Madhubani Man Arrested: बिहार और मध्य प्रदेश की एटीएस ने एक साझा ऑपरेशन चलाकर राष्ट्रविरोधी और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल एक शख्स को धर दबोचा है. गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम इजहारुल हक (56 साल) है. वह मूल रूप से मधुबनी का रहने वाला है. एटीएस का दावा है कि शुरुआती जांच और टेक्निकल सर्विलांस से यह पता चला है कि इजहारुल हक सीमा पार बैठे एक पाकिस्तानी हैंडलर के लगातार संपर्क में था.
मधुबनी के रहमान चौक के पास से हुई गिरफ्तारी
बिहार एटीएस से मिली जानकारी के मुताबिक, इजहारुल हक का पैतृक घर मधुबनी जिले के जाले थाना इलाके के नवानी गांव में है. वह फिलहाल मधुबनी नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मोहम्मदी मोहल्ला में रह रहा था. सुरक्षा एजेंसियों को काफी समय से उसकी संदिग्ध हरकतों की भनक लग रही थी, जिसके बाद जाल बिछाकर उसे दबोच लिया गया.
मध्य प्रदेश में दर्ज केस के सिलसिले में हुई छापेमारी
एटीएस ने बताया कि यह पूरी कार्रवाई मध्य प्रदेश एटीएस की ओर से दर्ज की गई एक एफआईआर की जांच के सिलसिले में की गई है. इस केस के तार इजहारुल हक से जुड़ रहे थे, जिसके बाद एमपी और बिहार एटीएस की टीमों ने मिलकर इस ज्वाइंट ऑपरेशन को अंजाम दिया.
बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें
दो एंड्रॉयड मोबाइल बरामद, खंगाला जा रहा है डिजिटल डेटा
इस छापेमारी के दौरान सुरक्षा बलों ने आरोपी इजहारुल हक के पास से दो एंड्रॉयड स्मार्टफोन जब्त किए हैं. एटीएस की टीम बरामद किए गए दोनों मोबाइल फोन और उसके अन्य डिजिटल साक्ष्यों की बारीकी से जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि मोबाइल के कॉल डिटेल्स और चैट्स से कई बड़े खुलासे हो सकते हैं. फिलहाल इस पूरे नेटवर्क को खंगालने के लिए मामले की गहन जांच जारी है और मिले सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
इसे भी पढ़ें: ‘खान सर ने भाई को मरवाया और मुझे जेल में खत्म करना चाहते थे’, रौशन आनंद का नया विचार पर बड़ा खुलासा
प्रेस कॉन्फ्रेंस में रो पड़े रौशन आनंद, खान सर पर लगाए कई बड़े आरोप, CBI जांच की मांग की
The post पाकिस्तानी हैंडलर से संपर्क के शक में मधुबनी का इजहारुल हक गिरफ्तार, बिहार- एमपी ATS की कार्रवाई appeared first on Naya Vichar.

