Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ranveer Allahbadia: ‘हो गई गलती तो अब क्या मार दोगे’? रणवीर इलाहाबादिया के बचाव में उतरे आमिर अली

Ranveer Allahbadia: स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया के आपत्तिजनक कमेंट के बाद से ही वह मुश्किलें में घिरे हुए हैं. रणवीर पर सोशल मीडिया पर लगातार विरोध हो रहा है. साथ ही कई राजनेता और फिल्मी सितारे भी रणवीर इलाहाबादिया के खिलाफ खड़े हो रहे हैं और उन्हें सजा देने की मांग कर रहे हैं. यही नहीं रणवीर ने बीते दिन अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक स्टोरी के जरिए बताया था कि उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की भी धमकी मिल रही है. इसी बीच अब उनके बचाव में टीवी एक्टर आमिर अली उतरे हैं. उनका कहना है कि रणवीर से गलती हो चुकी है, लेकिन इसके लिए उन्हें मार तो नहीं दिया जाएगा? आइए बताते हैं उन्होंने आगे क्या कुछ कहा है. View this post on Instagram A post shared by Aamir Ali (@aamirali) रणवीर इलाहाबादिया के सपोर्ट में आए आमिर आमिर अली ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए रणवीर इलाहाबादिया को सपोर्ट किया और लिखा, ‘वह मेरा दोस्त नहीं है, लेकिन हां जो उन्होंने कहा वो सच में गलत था. उन्हें ऐसा नहीं बोलना चाहिए था.’ उन्होंने इस पोस्ट में बीयर बायसेप्स और समय रैना को टैग करते हुए आगे लिखा, ‘इन लोगों ने गलत किया, लेकिन माफी भी मांगी. वो लोग जो कर रहे हैं अच्छा कर रहे हैं शो में, लेकिन जो गलती हो गई तो इसके लिए क्या अब मार दोगे? देश में और भी मुद्दे हैं अपनी ऊर्जा को उस दिशा में लगाओ.’ अब आमिर का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. ये स्टार्स भी कर चुके हैं सपोर्ट आमिर अली से पहले रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना के बचाव में अली गोनी, राखी सावंत, हिंदुस्तानी सिंह जैसे कई स्टार्स उतर चुके हैं. यह भी पढ़े: Family Man Series: मनोज बाजपेयी नहीं ‘छावा’ के इस एक्टर को पहले ऑफर हुई ‘फैमिली मैन’, फिर बजट… The post Ranveer Allahbadia: ‘हो गई गलती तो अब क्या मार दोगे’? रणवीर इलाहाबादिया के बचाव में उतरे आमिर अली appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Train News: हावड़ा-नयी दिल्ली रेलखंड पर ओवरहेड तार टूटा, 3 घंटे बाधित रही रेल सेवा, वंदे भारत समेत कई ट्रेनें फंसी

