Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो में हुड़दंग का वीडियो वायरल, AFC गेट फांदने वालों पर होगी FIR

Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो में 13 फरवरी की शाम को जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन में अचानक भीड़ बढ़ गई और जमकर हुड़दंग की गई. कई लोग एएफसी को फांदकर बाहर निकल आए. कुछ देर स्टेशन पर अराजक स्थिति पैदा हो गई थी. उस दौरान हुड़दंग का वीडिया कुछ लोगों ने बना लिया और वायरल कर दिया. अब इस मामले में डरएमआरसी कार्रवाई करने की तैयारी में है. डीएमआरसी का आया बयान दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने हुड़दंग मामले में ट्वीट किया और कहा- “कुछ यात्रियों के एएफसी गेट कूदकर बाहर निकलने को लेकर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उस बारे में बताना है कि घटना 13 फरवरी 2025 की शाम को मैजेंटा लाइन पर जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन की है. कुछ यात्रियों द्वारा एएफसी गेट को कूदकर बाहर निकलने के कारण कुछ समय के लिए यात्रियों की अस्थायी भीड़ उमड़ पड़ी थी. ऐसे यात्रियों को परामर्श देने के लिए सुरक्षाकर्मी और अन्य कर्मचारी पर्याप्त रूप से मौजूद थे और स्थिति कभी भी नियंत्रण से बाहर नहीं हुई. बल्कि, यह एएफसी गेट पर अचानक भीड़ उमड़ने के कारण कुछ यात्रियों की क्षणिक प्रतिक्रिया थी.” Delhi Metro Rail Corporation (DMRC) tweets “In reference to a viral video circulating on social media regarding some passengers jumping over AFC gates to exit, DMRC would like to inform that said incident is reported from Jama Masjid Metro station on Magenta Line on the evening… pic.twitter.com/udeutleKiq — ANI (@ANI) February 15, 2025 कार्रवाई करने की तैयारी में डीएमआरसी दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) वायरल वीडियो मामले में कार्रवाई करने की तैयारी में है. बताया गया, “डीएमआरसी ने इस मामले का आवश्यक संज्ञान लिया है क्योंकि यह कानून और व्यवस्था का उल्लंघन है. यह सुनिश्चित करने के लिए जांच की जा रही है कि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों. डीएमआरसी पहले से ही एफआईआर दर्ज करने के लिए पुलिस अधिकारियों से बातचीत कर रही है.” Disheartening to see this kind of scenes in National Capital Delhi, Metro ! 🙏 #delhimetro pic.twitter.com/hfbIfHZYYe — Rohit Sharma (@CrayLyf) February 15, 2025 यह भी पढ़ें: Chhattisgarh Nikay Chunav Result 2025: नगर निकाय चुनाव में सभी 10 सीटों पर बीजेपी का कब्जा, कांग्रेस का सूपड़ा साफ The post Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो में हुड़दंग का वीडियो वायरल, AFC गेट फांदने वालों पर होगी FIR appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बुदबुद : रनडिहा डैम में डूबे युवक का शव बरामद

पानागढ़. बुदबुद थाना क्षेत्र के रनडिहा डैम में चार दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के बाद दामोदर नदी में नहाते समय एक दोस्त डूब कर लापता हो गया था. स्थानीय गोताखोरों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद युवक का शव नदी से बरामद कर लिया. मृत युवक का नाम धर्मेश खारकवास(22) और ठिकाना बुदबुद बताया गया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के वास्ते दुर्गापुर महकमा अस्पताल भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को चारों दोस्त पिकनिक मनाने रनडिहा डैम गये थे, वहां खाने के बाद ये लोग नहाने के वास्ते नदी में उतरे थे. तभी धर्मेश फिसल कर गहराई में जाने से डूब गया. घटना की सूचना पाते ही बुदबुद थाने की पुलिस वहां पहुंची और स्थानीय गोताखोरों को युवक की तलाश के लिए नदी में उतारा. लगभग दो घंटे के बाद शव को नदी से बरामद कर लिया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बुदबुद : रनडिहा डैम में डूबे युवक का शव बरामद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बची भाजपा नेता आशुतोष शंकर सिंह की जान

