Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पटना में LPG संकट : गैस एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानिए क्‍यों करना पड़ रहा 10–15 दिन इंतजार

Patna LPG crisis delivery delay : राजधानी पटना में रसोई गैस (LPG) का संकट गहराता जा रहा है. स्‍थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से गैस की आपूर्ति बाधित है. इस वजह से शहर में गैस की एजेंसियों के बाहर लोगों का जमावड़ा है. आज सुबह भी गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतार लग रही. लोग सिलेंडर की उपलब्धता और अपनी बारी जानने के लिए सुबह-सुबह एजेंसियों का रुख कर रहे हैं. 10 से 15 दिन का इंतजार, राहत नहीं सिर्फ आश्वासन राजधानी में स्थिति यह है कि लोगों को घंटों लाइन में खड़े रहना पड़ रहा है. इसके बाद भी उपभोक्ताओं को गैस नहीं मिल रही. एजेंसियों की ओर से यह भी बताया जा रहा है कि लोग पैनिक में गैस की अतिरिक्‍त बुकिंग कर रहे हैं. जिसकी वजह से आपूर्ति में परेशानी आ रही है. एजेंसी कर्मचारी कार्ड नंबर और बुकिंग तारीख जांचकर यही बता रहे हैं कि सिलेंडर की डिलीवरी में अभी 10 से 15 दिन लगेंगे. इमरजेंसी में गैस मांगने वालों को भी साफ मना किया जा रहा है. एजेंसियों का कहना है कि सीमित स्टॉक के कारण वे केवल बुकिंग की तारीख के आधार पर ही सप्लाई कर पा पाएंगे. किल्लत के बीच कुप्रबंधन और तकनीकी खामियां सिर्फ गैस की कमी ही नहीं, बल्कि कुप्रबंधन और तकनीकी गड़बड़ियां भी लोगों की परेशानी बढ़ा रही हैं. एक उपभोक्ता ने बताया कि उनके मोबाइल पर डिलिवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) आ गया. इसके कुछ देर बाद बिना सिलेंडर मिले ही ‘डिलीवरी सफल’ का मैसेज भी आ गया. जब उन्होंने एजेंसी में शिकायत की, तो उन्हें एक दिन के भीतर गैस देने का आश्वासन दिया है. हालांकि राहत की बात यह रही कि शिकायत के बाद अगले दिन सिलेंडर की आपूर्ति कर दी गई. गैस की कमी नहीं, पैनिक से परेशानी ईरान के साथ युद्ध को लेकर डरे लोगों की वजह से सभी को परेशानी झेलनी पड़ रही है. वहीं, दूसरी ओर लोग वैकल्पिक व्‍यवस्‍था भी कर रहे हैं. बाजार में इंडक्‍शन चूल्‍हे की कमी हो गई है. इस वजह से लोग पैनिक में आ गए हैं. वैसे जिला प्रशासन और प्रशासन की ओर से यह बार बार कहा जा रहा है कि गैस की कोई कमी नहीं है. अचानक स्‍टोर करने वालों की वजह से सामान्‍य गैस उपभोक्‍ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. एलपीजी सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बदलाव की समाचार फेक निकली है. पीआईबी ने साफ किया है कि शहरी उपभोक्ताओं को 25 दिन और ग्रामीण उपभोक्ताओं को 45 दिन में ही सिलेंडर मिलेगा, नियम पहले जैसे ही हैं.#PrabhatKhabar #LPG #GasCylinder #FactCheck #FakeNews #IndiaNews #BreakingNews #Trending… pic.twitter.com/JJbTW48UVt — Naya Vichar (@prabhatkhabar) March 25, 2026 Also Read : समाजवादी नेतृत्व में नया मोड़: लालू-नीतीश के बेटों के इर्द-गिर्द घूमेगा बिहार, क्‍या ‘पावर सेंटर’ हो रहा तैयार? The post पटना में LPG संकट : गैस एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानिए क्‍यों करना पड़ रहा 10–15 दिन इंतजार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सूर्य सी चमक और आत्मसम्मान से भरपूर होती हैं इस मूलांक की लड़कियां, कमजोर समझने की ना करें गलती

Numerology: हमारा स्वभाव कैसा होगा, यह काफी हद तक इस बात पर भी निर्भर करता है कि हमारा जन्म किस दिन या तारीख को हुआ है. आसान शब्दों में कहें तो आप किस तारीख को जन्मे हैं या आपका मूलांक क्या है, इसका आपके जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसे खास मूलांक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें जन्म लेने वाली लड़कियां अपने जीवन में सूर्य की तरह चमकती हैं. इन लड़कियों की खासियत यह भी होती है कि ये स्वभाव से काफी ज्यादा स्वाभिमानी होती हैं. तो चलिए, इस खास मूलांक और इसमें जन्म लेने वाली लड़कियों के बारे में बाकी सारी बातें भी विस्तार से जानते हैं. सूर्य की तरह चमकती है इस मूलांक की लड़कियां आज हम जिस खास मूलांक के बारे में आपको बताने जा रहे हैं वह है मूलांक 1. अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या फिर 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 1 है. इस मूलांक का ग्रह स्वामी सूर्य को माना जाता है और यह एक बड़ी वजह है कि इसमें जन्म लेने वाली लड़कियां एक नेचुरल चमक और कॉन्फिडेंस के