Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jharkhand Naxal News: नक्सलियों ने पहले किया किडनैप, फिर मौत के घाट उतारकर फेंक दिया जंगल में

चतरा : चतरा में नक्सलियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है. पुलिस मुखबिरी के आरोप में एक व्यक्ति को पहले अपहरण किया, इसके बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक लेंबुवा गांव निवासी विष्णु साव अहले सुबह मवेशी लेकर जंगल जा रहे था, इस दौरान पहले से घात लगाये बैठे चार-पांच हथियारबंद नक्सलियों ने उसका अपहरण कर लिया और इसके थोड़ी देर बाद ही उसे मौत के घाट उतार दिया. टंडवा-बालूमाथ बॉर्डर के पास स्थित जंगल से शव बरामद मृतक का शव चतरा के टंडवा थाना क्षेत्र के टंडवा-बालूमाथ बॉर्डर पर स्थित जंगल से बरामद किया गया. पुलिस पदाधिकारी व जवान घटनास्थल पर पहुंच कर इलाके की घेराबंदी कर सर्च अभियान चला रहे हैं. इलाके में नक्सलियों के दस्तक से लोग दहशत में हैं. पुलिस मुखबिरी के आरोप में घटना को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है. एसपी विकास पांडेय, चतरा एसडीपीओ संदीप सुमन व टंडवा एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार भी दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे हैं. Also Read: Success Story: कभी एक-एक रुपए के लिए थीं मोहताज, मजदूरी से करने लगीं कारोबार, उद्यमी रीना देवी ऐसे बन गयीं लखपति The post Jharkhand Naxal News: नक्सलियों ने पहले किया किडनैप, फिर मौत के घाट उतारकर फेंक दिया जंगल में appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Anjali Pichai Net Worth: कितनी संपत्ति की मालकिन हैं Google CEO सुंदर पिचाई की पत्नी? IIT खड़गपुर से शुरू हुई थी लव स्टोरी

Anjali Pichai Net Worth: गूगल सीईओ सुंदर पिचाई की पत्नी कितनी संपत्ति की मालिक? जानें उनकी कुल नेट वर्थ और IIT खड़गपुर से शुरू हुई उनकी लव स्टोरी की पूरी कहानी. Google के CEO सुंदर पिचाई की पत्नी, अंजलि पिचाई, एक तकनीकी पेशेवर हैं, जिन्होंने अपनी शादी और पारिवारिक जीवन को हमेशा सुर्खियों से दूर रखा है. हालांकि, उनकी यात्रा भी प्रेरणादायक रही है. परिवारिक पृष्ठभूमि और शिक्षा अंजलि पिचाई का जन्म कोटा, राजस्थान में हुआ था. उनके पिता ओलाराम हरयानी एक प्रशासनी कर्मचारी थे और पॉलिटेक्निक कॉलेज में कार्यरत थे. 2015 में, अपनी पहली पत्नी को खोने के बाद, उन्होंने माधुरी शर्मा से पुनर्विवाह किया.शिक्षा की बात करें तो, अंजलि ने हिंदुस्तानीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) खड़गपुर से केमिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की. यह वही प्रतिष्ठित संस्थान है, जहां उनकी मुलाकात सुंदर पिचाई से हुई थी. अंजलि पिचाई की नेट वर्थ अंजलि पिचाई, जो अपने दम पर एक सफल पेशेवर हैं.वेबसाईट Tring के अनुसार उनकी  नेट वर्थ लगभग 100 मिलियन डॉलर (लगभग 830 करोड़ रुपये) आंकी गई है. वहीं, उनके पति सुंदर पिचाई की नेट वर्थ 1.3 बिलियन डॉलर (लगभग 10,800 करोड़ रुपये) से अधिक है. सुंदर पिचाई दुनिया के सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले CEO में से एक हैं. अंजलि पिचाई की करियर और उपलब्धियां अंजलि पिचाई ने अपने करियर की शुरुआत 1999 में एक्सेंचर में बिजनेस एनालिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने 2002 तक कार्य किया. वर्तमान में, वह इंटुइट (Intuit) नामक वैश्विक वित्तीय सॉफ्टवेयर कंपनी में बिजनेस ऑपरेशंस मैनेजर के रूप में कार्यरत हैं. आईआईटी खड़गपुर से शुरू हुई प्रेम कहानी अंजलि और सुंदर पिचाई की प्रेम कहानी IIT खड़गपुर के कैंपस से शुरू हुई. दोनों की दोस्ती वहीं गहरी हुई और बाद में शादी में बदल गई. 2023 में जब सुंदर पिचाई को IIT खड़गपुर से मानद डॉक्टरेट की उपाधि मिली, तो उन्होंने अपने छात्र जीवन की यादें साझा करते हुए कहा,”IIT खड़गपुर मेरे दिल के बहुत करीब है, क्योंकि यहीं मैंने पहली बार अपनी पत्नी अंजलि से मुलाकात की थी. यह मेरा दूसरा घर था.” इस कार्यक्रम में अंजलि पिचाई को भी “प्रख्यात पूर्व छात्र पुरस्कार” से सम्मानित किया गया था. Also Read: इंतजार हुआ खत्म, जल्द आने वाली है पीएम किसान की 19वीं किस्त, चेक करें पूरी जानकारी The post Anjali Pichai Net Worth: कितनी संपत्ति की मालकिन हैं Google CEO सुंदर पिचाई की पत्नी? IIT खड़गपुर से शुरू हुई थी लव स्टोरी appeared first on Naya Vichar.

