Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राजस्थान बोर्ड 10वीं के रिजल्ट का करना होगा इंतजार, ये है RBSE का लेटेस्ट प्लान

Rajasthan Board 10th Result 2026 Date and Time: राजस्थान बोर्ड रिजल्ट पर पहले अपडेट था कि 20 या 21 मार्च 2026 को हाईस्कूल का रिजल्ट जारी हो जाएगा. हालांकि, रिजल्ट (Rajasthan Board 10th Result 2026) जारी होने में देरी हो सकती है. दरअसल, राज्य में ऑफिशियल छुट्टियां चल रही हैं. 21 मार्च 2026 शनिवार को ईद और फिर 22 मार्च को रविवार की छुट्टी है. ऐसे में रिजल्ट की घोषणा 23 मार्च या उसके बाद की जा सकती है. Rajasthan Board 10वीं में 10 लाख से ज्यादा छात्र राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन के सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि कक्षा 10वीं की कॉपियां चेक हो चुकी हैं. फाइनल रिजल्ट तैयार किया जा रहा है. बता दें कि इस साल राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी को शुरू हुई थी और 28 फरवरी 2026 को खत्म हुई थीं. राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा में कुल 10,68,078 छात्र शामिल हुए हैं. कॉपियों की चेकिंग के लिए 30,915 शिक्षकों की तैनाती की गई थी. कॉपी चेकिंग के बाद रिजल्ट अपलोड करने का काम किया जा रहा है. रिजल्ट पर लेटेस्ट अपडेट के लिए RBSE के ऑफिशियल X हैंडल- @Rajasthanboard को फॉलो करें. रिजल्ट जारी होने के बाद नीचे दिए स्टेप्स से मार्कशीट चेक किया जा सकता है. Rajasthan Board 10th Result 2026 ऐसे कर सकेंगे चेक सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं. होमपेज पर Rajasthan Board 10th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें. अब अपना रोल नंबर और जरूरी जानकारी दर्ज करें. इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें. स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा. भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंट या स्क्रीनशॉट सेव कर लें. पिछले साल कब आया था रिजल्ट? पिछले सालों के ट्रेंड को देखें तो राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट परीक्षा खत्म होने के करीब 50 से 60 दिन के अंदर जारी किया जाता है. 2025 में अंतिम परीक्षा 4 अप्रैल को हुई थी और रिजल्ट 28 मई 2025 को आया था, यानी करीब 55 दिन लगे थे. वहीं, 2024 में अंतिम परीक्षा 30 मार्च को खत्म हुई थी और रिजल्ट 29 मई 2024 को जारी हुआ था. यह भी पढ़ें: राजस्थान बोर्ड 12वीं से पहले आएगा 10वीं का रिजल्ट, यहां सबसे करें चेक The post राजस्थान बोर्ड 10वीं के रिजल्ट का करना होगा इंतजार, ये है RBSE का लेटेस्ट प्लान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

6th Gen फाइटर जेट प्रोग्राम में शामिल होगा भारत, लेकिन दो ग्रुप में फंसा, जानें इनकी खासियत और IAF की चुनौती

India 6th Gen Fighter Jet Program: हिंदुस्तान अब यूरोप में विकसित हो रहे महत्वाकांक्षी ‘छठी पीढ़ी’ (सिक्स्थ जेनरेशन) के फाइटर जेट कार्यक्रमों में शामिल होने पर गंभीरता से विचार कर रहा है. पहली बार आधिकारिक तौर पर यह बात सामने आई है कि हिंदुस्तानीय वायुसेना (IAF) अपने स्वदेशी पांचवीं पीढ़ी के एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) प्रोजेक्ट के साथ-साथ किसी अंतरराष्ट्रीय साझेदारी की भी संभावनाएं तलाश रही है. यह जानकारी रक्षा मंत्रालय ने संसद की स्थायी रक्षा समिति को दी है. संसदीय रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया में लड़ाकू विमानों की तकनीक तेजी से आगे बढ़ रही है, इसलिए हिंदुस्तान को भी अपनी वायु शक्ति को आधुनिक बनाने की जरूरत है. समिति ने रक्षा मंत्रालय से साफ रोडमैप तैयार करने को कहा है, ताकि भविष्य के युद्धों में हिंदुस्तान की हवाई ताकत मजबूत बनी रहे. रिपोर्ट में बताया गया है कि IAF यूरोप के दो बड़े कंसोर्टियम में से किसी एक के साथ जुड़ने पर विचार कर रही है. पहला है ग्लोबल कॉम्बैट एयर प्रोग्राम (GCAP), जिसमें यूनाइटेड किंगडम, इटली और जापान शामिल हैं. दूसरा है फ्यूचर कॉम्बैट एयर सिस्टम (FCAS), जिसे फ्रांस, जर्मनी और स्पेन मिलकर विकसित कर रहे हैं. हिंदुस्तानीय वायुसेना का उद्देश्य इनमें से किसी एक के साथ साझेदारी कर उन्नत फाइटर जेट तकनीक तक पहुंच बनाना है, ताकि वह वैश्विक दौड़ में पीछे न रह जाए. चीन-पाकिस्तान का गठबंधन हिंदुस्तान की चिंता हिंदुस्तान के इस कदम के पीछे एक बड़ी वजह चीन की तेजी से बढ़ती सैन्य ताकत भी है. चीन पहले ही J-20 जैसे पांचवीं पीढ़ी के फाइटर तैनात कर चुका है और J-35 जैसे स्टेल्थ जेट विकसित कर रहा है. पाकिस्तान भी ऐसे करीब 40 जेट खरीदने की योजना बना रहा है. इसके अलावा, चीन J-36 और J-50 जैसे छठी पीढ़ी के प्लेटफॉर्म का परीक्षण कर चुका है, जिससे क्षेत्रीय सुरक्षा पर दबाव बढ़ रहा है. वहीं, अमेरिका अपने बोइंग F-47 पर काम कर रहा है. इसके साथ ही अमेरिका B-21 Raider बॉम्बर पर भी काम कर रहा है.  