Train News: हावड़ा-नयी दिल्ली रेलखंड पर ओवरहेड तार टूटकर गिर गया. इसकी वजह से करीब 3 घंटे तक रेल सेवा बाधित रही. वंदे हिंदुस्तान एक्सप्रेस और कई सुपरफास्ट ट्रेनों का परिचालन इस दौरान बाधित रहा. घटना रविवार (16 फरवरी 2025) को आसनसोल रेल मंडल के कांसीटांड़ हॉल्ट पर हुई. स्पार्क के बाद टूटकर गिरा ओवरहेड तार रविवार को सुबह 10:45 बजे के आसपास डाउन लाइन से आसनसोल-गोंडा एक्सप्रेस गुजरी. उसके बाद तार में जोर से स्पॉर्क हुआ और तार टूटकर गिर गया. डाउन लाइन पर चलने वाली ट्रेनों को तत्काल रोक दिया गया. वंदे हिंदुस्तान को विद्यासागर स्टेशन पर रोका गया घटना की सूचना मिलते ही रेल मंडल में अधिकारियों और रेलवे कंट्रोल रूम के कर्मचारी हरकत में आ गये. आनन-फानन ने रेलवे के कर्मियों ने मेंटेनेंस का कार्य शुरू किया. इस दौरान वंदे हिंदुस्तान एक्सप्रेस ट्रेन को विद्यासागर स्टेशन पर रोक दिया गया. टाटा दानापुर एक्सप्रेस को मधुपुर स्टेशन पर रोका गया. 3 घंटे बाद शुरू हुआ ट्रेनों का आवागमन करीब 3 घंटे बाद मेंटेनेंस का कार्य पूरा हुआ. तब जाकर ट्रेनों का आवागमन शुरू हो पाया. वंदे हिंदुस्तान एक्सप्रेस ट्रेन विद्यासागर स्टेशन पर दिन में 12:04 बजे पहुंची थी. उसे 13:40 बजे स्टेशन से रवाना किया गया. टाटा दानापुर एक्सप्रेस ट्रेन मधुपुर स्टेशन पर और एक मालगाड़ी को विद्यासागर स्टेशन के समीप रोका गया था. रेल यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानी ओवरहेड तार टूटने के बाद ट्रेनों का आवागमन बाधित होने से रेल यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. जानकारी के अनुसार, रेल प्रशासन ने अप लाइन पर भी करीब 15 मिनट तक ट्रेनों को रोक दिया. अप लाइन में जांच की प्रक्रिया पूरी करने के बाद 15 मिनट बाद फिर से ट्रेनों का आवागमन शुरू कर दिया गया. मामले की जानकारी मिलते ही मेंटेनेंस का काम शुरू कर दिया गया. इसके बाद करीब 13:40 बजे रेल का परिचालन शुरू कराया गया. एके घांटी, स्टेशन मास्टर, विद्यासागर स्टेशन इसे भी पढ़ें Maiya Samman Yojana: 2 महीने से नहीं मिला मंईयां सम्मान, सामने आया बड़ा सच, मंत्री ने भी दिया बयान चढ़ने लगा न्यूनतम तापमान, झारखंड में 2 दिन गरज के साथ वज्रपात का येलो अलर्ट 16 फरवरी को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का गैस सिलेंडर, यहां जानें The post Train News: हावड़ा-नयी दिल्ली रेलखंड पर ओवरहेड तार टूटा, 3 घंटे बाधित रही रेल सेवा, वंदे हिंदुस्तान समेत कई ट्रेनें फंसी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

WATCH: बोर्ड एग्जाम में 100 में से 100 नंबर लाने के टिप्स हो रहे VIRAL, काम आयेगा यह VIDEO

How To Score Full Marks in Exams: आपने अक्सर मेधावी छात्रों को यह कहते हुए सुना होगा कि उन्होंने परीक्षा अच्छे से दी थी, फिर भी अंक कम कैसे आ गए? इस चिंता में कई छात्र अपनी उत्तर पुस्तिका की पुनः जांच भी कराते हैं. परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए पाठ्यक्रम की समझ जितनी महत्वपूर्ण है, उतना ही आवश्यक है उत्तर पुस्तिका में उत्तर को सही तरीके से प्रस्तुत करना. गौरतलब है कि कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं निकट हैं. यदि छात्र परीक्षा में 100 में से 100 अंक प्राप्त करना चाहते हैं, तो उन्हें सही लेखन शैली अपनानी चाहिए. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक अध्यापक का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे परीक्षा की कॉपी जांचते हुए यह समझा रहे हैं कि उत्तर पुस्तिका में उत्तर किस प्रकार लिखना चाहिए ताकि अधिकतम अंक प्राप्त किए जा सकें. View this post on Instagram A post shared by K Rahul (@rahul_99_km) How To Score Full Marks in Exams: परीक्षा में कैसे आयेंगे 100 में से 100?  वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक अध्यापक एक साफ-सुथरी और सुव्यवस्थित उत्तर पुस्तिका की जांच कर रहे हैं. इसमें प्रत्येक उत्तर लाइन बाय लाइन स्पष्ट रूप से लिखा गया है. वीडियो में अध्यापक यह भी कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि केवल प्रश्नों के सही उत्तर जानना काफी नहीं है, बल्कि उन्हें सही ढंग से प्रस्तुत करना भी बेहद जरूरी है. आप देख सकते हैं कि एक छात्र को 100 में से 96 अंक मिले हैं, जबकि दूसरे को पूरे 100/100 अंक प्राप्त हुए हैं. अध्यापक का कहना है कि साफ-सुथरी और सुंदर लिखावट एक दिन में विकसित नहीं होती, बल्कि इसके लिए महीनों तक लगातार अभ्यास करना पड़ता है. सही लेखन शैली और व्यवस्थित उत्तर प्रस्तुति से परीक्षा में अधिकतम अंक प्राप्त करना संभव हो सकता है. View this post on Instagram A post shared by K Rahul (@rahul_99_km) Exam Answer Sheet Viral Video: वीडियो पर आये स्टूडेंट्स के कमेंट्स इस वीडियो पर कई छात्रों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. एक छात्र ने कमेंट किया- ऐसे मेधावी छात्र आगे चलकर अपने माता-पिता और देश का नाम रोशन करते हैं. वहीं, दूसरे ने लिखा- अगर हम उत्तर पुस्तिका को इतनी खूबसूरती से सजाने में समय लगा देंगे, तो सारे उत्तर कैसे लिख पाएंगे? एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की- मास्टरजी, इस तरह लिखने में तो बहुत ज्यादा समय लग जाएगा! हालांकि, कई छात्रों ने इस वीडियो में मास्टर साहब के कॉपी दिखाने के तरीके का मजाक उड़ाया और उन्हें ट्रोल किया है. लेकिन कुछ छात्र ऐसे भी हैं जिन्होंने स्वीकार किया कि इस लेखन शैली को अपनाकर वे पहले ही परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर चुके हैं. ऐसे में जो छात्र वास्तव में आगे बढ़ना चाहते हैं, उन्हें टीचर के निर्देशों को गंभीरता से लेना चाहिए और उनकी बताई गई तकनीकों को अपनाने पर विचार करना चाहिए. Mahakumbh स्नान के बाद बाल संत अभिनव अरोड़ा डिऑर बैग के साथ हुए Viral सांप का फन दांतों से दबाकर चचा ने दिखा दी बाजीगरी, कमजोर दिलवालों के लिए नहीं है ये वीडियो The post WATCH: बोर्ड एग्जाम में 100 में से 100 नंबर लाने के टिप्स हो रहे VIRAL, काम आयेगा यह VIDEO appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Name Personality: बहुत रोमांटिक होते हैं इस नाम अक्षर वाले लोग, लव मैरिज के रहते है बहुत ज्यादा चांस

