गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर बॉलीवुड की बेगम यानी करीना कपूर खान ने फैंस को अपने घर के गणेश उत्सव की बेहद खास और क्यूट झलक दिखाई है. इस बार करीना की तरफ से दी गई गणेश चतुर्थी की बधाई बेहद स्पेशल रही. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 5 साल के छोटे बेटे जहांगीर अली खान (जेह) की बप्पा बनाते हुए एक प्यारी सी फोटो शेयर की है, जिसे देखकर फैंस दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं.
सैफ अली खान की मदद से छोटे जेह ने बनाई इको-फ्रेंडली मूर्ति
करीना कपूर द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पटौदी परिवार में गणेश चतुर्थी की तैयारियां पूरी श्रद्धा के साथ चल रही हैं. पहली तस्वीर में सैफ अली खान मिट्टी से बप्पा की मूर्ति गढ़ते नजर आ रहे हैं, लेकिन अगली ही फोटो में करीना ने सस्पेंस खत्म करते हुए खुलासा किया कि यह मूर्ति सैफ ने नहीं बल्कि उनके 5 साल के बेटे जेह बाबा ने बनाई है और सैफ बस उनकी मदद कर रहे थे. करीना ने फोटो शेयर करते हुए लिखा
“मेरे जेह बाबा ने बनाई है. सभी को शांतिपूर्ण और खुशहाल गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं”.
‘दिखता मेरी तरह है, लेकिन शैतानी सैफ की है’
करीना और सैफ अक्सर अपने बच्चों की मासूमियतों के बारे में बात करते रहते हैं. एक इंटरव्यू में जेह की पर्सनालिटी पर बात करते हुए करीना ने बताया था कि जेह दिखने में तो बिल्कुल उनकी तरह (कपूर फैमिली पर) है, लेकिन स्वभाव से वह सैफ की तरह बेहद नटखट और शैतान है. वहीं सैफ अली खान भी कई बार कह चुके हैं कि छोटे जेह पूरी तरह से ‘मामाज़ बॉय’ हैं और करीना के बेहद करीब हैं.
वर्कफ्रंट पर करीना और सैफ का जलवा
काम की बात करें तो करीना कपूर जल्द ही मेघना गुलज़ार की फिल्म ‘दायरा’ में एक पुलिस अफसर के रोल में पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ नजर आने वाली हैं. वहीं सैफ अली खान हाल ही में प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘हैवान’ में दिखाई दिए हैं, जिसमें 18 साल बाद अक्षय कुमार और सैफ की जोड़ी फिर से एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आई है.
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: चिकन बना आफत, माही विज-आम्रपाली दुबे में छिड़ी ऐसी महाहिंदुस्तान, इस एक लाइन से मचा बवाल
ये भी पढ़ें: गैंग्स ऑफ वासेपुर 2 के बाद इस एक्टर पर हुई पैसों की बारिश, टेबल पर रखे थे ब्लैंक चेक, फिर भी ठुकराईं 200 स्क्रिप्ट्स
The post पहली तस्वीर में लगा सैफ बना रहे हैं बप्पा की मूर्ति, अगली तस्वीर में खुला ऐसा राज, नाम जानकर चौंक जाएंगे appeared first on Naya Vichar.

