Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

आस्था, बिहार

बिहार में जया किशोरी का प्रवचन सुनने का मौका, यहां 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम

नया विचार – प्रसिद्ध कथावाचक जया किशोरी आठ दिवसीय भागवत ज्ञान यज्ञ में प्रवचन देने बिहार आ रही हैं. यह आयोजन गया जिले के परैया प्रखंड के दखनेर गांव में एक फरवरी से आठ फरवरी तक हो रहा है. इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पांच कमेटियां भी बनाई गई हैं जो पूरे जोर-शोर से कार्यक्रम की तैयारियों में जुटी हैं. इसको लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया. आधिकारियों ने लिया तैयारियों का जायजा तैयारियों का निरीक्षण करने पहुंचे डीएसपी सुशांत कुमार चंचल, बीडीओ दीर्घकाल, सीओ केशव किशोर और थानाध्यक्ष सर्वनारायण ने कार्यक्रम स्थल पर मंच, पंडाल, यज्ञ स्थल, प्रवेश-निकास, पार्किंग, आवास व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. अधिकारियों ने आयोजन समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर आयोजन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए. 27 जनवरी तक सभी मानक पूरे करने का निर्देश अधिकारियों ने आयोजन समिति को आयोजन से संबंधित सभी तैयारियों की लिखित रिपोर्ट 27 जनवरी तक अनुमंडल कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रशासनिक सहयोग दिया जाएगा. साथ ही मेला स्थल, वाहन पार्किंग, दुकानों व ठेलों को लेकर भी योजना बनाई गई है. हजारों की संख्या में पहुंचेंगे श्रद्धालु जया किशोरी का प्रवचन 8 दिनों तक चलेगा, जिसके लिए विशेष पंडाल और मंच तैयार किए जा रहे हैं. उम्मीद है कि प्रखंड क्षेत्र के साथ-साथ अन्य प्रखंडों और जिलों सहित पूरे देश से हजारों की संख्या में श्रद्धालु इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. कार्यक्रम को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर रहा है. अतिथियों के आगमन, आवास, भोजन आदि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समिति द्वारा की जा रही हैं. भक्तों में उत्साह जया किशोरी के प्रवचन को लेकर क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह है. ग्रामीणों का कहना है कि भागवत कथा के माध्यम से समाज में सकारात्मकता फैलेगी. श्रद्धालु कार्यक्रम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. निरीक्षण के दौरान भाजपा नेता अनिल शर्मा, मंडल अध्यक्ष संजय कुमार, राजेश पांडेय, आचार्य माधव, दिलीप मिश्रा, रोहित कुमार समेत कई ग्रामीण नेता व आयोजन समिति के सदस्य मौजूद थे.

ताजा ख़बर, बिहार

दारोगा भागो..मामला अब हम देखेंगे’ मोकामा गोलीबारी में अनंत सिंह पर थानेदार ने लगाए ये गंभीर आरोप…

