Hot News

Bihar News: बेतिया से शादीशुदा महिला का अपहरण, पति ने दर्ज करायी थाने में प्राथमिकी

Bihar News: बेतिया के मैनाटांड़ थाना क्षेत्र के एक गांव से शादीशुदा स्त्री का अपहरण कर लिया गया है. अपहृत स्त्री के पति ने थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में अपहृत स्त्री के पति ने बताया है कि विगत 21 मार्च को हम अपने माता-पिता के साथ खेत में काम कर रहे थे, जब घर पहुंचा तो पता चला कि मेरी पत्नी को एक टेंपो में मेरे दो वर्ष के लड़का के साथ बैठाकर किसी ने ले गया.

घटना की जांच में जुटी पुलिस

इस संबंध में अपने ससुराल रखई रत्नपुरा टोला में पहुंचकर पता किया, तो ससुराल वालों के द्वारा बताया गया कि वो यहां पर नहीं आयी है. मुझे पूर्ण रूप से विश्वास है कि रखई गांव के रामजी साह कानू लगभग 28 बर्ष पिता छोटेलाल साह कानू के द्वारा मेरी पत्नी को बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है. मैनाटांड़ थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि अपहृत स्त्री के पति के आवेदन पर शिकारपुर थाना क्षेत्र के रखही निवासी छोटेलाल साह कानू को नामजद किया गया है. केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

घटना-2: नाबालिक लड़की के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज

सीतामढ़ी के रीगा थाना क्षेत्र के एक गांव की मां ने अपने 15 वर्षीय नाबालिक पुत्री के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई है. आवेदन देकर बतायी है कि बाहर से घर वापस आने पर देखी कि उसकी पुत्री घर में नहीं है. काफी खोजबीन व अगल-बगल के लोगों से पूछताछ के बाद भी कुछ पता नहीं चल सका. गुप्त रूप से किसी ने जानकारी दी कि खरसान गांव के रूपन महतो एवं रोहन महतो उसे टेंपो पर बैठाकर जबरन ले जा रहा था. दोनों के पिता राम शोभित महतो ग्राम खरसान से पूछने उसके घर पहुंचा. पुत्री की बाबत पूछने पर गाली गलौज देकर अपने दरवाजे से भगा दिया. कहा कि तुम्हारी पुत्री अब कभी नहीं मिलेगी. मां के आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Also Read: Bihar Weather: बिहार में भीषण गर्मी से लोग बेहाल, आसमान से बरस रही आग, अप्रैल में गर्मी रहेगी ज्यादा

The post Bihar News: बेतिया से शादीशुदा स्त्री का अपहरण, पति ने दर्ज करायी थाने में प्राथमिकी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top