सीतामढ़ी. पटना से शिवहर-सीतामढ़ी जाने के रास्ते में मुजफ्फरपुर के समीप एनएच 22 पर चिकनौटा गांव के पास सड़क दुर्घटना में भाजपा के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष आशुतोष शंकर सिंह की जान बाल-बाल बची है. वह पटना से अपने घर परिहार प्रखंड के कोईरिया पिपरा गांव स्थित अपने पैतृक आवास पर लौट रहे थे. श्री सिंह ने ईश्वर के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए कहा कि वह कार से घर लौट रहे थे. इसी दौरान दुर्घटना हो गयी. भगवान महादेव एवं आप सभी के आशीर्वाद से वह, चालक व सभी सुरक्षाकर्मी सुरक्षित है. मुजफ्फरपुर के वरीय एसपी सुशील कुमार, मुजफ्फरपुर (पश्चिमी) जिलाध्यक्ष हरि मोहन चौधरी व भाजपा नेता केशव चौबे ने सूचना मिलते ही नई कार की व्यवस्था कर सीतामढ़ी आवास पर पहुंचाने में मदद की. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बची भाजपा नेता आशुतोष शंकर सिंह की जान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

घर में लगी आग, पांच लाख की संपत्ति जली

प्रतिनिधि, मोतीपुर थाना क्षेत्र के झिंगहा गांव निवासी नंदकिशोर सहनी उर्फ भूलन सहनी के घर में शुक्रवार की रात आग लग गयी. इस दौरान घर में बंधे दो मवेशी (गाय) झुलस गये. आग लगने पर गृहस्वामी द्वारा शोर मचाने पर ग्रामीण जुटे और आग पर काबू पाया. गृहस्वामी ने घर में रखे करीब चार से पांच लाख की संपत्ति जलने का दावा किया है़ जानकारी के अनुसार, गृहस्वामी बीती देर शाम सपरिवार भोजन के बाद सो गये. तभी रात करीब 1:30 बजे अचानक घर में आग लग गयी. इस दौरान घर में रखे अनाज, कीमती कपड़े, आभूषण, बर्तन, फर्नीचर समेत करीब चार से पांच लाख रुपये की संपत्ति जल गयी. मौके पर पहुंचे मुखिया प्रतिनिधि वाशिम रजा ने पीड़ित परिवार को ढांढ़स बंधाया और मुआवजे की मांग प्रशासन से की. सीओ रुचि कुमारी ने बताया कि आगलगी की घटना में हुईं क्षति के आकलन के लिए राजस्व कर्मचारी को मौके पर भेजा गया है. रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post घर में लगी आग, पांच लाख की संपत्ति जली appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

90 बोतल सौंफी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

पुपरी. मद्य निषेध विभाग की टीम ने सुरसंड थाना क्षेत्र के धनाढी मोड पर वाहन चेकिंग के दौरान 90 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ बाइक सवार दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. जिसकी पहचान सीतामढ़ी नगर थाना क्षेत्र के भूपभैरो निवासी राजन पासवान के पुत्र अरुण पासवान एवं राजकिशोर पासवान के पुत्र रुपेश कुमार के रुप में की गयी है. साथ ही तस्करी में प्रयुक्त बाइक भी जब्त की गयी है. इस संबंध में जमादार राजेश कुमार सुमन के आवेदन पर मद्य निषेध थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. रसलपुर बाजार से मोटरसाइकिल की चोरी, प्राथमिकी बाजपट्टी. थाना क्षेत्र के रसलपुर बाजार से एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल चोरी कर ली गयी. घटना 10 फरवरी की बतायी जा रही है. इस संबंध में मोटरसाइकिल मालिक निमाही गांव निवासी टिंकू प्रसाद के आवेदन पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. बताया है कि वह रसलपुर बाजार स्थित एक मिठाई की दुकान में मिठाई खरीदने गया. इसी दौरान उसकी मोटरसाइकिल(बीआर 30 आर 6570) चोरी कर ली गयी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post 90 बोतल सौंफी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पति से विवाद के बाद आम के बगीचे में फंदा लगाकर महिला ने की खुदकुशी

