Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

डीएलएसए ने देखी जिला विधिक के क्रियाकलापों की फोटो प्रदर्शनी

कोर्ट प्रतिनिधि,गोड्डा व्यवहार न्यायालय स्थित लाइब्रेरी सभागार में बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के क्रियाकलापों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. इसमें प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों को आकर्षक तरीके से प्रदर्शित किया गया. इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि झारखंड विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 90 दिवसीय गहन विधिक साक्षरता एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में आम लोगों के बीच जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार और अवलोकन के उद्देश्य से इस तरह की प्रदर्शनी आयोजित की जाती है. इससे आम नागरिकों को डालसा की गतिविधियों की जानकारी मिलती है. प्रदर्शनी देखने पहुंचीं पूजा कुमारी, अनीता सोरेन, धनंजय कुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि इस आयोजन से वे संस्थान के कार्यों और सेवाओं से अवगत हुए. उन्होंने उम्मीद जताई कि इस जानकारी का लाभ ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचेगा. उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए, ताकि अधिक से अधिक लोगों को विधिक सेवाओं के बारे में जागरूक किया जा सके. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post डीएलएसए ने देखी जिला विधिक के क्रियाकलापों की फोटो प्रदर्शनी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ई-रिक्शा की बैटरी चोरी करते दो चोर धराये

सहरसा. सदर थाना क्षेत्र के संतनगर निवासी संजय साह के पुत्र सोनू कुमार ने ई-रिक्शा की बैटरी चोरी करते दो चोर को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पकड़ कर सदर थाना पुलिस को सुपुर्द कर उसके खिलाफ सदर थाना में आवेदन दिया. आवेदन में पीड़ित ने बताया कि वह सराही स्थित आजाद इंटरप्राइजेज में काम करते हैं. बीते दिनों जब वह सराही पहुंचे तो देखा कि उनके कैंपस में लगी ई रिक्शा की बैटरी चोरी हो गयी है. साथ ही अन्य सामान की भी चोरी हुई है. इसके बाद उन्होंने सीसीटीवी फुटेज की तलाश की. जहां उन्होंने देखा कि सराही मोहल्ले के ही पुलकित साह के पुत्र प्रकाश कुमार और नंदलाल साह के पुत्र अंजनी कुमार उनके कैंपस की दीवार फांद कर घुसे थे. वे दोनों ई रिक्शा की ओर पहुंचे थे. जिसके बाद वे लोग बैटरी चोरी कर पीछे के रास्ते से निकल गये थे. ऐसे में जब उन्हें दोनों को दबोचा गया तो उन्हें जान से मार देने की धमकी दी गयी. जिसे अन्य लोगों के सहयोग से पकड़ कर सदर थाना पुलिस को सुपुर्द किया था. आवेदन के आधार पर सदर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया. ……………………………………… छह लीटर देसी चुलाई शराब बरामद सहरसा. सदर थाना की गश्ती पुलिस टीम ने स्थानीय हिंदुस्तानीय नगर बटराहा वार्ड नंबर 26/35 स्थित टीन चदरे के एक कैंपस से 6 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद किया. हालांकि, धंधेबाज भागने में सफल रहे. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, उक्त जमीन सदर थाना क्षेत्र के कायस्थ टोला निवासी स्व उपेंद्र यादव के पुत्र राजेश यादव की थी. जिसकी देखरेख के लिए उन्होंने हिंदुस्तानीय नगर बटराहा वार्ड नंबर 26/35 निवासी शिबू चौधरी के पुत्र दीपक चौधरी को दे रखा था, लेकिन दीपक चौधरी उक्त जमीन पर शराब का अवैध कारोबार शुरू कर दिया था. जहां से छापेमारी में 6 लीटर देसी शराब बरामद किया गया. भागे हुए आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. …………. 43 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद सहरसा. सदर थाना गश्ती पुलिस टीम द्वारा गुप्त सूचना पर हिंदुस्तानीय नगर बटराहा वार्ड नंबर 26/35 निवासी स्व सुकन चौधरी के पुत्र अजय चौधरी को गिरफ्तारी किया. जिनकी निशानदेही पर उनके घर में मिट्टी के नीचे दबा कर रखे गये कुल 43 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया. सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि हिंदुस्तानीय नगर निवासी अजय चौधरी की गिरफ्तारी हुई थी. उनकी निशानदेही पर उनके घर की दीवार से सटी जमीन की मिट्टी को खोदा गया तो मिट्टी के नीचे दबा कर रखे गए 180 एमएल के 28 बोतल और 375 एमएल के 15 बोतल कुल 43 बोतल में 10.665 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया. वहीं आरोपित अजय चौधरी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज करते अग्रेतर कार्रवाई के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post ई-रिक्शा की बैटरी चोरी करते दो चोर धराये appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पवना पुल के नीचे बालू का अवैध खनन जारी, पुल को उत्पन्न हो रहा खतरा,खनन विभाग मौन