Name Personality: हिन्दू धर्म में जन्म की तारीख और समय के आधार पर शिशु के नाम का पहला अक्षर तय किया जाता है. यही वजह है कि नाम का प्रभाव व्यक्ति के व्यक्तित्व पर पड़ता है. यह पर्सनालिटी पर गहरी छाप छोड़ने का काम करता है. ऐसे में व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर से उसका स्वभाव और हाव भाव और चरित्र का अनुमान लगाया जा सकता है. यह व्यक्ति के गहरे राज को बयान करने में भी कारगर होता है. आज इस आर्टिकल उस नाम अक्षर वाले लोगों की बात करने वाले हैं, जो कि निडर होने के साथ रोमांटिक भी होते हैं. यह भी पढ़ें- Name Personality: किस्मत के धनी होते हैं इस अक्षर के लोग, खुद की शर्तों पर पसंद करते है जीना यह भी पढ़ें- Name Personality: इन 4 अक्षर वाले लोग होते हैं बहुत खुशकिस्मत, पैसों का लगा रहता है अंबार साहसी होते हैं इस नाम अक्षर के लोग जिन लोगों के नाम का अक्षर अंग्रेजी के B से शुरू होता है, वे निडर होने के साथ बहुत साहसी भी होते हैं, क्योंकि इन नाम अक्षर वाले लोगों पर कर्क राशि और चंद्रमा का प्रभाव पड़ता है. ये लोग बहुत ही मूडी स्वभाव और बड़बोले माने जाते हैं. इसी वजह से ये लोग घमंडी स्वभाव के माने जाते हैं. रोमांस होता है पसंद इस नाम अक्षर के लोग रोमांटिक मिजाज के होते हैं. रोमांस जैसी चीजें जरूर पसंद होती हैं. अगर कोई इन लोगों के लिए रोमांटिक डेट प्लान करने के साथ हसीन जगहों पर ले जाए या फिर थोड़ा बहुत फ्लर्ट करते हैं, तो इन्हें बहुत अच्छा लगता है. इन लोगों के लव मैरिज के चांस बहुत ज्यादा होते हैं. इन लोगों को अंदरूनी सुंदरता के बजाय बाहरी सुंदरता ज्यादा आकर्षित करती है. बहुत जल्द होते हैं नाराज B नाम अक्षर वाले लोगों को छोटी-छोटी बातें बहुत प्रभावित करती हैं. इसी वजह से ये लोग जल्दी नाराज हो जाते हैं. लेकिन इन्हें मनाना दूसरों के मुकाबले बहुत आसान होता है. मनाने पर ये लोग दूसरों को तुरंत माफ कर देते हैं. अच्छी होती है आर्थिक स्थिति B नाम अक्षर वाले लोगों की आर्थिक स्थिति की बात करें, तो ये लोग आर्थिक रूप से संपन्न होते हैं. इन्हें किसी भी चीज की कमी नहीं होती है. ये लोग सामाजिक कामों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं. मेहनती और ईमानदार जिन लोगों का नाम B अक्षर से शुरू होता है, वे लोग बहुत ही मेहनती और ईमानदार होते हैं. इनके ज्यादा दोस्त तो नहीं होते हैं, लेकिन जो दोस्त होते हैं, वे बहुत पक्के होते हैं.   यह भी पढ़ें- Name Personality Traits: P नाम वाले लोगों की होती है खास पर्सनालिटी, जानें अपना स्वभाव Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post Name Personality: बहुत रोमांटिक होते हैं इस नाम अक्षर वाले लोग, लव मैरिज के रहते है बहुत ज्यादा चांस appeared first on Naya Vichar.