खेल

अब हेड कोच पर चला BCCI का चाबुक, गौतम गंभीर के असिस्टेंट पर साथ यात्रा करने पर लगा बैन!

Gautam Gambhir: BCCI खिलाड़ियों के साथ पूरी तरह सख्ती के मूड में है. खिलाड़ियों के साथ कोच पर भी हिंदुस्तानीय क्रिकेट की शीर्ष संस्था का चाबुक चल रहा है. एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि गौतम गंभीर के निजी सहायक को टीम के साथ यात्रा करने, टीम बस का उपयोग करने आदि से रोक दिया गया है. ऑस्ट्रेलिया में खिलाड़ियों के लिए आरक्षित स्थान पर उनके घूमने की रिपोर्ट पर बीसीसीआई का यह रिएक्शन आया है. कथित तौर पर यह कदम बीसीसीआई के पास ‘गौरव अरोड़ा’ के खिलाफ शिकायत दर्ज होने के बाद उठाया गया है, जिसमें आरोप लगाया गया था कि वह केवल खिलाड़ियों, सहयोगी स्टाफ या चयनकर्ताओं के लिए अनुमत क्षेत्रों में प्रवेश कर सकते हैं. क्रिकब्लॉगर के अनुसार, गंभीर के सहायक अरोड़ा को टीम होटल में रहने, टीम के साथ यात्रा करने, टीम बस का उपयोग करने और स्टेडियम में वीआईपी बॉक्स तक पहुँचने से प्रतिबंधित कर दिया गया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अरोड़ा ने कथित तौर पर हिंदुस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरे टेस्ट के दौरान एडिलेड में बीसीसीआई के आतिथ्य बॉक्स तक पहुँच बनाई थी, चयनकर्ताओं के लिए निर्धारित कारों का उपयोग किया था, टीम के होटल में प्रतिबंधित नाश्ता क्षेत्रों में प्रवेश किया था. क्रिकब्लॉगर को बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया, ” इसके जवाब में बीसीसीआई ने गंभीर के पीए को हिंदुस्तानीय टीम के साथ एक ही होटल में रहने, स्टेडियम में वीआईपी बॉक्स में जाने और टीम बस का इस्तेमाल करने से रोक दिया है. वह टीम के साथ यात्रा नहीं कर सकते.” रिपोर्ट में कहा गया है कि अरोड़ा ने टीम के सदस्यों और अधिकारियों के लिए आरक्षित क्षेत्रों में प्रवेश किया था. वे चयनकर्ताओं की कार, एडिलेड में बीसीसीआई का आतिथ्य बॉक्स और टीम होटलों में प्रतिबंधित नाश्ता क्षेत्र तक पहुंच गए थे. Wishing my dear friend Gaurav Arora a very happy birthday! May god bless you with a long and healthy life! @gauravbir786 pic.twitter.com/ixQc5RfDrz — Gautam Gambhir (@GautamGambhir) October 19, 2022 इससे पहले बीसीसीआई ने खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट में स्पोर्ट्सना जरूरी कर दिया था. इसके साथ ही क्रिकेटर्स के परिवार के सदस्यों को उनके साथ दौरे पर जाने पर प्रतिबंध जारी किया था. 45 दिनों से अधिक की शृंखला के लिए, परिवारों को खिलाड़ियों के साथ केवल 14 दिनों तक रहने की अनुमति है. छोटे दौरों के लिए, परिजनों को केवल सात दिनों तक रहने की अनुमति है. इसके अलावा, बीसीसीआई ने खिलाड़ियों को अपने निजी शेफ के साथ यात्रा करने से भी रोक दिया है. ‘1999 में पिता की मौत ने सब बदल दिया’, सचिन तेंदुलकर ने लाइफटाइम अवार्ड मिलने के बाद किया बड़ा खुलासा ये सभी मुद्दे कथित तौर पर मुंबई स्थित मुख्यालय में बीसीसीआई की समीक्षा बैठक के दौरान उठाए गए. बैठक में कप्तान रोहित शर्मा, मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर, कोच गंभीर और बोर्ड के अन्य सदस्य मौजूद थे. बैठक के बाद बीसीसीआई की ओर से जारी दस सूत्री सलाह सामने आई. जब पाकिस्तान में हिंदुस्तानीय क्रिकेटर्स के सामने तन गई AK47, दिग्गज ने सुनाया वह खौफनाक मंजर बीसीसीआई का क्रिकेटरों को ‘नमन’, जानिए आखिर इन पुरस्कारों का नाम ‘नमन’ ही क्यों पड़ा? The post अब हेड कोच पर चला BCCI का चाबुक, गौतम गंभीर के असिस्टेंट पर साथ यात्रा करने पर लगा बैन! appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Bhumi: बिहार में लाखों एकड़ सरकारी जमीन का पता चला, सचिव ने सुरक्षा के लिए लिखा पत्र