साथ जीवन जीती हैं. इस मूलांक की लड़कियों को कभी भीड़ में रहना पसंद नहीं आता है, ये अपनी एक अलग जगह बनाना पसंद करती हैं. इस मूलांक की लड़कियों में एक लीडरशिप क्वालिटी होती है. ये जिस जगह भी जाती हैं वहां इन्हें सम्मान मिलता है. कई बार अनजाने में लोग इन्हें गलत भी समझ लेते हैं. यह भी पढ़ें: 35 की उम्र के बाद अचानक बदलती है इन लोगों की किस्मत, अंक ज्योतिष में छिपा इनकी सफलता का राज मूलांक 1 में जन्म लेने वाली लड़कियों की खासियतें मूलांक 1 में जिन लड़कियों का भी जन्म होता है वे दूसरों के पीछे नहीं, बल्कि अपनी एक अलग राह बनाती हैं. आप इन्हें किसी भी तरह की जिम्मेदारी क्यों न दें, ये हर एक को पूरा करने की ताकत रखती हैं. इस मूलांक की लड़कियां किसी भी फैसले को काफी सोच-समझकर लेती हैं और उससे पीछे नहीं हटती. इसके अलावा इन लड़कियों को कभी भी कैद में रहना पसंद नहीं आता है. ये लोग हमेशा अपनी जिंदगी एक आजाद सोच के साथ जीना पसंद करती हैं. आप कितनी भी कोशिश कर लें इन्हें दबाकर नहीं रख सकते हैं. इन लड़कियों के दोस्त कम होते हैं लेकिन जितने भी होते हैं ये उनके प्रति ईमानदार और डेडिकेटेड रहती हैं. स्वभाव से ये लड़कियां काफी ज्यादा केयरिंग होती हैं जिस वजह से अपने पार्टनर से भी ये लोग इसी तरह का व्यवहार चाहती हैं. यह भी पढ़ें: बुद्धिमान, स्वाभिमानी और राजा जैसी जिंदगी जीते हैं इस मूलांक में जन्में लोग, कभी किसी का नहीं लेते एहसान The post सूर्य सी चमक और आत्मसम्मान से भरपूर होती हैं इस मूलांक की लड़कियां, कमजोर समझने की ना करें गलती appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राजस्थान पुलिस SI एग्जाम के लिए सिटी स्लिप जारी, जानें किस शहर में होगी परीक्षा

RPSC SI Exam City Slip: राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) की तरफ से सिटी स्लिप कैंडिडेट्स की सहूलियत के लिए जारी किया गया है. सिटी स्लिप में यह जानकारी दी जाती है कि उम्मीदवार की परीक्षा किस शहर में आयोजित होगी, ताकि वे पहले से अपनी तैयारी और यात्रा की योजना बना सकें. बता दें कि एग्जाम सिटी और एडमिट कार्ड में अंतर होता है. Rajasthan Police SI Exam Date: इस दिन होगी परीक्षा RPSC की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार राजस्थान पुलिस SI और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा का आयोजन 05 और 06 अप्रैल 2026 को किया जाएगा. इस एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड 2 अप्रैल 2026 को जारी होगा. परीक्षा राज्य के अलग-अलग शहरों में निर्धारित केंद्रों पर आयोजित होगी. RPSC SI Exam City Slip ऐसे करें डाउनलोड सबसे पहले RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं. होमपेज पर RPSC SI Exam City Slip के लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद लॉगिन पेज खुलेगा, जहां रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी. लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर आपकी परीक्षा सिटी की जानकारी दिखाई देगी. इस एग्जाम सिटी स्लिप का प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट सुरक्षित रख लें. RPSC SI Exam City Slip Download Here किस पैटर्न पर होगी राजस्थान पुलिस SI परीक्षा? राजस्थान पुलिस SI भर्ती (RPSC SI Exam 2026) में सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी. लिखित परीक्षा में दो पेपर होंगे. पहला पेपर जनरल हिंदी का होगा और दूसरा जनरल नॉलेज व जनरल साइंस का. दोनों पेपर 2-2 घंटे के होंगे और प्रत्येक पेपर 200 अंकों का होगा. उम्मीदवारों को प्रत्येक पेपर में कम से कम 36 प्रतिशत अंक और कुल मिलाकर 40 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी होगा. लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को आगे फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा. लिखित परीक्षा के बाद उम्मीदवारों को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट देना होगा, जो 100 अंकों का होगा. इसमें सफल उम्मीदवारों को एप्टीट्यूड टेस्ट और इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. यह भी पढ़ें: राजस्थान के प्रशासनी स्कूलों में आज PTM,  जारी होगा  6वीं, 7वीं, 9वीं और 11वीं का रिजल्ट The post राजस्थान पुलिस SI एग्जाम के लिए सिटी स्लिप जारी, जानें किस शहर में होगी परीक्षा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चुनाव आयोग की वेबसाइट में तकनीकी गड़बड़ी, ‘विचाराधीन’ हुए बंगाल के करोड़ों वोटर, TMC ने साधा निशाना

