Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार बोर्ड रिजल्ट के बाद कॉलेज में एडमिशन कैसे लें? जानें पूरा प्रोसेस

Bihar College Admission Process: अक्सर स्टूडेंट्स रिजल्ट के बाद कंफ्यूजन में रहते हैं कि कौन सा कोर्स चुनें, प्रशासनी कॉलेज बेहतर रहेगा या प्राइवेट. साथ ही एडमिशन प्रोसेस क्या होगा और कब क्या करना है. इंफॉर्मेशन की कमी या सही गाइडेंस न मिलने के कारण कई बार स्टूडेंट्स गलत डिसीजन ले लेते हैं, जिससे बाद में पछताना पड़ता है. वहीं, जो छात्र सही समय पर सही जानकारी के साथ आगे बढ़ते हैं, उनके लिए अच्छे कॉलेज में एडमिशन लेना काफी आसान हो जाता है. ज्यादातर एडमिशन ऑनलाइन सिस्टम के जरिए मेरिट के बेसिस पर होते हैं. लेकिन इसके बावजूद हर स्टेप फॉर्म भरने से लेकर मेरिट लिस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फीस जमा करने तक को सही तरीके से समझना बहुत जरूरी है. आइए जानते हैं कि कॉलेज में एडमिशन प्रोसेस (Bihar College Admission Process) क्या होगी.  Bihar College Admission Process यहां देखें 1. सबसे पहले तय करें अपना कोर्स  रिजल्ट के बाद जल्दबाजी में कोई डिसीजन नहीं लेना चाहिए. अगर आपको पढ़ाई में रुचि है तो BA, BSc, BCom जैसे कोर्स चुन सकते हैं. वहीं आप प्रोफेशनल फील्ड में जाना चाहते हैं, तो BBA, BCA, BTech जैसे ऑप्शन सिलेक्ट कर सकते हैं.  2. OFSS पोर्टल के जरिए करें अप्लाई  बिहार बोर्ड 10वीं के बाद 11वीं में एडमिशन एक ही प्लेटफॉर्म से होता है, OFSS Bihar Portal. यहां आपको ऑनलाइन फॉर्म भरना होता है. साथ ही 10 कॉलेजों के ऑप्शन देने होते हैं. इसमें अपनी पर्सनल और एकेडमिक डिटेल्स भरनी होती हैं.  3. मेरिट लिस्ट का इंतजार करें OFSS के जरिए एडमिशन पूरी तरह मेरिट बेस्ड होता है. 12वीं के मार्क्स के आधार पर मेरिट लिस्ट बनती हैजिस कॉलेज में आपका नाम आता है, वहां एडमिशन ले सकते हैं.  4. Intimation Letter डाउनलोड करें मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद OFSS पोर्टल से Intimation Letter डाउनलोड कर सकते हैं. इसमें कॉलेज का नाम, कोर्स और रिपोर्टिंग डेट दी होती है. यह डॉक्यूमेंट एडमिशन के लिए बहुत जरूरी होता है.  5. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराएं कॉलेज सिलेक्ट होने के बाद स्टूडेंट्स डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, एडमिट कार्ड, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो जैसे सभी डॉक्यूमेंट जरूरी होते हैं.  6. फीस जमा कर सीट कन्फर्म करें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद कॉलेज में एडमिशन फीस जमा करें. समय पर फीस जमा करना बहुत जरूरी है, नहीं तो सीट किसी और को मिल सकती है.  यह भी पढ़ें: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, कॉमर्स स्टूडेंट्स के लिए ये हैं बेहतरीन कोर्स The post बिहार बोर्ड रिजल्ट के बाद कॉलेज में एडमिशन कैसे लें? जानें पूरा प्रोसेस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