पौआखाली पिछले दो माह से लगातार पौआखाली नगर क्षेत्र में पबना पुल के नीचे बहने वाली बूढ़ी कनकई नदी क्षेत्र से बालू का अवैध उत्खनन और परिवहन हो रहा है. आश्चर्य तो यह है कि यह घाट बालू उत्खनन के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है बावजूद इसके बालू के अवैध धंधे से जुड़े मुट्ठी भर लोग नदी तल क्षेत्र की तो छोड़ दीजिए पबना पुल के पीलर से सटाकर बालू का उत्खनन कर रहे हैं. पुल के पूर्वी दिशा में पीलर के समीप से पांच सौ मीटर के अंदर दायरे तक में बड़े पैमाने पर बालू का उत्खनन किया जा रहा है मगर अफसोस कि उत्खनन का नजारा दिन के उजाले में पुल से दिखने के बावजूद खनन विभाग कार्रवाई को लेकर संवेदनहीन बना है. बालू के अवैध धंधेबाज रोजाना अहले सुबह से ही प्रतिबंधित पबना घाट से अवैध तरीके से बालू उत्खनन कर प्रशासन को महीने में लाखों रुपए का चूना लगाया रहा है साथ ही नदी तल से अत्यधिक बालू के उत्खनन से प्राकृतिक संतुलन पे बुरा असर दिख रहा है. जलीय पौधे और सूक्ष्मजीवों के खाद्य तंत्र के नाश होने का खतरा बढ़ रहा है जिससे जीवों के विलुप्त होने की संभावना बढ़ गई है. मगर इसके रोकथाम की जवाबदेही से प्रशासन को जैसे कोई लेना देना ही नही रह गया है. ऐसे में खनन विभाग की चुप्पी पर अब सवाल खड़ा होने लगा है. गौरतलब है कि किसी भी नदी के ऊपर बने पुल से पांच सौ मीटर के दायरे तक प्रतिबंधित क्षेत्र निर्धारित है और इस क्षेत्र में बालू उत्खनन पर पूरी तरह से रोक है अगर बालू उत्खनन का कार्य किया जाता है तो यह पूरी तरह से गैर कानूनी है. जानकर बताते हैं कि पबना घाट का अबकी बार बंदोबस्ती नही किया गया है बावजूद धड़ल्ले से खनन जारी है. पुल के नीचे से उत्खनन के दौरान अच्छे गुणवत्ता वाले बालू निकल रहा है जिसे प्रति अस्सी सीएफटी से लेकर डेढ़ सौ सीएफटी तक बालू बेचकर एक एक धंधेबाज 2500 से 3000 रुपए तक कमाई कर रहे है. यहां मोटी कमाई के लालच में बालू उत्खनन करने वाले तत्वों ने पूरे घाट में ऐसी खुदाई कर रखा है कि घाट का कोई कोना तक को सुरक्षित नहीं छोड़ा है और इस तरह के गैर कानूनी कार्यों में संलिप्त तत्वों को यहां के जिम्मेदार लोग ना तो ऐसा करने से कभी मना करते हैं और ना ही विभाग से इसकी शिकायत ही करते हैं. गौर करने वाली बात है कि डेरामारी पौआखाली मुख्य पथ में ही पबना पुल है और ठीक उसी जगह पुल के नीचे से बेरोकटोक अवैध खनन दिनभर होते रहता है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पवना पुल के नीचे बालू का अवैध खनन जारी, पुल को उत्पन्न हो रहा खतरा,खनन विभाग मौन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