नया विचार – मोकामा गोलीबारी मामले में पूर्व विधायक अनंत सिंह ने शुक्रवार को बाढ़ कोर्ट में सरेंडर कर दिया. जिसके बाद उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेज दिया गया. अनंत सिंह के सरेंडर करने से पहले दूसरे गुट के सोनू सिंह की गिरफ्तारी हुई. इस गोलीबारी मामले में अबतक चार केस दर्ज हुए हैं. एक FIR पुलिस की तरफ से भी दर्ज किया गया है. जिसमें अनंत सिंह के ऊपर थानेदार ने गंभीर आरोप लगाए हैं. अनंत सिंह पर आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है. थानेदार ने लगाए गंभीर आरोप मोकामा गोलीबारी मामले में पूर्व विधायक अनंत सिंह पर पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की करने, गाली गलौज करने, प्रशासनी काम में धा पहुंचाने और आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज हुए हैं. पंचमहला थाना के थानाध्यक्ष प्रह्लाद कुमार झा के आवेदन पर पुलिस की ओर से एफआइआर हुआ है. जिसमें थानाध्यक्ष ने उस दिन की घटना के बारे में बताया है जब अनंत सिंह और सोनू-मोनू गुट के बीच गोलीबारी हुई थी. पुलिस पहुंची लेकिन मुकेश ने नहीं खोलने दिया ताला थानाध्यक्ष ने लिखित आवेदन में जिक्र किया है कि 22 जनवरी को उन्हें सोनू-मोनू के ईंट भट्टे पर मुंशी रहे मुकेश कुमार सिंह के हेमजा गांव स्थित घर पर जबरन ताला जड़े जाने की सूचना मिली जिसके बाद वो दलबल के साथ वहां पहुंचे. मुकेश के घर पर ताला जड़ा हुआ था. जब उसकी वीडियोग्राफी करवाकर ताला खुलवाने का प्रयास ग्रामीणों के सामने शुरू किया गया तो मुकेश ने मना कर दिया और कहा कि अनंत सिंह आ रहे हैं. ताला उनके आने के बाद ही खुलेगा. अनंत सिंह आए और थानेदार को धमकाए- आरोप थानाध्यक्ष ने लिखित आवेदन में आगे जिक्र किया है कि इसी दौरान पूर्व विधायक अनंत सिंह अपने 15-20 समर्थकों के साथ वहां पहुंच गए और उन्हें (थानेदार) और पुलिसकर्मियों को अपशब्द कहते हुए धमकाया. बतौर थानेदार अनंत सिंह ने कहा -‘ दारोगा भागो यहां से..अब हमलोग यह मामला अपने स्तर से देख लेंगे.’ और अनंत सिंह के समर्थकों ने थानेदार समेत अन्य पुलिसकर्मियों को धक्का देकर किनारे कर दिया. मुकेश सिंह के गेट का ताला खुलवाकर वो चले गए. पुलिस को देखकर भाग गए अनंत सिंह- आवेदन में थानेदार ने लिखा थानेदार ने आवेदन में आगे जिक्र किया- ‘इस दौरान मुझे मालूम चला कि अनंत सिंह समर्थकों के साथ सोनू-मोनू के घर गए हैं. जब दलबल के साथ नौरंगा गांव पहुंचे तो गोली की आवाज सुनाई दी. पुलिस को देखकर अनंत सिंह अपने समर्थकों के साथ वहां से गाड़ी में बैठकर तेजी से निकल गए. पता चला कि अनंत सिंह समर्थकों और सोनू-मोनू गुट में गोलीबारी हुई है. सोनू-मोनू के घर के मोड पर तीन खोखे मिले.’

ताजा ख़बर, बिहार

अब अपराधी भिड़ेंगे तो एनकाउंटर होगा ही, पुलिस गलती करेगी तो… बिहार के DGP विनय कुमार की खरी-खरी

