैं. उनके पिता पुष्पेंद्र कुमार बीएसएनएल (BSNL) में टेलीकॉम टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत हैं और माता विनीता कौशल एक हाउसवाइफ है. शगुन शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रहे. उन्होंने नजीबाबाद के सेंट मैरी स्कूल से 10वीं और 12वीं की पढ़ाई की और दोनों ही बार जिला टॉप किया. इसके बाद उन्होंने देश के पॉपुलर इंस्टीट्यूट आईआईटी दिल्ली (IIT Delhi) से सिविल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन पूरा किया. 

जब पहले प्रयास में मिली असफलता

आईआईटी जैसे इंस्टीट्यूट से निकलने के बाद भी यूपीएससी का रास्ता इतना आसान नहीं था. शगुन को अपने पहले प्रयास में सफलता नहीं मिली. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और तैयारी में जुट गए. उन्होंने ठान लिया था कि मेहनत में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे और दोबारा फिर से तैयारी शुरू की.

बिना कोचिंग के हासिल किया मुकाम

आज के दौर में जहां लोग यूपीएससी के लिए लाखों रुपये कोचिंग में खर्च करते हैं, वहीं शगुन ने सेल्फ स्टडी की मदद ली. उन्होंने बिना किसी बड़े कोचिंग इंस्टीट्यूट की मदद लिए खुद के नोट्स बनाए और घर पर रहकर ही तैयारी की. उनकी इस सफलता में उनके बड़े भाई अमर कौशलऔर बड़ी बहन निशिका कौशल का पूरा मार्गदर्शन रहा. 

यह भी पढ़ें: जॉब के साथ UPSC की तैयारी, भागलपुर के राहुल को मिला AIR 141

The post बिना कोचिंग के UPSC में गाड़ा झंडा, बिजनौर के शगुन को AIR 145 appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top