Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Video : ईद की नमाज के लिए जामा मस्जिद में भारी भीड़, दिल्ली में दिखा उत्साह

Video : जामा मस्जिद में नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी और खुशियां बांटी. चांद दिखने के साथ ही रमजान का महीना खत्म हुआ और ईद का जश्न शुरू हो गया. पुरानी दिल्ली की गलियों और मस्जिद के आसपास हर तरफ भीड़ और उत्साह नजर आया. पूरे दिन शहर में ईद की खुशियां मनाई जाएंगी. देखें वीडियो. #WATCH दिल्ली: ईद-उल-फितर 2026 के मौके पर दिल्ली की जामा मस्जिद में लोगों ने नमाज़ अदा की। pic.twitter.com/G6BuwiVS89 — ANI_HindiNews (@AHindinews) March 21, 2026 शुक्रवार को ईद-उल-फितर से पहले जामा मस्जिद और उसके आसपास के बाजारों में भारी भीड़ देखने को मिली. लोग आखिरी समय की खरीदारी करने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे थे. बाजारों में कपड़े, खाने-पीने की चीजें और अन्य सामान खरीदने वालों की खूब रौनक रही. वहीं शुक्रवार रात को दिल्ली पुलिस ने ईद को देखते हुए जामा मस्जिद और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी. इससे पहले लोगों ने जामा मस्जिद में ‘अलविदा नमाज’ भी अदा की, जो रमजान के आखिरी जुमा की खास नमाज होती है. #WATCH | Delhi: Children extend greetings on Eid ul-Fitr, as they arrive at Jama Masjid. pic.twitter.com/baYkEb3T0a — ANI (@ANI) March 21, 2026 उत्तम नगर इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी पश्चिम दिल्ली के उत्तम नगर में 4 मार्च को हुई हत्या के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है. इसी को देखते हुए ईद से एक दिन पहले पास के द्वारका इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस के मुताबिक 100 से ज्यादा जगहों पर चेकिंग के लिए नाके लगाए गए हैं. संवेदनशील इलाकों में खास निगरानी रखी जा रही है और चौराहों व इमारतों की छतों पर पुलिस तैनात की गई है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो, इसके लिए खास इंतजाम किए गए हैं. यह भी पढ़ें : ईद को लेकर परवान पर खरीदारी, सेवई से लेकर इत्र और टोपियों से सजा बाजार पूरे देश में ईद-उल-फितर की धूम देशभर में मुस्लिम समुदाय ईद-उल-फितर मना रहा है. लोग अपने-अपने तरीके से त्योहार को खास बनाने में लगे हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी ईद-उल-फितर की पूर्व संध्या पर देशवासियों को दिल से बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. The post Video : ईद की नमाज के लिए जामा मस्जिद में भारी भीड़, दिल्ली में दिखा उत्साह appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhurandhar 2: धुरंधर 2 का दूसरा दिन भी सुपरहिट, रणवीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका

Dhurandhar 2 Box Office Day 2: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाका कर रही है. पहले दिन फिल्म ने 102.55 करोड़ की कमाई की. दूसरे दिन फिल्म ने ₹80.72 करोड़ कमाए. कुल मिलाकर पहले दो दिनों में फिल्म की कमाई ₹226.27 करोड़ और ग्रॉस ₹269.39 करोड़ हो गई. उम्मीद है कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई डबल हो जाएगी. एडवांस शो और प्रीव्यू ने बढ़ाया उत्साह धुरंधर 2 रिलीज से पहले ही चर्चा में थी. पेड प्रीव्यू शो में फिल्म ने ₹43 करोड़ कमाए. कुल 11,294 शो चलाए गए थे. हिंदी वर्जन ने अकेले ₹99.10 करोड़ रुपये की कमाई की. राकेश रोशन ने की तारीफ फिल्म निर्माता राकेश रोशन ने धुरंधर 2 की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि फिल्म सिर्फ कमाई के लिए नहीं बल्कि कहानी और अंदाज में भी सिनेमा के नए लेवल को दिखाती है. रोशन ने सोशल मीडिया पर लिखा, “आदित्य धर ने जिस जुनून और अंदाज से फिल्म बनाई है, वह सब फिल्मकारों के लिए प्रेरणा है. धुरंधर सिनेमा की नई दिशा दिखाती है. इसे खतरे के तौर पर नहीं देखना चाहिए, बल्कि कहानी कहने और एंटरटेनमेंट में एक जरूरी और सही बदलाव के रूप में लेना चाहिए. समय आ गया था और आदित्य धर ने हमारी उम्मीदों से कहीं बेहतर काम किया! भगवान आपका भला करे और आपको और ताकत दे, आदित्य!” धुरंधर: द रिवेंज के बारे में स्पाई एक्शन थ्रिलर धुरंधर: द रिवेंज पांच भाषाओं में रिलीज