बथनाहा. थाना अंतर्गत पंथपाकड़ गांव में शनिवार की सुबह स्थानीय स्व अजीत शाही के आम के बगीचे में आम के पेड़ से लटके एक स्त्री के शव मिलने से सनसनी फैल गयी. पति से विवाद में स्त्री के द्वारा खुदकुशी करने की बात कही जा रही है. इसकी समाचार पूरे इलाके में फैल गयी. देखते ही देखते घटनास्थल पर काफी भीड़ उमड़ गयी. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थानाध्यक्ष धनंजय चौधरी दल-बल के साथ मौके पर पहुंची. बाद में फंदे से लटकी स्त्री की पहचान पास के कमलदह पंचायत के वार्ड संख्या नौ निवासी शिवशंकर पंडित की करीब 35 वर्षीया पत्नी अनीता देवी के रुप में की गयी. परिजनों को भी सूचना दी गयी, लेकिन कोई भी परिजन घटनास्थल पर नहीं पहुंचे. घटना की जानकारी मिलने पर मृतका के मायके से उसका चाचा व चचेरे भाई समेत अन्य लोग रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे. सदर एसडीपीओ-1 राम कृष्णा भी घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने अपनी मौजूदगी में शव को पेड़ से नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल, सीतामढ़ी भेज दिया. — क्या है पूरा मामला मृतका के पति शिवशंकर पंडित द्वारा पुलिस को बताया गया कि कमाने के लिये बाहर जाने के लिए बीते दो-तीन दिनों से पति-पत्नी में विवाद चल रहा था. शनिवार की सुबह करीब 9.00 बजे भी पति-पत्नी के बीच कहासुनी और हाथापाई हुई थी. इसको लेकर मृतका अनिता देवी पति शिवशंकर पंडित पर केस दर्ज कराने के लिये थाना जाने के लिये निकली, लेकिन रास्ते हमें ही आम के बगीचे में पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली. तबतक पति शिवशंकर पंडित किसी काम से सीतामढ़ी जा चुका था. मृतका अपने पीछे दो पुत्र व एक पुत्री छोड़ गयी है. — बोले एसडीपीओ प्रथमदृष्ट्या मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. अनुसंधान में सही स्थिति का पता लग पायेगा. उसके आधार पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जायेगी. — राम कृष्णा, सदर एसडीपीओ-1. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पति से विवाद के बाद आम के बगीचे में फंदा लगाकर स्त्री ने की खुदकुशी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ई-रिक्शा से 167 बोतल सौंफी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

बेला. थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर शुक्रवार की शाम सौरभर गांव के पास मुख्य सड़क पर चेकिंग के दौरान ई-रिक्शा से 167 बोतल सौंफी शराब बरामद की है. साथ ही मौके से चालक को भी गिरफ्तार कर लिया. जिसकी पहचान मेहसौल थाना क्षेत्र के आजाद चौक मेहसौल वार्ड नंबर 38 निवासी मो मोस्तकीम के पुत्र मो शाहिद के रुप में की गयी है. प्रभारी थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार चालक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post ई-रिक्शा से 167 बोतल सौंफी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