योगिया मठ इलाके से लापता युवती बरामद

संवाददाता, मुजफ्फरपुर नगर थाना क्षेत्र के योगिया मठ इलाके से लापता युवती को बरामद की गई है. मंगलवार की देर रात योगिया मठ इलाके से लापता युवती को बरामद किया गया हैं. प्रारंभिक पूछताछ के बाद बुधवार को संबंधित कोर्ट में बयान दर्ज कराया गया है.जिसके बाद युवती को ससुराल भेज दिया गया. जानकारी के मुताबिक बीते 28 फरवरी की दोपहर से लापता थी. मामले को लेकर उसके माँ ने नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी. इसमें योगिया मठ इलाके के एक युवक ही बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया गया था. हालांकि बरामद होने के बाद पुलिस की पूछताछ में उसने बताया है कि वह अपनी मर्जी से भाग कर शादी की है. इस संबंध में उसके भी परिजन ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी. बरामद होने के बाद उसका कोर्ट में बयान दर्ज कराया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post योगिया मठ इलाके से लापता युवती बरामद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Bijli: बिजली बिल है बकाया तो हो जाएं सावधान, NBPDCL ने शुरू किया विशेष अभियान

Bihar Bijli: उत्तर बिहार में बकाया बिजली बिल की वसूली के लिए बिजली विभाग ने कमर कस ली है. नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) ने उपभोक्ताओं की सुविधा और राजस्व संग्रहण बढ़ाने के उद्देश्य से 06 मार्च से 09 मार्च 2025 तक विशेष बिल संग्रहण एवं विच्छेदन अभियान चलाने का ऐलान किया है. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतिम महीने में बकाया राजस्व की वसूली को तेज करना और एग्रीगेट टेक्निकल एंड कमर्शियल लॉस को कम करना है. 5000 से ज्यादा बिल बकाया वालों को पहले किया जाएगा चिह्नित NBPDCL के इस अभियान के तहत खासकर उन उपभोक्ताओं पर कार्रवाई की जाएगी, जिन्होंने वित्तीय वर्ष 2023-24 में बिल का भुगतान कर दिया था, लेकिन वित्तीय वर्ष 2024-25 में अब तक एक भी बिल जमा नहीं किया है. जो पिछले तीन महीने से लगातार बिजली बिल का भुगतान नहीं कर रहे हैं और जिनका बिजली बिल पांच हजार रुपये से अधिक बकाया है. ऐसे उपभोक्ताओं को प्राथमिकता के आधार पर चिह्नित किया जाएगा और इनसे बकाया भुगतान के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा. बिजली चोरी करने वाले के खिलाफ होगी कार्रवाई सभी औद्योगिक एवं वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को अपने बकाया का शत-प्रतिशत भुगतान करना अनिवार्य होगा, अन्यथा बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी. साथ ही, जिन उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति महीनों से बाधित है, लेकिन उन्होंने अभी तक अपना बिजली बिल जमा नहीं किया है या रिचार्ज नहीं कराया है, उनके परिसरों का निरीक्षण किया जाएगा. यदि वे चोरी से बिजली का उपयोग करते पाए गए, तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी. पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: तेलंगाना टनल में फंसे संतोष साहू के गांव से ग्राउंड रिपोर्ट : पत्नी बोली- उनके सिवा कमाने वाला कोई नहीं भुगतान नहीं करने वाले क्षेत्रों में बढ़ेगी सख्ती नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक ने इसके लिए सभी अधिकारियों को सख्त मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया है. प्रत्येक क्षेत्र में विशेष बिल वसूली शिविर लगाए जाएंगे, जिसमें स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का सहयोग लिया जाएगा. प्रबंध निदेशक ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने लंबित बिजली बिल का भुगतान तुरंत करें, ताकि बिजली आपूर्ति बाधित न हो. उन्होंने कहा कि भुगतान नहीं करने वाले क्षेत्रों में सख्ती बढ़ाई जाएगी और अभियान की नियमित समीक्षा की जाएगी. यह भी पढ़ें: ‘यहां डिलीवरी हुआ तो शिशु की जान को खतरा’, सिविल सर्जन की जांच में आशा पर हुआ बड़ा खुलासा The post Bihar Bijli: बिजली बिल है बकाया तो हो जाएं सावधान, NBPDCL ने शुरू किया विशेष अभियान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मुन्ना भाई का नामांकन पूर्णिया मेडिकल कॉलेज ने किया रद्द, तीन महीने पहले CBI ने किया था गिरफ्तार