संतरे से घर पर बनाएं 5 हेल्दी और स्वादिष्ट रेसिपी, हर किसी को आएगी पसंद

Healthy Orange Recipes: संतरा एक ऐसा फल है जो स्वाद में मीठा और हल्का खट्टा होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद लाभकारी है. इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और शरीर को ताजगी देने में मदद करते हैं. संतरे का उपयोग सिर्फ फल के रूप में ही नहीं, बल्कि जूस, सलाद, डेजर्ट, स्मूदी और बेक्ड आइटम्स में भी किया जा सकता है. इसकी खुशबू और रंग हर डिश को आकर्षक बनाते हैं. आज हम आपको 5 आसान और स्वादिष्ट ऑरेंज रेसिपी आइडियाज बताएंगे, जिन्हें हर कोई घर पर आसानी से बना सकता है. ये रहें 5 आसान ऑरेंज रेसिपी आइडियाज  ऑरेंज जूस (Fresh Orange Juice) ताजा ऑरेंज जूस बनाने के लिए संतरे का रस निकालें, उसमें थोड़ी चीनी या शहद मिलाएं. इसे ठंडा करके परोसें. यह नाश्ते के लिए सबसे हेल्दी और रिफ्रेशिंग ड्रिंक है. ऑरेंज सलाद (Orange Salad) कटा हुआ ऑरेंज, खीरा, पनीर और पुदीने की पत्तियों को मिलाकर हल्का नींबू और शहद का ड्रेसिंग डालें. यह सलाद गर्मियों में शरीर को ठंडक देता है और स्वाद में हल्का और ताजा है. ऑरेंज मिष्ठान (Orange Dessert) संतरे के रस और खट्टे मलाई वाले पन्नर से हल्का और क्रीमी डेजर्ट तैयार करें. ऊपर से चॉकलेट या अखरोट छिड़क दें. यह बच्चों के लिए स्पेशल ट्रीट है. ऑरेंज मर्फिन (Orange Muffins) संतरे का रस और जेस्ट मिलाकर बेसिक मफिन बैटर बनाएं. इसे ओवन में बेक करें. यह नाश्ते या शाम के स्नैक के लिए परफेक्ट है.  ऑरेंज स्मूदी (Orange Smoothie) ऑरेंज के टुकड़े, दही और थोड़ी शहद मिलाकर ब्लेंड करें. यह स्मूदी एनर्जी बढ़ाने और गर्मियों में ठंडक देने के लिए बेहतरीन है. यह भी पढ़ें- Murmura Upma Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं स्पेशल मुरमुरा उपमा, इस तरीके से करें तैयार यह भी पढ़ें- Makhana Matar Curry: शाही स्वाद पाएं अब घर पर, रोटी-नान के साथ बनाएं मटर मखाना करी The post संतरे से घर पर बनाएं 5 हेल्दी और स्वादिष्ट रेसिपी, हर किसी को आएगी पसंद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

Bihar News: बिहार में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने पीएनजी कनेक्शन लेने की प्रक्रिया को बेहद आसान बना दिया है. लोग अब घर बैठे ही पीएनजी कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए कंज्यूमर अपने जिले से संबंधित सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. यह रजिस्ट्रेशन बिल्कुल फ्री होगा. ये सभी डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी पहचान प्रमाण पत्र ( जैसे- आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी या पासपोर्ट ) पता प्रमाण पत्र ( बिजली बिल, राशन कार्ड या प्रॉपर्टी टैक्स रसीद ) ओनरशिप प्रूफ ( प्रॉपर्टी के पेपर्स, सोसायटी अलॉटमेंट लेटर या शेयर सर्टिफिकेट) पासपोर्ट साइज फोटो किराए पर रहने वाले लोगों के लिए मकान मालिक की एनओसी (NOC) और रेंट एग्रीमेंट की जरूरत होगी. डॉक्यूमेंट्स अपलोड होने के बाद आगे की प्रक्रिया वेबसाइट पर सभी डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद उसे वेरिफाई किया जाएगा. इसके बाद एक यूनिक बीपी (बिजनेस पार्टनर) नंबर मिलेगा. यह नंबर आगे की सभी सेवाओं और बिलिंग के लिए जरूरी होगा. इसके साथ ही पीएनजी कनेक्शन के लिए सुरक्षा जमा राशि के रूप में उपभोक्ताओं को 4500 रुपए एक बार में ही जमा करना होगा. ये सभी कंपनियां दे रहीं पीएनजी कनेक्शन खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने बताया कि बिहार में कौन-कौन सी कंपनियां पीएनजी कनेक्शन देगी, इसका फैसला पहले ही कर लिया गया था. पटना में गेल, बांका में एचपीसीएल, बेगूसराय में थिक गैस, गयाजी और नालंदा में आईओएजीपीएल, दरभंगा, गोपालगंज, मधुबनी, पश्चिमी चंपारण पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, सीवान और सुपौल जिलों में बीपीसीएल और राज्य के बाकी जिलों में आईओसीएल सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) कंपनी के की ओर से पीएनजी कनेक्शन दिए जा रहे हैं. Also Read: PK की भविष्यवाणी- बिहार के अगले CM का होगा ‘गुजरात कनेक्शन’, बोले- केंद्र प्रशासन तय करेगी मुख्यमंत्री The post बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

