Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : निगम ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ चलाया अभियान, वसूला जुर्माना

चास, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं चास नगर निगम के प्रशासक सह अपर नगर आयुक्त के संयुक्त आदेशानुसार सोमवार को चास में प्रतिबंधित वस्तुओं सहित सिंगल यूज प्लास्टिक की बिक्री के रोकथाम के लिए कृषि बाजार परिसर में विशेष अभियान चलाया गया. दर्जनों व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में प्रतिबंधित सामानों की जांच की गयी व कुल 25500 रुपये का आर्थिक दंड वसूला गया. अभियान का नेतृत्व कर रहे नगर प्रबंधक अनूप गुंजन टोपनो, ललित नीलम लकड़ा व राम श्रीवास्तव ने कहा कि चास के विभिन्न व्यवसायिक क्षेत्रों में सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम के लिए विशेष जांच अभियान लगातार चलाया जायेगा. अधिकारियों ने आमजनों से अपील की कि सामान की खरीदारी के लिए घर से थैले लेकर आये और सिंगल यूज प्लास्टिक के थैलियों में सामान लेने से इंकार करें. अभियान में नगर निगम के एनफोर्समेंट टीम के सदस्य मनीष कुमार हाजरा, अनिल कुमार रजवार, शिव शंकर सिन्हा, आकिब हुसैन, संतोष कुमार सिंह, शैलेश कुमार एवं गृह रक्षा बल के जवान शामिल थे. विशेष राजस्व शिविरों में कई मामलों का किया गया निष्पादन पेटरवार, बोकारो के उपायुक्त विजया जाधव और जिला अपर समाहर्ता मुमताज अंसारी के निर्देश में सोमवार को हल्का नंबर दो, हल्का नंबर तीन के उलगड्डा, छह के दारीद और सात के चांदो पंचायत भवनों में सोमवार को विशेष राजस्व शिविर का आयोजन किया गया. नेतृत्व अंचल अधिकारी अशोक राम ने किया. शिविर में 48 रैयतों ने आवेदन दिया. इसमें त्रुटि निवारण से संबंधित 10 मामले और ऑनलाइन भू लगान से संबंधित दो मामलों का त्वरित निष्पादन किया गया. मौके पर संबंधित पंचायतों के मुखिया, पंसस, राजस्व उप निरीक्षक अजय कुमार, प्रकाश चंद्र दास, दिनेश्वर मांझी, कुलीन कुमार शर्मा सहित ग्रामीण उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News : निगम ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ चलाया अभियान, वसूला जुर्माना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Teacher: बिहार के मिडिल स्कूलों में होगी कंप्यूटर की पढ़ाई, एक-एक शिक्षक को मिलेगा प्रशिक्षण

Bihar Teacher: मुजफ्फरपुर. अगले शैक्षणिक सत्र से कक्षा-6 से 8 में कंप्यूटर विषय को पढ़ाया जाना है. इसको लेकर शिक्षक विभाग की ओर से तैयारी शुरू कर दी गयी है. राज्य शिक्षा शोध प्रशिक्षण परिषद के निदेशक ने इस संदर्भ में जिला शिक्षा पदाधिकारी व डीपीओ को पत्र लिखा है. जिसमें सभी मध्य विद्यालयों से एक-एक कंप्यूटर शिक्षक नामित करते हुए उनकी सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. ऐसे में डीईओ-डीपीओ कक्षा 6-8 तक की पढ़ाई वाले विद्यालयों में एक शिक्षक को नामित कर रिपोर्ट भेजें. अब कंप्यूटर सीखेंगे मध्य विद्यालय के शिशु बताया गया है कि उन सभी विद्यालयों में, जहां वर्ग छह से आठ की पढाई होती है, वहां एक शिक्षक को कंप्यूटर शिक्षक के रूप में अनिवार्य रूप से नामित करना है. यह सूची सात दिनों के भीतर उपलब्ध कराने की बात कही गयी है. यह पहल न केवल शिक्षा में तकनीकी नवाचार को प्रोत्साहित करेगी, बल्कि छात्रों को डिजिटल युग के अनुरूप कुशल बनाने में भी सहायक होगी. सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि कंप्यूटर में दक्ष, रूचि रखने वाले शिक्षकों को प्राथमिकता देते हुए कंप्यूटर शिक्षक के रूप में प्रशिक्षण दिया जाना है. लिंक और QR कोड भी प्रदान किया गया परिषद ने यह भी निर्देश दिया है कि नामित शिक्षकों की सूची हार्ड कॉपी के साथ-साथ एक विशेष गूगल फॉर्म के माध्यम से सॉफ्ट कॉपी के रूप में भी जमा कराई जाए. संबंधित लिंक और QR कोड भी प्रदान किया गया है, जिससे प्रक्रिया को सरल और तेज बनाया जा सके. निदेशक SCERT सज्जन आर ने इसे अति आवश्यक बताते हुए सभी जिला शिक्षा अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है कि निर्धारित समयसीमा (7 दिन) के भीतर शिक्षकों की सूची उपलब्ध कराई जाए. Also Read: देश को भाया नीतीश कुमार का बिहार मॉडल, स्कूली शिक्षा व्यवस्था में आया बुनियादी बदलाव The post Bihar Teacher: बिहार के मिडिल स्कूलों में होगी कंप्यूटर की पढ़ाई, एक-एक शिक्षक को मिलेगा प्रशिक्षण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : कोटपा अधिनियम के उल्लंघन पर 23 से वसूला गया जुर्माना