हुई- हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़. इस फिल्म की कहानी आदित्य धर ने लिखी है और इसे ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में रणवीर सिंह ने दो अलग-अलग किरदार निभाए हैं- जसकीरत और हमजा. वहीं, आर माधवन रणनीतिकार अजय सान्याल की भूमिका में लौटे हैं. अर्जुन रामपाल फिल्म में आईएसआई मेजर इकबाल के किरदार में हैं और संजय दत्त ने एसपी चौधरी असलम का रोल निभाया है. फिल्म में सारा अर्जुन, राकेश बेदी, डेनिश पंडोर और गौरव गेरा जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देते हैं. कहानी का फोक्स कराची है, जो अपने गैंग वार और हिंसक इलाके के लिए मशहूर है. फिल्म में जासूसी और खुफिया ऑपरेशन की दुनिया को दिखाया गया है. View this post on Instagram A post shared by Rakesh Roshan (@rakesh_roshan9) यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 देख ‘अनुपमा’ की रुपाली गांगुली हुई हैरान, फिल्म को बताया मास्टरपीस The post Dhurandhar 2: धुरंधर 2 का दूसरा दिन भी सुपरहिट, रणवीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कौन हैं सूर्या मिधा? 22 की उम्र में मार्क जुकरबर्ग का रिकॉर्ड तोड़ बने सबसे युवा बिलेनियर

Surya Midha: टेक्नोलॉजी और स्टार्टअप की दुनिया में एक नए युग की शुरुआत हो चुकी है. हिंदुस्तानीय मूल के युवाओं ने एक बार फिर ग्लोबल स्टेज पर अपनी धाक जमाई है. इस बार चर्चा में हैं 22 साल के सूर्या मिधा (Surya Midha), जिन्होंने वह कारनामा कर दिखाया है जिसे कभी फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने मुमकिन किया था. सूर्या ने महज 22 वर्ष की आयु में 2.2 बिलियन डॉलर (लगभग 18,000 करोड़ रुपये) की व्यक्तिगत संपत्ति बनाकर दुनिया के सबसे कम उम्र के ‘सेल्फ-मेड’ अरबपति का खिताब अपने नाम कर लिया है. 18 साल पुराना रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त अब तक सबसे कम उम्र में खुद के दम पर अरबपति बनने का रिकॉर्ड मार्क जुकरबर्ग के नाम था. जुकरबर्ग ने 2008 में 23 साल की उम्र में यह मुकाम हासिल किया था. लेकिन सूर्या मिधा ने 22 साल की उम्र में ही इस जादुई आंकड़े को पार कर जुकरबर्ग के 18 साल पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है. AI स्टार्टअप Mercor ने बदली किस्मत सूर्या की इस अविश्वसनीय सफलता की नींव उनके आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्टार्टअप ‘Mercor’ ने रखी है. सूर्या ने साल 2023 में अपने दो दूरदर्शी दोस्तों—ब्रेंडन फूडी और आदर्श हिरेमथ—के साथ मिलकर इस कंपनी की शुरुआत की थी. क्या करती है कंपनी? Mercor एक क्रांतिकारी AI-बेस्ड प्लेटफॉर्म है जो नौकरी की भर्ती प्रक्रिया (Recruitment) को पूरी तरह बदल रहा है. यह प्लेटफॉर्म एक एआई अवतार (AI Avatar) के जरिए उम्मीदवारों का इंटरव्यू लेता है. इससे बड़ी कंपनियों को कम समय में सही टैलेंट खोजने में मदद मिलती है. अक्टूबर 2025 में इस स्टार्टअप को 350 मिलियन डॉलर की ‘सीरीज C’ फंडिंग मिली, जिससे कंपनी की कुल वैल्यूएशन 10 अरब डॉलर के पार पहुंच गई. इसी वैल्यूएशन जंप ने सूर्या को अरबपतियों की सूची में टॉप पर पहुंचा दिया. वर्तमान में सूर्या बोर्ड चेयरमैन हैं, जबकि ब्रेंडन फूडी सीईओ और आदर्श हिरेमथ सीटीओ की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. दिल्ली से अमेरिका तक कामयाबी का सफर सूर्या मिधा की जड़ें हिंदुस्तान की राजधानी दिल्ली से जुड़ी हैं. उनका परिवार दिल्ली से अमेरिका जाकर कैलिफोर्निया में बस गया था. सूर्या का जन्म माउंटेन व्यू में हुआ और उन्होंने अपनी शिक्षा जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी से पूरी की. उनके साथी भी हार्वर्ड और जॉर्जटाउन जैसे दुनिया के बेहतरीन संस्थानों के छात्र रह चुके हैं. फोर्ब्स की मुहर और ग्लोबल पहचान दुनिया की प्रतिष्ठित मैगजीन फोर्ब्स ने भी सूर्या को दुनिया के सबसे कम उम्र के अरबपति के रूप में मान्यता दी है. यह उपलब्धि न केवल सूर्या के विजन को दर्शाती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि कैसे सही समय पर एआई जैसी तकनीक का इस्तेमाल करके युवा वैश्विक स्तर पर बड़े बदलाव ला सकते हैं. Also Read: बाजार की सुस्ती के बीच इस शराब कंपनी के शेयर में आई तेजी, नए मैनेजमेंट के एलान से निवेशक गदगद The post कौन हैं सूर्या मिधा? 