किस ग्रुप को जॉइन कर सकता है हिंदुस्तान? जहां GCAP कार्यक्रम का लक्ष्य 2030 के दशक के मध्य तक दुनिया का पहला ऑपरेशनल छठी पीढ़ी का फाइटर जेट तैयार करना है. वहीं FCAS भी लगभग इसी समयसीमा पर काम कर रहा है, हालांकि इसमें शामिल देशों के बीच औद्योगिक मतभेदों के कारण ही कुछ देरी हुई है. इन दोनों परियोजनाओं का मकसद ऐसे आधुनिक फाइटर जेट बनाना है, जो मानवरहित ड्रोन के साथ मिलकर काम करें और एक डिजिटल नेटवर्क (कॉम्बैट क्लाउड) के जरिए कई प्लेटफॉर्म को जोड़ सकें.  हिंदुस्तान पहले ही राफेल लड़ाकू विमानों को अपने बेड़े में शामिल कर चुका है और 114 अतिरिक्त राफेल खरीदने की योजना भी है. इसी वजह से फ्रांस हिंदुस्तान को FCAS कार्यक्रम में शामिल हो सकता है, ताकि उसके भविष्य के जहाज पुराने वालों के साथ इंटीग्रेट हो सकें. वैसे, FCAS जिस लड़ाकू विमान पर काम कर रहा है, उसे ‘न्यू जेनरेशन फाइटर’ (NGF) नाम दिया गया है.  पांचवीं पीढ़ी से कितना अलग होगा सिक्स्थ जेनरेशन फाइटर जेट? छठी पीढ़ी के फाइटर जेट मौजूदा स्टेल्थ विमानों जैसे F-22, F-35 या J-20 से भी आगे की तकनीक का प्रतिनिधित्व करते हैं. जहां पांचवीं पीढ़ी के जेट स्टेल्थ और नेटवर्क आधारित युद्ध पर ध्यान देते हैं, वहीं छठी पीढ़ी के जेट ‘सिस्टम ऑफ सिस्टम्स’ के रूप में काम करेंगे. ये ड्रोन के झुंड को नियंत्रित करने, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से निर्णय लेने और उन्नत सेंसर व इलेक्ट्रॉनिक युद्ध क्षमताओं का उपयोग करने में सक्षम होंगे. इनमें एडवांस इंजन, लेजर जैसे हथियार और बेहद कम दिखाई देने वाली तकनीक भी शामिल होगी. इसके साथ ही इन्हें मानवरहित बनाने और सेंसर और इलेक्ट्रॉनिक हथियारों से भी लैस करने पर काम चल रहा है. बदलते युद्ध हालातों से नई तकनीक आई सामने हाल के युद्धों से भी यह साफ हुआ है कि भविष्य का युद्ध कैसा होगा. रूस-यू्क्रेन युद्ध, हिंदुस्तान-पाकिस्तान के बीच मई 2025 का चार दिनी तनाव और ईरान युद्ध से जुड़े संघर्षों ने दिखाया है कि स्टेल्थ तकनीक, इलेक्ट्रॉनिक युद्ध और ड्रोन सिस्टम कितने अहम हो चुके हैं. कम लागत वाले ड्रोन भी महंगे एयर डिफेंस सिस्टम को चुनौती दे रहे हैं, जबकि उन्नत स्टेल्थ विमान दुश्मन के इलाके में घुसकर जानकारी जुटाने और हमलों का समन्वय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. ऐसे हालात में छठी पीढ़ी के फाइटर जेट भविष्य के जटिल युद्धक्षेत्र के लिए जरूरी माने जा रहे हैं, जहां मजबूत एयर डिफेंस, इलेक्ट्रॉनिक हमले और स्वायत्त सिस्टम एक साथ काम करेंगे. ये भी पढ़ें:- ‘अगर ईरान से इतना प्यार है, तो वहां चले जाओ’, शिया मौलानाओं पर भड़के आसिम मुनीर, मचा बवाल हिंदुस्तान की चुनौती क्या है? हालांकि, इस दिशा में हिंदुस्तान के सामने एक और चुनौती है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, IAF की स्वीकृत क्षमता 42 फाइटर स्क्वाड्रन की है, लेकिन फिलहाल केवल 31 स्क्वाड्रन ही सक्रिय हैं. ऐसे में नए फाइटर जेट्स की जरूरत और भी बढ़ जाती है. हिंदुस्तान पांचवीं पीढ़ी के फाइटर प्लेन को अपने बेड़े में शामिल नहीं कर पाया है. हिंदुस्तान के पास अमेरिका के F-35 और रूस के Su-57/75 का विकल्प है, लेकिन हिंदुस्तान ने पहले ही राफेल जेट्स (आमतौर पर 4.5 जेनरेशन का माना जाता है) की अच्छी खासी संख्या को शामिल कर लिया है. ऐसे में वह पांचवीं पीढ़ी के एयरक्राफ्ट की जगह, अब सीधे सिक्स्थ जेनरेशन पर जंप करना चाहता है और इसमें पीछे भी नहीं होना चाहता.  रिपोर्ट से यह भी साफ है कि AMCA प्रोजेक्ट हिंदुस्तान की प्राथमिकता बना हुआ है, लेकिन इसके साथ-साथ भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आगे की योजना भी बनाई जा रही है. हिंदुस्तान अभी अपने तेजस Mk1A जैसे चौथी पीढ़ी के विमानों की डिलीवरी सुनिश्चित करने में लगा है, वहीं AMCA को अगले दशक (2035) तक ऑपरेशनल बनाने की दिशा में काम तेज किया जा रहा है. ये भी पढ़ें:- ईरान ने डिएगो गार्सिया में US बेस पर किया हमला, करीब 4000 किमी दूर हिंद महासागर में दागी मिसाइल भविष्य की तैयारी में जुटा है हिंदुस्तान इसके अलावा, हिंदुस्तानीय वायुसेना LCA Mk2 और AMCA जैसे प्रोजेक्ट्स में सक्रिय रूप से शामिल है. AH-64 Apache, HAL Prachand और HAL Dhruv Mk4 जैसे कॉम्बैट