समस्तीपुर

नई दिल्ली स्टेशन पर हुए हादसे के बाद समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम ने की हाई लेवल मीटिंग । यात्री सुरक्षा को लेकर दिए कई निर्देश ।

  नया विचार समस्तीपुर।नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में 18 लोगों की मौत के बाद समस्तीपुर रेल मंडल अलर्ट मोड में आ गया है । इसको लेकर मंडल रेल प्रबंधक ने अधिकारियों के साथ हाई लेवल मीटिंग की । इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को यात्री सुरक्षा को लेकर कई दिशा निर्देश दिए । कुंभ स्नान को लेकर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए समस्तीपुर रेल मंडल के द्वारा कई स्पेशल ट्रेन भी शुरू की गई है । समस्तीपुर स्टेशन पर यात्री सुविधा और सुरक्षा को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति , मंडल सुरक्षा आयुक्त एस जे ए जानी और एसीएम राजेश कुमार , वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक विजय प्रकाश सहित अन्य अधिकारियों ने स्टेशन का निरीक्षण कर स्थिति का जायज़ा लिया । इस मौके पर सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति ने कहा कि कुंभ स्नान को लेकर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए समस्तीपुर रेल मंडल के द्वारा आज जयनगर से झूसी के बीच और एक स्पेशल ट्रेन सहरसा से झूसी के बीच चलाई जा रही है । पिछले एक सप्ताह में कुल आठ जोड़ी स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया गया है । यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंडल के प्रमुख स्टेशनों जयनगर , रक्सौल , दरभंगा , समस्तीपुर और सहरसा स्टेशन पर गोल्डन एरिया का निर्माण किया गया है । ताकि यात्री स्टेशन के अंदर सुगम तरीके से आ जा सके । इन स्टेशन पर 24 घंटे My I Help You डेस्क काम कर रही है । समस्तीपुर स्टेशन पर एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है जंहा स्टेशन की स्थित पर लाइव नज़र रखी जा रही है । साथ ही साथ मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर मंडल रेल प्रबंधक के निर्देश पर एक एक नोडल अधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति की गई है । जिनकी निगरानी में टिकट चेकिंग स्टाफ़ , आरपीएफ़ और स्काउट की टीम काम कर रही है । ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके । जिससे यात्रियों को कोई परेशानी न हो । सीनियर डीसीएम ने रेल से यात्रा कर रहे यात्रियों से अपील की है कि वो बिना टिकट यात्रा न करें । स्टेशनों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं । गोल्डाल एरिया में वेट करें ट्रेन के अनाउंसमेंट के बाद ही व्यवस्थित तरीके से कतारबद्ध होकर प्लेटफार्म की ओर जाएं । ताकि भीड़ और भगदड़ की स्थिति न हो सके । बाइट : अनन्या स्मृति , सीनियर डीसीएम

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Family Man Series: मनोज बाजपेयी नहीं ‘छावा’ के इस एक्टर को पहले ऑफर हुई ‘फैमिली मैन’, फिर बजट…

