Hot News

Bihar Election Express: मीनापुर के वोटरों में दिखा गुस्सा, चौपाल में हर सवाल पर भागते नजर आये नेता

Bihar Election Express: मुजफ्फरपुर. बिहार विधानसभा चुनाव में क्षेत्र की हकीकत जानने के लिए नया विचार इलेक्शन एक्सप्रेस अपने अभियान के क्रम में शुक्रवार को मीनापुर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचा. चौपाल में मीनापुर की जनता का गुस्सा देखने को मिला. चौपाल में जनता के तीखे सवाल पर नेता भागते नजर आये. वैसे विधायक मुन्ना यादव ने क्षेत्र में किये गये कार्यों की चर्चा की और पिछले पांच वर्ष की उपलब्धियां गिनायी. इस दौरान उपस्थित जनता ने पक्ष और विपक्ष दोनों से सवाल किया. राजीव रंजन ने कहा कि यहां भुसौल में अतिरिक्त प्राथमिक स्वा स्थ्य केंद्र जर्जर स्थिति में है. इलाज नहीं हो रहा है. विधायक मुन्ना यादव ने कहा कि यह मामला उन्होंने सदन में उठाया था. इसके बाद कुछ दिनों तक डॉक्टर की प्रतिनियुक्ति भी हुई, फिर उसे वापस ले लिया गया. जब उनकी प्रशासन आयेगी तो इसे दुरुस्त कर देंगे.

चौराहों पर भी हुई जनता से बात

चौपाल से पूर्व कई चौक-चौराहों पर स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्यएं जानी गयी और अब तक के विकास के पक्ष में उनकी राय ली गयी. विधान सभा क्षेत्र के नेऊरा चौक, मणिकपुर चौक और गंज बाजार चौक के पास संवाद में लोगों ने क्षेत्र की समस्याओं को गिनाया. इसके बाद यहां एक स्कूल में चौपाल का आयोजन किया गया. जिसमें विभिन्न दलों के नेता और क्षेत्र की जनता शामिल हुई. यहां भाजपा नेता अजय कुमार, जदयू नेता पंकज किशोर पप्पू , जनसुराज नेता संजीव चौधरी और सीपीआइ नेता प्रो लक्ष्मी कांत ने क्षेत्र की समस्याओं को गिनाया.

इन मुद्दों पर हुई चर्चा

संजय कुमार ने कहा कि बथुआ बाजार में स्कूल नहीं है, इससे बच्चों को परेशानी होती है. लोगों ने गंज बाजार पर सब्जी मंडी के लि ए प्रशासनी जमीन की व्यवस्था नहीं होने पर अपनी परेशानी बतायी. लोगों ने कहा कि यहां आइटीआइ खुलने का प्रस्ताव था, जो कुढ़नी में चला गया. विधायक ने कहा कि उनके प्रयास से यहां 21 एकड़ की जमीन पर आइटीआइ खोले जाने का प्रस्ताव पास हो चुका था, लेकिन बाद में उसे रिजेक्ट कर दिया गया. लोगों ने यूरिया की ब्लैक मार्केटिंग की भी शिकायत रखी. इस दौरान विपक्ष से भी लोगों ने सवाल किया. मनोज सिंह ने भाजपा नेता और राजद वि धायक से पूछा कि आप दोनों बतायें कि शराबबंदी कानून के बाद झूठे आरोप में फंसा कर उन्हें जेल भेजा गया, उनके लिए आप लोगों ने क्या किया.

Also Read: Bihar News: मल्टीनेशनल कंपनी एवरट्रेड इंडिया दरभंगा में लगायेगा प्लांट, स्पोर्ट्स और फुटवियर प्रोटक्ट का होगा उत्पादन

The post Bihar Election Express: मीनापुर के वोटरों में दिखा गुस्सा, चौपाल में हर सवाल पर भागते नजर आये नेता appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top