Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

इस दिन है विजया एकादशी, यहां से जानें पारण का सही समय

Vijaya Ekadashi 2025 Date: हर महीने के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व है. भगवान विष्णु को एकादशी तिथि अत्यंत प्रिय मानी जाती है. पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को विजया एकादशी के रूप में मनाया जाता है. इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्त होती है. यहां जानें इस व्रत का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण का समय विजया एकादशी का शुभ मुहूर्त वैदिक पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 23 फरवरी को दोपहर 01:55 बजे प्रारंभ होगी और इसका समापन अगले दिन, 24 फरवरी को दोपहर 01:44 बजे होगा. इस प्रकार, विजया एकादशी 24 फरवरी को मनाई जाएगी. अगले हफ्ते रखा जाएगा भौम प्रदोष व्रत, इस दिन ऐसे दूर करें मंगल दोष  विजया एकादशी पारण का समय एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि पर किया जाता है. विजया एकादशी व्रत का पारण 24 फरवरी को सुबह 06:50 बजे से 09:08 बजे तक किया जा सकता है. इस समय के बीच व्रत का पारण करना उचित है. धार्मिक मान्यता इन शुभ अवसरों पर विधिपूर्वक भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से सभी इच्छाएं पूरी होती हैं. व्रत रखने से जीवन में सुख और समृद्धि का आगमन होता है तथा प्रभु की कृपा प्राप्त होती है. इस दिन किए गए दान और पुण्य का फल कई गुना बढ़ जाता है. विजया एकादशी की पूजाविधि विजया एकादशी के दिन प्रातः जल्दी उठें. स्नान आदि के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें. एक छोटी चौकी पर लक्ष्मी-नारायण की प्रतिमा स्थापित करें. विष्णुजी और माता लक्ष्मी की प्रतिमा के समक्ष फल, फूल, धूप, दीप, चंदन, तुलसी और नैवेद्य अर्पित करें. विष्णुजी को तुलसी अत्यंत प्रिय है, इसलिए उनकी पूजा में तुलसी का उपयोग अवश्य करें. इसके पश्चात विजया एकादशी व्रत कथा का पाठ करें. विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें और विष्णुजी के मंत्रों का जाप करें. अंत में लक्ष्मी-नारायण सहित सभी देवी-देवताओं की आरती करें. पूजा में जाने-अनजाने में हुई गलती का प्रायश्चित करें. विजया एकादशी का महत्व विजया एकादशी के दिन व्रत और पूजा करने से साधक को सभी क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होती है, ऐसा मानना है. भगवान राम ने रावण को युद्ध में पराजित करने के लिए विजया एकादशी का व्रत रखा था. यह भी कहा जाता है कि इस दिन व्रत करने से साधक को इच्छित फल प्राप्त होते हैं. सभी दुखों और कष्टों से मुक्ति मिलती है और भगवान विष्णु का आशीर्वाद सदैव बना रहता है. इस प्रकार, विजया एकादशी के विशेष अवसर पर आप भी भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने के लिए विधिपूर्वक पूजा और उपवास कर सकते हैं. The post इस दिन है विजया एकादशी, यहां से जानें पारण का सही समय appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Shibu Soren Health: कल्पना संग दिल्ली से लौटे सीएम हेमंत सोरेन, कैसी है शिबू सोरेन की तबीयत?