प्रेमिका से दोस्तों के साथ किया गैंगरेप, चार नामजद अभियुक्त फरार

आसनसोल. वैलेंटाइन वीक के टेडी डे (13 फरवरी) के रोज अपनी प्रेमिका से आसनसोल इस्माइल इलाके के निवासी अभिषेक बर्नवाल व साथियों ने बांकुड़ा में गैंगरेप किया. उसे लेकर ये लोग बिहारीनाथ घूमने गये थे. 19 वर्षीय युवती से गैंगरेप की घटना से शिल्पांचल में खलबली मची हुई है. दुर्गापुर से लेकर आसनसोल तक भाजपा के नेता व कार्यकर्ता सड़कों पर आंदोलन पर उतर गये हैं. दुर्गापुर पश्चिम के विधायक व भाजपा नेता लखन घरूई आंदोलन पर उतरे तो आसनसोल में भाजपा की प्रदेश सचिव व आसनसोल साउथ की विधायक अग्निमित्रा पाल सड़क पर बैठकर आंदोलन करती रही. दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी कितने समय में पुलिस करेगी? यह सवाल के जवाब को लेकर वह आसनसोल साइबर क्राइम थाना के समक्ष भगत सिंह मोड़ से चित्रा जानेवाली सड़क को अवरोध किया. यह आंदोलन शाम साढ़े पांच बजे से रात आठ बजे तक चला. श्रीमती पाल डटी रही कि जबतक पुलिस यह नहीं बताती की वह आरोपियों को कबतक गिरफ्तार करेगी, वह नहीं उठेंगी. पुलिस ने 19 फरवरी रात 12 बजे आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देने पर आंदोलन समाप्त हुआ. विधायक बोलीं कि 19 तारीख तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होंगे तो 20 तारीख से पुनः आंदोलन होगा. गौरतलब है कि 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के सात दिन पहले से ही इसकी तैयारी शुरू हो जाती है. पहले प्रोपोज डे, रोज डे, चॉकलेट डे, हग दे, किस दे, टेडी डे और अंत में वैलेंटाइन डे मनाया जाता है. वैलेंटाइन डे मनाने के पहले ही टेडी डे पर एक प्रेमी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर नशे में प्रेमिका का गैंग रेप कर दिया. हालत बिगड़ने पर उसे लाकर उसके रिश्तेदार के घर के पास छोड़ दिया. पुलिस की टीम पहुंचकर पीड़िता की मां से ली लिखित शिकायत, शुरू हुई जांच पुलिस को इस घटना की जानकारी होते ही वह खुद मामले को संज्ञान में लिया. पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल) ध्रुब दास ने बताया कि आसनसोल स्त्री थाना की टीम को दुर्गापुर इएसआइ अस्पताल भेजा गया. पीड़िता की मां से लिखित शिकायत लेकर जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी. घटना बांकुड़ा में हुई थी, लेकिन जांच में विलंब न हो इसे लेकर तत्परता से कार्रवाई शुरू कर दी. पीड़िता की मेडिकल करायी गयी. आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की टीम विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर रही है. आसनसोल जिला अस्पताल में पीड़िता ने नहीं बतायी गैंगरेप की बात 13 जनवरी को पीड़िता अपने प्रेमी अभिषेक बर्नवाल, उसके अन्य दोस्त आकाश बिन, रोहित राय, चंदन यादव (सभी आसनसोल इस्माइल इलाके के निवासी) और तीन लड़की दोस्तों के साथ बांकुड़ा में बिहारिनाथ के पास एक होटल में गयी. ये सभी लोग एक मारुति ओमिनी कार में हीरापुर थाना क्षेत्र चित्रा इलाके से निकले थे. सूत्रों के अनुसार होटल में नशा किया. उसके बाद अभिषेक अपनी प्रेमिका को लेकर एक कमरे में चला गया. अन्य सारे लड़का लड़की एक अन्य कमरे में बैठे रहे. कुछ देर बाद रोहित कमरे से निकलकर अभिषेक के कमरे में चला गया. आरोप है कि दोनों युवकों ने लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. शाम को वहां से निकले, इस दौरान युवती की तबियत बिगड़ने लगी. उसे चित्रा में जहां से उठाया था, वहीं छोड़कर सारे दोस्त निकल गये. पीड़िता दुर्गापुर की निवासी है, उसका मामा घर बर्नपुर इलाके में है. सूचना मिलते ही उसके रिश्तेदार आये और उसे आसनसोल जिला अस्पताल में दाखिल कराया. जहां उनलोगों ने रेफ की शिकायत नहीं की, सांस की तकलीफ है बोलकर दाखिल करवाया. 14 तारीख की सुबह छुट्टी करवा ली. पीड़िता के पिता का इएसआइ कार्ड होने के कारण उसे वे लोग दुर्गापुर इएसआइ अस्पताल में दाखिल कराया. टीएमसीपी के जिलाध्यक्ष ने अलापा अलग राग इस बीच, तृणमूल छात्र परिषद (टीएमसीपी) के जिलाध्यक्ष अभिनव मुखर्जी ने अलग राग अलापते हुए कहा कि सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों के तार भाजपा से जुड़े होने की बात सामने आ रही है. शनिवार को आसनसोल रवींद्र भवन में श्री मुखर्जी ने कहा कि विधायक अग्निमित्रा का आंदोलन लोगों को बेवकूफ बनाने के लिए है. उनके अपने लोग सामने आ रहे हैं, उन्हें अंत तक इस आंदोलन में टिके रहना होगा. विधायक श्रीमती पाल ने कहा कि अपराधी पार्टी का नहीं होता है, इस जघन्य अपराध के लिए आरोपियों को कठोर से कठोर सजा होनी चाहिए. 19 तारीख तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होते हैं तो पुनः आंदोलन होगा और अंत तक रहेंगी. मुख्य आरोपी एक नेता का रिश्तेदार नेता से बराबर था संपर्क में सामूहिक दुष्कर्म कांड का मुख्य आरोपी अभिषेक बर्नवाल इलाके के एक नेता नीरज बर्नवाल का भतीजा बताया जा रहा है. 13 फरवरी को जब सारे दोस्त बांकुड़ा बिहारीनाथ में मौज मस्ती कर रहे थे, उस दौरान भी अभिषेक ने अपने फूफा नीरज बर्नवाल को फोन किया है. सूत्रों के अनुसार इस मामले को रफा दफा करने को लेकर नीरज में जिला अस्पताल में जाकर काफी प्रयास किया था, लेकिन वह विफल रहा. पुलिस ने नीरज से लगातार बातचीत कर रही है. संभावना है कि सभी आरोपियों को पुलिस जल्द पकड़ लेगी. पीड़िता की मां ने अभिषेक व रोहित को बताया रेप का आरोपी दुर्गापुर अमराई, स्वर्णकारपाड़ा इलाके की निवासी पीड़िता की मां ने शिकायत में कहा कि उनकी बेटी 13 फरवरी को चार लड़कों आकाश, अभिषेक, रोहित, चंदन सभी आसनसोल इस्माइल इलाके के निवासी के साथ बिहारीनाथ अतिथि होटल में गयी थी. जहां शराब पीकर अभिषेक और रोहित ने उसके साथ जबरन बलात्कर किया. रिश्तेदारों ने उसे रात को आसनसोल जिला अस्पताल में दाखिल कराया. फिलहाल उसका इलाज दुर्गापुर इएसआइ अस्पताल में चल रहा है. शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आसनसोल स्त्री थाना में कांड संख्या 23/25 में बीएनएस की धारा 70(i) के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई है. पुलिस अभिषेक के माता पिता को थाने लाकर पूछताछ कर रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post प्रेमिका से दोस्तों के साथ किया गैंगरेप, चार नामजद अभियुक्त फरार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

