Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

झारखंड के कोल्हान विश्वविद्यालय में फर्जीवाड़ा, इस कॉलेज के खाते से निकाल लिए 1.58 करोड़, FIR दर्ज

Fraud In Tata College Chaibasa: चाईबासा-झारखंड के कोल्हान विश्वविद्यालय के टाटा कॉलेज चाईबासा के पंजाब नेशनल बैंक के खाते से फर्जी चेक से एक करोड़ 58 लाख 96 हजार 800 रुपये की निकासी कर ली गयी है. घटना चार फरवरी, 2025 की बतायी गयी है. इस संबंध में 14 दिन बाद मुफस्सिल (चाईबासा) थाना में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ परशुराम सियाल ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसकी जानकारी राज्यपाल सचिवालय के ओएसडी (जे) और झारखंड मानव संसाधन विकास विभाग के डायरेक्टर को दी गयी है. सीसीटीवी फुटेज और कागजात की हुई जांच इस संबंध में मंगलवार की शाम कॉलेज के एकाउंट की जांच की गयी. कोल्हान विवि के प्रभारी कुलपति हरि कुमार केसरी के निर्देश पर पूर्व कुलसचिव सह सोशल साइंस के डीन डॉ राजेन्द्र हिंदुस्तानी, वर्तमान कुलसचिव डॉ पी सियाल व वित्त पदाधिकारी डॉ बीके सिंह ने सीसीटीवी फुटेज व बैंक खाते से संबंधित कागजात की जांच की. रामगढ़ और कटक के बैंक की शाखा में भेजी गयी राशि जांच में पता चला है कि कॉलेज के अकाउंट (ए) से उक्त राशि का ट्रांसफर दो अलग-अलग बैंकों में हुआ है. इनमें रामगढ़ (झारखंड) स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में शांतु चिन्ता इन्फ्रा प्राइवेट लिमिटेड के खाते में 91 लाख 49 हजार 300 रुपये भेजे गये हैं. वहीं, कटक (ओडिशा) के राधारानी इंटरप्राइजेज के आइडीएफसी बैंक खाते में 67 लाख 47 हजार 500 रुपये भेजे गये हैं. चेक पर फर्जी हस्ताक्षर कर धोखाधड़ी की गयी है. प्रोफेसर इंचार्ज ने वित्त पदाधिकारी से पूरा ब्योरा मांगा इस संबंध में टाटा कॉलेज के प्रोफेसर इंचार्ज ने कोल्हान विश्वविद्यालय के वित्त पदाधिकारी को लिखित जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि कॉलेज के अकाउंट (ए) से उक्त राशि दोनों बैंकों में संबंधित कंपनियों के खातों में भेजे गये हैं. अकाउंट (ए) कॉलेज से संबंधित है. उक्त दोनों भुगतान के बारे में कॉलेज प्रशासन को जानकारी नहीं है. इस संबंध में पूर्ण ब्योरा उपलब्ध कराने का आग्रह किया है. सभी कॉलेजों को अकाउंट का ब्योरा देने का निर्देश मामला सामने आने के बाद कोल्हान विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों समेत टाटा कॉलेज में हड़कंप मच गया है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने मंगलवार की देर शाम सभी कॉलेजों के प्राचार्यों को उनके कॉलेज अकाउंट का ब्योरा जल्द उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. तीन पदाधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षर से हुई निकासी राशि की निकासी में टाटा कॉलेज के प्रोफेसर इंचार्ज डॉ एससी दास, केयू के वित्त पदाधिकारी डॉ बीके सिंह व वर्तमान कुलसचिव डॉ पीके सियाल के फर्जी हस्ताक्षर का उपयोग किया गया है. पीएनबी से सीसीटीवी फुटेज मांगा, राशि वापस करने को कहा केयू के वित्त पदाधिकारी ने पंजाब नेशनल बैंक प्रबंधन को सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने को कहा है. वहीं, बिना जांच के उक्त राशि की निकासी की बात कही गयी है. इस प्रकार का कोई चेक विश्वविद्यालय से निर्गत नहीं किया गया है. उक्त राशि को तत्काल वापस करने को कहा गया है. वहीं, अपने स्तर पर एफआइआर दर्ज कराने का निर्देश दिया है. जिन बैंकों में राशि ट्रांसफर की है, उसकी शाखा को अविलंब सूचित करते हुए सभी लेने-देन को बंद करने के लिए कहा गया है. मुफस्सिल थाने में करायी गयी है प्राथमिकी दर्ज-कुलसचिव केयू के कुलसचिव डॉ पी सियाल ने कहा कि मामले में चाईबासा के मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. जांच के बाद स्पष्ट होगा कि फर्जीवाड़ा कैसे हुआ है? ये भी पढ़ें: Jharkhand Village Story: झारखंड के एक गांव का नाम था काफी आपत्तिजनक, बताने में आती थी शर्म, लोग उड़ाते थे मजाक The post झारखंड के कोल्हान विश्वविद्यालय में फर्जीवाड़ा, इस कॉलेज के खाते से निकाल लिए 1.58 करोड़, FIR दर्ज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