Shibu Soren Health: रांची-झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार की देर रात विशेष विमान से दिल्ली से रांची लौट आए हैं. उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी उनके साथ थीं. वह अपने पिता शिबू सोरेन की रूटीन हेल्थ चेकअप कराने पिछले रविवार को दिल्ली गए थे. अभी शिबू सोरेन का स्वास्थ्य सामान्य है. जांच में समय लगने की वजह से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन छह दिनों तक दिल्ली में ठहरे थे. हेल्थ चेकअप के लिए दिल्ली गए थे शिबू सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सह सांसद शिबू सोरेन रूटीन हेल्थ चेकअप के लिए दिल्ली गए थे. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विशेष विमान से उन्हें लेकर दिल्ली गए थे. दिशोम गुरु का हेल्थ चेकअप किया गया. हफ्तेभर से मुख्यमंत्री भी दिल्ली में थे. पिछले दिनों कल्पना सोरेन भी दिल्ली गयी थी. रविवार की देर रात तीनों रांची लौट आए. मंगलवार को कैबिनेट की बैठक झारखंड प्रशासन की कैबिनेट की बैठक 18 फरवरी की शाम चार बजे से प्रोजेक्ट भवन में होगी. इस बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे. इस दौरान कई अहम प्रस्तावों पर कैबिनेट मुहर लगाएगी. ये भी पढ़ें: Hemant Soren Gift: मंईयां सम्मान योजना के लिए बाबुओं का लगा रही हैं चक्कर, फिर भी क्यों नहीं मिल रही हेमंत सोरेन की सौगात? ये भी पढ़ें: JAC Board Exam 2025: झारखंड से फर्जी परीक्षार्थी गिरफ्तार, महाकुंभ स्नान करने गए दोस्त की जगह दे रहा था परीक्षा ये भी पढ़ें: Mahakumbh 2025: महाकुंभ को लेकर रांची रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़, पांच स्त्री यात्री बेहोश, ट्रेन छूटने पर हंगामा ये भी पढ़ें: Weather Forecast: झारखंड में फिर बदलेगा मौसम, गरज के साथ होगी बारिश, वज्रपात का येलो अलर्ट ये भी पढ़ें: Delhi Station Stampede: दिल्ली भगदड़ से सबक, कोरस कमांडो ने झारखंड के इस स्टेशन पर संभाला मोर्चा ये भी पढ़ें: Hemant Soren Gift: हेमंत सोरेन की 49,286 वृद्ध, विधवा और दिव्यांगजनों को सौगात, कब से आएंगे तीन महीने की पेंशन के पैसे? The post Shibu Soren Health: कल्पना संग दिल्ली से लौटे सीएम हेमंत सोरेन, कैसी है शिबू सोरेन की तबीयत? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Delhi Earthquake Video : पूरी बिल्डिंग हिल रही थी, लोग घर से भागे, देखें दिल्ली भूकंप का वीडियो

Delhi Earthquake Video : दिल्ली-एनसीआर में 4.0 तीव्रता का भूकंप सोमवार सुबह महसूस किए गए. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अपनी ट्रेन का इंतजार कर रहे एक यात्री ने कहा, ”मैं वेटिंग लाउंज में था. सभी लोग वहां से भागे. ऐसा लगा जैसे कोई पुल टूट गया हो.” गाजियाबाद के एक निवासी ने कहा, ”भूकंप बहुत तेज था. मैंने पहले कभी ऐसा महसूस नहीं किया था. पूरी बिल्डिंग हिल रही थी.” सोशल मीडिया पर भूकंप के बाद का वीडियो वायरल है. देखें वीडियो #WATCH | A 4.0-magnitude earthquake jolted the national capital and surrounding areas | A resident of Ghaziabad says, “Tremors were so strong. I have never felt like this ever before. The entire building was shaking…” pic.twitter.com/e2DoZNpuGx — ANI (@ANI) February 17, 2025 नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक वेंडर अनीश ने कहा, ”सब कुछ हिल रहा था. ग्राहक चिल्लाने लगे.” #WATCH | A 4.0-magnitude earthquake jolted the national capital and surrounding areas | A passenger awaiting his train at New Delhi railway station says, “I was in the waiting lounge. All rushed out from there. It felt as if some