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मेरे घर में दो चिक्स, लड़कियों को लेकर ड्वेन ब्रावो का शर्मनाक बयान, वीडियो वायरल

Highlights कैसे शुरू हुआ विवाद?  रहाणे ने तुरंत कराया चुप केकेआर ने उठाया बड़ा कदम फैंस कर रहे कड़ी आलोचना केकेआर का आईपीएल शेड्यूल Dwayne Bravo Statement: आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) विवाद में है. टीम के बॉलिंग कोच ड्वेन ब्रावो का एक वीडियो वायरल हो रहा है. प्रेस कांफ्रेंस में ब्रावो को पता नहीं था कि माइक चालू है. उन्होंने शेन वॉटसन से कहा कि उनके घर पर दो चिक्स (लड़कियां) थीं. कप्तान अजिंक्य रहाणे ने तुरंत उन्हें सचेत किया. इसके बाद पूरे मैनेजमेंट में सन्नाटा छा गया और सब सतर्क हो गए. कैसे शुरू हुआ विवाद?  यह घटना एक प्रैक्टिस मैच से पहले की है. मंच पर हेड कोच अभिषेक नायर, असिस्टेंट कोच शेन वॉटसन, ड्वेन ब्रावो और कप्तान अजिंक्य रहाणे बैठे थे. कार्यक्रम टीम के सोशल मीडिया पर लाइव था. ब्रावो शेन वॉटसन से बात कर रहे थे. उन्होंने अभिषेक नायर की तरफ इशारा करते हुए कहा कि जब इन लोगो ने मुझे कॉल किया, तब मेरे घर में दो चिक्स थीं. रहाणे ने तुरंत कराया चुप ब्रावो अपनी बात पूरी करते, उससे पहले ही कप्तान अजिंक्य रहाणे ने उन्हें टोक दिया. रहाणे ने ब्रावो को बताया कि सामने रखे माइक चालू हैं और सब लाइव रिकॉर्ड हो रहा है. यह सच्चाई सुनते ही ब्रावो का चेहरा उतर गया. उन्होंने शिट कहा और एकदम चुप हो गए. इसके बाद मंच पर मौजूद सभी लोग पूरी तरह से शांत हो गए. 🚨SHAMEFUL REMARK DJ BRAVO 🚨 KKR full management was attending a press conference including their coach and captain. Bravo didn’t know Mics were on when he said I had 2 chicks (girlfriends) at my house. When Rahane told him mic was on his face was completely off. Such a shame… pic.twitter.com/hDi7fQ2zGV — JB (@93Yorker) March 20, 2026 केकेआर ने उठाया बड़ा कदम ड्वेन ब्रावो की यह बातचीत कैमरे में कैद होकर इंटरनेट पर तेजी से फैल गई. विवाद बढ़ता देख कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने एक्स अकाउंट से लाइव सेशन का वीडियो तुरंत डिलीट कर दिया है. माना जा रहा है कि टीम ने हंगामा बढ़ने से बचने के लिए यह कदम उठाया है. हालांकि फ्रेंचाइजी ने अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. फैंस कर रहे कड़ी आलोचना सोशल मीडिया पर ब्रावो की कड़ी आलोचना हो रही है. एक यूजर ने लिखा कि केकेआर का पूरा मैनेजमेंट प्रेस कांफ्रेंस में था. यह शर्म की बात है कि ऐसे माइंडसेट के साथ वह आईपीएल का हिस्सा हैं. एक अन्य फैन ने कहा कि प्रोफेशनल माहौल में हमेशा सम्मान होना चाहिए. इस घटना की तुलना हार्दिक पांड्या विवाद से हो रही है, जिसके लिए उन्हें बाद में माफी मांगनी पड़ी थी. केकेआर का आईपीएल शेड्यूल यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब केकेआर पहले से काफी परेशान है. तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोट के कारण आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं. आईपीएल का नया सीजन 28 मार्च से शुरू होगा. कोलकाता अपना पहला मुकाबला 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ स्पोर्ट्सेगी. 2 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद से उसका घरेलू मैच होगा. टीम कई प्रमुख खिलाड़ियों की फिटनेस पर भी नजर रख रही है. ये भी पढ़ें- आईपीएल के बाद आयरलैंड से टी20 सीरीज स्पोर्ट्सेगी इंडिया, जानें दौरे का पूरा शेडयूल KKR को मिला नया स्टार, सार्थक रंजन ने मचाई तबाही, प्रैक्टिस मैच में लगाई छक्कों की झड़ी एक भी मिनट बर्बाद नहीं करना, IPL 2026 से पहले विराट कोहली ने टीम को किया सावधान The post मेरे घर में दो चिक्स, लड़कियों को लेकर ड्वेन ब्रावो का शर्मनाक बयान, वीडियो वायरल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आईपीएल के बाद आयरलैंड से टी20 सीरीज खेलेगी इंडिया, जानें दौरे का पूरा शेडयूल

