Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

समस्तीपुर

कुंभ मेले के लिए समस्तीपुर रेल मंडल का सराहनीय प्रयास, भीड़ नियंत्रण में सफल

नया विचार समस्तीपुर– समस्तीपुर, 19 फरवरी 2025: कुंभ मेले में श्रद्धालुओं की सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए समस्तीपुर रेल मंडल ने पिछले 10 दिनों में 14 कुंभ स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया, जिससे अधिकांश यात्रीगण बिना किसी परेशानी के अपनी यात्रा पूरी कर सके।रेल मंडल प्रमुख स्टेशनों – जयनगर, रक्सौल, दरभंगा, समस्तीपुर, सहरसा, मधुबनी आदि पर वरीय अधिकारियों के नेतृत्व में कुल 720 वॉलिंटियर, वाणिज्य एवं टिकट चेकिंग स्टाफ तथा RPF बल की तैनाती के साथ भीड़ पर लगातार नजर बनाए हुए है।यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए वार रूम दिनांक 10 फरवरी 2025 से कार्यरत है, जिसके माध्यम से प्रमुख स्टेशनों के प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, फुट ओवर ब्रिज, एस्केलेटर, लिफ्ट आदि का 24×7 लाइव निरीक्षण वरीय पर्यवेक्षकों की टीम द्वारा किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, SDRF की टीम एवं स्थानीय पुलिस बल भी इन स्टेशनों पर तैनात किए गए हैं, जिससे यात्रियों को सुव्यवस्थित रूप से होल्डिंग एरिया/पंडाल की ओर अग्रसर किया जा रहा है।रेलवे के सतत और समन्वित प्रयासों के कारण वर्तमान में भीड़ नियंत्रण में है, अतः आज दिनांक 19 फरवरी 2025 को किसी भी अतिरिक्त कुंभ स्पेशल ट्रेन परिचालन की आवश्यकता नहीं प्रतीत हो रही है। हालांकि, रेलवे प्रशासन स्थिति पर पूरी तरह नजर बनाए हुए है और आवश्यकता अनुसार तुरंत निर्णय लेने के लिए तैयार है।रेलवे यात्रियों से अपील करता है कि वे अपनी यात्रा हेतु उचित यात्रा टिकट अनिवार्य रूप से लें तथा जिस श्रेणी/गाड़ी का टिकट लिया है, उसी में यात्रा करें। बिना टिकट अथवा बिना उचित प्राधिकार के रेल परिसर/गाड़ियों में प्रवेश रोकने हेतु लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं।

समस्तीपुर

पिछले 10 दिन में समस्तीपुर मंडल ने 14 कुंभ स्पेशल ट्रेनें

नया विचार समस्तीपुर – पिछले 10 दिन में समस्तीपुर मंडल ने 14 कुंभ स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं जिससे कुंभ जाने वाले अधिकांश यात्रीगण सुगमता से यात्रा कर पाए। समस्तीपुर रेल मंडल निरन्तर प्रमुख स्टेशनों पर जैसे कि जयनगर,रक्सौल, दरभंगा,समस्तीपुर,सहरसा,मधुबनी इत्यादि में वरीय अधिकारीगण के नेतृत्व में कुल 720 वॉलिंटियर,वाणिज्य एवं टिकट चेकिंग स्टाफ, RPF force, भीड़ पर नजर बनाएं हुए हैं। मंडल द्वारा वार रूम दिनांक 10.2.25 से चल रहा है जिसके माध्यम से प्रमुख स्टेशनों के प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, FOB, escalator, lift इत्यादि ka 24*7 लाइव निरीक्षण वरीय पर्यवेक्षकों की टीम द्वारा निरन्तर किया जा रहा है । इसके अतिरिक्त SDRF की टीम, स्थानीय पुलिस बल की तैनाती भी इन स्टेशनों पर सुनिश्चित की गई है जिससे प्रामाणिक यात्रियों को व्यवस्थित रूप से होल्डिंग एरिया/पंडाल की तरफ अग्रसरित किया जाता है। मंडल द्वारा निरन्तर और समन्वित प्रयास से यात्रियों की भीड़ नियंत्रित है। अतः आज दिनांक 19.2.25 को कोई कुंभ स्पेशल ट्रेनें परिचालित करने की आवश्यकता प्रतीत नहीं हो रही है।आवश्यकता अनुसार एवं भीड़ की स्थिति देखते हुए रेल प्रशासन हर तरह से तैयार है। विदित हो कि बिना टिकट/बिना उचित प्राधिकार के रेल परिसर/गाड़ियों में प्रवेश की रोकथाम हेतु मंडल में इस प्रकार के अभियान लगातार चलाये जाते हैं। रेलवे अपने यात्रियों से भी आग्रह करती है कि वे अपनी यात्रा हेतु उचित यात्रा टिकट अवश्य लें तथा जिस श्रेणी/गाड़ी का टिकट लें उसी में यात्रा करें।