JAC Board Exam 2025: झारखंड में मैट्रिक की परीक्षा देता फर्जी परीक्षार्थी गिरफ्तार, एग्जाम हॉल में ऐसे हुआ शक

JAC Board Exam 2025: बोकारो-झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक बोर्ड) की ओर से संचालित मैट्रिक परीक्षा में मंगलवार को एक फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया. वह दूसरे परीक्षार्थी की जगह पर परीक्षा देने बैठा था. मामला चास प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय (यूएचएस) सोनाबाद, सेंटर कोड 25014 का है. बताया जाता है कि एडमिट कार्ड के सत्यापन के क्रम में वीक्षक ने पाया कि राजकुमार गुप्ता एक अन्य छात्र दयाल कुमार बाउरी का एडमिट कार्ड लेकर परीक्षा कक्ष में बैठा है. संदेह होने पर वीक्षक ने छात्र के एडमिट कार्ड और उसके आधार का मिलान किया, जिसमें अंतर पाया गया. वीक्षक ने मामले की जानकारी केंद्राधीक्षक को दी. केंद्राधीक्षक ने वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराते हुए संबंधित छात्र को निष्कासित करते हुए पुलिस को सौंप दिया. जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा ने बताया कि मामले से जैक के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है. 23581 ने मैट्रिक और3743 विद्यार्थियों ने दी इंटर की परीक्षा जैक की मैट्रिक व इंटर की परीक्षा मंगलवार को जिले के कई केंद्रों पर शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त परीक्षा पांचवें दिन मंगलवार को भी जारी रही. पहली पाली में मैट्रिक की हिंदी ए और बी कोर्स विषय और दूसरी पाली में इंटर की इकोनॉमिक्स एंथ्रोपोलॉजी विषय की परीक्षा हुई. मैट्रिक की परीक्षा प्रथम पाली में 9.45 बजे से दोपहर एक बजे व दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से शाम 5.15 तक चली. डीईओ ने मैट्रिक और इंटर परीक्षा का लिया जायजा डीईओ जगरनाथ लोहरा ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों में जाकर मैट्रिक और इंटर परीक्षा का जायजा लिया और केंद्राधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिया. डीइओ ने बताया कि पहली पाली में आयोजित मैट्रिक परीक्षा में कुल 23702 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, जिसमें 23581 परीक्षार्थी शामिल हुए. जबकि 121 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित व एक छात्र को निष्कासित किया गया. वहीं दूसरी पाली में इंटर की परीक्षा में कुल 3801 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, जिसमें 3743 परीक्षार्थी शामिल हुए. जबकि 58 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे. कहा कि 18 फरवरी को मैट्रिक में हिंदी कोर्स ए और बी व इंटर में इकोनॉमिक्स एंथ्रोपोलॉजी विषय की परीक्षा होगी. सुरक्षा व्यवस्था थी कड़ी परीक्षा से आंधे घंटे पहले तक परीक्षार्थियों को सघन जांच के बाद ही केंद्र में प्रवेश कराया गया. केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा की व्यवस्था थी. परीक्षा को कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर मजिस्ट्रेट के साथ-साथ पुलिस जवानों की तैनाती की गयी थी. ये भी पढ़ें: Jharkhand Village Story: झारखंड के एक गांव का नाम था काफी आपत्तिजनक, बताने में आती थी शर्म, लोग उड़ाते थे मजाक The post JAC Board Exam 2025: झारखंड में मैट्रिक की परीक्षा देता फर्जी परीक्षार्थी गिरफ्तार, एग्जाम हॉल में ऐसे हुआ शक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Land Survey: खानदानी जमीन का बनेगा नया खतियान, पड़ेगी इन कागजातों की जरूरत