22 की उम्र में मार्क जुकरबर्ग का रिकॉर्ड तोड़ बने सबसे युवा बिलेनियर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आज किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क, यहां पढ़ें 21 मार्च का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 21 March 2026: आज शनिवार, 21 मार्च 2026 है. चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन, मां चंद्रघंटा की पूजा का विधान है. पंचांग के अनुसार आज तृतीया तिथि देर रात तक रहेगी. ग्रहों की स्थिति आज काफी हलचल पैदा करने वाली है. मीन राशि में सूर्य, शुक्र और शनि की युति एक तरफ आध्यात्मिक ऊर्जा दे रही है, तो कुम्भ राशि में मंगल, बुध और राहु का मेल कुछ राशियों के लिए बड़े उलटफेर के संकेत दे रहा है. चंद्रमा आज मेष राशि में प्रवेश कर चुके हैं. आइए जानते हैं, ज्योतिषाचार्य दीप्ति शर्मा से आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला है. मेष राशि: आज का दिन आपके लिए नई ऊर्जा और संभावनाओं के द्वार खोलने वाला है, क्योंकि आपकी राशि में ही चंद्रमा का संचार हो रहा है. करियर की बात करें तो तृतीय भाव के गुरु की दृष्टि से आपको नौकरी में नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं. लव लाइफ की बात करें तो पार्टनर के साथ समय सुखद बीतेगा, लेकिन शनि-सूर्य की युति के कारण वाणी पर नियंत्रण रखें. हेल्थ की बात करें तो सिरदर्द या माइग्रेन की समस्या परेशान कर सकती है. वृषभ राशि: आज का दिन आपके लिए खतरे का संकेत दे रहा है, सचेत रहें. क्योंकि आपकी राशि के द्वादश भाव में स्थित चंद्रमा अचानक बड़े खर्च और मानसिक तनाव का योग बना रहे हैं. करियर की बात करें तो कुम्भ राशि के राहु-मंगल आपके कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र रच सकते हैं, सहकर्मियों पर भरोसा न करें. लव लाइफ की बात करें तो प्रेम संबंधों में कड़वाहट आ सकती है. हेल्थ की बात करें तो अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं, वाहन सावधानी से चलाएं. मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए किस्मत का ताला खोलने वाला साबित होगा, क्योंकि आपकी राशि के एकादश भाव में चंद्रमा और लग्न में गुरु आपकी हर इच्छा पूरी करने में मदद करेंगे. करियर की बात करें तो व्यापार में भारी मुनाफा होगा और आय के नए स्रोत बनेंगे. लव लाइफ की बात करें तो पार्टनर से कोई कीमती उपहार मिल सकता है. हेल्थ की बात करें तो आज आप खुद को बहुत तरोताजा और फिट महसूस करेंगे. कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए भारी नुकसान की चेतावनी दे रहा है, सावधान रहें. क्योंकि कुम्भ राशि का राहु और मंगल आपके अष्टम भाव में मौजूद हैं, जो दुर्घटना या गुप्त शत्रुओं से हानि करा सकते हैं. करियर की बात करें तो दशम चंद्रमा कार्यक्षेत्र में काम का बोझ बढ़ाएगा, वरिष्ठों से अनबन हो सकती है. लव लाइफ की बात करें तो जीवनसाथी के साथ विवाद बढ़ सकता है. हेल्थ की बात करें तो संक्रमण और पेट की बीमारियों से बचाव रखें. सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए सौभाग्य और धार्मिक उन्नति लेकर आया है, क्योंकि आपकी राशि के नवम भाव में स्थित चंद्रमा और लग्न में मौजूद केतु आपको मानसिक शांति देंगे. करियर की बात करें तो अटके हुए प्रशासनी काम पूरे होंगे और व्यापारिक यात्रा सफल रहेगी. लव लाइफ की बात करें तो रिश्तों में ईमानदारी बढ़ेगी. हेल्थ की बात करें तो पुरानी बीमारी से राहत मिलने के योग हैं, लेकिन ठंडी चीजों से परहेज करें. कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए अत्यधिक सतर्क रहने का है, क्योंकि आपकी राशि के अष्टम भाव में चंद्रमा का गोचर आपके मानसिक सुकून को छीन सकता है. करियर की बात करें तो छठे भाव का मंगल और राहु कर्ज की स्थिति पैदा कर सकते हैं, निवेश से बिल्कुल बचें. लव लाइफ की बात करें तो किसी बात को लेकर पार्टनर से मनमुटाव होगा. हेल्थ की बात करें तो जोड़ों का दर्द या चोट लगने का डर है, संभल कर रहें. तुला राशि: आज का दिन आपके लिए सफलता और खुशियों का संगम रहेगा, क्योंकि आपकी राशि के सप्तम भाव में चंद्रमा की स्थिति आपके वैवाहिक और व्यापारिक संबंधों को मजबूत करेगी. करियर की बात करें तो पार्टनरशिप में काम करने वालों को बड़ा लाभ मिलेगा. लव