झारखंड में 28, 30 और 31 को होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Jharkhand Weather: मार्च के महीने में झारखंड का मौसम हर रोज बदल रहा है. मौसम विज्ञान विभाग के रांची केंद्र के अनुसार, साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से मौसम में बदलाव हो रहा है और इसका प्रभाव 31 मार्च तक बना रहेगा. इससे कई जिलों में गरज और चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. हालांकि, इस दौरान कुछ दिनों में मौसम शुष्क भी रहेगा, लेकिन कुल मिलाकर बादल और बारिश का दौर जारी रहेगा. मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है. 26 और 29 मार्च को झारखंड में आसमान साफ रहेगा मौसम विभाग के मुताबिक, 26 और 29 मार्च को सूबे में केवल आंशिक बादल छाए रहेंगे. बारिश की संभावना नहीं है. इन दिनों मौसम कमोवेश शुष्क रहेगा, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है. हालांकि, तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट नहीं होगी और गर्मी का असर बना रहेगा. रामनवमी पर बारिश के आसार 27 मार्च यानी रामनवमी के दिन सूबे में आंशिक बादल छाये रहने की संभावना है. कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. त्योहार के दिन मौसम में बदलाव से प्रशासन और आम लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. 28, 30 और 31 गरज के साथ बारिश 28 मार्च को उत्तर-पश्चिमी जिलों को छोड़कर सूबे के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. वहीं, 30 मार्च को पूर्वी झारखंड और आसपास के मध्य क्षेत्रों में वर्षा का अनुमान है. 31 मार्च को भी उत्तर-पश्चिम हिस्सों को छोड़कर बाकी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी मौसम विभाग ने 27 और 28 मार्च के लिए पूरे झारखंड के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान मेघ गर्जन, वज्रपात और तेज हवा चलने की आशंका है. ऐसे में लोगों को खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है. किसानों और यात्रियों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है. तापमान में उतार-चढ़ाव जारी झारखंड में तापमान भी लगातार बदल रहा है. बुधवार को सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान गुमला में 14.9 डिग्री सेल्सियस रहा. राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो पिछले 24 घंटे में 1.2 डिग्री बढ़ा है. झारखंड के जिलों में कैसा रहेगा तापमान मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पूर्वी झारखंड के देवघर, धनबाद, दुमका और गोड्डा में अधिकतम तापमान 33 से 37 डिग्री के बीच रहने की संभावना है. वहीं न्यूनतम तापमान 19 से 22 डिग्री के बीच रहेगा. उत्तर-पश्चिमी जिलों जैसे चतरा, पलामू और गढ़वा में अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री तक जा सकता है. केंद्रीय झारखंड के रांची, बोकारो और हजारीबाग में तापमान 32 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है. दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों जैसे पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला और पश्चिमी सिंहभूम में अधिकतम तापमान 34 से 37 डिग्री के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 18 से 23 डिग्री तक रह सकता है. इसे भी पढ़ें: धनबाद में सांस लेना भी खतरनाक, झारखंड में बना सबसे प्रदूषित शहर बारिश के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहें लोग मौसम विभाग ने लोगों को बदलते मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की अपील की है. खासकर, बारिश के दौरान जब वज्रपात के साथ तेज हवा चले, तो मौसम विभाग की ओर से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है. मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि आने वाले दिनों में झारखंड के मौसम में होने वाले बदलाव से आम जनजीवन को प्रभावित हो सकता है. इसे भी पढ़ें: झारखंड में 25-26 मार्च को छाए रहेंगे बादल, रामनवमी को रामजी का प्राकृतिक जलाभिषेक The post झारखंड में 28, 30 और 31 को होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