Highlights 19 साल बाद बेलफास्ट में स्पोर्ट्सेगा हिंदुस्तान  हिंदुस्तान का शानदार टी20 रिकॉर्ड  IPL के बाद का शेडयूल  2007 की शानदार यादें और गौतम गंभीर  आयरलैंड का बाकी घरेलू शेडयूल  India Tour of Ireland: हिंदुस्तानीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया के आगामी आयरलैंड दौरे का शेडयूल जारी कर दिया है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद हिंदुस्तानीय टीम जून में आयरलैंड जाएगी. इस दौरे पर हिंदुस्तान और आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज स्पोर्ट्सी जाएगी. यह दोनों मुकाबले 26 और 28 जून को बेलफास्ट शहर में होंगे. हिंदुस्तान दुनिया की पहली ऐसी टीम बन गई है जिसने अपने घर पर वर्ल्ड कप जीता और लगातार दो बार (2024 और 2026) विश्व चैंपियन बनने का कमाल किया. साल 2007 का खिताब मिलाकर हिंदुस्तान अब तीन बार टी20 वर्ल्ड कप जीत चुका है. 19 साल बाद बेलफास्ट में स्पोर्ट्सेगा हिंदुस्तान  हिंदुस्तान और आयरलैंड के बीच यह सीरीज बेलफास्ट के मैदान पर होगी. सबसे खास बात यह है कि हिंदुस्तानीय टीम 19 साल लंबे समय के बाद इस मैदान पर कोई इंटरनेशनल मैच स्पोर्ट्सेगी. इससे पहले साल 2007 में हिंदुस्तान ने यहां अपना इकलौता वनडे मैच स्पोर्ट्सा था. पिछले आठ सालो में हिंदुस्तान ने तीन बार (2018, 2022 और 2023) आयरलैंड का दौरा किया है. लेकिन पिछले सभी मैच डबलिन के मालाहाइड मैदान में स्पोर्ट्से गए थे. अब करीब दो दशक बाद बेलफास्ट के मैदान पर टीम इंडिया स्पोर्ट्सती हुई दिखाई देगी. 🚨 News 🚨 Schedule announced for #TeamIndia‘s tour of Ireland for the 2️⃣-match T20I series 👌 Details ▶️ https://t.co/txJpSlQ7oi#IREvIND pic.twitter.com/rKYRmzBUU8 — BCCI (@BCCI) March 21, 2026 हिंदुस्तान का शानदार टी20 रिकॉर्ड  टी20 क्रिकेट में आयरलैंड के खिलाफ हिंदुस्तान का रिकॉर्ड एकदम शानदार रहा है. दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 8 टी20 मैच स्पोर्ट्से गए हैं. इन सभी 8 मैचों में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की है और एक भी बार हार का सामना नहीं किया है. बीसीसीआई हमेशा इस दौरे पर युवा प्लेयर्स की टीम भेजती है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वर्ल्ड कप जीतने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव इस टीम की कमान संभालेंगे या बीसीसीआई किसी नए कप्तान के साथ युवा टीम भेजेगी. IPL के बाद का शेडयूल  इस साल हिंदुस्तानीय टीम का शेडयूल काफी व्यस्त है. आईपीएल 2026 खत्म होने के बाद टीम इंडिया 6 जून से अपने घर पर अफगानिस्तान के साथ सीरीज स्पोर्ट्सेगी. इस घरेलू सीरीज में एक टेस्ट मैच और तीन वनडे मैच स्पोर्ट्से जाएंगे. इसके तुरंत बाद हिंदुस्तानीय टीम टी20 सीरीज के लिए बेलफास्ट जाएगी. आयरलैंड में दो टी20 मैच स्पोर्ट्सने के बाद टीम इंडिया सीधे इंग्लैंड के दौरे पर रवाना हो जाएगी. इंग्लैंड सीरीज से पहले अपनी तैयारियों को परखने के लिए यह टी20 सीरीज बहुत जरुरी है. 2007 की शानदार यादें और गौतम गंभीर  बेलफास्ट में हिंदुस्तान ने अब तक केवल एक ही मैच स्पोर्ट्सा है. साल 2007 में हुए उस वनडे मैच को हिंदुस्तान ने 9 विकेट से जीता था. उस मैच में सौरव गांगुली ने नाबाद 73 रन और गौतम गंभीर ने नाबाद 80 रन की बेहतरीन पारी स्पोर्ट्सी थी. यह एक दिलचस्प संयोग है कि आज गौतम गंभीर उसी हिंदुस्तानीय टीम के मुख्य कोच हैं. उनके कोच रहते हुए टीम इंडिया उसी मैदान पर वापसी कर रही है. आयरलैंड का बाकी घरेलू शेडयूल  हिंदुस्तान की मेजबानी करने के अलावा आयरलैंड की टीम कुछ और सीरीज भी स्पोर्ट्सेगी. 27 मई से 30 मई तक आयरलैंड और न्यूजीलैंड के बीच बेलफास्ट में एक टेस्ट मैच होगा. हिंदुस्तान सीरीज से पहले आयरलैंड की टीम वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के खिलाफ 28 मई से 4 जून तक टी20 सीरीज भी स्पोर्ट्सेगी.  इसके बाद 5 अगस्त से 14 अगस्त तक आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच 5 वनडे मैचों की सीरीज होगी. अफगानिस्तान में स्त्री अधिकारों के हनन पर विरोध जताने वाले आयरलैंड बोर्ड ने यह सीरीज स्पोर्ट्सने का फैसला किया है. बोर्ड की मुख्य कार्यकारी सारा कीन ने साफ किया कि यह फैसला पैसे या कानूनी मजबूरी के कारण नहीं बल्कि स्पोर्ट्स संगठन के बड़े हित में लिया गया है. ये भी पढ़ें- KKR को मिला नया स्टार, सार्थक रंजन ने मचाई तबाही, प्रैक्टिस मैच में लगाई छक्कों की झड़ी एक भी मिनट बर्बाद नहीं करना, IPL 2026 से पहले विराट कोहली ने टीम को किया सावधान IPL 2026: पंजाब को चैंपियन बनाएंगे अय्यर, श्रेयस ने बताया टीम का मास्टर प्लान The post आईपीएल के बाद आयरलैंड से टी20 सीरीज स्पोर्ट्सेगी इंडिया, जानें दौरे का पूरा शेडयूल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एस्ट्रोनॉट बनने के लिए कौन-सा कोर्स जरूरी? जानिए 10वीं से लेकर कॉलेज तक का पूरा प्लान