लाइफ की बात करें तो लव पार्टनर के साथ विवाह की बात पक्की हो सकती है. हेल्थ की बात करें तो स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, बस रात में देर तक जागने से बचें. वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए चुनौतियों के बाद जीत दिलाने वाला रहेगा, क्योंकि आपकी राशि के छठे भाव में स्थित चंद्रमा शत्रुओं पर विजय दिलाएगा. करियर की बात करें तो कुम्भ राशि के बुध-मंगल आपके चतुर्थ भाव में होने से कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव ला सकते हैं, जो भविष्य में लाभ देंगे. लव लाइफ की बात करें तो पार्टनर का सहयोग हर कदम पर मिलेगा. हेल्थ की बात करें तो त्वचा संबंधी कोई एलर्जी परेशान कर सकती है. धनु राशि: आज का दिन आपके लिए मिला-जुला लेकिन शुभ फलदायी रहेगा, क्योंकि आपकी राशि के पंचम भाव में चंद्रमा और सप्तम में गुरु आपकी बुद्धि को प्रखर बनाएंगे. करियर की बात करें तो विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतरीन है, वहीं व्यापारियों को नए सौदे मिल सकते हैं. लव लाइफ की बात करें तो प्रेम संबंधों में नयापन आएगा. हेल्थ की बात करें तो खान-पान का ध्यान रखें, लीवर संबंधी शिकायत हो सकती है. मकर राशि: आज का दिन आपके लिए भावनात्मक रूप से थोड़ा कमजोर रह सकता है, क्योंकि आपकी राशि के चतुर्थ भाव में चंद्रमा और द्वितीय भाव में बैठे राहु-मंगल परिवार में तनाव पैदा कर सकते हैं. करियर की बात करें तो जमीन-जायदाद के मामलों में सावधानी बरतें, धोखा हो सकता है. लव लाइफ की बात करें तो पार्टनर की किसी बात से मन दुखी हो सकता है. हेल्थ की बात करें तो सीने में जकड़न या सर्दी-जुकाम की शिकायत रहेगी. कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए अदम्य साहस और पराक्रम का संचार करेगा, क्योंकि आपकी राशि में तीन बड़े ग्रह मंगल, बुध और राहु की युति है और चंद्रमा तीसरे भाव में स्थित हैं. करियर की बात करें तो आप जोखिम भरे फैसले लेंगे जो सफल रहेंगे, लेकिन जल्दबाजी से बचें. लव लाइफ की बात करें तो भाई-बहनों और पार्टनर के साथ रिश्ते मधुर होंगे. हेल्थ की बात करें तो ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा, लेकिन ब्लड प्रेशर का ध्यान रखें. मीन राशि: आज का दिन आपके लिए

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भारती सिंह ने ‘काजू’ का चेहरा किया रिवील, 3 महीने बाद पहली तस्वीर

Comedian Bharti Son: टीवी और कॉमेडी की दुनिया से अक्सर खुशसमाचारी और दिल छू लेने वाले पल सामने आते रहते हैं. इस बार भी एक ऐसा ही खास मोमेंट सामने आया है, जिसका फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे. पॉपुलर कॉमेडियन हिंदुस्तानी सिंह और उनके पति लिंबाचिया ने आखिरकार अपने दूसरे बेटे का फेस रिवील कर दिया है. करीब 3 महीने के इंतजार के बाद कपल ने अपने बेटे यशवीर सिंह, जिसे प्यार से ‘काजू’ कहा जाता है, की पहली झलक फैंस के साथ शेयर की. इस पल का उनके चाहने वाले बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. व्लॉग में दिखाई पहली झलक हिंदुस्तानी सिंह और हर्ष लिंबाचिया के बेटे की तस्वीर कपल ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में बेटे का चेहरा दिखाया. वीडियो का टाइटल था “मिलिए हमारे काजू से”, जिसमें उन्होंने बड़े ही खास अंदाज में यशवीर को इंट्रोड्यूस किया. शुरुआत में हिंदुस्तानी ने फूलों से बेटे का चेहरा छिपाया और फिर धीरे-धीरे उसे हटाकर पालने में लेटे काजू की प्यारी सी झलक दिखाई. इस सीन ने फैंस का दिल जीत लिया. परिवार में खुशी का माहौल बता दें कि हिंदुस्तानी सिंह ने 19 दिसंबर 2025 को अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया था. इससे पहले कपल 2022 में अपने पहले बेटे लक्ष्य उर्फ ‘गोला’ के माता-पिता बने थे. दोनों की मुलाकात एक कॉमेडी शो के सेट पर हुई थी, जिसके बाद उन्होंने 2017 में शादी की थी. अब उनका ये प्यारा परिवार फैंस के बीच काफी पसंद किया जाता है. यह भी पढे़ं: धुरंधर 2 में हो गयी भारी चूक, KRK ने किया खुलासा The post हिंदुस्तानी सिंह ने ‘काजू’ का चेहरा किया रिवील, 3 महीने बाद पहली तस्वीर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

IPL 2026 से पहले ही आमने-सामने आए जडेजा और वैभव, वीडियो देख हैरान रह गए सभी!