bridge had collapsed…” pic.twitter.com/I5AIi31ZOd — ANI (@ANI) February 17, 2025 सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर Sudhir @yebhadiyatha नाम के यूजर ने लिखा- शॉक्ड इन दिल्ली…Hope for everyone safety. Shocks in #Delhi #earthquake Hope for everyone safety. pic.twitter.com/wL7E9rM6D1 — Sudhir (@yebhadiyatha) February 17, 2025 The post Delhi Earthquake Video : पूरी बिल्डिंग हिल रही थी, लोग घर से भागे, देखें दिल्ली भूकंप का वीडियो appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Malnutrition In Jharkhand: झारखंड में 39 फीसदी बच्चे कुपोषित, लेकिन रिम्स के इस केंद्र में सिर्फ 84 का ही इलाज

Malnutrition In Jharkhand: रांची, राजीव पांडेय-राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस)-5 के मुताबिक झारखंड में 39% शिशु कुपोषित हैं. वहीं, अति गंभीर रूप से कमजोर बच्चों की संख्या 9.1% है. इसमें शहरी क्षेत्र में 10.7% और ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों की तादाद 8.8% है. इसके बावजूद रिम्स के पेइंग बिल्डिंग स्थित रेफरल कुपोषण उपचार केंद्र में इलाज के लिए पहुंचनेवाले कुपोषित बच्चों की संख्या नहीं के बराबर है. इस सेंटर की स्थापना अक्टूबर 2023 में की गयी थी. इन डेढ़ साल में इस सेंटर में केवल 84 बच्चों का ही इलाज किया जा सका है. रिम्स के रेफरल सेंटर में भेजने का निर्देश राज्य के मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों को स्पष्ट निर्देश है कि उनके यहां आनेवाले कुपोषित बच्चों को इलाज के लिए रिम्स के रेफरल सेंटर में भेजना है, लेकिन विभागीय स्तर पर निगरानी और सख्ती नहीं होने के कारण कुपोषित बच्चों को यहां नहीं भेजा जा रहा है. रिम्स के शिशु ओपीडी में एक नर्स तैनात की गयी, जो परिजनों को प्रोत्साहित कर कुपोषित बच्चों को उपचार के लिए सेंटर में लाती है. इधर, कुपोषण उपचार केंद्र में मैनपावर की भी कमी है. एक समय था, जब न्यूट्रिशन, काउंसलर, रसोइया, वार्ड ब्वॉय और अन्य कर्मचारियों की कमी के कारण बच्चों के लिए पोषण युक्त भोजन की व्यवस्था करने में परेशानी होने लगी थी, जिसकी वजह से यहां बच्चों को भर्ती करना बंद कर दिया गया था. लेकिन, फिलहाल यह सेंटर संचालित है. कुपोषित बच्चों के इलाज का जिम्मा शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ दिव्या सिंह संभाल रही हैं. उनका कहना है कि कुपोषित शिशु इलाज के लिए नहीं पहुंचते हैं, जबकि सेंटर में सभी व्यवस्थाएं और सुविधाएं उपलब्ध हैं. झारखंड में कुपोषण की स्थिति एनएफएचएस-5 के मुताबिक, झारखंड में पांच साल से कम उम्र के 39.6%(आयु के अनुसार लंबाई) शिशु बौने हैं. इसमें शहरी क्षेत्र में 26.8% और ग्रामीण इलाकों में 42.3% शिशु शामिल हैं. वहीं, पांच वर्ष से कम आयु के कमजोर बच्चों(ऊंचाई के अनुसार वजन) की संख्या 22.4% है. जबकि, अति गंभीर रूप से कमजोर बच्चों की संख्या 9.1% है. इसके अलावा 6-59 महीने के एनीमिया से पीड़ित बच्चों की संख्या 67.5% है. वहीं, एक साल से कम उम्र के 39% शिशु उम्र के हिसाब से कम वजन के हैं. हालांकि, एनएफएचएस-4 के मुताबिक, राज्य की स्थिति बेहतर हुए है, लेकिन अब भी सुधार की जरूरत है. शिशु शक्ति खाद्य पैकेट का हो रहा वितरण झारखंड प्रशासन ने कुपोषण को खत्म करने के लिए इसी साल 18 जनवरी से ‘शिशु शक्ति खाद्य पैकेट’ का वितरण शुरू किया है. इस पैकेट में प्रशासन द्वारा वर्तमान में उपलब्ध कराये जा रहे राशन की तुलना में ज्यादा ऊर्जा, प्रोटीन और सूक्ष्म पोषक तत्वों से भरपूर है. इसकी शुरुआत पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर प्रखंड से पायलट प्रोजेक्ट के तहत की गयी है. ये भी पढ़ें: Shibu Soren Health: कल्पना संग दिल्ली से लौटे सीएम हेमंत सोरेन, कैसी है शिबू सोरेन की तबीयत? The post Malnutrition In Jharkhand: झारखंड में 39 फीसदी शिशु कुपोषित, लेकिन रिम्स के इस केंद्र में सिर्फ 84 का ही इलाज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: तहसील कचहरी में प्रेमी युगल पकड़ाया, हंगामा