Election Commission Technical Glitch Bengal: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से ठीक पहले डिजिटल मोर्चे पर एक बड़ी लापरवाही सामने आयी है. मंगलवार रात इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (ECI) की आधिकारिक वेबसाइट पर आई एक तकनीकी खराबी ने राज्य के करोड़ों मतदाताओं की धड़कनें बढ़ा दीं. अचानक सिस्टम में राज्य के लगभग सभी वैध मतदाताओं को ‘विचाराधीन’ (Under Consideration) श्रेणी में दिखाया जाने लगा. हालांकि, आयोग ने इसे एक सर्वर संबंधी त्रुटि बताते हुए सुधार लिया है, लेकिन इस घटना ने बंगाल की सियासी तपिश को और बढ़ा दिया है. आधी रात को ‘वोटर लिस्ट’ का हाई वोल्टेज ड्रामा सोमवार की आधी रात को पहली पूरक सूची जारी होने के महज 24 घंटे के भीतर यह गड़बड़ी सामने आयी. जब मतदाताओं ने अपना ईपीआईसी (EPIC) नंबर डालकर स्थिति जांचनी चाही, तो उन लोगों के नाम भी ‘विचाराधीन’ दिखने लगे, जिनके नाम अंतिम मतदाता सूची में पहले से ही कन्फर्म थे. इलेक्शन कमीशन ने दी सफाई इलेक्शन कमीशन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि यह समस्या सर्वर से जुड़ी एक तकनीकी गड़बड़ी थी. सिस्टम ने गलती से राज्य के सभी मतदाताओं को ‘विचाराधीन’ चिह्नित कर दिया. तकनीकी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लगभग 2 घंटे के भीतर इस गड़बड़ी (Erorr) को ठीक कर दिया. आयोग अब इस खराबी के मूल कारणों की गहन जांच कर रहा है. बंगाल की समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें पूरे बंगाल को बना दिया संदिग्ध – तृणमूल कांग्रेस इलेक्शन कमीशन की साइट पर हुई इस तकनीकी चूक पर बंगाल की सत्तारूढ़ ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. पार्टी ने सोशल मीडिया के जरिये चुनाव आयोग को घेरते हुए आरोप लगाया कि इस ‘गलती’ ने प्रभावी रूप से बंगाल के पूरे मतदाता वर्ग को ही संदेह के घेरे में खड़ा कर दिया. टीएमसी का कहना है कि वैध मतदाताओं और उन लोगों को भी ‘विचाराधीन’ दिखाना, जिनके मामले पहले ही सुलझ चुके हैं, मतदाताओं को मानसिक रूप से परेशान करने की साजिश है. टीएमसी ने किया ये ट्वीट टीएमसी ने इलेक्शन कमीशन पर निशाना साधते हुए कहा- आप खुद एक बार चेक करके देख लीजिए. निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर जाएं (https://electoralsearch.eci.gov.in/). अपना एपिक (EPIC) नंबर दर्ज करें. अपना SIR स्टेटस (Status) देख लें. भले आपको सुनवाई के लिए न बुलाया गया हो, भले अंतिम मतदाता सूची में आपका नाम पहले से मौजूद हो, या आप एक मैप्ड (Mapped) वोटर हों, या आपका मामला पूरक सूची में सुलझ चुका हो, अब आप अपना स्टेटस UNDER ADJUDICATION (विचाराधीन) पायेंगे. टीएमसी ने आगे कहा कि चुनाव आयोग ने अपने पोर्टल पर पूरे बंगाल को ही ‘विचाराधीन’ घोषित कर दिया है. बंगाल का हर एक मतदाता अब UNDER ADJUDICATION है. टीएमसी ने चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार को ‘वैनिश’ (गायब) कमीशन कहकर संबोधित करते हुए कहा कि वैनिश कमीशन और भाजपा ने मिलकर बंगाल की पूरी मतदाता सूची को संदिग्ध बना दिया है. मतदाताओं में डर और आयोग का खेद हालांकि, चुनाव आयोग ने इस असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है, लेकिन जानकारों का मानना है कि चुनाव से ठीक पहले जनता के लिए यह केवल ‘तकनीकी खराबी’ नहीं है. विशेष रूप से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर चल रहे विवाद के बीच ऐसी गड़बड़ी ने चुनाव आयोग की डिजिटल विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिये हैं. इसे भी पढ़ें नक्सलबाड़ी में ममता बनर्जी- SIR के नाम पर 8 लाख नाम हटाये, NRC और डिटेंशन कैंप पर दी चेतावनी एसआईआर : बंगाल में 60 लाख से अधिक संदिग्ध मतदाता, लीगल ऑफिसर्स को सौंपी गयी लिस्ट SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- बंगाल से ज्यादा नाम कटने वाले राज्यों में नहीं हुआ मुकदमा बंगाल चुनाव 2026: यह लोकतंत्र का पर्व नहीं, अंतिम यात्रा है, SIR पर बरसे शुभंकर प्रशासन, चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी The post चुनाव आयोग की वेबसाइट में तकनीकी गड़बड़ी, ‘विचाराधीन’ हुए बंगाल के करोड़ों वोटर, TMC ने साधा निशाना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

28 मार्च से शुरू होगा IPL 2026 का रण, जानें आपकी पसंदीदा टीम की कमान किसके हाथ