Highlights पहला मैच आरसीबी और हैदराबाद के बीच नेट्स में भिड़े जडेजा और वैभव सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 17 साल बाद राजस्थान में जडेजा की वापसी आईपीएल 2026 (IPL 2026) की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. टूर्नामेंट शुरू होने में अब 10 दिन से भी कम का समय बचा है. ऐसे में सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे अपनी अपनी फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ने लगे हैं. आईपीएल का पहला खिताब जीतने वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम भी जयपुर में अपना अभ्यास शुरू कर चुकी है. इसी प्रैक्टिस कैंप का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी का आमना-सामना देखने को मिला है. सभी टीमें अब पूरी तरह से टूर्नामेंट की तैयारी में जुट गई हैं. पहला मैच आरसीबी और हैदराबाद के बीच आईपीएल के 19वें सीजन का पहला मुकाबला 28 मार्च को स्पोर्ट्सा जाएगा. यह ओपनिंग मैच डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाला है. पहले मैच को लेकर क्रिकेट फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं. टूर्नामेंट के लिए सभी टीमों ने अपने अपने शहर में प्रैक्टिस करना शुरू कर दिया है. राजस्थान की टीम भी अपने घरेलू मैदान जयपुर में पसीना बहा रही है. टीम के सभी प्रमुख खिलाड़ी इस ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा ले रहे हैं. नेट्स में भिड़े जडेजा और वैभव राजस्थान रॉयल्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नया वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में रवींद्र जडेजा और वैभव सूर्यवंशी एक दूसरे के आमने-सामने नजर आ रहे हैं. प्रैक्टिस के दौरान वैभव ने जडेजा के खिलाफ कुछ अच्छे शॉट लगाए. वहीं एक गेंद पर जडेजा के रिएक्शन से ऐसा लगा जैसे उन्होंने वैभव को कैच आउट करवा दिया है. हालांकि यह कहना मुश्किल है कि दोनों में से किसने बाजी मारी. टीम ने इस बात की कोई जानकारी नहीं दी है और वीडियो में भी ऐसा कुछ नहीं बताया गया है. इसके बावजूद दोनों खिलाड़ी नेट में काफी अच्छे टच में दिखाई दे रहे थे. View this post on Instagram A post shared by Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो रवींद्र जडेजा और वैभव सूर्यवंशी का यह शानदार अभ्यास वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है. लोग इस वीडियो को बहुत ज्यादा पसंद कर रहे हैं. समाचार लिखे जाने तक इस वीडियो को लाखो लोग देख चुके हैं. इसके साथ ही वीडियो पर 14 लाख से ज्यादा लाइक भी आ चुके हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस कमेंट करके इन दोनों खिलाड़ियों की जमकर तारीफ कर रहे हैं. 17 साल बाद राजस्थान में जडेजा की वापसी रवींद्र जडेजा की पूरे 17 साल के लंबे समय बाद राजस्थान रॉयल्स में घर वापसी हुई है. उन्होंने साल 2008 में राजस्थान के साथ ही अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी. जडेजा 2008 और 2009 का सीजन राजस्थान के लिए स्पोर्ट्से थे. साल 2011 में उन्होंने कोच्चि टस्कर्स केरल टीम का प्रतिनिधित्व किया था. इसके बाद 2012 में वह चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़ गए. रवींद्र जडेजा ने 12 साल तक चेन्नई के लिए आईपीएल स्पोर्ट्सा. आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले राजस्थान रॉयल्स ने ट्रेड के माध्यम से उन्हें वापस अपनी टीम में शामिल कर लिया है. ये भी पढ़ें- रूम में प्रैक्टिस करके आया, यशस्वी के छक्का मारने पर जडेजा का मजेदार जवाब वायरल IPL 2026: KKR की टेंशन हुई दूर, घातक बॉलर फिट होकर टीम से जुड़ने को तैयार 6 महीने से शराब नहीं पी… युजवेंद्र चहल ने IPL 2026 से पहले फिटनेस पर दिया अपडेट The post IPL 2026 से पहले ही आमने-सामने आए जडेजा और वैभव, वीडियो देख हैरान रह गए सभी! appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चेहरे पर बार-बार निकल आ रहे हैं पिंपल्स? ऑयली स्किन नहीं, ये गलतियां हो सकती हैं वजह