विधाननगर इएसआइ अस्पताल में भर्ती पीड़िता से नहीं मिल पाये भाजपाई, घटना को दबाने का आरोप

दुर्गापुर. शहर के विधाननगर स्थित इएसआइ अस्पताल में भर्ती युवती से मिलने के लिए दुर्गापुर पश्चिम के भाजपा विधायक लखन घरुई के नेतृत्व में पार्टी नेता व कार्यकर्ता पहुंचे, मगर उन्हें पीड़िता से मिलने नहीं दिया गया. इससे नाराज भाजपाइयों ने अस्पताल के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया. दावा किया कि दुर्गापुर की रहनेवाली इस युवती से बांकुड़ा में गैंगरेप किया गया, जिसके बाद वह बीमार पड़ गयी. युवती आसनसोल में अपने मामा के यहां गयी थी, जहां से अपनी ममेरी बहनों के साथ वैलेंटाइन डे के रोज बांकुड़ा घूमने गयी थी. कहा जा रहा है कि युवतियों के साथ उनके कथित प्रेमी या आशिक भी थे. बांकुड़ा से चारों युवतियों के आसनसोल लौटने पर उनमें से एक युवती बीमार पड़ गयी और फिर उसे वहां इएसआइ हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा. वहां से बीमार युवती को फिर दुर्गापुर इएसआइ अस्पताल लाया गया. भाजपा का इल्जाम है कि पुलिस व प्रशासन के इशारे पर यहां इएसआइ हॉस्पिटल प्रबंधन घटना को दबा रहा है. भाजपा की मांग है कि युवती से दरिंदगी करने के आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी होनी चाहिए. इएसआइ अस्पताल के बाहर भाजपा के उग्र प्रदर्शन से वहां तनाव व्याप्त हो गया. सूचना पाते ही न्यू टाउनशिप (एनटीएस) थाने की पुलिस वहां पहुंची और स्थिति नियंत्रित की. भाजपा विधायक लखन घरुई ने आरोप लगाया कि पुलिस व प्रशासन के दबाव में अस्पताल प्रबंधन गैंगरेप जैसे गंभीर अपराध को दबाने का प्रयास कर रहा है. उन्हें अस्पताल में भर्ती पीड़िता से मिलने नहीं दिया जा रहा है. अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने विधायक व अन्य भाजपाइयों को अंदर नहीं जाने दिया. विधायक के अनुसार इस बाबत फोन करने पर इएसआइ अस्पताल के अधीक्षक टालमटोल करने लगे. दावा किया कि गंभीर आपराधिक घटना को दबाने की कोशिश की जा रही है. उधर, आसनसोल स्त्री थाने ने घटना का पता चलने पर स्वत: संज्ञान लेकर जांच करते हुए दो युवकों को पकड़ा है. उनसे पूछताछ की जा रही है. दुर्गापुर पश्चिम के भाजपा विधायक लखन घरुई की शिकायत है कि पश्चिम बंगाल में स्त्रीएं सुरक्षित नहीं रह गयी हैं. आये दिन उनसे दुष्कर्म व अन्य किस्म के अपराध हो रहे हैं. कोलकाता में आरजी कर अस्पताल में लेडी ट्रेनी डॉक्टर से रेप व मर्डर की घटना के बाद भी राज्य प्रशासन ने सबक नहीं लिया है. यहीं नहीं, दरिंदे खुलेआम घूम रहे हैं. ऐसी घटनाओं में निष्पक्ष होकर कार्रवाई करने के बजाय राज्य प्रशासन और उसकी पुलिस लीपापोती व सबूत मिटाने में लगी रही. उसके बाद बंगाल समेत देशभर में जूनियर डॉक्टरों ने इतना बड़ा आंदोलन किया, लेकिन अहंकार में डूबी राज्य की तृणमूल कांग्रेस प्रशासन अपनी जिम्मेवारी से बचते हुए डॉक्टरों पर दोषारोपण करने में लगी हुई है. यही नहीं, उसके बाद मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज में एक्सपायर्ड सलाइन चढ़ाने के उपरांत एक गर्भवती स्त्री की मौत हो गयी. फिर भी राज्य प्रशासन व उसके स्वास्थ्य विभाग की ओर से राज्य के प्रशासनी अस्पताल में भेजी जा रही दवाओं व अन्य चिकित्सीय सामान की गुणवत्ता नहीं जांची जा रही है. शनिवार को दुर्गापुर विधाननगर इएसआइ हॉस्पिटल के बाहर प्रदर्शन के दौरान भाजपा स्त्री मोर्चा के कई शाखा संगठनों की सदस्याएं भी सक्रिय रहीं और घटना को लेकर जम कर नारेबाजी करती रहीं. इस बीच, इस घटना को लेकर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अस्पताल परिसर में किसी भी मामले को नेतृत्वक रंग देने की कोशिश नहीं होनी चाहिए, यदि ऐसी घटना किसी युवती के साथ हुई है, तो उसकी पुलिस व प्रशासन को निष्पक्ष होकर जांच करनी चाहिए और कसूरवार को उसकी सही जगह पर पहुंचाना चाहिए. उधर, आसनसोल स्त्री थाने की पुलिस घटना की पड़ताल में लग गयी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post विधाननगर इएसआइ अस्पताल में भर्ती पीड़िता से नहीं मिल पाये भाजपाई, घटना को दबाने का आरोप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