समस्तीपुर

समस्तीपुर मंडल में मेगा टिकट जांच अभियान जारी

नया विचार समस्तीपुर- दिनांक 18 फरवरी 2025 को संपूर्ण समस्तीपुर मंडल में सुबह 06:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान 2521 बिना टिकट यात्रियों को पकड़ा गया, जिससे रेलवे को 17.82 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।दरभंगा स्टेशन पर विशेष किलाबंदी (Fortress Check) अभियान भी चलाया गया, जिसके तहत स्टेशन के सभी प्रवेश द्वारों पर टिकट जांच कर्मियों एवं आरपीएफ जवानों को तैनात किया गया। इस कड़े जांच अभियान के दौरान 701 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा गया, जिनसे 5.91 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा, आरक्षित कोचों में बिना आरक्षण यात्रा कर रहे यात्रियों को सामान्य श्रेणी के कोचों में स्थानांतरित किया गया। इस अभियान को प्रभावी रूप से संचालित करने के लिए आरपीएफ जवानों के साथ साथ दरभंगा दरभंगा सहित पूरे समस्तीपुर मंडल में 198 टीटीई को तैनात किया गया, जिन्होंने टिकट जांच एवं यात्रियों को उचित मार्गदर्शन देने का कार्य किया।रेलवे लगातार इस तरह के जांच अभियानों को जारी रखेगा ताकि बिना टिकट यात्रा पर रोक लगाई जा सके और उचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिल सके।रेलवे यात्रियों से आग्रह करता है कि वे अपनी यात्रा के लिए सही टिकट लेकर ही स्टेशन एवं गाड़ियों में प्रवेश करें।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार के खगड़िया में दरवाजे पर सोए बुजुर्ग की हत्या, सीने में दो गोली मारकर बदमाशों ने मौत के घाट उतारा

बिहार के खगड़िया में एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. घटना परबत्ता थाना क्षेत्र के नयागांव सतखुट्ठी की है. मृतक की पहचान 77 वर्षीय कौशल सिंह के रूप में की गयी है जो अपने घर के दरवाजे पर सो रहे थे और सुबह मृत अवस्था में पाए गए. नींद में ही अपराधियों ने उन्हें मौत के घाट उतार दिया. इस हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैली हुई है. दरवाजे पर सो रहे बुजुर्ग की हत्या जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के नयागांव सतखुट्ठी में बुधवार की अहले सुबह एक बुजुर्ग व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई.77 वर्षीय कौशल सिंह को बदमाशों ने उस वक्त गोली मारी जब वह अपने दरवाजे पर सो रहे थे. घर वालों को इस घटना की भनक भी नहीं लगी. सुबह जब सभी लोग जगे तो कौशल सिंह को मृत अवस्था में पाया. जिसके बाद घर में कोहराम मच गया. ALSO READ: बिहार की ट्रेनें 15 घंटे तक लेट, तेजस राजधानी और संपूर्ण क्रांति 12 घंटे तो फरक्का 14 घंटे लेट पहुंची पटना सीने में मारी गयी दो गोली हत्या की सूचना मृतक के परिजनों ने फौरन पुलिस को दी. प्रारंभिक जांच में पाया गया कि कौशल सिंह के सीने में दो गोली मारी गयी है. घटना की सूचना मिलते ही परबत्ता थानाध्यक्ष अरविंद कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल परिजनों का बयान दर्ज कराया गया है और हर बिंदु पर जांच शुरू की गयी है. बोले थानाध्यक्ष… थानाध्यक्ष ने घटना को लेकर बताया कि परिजनों के द्वारा दिए गए बयान के आधार पर पैसे लेनदेन के चलते बुजुर्ग की हत्या की बातें सामने आई है. फिलहाल मामले में सघन छानबीन किया जा रहा है . इधर घटनास्थल पर भारी संख्या में ग्रामीण जुटे थे. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने की तैयारी में थी. The post बिहार के खगड़िया में दरवाजे पर सोए बुजुर्ग की हत्या, सीने में दो गोली मारकर बदमाशों ने मौत के घाट उतारा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Quordle Answers: 19 फरवरी 2025 के लिए क्वॉर्डल के जवाब क्या हैं?