Purnea News: करीब तीन महीने पहले केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) के हत्थे चढ़े छपरा के मुन्ना भाई का नामांकन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल पूर्णिया ने रद्द कर दिया है. राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (National Medical Commission) के निर्देश पर प्रशासनी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (GMCH) पूर्णिया प्रशासन ने यह कार्रवाई की. इस संबंध में जीएमसीएच के प्राचार्य प्रो डॉ हरिशंकर मिश्र ने बताया कि सीबीआई की जांच रिपोर्ट में नीट यूजी परीक्षा में धोखाधड़ी का मामला साबित होने के बाद नेशनल मेडिकल कमीशन द्वारा प्राप्त निर्देश के आलोक में आज पांच मार्च को पत्र जारी कर उक्त छात्र के नामांकन को रद्द किया गया है. क्या था मामला नीट यूजी द्वारा एमबीबीएस 2024 बैच के लिए चयनित होने के बाद उक्त छात्र पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में नामांकन के लिए आया था. नामांकन के वक्त दस्तावेजों की जांच में एडमिट कार्ड पर चिपकायी गयी तस्वीर से उसके चेहरे का मिलान नहीं हो रहा था. साथ ही शैक्षणिक प्रमाणपत्रों में भी त्रुटि थी. इससे साफ जाहिर हो रहा था कि अयोग्य छात्र ने डमी परीक्षार्थी बैठाकर यह परीक्षा उत्तीर्ण की है. उस छात्र से शपथपत्र लेकर उसकी नामांकन प्रक्रिया फ्रीज की गयी. इसके साथ ही बीसीइसीइ को इस बारे में सूचित कर दिया गया. बीसीइसीइ ने सीबीआइ को पूरे मामले से अवगत कराया. इसके बाद सीबीआइ ने अग्रेतर कार्रवाई करते हुए उक्त छात्र के खिलाफ वारंट इश्यू किया. इसे भी पढ़ें: Bihar Rain Alert: लगातार 48 घंटे बिहार के 7 जिलों में होगी बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट कॉलेज प्रशासन ने अधिकारी को भेजा था दिल्ली बीते 23 नवंबर को मुन्ना भाई को छपरा स्थित उसके घर से सीबीआइ अपने साथ ले गयी थी. इस बीच मुन्ना भाई द्वारा राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में नामांकन के दौरान समर्पित किये गये उसके प्रमाणपत्रों को सीबीआई के दिल्ली स्थित कार्यालय द्वारा मांग किये जाने के पश्चात सभी कागजातों को सौंपने के लिए कॉलेज प्रशासन ने अपने अधिकारी को दिल्ली भेजा था. इसे भी पढ़ें: Bihar Crime: वेलेंटाइन डे पर गुलाब देकर बनाई रील, नौकरानी के आने के बाद से बढ़ा मतभेद, कर दी हत्या पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: History of Munda Tribes 5 : पड़हा राजा के हाथों में होती थी शासन की कमान, आम सहमति से होते थे सभी कार्य The post मुन्ना भाई का नामांकन पूर्णिया मेडिकल कॉलेज ने किया रद्द, तीन महीने पहले CBI ने किया था गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