बोकारो, बीएस सिटी थाना क्षेत्र में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से धूम्रपान निषेध कमेटी की ओर से औचक छापेमारी अभियान चलाया गया. छापेमारी दल के सदस्य मो असलम ने राम मंदिर चौराहा, सेक्टर दो, सेक्टर तीन, नयामोड़, दूंदीबाद बाजार, 12 मोड के आसपास चल रहे 113 दुकानों की जांच की. इसमें 23 दुकानों व व्यक्तियों को कोटपा कानून उल्लंघन करते पाया गया. इनसे अर्थदंड के रूप में 3350 रुपये की वसूली की गयी. धूम्रपान का उपयोग जिंदगी को कर देगा बर्बाद दुकानदार व आमलोगों को धूम्रपान के प्रति जागरूक किया गया. दुकानदार को बताया गया कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को तंबाकू उत्पाद नहीं भेजे. वहीं बीएस सिटी इंस्पेक्टर सुदामा कुमार दास ने कहा कि धूम्रपान का उपयोग जिंदगी को बर्बाद कर देगा. धूम्रपान करनेवाले रोजाना मौत के आगोश में जा रहे है. खुद को व परिवार को धूम्रपान से बचाये. जीवन को खुशहाल बनाये. युवाओं की टोली आम लोगों को धूम्रपान निषेध के प्रति जागरूक करें. जनता दरबार में 15 मामलों पर हुई सुनवाई बोकारो, समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में सोमवार को डीआरडीए निदेशक मेनका ने जनता दरबार में आमलोगों से जुड़ी समस्या पर क्रमवार सुनवाई की. इस दौरान जिला के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से पहुंचे 15 लोगों की क्रमवार समस्या व शिकायतों पर सुनवाई हुई. कई मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया गया. साथ ही संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदन को अग्रसारित किया गया. मामले पर अविलंब जांच कर जल्द समाधान करने का निर्देश दिया गया. जनता दरबार में भूमि अतिक्रमण, सामान्य शाखा, भूमि पर कब्जा, बीएसएल, विद्युत कार्यपालक अभियंता, गृह रक्षक कमांडेंट, राजस्व, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, अंचलाधिकारी नावाडीह आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए. मौके पर अपर समाहर्ता मुमताज अंसारी, जिला परिवहन पदाधिकारी वंदना शेजवलकर, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा पीयूष, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News : कोटपा अधिनियम के उल्लंघन पर 23 से वसूला गया जुर्माना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एलबेस्टर तोड़कर मोबाइल दुकान में हुई चोरी