Family Man Series: पॉपुलर वेब सीरीज ‘फैमिली मैन’ में श्रीकांत तिवारी का किरदार मनोज बाजपेयी ने निभाया, जो दर्शकों को खूब पसंद आया था. एक्टर ने इस किरदार में अपने दमदार अभिनय से जान डाल दिया था. ऐसे में अब आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इस सीरीज में श्रीकांत का किरदार निभाने के लिए मेकर्स की पहली पसंद मनोज बाजपेयी नहीं, बल्कि सीरीज में श्रीकांत के किरदार का पहला ऑफर विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ में नेगेटिव रोल निभाने वाले अक्षय खन्ना को दिया गया था. आइए बताते हैं सबकुछ. View this post on Instagram A post shared by Manoj Bajpayee (@bajpayee.manoj) अक्षय खन्ना थे श्रीकांत के लिए पहली पसंद फैमिली मैन वेब सीरीज के मेकर्स ने फिल्म के लीड किरदार श्रीकांत का ऑफर अक्षय खन्ना को दिया था, लेकिन बजट इश्यू की वजह से ऐसा मुमकिन नहीं हो सका. दरअसल, अक्षय खन्ना ने सीरीज के मेकर्स से ज्यादा फीस की डिमांड की थी, जिसके बाद इस रोल के लिए मेकर्स ने मनोज बाजपेयी को अप्रोच किया और उन्होंने इस ऑफर को एक्सेप्ट कर लिया. सीरीज में कैसा है मनोज बाजपेयी का किरदार? मनोज बाजपेयी ने ‘फैमिली मैन’ वेब सीरीज में एक रॉ एजेंट श्रीकांत का किरदार निभाया है, जो दुनिया की नजरों में एक आम आदमी है. हालांकि, उसके परिवार को उसके काम के बारे में पता है. श्रीकांत अपनी टीम के साथ मिलकर देश के दुश्मनों का सफाया करता है. सीरीज की कहानी और मनोज बाजपेयी का दमदार किरदार दर्शकों को काफी पसंद आया. अब जल्द ही ‘फैमिली मैन 3’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी. इस बार सीजन 3 में मनोज बाजपेयी के साथ ‘पाताल लोक 2’ के जयदीप अहलावत भी एक अहम भूमिका में नजर आएंगे. यह भी पढ़े: Netflix Trending: नेटफ्लिक्स पर धड़ल्ले से देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में, कहीं आपने तो नहीं की मिस? The post Family Man Series: मनोज बाजपेयी नहीं ‘छावा’ के इस एक्टर को पहले ऑफर हुई ‘फैमिली मैन’, फिर बजट… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रिंग रोड से बदलेगी आरा शहर की सूरत, इन सड़कों का भी होगा विस्तार