Bihar Land Survey: पटना. बिहार में जमीन सर्वे का काम जारी है. सर्वे को लेकर रोज नई-नई जानकारी दी जा रही है. खानदानी जमीन को लेकर नियमों के बारे में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने जानकारी दी है. खानदानी जमीन का अब नया खतियान बनेगा. इसके लिए कई कागजातों की जरूरत पड़ेगी. इतना ही नहीं सर्वे के दौरान ऐसी जमीन पाई जाती है जो जोत में हो और उससे संबंधित कोई कागजात नहीं है, ऐसे में जमीन के मूल रैयत की खोज होगी. प्रशासन की खोज में मूल रैयत के नहीं मिलने पर जमीन बिहार प्रशासन की घोषित की जा सकती है. बंटवारे का रजिस्टर्ड दस्तावेज जरूरी बंदोबस्त पदाधिकारी ने बताया कि खानदानी जमीन का खतियान बनाने के लिए बंटवारे का रजिस्टर्ड दस्तावेज जरूरी है. बंटवारा मौखिक हुआ है या फिर ऐसे कागज पर हुआ है जो रजिस्टर्ड नहीं है तो, उसका कोई वैल्यू नहीं है. ऐसी स्थिति में संयुक्त खतियान बनेगा. जिसमें साझा परिवार के सभी सदस्यों का नाम दर्ज होगा. इतना ही नहीं जमीन बदलने का मौखिक समझौता भी मान्य नहीं किया जायेगा. समझौते का रजिस्टर्ड दस्तावेज जरूरी है. अगर आपने स्टांप पेपर भी समझौता किया है, लेकिन वह रजिस्टर्ड नहीं है, तो वह भी मान्य नहीं होगा. जमीन की रैयत के संबंध में स्व घोषणा के समय अपनी जमीन का रकबा, चौहद्दी, खेसरा की जानकारी, जमाबंदी यानी मालगुजारी रसीद की फोटो कॉपी, खतियान का नकल आदि दस्तावेज देना जरूरी है. अगर ऑनलाइन रसीद कट रही है तो वह रसीद भी देनी होगी. नए खतियान में मिलेगा नया खेसरा नंबर बंदोबस्त पदाधिकारी ने कहा कि अगर आपके पास जमीन बदलने का रजिस्टर्ड दस्तावेज है, तब ही उस नाम से खतियान बनेगा. समझौता रजिस्टर्ड नहीं होने की स्थिति में मूल मालिक के नाम से ही खतियान बनाया जाएगा. सभी कागजात की जांच और जमीन की मापी के बाद रैयत को नया खतियान मिलेगा. नए खतियान में खेसरा नंबर बदल जायेगा यानि पुराना खेसरा नंबर नहीं रहेगा. उन्हें अपने प्लॉट का नक्शा भी मिलेगा. किसी तरह की गड़बड़ी की स्थिति में अपील करने का मौका दिया जाएगा. समस्या को ठीक कर अधिकारी प्रपत्र 12 जारी करेंगे. इसके बावजूद अगर सुधार नहीं होता है पर प्रपत्र 14 से अपील किया जा सकता है. Also Read: बिहार प्रशासन को सर्वे में मिली 17.86 लाख एकड़ बेलगानी जमीन, अधिकतर पर है लोगों का कब्जा The post Bihar Land Survey: खानदानी जमीन का बनेगा नया खतियान, पड़ेगी इन कागजातों की जरूरत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राजगीर में ट्रक और बाइक में सीधी टक्कर, प्रयागराज जा रही महिला समेत तीन की मौत

