Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Champions Trophy 2025: कोहली और बाबर की तुलना पर भड़का यह पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर, कहा- बेवकूफ लोग…

Champions Trophy 2025:पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी कामरान अकमल ने टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और बाबर आजम के बीच तुलना को बकवास बताया है. अकमल ने कहा कि कोहली और बाबर के बीच कोई तुलना नहीं है. उन्होंने कहा कि बाबर अपने आप में एक अलग लीग में हैं. अकमल ने सोशल मीडिया यूजर्स को दोनों के बीच समानताएं बताने के लिए भी आड़े हाथों लिया और ऐसे प्रशंसकों को बेवकूफ करार दिया. जब कोहली और बाबर दोनों ही फॉर्म में गिरावट से गुजर रहे हैं, अकमल को लगता है कि कोहली ने पिछले कुछ वर्षों में बेहतरीन प्रदर्शन करके एक अलग बेंचमार्क स्थापित किया है. कामरान ने कोहली की जमकर की तारीफ हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार अकमल ने कहा, ‘जो लोग बाबर आजम को विराट कोहली के समान आंकते हैं, वे बेवकूफ हैं. विराट कोहली बहुत बड़े खिलाड़ी हैं. वे विश्व स्तर पर एक आदर्श रहे हैं. उन्होंने बहुत जुनून के साथ स्पोर्ट्सा है. ऐसे खिलाड़ी मिलना मुश्किल है. उन्होंने बहुत ऊंचे मानक स्थापित किए हैं. दोनों के बीच कोई तुलना नहीं है.’ हाल ही में बाबर के स्पोर्ट्स के सभी प्रारूपों में संघर्ष के बारे में बात करते हुए, अकमल ने भरोसा जताया कि उनके चचेरे भाई चैंपियंस ट्रॉफी में अपना फॉर्म वापस पा लेंगे. क्रिकेट में हो सकता है फिर एक अजूबा, संन्यास से यू-टर्न लेकर बेटे के साथ स्पोर्ट्सना चाहता है यह क्रिकेटर Champions Trophy 2025: पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड हेड टू हेड, बोहनी भी नहीं कर पाया है पाक बाबर के 20वें शतक का पूरे देश को इंतजार अकमल ने कहा कि पूरा देश बाबर के 20वें वनडे शतक की उम्मीद कर रहा है, यह उपलब्धि अतीत में केवल एक पाकिस्तानी खिलाड़ी (सईद अनवर) ने हासिल की है. उन्होंने कहा, ‘विराट बहुत बड़े खिलाड़ी हैं, लेकिन पिछले कुछ सालों में उन्हें रनों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है. पिछले पांच सालों में उन्होंने सिर्फ 3 टेस्ट शतक लगाए हैं. बाबर भी खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं. उन्हें बस प्रक्रिया का पालन करने की जरूरत है. पूरा देश उनके 20वें वनडे शतक का इंतजार कर रहा है. हो सकता है कि वह चैंपियंस ट्रॉफी में फिर से रन बनाने में सफल हो जाएं. हम चाहते हैं कि वह कम से कम 30-35 वनडे शतक बनाएं.’ चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर उत्साहित हैं बाबर आजम न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच से पहले बाबर ने कहा कि वह अपनी टीम को एक और जीत दिलाने के लिए कृतसंकल्पित हैं, इस बार यह जीत उनके उत्साही प्रशंसकों के सामने होगी. आईसीसी ने बाबर के हवाले से कहा, ‘मैं बहुत उत्साहित हूं. हम बहुत लंबे समय के बाद पाकिस्तान में आईसीसी टूर्नामेंट आयोजित करने जा रहे हैं. एक खिलाड़ी के तौर पर मैं बहुत उत्साहित हूं और सभी प्रशंसक भी उत्साहित हैं.’ The post Champions Trophy 2025: कोहली और बाबर की तुलना पर भड़का यह पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर, कहा- बेवकूफ लोग… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बदलेगा मौसम, कल से न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री का इजाफा