₹80000 तक सस्ती मिल रही Renault की टॉप 3 कार, जानिए ऑफर डिटेल

Renault India ने मार्च 2026 के लिए अपनी पूरी लाइनअप पर आकर्षक ऑफर्स पेश किए हैं, ताकि फाइनेंशियल ईयर के खत्म होने से पहले बिक्री को बढ़ावा दिया जा सके. कंपनी कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और लॉयल्टी बेनिफिट्स दे रही है, जिससे ग्राहक चुनिंदा मॉडल्स पर 80,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं. इन ऑफर्स का सबसे ज्यादा फायदा Renault Triber और Renault Kiger पर मिल रहा है, जहां दोनों कारों पर 80,000 रुपये तक के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं. वहीं एंट्री-लेवल Renault Kwid पर 70,000 रुपये तक की छूट मिल रही है, जिससे यह पहली बार कार खरीदने वालों के लिए और भी अच्छा ऑप्शन बन गई है. Renault Kwid: मार्च 2026 ऑफर Renault Kwid हिंदुस्तान की सबसे किफायती कारों में से एक है, जो खासतौर पर बजट ग्राहकों के लिए बनाई गई है. इसमें 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन और मैनुअल व AMT गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है, जो शहर में ड्राइविंग के लिए अच्छा है. मार्च ऑफर के तहत इस कार पर 70,000 रुपये तक का फायदा मिल रहा है, जिसमें कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस शामिल हैं. Renault Triber: मार्च 2026 ऑफर Renault Triber एक किफायती 7-सीटर MPV है, जो अपनी फ्लेक्सिबल सीटिंग और प्रैक्टिकल डिजाइन के लिए जानी जाती है. इसमें भी 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है. इस महीने Triber पर 80,000 रुपये तक के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं, जिससे यह फैमिली कार खरीदने वालों के लिए एक बेहतरीन और बजट-फ्रेंडली ऑप्शन बन जाती है. Renault Kiger: मार्च 2026 ऑफर Renault Kiger सब-4 मीटर SUV सेगमेंट में आती है और इसमें नैचुरली एस्पिरेटेड और टर्बो-पेट्रोल दोनों इंजन ऑप्शन मिलते हैं. इसका स्टाइलिश डिजाइन और फीचर-लोडेड केबिन इसे काफी पॉपुलर बनाता है. मार्च 2026 में Kiger पर भी 80,000 रुपये तक की छूट मिल रही है, जिससे यह एक स्टाइलिश और किफायती SUV तलाश रहे ग्राहकों के लिए और ज्यादा वैल्यू फॉर मनी बन जाती है. Renault के ये ऑफर्स उन ग्राहकों के लिए शानदार मौका हैं, जो कम बजट में नई कार खरीदना चाहते हैं या पुरानी गाड़ी को अपग्रेड करने की प्लानिंग कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: आ गई सबसे छोटी Land Cruiser SUV, जानिए कीमत और फीचर्स The post ₹80000 तक सस्ती मिल रही Renault की टॉप 3 कार, जानिए ऑफर डिटेल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhurandhar 2: रिलीज के सातवें दिन कितना कमा पाई ‘धुरंधर 2’, सामने आए आंकड़े