Quordle Answers Today: क्वॉर्डल (Quordle) एक लोकप्रिय वर्ड पजल गेम है, जिसे वर्डल (Wordle) का एडवांस वर्जन माना जाता है. इसमें खिलाड़ियों को एक साथ चार अलग-अलग पांच अक्षरों वाले शब्दों का अनुमान लगाना होता है, और इसे पूरा करने के लिए उन्हें केवल नौ प्रयास मिलते हैं. इस स्पोर्ट्स में तर्क, शब्दावली और पैटर्न को समझने की कुशलता की जरूरत होती है. वर्डल की तुलना में यह गेम अधिक चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि इसमें एक ही समय में चार शब्दों को हल करना होता है. इस गेम को स्पोर्ट्सने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होता है. वहां, खिलाड़ी को पांच अक्षरों वाला कोई भी शब्द दर्ज करना पड़ता है, जिसके बाद स्पोर्ट्स में हरे, पीले और ग्रे रंगों के संकेत मिलते हैं. हरा रंग बताता है कि अक्षर सही स्थान पर है, पीला रंग दर्शाता है कि अक्षर सही है लेकिन गलत स्थान पर है, जबकि ग्रे रंग इंगित करता है कि अक्षर शब्द में नहीं है. खिलाड़ी को इन संकेतों का उपयोग करके अगला अनुमान लगाना होता है और चारों शब्दों को नौ प्रयासों में हल करना होता है. यह स्पोर्ट्स शब्दावली को मजबूत करने और दिमागी तेजी को बढ़ाने का एक शानदार तरीका है. Quordle Answer Hints Today आज के क्वॉर्डल शब्दों के लिए हमारे संकेत इस प्रकार हैं: संकेत 1 : शब्द 1 की शुरुआत A से, 2 की T से, 3 की V से और 4 की D से होती है.संकेत 2 : शब्द का अंत – 1: E, 2: E, 3: E, 4: E.संकेत 3 : शब्द 1 – (किसी अप्रिय या गंभीर बात का) कम तीव्र या व्यापक हो जाना.संकेत 4 : शब्द 2 – मूल्यवान या आनंददायक चीजों का भंडार.संकेत 5 : शब्द 3 – वह स्थान जहां कुछ घटित होता है, विशेष रूप से कोई संगठित कार्यक्रम जैसे कि संगीत कार्यक्रम, सम्मेलन या स्पोर्ट्स प्रतियोगिता.संकेत 6 : शब्द 4 – किसी चीज पर या उसके चारों ओर ढीले या लापरवाही से (कपड़े या परिधान) व्यवस्थित करना. Daily Quordle Classic 1122 Answer 19 फरवरी को डेली क्वॉर्डल क्लासिक 1122 उत्तर क्या है?यदि उपरोक्त संकेत आपकी मदद नहीं करते हैं, तो 19 फरवरी, 2024 को जारी क्वॉर्डल 1122 का उत्तर नीचे देखा जा सकता है: ABATETROVEVENUEDRAPE Also read : Gaming Chair: ये हैं टॉप 5 बेस्ट गेमिंग चेयर, जानें यहां Also read : 10 Most Popular Games: दुनियाभर में करोड़ों लोग हैं इन ऑनलाइन गेम्स के दीवाने, यहां देखें लिस्ट The post Quordle Answers: 19 फरवरी 2025 के लिए क्वॉर्डल के जवाब क्या हैं? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शबरी जयंती पर इन चीजों का करें दान, बनेगी भगवान की कृपा