Pragati Yatra: बिहार के भोजपुर जिले के लोगों के लिए बड़ी खुशसमाचारी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी प्रगति यात्रा के तहत आरा पहुंचे और 406 करोड़ रुपये से अधिक की 307 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इस दौरान सीएम ने जिले के विकास से जुड़ी कई अहम घोषणाएं कीं. इसमें रिंग रोड निर्माण, सड़क चौड़ीकरण, ड्रेनेज सिस्टम, पर्यटन स्थल विकास और नए प्रशासनी भवनों का निर्माण शामिल है. इन परियोजनाओं के पूरा होने से जिले के लोगों को यातायात और बुनियादी ढांचे में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा. रिंग रोड का होगा निर्माण मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित आरा रिंग रोड का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. आरा शहर में रिंग रोड बनने से जाम की समस्या कम होगी तथा लोगों को आवागमन में सुविधा होगी. इस योजना के तहत दो नई सड़कों का निर्माण होगा तथा चार सड़कों का चौड़ीकरण किया जाएगा. इस दौरान साइट मैप के माध्यम से अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को जीरोमाइल आरा से असनी फ्लाईओवर तक फोर लेन निर्माण, पकरी चौक से बामपाली एनएच-922 वाया गिरजा चौक, चंदवा मोड़ पथ, आरण्य देवी मंदिर से आरा-बक्सर फोर लेन एनएच-922 पथ का चौड़ीकरण एवं उन्नयन कार्य, जीरोमाइल आरा से पतार तक फोर लेन निर्माण, आरा टाउन रेलवे स्टेशन से जज कोठी मोड़ पथ का चौड़ीकरण एवं उन्नयन कार्य आदि की जानकारी दी. रिंग रोड के प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण करते सीएम नीतीश रिंग रोड के प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण करते सीएम नीतीश रिंग रोड के प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण करते सीएम नीतीश यहां बनेगी नई सड़कें असनी से बामपाली पथ पातर से असनी पथ इन सड़कों का होगा चौड़ीकरण जीरो माइल से असनी पथ जीरो माइल से पातर पथ बामपाली से पकड़िया वाया चंदवा मोड़ अरण्य देवी मंदिर से आरा-बक्सर फोर लेन पथ (आरा-सिन्हा और आरा-बरहरा होते हुए) आरा-बबुरा-छपरा पथ का होगा चौड़ीकरण, जाम से मिलेगी मुक्ति भोजपुर और सारण के बीच संपर्क को बेहतर बनाने के लिए आरा-बबुरा-छपरा पथ का चौड़ीकरण किया जाएगा. इससे इस क्षेत्र के लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी और यातायात सुगम होगा. संदेश से अखगांव होते हुए कोइलवर तक नहर बांध पर सड़क का निर्माण किया जाएगा. इस पथ से संदेश, सहार, अगिगांव और पीरो प्रखंड के लोग जेपी गंगा पथ और पटना से सीधे जुड़ सकेंगे. बाईपास का होगा निर्माण बिहिया-जगदीशपुर-पीरो-सिकरहटा पथ में ओझवलिया पुल से बचरी पुल तक बाईपास का निर्माण कराया जाएगा. इससे पीरो और आसपास के इलाकों में यातायात की समस्या कम होगी. बिहिया चौरास्ता से राष्ट्रीय राजमार्ग-922 तक सड़क के चौड़ीकरण की योजना है, जिससे इस इलाके के लोगों को यातायात की सुविधा मिलेगी. चंदवा से गांगी होते हुए धरहरा तक नहर बांध पर नई सड़क बनेगी, जिससे ग्रामीण इलाकों में संपर्कता बढ़ेगी. रेलवे स्टेशन से लेकर जज कोठी मोड़ तक सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा, ताकि इस क्षेत्र में यातायात की बाधा दूर हो सके. जलजमाव की समस्या का होगा समाधान, बनेगा नया ड्रेनेज सिस्टम शहर में जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम के तहत आउटफॉल ड्रेन और संप हाउस का निर्माण कराया जाएगा. इसके अलावा न्यू पुलिस लाइन से एमपी बाग मोड़ तक नाला बनाया जाएगा. तरारी प्रखंड के देव गांव स्थित सूर्य मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण और संग्रहालय बनाया जाएगा, जिससे यह धार्मिक स्थल पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा. भोजपुर के 10 प्रखंडों में बनेंगे नए प्रशासनी कार्यालय जिले के आरा सदर, उदवंतनगर, कोइलवर, चरपोखरी, तरारी, पीरो, बिहिया, शाहपुर, संदेश और सहार में नए प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन का निर्माण होगा, जिससे प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी. इसे भी पढ़ें: Bihar Election: ज्यादा सीटें आई तो भी नीतीश कुमार ही होंगे CM, BJP की बैठक में बड़ा फैसला सीएम ने अधिकारियों को दिया निर्देश मुख्यमंत्री ने कहा कि भोजपुर जिले में विकास के लिए हमने लगातार काम किया है. अब जो भी काम अधूरे रह गए हैं या कहीं कमी है, उसे जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सड़कों का काम पूरा हो जाने के बाद लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी. वाहनों का आवागमन भी सुगम हो जाएगा. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि काम सही तरीके से हो और इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि तय समय सीमा के अंदर काम पूरा हो जाए. इसे भी पढ़ें: प्रेमजाल में फंसी सहरसा की दो लड़कियां, एक ही हत्या, दूसरी ने भाग कर बचाई जान The post रिंग रोड से बदलेगी आरा शहर की सूरत, इन सड़कों का भी होगा विस्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Election: ज्यादा सीटें आई तो भी नीतीश कुमार ही होंगे CM, BJP की बैठक में बड़ा फैसला