तहसील कचहरी के बाहर आक्रोशित ग्रामीण। Dhanbad News:अंचल अमीन का भगीना है पकड़ाया युवक. अमीन की गैर हाजिरी में बुलाया था प्रेमिका को. पुलिस कर रही पूछताछ. Dhanbad News: एग्यारकुंड दक्षिण पंचायत स्थित तहसील कचहरी भवन में एक प्रेमी युगल को ग्रामीणों ने रविवार को पकड़ा. ग्रामीणों ने इसको लेकर हंगामा शुरू कर दिया. सूचना मिलने पर गलफरबाड़ी ओपी पुलिस, मुखिया अजय पासवान, काकुली मुखर्जी आदि पहुंचे. इसके भवन का दरवाजा प्रेमी युगल ने खोला. दरवाजा खोलते ही ग्रामीणों ने प्रेमी युगल को घेर लिया. स्थिति को देखते हुए पुलिस दोनों को पकड़ कर ओपी ले गयी. पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है. इस दौरान पुलिस को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा. हल्का कर्मचारी के लिए बना है भवन, लेकिन रहता है अंचल अमीन बताया जाता है कि आरोपी युवक एग्यारकुंड अंचल के अमीन कमलेश राणा भगीना है. मामा व भगीना दोनों कचहरी भवन में रहते हैं. रविवार को अमीन कहीं गया था. इसी बीच उसके भगीना ने अपनी प्रेमिका को वहां बुला लिया. उसने कहा कि काम में मदद के लिए भगीना को साथ रखा था. उसे मालूम नहीं था कि उनकी गैर हाजिरी में कचहरी भवन में गलत काम होता है. इस संबंध में मुखिया अजय पासवान ने कहा कि तहसील कचहरी भवन हल्का कर्मचारी के बैठने व रहने के लिए बनाया गया है, लेकिन उसमें कर्मचारी नहीं बैठ कर अमीन को रहने के लिए दे दिया गया है. यह गलत है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: तहसील कचहरी में प्रेमी युगल पकड़ाया, हंगामा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad news: श्रमिक चौक पर बौराये ट्रक ने मां-बेटी को कुचला, मौत

Dhanbad news: धनबाद शहर के रांगाटांड़ स्थित श्रमिक चौक पर बौराये ट्रक ने मां-बेटी को कुचल दिया. इस घटना में सिंदरी की रहने वाली मां और उसकी छह वर्षीय बेटी की मौत हो गयी. जबकि बड़ी बेटी की जान मां ने ट्रक को सामने देख कर उसे धक्का देकर बचायी. घटना रविवार की सुबह लगभग साढ़े सात बजे की है. सिंदरी के कांड्रा नीचे बस्ती निवासी हेमा देवी (40 वर्ष) अपनी बड़ी बेटी जूही (10 वर्ष) व छोटी बेटी आरोही (छह वर्ष) के साथ ऑटो से श्रमिक चौक पहुंची. चौक पर उतर कर हेमा देवी अपनी दोनों बेटियों को लेकर ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन की ओर जा रही थी. इसी दौरान पूजा टॉकिज की ओर से तेज गति से बैंक मोड़ की ओर जा रहे ट्रक (एनएल 01 एजी 5644) श्रमिक चौक पहुंचा और मां और बेटियों को रौंदते हुए फरार हो गया. इस घटना में जहां मौके पर ही हेमा देवी की मौत हो गयी, वहीं उनकी छह वर्षीय बेटी आरोही गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना के बाद वहां स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. लोगों की मदद से घायल आरोही को एसएनएमएमसीएच भेजा गया. इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने श्रमिक चौक कुछ देर के लिए जाम कर दिया. सूचना पर मौके पर पहुंची धनबाद पुलिस ने लोगों को समझा बुझा कर शांत कराया. बाद में मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेजा. धकेल कर मां ने बचायी बड़ी बेटी की जान : स्थानीय लोगों ने अनुसार मां अपनी बेटियों को लेकर श्रमिक चौक स्थित दुर्गा मंडप के पास ऑटो से उतरी. पैदल ही बेटियों के साथ रेलवे स्टेशन की ओर बढ़ने