समस्तीपुर

झखड़ा में सेवारत कर्नल के घर में भीषण चोरी 

नया विचार सरायरंजन :थाना क्षेत्र के झखड़ा निवासी कर्नल सुनील कुमार झा के घर में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने घर का ताला काट कर हजारों मूल्य के सामान की चोरी कर ली। घटना के संबंध में गृहस्वामी ने बताया कि वे कुछ दिनों पूर्व घर की सफाई करवा कर मुजफ्फरपुर अपनी ड्यूटी पर चले गए थे। बुधवार की सुबह जब उनके निजी सफाईकर्मी घर पर सफाई करने पहुंचे तो उन्हें घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर जाकर देखने पर पता चला कि उनके घर में लगे मोटर, बेशकीमती कपड़े एवं बर्तन गायब थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया। ग्रामीणों ने बताया कि विगत एक पखवाड़े से इस गांव में चोरी की घटना में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। हाल ही में सेवानिवृत शिक्षक नथुनी झा के घर में चोरी हुई। इसके पूर्व उत्क्रमित मध्य विद्यालय कन्या पूरब टोल झखड़ा में चोरी की घटना हुई। वहीं ग्रामीण अभिनेश झा के खेत में लगी ओल की फसल की चोरी हुई,जबकि पुलिस निष्क्रिय बनी हुई है।

समस्तीपुर

देसी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार

नया विचार सरायरंजन : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के विश्वंभरपुर एलौथ से मंगलवार की देर संध्या को पुलिस ने एक देसी पिस्टल एवं एक जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान कर्पूरी ग्राम थाना क्षेत्र के विक्रमपुर बांदे निवासी बैजनाथ राय के पुत्र बिट्टू कुमार के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस सूत्रों ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त जगह पर हथियार के साथ दो युवक संदिग्ध अवस्था में घूम रहे हैं। सूचना के बाद मुसरीघरारी थानाध्यक्ष फैजुल अंसारी के निर्देश पर दल बल के साथ पुलिस निर्दिष्ट स्थान पर पहुंची। वहां पहुंचने पर पुलिस ने एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को संदिग्ध अवस्था में देखा। पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार युवक की तलाशी ली तो गिरफ्तार युवक के पास से एक देसी पिस्टल एवं एक जिंदा कारतूस बरामद हुई । वहीं दूसरा युवक भागने में सफल रहा। इधर, मुसरीघरारी थानाध्यक्ष फैजुल अंसारी ने बताया कि गिरफ्तार युवक के खिलाफ थाना कांड सं. 28/25 दर्ज कर अग्रेतर करवाई की जा रही है।

समस्तीपुर

टीएलएम में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले शिक्षक सम्मानित

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय लाटबसेपुरा में बुधवार को टीएलएम मेला का समारोहपूर्वक आयोजन किया गया। काम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर के सभी पांच विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाषा, गणित एवं पर्यावरण विषय से संबंधित शिक्षण अधिगम सामग्री का निर्माण कर स्टाल पर प्रदर्शित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक सह संचालक अनन्त कुमार राय ने की।उत्क्रमित मध्य विद्यालय लाटबसेपुरा के संदीप कुमार सिंह को प्रथम, उत्क्रमित मध्य विद्यालय ब्रह्मबाणा के रविना कुमारी को द्वितीय एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय परहेता के सचिन भारद्वाज को तृतीय स्थान के लिए चयनित किया गया। प्रतिभागी शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। मौके पर प्रधानाध्यापक अनन्त कुमार राय, समन्वयक सत्यनारायण शर्मा, लाला प्रसाद सिंह, श्यामानंद आर्य, बैद्यनाथ राय, गंगा नारायण विद्यार्थी, जितेन्द्र कुमार मिश्र,अजय कुमार, नागमणि आशुतोष,अंजू सरिता मसीह, ज्योति सिंह, सीमा कुमारी, रेखा मिश्रा, ममता कुमारी, नीलम कुमारी, अजीत कुमार प्रसाद, नेहा कुमारी, लक्ष्मी, मौसम कुमारी,ॠतु कुमारी संजीव कुमार आदि उपस्थित थे।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