How to Become an Astronaut: साइंस की पढ़ाई के दौरान यूनिवर्स, ग्रह और अंतरिक्ष की दुनिया हर स्टूडेंट को कभी न कभी जरूर आकर्षित करती है. बचपन में अक्सर यह सपना होता है कि एक दिन एस्ट्रोनॉट बनकर अंतरिक्ष में जाएं, लेकिन जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, यह सपना कहीं पीछे छूट जाता है क्योंकि सही जानकारी नहीं मिल पाती. आज हम जानेंगे कि एस्ट्रोनॉट बनने का रास्ता क्या है, कौन सा कोर्स करना चाहिए और इस फील्ड में करियर की शुरुआत कहां से होती है? एस्ट्रोनॉट बनने की तैयारी स्कूल से शुरू होती है एस्ट्रोनॉट बनने की तैयारी की शुरुआत स्कूल स्तर से ही हो जाती है. अगर आपको एस्ट्रोनॉट बनना है तो शुरुआत से ही साइंस पर मजबूत पकड़ होना जरूरी है. 10वीं के बाद 12वीं में स्टूडेंट्स को साइंस स्ट्रीम (PCM) यानी कि Physics, Chemistry और Mathematics (PCM) चुनना चाहिए. साइंस और मैथ्स में मजबूत पकड़ बेहद जरूरी होती है, क्योंकि आगे की पूरी पढ़ाई इन्हीं सब्जेक्ट पर बेस्ड होती है. एस्ट्रोनॉट बनने के लिए कौन सा कोर्स करें? एस्ट्रोनॉट बनने के लिए कोई स्पेशल कोर्स नहीं है. लेकिन कुछ कोर्स या डिग्री इस फील्ड में आगे बढ़ने के लिए जरूरी है. एयरोस्पेस इंजीनियरिंग मैकेनिकल इंजीनियरिंग फिजिक्स में BA/MA स्पेस साइंस की पढ़ाई रोबॉटिक्स की पढ़ाई Aviation या Pilot Training एस्ट्रोनॉट बनने के लिए टॉप संस्थान हिंदुस्तान में कई ऐसे संस्थान हैं, जहां से स्पेस से जुड़ी पढ़ाई की जा सकती है: IIST (Indian Institute of Space Science and Technology), तिरुवनंतपुरम – ISRO से जुड़ा प्रमुख संस्थान IITs (जैसे बॉम्बे, कानपुर, मद्रास, खड़गपुर) MIT (Madras Institute of Technology) इन संस्थानों से पढ़ाई करने पर स्पेस सेक्टर में करियर के बेहतर अवसर मिलते हैं. एस्ट्रोनॉट बनने के बाद कहां मिलती है नौकरी? ISRO (Indian Space Research Organisation) HAL (Hindustan Aeronautics Limited) प्राइवेट स्पेस कंपनियां यह भी पढ़ें- डॉक्टर, इंजीनियर नहीं…Gen Z वाला करियर ऑप्शन चुनें The post एस्ट्रोनॉट बनने के लिए कौन-सा कोर्स जरूरी? जानिए 10वीं से लेकर कॉलेज तक का पूरा प्लान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

ममता बनर्जी ने कहा कि लोगों के अधिकार सुरक्षित रहने चाहिए. मैं हर वर्ग, हर समुदाय के साथ खड़ी हूं. उन्होंने केंद्र प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि हम डरने वाले नहीं हैं. अपने हक के लिए लड़ते रहेंगे. साथ ही बंगाल की सीएम ने बीजेपी पर भी जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि कुछ लोग पैसे लेकर वोट बांटने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सच वही होगा जो ऊपरवाला चाहता है. हम बीजेपी को आपके मतदान का अधिकार छीनने नहीं देंगे. हम अंत तक लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए. #WATCH | Kolkata, West Bengal: After people offered namaz at Red Road, on Eid ul-Fitr, CM Mamata Banerjee says, “…People’s names were deleted in SIR. I went from Kolkata to Delhi, from Calcutta High Court to the Supreme Court for this. I hope that people’s rights are… pic.twitter.com/y6Spq65OLp — ANI (@ANI) March 21, 2026 The post ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