लगी. छोटी बेटी आरोही को मां अपनी गोद में लेकर चल थी और बड़ी बेटी जूही अपनी मां का हाथ पकड़े हुए चल रही थी. श्रमिक चौक के दूसरी ओर पहुंचने पर तेजी से ट्रक अचानक सामने आने पर हेमा देवी ने अपनी बड़ी बेटी को धकेल कर उसकी जान बचायी. आंखों के सामने मां की मौत देख सहम गयी थी जूही : . हेमा अपनी दोनों बेटियों को साथ लेकर अपनी बहन के घर के तिलैया जाने के लिए निकली थी. आसनसोल-बनारस पैसेंजर से उन्हें कोडरमा जाना था. मृतका हेमा देवी के पति वासुदेव सिंह की मृत्यु करीब दो वर्ष पहले हो चुकी है. अपनी आंखों के सामने मां को ट्रक द्वारा कुचले जाने से हुई मौत देख बड़ी बेटी जूही सहम गयी थी. श्रमिक चौक पर बार-बार वह अपने मां के शव के पास पहुंच कर रो रही थी. लोगों के समझाने का उस पर कोई असर नहीं हो रहा था. मोबाइल से उसने रोते हुए अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी. घटना के लगभग एक घंटे के बाद सिंदरी से परिजन पहुंचे और उसे साथ लेकर एसएनएमएमसीएच चले गये. बैंक मोड़ में पकड़ाया ट्रक, चालक हिरासत में : श्रमिक चौक पर मां-बेटी को कुचलने के बाद ट्रक बैंक मोड़ की ओर फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने मोबाइल के जरिए घटना की सूचना पुलिस को दी. वायरलेस के जरिए पुलिस ने सूचना सभी थानों को उपलब्ध करायी. घटना के कुछ देर के अंदर उक्त ट्रक को बैंकमोड़ पुलिस ने पुराना बाजार स्थित डीएवी स्कूल के समीप पकड़ लिया. पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है. वहीं ट्रक को भी जब्त कर लिया. सूचना पर अस्पताल पहुंचे सिंदरी विधायक : घटना की सूचना मिलने पर सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो उर्फ बबलू महतो एसएनएमएमसीएच पहुंचे. उन्होंने घटना पर शोक जताया और परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया. मां और बेटी के शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम होने तक विधायक एसएनएमएमसीएच में ही रहे. कांड्रा बस्ती में पसरा मातम, दो शिशु हो गये अनाथ : धनबाद के श्रमिक चौक पर रविवार की सुबह सड़क हादसे में मां हेमा देवी व छोटी बेटी आरोही कुमारी (सुहानी) की मौत से सिंदरी की नीचे कांड्रा बस्ती में मातम पसरा है. मृतका हेमा के पति वासुदेव सिंह की मौत वर्ष 2021 में बीमारी से गयी थी. पति की मौत के बाद घर की स्थिति खराब हो गयी थी. हेमा देवी बीआइटी सिंदरी में भवन निर्माण कार्य में दैनिक मजदूरी कर अपने तीन बच्चों का भरण-पोषण कर रही थी. बड़ी बेटी गांव के प्रशासनी स्कूल में पढ़ती है, जबकि छोटी बेटी का नामांकन निजी स्कूल में कराया था, जबकि एकमात्र बेटा रघुवीर सिंह (18) चेन्नई में मजदूरी करता है. स्थानीय लोगों ने बताया कि वासुदेव सिंह चार भाई थे. पिछले 10 साल में किसी-न-किसी कारण से एक-एक कर चारों भाइयों की मृत्यु हो गयी है. मृतका के घर में फिलहाल कोई पुरुष सदस्य नहीं है. घर में ताला लटका है. गांव के लोग मदद में जुटे हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad news: श्रमिक चौक पर बौराये ट्रक ने मां-बेटी को कुचला, मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad news: तीन फ्लोर की 70 दुकानों व पार्किंग के लिए होगी ऑनलाइन बिडिंग