मारगोमुंडा. थाना क्षेत्र के मारनी गांव निवासी तैयब अंसारी के मोबाइल दुकान एलबेस्टर तोड़कर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. घटना के संबंध में पीड़ित दुकानदार ने बताया कि मेरा राजा मोबाइल के नाम से कानो मोड़ पर एक मोबाइल रिपेयर दुकान है. रोज की तरह 23 फरवरी को सुबह करीब 8:30 बजे अपना दुकान खोलने पहुंचा और दुकान का सटर खोला तो देखा की दुकान का सामान बिखरा पड़ा है तथा उपर का एलबेस्टर टूटी हुई है. अपने दुकान के सामानों को अच्छे से देखने के बाद पाया की मेरे दुकान में रखा 10 पुराना मोबाइल जो रिपेयरिंग के लिए दिया हुआ था, एक पुराना कंप्यूटर का एलइडी मोबाईल, रिपेयरिंग के लिए रखा मोबाइल, पार्ट्स गायब पाया. कहा मुझे विश्वास है की अज्ञात चोरों द्वारा मेरे दुकान में 22 फरवरी तथा 23 की रात्रि में एलबेस्टर तोड़कर सामानों की चोरी कर ली गयी. चोरी की गयी सभी सामानों कि कीमत लगभग पचास हजार रुपया होगा. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post एलबेस्टर तोड़कर मोबाइल दुकान में हुई चोरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गणेश व कार्तिक मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गयी कलश शोभा यात्रा

मारगोमुंडा. प्रखंड क्षेत्र के भंडारो गांव में सोमवार को शिव मंदिर प्रांगण में गणेश व कार्तिक मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 121 कुंआरी कन्या द्वारा कलश शोभायात्रा निकाली गयी. शोभा यात्रा मंदिर प्रांगण से निकलकर गांव का भ्रमण करते हुए चरघरा स्थित बगडोरो नदी घाट पहुंची, जहां पुरोहितों द्वारा विधि-विधान पूर्वक कलश में जल भराया गया. शोभा यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए मंदिर पहुंची. जहां पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश को स्थापित कराया. इसके साथ ही मंदिर प्राण प्रतिष्ठा लेकर पूजन हवन किया शुरू हो गया. प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर सफल बनाने को लेकर तीन दिवसीय श्री मद्भागवत सरस कथा का आयोजन किया गया है. जिसमें 25 फरवरी को कथा प्रवचन कर्ता सिया तानिया. 26 फरवरी को भक्ति जागरण पल्लवी झा द्वारा भक्ति जागरण सोनी श्रीवास्तव व पूनम यादव के द्वारा किया जायेगा. साथ ही रात्रि में शिव विवाह संपन्न कराया जायेगा. प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आसपास का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है. मौके पर शत्रुघ्न मंडल, हीरालाल मंडल, विकास मंडल, गंगाधर मंडल, गिरधारी मंडल, परमेश्वर मंडल समेत भक्त जन आदी मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post गणेश व कार्तिक मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गयी कलश शोभा यात्रा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

स्कार्पियो के धक्के से बाइक सवार पिता व पुत्र जख्मी

अमरपुर. शहर स्थित बस स्टैंड के समीप सोमवार की सुबह स्कार्पियो के धक्के से बाइक पर सवार पिता व पुत्र जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार अंतीचक गांव निवासी गुदाली मांझी सोमवार की सुबह अपने पुत्र संतोष कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर अमरपुर आ रहा था. बस स्टैंड के समीप बांका की ओर जा रहे स्कार्पियो ने अनियंत्रित होकर उनकी बाइक में धक्का मार दिया. घटना के बाद मौके पर से स्कार्पियो चालक अपनी वाहन लेकर भागने में सफल रहा. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों जख्मी को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया. जहां डॉ दिवाकर सिंह ने दोनों जख्मी का प्राथमिक उपचार किया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post स्कार्पियो के धक्के से बाइक सवार पिता व पुत्र जख्मी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शिविर लगाकर किया जा रहा जमाबंदी अद्यतिकरण

बेलदौर. प्रखंड कार्यालय के आईटी भवन के सभागार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के आदेश पर शिविर लगाकर जमाबंदी अद्यतिकरण का कार्य जारी है. शिविर लगाकर बेलदौर आईटी भवन सभागार में जमाबंदी का अद्यतिकरण किया जा रहा है. शिविर में मूल जमाबंदी के अनुसार कंप्यूटरीकृत जमाबंदी को सुधारने का कार्य किया गया है. इसके तहत मूल जमाबंदी के अनुरूप जमाबंदी रैयत का नाम पता खाता खेसरा लग्न का सुधार किया जा रहा है. अब तक 3000 से अधिक जमाबंदी का अद्यतिकरण अंचल स्तर पर किया जा चुका है. शिविर में सीओ अमित कुमार की देखरेख में संबंधित पंचायतों के राजस्व कर्मचारी गोपाल मिश्र, विनोद कुमार, सन्नी कुमार समेत सभी हल्का कर्मचारी मुस्तैदी विभाग के आदेश का अनुपालन करने में जुटे हुए हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post शिविर लगाकर किया जा रहा जमाबंदी अद्यतिकरण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