Hormuz : न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, आने वाले दिनों में हिंदुस्तान के दो LPG टैंकर होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की तैयारी में हैं. वहीं पिछले 24 घंटों में इस अहम रास्ते से कच्चे तेल की सप्लाई लगभग ठप हो गई है. इससे शिपिंग पर असर साफ नजर आ रहा है. शिपिंग डेटा और ट्रेड से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, थोड़े समय खड़े रहने के बाद जहाज जल्द ही फिर से चलना शुरू कर सकते हैं. फिलहाल क्षेत्र में बढ़े तनाव के चलते सैकड़ों जहाजों को एहतियातन बीच रास्ते में ही लंगर डालकर रुकना पड़ा है. 20% तेल होर्मुज स्ट्रेट से होकर गुजरता है होर्मुज स्ट्रेट दुनिया में तेल और गैस सप्लाई का सबसे अहम रास्ता माना जाता है, लेकिन हालिया तनाव (ईरान और इजरायल-यूएस के बीच जंग) के बाद यहां आवाजाही पर असर पड़ा है. तेहरान की चेतावनी के बाद जहाजों की आवाजाही में रुकावट आई है. दरअसल, दुनिया के करीब 20% तेल और बड़ी मात्रा में LNG इसी रास्ते से गुजरती है. यही वजह है कि यहां किसी भी तरह के संकट का सीधा असर ग्लोबल एनर्जी सप्लाई और कीमतों पर पड़ता है. यह भी पढ़ें : ट्रंप की ‘धमकी’ के बाद होर्मुज स्ट्रेट खुलवाने आगे आए 6 बड़े देश, ईरान को दी चेतावनी, क्या करेंगे? शुक्रवार (20 मार्च) को बाजार से जुड़े आंकड़ों में सामने आया कि पिछले 24 घंटों में कोई भी कच्चे तेल का टैंकर होर्मुज से नहीं गुजरा. वहीं Kpler के डेटा के मुताबिक, अमेरिकी प्रतिबंधों के तहत एक खाली क्रूड टैंकर 18 मार्च को वापस ईरान की तरफ मुड़ गया. दो LPG टैंकर हैं यूएई के शारजाह के पास इसी हालात के बीच हिंदुस्तान के दो LPG टैंकर (पाइन गैस और जग वसंत) फिलहाल यूएई के शारजाह के पास हैं. ये आगे बढ़ने की तैयारी में हैं. MarineTraffic के शिप-ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, दोनों जहाजों ने सिग्नल देना शुरू कर दिया है कि वे जल्द ही इस रूट पर निकलने की तैयारी में हैं. मामले से जुड़े एक ट्रेड सूत्र के मुताबिक, ये टैंकर शनिवार (21 मार्च) को रवाना हो सकते हैं, हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. The post पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 हिंदुस्तानीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ईद पर सितारों की खास पोस्ट, किसी ने चांद तो किसी ने दावत की झलक की शेयर

Eid 2026: आज 20 मार्च को ईद-उल-फितर का त्योहार पूरी दुनिया में धूमधाम से मनाया जा रहा है. रमजान के पवित्र महीने के खत्म होने के बाद चांद दिखते ही ईद की खुशियां शुरू हो जाती हैं. यह त्योहार आपसी भाईचारे, मोहब्बत और खुशियों का प्रतीक माना जाता है. आम लोगों के साथ-साथ टीवी और फिल्मी सितारे भी इस खास मौके को बड़े उत्साह के साथ मना रहे हैं. Hina Khan ने कहा ‘चांद मुबारक’ टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री हिना खान ने अपने फैंस को ईद की बधाई दी. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर चांद की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की. इसके साथ उन्होंने लिखा- ‘चांद मुबारक’. हिना का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है. Ayesha Khan ने शेयर की दावत की झलक ‘धुरंधर’ के गाने ‘शरारत’ से पहचान बनाने वाली आयशा खान ने भी अपने फैंस को ईद की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर खाने की एक तस्वीर साझा की, जिसमें ईद की दावत की झलक दिख रही है. इसके साथ उन्होंने लिखा- ‘चांद रात मुबारक’. Shoaib Ibrahim का खास अंदाज टीवी अभिनेता शोएब इब्राहिम ने भी अपने फैंस को ईद की बधाई दी. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर चांद की तस्वीर शेयर करते हुए ‘चांद मुबारक’ लिखा. साथ ही उन्होंने दिल का इमोजी बनाकर अपने फैंस के प्रति प्यार भी जाहिर किया. Soni Razdan ने दी शुभकामनाएं आलिया भट्ट की मां और अभिनेत्री सोनी राजदान ने भी अपने चाहने वालों को ईद की मुबारकबाद दी. उन्होंने एक प्यारी सी चांद की तस्वीर शेयर की और ‘ईद मुबारक’ लिखकर सभी को शुभकामनाएं दीं. सोशल मीडिया पर छाया ईद का जश्न ईद के मौके पर सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. सेलेब्स के पोस्ट्स तेजी से वायरल हो रहे हैं और फैंस भी उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं. हर तरफ खुशियों और अपनापन का माहौल नजर आ रहा है. यह भी पढ़ें: ‘हमें मारने की धमकी मिल रही है’, महाकुंभ गर्ल मोनालिसा भोसले ने प्रशासन से मांगी सुरक्षा The post ईद पर सितारों की खास पोस्ट, किसी ने चांद तो किसी ने दावत की झलक की शेयर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