Shabari Jayanti 2025: पौराणिक कथाओं के अनुसार, शबरी माता ने श्रीराम को अपने बेर दिए थे, जो कि उनके द्वारा झूठे थे. यह कथा मां शबरी के प्रेम और ममता का प्रतीक मानी जाती है. हर वर्ष शबरी जयंती का व्रत इन्हीं शबरी माता के सम्मान में रखा जाता है. मान्यता है कि शबरी जयंती के दिन यदि भक्त श्रद्धा पूर्वक शबरी माता और श्रीराम की पूजा करते हैं, तो उन पर श्रीराम की कृपा दृष्टि होती है और उनके जीवन में सुख-समृद्धि आती है. कहा जाता है कि जब शबरी माता ने श्रीराम को बेर दिए थे, तब उन्हें मोक्ष की प्राप्ति हुई थी. इस संदर्भ में जानिए कि शबरी जयंती कब मनाई जाएगी और किस प्रकार शबरी माता तथा श्रीराम की पूजा की जा सकती है. शबरी जयंती कब है? हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक वर्ष फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को शबरी जयंती का आयोजन किया जाता है. इस वर्ष, फाल्गुन महीने की कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि 19 फरवरी को सुबह 7 बजकर 32 मिनट पर प्रारंभ होगी और इसका समापन 20 फरवरी को 9 बजकर 58 मिनट पर होगा. इस प्रकार, 20 फरवरी को शबरी जयंती मनाई जाएगी और इसी दिन इसका व्रत भी रखा जाएगा. महाशिवरात्रि पर न करें ये सारे काम, उठाना पड़ सकता है बड़ा नुकसान  शबरी जयंती पर दान का महत्व शबरी जयंती के अवसर पर दान का विशेष महत्व होता है. इस दिन अन्न का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है. गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन प्रदान करना इस दिन का एक महत्वपूर्ण कार्य है. अन्न के साथ-साथ कपड़े या धन का भी दान किया जा सकता है. विशेष रूप से, शबरी जयंती पर बेर का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है. The post शबरी जयंती पर इन चीजों का करें दान, बनेगी भगवान की कृपा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Share Market: सेंसेक्स और निफ्टी ने शुरुआती गिरावट के बाद की जोरदार वापसी

Share Market: घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को शुरुआती गिरावट देखने को मिली, लेकिन विदेशी निवेश और खरीदारी के चलते सेंसेक्स और निफ्टी ने अपनी स्थिति संभाल ली. शुरुआती गिरावट के बाद बाजार में सुधार बीएसई सेंसेक्स कारोबार की शुरुआत में 386.01 अंक लुढ़ककर 75,581.38 पर आ गया, जबकि एनएसई निफ्टी 130.45 अंक की गिरावट के साथ 22,814.85 पर पहुंच गया. हालांकि, कुछ देर बाद बाजार ने रिकवरी कर ली. सेंसेक्स 134.16 अंक की बढ़त के साथ 76,120.85 अंक और निफ्टी 38.60 अंक चढ़कर 22,983.90 अंक पर कारोबार करता दिखा. किन शेयरों में रही तेजी और गिरावट? सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से जोमैटो, टाटा स्टील, एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक, एसबीआई, कोटक महिंद्रा बैंक, टाइटन, एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स और बजाज फाइनेंस के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखी गई. वहीं, सन फार्मा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टीसीएस, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, नेस्ले और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई. एशियाई और अमेरिकी बाजारों का रुख एशियाई बाजारों में जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई कम्पोजिट बढ़त के साथ बंद हुए. अमेरिकी बाजार मंगलवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे. अन्य प्रमुख अपडेट ब्रेंट क्रूड 0.05% की बढ़त के साथ 75.88 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. विदेशी निवेशकों (FII) ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 4,786.56 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. The post Share Market: सेंसेक्स और निफ्टी ने शुरुआती गिरावट के बाद की जोरदार वापसी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Muzaffarpur News: इन 2 लाख वाहन मालिकों के RC पर मंडरा रहा सस्पेंड होने का खतरा, जल्द करा लें यह काम