फुटबॉल टूर्नामेंट में मथुरापुर ने कोलवारा को हराया

पसराहा. थाना अंतर्गत झंझरा के बड़ी कबीर मठ के क्रीड़ा मैदान में शिवशक्ति क्लब झंझरा के द्वारा तीन दिवसीय महामुकाबला फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया, जिसमें पहला सेमी फाइनल मैच केएससी क्लब कोलवारा और आजाद फुटबॉल क्लब मथुरापुर खगड़िया के बीच स्पोर्ट्सा गया. मैच का उद्घाटन राजू शर्मा ने किया. दोनों टीम पूरे स्पोर्ट्स में एक-एक गोल कर सकी. मैच का निर्णय पेनाल्टी सूट के माध्यम से किया. पेनाल्टी सूट में मथुरापुर की टीम ने जीतकर फाइनल में जगह बनायी. मैच में रेफरी की भूमिका दिलीप कुमार, लाइंसमेन प्रियांशु कुमार और विकास कुमार ने निभायी. सुरेश चंद्र तिवारी ने बताया कि महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर प्रत्येक साल झंझरा में फुटबॉल मैच का आयोजन किया जाता है. मौके राजेंद्र तिवारी, दिवाकर शर्मा, वीरेंद्र कुमार, पूर्व मुखिया राजो शर्मा, राजेश मास्टर, प्रभाष कुमार आदि उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post फुटबॉल टूर्नामेंट में मथुरापुर ने कोलवारा को हराया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : दूल्हा बन निकलेंगे औघड़दानी, भूत-प्रेत बन नाचेंगे बराती

बोकारो, का लेके शिव के मनायब हो, शिव मानत नाही, पूरी कचौड़ी शिव के मनहू ना भावे, भांग धतूरा कहा पाइब हो शिव मानत नाही, का लेके शिव के…देवाधिदेव महादेव का विवाहोत्सव पर्व महाशिवरात्रि 26 फरवरी को है. इस दिन औघड़दानी दूल्हा बनकर निकलेंगे. भूत-प्रेत बन बराती नाचेंगे. शिव बरात में सांस्कृतिक परंपरा जीवंत होगी. भोले बाबा की बरात में भूत-प्रेत के वेश में निकले बरातियों की झलक पाने के लिए श्रद्धालु बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. रोडलाइट के साथ बैंडबाजे से बरात शोभायात्रा के महोत्सव को यादगार बनाया जायेगा. शहर से लेकर गांव तक के शिवालयों में इसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है. शिव भक्ति में गोता लगाने को श्रद्धालु आतुर है. बाजे-गाजे के साथ निकलेगी झांकियां, होगी पुष्प वर्षा बोकारो-चास सहित ग्रामीण क्षेत्र के कई शिव मंदिरों की ओर से निकलने वाली बरात में तरह-तरह के बैंड व लाइट के साथ रथों पर चौकियां सजेगी. कई शिवालयों में गाजे-बाजे के साथ निकली बरात में काली, दुर्गा, सरस्वती समेत हनुमान, गणेश व अन्य देवी-देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र होगी. बरात के रास्ते भर पुष्प वर्षा होगी. इसकी तैयारी मंदिर प्रबंधन की ओर से पूरी कर ली गयी है. बाजे – गाजे के साथ झांकियां सजाकर बराती निकलेंगे. बग्घी, रथों को फूलों से सजाकर बरात को और भी आकर्षक बनाया जायेगा. मंदिर प्रबंधन की ओर से बैंड-बाजा, बग्धी आदि की एडवांस बुकिंग हो चुकी है. फूलवालों को सजावट का आर्डर दिया गया है. भगवान शिव-पार्वती के जीवन पर आधारित कई झांकियां निकाली जायेंगी. भक्तों में उत्साह शिव बरात में हजारों की संख्या में शिवभक्त शामिल होंगे. वह चाहें सेक्टर 12 से निकलने वाली बरात हो या फिर को-ऑपरेटिव कॉलोनी से निकलने वाली. शिवभक्त महाशिवरात्रि पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर उत्साहित हैं. शिव मंदिरों को सजाने-संवारने का काम अंतिम चरण में है. एक ओर जहां भगवान शिव की बरात को मुख्य बाजारों से निकालने की तैयारियां चल रही हैं, वहीं इसे आकर्षक बनाने के लिए धार्मिक व सामाजिक संगठन भी जुटे हैं. शिवरात्रि के दिन ही शिव व पार्वती का विवाह हुआ था. ज्योतिष शास्त्रों में इस तिथि को अत्यंत शुभ बताया गया है. शिव की अराधना इच्छा-शक्ति को करती है मजबूत शिव की अराधना इच्छा-शक्ति को मजबूत करती है. अन्तःकरण में अदम्य साहस व दृढ़ता का संचार करती है. शिवभक्तों का सबसे बड़ा त्योहार महाशिवरात्रि है. इस वर्ष महाशिवरात्रि का पर्व 26 फरवरी को मनाया जायेगा. शास्त्र के दृष्टिकोण से शिवरात्रि पर्व चतुर्दशी तिथि के स्वामी भगवान भोलेनाथ अर्थात स्वयं शिव ही हैं. इसलिए प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि के रूप में मनाई जाती है. सबसे महत्वपूर्ण फाल्गुन कृष्ण पक्ष की महाशिवरात्रि होती है. पंडित शिव कुमार शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, श्रीराम मंदिर सेक्टर एक डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News : दूल्हा बन निकलेंगे औघड़दानी, भूत-प्रेत बन नाचेंगे बराती appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दो गुटों के प्रत्याशी साहिबगंज पहुंचे, अपने पक्ष में मांगा वोटc