Rajgir: राजगीर. शहर के राजगीर आयुध निर्माणी बाईपास सड़क मार्ग स्थित धर्मकांटा के समीप ट्रक और बाइक में हुई सीधी टक्कर बाइक पर सवार तीन लोगों की मौत हो गयी है. मृतकों की पहचान राजगीर थानाक्षेत्र के लहुआर के टोला लक्ष्मीपुर निवासी स्व बिंदेश्वरी यादव के 20 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार, संजय यादव के 18 वर्षीय पुत्र मंटू कुमार के रूप में की गयी है. इस दुर्घटना में एक युवती की भी मौत हुई है. जिसकी समाचार लिखे जाने तक पहचान नहीं हो पाई थी. प्रयागराज जाने के लिए स्टेशन जा रही थी स्त्री हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी है. सभी को अनुमंडलीय अस्पताल राजगीर लाया गया है. इस दौरान अस्पताल में मौजूद मृतक के स्वजनों में चचेरे भाई पप्पु कुमार ने बताया कि ये लोग प्रयागराज महाकुंभ मेला स्नान को लेकर,बाईक से राजगीर रेलवे स्टेशन जा रहे थे. स्टेशन जाने के दौरान अचानक विपरीत दिशा से आ रही ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. पुलिस जांच में जुटी मृतक अज्ञात युवती के पास से पुलिस ने एक बिना सिम का कीपैड मोबाइल फोन बरामद किया है. उसकी छानबीन की जा रही थी. अस्पताल में मौजूद राजगीर के सर्किल इंस्पेक्टर संजय कुमार, थानाध्यक्ष रमण कुमार तथा एसआई आशीष कामत सहित सशस्त्र पुलिस बल मौजूद हैं. अनुमंडलीय अस्पताल का माहौल मृतकों के स्वजनों की चीख पुकार से गमगीन मर्माहत हो गया है. इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेजा जा रहा है. Also Read: देश को भाया नीतीश कुमार का बिहार मॉडल, स्कूली शिक्षा व्यवस्था में आया बुनियादी बदलाव The post राजगीर में ट्रक और बाइक में सीधी टक्कर, प्रयागराज जा रही स्त्री समेत तीन की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

वैश्य समाज ने परबत्ता विधायक का फूंका पुतला

खगड़िया. जदयू विधायक व सांसद के बीच जुबानी विवाद की लपटें वैश्य समाज तक पहुंच गयी है. मंगलवार को वैश्य समाज के लोगों ने जदयू विधायक के विरूद्ध में आक्रोश मार्च निकाल कर पुतला दहन किया है. पुतला दहन कार्यक्रम में वैश्य समाज के समाज के मक्खन शाह, शिक्षक अमित पोद्दार, नीतीश कुमार आजाद, अविनाश कुमार गुप्ता, मनोज गुप्ता, अमीश कुमार, अभिमन्यु कुमार, महेश कुमार, रूपेश कुमार, गायत्री हिंदुस्तानी, अजय शाह, सुरेंद्र पोद्दार, तारिणी पोद्दार, पांडव पोद्दार, पिंटू लहेरी, पप्पू कुमार, जितेंद्र शाह, वैश्य समाज के अमित कुमार पोद्दार ने विधायक डॉ संजीव कुमार के बयान की निंदा की. विधायक डॉ संजीव कुमार द्वारा बनिया समाज को अपमानित किया है. सभी बनिया मिलकर एनडीए को जीताने का काम करते हैं. परबत्ता विधायक द्वारा बनिया का जाति सूचक शब्दों के साथ प्रतिकार करना निंदनीय है. प्रतिरोध मार्च शहर के मछली भवन से होते हुए राजेंद्र चौक पर पहुंची. जहां विधायक का पुतला दहन किया गया. अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि आए दिन लोग बनिया समाज को कमजोर समझते हैं और उन्हें गाली गलौज करते रहते हैं. लेकिन एक समाज का प्रतिनिधि के द्वारा इस तरह का शब्द का चयन निंदनीय है. मनोज गुप्ता ने कहा कि अब समय आ गया है सभी बनिया एकजुट होकर अपनी शक्ति का एहसास कराएंगे. कार्यक्रम में दिलीप कुमार गुप्ता, उमेश कुमार आदि ने संबोधित किया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post वैश्य समाज ने परबत्ता विधायक का फूंका पुतला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सेविकाओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