Dhurandhar: The Revenge Box Office Collection Day 7: डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज के सातवें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है. रणवीर सिंह स्टारर इस स्पाइ थ्रिलर ने रिलीज के शुरुआती दिनों में रिकॉर्ड तोड़ कमाई की, लेकिन पहले हफ्ते में एंट्री के बाद इसके कलेक्शन में गिरावट भी देखने को मिली है. इसके बावजूद फिल्म 1000 करोड़ क्लब के काफी करीब पहुंच गई है. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 7वें दिन मूवी ने 47.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. जिसके बाद हिंदुस्तान में फिल्म की कमाई 623.42 करोड़ रुपये हो गई है. पहले हफ्ते में 1000 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म sacnilk के अनुसार, धुरंधर: द रिवेंज ने सात दिनों में दुनियाभर में 994.58 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. हिंदुस्तान में फिल्म का नेट कलेक्शन 623.42 करोड़ रुपये रहा, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 744.58 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. वहीं, विदेशों में फिल्म ने सातवें दिन 11.92 करोड़ का कलेक्शन किया, जिससे इसका कुल विदेशी ग्रॉस कलेक्शन अब तक 261.92 करोड़ हो गया है. इससे फिल्म का दुनिया भर का कुल ग्रॉस कलेक्शन 1006.50 करोड़ तक पहुंच गया है. शानदार ओपनिंग, फिर आई गिरावट फिल्म ने 18 मार्च को प्रीव्यू शोज से 43 करोड़ रुपये कमाकर दमदार शुरुआत की थी. इसके बाद पहले दिन यानी गुरुवार को फिल्म ने 102.55 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग ली. हालांकि दूसरे दिन कमाई में गिरावट आई और यह 80.72 करोड़ रुपये तक आ गई. वीकेंड पर फिल्म ने फिर जोर पकड़ा और शनिवार को 113 करोड़ और रविवार को 114.85 करोड़ रुपये की कमाई की. लेकिन सोमवार से फिल्म की कमाई में गिरावट शुरू हो गई. सोमवार को फिल्म ने 65 करोड़, मंगलवार को 56.60 करोड़ और बुधवार को 47.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. दमदार कहानी फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, राकेश बेदी और अर्जुन रामपाल अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं. फिल्म की कहानी अंडरकवर एजेंट हमजा के मिशन पर आधारित है. एक्शन, इमोशन और देशभक्ति से भरी यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है. यह भी पढ़ें- Dhurandhar 3: क्या बनेगी धुरंधर 3? कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई The post Dhurandhar 2: रिलीज के सातवें दिन कितना कमा पाई ‘धुरंधर 2’, सामने आए आंकड़े appeared first on Naya Vichar.

समस्तीपुर

मुसरीघरारी में मॉडिफाइड बाइक पर प्रशासन की सख्ती, गैराज में छापेमारी कर दो बाइक जब्त

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन। प्रखंड के मुसरीघरारी चौक पर मॉडिफाइड मोटरसाइकिलों और तेज आवाज वाले साइलेंसर की बढ़ती शिकायतों के बीच प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार की शाम ट्रैफिक डीएसपी आशीष राज के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान के तहत एक गैराज में छापेमारी कर दो मॉडिफाइड बाइक जब्त की गईं। जानकारी के अनुसार, ट्रैफिक डीएसपी अपनी टीम के साथ मुसरीघरारी स्थित “शर्मा ऑटो स्पेयर” नामक मोटरसाइकिल गैराज पहुंचे, जहां अवैध रूप से बाइक मॉडिफिकेशन और साइलेंसर बदलने की शिकायतें मिल रही थीं। गैराज के संचालक इंद्र कुमार उर्फ छोटू बताए जा रहे हैं। छापेमारी के दौरान मौके से कई ऐसे संकेत मिले, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि यहां बड़ी संख्या में मोटरसाइकिलों को मॉडिफाई किया जाता था। जांच के दौरान दो ऐसी बाइक बरामद की गईं, जिनमें तेज आवाज करने वाले साइलेंसर लगे थे और उन पर नंबर प्लेट भी नहीं थी। पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिलों को जब्त कर लिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि ताजपुर-बख्तियारपुर फोर लेन पर स्टंट वीडियो बनाने और तेज आवाज वाले साइलेंसर से आम लोगों को परेशानी हो रही थी, जिसे देखते हुए यह कार्रवाई की गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। ट्रैफिक डीएसपी आशीष राज ने बताया कि सभी वाहनों की विधिवत जांच की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे अपने वाहनों में अवैध बदलाव न करें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें। प्रशासन ने यह भी संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में ऐसे अभियानों को और तेज किया जाएगा, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था और सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाया जा सके।