Bihar Bhumi: बिहार में प्रशासनी जमीन की पहचान और सत्यापन का काम तेजी से चल रहा है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने अब तक राज्य में कुल 31 लाख 60 हजार 947 प्रशासनी खेसरा की पहचान की है, जिसका कुल रकबा 17 लाख 86 हजार 276 एकड़ है. विभाग इस जमीन का सत्यापन करा रहा है, ताकि प्रशासनी परियोजनाओं और विभागीय जरूरत के लिए इसे उपलब्ध कराया जा सके. विभाग के सचिव जय सिंह ने इस जमीन की सुरक्षा और संरक्षण के लिए सभी समाहर्ताओं को पत्र भी लिखा है. सत्यापन प्रक्रिया और जिम्मेदारी प्रशासनी जमीन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सत्यापन की जिम्मेदारी राजस्व कर्मचारियों, राजस्व अधिकारियों और अंचल अधिकारियों को दी गई है. विभाग के सचिव जय सिंह ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि प्रशासनी जमीन की सुरक्षा को लेकर विभाग गंभीर है, इसमें कोई लापरवाही न हो. विभागों को जरूरत के हिसाब से मिलेगी जमीन राजस्व विभाग का कहना है कि विभिन्न प्रशासनी विभागों को भवन निर्माण और अन्य परियोजनाओं के लिए जमीन की जरूरत होती है. विभाग कानून के तहत इनकी जरूरत के हिसाब से प्रशासनी जमीन मुहैया कराएगा. ऑनलाइन पोर्टल पर इंट्री प्रशासनी भूमि की जानकारी को ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज कर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध करा दिया गया है. हालांकि, राज्य के कुल 45,859 मौजा में से 1,355 मौजा में ऑनलाइन इंट्री का काम अभी तक शुरू नहीं हो पाया है. पिछले सर्वेक्षण के आधार पर सत्यापन पिछले सर्वेक्षण के खतियान के आधार पर सीएस खतियान, आरएस खतियान और चकबंदी खतियान जैसे सभी प्रकार की प्रशासनी भूमि की जानकारी ऑनलाइन दर्ज की जा चुकी है. इस कार्य के लिए विभाग ने सत्यापन मॉड्यूल विकसित किया है. इसमें राजस्व कर्मचारी मेकर, राजस्व अधिकारी चेकर और अंचल अधिकारी अप्रूवर की भूमिका में होंगे. Also Read : Patna Metro: बेंगलुरु में बन रहा पटना मेट्रो के लिए ट्रेन, जानिए किन स्टेशनों से होगी शुरुआत मुख्य सचिव स्तर पर समीक्षा 28 जनवरी 2025 को मुख्य सचिव स्तर पर मामले की समीक्षा की गई थी. इसमें सत्यापन कार्य में तेजी लाने और भू अभिलेखों को ऑनलाइन करने पर जोर दिया गया. Also Read : Bihar Crime News: सौतेली मां ने बच्ची को उतारा मौत के घाट, शव को जलाया फिर बोरी में पैक कर बक्से में छिपा दिया The post Bihar Bhumi: बिहार में लाखों एकड़ प्रशासनी जमीन का पता चला, सचिव ने सुरक्षा के लिए लिखा पत्र appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

महाकुंभ स्नान करके लौट रहे बिहार के शख्स की मौत, रेलवे स्टेशन के पास मची भगदड़ में रौंदे जाने से टूटे प्राण

बिहार के नवादा निवासी एक शख्स की मौत प्रयागराज में हो गयी. मृतक की पहचान रजौली प्रखंड के करीगांव के रहने वाले विजय ठाकुर के रूप में हुई है. जो दो बेटे और बेटियों के पिता थे. प्रयागराज में महाकुंभ स्नान करने के लिए वह अपने परिजन और गांव के कुछ लोगों के साथ निकले थे. स्नान करने के बाद लौटने के दौरान रेलवे स्टेशन के पास भगदड़ मच गयी और उसमें दबकर विजय ठाकुर की मौत हो गयी. मृतक की बेटी ने घटना के बारे में बताया है. संगम में स्नान के बाद लौटने के दौरान हादसा मृतक विजय ठाकुर की बेटी पूजा कुमारी ने घटना को लेकर बताया कि गांव से कुल 10 लोग प्रयागराज गए थे. गया जंक्शन से ट्रेन पकड़कर सभी प्रयागराज पहुंचे थे. 29 जनवरी को संगम में सबने स्नान किया. पूजापाठ करने के बाद सभी प्रयागराज जंक्शन के पास पहुंचे थे जहां पानी टंकी के पास अचानक भगदड़ मच गयी और व्यक्ति ने इस दौरान उनके पिताजी को धक्का दे दिया. जिससे वो नीचे गिर गए. ALSO READ: बिहार से महाकुंभ स्नान के लिए निकले और रास्ते में हो गयी मौत, ये दर्जन भर लोग वापस नहीं लौट सके अपने घर… जमीन पर गिरकर पड़े रहे, अस्पताल में मृत घोषित किया गया पूजा कुमारी ने बताया कि उसके पिता गिरे तो उठाने का काफी प्रयास किया गया. लेकिन भगदड़ के कारण कुछ देर तक वो जमीन पर ही गिरे रह गए. वे जख्मी थे. जब जमीन पर पड़े पिता को उठाया तो उनकी हालत देखकर एक एंबुलेंस वाले से काफी मिन्नतें की. जिसके बाद उन्हें नजदीक के मोतीलाल नेहरु मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में जांच के दौरान डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. प्रयागराज से बिहार लाया गया शव, अंतिम संस्कार किया गया विजय ठाकुर की मौत की समाचार सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया. घटना की जानकारी जब मुंबई में काम करने वाले बड़े भाई धर्मेंद्र कुमार को दी गयी. शव को अंतिम संस्कार के लिए प्रयागराज से बिहार स्थित पैतृक गांव लाया गया. मृतक के बड़े बेटे ने बताया कि उसकी एक बहन की शादी होनी बाकि है. पिता के असमय निधन ने परिवार को तोड़ कर रख दिया है. The post महाकुंभ स्नान करके लौट रहे बिहार के शख्स की मौत, रेलवे स्टेशन के पास मची भगदड़ में रौंदे जाने से टूटे प्राण appeared first on Naya Vichar.