-आज से आसमान में दिखाई देगी हल्की धुंध -23 और 24 फरवरी को राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार संवाददाता,पटनाबिहार में मंगलवार को अधिकतम तापमान में इजाफा दर्ज किया गया है. औसत तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हुआ. कई जगह पारा 30 पार कर गया. आइएमडी के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान मौसम में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं. इसके बाद से अगले दो दिन न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है. दूसरी तरफ, मौसम विज्ञानियों का कहना है कि हिमालय के पश्चिमी हिस्से में बर्फबारी और मैदानी इलाके में बरसात की वजह से बिहार के अधिकतम तापमान में अगले कुछ दिन बढ़ोतरी के आसार नहीं हैं. फिलहाल अगले कुछ दिन बिहार का मौसम आम तौर पर शुष्क रहने का पूर्वानुमान है. बुधवार को आसमान में कुछ धुंध दिखाई दे सकती है. आइएमडी के अनुसार 23 और 24 फरवरी को राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है. खासतौर पर दक्षिण मध्य के गया,नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा उत्तर-पूर्व बिहार में 23 फरवरी को और दक्षिण-पूर्व बिहार में 23-24 फरवरी को कुछ जगहों पर आंशिक बारिश की संभावना है. राज्य में मंगलवार को सबसे अधिक तापमान डेहरी में 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. इसके अलावा बक्सर में 30.7 और औरंगाबाद में उच्चतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. इसके अलावा भोजपुर,शेखपुरा, मुंगेर,रोहतास, अरवल, राजगीर और खगड़िया आदि जगहों पर उच्चतम तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बदलेगा मौसम, कल से न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री का इजाफा appeared first on Naya Vichar.

समस्तीपुर

ट्रेनों के रद्दीकरण एवं मार्ग परिवर्तन की सूचना

रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक कारणों से कुछ ट्रेनों के रद्दीकरण एवं मार्ग परिवर्तन का निर्णय लिया गया है जो निम्नलिखित प्रकार से है: ट्रेनों का रद्दीकरण: ट्रेन संख्या 14005/14006 (सीतामढ़ी – आनंद विहार – सीतामढ़ी लिच्छवी एक्सप्रेस) यह ट्रेन 19 फरवरी 2025 से 28 फरवरी 2025 तक रद्द रहेगी। ट्रेनों के मार्ग परिवर्तन: 1. ट्रेन संख्या 15559 (दरभंगा – अहमदाबाद अंत्योदय एक्सप्रेस) 19 फरवरी 2025 को यह ट्रेन अपने नियमित मार्ग छपरा – बनारस – प्रयागराज – सतना – कटनी मुड़वारा – बीना के स्थान पर छपरा – गोरखपुर – बाराबंकी – लखनऊ – कानपुर – वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जं – बीना के मार्ग से चलेगी। 2. ट्रेन संख्या 12561 (जयनगर – नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस) यह ट्रेन 19 फरवरी 2025 से 28 फरवरी 2025 तक अपने नियमित मार्ग छपरा – गोरखपुर – औंरिहार जं – प्रयागराज – कानपुर के स्थान पर छपरा – गोरखपुर – बाराबंकी – लखनऊ – कानपुर के रास्ते चलेगी। 3. ट्रेन संख्या 12562 (नई दिल्ली – जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस) यह ट्रेन 19 फरवरी 2025 से 28 फरवरी 2025 तक अपने नियमित मार्ग कानपुर – प्रयागराज – औंरिहार जं – गोरखपुर – छपरा के स्थान पर कानपुर – लखनऊ – बाराबंकी – गोरखपुर – छपरा के रास्ते चलेगी। रेलवे प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे यात्रा से पहले अपने गंतव्य स्टेशन तक पहुंचने के लिए नवीनतम ट्रेन समय-सारणी की जांच कर लें। किसी भी असुविधा के लिए हमें खेद है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से जानकारी प्राप्त करें।  

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पटना में बैठक के बाद बड़ा फैसला, आरसी में मोबाइल नंबर अपडेट नहीं कराया, तो गाड़ी का रजिस्ट्रेशन होगा रद्द