समस्तीपुर

नवसृजन के बिहार स्थापना दिवस विशेषांक का विमोचन, पत्रिका का विमोचन करते शिक्षक– शिक्षिकाएं 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय गंगापुर में बुधवार को विद्यालय पत्रिका नवसृजन के बिहार स्थापना दिवस विशेषांक का विमोचन हुआ। समारोह की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक अखिलेश ठाकुर ने कहा कि पत्रिका का यह अंक बिहार की प्रगति, सांस्कृतिक विरासत और विकास योजनाओं को रेखांकित करती है,जो राज्य के 114 वें स्थापना दिवस समारोह का हिस्सा है। वहीं शिक्षिका शुभम कुमारी ने कहा कि नवसृजन पत्रिका का यह अंक राज्य के गौरवशाली इतिहास और भविष्य की योजनाओं को समर्पित है। इसका उद्देश्य बिहार की नई सोच और विकास गाथा को छात्राओं के सामने रखना है। मौके पर शिक्षक –शिक्षिकाओं में संजीव कुमार झा,संतोष कुमार, शुभम कुमारी, सृष्टि सिंह, बेबी कुमारी, दिलीप यादव आदि मौजूद रहे।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बंगाल चुनाव: आधी रात अलीपुर में हंगामा, शुभेंदु अधिकारी और पुलिस आमने-सामने

मुख्य बातें पूरी रात बना रहा तनाव बड़े अधिकारियों की दखल के बाद शांत हुआ मामला Bengal Election: कोलकाता: पश्चिम बंगाल में नेता विरोधी दल और भवानीपुर से भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल पुलिस पर गंभीर आरोप लगाये हैं. बंगाल पुलिस ने उनके शिविर के लिए बांस ले जा रहे एक वाहन को देर रात रोक दिया. आधी रात को इसकी सूचना मिलते ही प्रचार से लौटे शुभेंदु अधिकारी तुरंत मौके पर रवाना हो गये. उन्होंने पुलिस आयुक्त को फोन कर मामले की जानकारी दी. इसको लेकर रात भर अलीपुर में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न रही. अंत में, पुलिस ने बांस से लदे वाहन को छोड़ दिया. इसके बाद शुभेंदु घटनास्थल से चले गए. पूरी रात बना रहा तनाव बताया जाता है कि जैसे ही पुलिस ने ट्रक को रोका, वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ता आक्रोशित हो गये. पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच बहस शुरू हो गई. भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा. अलीपुर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत ओरफनगंज रोड से सटे इलाके में घटना घटी. सूचना मिली है कि अलीपुर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत ओरफनगंज रोड से सटे इलाके में भावानीपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी के लिए चुनाव शिविर लगाया जा रहा है. पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण समाचारों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें बड़े अधिकारियों की दखल के बाद शांत हुआ मामला बुधवार रात को शिविर लगाने के लिए बांस से लदा एक वाहन ले जाया जा रहा था. भाजपा का आरोप है कि पुलिस ने अलीपुर चिड़ियाघर के पास अनाथालय रोड के प्रवेश द्वार पर कार को रोका. स्थानीय भाजपा समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही शुभेंदु अधिकारी आधी रात के आसपास घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने घटनास्थल से कोलकाता पुलिस के मुख्य आयुक्त को फोन किया. शुभेंदु ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी के कार्यालय में भी शिकायत दर्ज कराई. मुख्य कार्यकारी अधिकारी और मुख्य कार्यकारी अधिकारी से आश्वासन मिलने के बाद, वह कुछ देर घटनास्थल पर रुके रहे. Also Read: बंगाल में पहचान की लड़ाई, भाजपा के ‘घुसपैठिये’ से ममता की ‘बंगाली अस्मिता’ का मुकाबला The post बंगाल चुनाव: आधी रात अलीपुर में हंगामा, शुभेंदु अधिकारी और पुलिस आमने-सामने appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