माध्यमिक परीक्षार्थियों को तृणमूल संगठनों का प्रोत्साहन

रानीगंज. शनिवार को रानीगंज के मारवाड़ी सनातन विद्यालय के सामने तृणमूल छात्र परिषद (टीएमसीपी) और तृणमूल युवा कांग्रेस ने संयुक्त रूप से माध्यमिक परीक्षा देने जा रहे 351 विद्यार्थियों को पेन, पानी की बोतल और स्केल प्रदान किये. इस अवसर पर रानीगंज बोरो के चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा, रानीगंज ब्लॉक टाउन टीएमसी अध्यक्ष रूपेश यादव, उपाध्यक्ष संदीप भालोटिया, सदन कुमार सिंह और युवा टीएमसी नेता सुब्रत दास उपस्थित थे. यह कार्यक्रम सुब्रत दास के नेतृत्व में आयोजित किया गया था. सुब्रत दास ने कहा कि हर साल उनकी संगठन इस तरह का कार्यक्रम आयोजित करती है जिससे माध्यमिक और उच्च माध्यमिक परीक्षा देने जा रहे विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया जा सके. उन्होंने बताया कि आज विद्यार्थियों को स्केल, पानी की बोतल और पेन दिये गये हैं. मुजम्मिल शहजादा ने सुब्रत दास और उनकी टीम के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह से विद्यार्थियों के साथ खड़े रहने से उनकी सबसे बड़ी परीक्षा से पहले उनका हौसला बढ़ाया जा सकता है. उन्होंने इसके लिए सुब्रत दास और उनकी टीम को धन्यवाद दिया. रूपेश यादव ने कहा कि माध्यमिक परीक्षा किसी भी विद्यार्थी के जीवन की सबसे पहली बड़ी परीक्षा होती है.इससे पहले उनके अंदर तनाव रहना स्वाभाविक है, लेकिन जिस तरह से सुब्रत दास और उनकी टीम विद्यार्थियों के साथ खड़ी है, उससे उनका काफी हौसला बढ़ेगा. सदन कुमार सिंह ने भी इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि हर साल सुब्रत दास और उनकी टीम इस तरह से परीक्षार्थियों का हौसला बढ़ाती है और इससे परीक्षार्थियों को और बेहतर करने में मदद मिलेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post माध्यमिक परीक्षार्थियों को तृणमूल संगठनों का प्रोत्साहन appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top