पटना: अब तक आपने वाहन रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट में मोबाइल नंबर अपडेट नहीं कराया है, तो शीघ्र ही मोबाइल नंबर अपडेट कर लें. क्योंकि एक अप्रैल के बाद जिन गाड़ी के रजिस्ट्रेशन में मोबाइल नंबर अपडेट नहीं होगा, उनकी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन सस्पेंड करते हुए उनके ऊपर जुर्माने की कार्रवाई की जायेगी. पटना में परिवहन विभाग के वरीय पदाधिकारी द्वारा ट्रैफिक सुधार को लेकर हुई समीक्षा में यह निर्देश दिये गये हैं, जिसमें स्पष्ट शब्दों में कहा गया कि अपने स्तर से वाहन मालिकों के बीच इस संबंध में सूचना प्रदर्शित करे ताकि जिन वाहन मालिकों का गाड़ी के रजिस्ट्रेशन में मोबाइल नंबर अपडेट नहीं है वह जरूर करा ले. क्योंकि एक अप्रैल के बाद विभाग द्वारा रजिस्ट्रेशन सस्पेंड, जुर्माने की कार्रवाई शुरू कर दी जायेगी. मुजफ्फरपुर में 2.14 लाख रजिस्टर्ड वाहनों में मोबाइल नंबर अपडेट नहीं है. वहीं, उत्तर बिहार के 11 जिलों की बात करें, तो करीब 9.54 लाख रजिस्टर्ड वाहनों में मोबाइल नंबर अपडेट नहीं है, पूरे बिहार में करीब 24 लाख वाहनों में मोबाइल नंबर अपडेट नहीं है. नियम का पालन नहीं किया तो भरना होगा जुर्माना मोबाइल नंबर अपडेट नहीं होने से वाहन मालिकों को परेशानी होती है. जैसे चालान कटने पर सूचना नहीं मिलती, पॉल्यूशन सर्टिफिकेट (पीयूसी) नहीं बनवा सकते, पीयूसी व इंश्योरेंस फेल होने की सूचना नहीं मिलती. विभाग द्वारा समय समय पर विभिन्न सेवाओं की जानकारी उन्हें नहीं मिल पाती. दुर्घटना होने की स्थिति में पीड़ितों की पहचान नहीं हो पाती. मोबाइल नंबर अपडेट रहने से आरसी को ऑनलाइन डाउनलोड करने की सुविधा मिलेगी. इधर, इस संबंध में डीटीओ कुमार सत्येंद्र यादव ने बताया कि मुख्यालय से निर्देश जारी किया गया है. एक अप्रैल से पहले जिन वाहनों के रजिस्ट्रेशन में मोबाइल नंबर अपडेट नहीं है वह जरूर करा लें, नहीं तो इसके बाद कड़ी कार्रवाई होगी. वाहन मालिकों की सुविधा के लिए विभागीय पोर्टल पर और विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर क्यूआर कोड जारी किया गया, जिसके माध्यम से वह आसानी से खुद से मोबाइल नंबर अपने रजिस्ट्रेशन में अपडेट करा सकते हैं. इसे भी पढ़ें: Mahakumbh से हजारों किसान हुए मालामाल, 40 दिन में कमाया लाखो रुपये  खुद से नंबर कर सकते हैं अपडेट वाहन रजिस्ट्रेशन के समय का लिंक्ड मोबाइल नंबर अगर उपयोग में नहीं है या नया नंबर अपडेट करना चाहते हैं, तो घर बैठे ही आसानी से मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं. वाहन रजिस्ट्रेशन में मोबाइल नंबर parivahan.gov.in पर ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं. विशेष जानकारी https://state.bihar.gov.in/transport/ पर जाकर how do I पर क्लिक कर प्राप्त कर सकते हैं. वहीं, एक क्यूआर कोड भी जेनरेट किया गया है, जिससे यह काम कर सकते हैं. उत्तर बिहार के जिलों का आंकड़ा जिला मोबाइल नंबर अपडेट नहीं होने वाले वाहनों की संख्या मुजफ्फरपुर 2,14,025 दरभंगा 1,00,896  वैशाली 1,01,498 छपरा 69,798 बेतिया 76,657 मधुबनी 67,009 शिवहर 6,676 इसे भी पढ़ें: Video: पटना में बदमाशों और STF के बीच मुठभेड़ के बाद 4 गिरफ्तार, तीन घंटे तक ठहरा रहा शहर The post पटना में बैठक के बाद बड़ा फैसला, आरसी में मोबाइल नंबर अपडेट नहीं कराया, तो गाड़ी का रजिस्ट्रेशन होगा रद्द appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Crime: देवर ने भाभी की चाकू से गला रेत कर की हत्या, छत के रास्ते हो गया फरार 

Bihar Crime: गया के डुमरिया प्रखंड के भदवर थाना क्षेत्र के नन्दई गांव में देवर ने भाभी की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी. हत्या करने के बाद आरोपी देवर छत के रास्ते फरार हो गया. जिस समय देवर ने भाभी की हत्या की, उस समय घर में सिर्फ मृतका की सास मौजूद थी. सास ने विरोध किया लेकिन इसके बावजूद आरोपी ने हत्या कर दी. हत्या का कारण पूरी तरह से अभी तक स्पष्ट नही हो सका है. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मौके से चाकू बरामद किया है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही जिस घर में हत्या को अंजाम दिया गया, उसे पुलिस ने सील कर दिया है. मृतका की पहचान भदवर थाना के नन्दई गांव के रहने वाले रंजीत पासवान की पत्नी सविता देवी के रूप में हुई है. मृतका का पति पेशे से ड्राइवर है. घटना के दिन वह घर पर नहीं था.  पिता ने मारपीट का लगाया आरोप पुलिस के अनुसार, मंगलवार की शाम करीब 3:30 बजे सविता देवी घर पर थी. घर में उसके अलावा उसकी सास थी. इसी दौरान सविता का ममेरा देवर अनुज पासवान घर पहुंचा. किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई. इसके बाद अनुज ने चाकू से सविता देवी की गला रेत कर हत्या कर दी. हत्या के बाद अनुज छत के रास्ते भाग निकला. मृतका के पिता विश्वंभर पासवान ने बताया कि 2013 में बेटी की शादी रंजीत पासवान से की थी. शादी के कुछ साल बाद से हमेशा मेरी लड़की के साथ मारपीट होता था. थानाध्यक्ष ने क्या कहा? घटना को लेकर भदवर थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि नन्दई गांव में देवर ने अपने ममेरी भाभी की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी है. हत्या का कारण अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो सका है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल, गया भेज दिया गया है. घटना स्थल से हत्या में शामिल चाकू और अन्य समान जब्त कर ली गई है. आरोपी देवर फरार है. मामले की छानबीन जारी है. ALSO READ: Bihar News: नवजात को नोंच कर खा रहा था कुत्ता, अस्पताल ने कहा हमारा मामला नहीं The post Bihar Crime: देवर ने भाभी की चाकू से गला रेत कर की हत्या, छत के रास्ते हो गया फरार  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Mamta Banerjee Kumbh Statement: ममता बनर्जी के ‘मृत्यु कुंभ’ वाले बयान पर बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Mamta Banerjee Kumbh Statement: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भगदड़ की घटनाओं पर टिप्पणी करते हुए महाकुंभ को ‘मृत्यु कुंभ’ बता दिया. उन्होंने दावा किया कि इस महाकुंभ में मरने वालों की वास्तविक संख्या को छिपाया गया है. मुख्यमंत्री बनर्जी ने महाकुंभ में ‘वीआईपी संस्कृति’ की भी आलोचना की. बनर्जी ने कहा, “आम लोगों को असुविधा ना हो इसलिए मैंने डुबकी से परहेज किया, लेकिन इस कार्यक्रम में वीआईपी लोगों को विशेष सुविधाएं दी गईं.” ममता बनर्जी पर बीजेपी ने किया पलटवार सीएम ममता बनर्जी के बयान पर बीजेपी नेता अपर्णा यादव ने कहा, “मुझे ऐसी बातें सुनकर बहुत दुख होता है, वो भी तब जब आपका किसी बड़ी नेतृत्वक पार्टी से संबंध हो. आप नेतृत्व कर सकते हैं, लेकिन धर्म विरोधी नेतृत्व करने से किसी का भला नहीं होगा. ममता जी हों या कोई भी विपक्षी दल, वे कब तक सनातन धर्म और परंपरा का मजाक उड़ाते रहेंगे? मैं एक बात और कहना चाहती हूं: महाकुंभ में पश्चिम बंगाल से बड़ी संख्या में लोग आए हैं, जिनकी गिनती नहीं की जा सकती. दूसरी बात, ये उन्हें शोभा नहीं देता. मुझे लगता है कि ममता जी को ऐसी धर्म विरोधी बातों से बचना चाहिए. इतनी बड़ी राजनेता होने के बावजूद अगर वो धर्म, सनातन और संस्कृति का मजाक उड़ाती हैं, तो मुझे लगता है कि उन्होंने इतने लाखों लोगों की आस्था को ठेस पहुंचाई है, उनसे ऐसी उम्मीद नहीं थी.” यह भी पढ़ें: Mamata Banerjee Video : ‘यह मृत्यु कुंभ है’, महाकुंभ पर लालू के बाद अब ममता बनर्जी का विवादित बयान   हनुमान गढ़ी के पुजारी महंत राजू दास ने बयान की निंदा की ‘मृत्यु कुंभ’ वाली टिप्पणी पर अयोध्या हनुमान गढ़ी मंदिर के पुजारी महंत राजू दास ने कहा, “महाकुंभ पर सीएम ममता बनर्जी की टिप्पणी निंदनीय है. उन्होंने इसे ‘मृत्यु कुंभ’ कहा है, इसलिए मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि जिस तरह से पश्चिम बंगाल में हिंदुओं की हत्या की जा रही है, लड़कियों के साथ बलात्कार हो रहे हैं, डॉक्टर लंबे समय से हड़ताल पर हैं, उस पर वह टिप्पणी क्यों नहीं कर रही हैं. आप लोगों की आस्था पर टिप्पणी करेंगी, लेकिन इन मुद्दों पर नहीं. 