नया विचार – बिहार के DGP विनय कुमार ने खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और सशक्त बनाने के लिए बिहार पुलिस की रणनीतियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बिहार में कानून का राज कायम करने के लिए पुलिस पूरी तरह से सक्रिय है और कानून के उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है। बिहार पुलिस के डीजीपी ने कही बड़ी बातें विनय कुमार ने कहा कि ‘कानून का राज स्थापित करने के लिए जो भी कार्रवाइयां हैं, उन सभी को हम प्रभावी ढंग से लागू कर रहे हैं। पुलिस की कार्यप्रणाली में यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कानून का पालन हो और जो कानून का उल्लंघन करेंगे, उनके खिलाफ कड़ी और व्यापक कार्रवाई की जाएगी। हम लगातार यह प्रयास कर रहे हैं कि कोई भी कानून से ऊपर न हो, चाहे वह पुलिस अधिकारी हो या कोई प्रशासनी कर्मचारी।’ पुलिस दोषी तो उन्हें भी मिलेगा दंड- DGP DGP ने कहा कि ‘हाल में आपने देखा होगा कि जब पुलिस अधिकारियों द्वारा कोई गलती या अपराध हुआ, तो उन्हें उसी तरह से सजा दी गई, जैसे किसी आम अपराधी को दी जाती है। जैसे कि मक्केर थाना अध्यक्ष, बग्घा में डीएसपी या उत्पाद थाने के इंस्पेक्टर के मामले में कार्रवाई की गई है और उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। ऐसे मामलों में हम कड़ी कार्रवाई कर रहे हैं।’ पेंडिंग केस पर भी पुलिस का जोर DGP विनय कुमार ने कहा कि हमारे अनुसंधान में जो लंबित मामले हैं, उन्हें समयबद्ध तरीके से हल किया जा रहा है। हमारे सभी वरिष्ठ अधिकारी, जैसे कि डीआईजी, एसपी, सिटी एसपी, डीएसपी सभी अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे हैं। लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। हम पुलिस प्रतिष्ठानों का पूरी तरह से निरीक्षण कर रहे हैं, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि या लापरवाही को दूर किया जा सके और पुलिस की कार्रवाई को और प्रभावी बनाया जा सके। एनकाउंटर पर भी बोले डीजीपी बिहार में एनकाउंटर की बढ़ती घटनाओं को लेकर सवाल किए जाने पर डीजीपी ने कहा कि यह कोई पूर्व निर्धारित नीति नहीं है। यह एक स्वाभाविक परिणाम है। जब पुलिस और अपराधी एक ही क्षेत्र में सक्रिय होते हैं, तो एनकाउंटर की संभावना बढ़ जाती है। पुलिस की गतिशीलता के कारण एनकाउंटर की घटनाएं बढ़ी हैं। यदि किसी क्षेत्र में अपराधियों की गतिविधियां बढ़ती हैं और पुलिस की सतर्कता बनी रहती है, तो मुठभेड़ की संभावना को भी नकारा नहीं जा सकता। अनंत सिंह फायरिंग कांड पर बड़ी बात कही अनंत सिंह पर हुए मामले के बाद घटना में शामिल आरोपियों के सरेंडर करने को लेकर सवाल किए जाने पर डीजीपी ने कहा कि कानून के सामने सभी बराबर हैं। चाहे वह पुलिस का अधिकारी हो, कोई प्रशासनी कर्मचारी हो या सामान्य नागरिक, कानून सबके लिए समान है। यह ‘कानून के समक्ष समानता’ और ‘कानून का शासन’ का मूल सिद्धांत है, जिसे हमें अपनाना पड़ेगा। हम प्रभावी जांच और त्वरित जांच की प्रक्रिया सुनिश्चित कर रहे हैं। त्वरित मुकदमे की प्रक्रिया को भी हम प्रोत्साहित कर रहे हैं। अपराधियों की संपत्ति पर चोट उन्होंने आगे कहा कि अपराधियों द्वारा अर्जित संपत्तियों को जब्त करने के लिए हमने विशेष एसओपी तैयार किया है। सभी थाना क्षेत्रों को निर्देशित किया है कि वे अपराध से अर्जित संपत्तियों को चिन्हित करें और जब्त करें। इसके साथ ही, ट्रिपल ‘सी’ क्राइम, कम्युनलिज्म और करप्शन जैसे मुद्दों पर प्रशासन का स्पष्ट रुख है और हम भ्रष्टाचार के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करेंगे। आपने देखा कि कई बड़े अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हुई है और हम इसी तरह से भ्रष्टाचार पर प्रहार करेंगे। अपराधियों द्वारा अर्जित संपत्तियों को अटैच करने का भी प्रयास किया जाएगा और यदि किसी अपराधी के खिलाफ जांच के दौरान गिरफ्तारी की आवश्यकता होगी तो वे गिरफ्तार किए जाएंगे।  