Bihar Election: बिहार में 2025 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. चुनावी तैयारियों को लेकर पटना से लेकर दिल्ली तक बैठकों का दौर जारी है. हाल ही में BJP मुख्यालय में हुई एक अहम बैठक में यह स्पष्ट कर दिया गया है कि बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा. चाहे चुनाव परिणाम कुछ भी हों, प्रशासन की कमान भी नीतीश कुमार के ही हाथों में रहेगी. महाराष्ट्र फॉर्मूला बिहार में नहीं होगा लागू बैठक में यह भी साफ कर दिया गया कि महाराष्ट्र की तर्ज पर बिहार में सत्ता परिवर्तन का कोई फॉर्मूला नहीं अपनाया जाएगा. यदि विधानसभा चुनाव में BJP को JDU से अधिक सीटें भी मिलती हैं, तब भी मुख्यमंत्री की कुर्सी नीतीश कुमार के पास ही रहेगी. लोकसभा और विधानसभा में अलग-अलग चुनाव का नरेटिव नहीं चलेगा BJP नेतृत्व यह सुनिश्चित करना चाहती है कि बिहार में NDA की एकता को लेकर कोई संदेह न रहे. साथ ही, “फ्रेंडली फाइट” यानी कुछ सीटों पर अलग-अलग चुनाव लड़ने जैसी अटकलों को भी खारिज कर दिया गया. BJP किसी भी हालत में यह संदेश नहीं देना चाहती कि बड़ी पार्टी होने के नाते मुख्यमंत्री की कुर्सी उसी के पास जाएगी. नीतीश के नेतृत्व में चुनाव लड़ने पर बनी सहमति बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई कि नीतीश कुमार को ही 2025 चुनावों के लिए मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया जाएगा. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि NDA में सीट बंटवारे का फॉर्मूला 2020 के विधानसभा चुनाव की तर्ज पर ही रहेगा. हालांकि, कुछ सीटों पर मामूली बदलाव संभव है लेकिन गठबंधन के दलों के बीच संतुलन बनाए रखा जाएगा. भाजपा कोर कमेटी की बैठक में भी बनी थी सहमति बिहार चुनाव को लेकर यह रणनीति पिछले साल 22 दिसंबर को फरीदाबाद में भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में ही तय कर ली गई थी. उसी बैठक में यह सहमति बन गई थी कि नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे और भाजपा उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी. ये भी पढ़े: बिहार स्वास्थ्य विभाग में बड़ा खुलासा, 12 फर्जी नर्सों ने 4 साल उठाया वेतन, 11 नर्सों पर केस दर्ज बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर भाजपा ने साफ कर दिया है कि नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे. BJP-JDU गठबंधन में कोई मतभेद नहीं है. सीट बंटवारे से लेकर चुनावी रणनीति तक सब कुछ पूर्व निर्धारित फॉर्मूले के तहत ही चलेगा. The post Bihar Election: ज्यादा सीटें आई तो भी नीतीश कुमार ही होंगे CM, BJP की बैठक में बड़ा फैसला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

IPL 2025 Schedule: आ गया IPL 2025 का शेड्यूल, 22 मार्च को KKR और RCB के बीच पहला मुकाबला

IPL 2025 Schedule: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का शेड्यूल जारी हो गया है. इस सीजन का पहला मुकाबला 22 मार्च को ईडन गार्डन्स में डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच स्पोर्ट्सा जाएगा. रजत पाटीदार को पहले ही आरसीबी का कप्तान घोषित किया जा चुका है, जबकि केकेआर के कप्तान का नाम अभी तय नहीं हुआ है. आईपीएल की सबसे बड़ी रायवलरी मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला 23 मार्च को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में स्पोर्ट्सा जाएगा. 2025 सीजन का फाइनल 25 मई को ईडन गार्डन्स में स्पोर्ट्सा जाएगा. मुंबई इंडियंस और सीएसके की टीमें एक बार फिर 20 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ेंगी. आरसीबी और मुंबई इंडियंस इस सीजन में एक बार एक दूसरे के खिलाफ स्पोर्ट्सेंगे. यह मैच 7 अप्रैल को होगा. 23 मार्च को इस सीजन का पहला डबल हेडर देखने को मिलेगा. दिन के पहले मैच में, पिछले सीजन की फाइनलिस्ट सनराइजर्स हैदराबाद, हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी. 10 टीमों का आईपीएल 2025 सीजन 9 मार्च को चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल के 12 दिन बाद शुरू होगा. टूर्नामेंट 13 स्थानों पर स्पोर्ट्सा जाएगा. दस घरेलू मैदानों के अलावा, गुवाहाटी (राजस्थान रॉयल्स का दूसरा घरेलू मैदार), धर्मशाला (पंजाब किंग्स का दूसरा घरेलू मैदान स्थल) और विजाग (दिल्ली कैपिटल्स का दूसरा घरेलू मैदान) इस टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए तैयार हैं. आईपीएल 2025 में 65 दिनों में कुल 74 मैच स्पोर्ट्से जाएंगे. लीग चरण 18 मई को समाप्त होगा. जबकि प्लेऑफ 20-25 मई तक स्पोर्ट्से जाएंगे. 2025 सीजन का फ़ाइनल 25 मई को ईडन गार्डन्स में स्पोर्ट्सा जाएगा. इसी मैदान पर 23 मई को क्वालिफायर 2 का आयोजन होगा. एलिमिनेटर और क्वालीफायर-1 20 और 21 मई को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में स्पोर्ट्से जाएंगे. The post IPL 2025 Schedule: आ गया IPL 2025 का शेड्यूल, 22 मार्च को KKR और RCB के बीच पहला मुकाबला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Premanand Ji Maharaj: सरकारी नौकरी पाने के लिए याद रखें प्रेमानंद जी महाराज के ये गुरुमंत्र, मिलेगी 100 फीसदी सफलता!