खेल

पाकिस्तानी टीम में ऐसा भी खिलाड़ी; बॉलिंग एवरेज 100 की और बैटिंग में…, वसीम अकरम ने बधाई दी और मजे भी लिए

Champions Trophy: पाकिस्तान के चयनकर्ताओं ने शुक्रवार को 19 फरवरी से शुरू होने वाली आगामी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम की घोषणा की. पाकिस्तान ने शीर्ष क्रम के बल्लेबाज फखर जमान को वापस बुलाया, जबकि सैम अयूब चोट के कारण बाहर हो गए. इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) टीम के बारे में अपने विचार साझा कर रहे हैं. उन्होंने टूर्नामेंट के लिए स्टेडियम तैयार करने के लिए पीसीबी को बधाई दी, लेकिन साथ में चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तानी टीम पर खूब मजे ले लिए. वसीम अकरम ने कहा, “पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को बधाई जिन्होंने रिकॉर्ड समय में स्टेडियम तैयार किए हैं. यह बहुत बड़ी बात है.” पाकिस्तान की टीम के बारे में बात करते हुए अकरम ने कहा, “मैंने टीम को करीब से नहीं देखा है, लेकिन फहीम अशरफ टीम में आए हैं, मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं, एक प्रतिभाशाली क्रिकेटर हैं. लेकिन पिछले 20 मैचों में उनका गेंदबाजी औसत 100 और बल्लेबाजी औसत 9 है. वह अचानक से आए हैं. खुशदिल शाह भी अचानक से आए हैं. हम केवल एक उचित स्पिनर ले रहे हैं. मुझे लगता है कि हिंदुस्तान ने अपनी टीम में 3-4 स्पिनरों को चुना है. इसके पीछे कोई कारण होना चाहिए. लेकिन अब टीम का चयन हो गया है, मैं पाकिस्तान को शुभकामनाएं देता हूं. घरेलू मैदान पर स्पोर्ट्सने पर थोड़ा दबाव होगा और उनके सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद है.” Faheem Ashraf ki bowling average 100 ki hai aur batting average 9 ki hai’ 😂 Wasim Akram lashes out at Pakistan’s selectors & says India could have the advantage with 4 spinners VS Pakistan#SportsYaariExclusive pic.twitter.com/78f9TplcCr — Sushant Mehta (@SushantNMehta) February 1, 2025 20204 के टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान टीम से घुटने की चोट के कारण बाहर चल रहे फखर जमान की वापसी पर अकरम ने कहा, “भगवान का शुक्र है कि नियमित सलामी बल्लेबाज फखर टीम में वापस आ गया है, वह दुनिया में सफेद गेंद क्रिकेट में मुख्य खिलाड़ियों में से एक है. मैं मोहम्मद रिजवान को मध्य क्रम के बल्लेबाज और बाबर आजम को सलामी बल्लेबाज के रूप में देखना चाहूंगा, क्योंकि उनके पास शानदार तकनीक है. अगर वह पूरे 50 ओवर स्पोर्ट्सते हैं, तो वह शतक लगा सकते हैं और टीम की बल्लेबाजी उनके इर्द-गिर्द घूम सकती है.” ‘1999 में पिता की मौत ने सब बदल दिया’, सचिन तेंदुलकर ने लाइफटाइम अवार्ड मिलने के बाद किया बड़ा खुलासा आठ देशों की चैंपियंस ट्रॉफी हाइब्रिड मॉडल के तहत हो रही है, जिसमें हिंदुस्तान अपने मैच दुबई में स्पोर्ट्सेगा जबकि अन्य टीमें पाकिस्तान में स्पोर्ट्सेंगी. मोहम्मद रिजवान उस टीम का नेतृत्व करेंगे जिसमें 2017 की चैंपियनशिप जीतने वाली टीम के तीन खिलाड़ी – जमान, बाबर आजम और फहीम अशरफ शामिल हैं. ऑलराउंडर खुशदिल शाह को भी वापस बुलाया गया है. पाकिस्तान के तेज गेंदबाजी आक्रमण के बारे में अकरम ने कहा, “नसीम शाह वापस आ गए हैं, शाहीन शाह अफरीदी भी हैं, हारिस राउफ भी हैं और बेशक मोहम्मद हसनैन भी हैं. उन्हें एक ऑलराउंडर को रखना चाहिए था, लेकिन जमाल टीम में नहीं हैं.” पाकिस्तान अपने अभियान की शुरुआत 19 फरवरी को कराची में न्यूजीलैंड के खिलाफ करेगा. यह टूर्नामेंट का पहला मैच भी होगा. इसके बाद पाकिस्तान 23 फरवरी को दुबई में हिंदुस्तान से हाई वोल्टेज मुकाबले में भिड़ेगा. आखिरी ग्रुप स्टेज मैच में 27 फरवरी को पाकिस्तान रावलपिंडी में बांग्लादेश से भिड़ेगा. बीसीसीआई का क्रिकेटरों को ‘नमन’, जानिए आखिर इन पुरस्कारों का नाम ‘नमन’ ही क्यों पड़ा? चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तानी टीम: मोहम्मद रिजवान (कप्तान), फखर जमान, उस्मान खान, सऊद शकील, बाबर आजम, कामरान गुलाम, सलमान आगा, तैयब ताहिर, फहीम अशरफ, खुशदिल शाह, शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, हारिस राउफ, मोहम्मद हसनैन, अबरार अहमद अब हेड कोच पर चला BCCI का चाबुक, गौतम गंभीर के असिस्टेंट पर साथ यात्रा करने पर लगा बैन! जब पाकिस्तान में हिंदुस्तानीय क्रिकेटर्स के सामने तन गई AK47, दिग्गज ने सुनाया वह खौफनाक मंजर The post पाकिस्तानी टीम में ऐसा भी खिलाड़ी; बॉलिंग एवरेज 100 की और बैटिंग में…, वसीम अकरम ने बधाई दी और मजे भी लिए appeared first on Naya Vichar.