Highlights IPL 2026 के सभी कप्तानों की लिस्ट बेंगलुरु में होगा IPL 2026 का ओपनिंग मैच IPL 2026 में कई टीमों ने बदले कप्तान IPL 2026 में कई पुराने कप्तानों पर टीम का भरोसा कायम IPL 2026: RCB और SRH के बीच आईपीएल के 19वें सीजन का ओपनिंग मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा. इस बार सभी कई टीमों की कप्तानी में बदलाव देखने को मिले है. दिल्ली ने ऑलराउंडर अक्षर पटेल पर भरोसा जताया है तो वहीं राजस्थान ने युवा बल्लेबाज रियान पराग को कप्तान बनाया है. आईए देखते हैं सभी 10 टीम के कप्तानों की लिस्ट. IPL 2026 के सभी कप्तानों की लिस्ट सभी 10 फ्रेंचाइजी ने अपने कप्तानों के नाम तय कर दिए है. नीचे पूरी लिस्ट दी गई है: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK): रितुराज गायकवाड मुंबई इंडियंस (MI): हार्दिक पंड्या रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): रजत पाटीदार कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR): अजिंक्य रहाणे सनराइजर्स हैदराबाद (SRH): ईशान किशन (अंतरिम) राजस्थान रॉयल्स (RR): रियान पराग दिल्ली कैपिटल्स (DC): अक्षर पटेल गुजरात टाइटंस (GT): शुभमन गिल लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG): ऋषभ पंत पंजाब किंग्स (PBKS): श्रेयस अय्यर बेंगलुरु में होगा IPL 2026 का ओपनिंग मैच आईपीएल 2026 का पहला मैच 28 मार्च को बेंगलुरु और हैदराबाद के बीच होगा. आरसीबी अपने घरेलू मैदान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में स्पोर्ट्सेगी. इस मैच में आरसीबी की कमान रजत पाटीदार के हाथों में है. दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी ईशान किशन कर रहे है. बता दे कि पैट कमिंस के चोटिल होने के कारण ईशान किशन को यह जिम्मेदारी मिली है. यह मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. IPL 2026 में कई टीमों ने बदले कप्तान आईपीएल के 19वें सीजन में कई टीमों ने नए कप्तानों पर दांव लगाया है. राजस्थान रॉयल्स ने ट्रेड डील में संजू सैमसन के सीएसके में जाने के बाद युवा रियान पराग को कप्तान बनाया है. वहीं इस बार ईशान किशन भी सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पहली बार कप्तानी करते नजर आएंगे. किशन पैंट कमिंस की जगह SRH के अंतरिम कप्तान हैं. इन सभी बदलावों से टूर्नामेंट का रोमांच और अधिक बढ गया है. IPL 2026 में कई पुराने कप्तानों पर टीम का भरोसा कायम कुछ टीमों ने अपने पुराने कप्तानों पर ही भरोसा जताया है. मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पंड्या ही करते नजर आएंगे. चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले सीजन की तरह रितुराज गायकवाड को ही कमान दी है. लेकिन आईपीएल 2025 में कुछ मैच के बाद गायकवाड चोटिल हो गए थे, जिसके चलते एमएस धोनी को कप्तान बनाया गया था. लेकिन इस बार रितुराज ठीक होकर वापसी कर रहे हैं. पंजाब किंग्स ने पिछली साल मेगा ऑक्शन के बाद श्रेयस अय्यर को टीम की कमान सौंपी थी. इस बार भी कप्तानी करते नजर आएंगे. वहीं आरसीबी ने इस बार रजत पाटीदार को लीडर चुना है. केकेआर ने लगातार दूसरे साल अजिंक्य रहाणे को कप्तान बनाए रखा है.  एक बार फिर दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी अक्षर पटेल करेंगे. गुजरात टाइटंस शुभमन गिल के नेतृत्व में स्पोर्ट्सेगी. लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी ऋषभ पंत करेंगे. सभी 10 कप्तान 28 मार्च से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह से तैयार है. ये भी पढ़ें- सुपरमैन बना 32 साल का फील्डर, हवा में उड़कर लपका कैच, वीडियो देख हैरान रह जाएंगे आप IPL 2026 से पहले KKR का बड़ा फैसला, हमेशा के लिए रिटायर हुई रसेल की 12 नंबर जर्सी टी20 में अमेलिया कर का धमाका, तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, साउथ अफ्रीका को हराया The post 28 मार्च से शुरू होगा IPL 2026 का रण, जानें आपकी पसंदीदा टीम की कमान किसके हाथ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Samsung Galaxy A57 और A37 लॉन्च, दमदार AI फीचर्स से है लैस