साहिबगंज. झारखंड पुलिस एसोसिएशन के लिए प्रदेश के प्रत्याशी दो गुटों में चुनाव लड़ रहे हैं. चुनाव 28 फरवरी को केंद्रीय कार्यालय रांची में होगा. जिले भर में 20 मतदाता मतदान करेंगे. सोमवार को उन्हीं मतदाताओं को लुभाने के उद्देश्य से प्रांतीय प्रत्याशी अध्यक्ष के पद पर राहुल मुर्मू, उपाध्यक्ष के पद पर रोहित कुमार रजक, अशोक कुमार तिवारी, महामंत्री पद पर संजीव कुमार, संयुक्त सचिव के पद पर संतोष कुमार महतो, राकेश कुमार पांडे, मंटू कुमार साहू साहिबगंज पहुंचे, जबकि दूसरे गुट अध्यक्ष के पद पर रविंद्र कुमार उर्फ पप्पू, उपाध्यक्ष के पद पर मो महताब आलम, उपाध्यक्ष के पद पर रमाकांत उपाध्याय, महामंत्री के पद पर अरविंद प्रसाद यादव, संयुक्त सचिव के पद पर श्रीकांत शर्मा, संयुक्त सचिव के पद पर मनोज पासवान व संगठन सचिव के पद पर निर्मल कुमार यादव साहिबगंज पहुंचे. पहले गुट से राहुल कुमार मुर्मू ने कहा कि झारखंड राज्य के सभी सदस्यों के मान-सम्मान बनाये रखना हमारी प्राथमिकता होगी. केंद्र व बिहार की तर्ज पर सभी प्रकार के भत्ता दिलाया जायेगा. पुलिस पदाधिकारी व पुलिसकर्मियों के पूर्व की तरह मूल वेतन का 50% की स्वीकृति सुनिश्चित करेंगे. मौके पर पुलिस निरीक्षक अमित कुमार गुप्ता, श्यामलाल हांसदा, वीरेंद्र राय, सुमित सिंह, अखिलेश प्रसाद यादव, अरविंद कुमार सिंह, शिवानंद प्रसाद, दशरथ जमुदा, नितेश कुमार पांडे, संजीत मिश्रा, अमर कुमार मिंज, अनिल कुमार, प्रभा शंकर दुबे, मो शमशाद अहमद आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post दो गुटों के प्रत्याशी साहिबगंज पहुंचे, अपने पक्ष में मांगा वोटc appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top