पटना, बिहार

बीएन कॉलेज हॉस्टल में चल रही थी शराब पार्टी, 4 छात्र गिरफ्तार

नया विचार पटना : गणतंत्र दिवस और सरस्वती पूजा को लेकर पुलिस की टीम ने शुक्रवार की देर रात बीएन कॉलेज • हॉस्टल में छापेमारी की। हॉस्टल में शराब की पार्टी चल रही थी। पुलिस ने इन लोगों को शराब पीते पकड़ लिया। पुलिस को देख सभी भागने लगे, पर पुलिस ने चार छात्रों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से आधा बोतल विदेशी शराब भी बरामद की गई। हालांकि गिरफ्तार होने के बाद छात्र पुलिस से माफी मांगने लगे। कहने लगे कि छोड़ दीजिए। परीक्षा  है। हमलोगों का कॅरियर बर्बाद हो गई। गिरफ्तार करने के बाद थाना पहुंचा। दिन रात हुई छापेमारी में हाॅस्टल में अफरातफरी मच गई। इधर पुलिस ने जैक्सन और मिंटो हॉस्टल में भी छापेमारी की। हॉस्टल के सभी कमरों को खंगाल डाला। छत पर भी गई। पूरे परिसर परिसर की तलाशी ली गई। इन दोनों हॉस्टल से कोई आपत्तिजनक चीज बरामद नहीं हुई है। टाउन डीएसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि बीएन कॉलेज छात्रावास से चार छात्रों को शराब के नशे में पकड़ा गया है। पीरबहोर थाना लाकर ब्रेथ एनालाइजर से टेस्ट किया गया। जांच शराब पीने की पुष्टि हुई। बड़ा सवाल यह है कि हॉस्टल में शराब की पार्टी चल रही थी तो इस हॉस्टल के सुपरिंटेंडेंट और वार्डन कहां थे ? इसकी जानकारी उन्हें क्यों नहीं मिली ? हॉस्टल में शराब कैसे पहुंच गया ? शराब का कौन सप्लायर है?

ताजा ख़बर

ममता कुलकर्णी ने लिया संन्यास, किन्नर अखाड़े में दीक्षा लेकर बनीं महामंडलेश्वर, ये है नया नाम

नया विचार – जानी मानी फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने कुंभनगरी में आकर संन्यास दीक्षा ली। दीक्षा के बाद उनका नाम बदलकर अब श्रीयामाई ममतानंद गिरि हो गया। संगम तट पर उनकी संन्यास दीक्षा हुई। शाम को किन्नर अखाड़ा आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी की अगुवाई में उनका पट्टाभिषेक हुआ। हर-हर महादेव के जयकारों के साथ उनको अखाड़े मेंं धर्मध्वजा के नीचे पट्टाभिषेक कराया गया। फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी बृहस्पतिवार को ही महाकुंभ नगरी पहुंच गई थीं। शुक्रवार सुबह सेक्टर-16 संगम लोवर मार्ग स्थित किन्नर अखाड़ा शिविर पहुंची। इसके बाद उनकी संन्यास दीक्षा क्रियाएं आरंभ हुईं। आचार्य पुरोहित की मौजूदगी में करीब दो घंटे तक संन्यास दीक्षा हुई। श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर गर्गाचार्य मुचकुंद, पीठाधीश्वर स्वामी महेंद्रानंद गिरि समेत अन्य संतों की मौजूदगी मेंं धार्मिक क्रियाएं हुईं। इसके बाद शाम को संगम तट पर पिंडदान हुआ। किन्नर अखाड़े में पट्टाभिषेक कार्यक्रम के दौरान आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी की अगुवाई में पूजन के बाद उनका पट्टाभिषेक किया गया। आचार्य महामंडलेश्वर ने उनका नानम बदलकर श्रीयामाई कुलकर्णी रखा है। देखें वीडियो https://youtu.be/jgBv58d3gBM?si=n-wxCCZRBXEMYAZD

बिहार, समस्तीपुर

प्र अ मुकेश कुमार की अध्यक्षता में विद्यालय में आयोजित किया गया भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की 101वीं जयंती समारोह