Iran War Donald Trump Objectives: 28 फरवरी से शुरू हुआ ईरान युद्ध अब तीसरे सप्ताह में प्रवेश कर चुका है. इस युद्ध के फिलहाल समाप्त होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति ने संकेत दिए हैं कि ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान को कम किया जा सकता है. शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका मिडिल ईस्ट में अपने सैन्य लक्ष्यों को हासिल करने के करीब पहुंच गया है. हालांकि, उन्होंने ईरान के साथ चल रहे संघर्ष में युद्धविराम (सीजफायर) की संभावना से साफ इनकार कर दिया. ट्रंप ने अन्य देशों से होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेने का आग्रह किया. अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि कई हफ्तों की तीखी लड़ाई के बाद अमेरिका अपने सैन्य अभियान को समेटने पर विचार कर रहा है. उन्होंने दावा किया कि अमेरिका ने कई अहम उपलब्धियां हासिल की हैं और यह भी दोहराया कि वह ईरान को कभी परमाणु हथियार विकसित नहीं करने देगा. ट्रंप ने कहा, ‘हम ईरान के आतंकी शासन के खिलाफ मिडिल ईस्ट में अपने बड़े सैन्य प्रयासों को समेटने पर विचार कर रहे हैं और अपने लक्ष्यों को हासिल करने के बहुत करीब हैं.’ ट्रंप के लक्ष्य क्या थे? उन्होंने अपने लक्ष्यों को गिनाते हुए कहा- ईरान की मिसाइल क्षमता, लॉन्चर और उससे जुड़े सभी सिस्टम को पूरी तरह कमजोर करना. ईरान के रक्षा औद्योगिक ढांचे को नष्ट करना. उसकी नौसेना और वायुसेना को खत्म करना, जिसमें एंटी-एयरक्राफ्ट हथियार भी शामिल हैं. ईरान को कभी भी परमाणु क्षमता हासिल करने के करीब न आने देना और जरूरत पड़ने पर अमेरिका का तुरंत और ताकतवर जवाब देने की स्थिति में रहना. मिडिल ईस्ट में अपने सहयोगी देशों- इजरायल, सऊदी अरब, कतर, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन और कुवैत की सर्वोच्च स्तर पर सुरक्षा सुनिश्चित करना. “We are getting very close to meeting our objectives as we consider winding down our great Military efforts in the Middle East with respect to the Terrorist Regime of Iran…” – President Donald J. Trump pic.twitter.com/YBG9l492Kf — The White House (@WhiteHouse) March 20, 2026 ट्रंप की बातों का क्या अर्थ? ट्रंप के कहने का अर्थ है कि अमेरिका ने ईरान की मिसाइल क्षमता को पूरी तरह कमजोर कर दिया है, उसके रक्षा उद्योग को नष्ट किया है और उसकी नौसेना व वायुसेना को खत्म कर दिया है. उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका हमेशा ऐसी स्थिति में रहेगा, जहां जरूरत पड़ने पर वह तेजी और ताकत के साथ प्रतिक्रिया दे सके, ताकि ईरान परमाणु क्षमता हासिल न कर पाए. वहीं, ट्रंप ने संकेत देते हुए कहा कि होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा अब उन देशों को संभालनी चाहिए, जो इस मार्ग का उपयोग करते हैं. उन्होंने कहा कि अमेरिका जरूरत पड़ने पर मदद कर सकता है, लेकिन इसकी आवश्यकता नहीं होनी चाहिए. होर्मुज दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्गों में से एक है, जहां से रोजाना लगभग 2 करोड़ बैरल तेल और तेल उत्पाद गुजरते हैं, जो वैश्विक आपूर्ति का करीब 20 प्रतिशत हिस्सा है. इस संघर्ष के कारण तेल आपूर्ति काफी प्रभावित हुई है, जिससे कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गई हैं. इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (IEA) ने इसे वैश्विक तेल बाजार के इतिहास में सबसे बड़ा व्यवधान बताया है और चेतावनी दी है कि अगर जल्द समाधान नहीं निकला, तो ऊर्जा बाजार और वित्तीय स्थितिओं पर इसका असर और गंभीर होगा. ट्रंप का सीजफायर से इनकार हालांकि अभियान कम करने के संकेत देने के बावजूद ट्रंप ने सख्त रुख बरकरार रखा है. उन्होंने कहा कि जब तक अमेरिका को सैन्य बढ़त हासिल है, वह युद्धविराम के पक्ष में नहीं हैं. व्हाइट हाउस में मार्को रुबियो के साथ पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने युद्धविराम की मांगों को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा, ‘मैं सीजफायर नहीं चाहता. जब आप सामने वाले पक्ष को पूरी तरह तबाह कर रहे हों, तब सीजफायर नहीं किया जाता… मुझे लगता है कि हमने जीत हासिल कर ली है.’ ट्रंप ने पत्रकारों से कहा और संकेत दिया कि भले ही फ्रंटलाइन ऑपरेशन कम हों, लेकिन ईरान पर दबाव जारी रहेगा. ट्रंप के ये बयान ऐसे समय आए हैं, जब अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में अतिरिक्त मरीन तैनात किए हैं, जिससे संकेत मिलता है कि सैन्य विकल्पों का विस्तार किया जा सकता है. हालांकि, वॉशिंगटन ने यह भी स्पष्ट किया है कि फिलहाल ईरान में ग्राउंड पर सैनिक भेजने की कोई योजना नहीं है. विश्लेषकों के मुताबिक, अमेरिका तनाव कम करने के साथ-साथ रणनीतिक दबाव बनाए रखने की नीति पर काम कर रहा है. अमेरिका बढ़ा रहा अपनी सैन्य क्षमता अमेरिका के तीन एयरक्राफ्ट कैरियर- यूएसएस जेराल्ड आर. फोर्ड, यूएसएस अब्राहम लिंकन (दोनों अरब सागर और हिंद महासागर के आस-पास) और यूएसएस हैरी एस ट्रूमैन (भूमध्य सागर) ईरान के इर्द गिर्द तैनात हैं. इन तीनों की संयुक्त क्षमता किसी भी देश को घुटने पर लाने के लिए काफी है, लेकिन ईरान की भौगोलिक स्थिति और और उसके मिसाइल की क्षमता ने अमेरिका को इन वॉरशिप को दूर रखने पर मजबूर किया है. इसके साथ ही अमेरिका के कई सैन्य बेस मिडिल ईस्ट के देशों में पहले से ही काम कर रहे हैं. हालांकि, ईरान ने इन पर हमला करके अपनी ताकत दिखा ही दी थी. ये भी पढ़ें:- अब हमारे निशाने पर दुनिया भर के पार्क, पर्यटन और मनोरंजन स्थल… युद्ध के बीच ईरान की डरावनी चेतावनी ये भी पढ़ें:- रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे ऐसे में अब अमेरिका अपने एम्फीबियस असॉल्ट वॉरशिप को ईरान के मोर्चे पर भेज रहा है. इसमें यूएसएस त्रिपोली और यूएसएस बॉक्सर शामिल हैं. एम्फीबियस वॉरशिप उभयचर हमले के लिए बने होते हैं, यानी इनसे समुद्र और जमीन दोनों पर अटैक किया जा सकता है और वॉरशिप है, तो इन पर फाइटर एयरक्राफ्ट की तैनाती तो लाजिमी है. यूएसएस त्रिपोली पर अमेरिका ने 4000 मरीन कमांडो और यूएसएस बॉक्सर के साथ दो और छोटे वॉरशिप हैं. अगर इतनी बड़ी तैयारी के साथ अमेरिका ईरान की ओर बढ़ रहा है, तो युद्ध रुकने की संभावना तो नहीं बनती दिख रही.   The post

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

‘हमें मारने की धमकी मिल रही है’, महाकुंभ गर्ल मोनालिसा भोसले ने सरकार से मांगी सुरक्षा

Monalisa Bhosle Getting Threats: एक साधारण प्रेम कहानी के रूप में शुरू हुआ रिश्ता अब विवादों के घेरे में आ गया है. “कुंभ मेला गर्ल” के नाम से चर्चा में आईं Monalisa Bhosle ने अपने पति Farman Khan के साथ मिलकर सुरक्षा की मांग की है. दोनों का कहना है कि शादी के बाद उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं, जिससे उनकी जिंदगी खतरे में पड़ गई है. ‘लव जिहाद’ के आरोपों से बढ़ा विवाद हाल ही में कपल ने शादी की, जिसके बाद कुछ संगठनों ने इसे “लव जिहाद” का मामला बताते हुए विरोध शुरू कर दिया. देखते ही देखते यह मुद्दा सोशल मीडिया और समाज में चर्चा का विषय बन गया. निजी फैसला अब सार्वजनिक बहस में बदल चुका है. वीडियो जारी कर लगाई मदद की गुहार मोनालिसा ने एक वीडियो जारी करते हुए अपनी परेशानी साझा की. उन्होंने बताया कि एक पत्र के साथ यह वीडियो मीडिया, मुख्यमंत्री और संबंधित अधिकारियों को भेजा गया है. वीडियो में उन्होंने कहा, “मैं ये वीडियो एक लेटर के साथ सभी को मेल कर रही हूं, कृपया हमारी मदद करें.” ‘खुलेआम मिल रही हैं जान से मारने की धमकियां’ मोनालिसा ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें खुलेआम जान से मारने और काटने तक की धमकियां दी जा रही हैं. यह स्थिति उनके लिए बेहद डरावनी बन गई है. वीडियो में Farman Khan भी नजर आते हैं और दोनों प्रशासन से सुरक्षा की अपील करते हैं. प्रशासन से सुरक्षा की मांग कपल का कहना है कि उन्होंने पहले ही पुलिस और प्रशासन से संपर्क किया है, लेकिन अब तक उन्हें पर्याप्त सुरक्षा नहीं मिल पाई है. ऐसे में उन्होंने प्रशासन से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके. इंटरफेथ मैरिज पर फिर छिड़ी बहस यह मामला एक बार फिर इंटरफेथ मैरिज को लेकर समाज में चल रही बहस को सामने लाता है. जहां एक ओर लोग अपनी पसंद से जीवनसाथी चुनते हैं, वहीं दूसरी ओर सामाजिक और धार्मिक विवाद उनके लिए मुश्किलें खड़ी कर देते हैं. अब आगे क्या? फिलहाल, सभी की नजरें प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हैं. देखना होगा कि इस मामले में क्या कार्रवाई होती है और क्या इस कपल को जल्द सुरक्षा मिल पाती है या नहीं. यह भी पढ़ें: ध्रुव राठी ने आदित्य धर पर साधा निशाना, कहा ‘धुरंधर 2’ है प्रोपेगेंडा फिल्म The post ‘हमें मारने की धमकी मिल रही है’, महाकुंभ गर्ल मोनालिसा भोसले ने प्रशासन से मांगी सुरक्षा appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top