Skincare Tips: पिंपल्स की प्रॉब्लम से आज के समय में सिर्फ टीनेजर्स ही नहीं बल्कि हर उम्र के ही लोग परेशान हैं. जब चेहरे पर पिंपल्स निकलते हैं तो इससे छुटकारा पाने के लिए हम महंगे प्रोडक्ट्स या फिर घरेलू नुस्खों को अपनाना शुरू कर देते हैं. पिंपल्स निकलने पर हमें लगता है कि ऐसा सिर्फ ऑयली स्किन की वजह से हो रहा है तो आप गलत हो सकते हैं. चेहरे पर पिंपल्स निकलने के पीछे कई कारण हो सकते हैं जिनके बारे में शायद आपने सोचा भी न हो. आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं कारणों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं. तो चलिए इनके बारे में जानते हैं ताकि आप एक सही उपाय अपनाकर पिंपल्स की समस्या से छुटकारा पा सकें. हार्मोनल चेंजेस भी हैं बड़ी वजह जब आपके शरीर में हार्मोन्स का बैलेंस बिगड़ता है तो इसका असर चेहरे पर देखने को मिलता है. पिंपल्स भी इन्हीं में से एक है. बात करें लड़कियों कि तो जब उन्हें पीरियड्स आने वाले होते हैं फिर जिन स्त्रीओं को पीसीओडी की प्रॉब्लम है उनके चेहरे पर एक्ने बार-बार निकल सकता है. इसके अलावा जब आप टीनेजर होते हैं उस समय भी हार्मोन्स के बदलाव की वजह से आपको पिंपल्स हो सकते हैं. यह भी पढ़ें: किचन में छुपा है आपकी खूबसूरती का राज, दादी-नानी के ये नुस्खे आज भी हैं असरदार गलत डाइट डाल सकता है असर आप जो भी चीजें खाते हैं उसका सीधा असर आपको अपने स्किन और चेहरे पर देखने को मिलता है. ज्यादा फ्राइड चीजें, जंक फूड्स, स्वीट्स या फिर डेयरी प्रोडक्ट्स खाने से भी चेहरे पर पिंपल्स निकल आते हैं. अगर आप अपनी डाइट में हरी सब्जियां, फलों और सही मात्रा में पानी नहीं पीते हैं तो इसका असर भी आपके चेहरे पर दिखने लगता है. स्ट्रेस भी है एक कारण आज की बिजी लाइफस्टाइल में स्ट्रेस होना एक आम बात है. जब आप हद से ज्यादा स्ट्रेस लेते हैं तो भी आपके चेहरे पर पिंपल्स निकल आते हैं. जब आप स्ट्रेस लेते हैं तो आपके शरीर में कुछ हार्मोन्स एक्टिव हो जाते हैं जिसकी वजह से भी आपको ऑयली स्किन, पिंपल्स और एक्ने की प्रॉब्लम हो सकती है. यह भी पढ़ें: पार्लर जाने की जरूरत नहीं, सुबह खाली पेट खाएं ये 3 चीजें और बिना मेकअप पाएं ग्लोइंग चेहरा गलत स्किनकेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल हर किसी की स्किन टाइप अलग होती है, लेकिन कई लोग ऐसे भी होते हैं जो बिना-समझे किसी भी स्किनकेयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल अपने चेहरे पर करने लगते हैं. अगर आप अपनी स्किन टाइप को देखे बिना हेवी क्रीम, ऑयली प्रोडक्ट्स और कॉस्मेटिक का इस्तेमाल करते हैं, तो भी आपको पिंपल्स की प्रॉब्लम हो सकती है. चेहरे की सफाई का ख्याल न रखना जब आपके चेहरे पर दिनभर धूल, पसीना और पॉल्यूशन जमा होता रहता है और आप इसे ठीक से साफ नहीं करते हैं, तो भी आपको पिंपल्स की प्रॉब्लम होती है. इसके अलावा अगर आप बिना किसी वजह के चेहरे को बार-बार छूते रहते हैं तो पिंपल्स होने के पीछे यह भी एक मुख्य वजह है. यह भी पढ़ें: Face Care Tips: क्या आप भी बार-बार छूते रहते हैं अपना चेहरा? स्किन को हो सकते हैं ये बड़े नुकसान The post चेहरे पर बार-बार निकल आ रहे हैं पिंपल्स? ऑयली स्किन नहीं, ये गलतियां हो सकती हैं वजह appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सरहुल विशेष : सूर्य और धरती के विवाह का उत्सव है प्रकृति पर्व सरहुल

दुर्जय पासवानGumla: सरहुल प्रकृति पर्व है. इस पर्व से लोगों की आस्था और विश्वास जुड़ा हुआ है. सरहुल को सूर्य और धरती के विवाह उत्सव के रूप में मनाया जाता है. साथ सरना स्थल में पूजा कर वर्षा व खेतीबारी का अनुमान लगाया जाता है. आदिवासी समाज के लोगों ने सरहुल पर्व की विशेषता, संस्कृति, मान्यता के बारे में बताया. सरहुल आदिवासी समाज का सबसे बड़ा पर्व है. जिसे नये वर्ष के रूप में मनाया जाता है. केंद्रीय सरहुल संचालन समिति के सचिव दीपनारायण उरांव ने कहा है कि सरहुल पर्व को खद्दी कहा जाता है. सरहुल पर्व मनाने से पूर्व संध्या कार्यक्रम किया जाता है. जिससे आदिवासी समाज के लोग अपने पारंपरिक वेशभूषा में एक साथ एक स्थान में जुटते हैं. यह पर्व हम एकता के सूत्र में बांधता है. पर्यावरण संरक्षण पर हम ध्यान दें. आदिवासी समाज पूरे विश्व को सरहुल के माध्यम से प्रकृति से जुड़ाव का संदेश देता है. उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज हमेशा पर्यावरण के संरक्षण में लगा रहता है. आज पूरा विश्व प्रकृति के संरक्षण की बात कह रहा है. जिसे आदिवासी समाज