Muzaffarpur News: यदि अब तक आपने वाहन रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट में मोबाइल नंबर अपडेट नहीं कराया है तो जल्द करा लें. क्योंकि एक अप्रैल के बाद जिन गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन में मोबाइल नंबर अपडेट नहीं होगा, उनका गाड़ी का रजिस्ट्रेशन सस्पेंड करते हुए उनपर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी. पटना में परिवहन विभाग के वरीय पदाधिकारी ने ट्रैफिक सुधार को लेकर हुई समीक्षा बैठक में यह निर्देश जारी किया है. साफ शब्दों में कहा गया कि जिन वाहन मालिकों का गाड़ी के रजिस्ट्रेशन में मोबाइल नंबर अपडेट नहीं है, वह जरूर करा लें. क्योंकि एक अप्रैल के बाद विभाग द्वारा रजिस्ट्रेशन सस्पेंड, जुर्माने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी.  रिपोर्ट के अनुसार, मुजफ्फरपुर में 2.14 लाख रजिस्टर्ड वाहनों में मोबाइल नंबर अपडेट नहीं है. वहीं उत्तर बिहार के 11 जिलों की बात करें तो करीब 9.54 लाख रजिस्टर्ड गाड़ियों में मोबाइल नंबर अपडेट नहीं है. जबकि पूरे बिहार में करीब 24 लाख वाहनों में मोबाइल नंबर अपडेट नहीं है. मोबाइल नंबर अपडेट न होने से होती है कई समस्या गाड़ी के रजिस्ट्रेशन में मोबाइल नंबर अपडेट नहीं होने से वाहन मालिकों को परेशानी होती है. जैसे चालान कटने पर सूचना नहीं मिलती, पॉल्यूशन सर्टिफिकेट (पीयूसी) नहीं बनवा सकते, पीयूसी व इंश्योरेंस फेल होने की सूचना नहीं मिलती. विभाग द्वारा समय समय पर विभिन्न सेवाओं की जानकारी उन्हें नहीं मिल पाती. दुर्घटना होने की स्थिति में पीड़ितों की पहचान नहीं हो पाती. आरसी को ऑनलाइन डाउनलोड करने की सुविधा मिलेगी.  डीटीओ ने क्या कहा? इसको लेकर डीटीओ कुमार सत्येंद्र यादव ने बताया कि मुख्यालय से निर्देश जारी किया गया है. एक अप्रैल से पहले जिन वाहनों के रजिस्ट्रेशन में मोबाइल नंबर अपडेट नहीं है वह जरूर करा लें, नहीं तो इसके बाद कड़ी कार्रवाई होगी. वाहन मालिकों की सुविधा के लिए विभागीय पोर्टल पर और विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर क्यूआर कोड जारी किया गया, जिसके माध्यम से वह आसानी से खुद से मोबाइल नंबर अपने रजिस्ट्रेशन में अपडेट करा सकते हैं. खुद से नंबर कर सकते हैं अपडेट  वाहन रजिस्ट्रेशन के समय का लिंक्ड मोबाइल नंबर अगर उपयोग में नहीं है या नया नंबर अपडेट करना चाहते हैं तो घर बैठे ही आसानी से मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं. वाहन रजिस्ट्रेशन में मोबाइल नंबर parivahan.gov.in पर ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं. विशेष जानकारी https://state. bihar.gov.in/transport/ पर जाकर how do I पर क्लिक कर जानकारी प्राप्त कर सकते है. वहीं एक क्यूआर कोड भी जेनरेट किया गया है जिससे वह यह काम कर सकते हैं. ALSO READ: Lalu Yadav: “कुंभ फालतू है”, साध्वी निरंजन ज्योति ने लालू यादव के इस बयान पर किया पलटवार, बोलीं- ये शौचालय… The post Muzaffarpur News: इन 2 लाख वाहन मालिकों के RC पर मंडरा रहा सस्पेंड होने का खतरा, जल्द करा लें यह काम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Naagin 7 में विवियन डीसेना संग प्रियंका चाहर चौधरी की बन सकती है जोड़ी, जानें कब से होगा ऑनएयर

Naagin 7: एकता कपूर का पॉपुलर शो नागिन के नए सीजन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. कुछ महीने पहले मेकर्स की ओर से एक टीजर शेयर किया गया था, जिसमें नागिन की झलक दिखाई गई थी. अगर हालिया गॉसिप पर विश्वास किया जाए, तो चैनल और प्रोडक्शन हाउस ने नागिन 7 के लिए प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू कर दिया है. वहीं कास्ट भी फाइनल किए जा चुके हैं. नागिन 7 के लिए इन नामों पर लग सकती है मुहर फिल्मीबीट की रिपोर्ट की मानें तो निर्माताओं ने स्क्रिप्ट और कास्टिंग की तैयारी शुरू कर दी है. सूत्र ने खुलासा किया. “बैठक के शुरुआती दौर में विवियन डीसेना, प्रियंका चाहर चौधरी, ईशा मालविया के नामों पर चर्चा की गई है. हालांकि कास्टिंग प्रोसेस ऑफिशियल तौर पर शुरू नहीं हुई है, लेकिन चैनल नागिन के नए सीजन के लिए विवियन को शामिल करने के लिए काफी एक्साइटेड है. अगर चीजें प्लानिंग के अनुसार होती हैं, तो नागिन 7 में विवियन और प्रियंका की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री देखी जा सकती है. हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक कुछ ऑफिशियल नहीं किया गया है. कब तक शुरू हो सकता है नागिन 7 नागिन 7 लॉन्च की तारीख के बारे में पूछे जाने पर, फिल्मीबीट को समाचारी ने चुटकी लेते हुए कहा, “नागिन 7 संभवत: आईपीएल 2025 के बाद फ्लोर पर जाएगा. मेकर्स टाइम लेकर अच्छी कहानी परोसने में भरोसा रखते हैं.” नागिन 6 में तेजस्वी प्रकाश और सिम्बा नागपाल ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं थी. यह भी पढ़ें- Chhaava: करण जौहर ने फिल्म की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- बिना रूकने वाला… The post Naagin 7 में विवियन डीसेना संग प्रियंका चाहर चौधरी की बन सकती है जोड़ी, जानें कब से होगा ऑनएयर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Skincare Tips: ऑयली स्किन और पिंपल्स ने छीन ली चेहरे की खूबसूरती? ये टिप्स समस्या से दिलाएंगे छुटकारा