Samsung ने हिंदुस्तान में अपने पॉपुलर A-सीरीज के तहत दो नए स्मार्टफोन्स Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G लॉन्च कर दिए हैं. ये दोनों स्मार्टफोन कंपनी की लेटेस्ट पेशकश हैं, जिनमें यूजर्स को अपग्रेडेड फीचर्स और बेहतर फीचर्स का एक्सपीरियंस मिलेगा. इन नए डिवाइस का खास फोकस “Awesome Intelligence” यानी Samsung के AI फीचर्स को ज्यादा लोगों तक पहुंचाने पर है. इसके साथ ही कंपनी ने इनमें लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट और मजबूत हार्डवेयर ड्यूरेबिलिटी पर भी खास ध्यान दिया है, ताकि यूजर्स को लंबे समय तक भरोसेमंद और स्मार्ट एक्सपीरियंस मिल सके. दोनों मॉडल्स की कीमत और वेरिएंट दोनों मॉडल्स दो वेरिएंट ऑप्शन में लॉन्च हुए हैं. ये दोनों स्मार्टफोन 10 अप्रैल से सेल के लिए अवेलेबल होंगे. कीमत कि बात करें, तो Samsung Galaxy A57 5G की कीमत- 8GB + 256GB- ₹56,999 12GB + 256GB- ₹62,499 वहीं Galaxy A37 5G की कीमत- 8GB + 128GB- ₹41,999 8GB + 256GB- ₹47,499 कलर ऑप्शन कलर ऑप्शन कि बात करें, तो Galaxy A57 5G में- Awesome Navy, Awesome Icyblue और Awesome Lilac कलर ऑप्शन मिलेंगे. वहीं Galaxy A37 5G में- Awesome Lavender, Awesome Charcoal और Awesome Graygreen कलर मिलेंगे. क्या खासियत है दोनों मॉडल्स की? Samsung Galaxy A57 और Galaxy A37 की सबसे बड़ी खासियत One UI 8.5 के जरिए मिलने वाले AI फीचर्स हैं. इनमें Voice Transcription, AI Select, Object Eraser और Circle to Search जैसे स्मार्ट टूल्स शामिल हैं, जो यूजर्स की प्रोडक्टिविटी और क्रिएटिविटी को आसान बनाते हैं. Galaxy A57 में Best Face और Auto Trim जैसे एक्स्ट्रा फीचर्स भी मिलते हैं, जो फोटो और वीडियो एडिटिंग को और बेहतर बनाते हैं. डिस्प्ले, कैमरा और ड्यूरेबिलिटी दोनों स्मार्टफोन में 6.7 इंच का FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और Vision Booster सपोर्ट के साथ आता है. दोनों ही डिवाइस Vision Booster टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं, जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ दिखती है. इसके अलावा, इनमें IP68 रेटिंग भी मिलती है, जिससे ये डिवाइस पानी और धूल से सुरक्षित रहते हैं. फोटोग्राफी के लिए, दोनों स्मार्टफोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 50MP प्राइमरी सेंसर और 5MP का मैक्रो कैमरा शामिल है. हालांकि अल्ट्रा-वाइड कैमरा में फर्क है. इसके लिए Galaxy A57 में 12MP और Galaxy A37 में 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दोनों में 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. बैटरी, सॉफ्टवेयर और प्रोसेसर Samsung Galaxy A57 में Exynos 1680 प्रोसेसर दिया गया है, जबकि Galaxy A37 में Exynos 1480 चिपसेट मिलता है. दोनों स्मार्टफोन में 12GB तक RAM व 256GB तक स्टोरेज सपोर्ट दिया गया है, जिससे मल्टीटास्किंग और स्टोरेज की कोई कमी नहीं रहती. सॉफ्टवेयर कि बात करें, तो दोनों डिवाइस Android 16 पर बेस्ड One UI 8.5 पर काम करेंगे. Samsung ने इन फोन्स के लिए 6 जनरेशन तक Android और One UI अपडेट के साथ 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है, जिससे यूजर्स को लंबे समय तक नया और सुरक्षित एक्सपीरियंस मिलेगा. पावर के लिए, Galaxy A57 में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो लगभग दो दिन तक चल सकती है और Super Fast Charging 2.0 सपोर्ट करती है, जिससे 30 मिनट में करीब 60% चार्ज हो जाता है. यह भी पढ़ें: Realme के बजट स्मार्टफोन की सेल शुरू, मिलेगी 7000mAh की बड़ी बैटरी The post Samsung Galaxy A57 और A37 लॉन्च, दमदार AI फीचर्स से है लैस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सिर्फ 10 मिनट में बनाएं हेल्दी एवोकाडो टोस्ट वो भी 2 आसान तरीके से

Healthy Avocado Toast Recipe: अगर आप हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट की तलाश में हैं, तो शेफ संज्योत कीर की यह स्पेशल एवोकाडो टोस्ट रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है. आजकल एवोकाडो टोस्ट पूरी दुनिया में बहुत पॉपुलर हेल्दी फूड बन चुका है, क्योंकि यह बनाने में आसान, खाने में स्वादिष्ट और पोषण से भरपूर होता है. इस रेसिपी में सिर्फ टोस्ट बनाना ही नहीं, बल्कि सही एवोकाडो कैसे चुनें, उसे कैसे काटें, ब्रेड को सही तरीके से कैसे टोस्ट करें और अलग-अलग टॉपिंग के साथ 2 तरह के एवोकाडो टोस्ट कैसे बनाएं – यह सब बहुत आसान तरीके से बताया गया है. एवोकाडो में हेल्दी फैट, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो दिल की सेहत, वजन कंट्रोल और हेल्दी डाइट के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं. इसलिए यह रेसिपी उन लोगों के लिए भी अच्छी है जो हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना चाहते हैं लेकिन स्वाद से समझौता नहीं करना चाहते. यह एवोकाडो टोस्ट ब्रेकफास्ट, स्नैक या लाइट मील – किसी भी समय