140 करोड़ की आबादी वाले देश में 50 करोड़ से अधिक लोग महाकुंभ में पवित्र डुबकी लगा रहे हैं और आप इसे ‘मृत्यु कुंभ’ कह रही हैं. इसे इस तरह कहने का अधिकार किसने दिया. यह बहुत दुखद है और आपको माफी मांगनी चाहिए. अगर आपमें हिम्मत है तो पीएम मोदी या योगी आदित्यनाथ से लड़ें. उनमें उनसे बात करने की हिम्मत नहीं है और इसलिए वे सनातनियों पर अपनी कुंठा निकाल रहे हैं जो अच्छी बात नहीं है.” Kolkata: On #MahaKumbh2025, West Bengal CM Mamata Banerjee says, “This is ‘Mrityu Kumbh’…I respect Maha Kumbh, I respect the holy Ganga Maa. But there is no planning…How many people have been recovered?…For the rich, the VIP, there are systems available to get camps (tents)… pic.twitter.com/6T0SyHAh0e — ANI (@ANI) February 18, 2025 स्वामी चिदानंद सरस्वती ने भी ममता बनर्जी के बयान की निंदा की परमार्थ निकेतन आश्रम के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा, “महाकुंभ में 50 करोड़ से अधिक लोगों ने पवित्र डुबकी लगाई है. यह ‘मृत्यु कुंभ’ नहीं है, यह ‘अमृत कुंभ’ है. यह ‘महान कुंभ’ है…जिसने इतिहास रच दिया है. एक घाट था, और बड़ी संख्या में संतानी पवित्र डुबकी लगा रहे थे. हर कोई एक साथ ‘हर हर महादेव’ का नारा लगा रहा था. बहुत सारे लोग आए, लेकिन कोई भी भूखा नहीं सोया और न ही किसी ने काजल बनाया. अब समय आ गया है कि हम सभी हिंदुस्तान को हिंदुस्तान के रूप में देखें.” The post Mamta Banerjee Kumbh Statement: ममता बनर्जी के ‘मृत्यु कुंभ’ वाले बयान पर बवाल, बीजेपी ने बोला हमला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भागलपुर में तीन पुलिस पदाधिकारियों से 10-10 हजार व एक को 25 हजार रुपये का जुर्माना

भागलपुर में आरोपितों व वारंटियों की गिरफ्तारी से लेकर उन्हें कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत करने में लापरवाही के मामले सामने आते रहे हैं. पुलिस पदाधिकारियों/अनुसंधानकर्ताओं की इस लापरवाही पर इस बार कोर्ट का डंडा चला है. मंगलवार को भागलपुर व्यवहार न्यायालय के एडीजे 16 विश्व विभूति गुप्ता की अदालत ने गिरफ्तारी के दौरान लापरवाही बतरने वाले कुल चार पुलिस पदाधिकारियों के विरुद्ध जुर्माना की कार्रवाई की है. वहीं दो पुलिस पदाधिकारी को आखिरी चेतावनी देते हुए, गिरफ्तारी संबंधित दस्तावेजों को कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए त्रुटियों को सुधारने का मौका देते हुए चेतावनी दी है. मंगलवार को एडीजे 16 की अदालत में कई मामलों के गिरफ्तार अभियुक्तों को प्रस्तुत किया गया. इस दौरान कोर्ट ने गिरफ्तार आरोपितों, उनके अधिवक्ताओं और कांड के अनुसंधानकर्ता/पुलिस पदाधिकारी से नये कानून और उच्च न्यायालय के द्वारा इस संबंध में दिये गये निर्देशों के अनुपालन किये जाने की बात पर कई सवाल किया. जिसमें कांड के अनुसंधानकर्ता/पुलिस पदाधिकारी की लापरवाही उजागर हो गयी. किसी मामले में आरोपितों को गिरफ्तारी से लेकर कोर्ट लाये जाने तक उन्हें पुलिस पदाधिकारियों द्वारा इस बात की भी जानकारी नहीं दी गयी थी कि आखिर उन्हें किस कांड में या किस वारंट के आलोक में गिरफ्तार किया गया है. वहीं कुछ मामलों में गिरफ्तार अभियुक्तों के साथ अनुसंधानकर्ता द्वारा कोर्ट में समर्पित केस डायरी में त्रुटि पायी गयी. जैसे कि पुलिस पदाधिकारियों द्वारा कांड में की गयी गिरफ्तारी का उल्लेख केस डायरी में किया ही नहीं गया था. वहीं एक मामले में पुलिस पदाधिकारी द्वारा कोर्ट में समर्पित अरेस्ट मेमो में भी त्रुटि पकड़ी गयी. अरेस्ट मेमो में