पूर्वजों के समय से करते आ रहे हैं. जिस प्रकार हम प्रकृति से खिलवाड़ कर इसके खिलाफ काम किये हैं. इसका असर है. आज हम कई बीमारियों में फंस रहे हैं. इसलिए जरूरी है. हम सभी प्रकृति के संरक्षण पर ध्यान दें. ऐसे आज पूरा विश्व प्रकृति की सुरक्षा पर काम कर रहा है. जुलूस में डीजे, नशापान एवं अबीर के उपयोग पर रोक केंद्रीय सरहुल संचालन समिति गुमला द्वारा 21 मार्च को सरहुल महोत्सव एवं सांस्कृतिक जुलूस शहर में निकाला जायेगा. जानकारी देते हुए समिति के सचिव दीपनारायण उरांव ने कहा कि महोत्सव व जुलूस को लेकर तैयारी पूरी हो गयी है. दुंदुरिया उरांव सरना क्लब में दिन के 11 बजे पूजा, एक बजे प्रसाद वितरण किया जायेगा. दुंदुरिया सरना, उरांव सरना क्लब दुंदुरिया, गुमला सरना पालकोट रोड, वन विभाग कॉलोनी, चेटर गुमला, सरहुल नगर करमटोली, मुरली बगीचा, शास्त्री नगर, शांति नगर, आदर्श नगर ढोढरीटोली, पुग्गू दाउद नगर में पूजा होगी. वहीं दिन के दो बजे से सांस्कृतिक जुलूस निकाला जायेगा. जुलूस उरांव क्लब दुंदुरिया से प्रस्थान करेगी, जो थाना चौक, चैनपुर चौक, मेन रोड, टावर चौक, पालकोट रोड, झंडा पूजा स्थल, पाट पूजा स्थल, स्टेट बैंक के पास से बाये गली होते हुए सिसई रोड, टावर चौक, थाना रोड होते हुए उरांव क्लब दुंदुरिया के पास समाप्त होगी. चैनपुर रोड से आने वाली जुलूस चैनपुर चौक, सिसई रोड से आने वाली जुलूस टावर चौक से थाना रोड होते हुए थाना चौक, पालकोट रोड से आने वाली जुलूस पाट स्थल स्टेट बैंक से सिसई रोड जाने वाली गली से टावर चौक, थाना रोड, थाना चौक के पास मुख्य जुलूस में सम्मिलित होगी. पालकोट रोड स्थित समिति के स्टॉल में जुलूस में भाग लेने वाले खोड़हा को समिति की ओर से एक-एक झंडा दिया जायेगा. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खोड़हा दल को पुरस्कार दिया जायेगा. सांस्कृतिक जुलूस में नशापान एवं अबीर का उपयोग वर्जित रहेगा. प्रकृति की सुरक्षा के लिए हम काम करें : कृष्णा गुमला के स्पोर्ट्स संयोजक सह आदिवासी युवा नेता कृष्णा उरांव ने कहा है कि इस वर्ष सरहुल पर्व पर 21 मार्च को गुमला में भव्य जुलूस निकालने की तैयारी है. शहर के विभिन्न छात्रावासों द्वारा जुलूस को लेकर तैयारी की गयी है. पारंपरिक वेश-भूषा में जुलूस निकालने की तैयारी चल रही है. उन्होंने कहा है कि सरहुल पर्व को हम सभी मिलजुलकर मनाये. साथ ही जिस प्रकार हम प्रकृति से खिलवाड़ कर इसके खिलाफ काम किये हैं. इसका असर है. आज हम कई बीमारियों में फंस रहे हैं. इसलिए जरूरी है. हम सभी प्रकृति के संरक्षण पर ध्यान दें. सरहुल प्रकृति से जुड़ा हुआ पर्व है : मिशिर कुजूर आदिवासी युवा नेता मिशिर कुजूर ने कहा है कि सरहुल प्रकृति पूजक आदिवासियों का एक महत्वपूर्ण पर्व है. पूजा में विशेषकर साल वृक्ष एवं सरई फूल का महत्व रहता है. सरहुल पूजा का मुख्य उद्देश्य है कि पहान एवं पुजार द्वारा धरती माता का पूजन करते हैं. जिसमें पहान एवं पहनाईन का विवाह कराया जाता है. जिन्हें धरती व सूर्य के रूप में जाना जाता है. सरहुल प्रकृति से जुड़ा हुआ पर्व है. प्रकृति की रक्षा करने वाले लोग इस पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं. यह पर्व हमें प्रकृति की रक्षा करने का संकल्प दिलाता है. ये भी पढ़ें… खद्दी, बा परब या बहा: नाम अनेक पर आस्था एक, झारखंड में सरहुल की धूम, जानें 3 दिनों का पूरा विधान Ranchi: सरहुल आयोजन स्थलों पर नहीं होगी पानी की किल्लत, मेयर रोशनी खलखो का अधिकारियों को निर्देश The post सरहुल विशेष : सूर्य और धरती के विवाह का उत्सव है प्रकृति पर्व सरहुल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बच्चों के साथ समय बिताने का नहीं मिलता मौका? अपनाएं ये स्मार्ट पैरेंटिंग टिप्स