खाया जा सकता है. एवोकाडो टोस्ट बनाने के लिए आवश्यक सामग्री पका हुआ एवोकाडो – 1 ब्रेड स्लाइस (सॉरडो / मल्टीग्रेन) – 2 नींबू का रस – 1 छोटा चम्मच नमक – स्वादानुसार काली मिर्च – स्वादानुसार ऑलिव ऑयल / बटर – 1 छोटा चम्मच चेरी टमाटर – 4–5 अनार दाने – 1 बड़ा चम्मच फेटा चीज (ऑप्शनल) बीज (फ्लैक्स / सनफ्लावर) पनीर एवोकाडो टोस्ट के लिए पनीर – 100 ग्राम हंग कर्ड – 2 बड़े चम्मच पेरी-पेरी मसाला – 1 छोटा चम्मच हरा धनिया – थोड़ा एवोकाडो टोस्ट बनाने की आसान रेसपी (Healthy Avocado Toast Recipe) एवोकाडो टोस्ट रेसपी स्टेप 1: एवोकाडो को बीच से काटें, बीज निकालें और स्लाइस या मैश कर लें. ऊपर से नींबू का रस डालें ताकि रंग काला न पड़े. स्टेप 2: पैन में ऑलिव ऑयल या बटर डालकर ब्रेड को दोनों तरफ से गोल्डन और क्रिस्प होने तक टोस्ट करें. स्टेप 3: बेसिक एवोकाडो टोस्ट (Basic Avocado Toast)टोस्ट पर एवोकाडो स्लाइस रखें, नमक, काली मिर्च, नींबू का रस डालें. ऊपर से चेरी टमाटर, अनार दाने, फेटा चीज और बीज डालकर सर्व करें. स्टेप 4: पनीर एवोकाडो टोस्ट (Paneer Avocado Toast)पनीर को पैन में हल्का सुनहरा होने तक सेंकें और क्यूब्स में काट लें. हंग कर्ड, पेरी-पेरी मसाला, नमक और धनिया मिलाकर पनीर को कोट करें. टोस्ट पर मैश एवोकाडो लगाएं और ऊपर से पनीर डालें. यह भी पढ़ें: घर पर बनाएं चाइनीज स्प्रिंग डोसा – शेफ सजीव कपूर की खास फ्यूजन रेसिपी The post सिर्फ 10 मिनट में बनाएं हेल्दी एवोकाडो टोस्ट वो भी 2 आसान तरीके से appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सर्वदलीय बैठक में बोली सरकार, पेट्रोल-डीजल और गैस की कमी नहीं, होर्मुज से जल्द निकलेंगे और जहाज

All Party Meeting: संसद के मौजूदा बजट सत्र के बीच बुधवार को मिडिल ईस्ट की स्थिति और उसके हिंदुस्तान पर संभावित प्रभाव को लेकर सर्वदलीय बैठक हुई. बैठक में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की स्थिति पर चर्चा हुई. बैठक में प्रशासन ने विपक्षी दलों से कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है, कच्चे तेल और गैस का पर्याप्त भंडार होने के साथ-साथ और शिप होर्मुज से आ रहीं हैं. प्रशासन की प्राथमिकता प्रवासी हिंदुस्तानीयों की सुरक्षा और घरेलू ऊर्जा की जरूरतों को पूरा करना है. केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने कहा- सफल रही सर्वदलीय बैठक केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सर्वदलीय बैठक में प्रशासन ने विपक्ष के नेताओं के साथ चर्चा की. पश्चिम एशिया में जारी संकट की जानकारी शेयर की. उन्होंने बताया कि पश्चिम एशिया की स्थिति से हिंदुस्तान पर प्रभाव पड़ेगा. उन्होंने कहा कि हिंदुस्तानीयों की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने जो कदम उठाये हैं, उन पर विपक्ष ने सवाल किये. प्रशासन ने सभी सवालों के संतोषजनक जवाब दिये. मंत्री ने बताया कि बैठक में विपक्ष ने कहा है कि संकट की घड़ी में वे एकजुट होकर प्रशासन का साथ देंगे. #WATCH दिल्ली: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, “आज सर्वदलीय बैठक बुलाकर प्रशासन ने विपक्ष के साथियों के साथ चर्चा की और पश्चिम एशिया में चल रहे संकट की जानकारी दी… पश्चिम एशिया में जो स्थिति है उससे हिंदुस्तान पर प्रभाव पड़ेगा और हिंदुस्तानीयों के लिए प्रशासन ने क्या-क्या कदम उठाए हैं, उस… pic.twitter.com/4SBQtq2xuJ — ANI_HindiNews (@AHindinews) March 25, 2026 राजनाथ सिंह ने की बैठक की अध्यक्षता बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की. गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तारिक अनवर, मुकुल वासनिक सहित कई विपक्षी दलों के नेता शामिल हुए. सर्वदलीय बैठक में प्रशासन ने बताया कि प्रशासन पूरी तरह सजग है और मजबूती से काम कर रही है, ताकि नागरिकों को किसी तरह की असुविधा न हो. विपक्षी दलों ने मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और उसके हिंदुस्तान पर पड़ने वाले असर को लेकर संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान के बाद सर्वदलीय बैठक की मांग की थी. टीएमसी ने बनायी दूरी, राहुल गांधी भी नहीं हुए शामिल तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने सर्वदलीय बैठक से दूरी बनाये रखी और इसमें हिस्सा नहीं लिया. नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी बैठक में मौजूद नहीं रहे. उन्होंने बैठक से एक दिन पहले (24 मार्च) ही साफ कर दिया था कि केरल