खगड़िया. सेविकाओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हो गया. बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ने बताया कि सभी सेविकाओं को चार बैच में 3 दिन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. सभी सेविकाओं को बच्चों के विकास के बारे में जानकारी दी जा रही है. उन्होंने कहा कि 0 से 6 वर्ष के बच्चों को किस तरह का पौष्टिक भोजन करने से मानसिक विकास हो इसकी जानकारी दी जा रही है. बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र पर भोजन के साथ-साथ पढ़ाई और स्पोर्ट्स के बारे जानकारी दी जा रही है. स्त्री पर्यवेक्षिका कुमारी नमिता ने कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 के तहत जीरो से 6 वर्ष के बच्चों को प्रशिक्षित करने के लिए ईसीसीजी के तहत नव चेतना व आधारशिला पाठ्यक्रम के संचालन के लिए सभी सेविकाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है. प्रशिक्षण में स्त्री पर्यवेक्षिका लक्ष्मी कुमारी, बड़ा बाबू अरुण कुमार यादव, डाटा ऑपरेटर गौरव कुमार, सेविका मिंटू कुमारी, रंजना कुमारी, रेणु कुमारी, मीनाक्षी कुमारी, श्वेता कुमारी, पूनम कुमारी, ललिता कुमारी, अरुणा कुमारी, कला देवी, उर्मिला कुमारी, कंचनमाला, रंगीला देवी आदि मौजूद थी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सेविकाओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शराब तस्करों पर ताबड़तोड़ करते रहे छापेमारी : एसपी

संग्रामपुर. संग्रामपुर थाना का निरीक्षण मंगलवार को एसपी स्वर्ण प्रभात ने किया. उन्होंने कहा कि कोइरगंवा विन्दटोली चवंर शराब तस्करों का अड्डा बना हुआ है. तस्करों पर नकेल कसने के लिए लगातार छापेमारी करे. शराब की बरामदगी के साथ फरार चल रहे तस्करों व अपराधियों के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई का निर्देश दिया. उन्होंने सभी ग्रामीण पुलिस (चौकीदार ) को निर्देश दिया कि प्रति माह पचास लीटर शराब पकड़वाने में सहयोग करेंगे. अगर तीन दिनों तक किसी चौकीदार के द्वारा शराब व वारंटियों के संबंध में कोई सूचना थानाध्यक्ष को नही दी गयी तो चौकीदार पर कार्रवाई तय है. उनका वेतन स्थगित रहेगा. लंबित पड़े 932 केश को तीन महीने में अनुसंधान कर 500 से नीचे लाने का आदेश दिया. वही प्रति माह सौ केस का अनुसंधान व सौ गिरफ्तारी करने का भी आदेश दिया. अपराधी व शराबियों को गिरफ्तारी नियमित करने पर जोर दिया. मौके पर अरेराज डीएसपी रंजन कुमार ,थानाध्यक्ष धीरज कुमार सिंह, दारोगा अलका कुमारी, एएसआई के के राय आदि थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post शराब तस्करों पर ताबड़तोड़ करते रहे छापेमारी : एसपी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मदरसा के दो शिक्षक व पूर्व सचिव पर एफआइआर

तुरकौलिया. थाना क्षेत्र अंतर्गत जयसिंहपुर स्थित मदरसा इस्लामिया अबुल कलाम आजाद के प्रभारी प्रधान शिक्षक अबुल कैश ने स्कूल के दो शिक्षकों व पूर्व सचिव पर जाली हस्ताक्षर कर वेतन भुगतान कराने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस ने न्यायालय के आदेश से करवाई की है. प्रधान शिक्षक अबुल कैश ने आवेदन में कहा है कि अप्रैल व मई 2024 माह के वेतन का भुगतान उनका जाली हस्ताक्षर कर मदरसा के शिक्षक शब्बीर अहमद, शिक्षक हिदायतुल्ला व पूर्व सचिव अजीजूर रहमान ने करा लिया. इसकी जानकारी होने पर वे 24 जुलाई को जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की. जिससे आक्रोशित होकर तीनों ने 28 अगस्त 2024 को मदरसा में बंधक बनाकर मारपीट किया. साथही धमकी दी कि डीईओ को दिए आवेदन वापस ले लो, अन्यथा हत्या कर दिया जाएगा. साथ ही कहा कि पद पर रहना है तो प्रतिमाह 50 हजार रुपये रंगदारी दो. थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर मामले को तहकीकात की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मदरसा के दो शिक्षक व पूर्व सचिव पर एफआइआर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Champions Trophy 2025: पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड हेड टू हेड, बोहनी भी नहीं कर पाया है पाक