‘भूत बंगला’ से पहले अक्षय कुमार की हिट-फ्लॉप फिल्में चर्चा में, जानिए किसने मचाया धमाल

Akshay Kumar Comedy Film List: अक्षय कुमार बॉलीवुड के उन सुपरस्टार्स में से हैं, जिन्होंने हर तरह की फिल्मों में खुद को साबित किया है. कॉमेडी हो, एक्शन हो या रोमांस उनकी हर जॉनर की फिल्म में अलग पहचान है.अक्षय एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैं. उनकी फिल्म ‘भूत बंगला’ 10 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है और इसके साथ ही 2026-27 में उनकी कई और फिल्में लाइन में हैं, लेकिन आज बात उनकी उन कॉमेडी फिल्मों की है, जिन्होंने पहले बॉक्स ऑफिस पर अलग-अलग तरह का प्रदर्शन किया है. आइए आपको बताते हैं उनकी 4 फिल्मों की लिस्ट. हेरा फेरी’ फिल्म ‘हेरा फेरी’ 31 मार्च साल 2000 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म के डायरेक्टर प्रियदर्शन हैं. फिल्म ने रिलीज के समय 12.36 करोड़ की कमाई की है, जो कुछ खास नहीं थी लेकिन समय के साथ यह कल्ट क्लासिक फिल्म बन गई. इस फिल्म के मुख्य किरदार में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की तिकड़ी दिखाई देती है, जो लोगों को आज भी खूब हंसाती है. उसके बाद ‘हेरी फेरी’ का सीक्वील ‘फिर हेरा फेरी’ रिलीज हुई, जिसने 40.80 करोड़ रुपये की कमाई कर सुपरहिट का दर्जा हासिल किया. यह फिल्म पहले पार्ट से भी ज्यादा एंटरटेनिंग मानी जाती है. ‘वेलकम’ फिल्म ‘वेलकम’ 21 दिसंबर 2007 को सिनमाघरों में आई थी. इसने बॉक्स ऑफिस पर 70.15 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी. फिल्में में अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, नाना पाटेकर, अनिल कपूर,परेश रावल, फिरोज खान और मलिक्का शेरावत दिखाई देती हैं. फिल्म के डायलॉग्स और किरदार आज भी दर्शकों के बीच पॉपुलर हैं. ‘भागम भाग’ ‘भागम भाग’ ने 40.38 करोड़ रुपये की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था. यह फिल्म 22 दिसंबर 2006 में रिलीज हुई थी. गोविंदा और अक्षय कुमार की जोड़ी ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया था. ‘गरम मसाला’ गरम मसाला 2 नवंबर साल 2005 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म ने 29 करोड़ रुपये की कमाई कर हिट का टैग हासिल किया था. इस फिल्म में अक्षय कुमार का कॉमिक टाइमिंग खूब पसंद किया गया है. यह भी पढ़े: ‘धुरंधर 2’ पर अक्षय कुमार का रिव्यू वायरल, कहा- शानदार फिल्म है The post ‘भूत बंगला’ से पहले अक्षय कुमार की हिट-फ्लॉप फिल्में चर्चा में, जानिए किसने मचाया धमाल appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top