बिहार

Dinesh Lal Yadav Net Worth: कितनी संपत्ति के मालिक हैं निरहुआ, इस एक्ट्रेस को साइकिल पर बैठा सैर कराते आए नजर

Dinesh Lal Yadav Net Worth: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ ने कड़ी मेहनत से अपना नाम बनाया है. एक्टर आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं. निरहुआ सिर्फ एक एक्टर ही नहीं, बल्कि सिंगर, प्रोड्यूसर और पॉलिटिशियन भी है. उन्होंने भोजपुरी दुनिया में फिल्म ‘चलत मुसाफिर मोह लियो रे’से कदम रखा था. उसके बाद एक्टर ने ‘निरहुआ रिक्शावाला’ किया था, जिसने उन्हें सुपरस्टार बना दिया. इस फिल्म के बाद से ही उन्हें निरहुआ नाम मिला. एक्टर ने ‘निरहुआ चलल ससुराल’, ‘निरहुआ बनल डॉन’, ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’, ‘निरहुआ रिक्शावाला 2’ जैसी मूवीज में काम किया. आज आपको उनके जन्मदिन पर आपको उनके नेट वर्थ के बारे में बताते हैं. दिनेश लाल यादव की नेट वर्थ दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ आज एक लग्जरी लाइफ जीते है. पिछले साल चुनावी हलफनामे में निरहुआ ने बताया था कि वह 6 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं. इसके अलावा मुंबई में उनके पास एक फ्लैट है, जिसकी कीमत 3 करोड़ रुपये है, जबकि गोरखपुर में भी उनके पास एक फ्लैट है, जिसकी कीमत 45 लाख रुपये है. एक्टर के पास 2,40,0000 लाख रुपये की गैर कृषि और कृषि जमीन भी है. इसके अलावा उनके गैराज में कई लग्जरी कारें है, जिसमें रेंज रोवर, टोयोटा फॉर्च्यूनर और एक बाइक है. रेंज रोवर की कीमत 3,16,000 रुपये है, जबकि टोयोटा की कीमत 55,00,000 रुपये है. एक फिल्म के लिए इतनी फीस लेते हैं निरहुआ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिनेश लाल यादव एक फिल्म के लिए करीब 30-35 लाख रुपये चार्ज करते है. निरहुआ जल्द ही फिल्म 4 फेरे 7 वचन में नजर आएंगे. फिल्म में उनके अपोजिट अक्षरा सिंह है. एक्ट्रेस ने सेट से वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह एक्टर के साथ दिखी थी. निरहुआ उन्हें अपने साइकिल पर बैठाकर घुमाते नजर आए थे. वीडियो में एक्ट्रेस ने साड़ी पहनी थी. दोनों के गले में फूलों की हार थी और वह काफी खुश दिख रहे थे. वीडियो पर यूजर्सके खूब सारे कमेंट आए थे. एक मीडिया यूजर ने लिखा था, आपने शादी कर ली. एक यूजर ने लिखा, फिल्म कब आएगी. View this post on Instagram A post shared by Akshara singh (@singhakshara) यह भी पढ़ें- Viral Video: किसकी जुदाई में तड़प रही रानी चटर्जी, बोलीं- तुमसे जुदा होके हम तबाह हो गए… यह भी पढ़ें- ऐसा क्या हुआ जो पानी की टंकी पर चढ़ गई रानी चटर्जी, फैंस ने पूछा- टंकी पंचायत सीरीज के फुलेरा गांव की तो… The post Dinesh Lal Yadav Net Worth: कितनी संपत्ति के मालिक हैं निरहुआ, इस एक्ट्रेस को साइकिल पर बैठा सैर कराते आए नजर appeared first on Naya Vichar.