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत मेजबान और मौजूदा चैंपियन पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची के नेशनल स्टेडियम में बुधवार को होने वाले मैच से होगी. इन दोनों टीमों ने कुछ दिन पहले ही त्रिकोणीय सीरीज टूर्नामेंट के फाइनल में एक दूसरे का सामना किया था. वह इसी आयोजन के लिए एक अभ्यास था, क्योंकि यह टूर्नामेंट भी इसी मैदान पर आयोजित किया गया था. पाकिस्तान को उस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था और आगामी टूर्नामेंट में पाक को काफी सचेत रहना होगा. पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड से एक बार भी नहीं जीत पाया है. पहली बार 1973 में भिड़े थे पाकिस्तान और न्यूजीलैंड पाकिस्तान और न्यूजीलैंड ने पहली बार 11 फरवरी, 1973 को द्विपक्षीय वनडे मैच में एक दूसरे का सामना किया था. दोनों टीमों ने 40 ओवर बल्लेबाजी की. न्यूजीलैंड पहले बल्लेबाजी करने उतरी और 38.3 ओवर में 187 रन पर ऑल आउट हो गई, जिसमें मार्क बर्गेस ने 69 गेंदों में 47 रन बनाए और सरफराज नवाज ने चार विकेट लिए. इसके बाद पाकिस्तान 165 रन पर ऑल आउट हो गई और 22 रन से मैच हार गई. जबकि महान रिचर्ड हेडली को कोई विकेट नहीं मिला, उनके भाई डेल ने चार विकेट लिए. क्रिकेट में हो सकता है फिर एक अजूबा, संन्यास से यू-टर्न लेकर बेटे के साथ स्पोर्ट्सना चाहता है यह क्रिकेटर Watch Video: ‘आप मेरी टांग तोड़ने की कोशिश कर रहे थे’, रोहित की नेट बॉलर के साथ बातचीत वायरल पाकिस्तान और न्यूजीलैंड वनडे मैचों में हेड टू हेड पिछले कुछ सालों में दोनों टीमें कुल मिलाकर 118 वनडे मैचों में आमने-सामने हुई हैं. इनमें से 61 में पाकिस्तान ने जीत दर्ज की है और 53 में न्यूजीलैंड ने. तीन मैचों में कोई नतीजा नहीं निकला और एक मैच बराबरी पर समाप्त हुआ. वह मैच 13 मार्च, 1994 को ऑकलैंड में चौथा वनडे था. गैविन लार्सन ने चार विकेट लिए और पाकिस्तान 161/9 के स्कोर पर सिमट गया. जवाब में न्यूजीलैंड की टीम दो गेंद शेष रहते 161 रन पर ऑल आउट हो गई, जिसमें वकार यूनुस ने 9.4 ओवर में 6/30 के अविश्वसनीय आंकड़े हासिल किए. चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड हेड टू हेड दोनों टीमें चैंपियंस ट्रॉफी में सिर्फ तीन बार एक-दूसरे से भिड़ी हैं. 2000, 2006 और 2009 में दोनों के बीच मुकाबला हुआ है. तीनों बार न्यूजीलैंड ने जीत हासिल की है, पहला मैच उसने केन्या के नैरोबी में चार विकेट से जीता था. दूसरा मैच हिंदुस्तान के मोहाली में 51 रन से और तीसरा मैच जोहान्सबर्ग, दक्षिण अफ्रीका में पांच विकेट से जीता था. इसका मतलब है कि पाकिस्तान को पहले ही मुकाबले में न्यूजीलैंड से सावधान रहना होगा. The post Champions Trophy 2025: पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड हेड टू हेड, बोहनी भी नहीं कर पाया है पाक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Land Mutation: दाखिल खारिज में लापरवाही पर पलामू डीसी का एक्शन, सीओ समेत तीन पर 65-65 हजार का जुर्माना