Dhanbad news: बैंकमोड़ स्थित दी डीएमसी मॉल में दुकान देखने रविवार को भी काफी संख्या में व्यवसायी पहुंचे और हाइटेक पार्किंग के साथ एक-एक फ्लोर पर जाकर दुकानें व वहां की व्यवस्था देखी. 21 फरवरी तक इच्छुक व्यवसायियों के लिए मॉल खोला गया है. मार्च के पहले सप्ताह में 70 दुकानें व दो हाइटेक पार्किंग की ऑनलाइन बिडिंग होगी. निगम अधिकारी के मुताबिक ऑनलाइन बिडिंग के पूर्व इसलिए एक सप्ताह के लिए खोला गया है, ताकि व्यवसायी अपनी पसंद के अनुसार दुकान देख लें. किस फ्लोर पर दुकान लेनी है, उसकी साइज कितनी है और दुकान की संख्या क्या है. व्यवसायियों को नोट करने को कहा गया है. ऑन लाइन बिडिंग के दौरान दुकान की संख्या के साथ डाक प्रक्रिया शुरू होगी. नौ साल के लिए दुकानें दी जायेंगी. इसके बाद हर साल नवीकरण किया जायेगा. एमएसटीसी के माध्यम से करायी जायेगी बिडिंग : नगर निगम के नगर आयुक्त रवि राज शर्मा ने कहा कि जो व्यवसायी डी डीएमसी मॉल में दुकान के लिए ऑनलाइन बंदोबस्ती में भाग लेना चाहते हैं, वह मॉल का विजिट कर रहे हैं. इसके बाद रेट निर्धारण किया जायेगा. हिंदुस्तान प्रशासन के उपक्रम एमएसटीसी के माध्यम से ऑनलाइन बिडिंग करायी जायेगी. दो फ्लोर हाइटेक पार्किंग है और तीन फ्लोर कॉमर्शियल है. तीन फ्लोर में अलग-अलग साइज की 70 दुकानें हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad news: तीन फ्लोर की 70 दुकानों व पार्किंग के लिए होगी ऑनलाइन बिडिंग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad news: फायर सर्विस एक्ट लागू, घरों में ज्वलनशील सामान रखने पर हो सकती है कार्रवाई

धनबाद. होमगार्ड व अग्निशमन विभाग के डीजी अनिल पालटा रविवार को धनबाद पहुंचे. सर्किट हाउस में उन्होंने अग्निशमन व होमगार्ड के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिये. वहीं मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में फायर सर्विस एक्ट लागू हो चुका है. इसमें जिला के अग्निशमन पदाधिकारी को थाने के एसएचओ के बराबर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का अधिकार दिया गया है. एक्ट के तहत नियमों का पालन नहीं करने वालों की गिरफ्तारी के साथ जुर्माना लगाने का भी प्रावधान है. कहा कि पटाखा, डीजल, पेट्रोल समेत अन्य ज्वलनशील पदार्थ घरों में स्टॉक कर रखना इस एक्ट में गंभीर अपराध की श्रेणी में है. ऐसा करते पकड़े जाने पर अग्निशमन पदाधिकारी मकान मालिक पर कार्रवाई कर सकते हैं. आग बुझाने के लिए जरूरत पड़ी तो तोड़ी जा सकती है किसी बिल्डिंग की दीवार डीजी ने कहा कि आग लगने पर कई बार अग्निशमन विभाग के अधिकारी, कर्मियों के पास घटनास्थल तक पहुंचने का रास्ता नहीं होता. नए फायर सर्विस एक्ट में रास्ता नहीं मिलने पर किसी भी बिल्डिंग की दीवार तोड़कर घटनास्थल तक पहुंचने का प्रावधान है. इसका विरोध करने वालों पर कार्रवाई भी हो सकती है. होमगार्ड व अग्निशमन विभाग में जल्द शुरू होगी बहाली डीजी ने कहा कि राज्य समेत धनबाद जिला में होमगार्ड व अग्निशमन विभाग में पदाधिकारी व जवानों की कमी है. दोनों ही विभागों में जल्द बहाली प्रक्रिया शुरू होगी. अग्निशमन विभाग में मौजूद अधिकारी व कर्मियों के प्रमोशन की प्रक्रिया चल रही है. इसके पूरा होते ही आवश्यकता अनुसार अधिकारी व कर्मियों को बहाल किया जायेगा. होमगार्ड बहाली के लिए आवेदन लेने की प्रक्रिया पहले से चल रही है. जल्द ही विभागीय स्तर पर दौड़ आयोजित करने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा. डीजी आज दोनों विभागों का करेंगे निरीक्षण डीजी अनिल पालटा सोमवार को अग्निशमन विभाग व होमगार्ड कार्यालय का निरीक्षण करेंगे. दोनों विभागों में अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad news: फायर सर्विस एक्ट लागू, घरों में ज्वलनशील सामान रखने पर हो सकती है कार्रवाई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad news: पूर्व सांसद एके राय की मूर्ति की स्थापना के लिए रखी गयी आधारशिला

