हिंदुस्तान में इलेक्ट्रिक स्कूटर तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं और अब कंपनियां इन्हें और स्मार्ट बनाने पर ध्यान दे रही हैं. सिर्फ बैटरी रेंज और स्पीड ही नहीं, बल्कि अब टचस्क्रीन डिस्प्ले भी इनका बड़ा आकर्षण बन गया है. ये स्क्रीन न सिर्फ नेविगेशन और कॉल अलर्ट जैसी सुविधाएं देती हैं, बल्कि म्यूजिक कंट्रोल, क्रैश अलर्ट और ऐप इंटीग्रेशन जैसी स्मार्ट टेक्नोलॉजी भी शामिल करती हैं.
TVS iQube ST : सबसे एडवांस्ड वेरिएंट
TVS का iQube ST मॉडल 7-इंच TFT टचस्क्रीन के साथ आता है. इसमें म्यूजिक कंट्रोल, कॉल अलर्ट, OTA अपडेट, नेविगेशन, जियो-फेंसिंग और एंटी-थेफ्ट अलर्ट जैसी सुविधाएं हैं. 5.3 kWh बैटरी वेरिएंट में यह स्कूटर 212 किमी तक की रेंज देता है. कीमत: ₹1.71 लाख (एक्स-शोरूम).
Ola S1 Pro Gen 3 – स्मार्ट फीचर्स से भरपूर
Ola का फ्लैगशिप मॉडल MoveOS 5 पर चलता है और इसमें SOS अलर्ट, रोड ट्रिप मोड, मल्टी-मोड ट्रैक्शन कंट्रोल और डिजिटल की जैसी सुविधाएं हैं. इसमें क्रूज कंट्रोल, ऐप इंटीग्रेशन और रिमोट बूट अनलॉक भी मिलता है. कीमत: ₹1.02 लाख (एक्स-शोरूम).
Ather Rizta और 450X – यूजर-फ्रेंडली इंटरफेस
Ather Rizta और 450X दोनों ही 7-इंच टचस्क्रीन के साथ आते हैं. इनमें Google Maps नेविगेशन, लाइव लोकेशन शेयरिंग, क्रैश अलर्ट और मैजिक ट्विस्ट जैसी सुविधाएं हैं. Rizta की कीमत ₹1.30 लाख से शुरू होती है, जबकि 450X ₹1.46 लाख से उपलब्ध है.
Simple One – सबसे लंबी रेंज
Simple One स्कूटर 265 किमी तक की रेंज देने का दावा करता है. इसमें क्रूज कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, स्मार्टवॉच कनेक्टिविटी और स्मार्ट अलर्ट जैसी सुविधाएं हैं. कीमत: ₹1.69 लाख (एक्स-शोरूम).
क्यों खास हैं ये स्कूटर?
इन टचस्क्रीन डिस्प्ले वाले स्कूटरों का मकसद सिर्फ स्टाइल नहीं, बल्कि राइडिंग को ज्यादा सुरक्षित और सुविधाजनक बनाना है. कॉल और म्यूजिक कंट्रोल से लेकर क्रैश अलर्ट और नेविगेशन तक, ये फीचर्स इन्हें वास्तव में स्मार्ट स्कूटर बनाते हैं.
यह भी पढ़ें: BaaS मॉडल के साथ हिंदुस्तान में मिलने वाले टॉप 5 वैल्यू इलेक्ट्रिक स्कूटर्स
यह भी पढ़ें: हिंदुस्तान में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री तेज, हर 10 में से 1 EV खरीदार
The post Ola से TVS तक- स्मार्ट टच डिस्प्ले वाले 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर appeared first on Naya Vichar.