Land Mutation Negligence: मेदिनीनगर(पलामू), चंद्रशेखर सिंह -दाखिल खारिज (म्यूटेशन) के मामलों को निर्धारित अवधि में निष्पादन नहीं करने के बजाय लंबित रखने को लेकर नीलांबर-पीतांबरपुर (लेस्लीगंज) के अंचल अधिकारी सहित तीन के खिलाफ डीसी शशिरंजन ने अर्थदंड (जुर्माना) लगाया है. अंचल अधिकारी सुनील कुमार सिंह, राजस्व उप निरीक्षक रितेश रंजन तिवारी व प्रभारी सीआई महेंद्र राम के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 65-65 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है. अर्थदंड की राशि संबंधित पदाधिकारी व कर्मी के वेतन से कोषागार से कटौती की जायेगी. पलामू उपायुक्त शशि रंजन ने जतायी कड़ी नाराजगी दाखिल खारिज के मामलों को लंबित रखने को लेकर पलामू उपायुक्त शशि रंजन ने कड़ी नाराजगी जतायी है. उन्होंने दाखिल खारिज के मामलों को निर्धारित अवधि में निष्पादन नहीं करने के बजाए लंबित रखने को लेकर नीलांबर-पीतांबरपुर के अंचल अधिकारी सहित तीन के विरुद्ध आज कार्रवाई की है. उन्होंने नीलांबर-पीतांबरपुर के अंचल अधिकारी सुनील कुमार सिंह, कर्मचारी व राजस्व उपनिरीक्षक रितेश रंजन तिवारी एवं प्रभारी सीआई महेंद्र राम के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 65-65 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है. अर्थदंड की राशि संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी के वेतन से कोषागार द्वारा कटौती की जायेगी. इनके विरुद्ध आरोप है कि दाखिल खारिज के लिए प्राप्त आवेदनों का ससमय निष्पादन नहीं किया, जबकि इसके लिए वरीय अधिकारियों का भी निदेश प्राप्त हुआ. दाखिल खारिज के 62 मामले नामांतरण करने की निर्धारित तिथि से अधिक समय तक लंबित रखने गये, जबकि सामान्य तौर पर 30 दिनों के अंदर दाखिल खारिज के मामलों का नामांतरण किया जाना है तथा आपत्ति के मामलों में 90 दिनों के अंदर नामांतरण करने का समय निर्धारित है. तीनों के विरुद्ध झारखंड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम 2011 के अंतर्गत कार्रवाई की गयी है. उपायुक्त शशि रंजन ने कहा कि पलामू वासियों को कठिनाई नहीं हो, इसके लिए प्रशासन सक्रिय रूप से कार्य कर रही है. विकास कार्यों की गति को शिथिल करने वालों के विरुद्ध आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी. अपर समाहर्ता ने दी थी चेतावनी दाखिल खारिज के मामलों का ससमय निष्पादन के लिए पलामू के अपर समाहर्ता द्वारा भी चेतावनी दी गयी थी. अपर समाहर्ता द्वारा 21 दिसंबर 2024 को कार्यालय का निरीक्षण के दौरान मामलों का ससमय निष्पादन का निर्देश दिया गया था. इसके बावजूद निष्पादन नहीं होने की स्थिति में अपर समाहर्ता द्वारा 8 फरवरी 2025 को बैठक के क्रम में चेतावनी दी गयी थी. इसके बावजूद भी इन 62 मामलों का निष्पादन ससमय नहीं किया गया. ये भी पढ़ें: Jharkhand Village Story: झारखंड के एक गांव का नाम था काफी आपत्तिजनक, बताने में आती थी शर्म, लोग उड़ाते थे मजाक The post Land Mutation: दाखिल खारिज में लापरवाही पर पलामू डीसी का एक्शन, सीओ समेत तीन पर 65-65 हजार का जुर्माना appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top