नया विचार समस्तीपुर : उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बेला पंचरुखी में हिंदुस्तान रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की 101वीं जयंती समारोहपूर्वक प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार की अध्यक्षता में मनाई गई। मुख्य अतिथि के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता विनोद कुमार सिंह ने कहा कि जननायक कर्पूरी जी गरीबों, दलितों, अभिवंचितों के रहनुमा थे। समारोह का संचालन छात्रा पूजा कुमारी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक शत्रुघन कुमार ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण और शिक्षकों, छात्र- छात्राओं के द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। तदोपरांत शिक्षिका विमला कुमारी के द्वारा भजन गायन और मधुलिका कुमारी के द्वारा कर्पूरी जी के जीवनवृत्त को पटल पर रख विषय प्रवेश किया गया। इसके बाद छात्रा निहारिका ऋतु, अर्चना, नंदनी, निशु, शिक्षक मो अमजद हुसैन, शिवशंकर प्र, अंकिता कुमारी, विभा कुमारी, यशवंत कुमार, अनंत कुमार यादव आदि ने विस्तार से जननायक के जीवन के विभिन्न पहलुओं को सामने रखा। प्रधानाध्यापक ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में हिंदुस्तान रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को सादगी का प्रतीक और प्रेरणा पुंज बताया। मौके पर संजीव झा, कैलाश राम, कैलाश सदा, अमरजीत कुमार, मो सद्दाम, रेणु कुमारी, यूथ क्लब और इको क्लब के सदस्य थे। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई।

समस्तीपुर

नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में दो आरोपित 

नया विचार सरायरंजन : थाना क्षेत्र के गंगसारा गांव से एक नाबालिक लड़की के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में अपहृत लड़की के पिता के बयान पर एक प्राथमिक की दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी में गंगसारा निवासी शिव कुमार सहनी ने कहा है कि उनकी पुत्री लीला कुमारी (14) गंगसारा स्कूल में पढ़ती थी। विगत 11 जनवरी को वह अपने घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी, जो आज तक लौटकर नहीं आई है। खोजबीन के दौरान पता चला कि थाना क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग निवासी परमेश्वर महतो के पुत्र राकेश महतो एवं उसका साला राजा महतो ने उनकी लड़की को लापता किया है।

समस्तीपुर

बैटरी चोरी की प्राथमिकी 

नया विचार सरायरंजन : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के लाटबसेपुरा स्थित इंडस टावर से बैटरी की चोरी का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना को लेकर उक्त टावर में कार्यरत कर्मी संजीत कुमार के लिखित बयान पर मुसरीघरारी थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

समस्तीपुर

पंचायत के दौरान मारपीट में दो महिला घायल 

नया विचार सरायरंजन : थाना क्षेत्र के हरिपुर बरहेता में पंचायत के दौरान मारपीट में दो स्त्री के घायल होने की समाचार है। इस संबंध में घायल स्त्री के लिखित बयान पर थाना कांड सं .9/25 दर्ज कराई गई है।प्राथमिकी में मो .ताहिर की पत्नी रहाना खातून ने कहा है कि उसने अपनी लड़की की शादी तय की थी, जिसे गांव के कुछ लोगों ने बिगाड़ दिया था। इस मामले को लेकर बुधवार की सुबह गांव में पंचायत बैठी थी। पंचायत के दौरान ही गांव के स्व. अजमत की पत्नी शहनाज खातून, उनकी पुत्री शबाना खातून एवं अफसाना खातून ने गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस मारपीट में बीच –बचाव को आई उनकी गोतनी शबनम खातून भी गंभीर रूप से घायल हो गई।

समस्तीपुर

अष्टयाम महायज्ञ को ले निकाली कलश शोभा यात्रा 

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड क्षेत्र के बहादुर अमरौली गांव में शुक्रवार को पंचमुखी हनुमान मंदिर के प्रांगण में दो दिवसीय अष्टयाम महायज्ञ को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इस कलशयात्रा में 551 कुंवारी कन्याओं के अलावा अन्य श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस कलशयात्रा को यज्ञ परिसर से निकल कर गांव का परिभ्रमण कराया गया। परिभ्रमण के बाद गांव के ही तालाब से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में पवित्र जल भरा गया।इसके बाद कलशयात्रा को यज्ञ स्थल पर लाकर स्थापित करते हुआ दो दिवसीय अष्टयाम महायज्ञ का  शुभारंभ किया गया। कलश शोभा यात्रा में पूर्व मुखिया गुड्डू राय,महादेव साह,सन्नी कुमार,डॉ.रमेश राय,डॉ.अभिषेक गिरि, सावन कुमार,कन्हैया राय, विकास कुमार,अंशु साह,सरोज पासवान सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top