गिरफ्तारी के कारणों व कांड संबंधित जानकारी का उल्लेख नहीं किया गया था. जिन पदाधिकारियों की लापरवाही कोर्ट ने पकड़ी है उनमें उत्पाद (मद्य निषेध) थाना, अंतीचक थाना, बरारी थाना सहित तीन अन्य थाना के पदाधिकारी सहित एक स्त्री पुलिस पदाधिकारी भी शामिल हैं. लापरवाही बरतने वाले तीन पुलिस पदाधिकारियों के विरुद्ध 10-10 हजार तो एक के विरुद्ध 25 हजार रुपये जुर्माना की कार्रवाई की गयी है. गिरफ्तारी या छापेमारी के दौरान पुलिस को बनाना होगा वीडियो नये कानून बीएनएस और बीएनएसएस के तहत गिरफ्तारी से लेकर केस दर्ज करने, चार्जशीट करने आदि सभी नियमों में पुलिस की कार्रवाई को लेकर नये दिशा निर्देश दिये गये हैं. जिसमें अब पुलिस पदाधिकारियों को गिरफ्तारी या छापेमारी के दौरान घटनास्थल सहित कई अन्य बिंदुओं पर वीडियोग्राफी करानी होगी. जिसकी कॉपी केस डायरी के साथ कोर्ट के समक्ष समर्पित की जायेगी. पूर्व में पुलिस द्वारा की जाने वाली गिरफ्तारी या छापेमारी के तरीकों पर कई सवाल उठ चुके हैं और कई आराेप भी लगाये जा चुके हैं. पुलिस मुख्यालय की ओर से मिले इस नये दिशा निर्देश के तहत पुलिस द्वारा गिरफ्तारी या छापेमारी के दौरान की जाने वाली मनमानी पर भी नकेल कसेगी. ये भी पढ़ें.. 70वीं बीपीएससी परीक्षा में धांधली के खिलाफ फिर सड़क पर उतरे खान सर, री-एग्जाम को लेकर पढ़िए क्या कहा The post भागलपुर में तीन पुलिस पदाधिकारियों से 10-10 हजार व एक को 25 हजार रुपये का जुर्माना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गया में 6.9 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, झारखंड से लाई जा रही थी बड़ी खेप

Bihar News: गया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत भुसुंडा के पास पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्कूटी सवार युवक को 6.9 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है. इस दौरान 112 बाइक पुलिस टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई. गिरफ्तार तस्कर की पहचान सुढी टोला निवासी नीतीश कुमार के रूप में हुई है, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार होने में सफल रहा. झारखंड से बिहार लाई जा रही थी गांजा की खेप गया पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड के चतरा जिले से गांजा की बड़ी खेप बिहार लाई जा रही है. सूचना के आधार पर मुफस्सिल थाना पुलिस ने इलाके में चेकिंग अभियान शुरू किया। इसी दौरान स्कूटी (BR 02 BH 8707) पर दो युवक गांजा लेकर गुजर रहे थे. पुलिस ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो दोनों युवक भागने लगे. पुलिस टीम ने पीछा कर एक तस्कर को पकड़ लिया जबकि दूसरा तस्कर फरार हो गया. पुलिस ने जब्त किया गांजा, आरोपी को भेजा गया जेल गांजा तस्करी के मामले में मुफस्सिल थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि गया जिले में मादक पदार्थों की तस्करी का कोई बड़ा नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है. ये भी पढ़े: मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति पर बिहार में भी बवाल, तेजस्वी ने BJP पर लगाया बड़ा आरोप गया में बढ़ रही तस्करी, पुलिस सख्त कार्रवाई में जुटी गया जिले में हाल के दिनों में मादक पदार्थों की तस्करी के कई मामले सामने आए हैं. पुलिस लगातार सख्त अभियान चला रही है और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपना रही है. स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें. The post गया में 6.9 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, झारखंड से लाई जा रही थी बड़ी खेप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Cement Stocks: अल्ट्राटेक और अंबुजा सीमेंट के शेयर खरीदने का सुनहरा मौका, दिग्गज ब्रोकरेज की बड़ी राय!