Dhanbad news: एके राय स्मारक समिति सरायढेला की ओर से मार्क्सवादी चिंतक व मजदूर नेता पूर्व सांसद एके राय की मूर्ति बीसीसीएल केंद्रीय अस्पताल के द्वार के पास स्थापित करने के लिए रविवार को आधारशिला रखी गयी. शिलान्यास पूर्व विधायक व समिति के संरक्षक आनंद महतो ने किया. मौके पर आनंद महतो ने कहा कि एके राय एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचार थे. वह विचार मार्क्सवादी था, मानव समाज को मुक्ति वर्ग संघर्ष से ही मिलेगा. मुख्य अतिथि बगोदर के पूर्व विधायक बिनोद कुमार सिंह ने कहा कि एके राय का संघर्ष व जीवनी आगे के संघर्ष के लिए रोशनी दिखाने का काम करेगी. मार्क्सवाद के सिद्धांत पर संघर्ष करने वाले एके राय का जीवन शोषण विहीन समाज की स्थापना के लिए समर्पित था. विशिष्ट अतिथि बियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय झा ने कहा कि आज की नेतृत्व में काफी भटकाव है, जो त्याग की भावना एके राय में थी, वह शायद दूसरे में नहीं. वह निस्वार्थ जनता की सेवा करते थे. पेंशन तक का त्याग कर दिया था. निरसा के विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि एके राय के संघर्ष को जन-जन तक पहुंचाना होगा. सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महतो ने कहा कि मजदूर और किसान आंदोलन के नायक एके राय के विचारों को जिंदा रखने के लिए प्रशासनी संस्थाओं में भी उनकी प्रतिमा और तस्वीर लगवानी होगी. कई अन्य वक्ताओं ने एके राय की तस्वीर विधानसभा में लगाने की मांग की. अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष हरि प्रसाद पप्पू व संचालन आनंदमय पाल ने किया. सभा में झामुमो नेत्री नीलम मिश्रा, बलियापुर उपप्रमुख आशा देवी, सीटू जिला महामंत्री राम कृष्णा पासवान, काशीनाथ चटर्जी, अगम राम, गणेश चौरसिया, शिव बालक पासवान, हिंदुस्तान भूषण, गणपत महतो, विंदा पासवान, कार्तिक प्रसाद, भक्ति प्रसाद महतो, सबूर गोराईं, हिमांशु मंडल, सत्यनारायण कुमार, शेख रहीम, टुनटुन मुखर्जी, सम्राट चौधरी, आरपी महतो, अजय महतो, सुभाष चटर्जी, राणा चट्टराज, समीर गोस्वामी, गणेश महतो, सपन माजी, देवाशीष पांडे, शीतल दत्ता, सुनील कुमार महतो, कल्याण चक्रवर्ती, राजाराम रजक, काशीनाथ मंडल, आशीष कुमार सिंह, लाल मोहन महतो, लीलामय गोस्वामी, सुनील महतो, सपन महतो, फटीक मंडल, अप्पू मिश्रा, विजय पासवान, गोकुल चंद महतो, मांगा प्रसाद महतो, राम लाल, राजीव बोस, राजू प्रमाणिक, निरंजन महतो, देवीलाल महतो, तुलसी रवानी, अयूब अंसारी, शुकलाल महतो आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad news: पूर्व सांसद एके राय की मूर्ति की स्थापना के लिए रखी गयी आधारशिला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad news: भीड़ को देखते हुए रेलवे ने रात 9.50 बजे चलायी कुंभ स्पेशल ट्रेन

Dhanbad news: महाकुंभ जाने के लिए रविवार को धनबाद स्टेशन में यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी . धनबाद स्टेशन के बाहर से लेकर प्लेटफार्म तक यात्री ट्रेन का इंतजार करते दिखे. भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से रात 9:00 बजे कुंभ स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई. 9:20 बजे ट्रेन को प्लेटफाॅर्म पर लगा दिया गया. ट्रेन को 09:50 बजे धनबाद स्टेशन से रवाना किया गया. आरपीएफ और स्कॉउट एंड गाइड की टीम रही तैनात : स्टेशन पर उमड़ी भीड़ को लेकर आरपीएफ तथा स्कॉट एंड गाइड गाइड की टीम मौजूद रही. स्पेशल ट्रेन के प्लेटफाॅर्म पर आने के पहले से ही आरपीएफ की टीम लगातार अनाउंसमेंट करते हुए लोगों को जानकारी दे रही थी. ट्रेन के प्लेटफाॅर्म पर पहुंचते ही लोगों में उसमें सवार होने की होड़ मच गई. स्पेशल ट्रेन पूरी तरह फुल होकर धनबाद से रवाना हुई. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad news: भीड़ को देखते हुए रेलवे ने रात 9.50 बजे चलायी कुंभ स्पेशल ट्रेन appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top