Skincare Tips: हर किसी की यह चाहत होती है कि उनकी त्वचा हमेशा ही खूबसूरत और ग्लोइंग बनी रहे. लेकिन कई बार स्किन के ऑयली होने की वजह से इसमें कई तरह की अन्य समस्याएं भी उत्पन्न हो जाती हैं. अगर आपकी स्किन ऑयली है तो ऐसे में आपको पिंपल्स होना काफी आम है. ये दोनों ही चीजें एक साथ मिलकर आपके चेहरे को बर्बाद करने का काम करती है. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की है जिनकी स्किन ऑयली है और साथ ही चेहरे पर पिंपल्स भी निकल आये हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप इन समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं. तो चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं. मुल्तानी मिट्टी मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल एक लंबे समय से चेहरे की खूबसूरती को निखारने के लिए किया जाता रहा है. इसका इस्तेमाल करना भी काफी आसान है. इस पेस्ट को तैयार करने के लिए आपको मुल्तानी मिट्टी के पाउडर को लेकर उसमें गुलाबजल मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लेना है. इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर लगा लें और सूखने के लिए छोड़ दें. जब यह सूख जाए तो चेहरे को अच्छी तरह से धो लें. ब्यूटी टिप्स से जुड़ी ट्रेंडिंग समाचारें यहां पढ़ें ये भी पढ़ें: Beauty Tips: चेहरे अब नहीं बचेंगे एक भी दाग-धब्बे और मुंहासे, जानें छुटकारा पाने के आसान घरेलु नुस्खे ये भी पढ़ें: Beauty Tips: टैनिंग से छुटकारा दिलाने में मदद करेगा नारियल का तेल, इस तरह इस्तेमाल करना फायदेमंद बेसन और हल्दी आप अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए बेसन और हल्दी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके इस्तेमाल से आपकी त्वचा ऑयली नहीं होती, पिंपल्स से छुटकारा मिलता है और साथ ही टैनिंग की समस्या से भी छुटकारा पाया जा सकता है. आपको एक चम्मच बेसन में थोड़ा सा हल्दी पाउडर और गुलाबजल मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लेना है. अब इसे अपने पूरे चेहरे पर अच्छी तरह से लगा लें. आधे घंटे के बाद आपको अपने चेहरे को अच्छी तरह से धो लेना हैं. टमाटर का इस्तेमाल आपको अपने चेहरे की खूबसूरती को निखारने के लिए टमाटर का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए. इसमें आपको ऑइल एब्जॉर्बिंग एसिड पाया जाता है. इसके नियमित इस्तेमाल से आप पिंपल्स की समस्या से भी बचे हुए रहते हैं. इसका इस्तेमाल करना भी काफी आसान है. एक टमाटर का रस निकाल लें और अपने पूरे चेहरे पर अच्छी तरह से लगा लें. करीबन आधे घंटे रखने के बाद अपने चेहरे को अच्छी तरह से धो लें. ये भी पढ़ें: Beauty Tips: सर्दियों में भी आपकी त्वचा होगी चांद सी चमकदार, मुल्तानी मिट्टी के इस्तेमाल से होंगे ये फायदे The post Skincare Tips: ऑयली स्किन और पिंपल्स ने छीन ली चेहरे की खूबसूरती? ये टिप्स समस्या से दिलाएंगे छुटकारा appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top