बिहार

बिहार के पहले स्मार्ट विलेज का सीएम नीतीश ने किया उद्घाटन, बांका को 362 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को प्रगति यात्रा के तहत बांका जिला पहुंचे. सीएम ने यहां विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. बांका को मुख्यमंत्री ने 362 करोड़ रुपए की योजनाओं की सौगात दी है. मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर तय समय पर पहुंचा और सबसे पहले सीएम ने रजौन प्रखंड के बाबरचक में बने स्मार्ट विलेज का उद्घाटन किया. इसके बाद 178 योजनाओं की सौगात दी. सीएम ओढनी डैम में बने रिसॉर्ट का भी अवलोकन करने गए. स्मार्ट विलेज पहुंचे सीएम, तालाब किनारे पौधारोपण भी किए स्मार्ट विलेज में बने नवसृजित विद्यालय मुख्यमंत्री गए जहां बच्चों ने उनका स्वागत किया. जलजीवन हरियाली के तहत बनाए गए तालाब पर सीएम पहुंचे और तालाब का अवलोकन किया. वहां सीएम को अधिकारियों ने उन्नति ग्राम से जुड़ा मैप मुख्यमंत्री को दिखाया. सीएम ने तालाब किनारे पैधारोपण भी किया. बता दें कि स्मार्ट गांव में करीब 165 परिवारों के लिए आवास बनाए गए हैं. जिसमें 47 परिवार अभी रह रहे हैं. उस आवास के लाभुकों से सीएम मिले. ALSO READ: बिहार में पलटी सिलीगुड़ी से प्रयागराज महाकुंभ जा रही बस, स्त्री-शिशु समेत 45 यात्री बाल-बाल बचे बांका मे सीएम नीतीश कुमार बांका मे सीएम नीतीश कुमार बांका मे सीएम नीतीश कुमार स्पोर्ट्स मैदान पहुंचे मुख्यमंत्री, जीविका के स्टॉल भी देखे स्मार्ट गांव में बने आवास की व्यवस्था मुख्यमंत्री ने देखी. वहीं स्मार्ट विलेज में बने ग्रामीण हाट परिसर में जीविका दीदियों के दर्जन भर से अधिक स्टॉल का सीएम ने निरीक्षण किया. बांका में जीविका के द्वारा बन रही चीजों के बारे में भी सीएम ने जाना.वहां से निकलकर सीएम उन्नति ग्राम में बने स्पोर्ट्स मैदान पहुंचे. जहां मंदार महोत्सव में विजेता टीम के खिलाड़ियों से औपचारिक मुलाकात भी सीएम ने की. जिला के विभिन्न योजनाओं से जुड़े स्टॉल का भी निरीक्षण किए. सीएम ने यहां 178 योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया. बांका मे सीएम नीतीश कुमार ओढ़नी डैम और मेडिकल कॉलेज की जमीन देखने भी गए मुख्यमंत्री ने दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल की चाबी सौंपी. जीविका समूह को लोन का चेक प्रदान किया. पीएम आवास के लाभुकों को भी सीएम ने उनके घरों की चाबी सौंपी. सीएम यहां से ओढ़नी डैम के लिए रवाना हुए जहां बने नवनिर्मित रिसॉर्ट का अवलोकन किया. मनरेगा पार्क कैफेटेरिया व पार्किंग का सीएम ने शिलान्यास किया. जलक्रिडा के लिए 30 बोटों को हरी झंडी देकर रवाना किया. अमरपुर प्रखंड के राजपुर मौजा में मेडिकल कॉलेज की जमीन का अवलोकन भी सीएम ने किया. वहीं समाहरणालय में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक के बाद सीएम को पटना के लिए रवाना होना है. The post बिहार के पहले स्मार्ट विलेज का सीएम नीतीश ने किया उद्घाटन, बांका को 362 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात appeared first on Naya Vichar.