में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम की वजह से वह बैठक में शामिल नहीं हो पायेंगे. राज्यसभा में पीएम मोदी ने दिया था ये बयान इससे पहले मंगलवार को राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि मिडिल ईस्ट में जारी लड़ाई के चलते जो स्थिति बनी है, उससे निपटने के लिए सात नये अधिकारसंपन्न समूहों का गठन किया गया है. ये समूह एलपीजी, जरूरी सेवाओं और वस्तुओं की आपूर्ति सहित अन्य मामलों को देखेंगे और सुझाव देंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदन को बताया था कि मिडिल ईस्ट की जंग को चार सप्ताह होने जा रहे हैं. इस युद्ध ने वैश्विक ऊर्जा संकट को गंभीर रूप से बढ़ा दिया है. इससे पहले उन्होंने सोमवार को लोकसभा में भी कहा था कि संघर्ष से उत्पन्न संकट का प्रभाव लंबी अवधि तक रह सकता है. लेकिन, प्रशासन इस स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है. गैस और फ्यूल लदे जहाज हिंदुस्तान पहुंच रहे हैं हिंदुस्तान मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच हिंदुस्तानीय जहाजों का देश में आना जारी है. दो एलपीजी टैंकर, पाइन गैस और जग वसंत, सुरक्षित रूप से होर्मुज स्ट्रेट पार कर हिंदुस्तान की ओर बढ़ रहे हैं. पाइन गैस में 45,000 मीट्रिक टन एलपीजी लदा है. यह 27 मार्च की सुबह न्यू मैंगलोर पोर्ट पर पहुंच सकता है. जग वसंत करीब 47,600 मीट्रिक टन एलपीजी लेकर 26 मार्च को कांडला पोर्ट पर पहुंच सकता है. इससे पहले एमटी शिवालिक और एमटी नंदा देवी भी एलपीजी लेकर सुरक्षित रूप से हिंदुस्तानीय तट पर पहुंच चुका है. हिंदुस्तानीय तेल टैंकर जग लाडकी और जग प्रकाश ने भी सुरक्षित रूप से होर्मुज पार कर लिया था. इन जहाजों के हिंदुस्तान पहुंचने के बाद फारस की खाड़ी के पश्चिमी तट पर हिंदुस्तानीय झंडे वाले जहाजों की संख्या 20 रह गई है. Also Read: ईरान का दावा: अमेरिकी युद्धपोत अब्राहम लिंकन पर मिसाइल दागा, ट्रंप के शांति वार्ता का दिया जवाब The post सर्वदलीय बैठक में बोली प्रशासन, पेट्रोल-डीजल और गैस की कमी नहीं, होर्मुज से जल्द निकलेंगे और जहाज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

CBI के शिकंजे में रांची रेलवे के ‘बड़े साहब’: 8.50 लाख के बिल भुगतान के बदले मांगी थी घूस, DCM से भी पूछताछ

CBI Raid in Ranchi, रांची : राजधानी रांची के हटिया स्थित मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) दफ्तर में बुधवार को अचानक हड़कंप मच गयी. दरअसल समाचार ये है कि सीबीआई की एक टीम ने रेलवे चीफ कमर्शियल इंस्पेक्टर को 50 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम हिमांशु शेखर है. साथ ही सीनियर डीसीएम सूची सिंह से भी पूछताछ हो रही है. इससे पहले बिना किसी पूर्व सूचना के सीबीआई की टीम सुबह वहां पहुंच गयी. इसके बाद टीम के सभी सदस्य सबसे पहले सीधे वाणिज्य शाखा में गयी और वहां से संबंधित दस्तावेजों तथा रिकॉर्ड की पड़ताल में जुट गये. चीफ कॉमर्शियल इंस्पेक्टर ने मांगी 50 हजार की घूस जानकारी के मुताबिक सीबीआई को ठेकेदार अजय त्यागी ने लिखित शिकायत की थी कि उसका 8.50 लाख रुपये का बिल बकाया है. इस बिल के भुगतान के लिए चीफ कॉमर्शियल इंस्पेक्टर हिमांशु शेखर 50 हजार रुपये घूस मांग रहा है. शिकायतकर्ता ने यह भी बताया था कि आरोपी अफसर इस रकम में सीनियर डीसीएम की हिस्सेदारी होने की भी बात कर रहा है. सीबीआई ने इस शिकायत का सत्यापन किया और फिर मामला सही पाये जाने पर संबंधित अधिकारी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. इमरजेंसी कोटा आवंटन पर भी उठे सवाल सूत्रों के अनुसार, लंबे समय से यह भी शिकायत मिल रही थी कि हटिया रेल मंडल में इमरजेंसी कोटा के वितरण में नियमों का सही तरीके से पालन नहीं किया जा रहा है. आरोप है कि जिन परिस्थितियों के लिए यह कोटा निर्धारित है, वहां इसका उपयोग नहीं हो रहा, बल्कि प्रभावशाली लोगों और बिचौलियों के जरिये इसका नजायज तरीके से फायदा उठाया जा रहा है. Also Read: असम के रण में उतरेंगे CM हेमंत के सिपाही, JMM ने जारी की 20 ‘स्टार प्रचारकों’ की लिस्ट, यहां देखें पूरी सूची रिकॉर्ड और डेटा की गहन जांच जांच टीम पिछले कुछ महीनों में किये गये आवंटनों से जुड़े दस्तावेजों और कंप्यूटर में उपलब्ध डाटा की बारीकी से जांच कर रही है. इस दौरान संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों से प्रक्रिया को लेकर जानकारी भी ली जा रही है. यह जानने की कोशिश हो रही है कि कोटा देने के मानदंडों का पालन हुआ या नहीं. संभावित मिलीभगत पर फोकस पूरी