Cement Stocks: अगर आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं और बेहतर रिटर्न की तलाश में हैं, तो यह समाचार आपके लिए खास हो सकती है. अमेरिका की दिग्गज ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टैनली ने हिंदुस्तानीय सीमेंट कंपनियों को लेकर एक नई रिपोर्ट जारी की है. इस रिपोर्ट में अल्ट्राटेक सीमेंट और अडाणी ग्रुप की अंबुजा सीमेंट को लेकर ‘ओवरवेट’ रेटिंग दी गई है, जिसका मतलब है कि ये स्टॉक्स निवेश के लिए अच्छे माने जा रहे हैं. वहीं, एसीसी सीमेंट को ‘अंडरवेट’ रेटिंग दी गई है, जो निवेशकों के लिए सतर्क रहने का संकेत है. अल्ट्राटेक सीमेंट का मजबूत ग्रोथ और बड़ा टारगेट प्राइस मॉर्गन स्टैनली ने अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर को लेकर 13,650 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है. मौजूदा समय में यह स्टॉक लगभग 11,900-12,000 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है, यानी इसमें अभी भी 13-15% तक की तेजी देखने को मिल सकती है. ब्रोकरेज फर्म के अनुसार, अल्ट्राटेक सीमेंट हिंदुस्तानीय सीमेंट सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनी है और लगातार अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ा रही है. अंबुजा सीमेंट का लंबी अवधि में दमदार रिटर्न अडाणी ग्रुप की अंबुजा सीमेंट को लेकर भी ब्रोकरेज हाउस बुलिश है. मॉर्गन स्टैनली ने इस शेयर के लिए 590 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है, जबकि अभी यह स्टॉक 486 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है. यानी निवेशकों को यहां से 20% तक का रिटर्न मिल सकता है. रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी की मजबूत बैलेंस शीट और बढ़ती डिमांड इसे आकर्षक निवेश विकल्प बनाती है. इसे भी पढ़ें: Dividend: प्रशासन की इस कंपनी ने निवेशकों के लिए खोज दिया खजाना, बांट दिया 2,424 करोड़ डिविडेंड एसीसी सीमेंट पर निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह जहां अल्ट्राटेक और अंबुजा सीमेंट को लेकर ब्रोकरेज सकारात्मक है. वहीं, एसीसी सीमेंट के स्टॉक को ‘अंडरवेट’ रेटिंग दी गई है. ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि बढ़ती प्रतिस्पर्धा और मार्जिन दबाव के कारण एसीसी के लिए आगे की राह मुश्किल हो सकती है. इसी वजह से यह स्टॉक 4.76% गिरकर 1,820.60 रुपये पर आ गया है और 52 सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच चुका है. इसे भी पढ़ें: ONORC: राशन कार्ड ट्रांसफर कराना बेहद आसान! बस इस प्रोसेस को करना होगा फॉलो क्या करें निवेशक? अगर आप सीमेंट सेक्टर में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अल्ट्राटेक और अंबुजा सीमेंट बेहतर विकल्प हो सकते हैं. ब्रोकरेज हाउस की रिपोर्ट के अनुसार, इन स्टॉक्स में अगले 12 महीनों में अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है. हालांकि, निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें. इसे भी पढ़ें: 8th Pay Commission: प्रशासनी कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में कितनी होगी बढ़ोतरी? जानिए पूरा गणित The post Cement Stocks: अल्ट्राटेक और अंबुजा सीमेंट के शेयर खरीदने का सुनहरा मौका, दिग्गज ब्रोकरेज की बड़ी राय! appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: नवजात को नोंच कर खा रहा था कुत्ता, अस्पताल ने कहा हमारा मामला नहीं