खेल

जब पाकिस्तान में भारतीय क्रिकेटर्स के सामने तन गई AK47, दिग्गज ने सुनाया वह खौफनाक मंजर

Mohinder Amarnath: हिंदुस्तान और पाकिस्तान क्रिकेट टीमों के बीच केवल मैदान पर ही नहीं, बल्कि जब ये खिलाड़ी किसी पार्टी या समारोह में मिलते हैं, तब भी खास रोमांच होता है. एक बार पाकिस्तान में ऐसा ही एक दृश्य देखा गया, जिसमें हिंदुस्तानीय क्रिकेटरों को पाकिस्तानी सेना के जवानों ने घेर लिया था और मामला इतना बढ़ गया कि हिंदुस्तानीय खिलाड़ी जेल जाने तक की स्थिति में आ गए थे. यह घटना सुनील गावस्कर की चतुराई के कारण सुलझी, जब उन्होंने सेना के जवानों को सही जवाब दिया. यह कहानी पूर्व क्रिकेटर मोहिंदर अमरनाथ ने जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में साझा की. अमरनाथ, जो 1983 के वर्ल्ड कप सेमीफाइनल और फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच रहे, ने बताया कि जब वे पाकिस्तान दौरे पर गए थे, तो उनके मैनेजर ने उन्हें शराब लेकर चलने को कहा, लेकिन पाकिस्तान पहुंचने पर उन्हें पता चला कि यहां तो शराब की कोई कमी नहीं थी. अमरनाथ ने आगे बताया कि वे एक पार्टी में गए थे, जहां पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ी भी मौजूद थे. वहां पहुंचने पर अंधेरा था और अचानक पाकिस्तानी सेना के जवान एके-47 राइफल्स के साथ आ पहुंचे. उन्होंने कहा कि हिंदुस्तानीय खिलाड़ी शराब नहीं पी सकते और यदि कुछ बोलते तो पुलिस को बुलाकर गिरफ्तार कर लिया जाता. उस समय हिंदुस्तान के कप्तान सुनील गावस्कर ने जवाब दिया कि अगर पाकिस्तानी खिलाड़ियों को गिरफ्तार किया जाएगा, तो हमें भी गिरफ्तार करो. इसके बाद सभी को छोड़ दिया गया. मोहिंदर अमरनाथ ने केवल सुनील गावस्कर की हाजिरजवाबी का किस्सा ही नहीं सुनाया, बल्कि उनके स्पोर्ट्स की भी जमकर तारीफ की. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “अगर मुझे सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और सुनील गावस्कर में से किसी को चुनना होता, तो मैं सनी (सुनील गावस्कर) को चुनता.” उनका मानना था कि सुनील गावस्कर का स्पोर्ट्स और नेतृत्व क्षमता उन तीनों में सबसे बेहतरीन थी. ‘यह मैच हमारे लिए बस एक…’ दुबई में होने वाले हिंदुस्तान-पाकिस्तान हाई वोल्टेज भिड़ंत पर बोले रोहित मोहिंदर अमरनाथ का कैरियर मोहिंदर अमरनाथ ने 1969 से 1989 तक हिंदुस्तानीय क्रिकेट टीम के लिए स्पोर्ट्सा. उन्होंने 69 टेस्ट मैचों में 11 शतक और 25 अर्धशतक के साथ 4,878 रन बनाए, जबकि 32 विकेट भी हासिल किए. वनडे क्रिकेट में उन्होंने 85 मैचों में 2 शतक और 13 अर्द्धशतक के साथ 1,924 रन बनाए और 46 विकेट लिए. 1983 विश्व कप में उनकी अहम भूमिका रही, खासकर सेमीफाइनल और फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच के रूप में. अनुभवी क्रिकेटर, क्रिकेट विश्लेषक और कमेंटेटर मोहिंदर अमरनाथ स्पोर्ट्स के प्रति अपनी दृढ़ता और जुनून के लिए प्रसिद्ध हैं, जो उनके दो दशकों के शानदार करियर में झलकता है. अपने भाई राजेंद्र अमरनाथ के साथ मिलकर लिखी गई उनकी पुस्तक ‘फियरलेस’ एक बेबाक और दिलचस्प संस्मरण है, जो ‘द कमबैक किंग’ के जीवन की यात्रा को चित्रित करती है और क्रिकेट के स्वर्णिम युग की यादें ताजगी से जिंदा करती है. छोटे प्रारूपों के कारण खिलाड़ियों की मानसिकता बदल गई है मोहिंदर अमरनाथ ने इसी लिट फेस्ट के दौरान टेस्ट क्रिकेट के दौरान मैचों के जल्दी खत्म होने की बढ़ती प्रवृत्ति पर चिंता जताई. उनका कहना था, “पहले टेस्ट मैच पांच दिन में समाप्त होते थे, लेकिन अब ये सिर्फ 2.5 से 3 दिन में खत्म हो रहे हैं, जो न तो स्पोर्ट्स के लिए अच्छा है और न ही प्रशंसकों के लिए.” उन्होंने बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए चुनौतीपूर्ण विकेट की जरूरत पर जोर दिया. अमरनाथ ने हिंदुस्तान के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में संघर्ष को टी20 क्रिकेट के बढ़ते प्रभाव से जोड़ा. उन्होंने कहा, “छोटे प्रारूपों के कारण खिलाड़ियों की मानसिकता बदल गई है और अब वे छोटे मैदानों पर सफेद गेंद क्रिकेट में गेंदबाज से बचने की कोशिश करते हैं बजाय विकेट लेने के.” उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि मनोरंजन को कौशल आधारित क्रिकेट पर प्राथमिकता दी जाती है, तो यह हिंदुस्तानीय क्रिकेट के लिए लंबे समय में नुकसानकारी हो सकता है. चौथे टी20 में बल्ले से कहर, पांचवें में गेंद से धमाका करेंगे हार्दिक पांड्या! चहल का रिकॉर्ड तोड़ने का धांसू मौका कोई भी खिलाड़ी स्पोर्ट्स से बड़ा नहीं है कुछ खिलाड़ियों के रवैये पर भी उन्होंने टिप्पणी की और कहा कि कुछ खिलाड़ी यह सोचने लगे हैं कि वे स्पोर्ट्स से बड़े हैं, और यह मानसिकता बदलनी चाहिए. प्रथम श्रेणी क्रिकेट के महत्व पर जोर देते हुए अमरनाथ ने घरेलू टूर्नामेंटों से बाहर रहने वाले खिलाड़ियों की आलोचना की. उनका कहना था, “अगर कोई खिलाड़ी अपने राज्य का प्रतिनिधित्व नहीं करता, तो यह उसकी क्रिकेट यात्रा के लिए बड़ी कमी है. पेशेवर खिलाड़ी होने के नाते, उन्हें कोई बहाना नहीं होना चाहिए और प्रथम श्रेणी क्रिकेट स्पोर्ट्सना चाहिए.” उन्होंने दोहराया कि कोई भी खिलाड़ी स्पोर्ट्स से बड़ा नहीं है और राष्ट्रीय सफलता के लिए घरेलू क्रिकेट में समर्पण जरूरी है. ‘1999 में पिता की मौत ने सब बदल दिया’, सचिन तेंदुलकर ने लाइफटाइम अवार्ड मिलने के बाद किया बड़ा खुलासा बीसीसीआई का क्रिकेटरों को ‘नमन’, जानिए आखिर इन पुरस्कारों का नाम ‘नमन’ ही क्यों पड़ा? The post जब पाकिस्तान में हिंदुस्तानीय क्रिकेटर्स के सामने तन गई AK47, दिग्गज ने सुनाया वह खौफनाक मंजर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: इंतजार हुआ खत्म, जल्द आने वाली है पीएम किसान की 19वीं किस्त, चेक करें पूरी जानकारी