झारखंड को जल्द मिलेगा नेता प्रतिपक्ष, बीजेपी विधायक दल का नेता चुनने के लिए भूपेंद्र यादव और डॉ के लक्ष्मण पर्यवेक्षक नियुक्त

Jharkhand Politics: झारखंड को जल्द नेता प्रतिपक्ष मिल जायेगा. हिंदुस्तानीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है. भाजपा संसदीय बोर्ड ने झारखंड विधानसभा में भाजपा के विधायक दल के नेता के चयन के लिए 2 केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिये हैं. दोनों पर्यवेक्षक जल्द ही झारखंड आयेंगे और विधायकों से रायशुमारी करने के बाद विधायक दल के नेता का चयन करेंगे. पर्यवेक्षकों के नाम भूपेंद्र यादव और डॉ के लक्ष्मण हैं. भूपेंद्र यादव केंद्रीय वन, पर्यावरण मंत्री हैं. डॉ के लक्ष्मण ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं. वह सांसद भी हैं. राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी. नेता नहीं चुनने पर भाजपा पर तंज कसती हैं सत्ताधारी पार्टियां नवंबर-दिसंबर में झारखंड विधानसभा चुनाव हुए थे. इसमें भाजपा को 21 सीटों पर जीत मिली थी. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) 34 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी. विपक्षी दलों में सबसे ज्यादा सीटें जीतने वाली भाजपा अब तक विधायक दल का नेता नहीं चुन पायी है. इसलिए झारखंड को नेता प्रतिपक्ष नहीं मिल पाया है. सत्ताधारी गठबंधन में शामिल पार्टियां लगातार इसके लिए बीजेपी पर तंज कसती हैं. पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: बिल क्लिंटन और अपने संबंध को अब #MeToo की शुरुआत बता रही हैं मोनिका लेविंस्की, सच ऐसे हुआ था उजागर नेता प्रतिपक्ष के अभाव में संवैधानिक पदों पर नहीं हो रही नियुक्तियां नेता प्रतिपक्ष का चयन नहीं होने की वजह से झारखंड में कई संवैधानिक पदों पर नियुक्तियां नहीं हो पा रहीं हैं, क्योंकि उसमें नेता प्रतिपक्ष की भागीदारी जरूरी होती है. विधानसभा चुनाव के बाद विधानसभा के 2 सत्र हो चुके हैं. बजट जैसे अहम सत्र में नेता प्रतिपक्ष को लेकर भाजपा की सदन में सत्ताधारी दलों ने खूब खिंचाई की. इसे भी पढ़ें मेरा विद्यालय मेरा अभिमान और शिक्षा के अधिकार से रू-ब-रू हुए विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य हिंदुस्तान फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट ही निकले लूट के मास्टरमाइंड, 5 गिरफ्तार सिमडेगा में स्त्री समेत 5 पीएलएफआई उग्रवादी गिरफ्तार, पुलिस ने जेल भेजा, लेवी वसूलने आये थे सभी Jharkhand Ka Mausam: रांची का तापमान 30 डिग्री के पार, आज ही जान लें कल कैसा रहेगा झारखंड का मौसम The post झारखंड को जल्द मिलेगा नेता प्रतिपक्ष, बीजेपी विधायक दल का नेता चुनने के लिए भूपेंद्र यादव और डॉ के लक्ष्मण पर्यवेक्षक नियुक्त appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top