Bihar News: औरंगाबाद के कुटुंबा थानाक्षेत्र से दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है, जहां आवारा कुत्ते ने एक नवजात को नोंच नोंचकर खा रहा था. ग्रामीणों की नजर कुत्ते पर नजर पड़ी तो पत्थर मारकर कुत्ते को भगाया और उसके मुंह से नवजात को छुड़ाया. हालांकि, तबतक कुत्ता नवजात के आधा शव को नोचकर खा चुका था, जबकि लोगों के भगाने पर आवा शव छोड़कर भाग गया. ग्रामीणों ने मामले की जानकारी अस्पताल प्रबंधन को दी, लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने कोई कार्रवाई नहीं की. इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद भी पुलिस काफी देर तक घटनास्थल पर नहीं पहुंची. घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखने को मिला.  इस तरह के कई मामले आ चुके हैं सामने ग्रामीणों के अनुसार, यह कोई पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं. कुछ दिन पहले एक नवजात शिशु को आवारा कुत्ता कहीं से उठाकर गांव ले आया था. ग्रामीणों की सूचना पर अस्पताल प्रबंधन की टीम वहां पहुंची नवजात को अपने साथ ले गई. लोगों ने बताया कि प्रखंड में कई ऐसे अस्पताल हैं, जहां धड़ल्ले से अबॉर्शन कराया जाता है. प्रसव के बाद लोग नवजात शिशु को इधर-उधर फेंक देते हैं. प्रखंड मुख्यालय अंबा में भी कई बार नवजात शिशु का शव बरामद किया गया है, लेकिन कार्रवाई नहीं होने के कारण इसपर विराम नहीं लग पाया है.  लोगों ने आगे बताया कि मामले की जानकारी देने के लिए जब प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आकांक्षा सिंह के नंबर पर फोन किया गया तो उन्होंने नवजात का शव मिलने की समाचार सुनते ही फोन डिस्कनेक्ट कर दिया. वहीं अस्पताल प्रबंधक प्रफुल्ल कांत निराला ने बताया कि अस्पताल में जितना स्त्रीओं का प्रसव हुआ है, सभी के शिशु सुरक्षित हैं. मामला अस्पताल का नहीं है.  डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची दोबारा फोन करने पर बताया कि रात में एक मरीज जिसका प्रसव बाहर में हुआ था, यहां मृत नवजात का शव लेकर पहुंचा था और अस्पताल के रजिस्टर में एंट्री करने को बोल रहा था. जब नहीं किया गया तो बच्चा का शव फेंक कर भाग गया. शायद वही शव कुत्ता लेकर गांव में पहुंच गया. इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. काफी देर तक जब घटनास्थल पर पुलिस नहीं पहुंची तो ग्रामीणों में डायल 112 पर फोन किया. सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची तथा शव को अपने कब्जे में ले लिया. नवजात को किसने फेंका, पुलिस जांच में जुटी इस घटना के बाद पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नवजात को किसने और क्यों सड़क पर फेंका. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि किसी संदिग्ध की पहचान हो सके. इसके अलावा, पुलिस अस्पतालों और नर्सिंग होम से भी जानकारी जुटा रही है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नवजात का शव किसी ने कुटुंबा रेफरल अस्पताल के पीछे फेंक दिया था, जिसे कुत्ता घसीटकर ले जा रहा था. यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि नवजात की मौत जन्म के समय हुई या उसकी मृत्यु बाद में हुई. ALSO READ: Bihar News: आर्केस्ट्रा डांसर की मांग में भरा था सिंदूर, अब तीन दिनों से है लापता, युवती ने किए कई चौंकाने वाले दावे The post Bihar News: नवजात को नोंच कर खा रहा था कुत्ता, अस्पताल ने कहा हमारा मामला नहीं appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top