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2018 में शुरू होने के बाद से हिंदुस्तान के किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण योजना बन चुकी है. इस योजना के तहत प्रशासन किसानों को साल में ₹6,000 की सहायता प्रदान करती है, जो तीन किस्तों में उनकी बैंक खाते में भेजी जाती है. अब तक 18 किस्तें किसानों के खाते में भेजी जा चुकी हैं, और किसान अब 19वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19वीं किस्त को जल्द जारी करेंगे. 19वीं किस्त की जारी होने की तिथि कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के अनुसार, 24 फरवरी 2025 को पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त किसानों के खातों में भेज दी जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस किस्त की जारी करेंगे, जो करोड़ों किसानों के खाते में ₹2,000 की राशि डालेगी. अब तक 13 करोड़ से अधिक किसानों को इस योजना का लाभ मिल चुका है, और 19वीं किस्त से यह आंकड़ा और बढ़ेगा. पीएम किसान योजना से किसानों को मिलने वाला लाभ इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को वित्तीय मदद प्रदान करना है, ताकि वे खेती में आने वाली समस्याओं को हल कर सकें और उनकी जीवनयापन में सहारा मिल सके. प्रशासन किसानों को साल में तीन किस्तों में ₹2,000 देती है. योजना की 18वीं किस्त 5 अक्टूबर 2024 को जारी की गई थी, और अब 19वीं किस्त फरवरी 2025 में किसानों के खातों में पहुंच जाएगी. किसानों के लिए संभावित समस्याएं हालांकि अधिकांश किसानों को समय पर भुगतान मिलने की उम्मीद है, लेकिन कुछ स्थितियों में किस्त में देरी हो सकती है. किसानों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनकी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी हो चुकी हो. यदि किसी किसान के खाते में कोई जानकारी गलत है, जैसे खाता नंबर, IFSC कोड, या अन्य जानकारी, तो उनकी किस्त अटक सकती है. इसके अलावा, भूमि सत्यापन (Bhulekh verification) भी अनिवार्य है, और जिन किसानों ने यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उनकी किस्त फंस सकती है. किसानों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी खाता जानकारी को सही करें, ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करें और भूमि सत्यापन सुनिश्चित करें, ताकि उन्हें समय पर अपनी किस्त मिल सके. Also Read: जिसे PM मोदी ने ठहराया था UPA की नाकामी, उस योजना को बजट में कितना पैसा मिला? The post PM Kisan Samman Nidhi Yojana: इंतजार हुआ खत्म, जल्द आने वाली है पीएम किसान की 19वीं किस्त, चेक करें पूरी जानकारी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top