जांच का केंद्र इस बात पर है कि कहीं रेलवे कर्मियों और बाहरी लोगों के बीच कोई समन्वय तो नहीं, जिसके जरिये पैसे लेकर टिकट उपलब्ध कराये जाते हों. अगर ऐसा पाया जाता है, तो यह गंभीर अनियमितता मानी जायेगी. दफ्तर में बढ़ी सतर्कता, जांच जारी जैसे ही सीबीआई की टीम पहुंची, कार्यालय परिसर में आवाजाही पर नियंत्रण कर दिया गया और बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गयी. फिलहाल जांच जारी है और उम्मीद जताई जा रही है कि कुछ अन्य अहम तथ्य सामने आ सकते हैं. Also Read: झारखंडियों को लगा ‘महंगाई का करंट’: बिजली टैरिफ में भारी बढ़ोतरी, देखें नया रेट कार्ड The post CBI के शिकंजे में रांची रेलवे के ‘बड़े साहब’: 8.50 लाख के बिल भुगतान के बदले मांगी थी घूस, DCM से भी पूछताछ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नक्सलबाड़ी में ममता बनर्जी- SIR के नाम पर 8 लाख नाम हटाये, NRC और डिटेंशन कैंप पर दी चेतावनी

Mamata Banerjee Naxalbari Rally: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए उत्तर बंगाल के दौरे पर पहुंचीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को मतदाता सूची (SIR) को लेकर केंद्र प्रशासन और चुनाव आयोग पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बोला. नक्सलबाड़ी की चुनावी जनसभा में तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने दावा किया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की पहली पूरक सूची (Supplementary List) में करीब 8 लाख मतदाताओं के नाम काट दिये गये. उन्होंने इसे भाजपा की ‘विनाशकारी नीति’ करार दिया. उन्होंने कहा कि वह बंगाल में किसी भी कीमत पर एनआरसी (NRC) लागू नहीं होने देंगी. ममता बनर्जी ने पूछा- सूची की फिजिकल कॉपी कहां है? बंगाल की चीफ मिनिस्टर ने इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया से मांग की कि ऑनलाइन प्रकाशित पूरक सूची की भौतिक प्रतियां (Physical Copies) तत्काल प्रशासनी कार्यालयों में उपलब्ध करायी जायें. उन्होंने कहा कि जांच के दायरे में ाये 27 लाख में से 8 लाख वोटर के नाम काट दिये गये. अगर सूची जारी हो गयी है, तो प्रशासनी कार्यालयों को क्यों उपलब्ध नहीं कराया गया. बिना फिजिकल कॉपी के वोटर का वेरिफिकेशन कैसे होगा? SIR के कारण हुई 220 मौतें, भाजपा को शर्म आनी चाहिए – ममता बनर्जी ममता बनर्जी ने एक चौंकाने वाला आरोप लगाते हुए कहा कि SIR के दौरान लाइन में खड़े होने और मानसिक तनाव के कारण पश्चिम बंगाल में 220 लोगों की मौत हुई. उन्होंने दावा किया कि मरने वालों में आधे हिंदू और आधे मुसलमान थे. हालांकि, इन मौतों का अब तक कोई आधिकारिक आंकड़ा सामने नहीं आया है. बंगाल की समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें जब बुजुर्गों की नागरिकता पर सवाल उठाये गये और उन्हें लाइनों में खड़ा किया गया, तब भाजपा किस मुंह से उनसे वोट मांगने आयेगी? ममता बनर्जी, मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल Mamata Banerjee Naxalbari Rally: ममता ने स्पोर्ट्सा राजबंशी और आदिवासी कार्ड दार्जिलिंग और सिलीगुड़ी बेल्ट में चुनावी गणित साधते हुए ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (TMC) की नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा के इशारे पर आदिवासी और राजबंशी समुदायों के नाम मतदाता सूची से बड़े पैमाने पर हटाये गये हैं. उन्होंने याद दिलाया कि इन समुदायों के लिए केवल तृणमूल कांग्रेस प्रशासन ही कल्याणकारी योजनाएं लेकर आयी हैं. बंगाल में न एनआरसी, न डिटेंशन कैंप – ममता बनर्जी अपनी रैली के अंत में ममता बनर्जी ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए घोषणा की कि जब तक ममता बनर्जी बंगाल की मुख्यमंत्री हैं, यहां न तो एनआरसी (NRC) का काम होगा और न ही किसी को निरुद्ध शिविर (Detention Camp) में जाने दिया जायेगा. इसे भी पढ़ें नितिन नबीन का दावा- बंगाल में 50 लाख से अधिक घुसपैठियों के नाम वोटर लिस्ट से हटाये गये लक्ष्मी भंडार और युवा साथी की काट अन्नपूर्णा भंडार योजना, स्त्रीओं को मिलेंगे 3000 रुपए, अन्नपूर्णा देवी की घोषणा एसआईआर : बंगाल में 60 लाख से अधिक संदिग्ध मतदाता, लीगल ऑफिसर्स को सौंपी गयी लिस्ट ममता बनर्जी संभाल रहीं थीं 23 पद, बंगाल चुनाव से पहले सभी पदों से दिया इस्तीफा The post नक्सलबाड़ी में ममता बनर्जी- SIR के नाम पर 8 लाख नाम हटाये, NRC और डिटेंशन कैंप पर दी चेतावनी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top