Premanand Ji Maharaj: हिंदुस्तान में प्रशासनी नौकरी का क्रेज दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है. लाखों अभ्यर्थी प्रशासनी नौकरी की तैयारी करने में जुटे हुए हैं. इसके लिए वह कठिन परिश्रम भी करते हैं. हालांकि, जब मन मुताबिक सफलता नहीं मिलती है, तो वे हताश और निराश हो जाते हैं. इसकी वजह से कुछ लोग पढ़ाई छोड़कर कुछ और ही करने लगते हैं. ऐसी ही अभ्यर्थियों के लिए प्रेमानंद जी महाराज ने गुरु मंत्र दिया है. जो भी व्यक्ति इस मंत्र को फॉलो करता है, उसके सफल होने के चांस बढ़ जाते हैं. इसके अलावा, उन्होंने असफलता की परिस्थिति को कैसे हैंडल करें इसको लेकर भी उपाय बताया है. यह भी पढ़ें- Premanand Ji Maharaj: पैर छूते हुए प्रेमानंद जी महाराज का वीडियो हुआ वायरल, जानें कौन है ये स्त्री यह भी पढ़ें- Premanand Ji Maharaj: परिवार का व्यक्ति छल-कपट करे तो क्या करना चाहिए? प्रेमानंद जी महाराज ने बताया उत्साहित रहें प्रेमानंद जी महाराज के अनुसार, प्रशासनी नौकरी करने वाले अभ्यर्थियों या किसी भी चीज की तैयारी कर रहे लोगों को हमेशा उत्साह में रहना चाहिए. इससे व्यक्ति के निराश होने की संभावना कम हो जाती है. इस आदत का करें त्याग प्रेमानंद जी महाराज कहते हैं कि अभ्यर्थियों को काम टालने की आदत में सुधार करना चाहिए. जो भी काम मिले उसे तुरंत ही पूरा करने का प्रयास करना चाहिए. यह आपकी मानसिक स्थिति को मजबूत बनाएगा. योजनाबद्ध तरीके से करें काम प्रेमानंद जी महाराज के मुताबिक, अभ्यर्थियों को एक योजनाबद्ध तरीके से काम करना चाहिए. जो काम कल करना है उसके लिए आज ही योजना बना ले, जिससे आपको काम करने में आसानी होगी. चिंता के बजाय चिंतन करें प्रेमानंद जी महाराज बताते हैं कि चाहे आम इंसान हो या किसी भी परीक्षा की तैयारी करने वाला अभ्यर्थी उसे चिंता करने के बजाय चिंतन करना चाहिए. चिंतन करने से व्यक्ति हर चीज की एक प्लानिंग करता है. ऐसी हो अभ्यर्थियों की तैयारी प्रेमानंद जी महाराज के अनुसार, अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी इस तरीके से करनी चाहिए कि आज से एक महीने बाद भी परीक्षा हो और कोई सवाल आज कर रहा है, तो आप उसका जवाब तुरंत दे सके. जो भी अभ्यर्थी इस तरह तैयारी करता है उसे एक दिन जरूर सफलता मिलती है. यह भी पढ़ें- Premanand Ji Maharaj: पीरियड्स में स्त्रीएं क्या कर सकती हैं? प्रेमानंद जी महाराज ने बताया  Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है. The post Premanand Ji Maharaj: प्रशासनी नौकरी पाने के लिए याद रखें प्रेमानंद जी महाराज के ये गुरुमंत्र, मिलेगी 100 फीसदी सफलता! appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top