Parenting Tips: आज के समय में ज्यादातर पैरेंट्स ऐसे हैं जो कि कामकाजी हैं और उनके लिए बच्चों के साथ समय बिता पाना किसी चैलेन्ज से कम नहीं है. ऑफिस की जिम्मेदारियां और परिवार की जरूरतों को संभालते-संभालते अक्सर पैरेंट्स अपने बच्चों को ही समय देना बंद कर देते हैं. जब पैरेंट्स बच्चों को समय नहीं देते हैं तो इससे रिश्ते में सिर्फ दूरी नहीं आती बल्कि एक कड़वाहट भी रह जाती है. बड़े होने के बाद भी शिशु शिकायत करते हैं कि उनके माता-पिता ने जब वे छोटे थे तो उनके साथ समय बिताया ही नहीं. अगर आप भी एक कामकाजी पैरेंट हैं लेकिन फिर भी अपने शिशु के साथ समय बिताना चाहते हैं, तो आज की यह आर्टिकल आपके लिए ही है. आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने शिशु के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिता पाएंगे. चलिए इन टिप्स के बारे में जानते हैं विस्तार से. क्वालिटी टाइम को दें प्रायोरिटी यह बिलकुल जरूरी नहीं है कि आप पूरे-पूरे दिन ही अपने शिशु के साथ रहें. आपको सिर्फ इस बात का ख्याल रखना है कि आप जितना भी समय उसके साथ बिता रहे हैं उसे खास बनाएं. पूरे दिन में थोड़ा सा समय अपने शिशु के लिए निकालें और उस समय अपने शिशु से उसके पूरे दिन के बारे में पूछें और साथ ही उसके इमोशंस को समझने की कोशिश भी करें. जब आप ऐसा करेंगे तो आपका शिशु खुद को आपकी जिंदगी में महत्वपूर्ण समझने लग जाएगा. रोज की ये छोटी आदतें आपके शिशु को बना सकती हैं स्मार्ट और जीनियस, हर माता-पिता के लिए जानना जरूरी छोटी-छोटी एक्टिविटीज में उसे करें शामिल अगर आप काफी ज्यादा बिजी रहते हैं और आपके पास समय बिलकुल भी नहीं है, तो हर दिन के कामों में ही अपने बच्चों को शामिल करना शुरू कर दें. जब आप खाना बना रहे हों, घर की सफाई कर रहे हों या फिर शॉपिंग करने निकले हों, उन्हें भी अपने साथ लेकर निकलें. जब आप ऐसा करेंगे तो आपको बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा और साथ ही वे नयी चीजें भी सीख जाएंगे. डिजिटल डिस्ट्रैक्शन से बनाएं दूरी आपको इस बात का ख्याल रखना है कि जब आप अपने बच्चों के साथ हों, तो मोबाइल और लैपटॉप से दूरी बनाकर रखें. अक्सर ऐसा होता है कि पैरेंट्स बच्चों के साथ होने के बाद भी फोन में घुसे हुए रहते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं तो शिशु को ऐसा लगता है कि उसे नजरअंदाज किया जा रहा है. जब आप शिशु के साथ हों तो अपना पूरा ध्यान सिर्फ उसपर ही रखें. यह भी पढ़ें: Parenting Tips: बिना डांट-डपट के बच्चों में डालें अच्छी आदतें, हर माता-पिता के काम आएंगे ये आसान ट्रिक्स रूटीन बनाएं और उसे फॉलो करें जब आप एक अच्छा रूटीन बनाते हैं तो उसका फायदा सिर्फ बच्चों को ही नहीं होता, इसका फायदा पैरेंट्स को भी मिलता है. हर रात सोने से पहले अपने शिशु के साथ बैठकर उसे कहानी सुनाएं या फिर बातें करें. जब आप ऐसा करते हैं तो आपको बच्चों के साथ समय बिताने का एक फिक्स्ड समय मिल जाता है और शिशु पूरे दिन इस समय का इंतजार करते रहते हैं. वीकेंड को बनाएं स्पेशल बच्चों के साथ समय बिताने के लिए वीकेंड सबसे बेहतर होता है. इस दिन आप अपने बच्चों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिता सकते हैं. आप अगर चाहें तो इस दिन अपने शिशु के साथ आउटिंग प्लान कर सकते हैं या फिर कोई नयी एक्टिविटी भी शामिल कर सकते हैं. आपके ऐसा करने से शिशु खुश हो जाते हैं और इस रिश्ते को मजबूती भी मिलती है. यह भी पढ़ें: सुबह की ये 5 आदतें अपनाते ही आपका बच्चा बन सकता है सुपर एक्टिव, हर पैरेंट के लिए जानना जरूरी The post बच्चों के साथ समय बिताने का नहीं मिलता मौका? अपनाएं ये स्मार्ट पैरेंटिंग टिप्स appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ट्रंप ने नाटो देशों को कहा कायर, TMC घोषणापत्र में ममता बनर्जी की 10 महा-प्रतिज्ञाएं, पढ़ें 21 मार्च की टॉप 20 खबरें

1. नाटो देशों पर बरसे ट्रंप, कहा- कायर हैं सभी, अमेरिका के बिना सिर्फ कागजी शेर Trump On NATO Nation: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने NATO देशों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि संगठन के सदस्य देश कायर हैं और अमेरिका के बिना NATO केवल कागजी शेर है. ट्रंप ने आरोप लगाया कि सदस्य देश मिडिल ईस्ट में ईरान के खिलाफ अमेरिकी अभियान में मदद करने से बच रहे हैं. यहां पढ़ें पूरी समाचार 2. जंग के बीच ईरान ने दी धमकी, कहा- दुनिया में कहीं भी सुरक्षित नहीं रहेंगे तेहरान के दुश्मन Middle East War: अमेरिकी और इजराइली हवाई हमलों के बीच ईरानी जनरल अबोलफजल शेखरची ने कहा कि दुनियाभर के पार्क, मनोरंजन और पर्यटन स्थल दुश्मनों के लिए सुरक्षित नहीं रहेंगे. ईरान खाड़ी क्षेत्र की ऊर्जा ठिकानों पर भी लगातार हमले कर रहा है. यहां पढ़ें पूरी समाचार 3. अमेरिका के घमंड स्टील्थ फाइटर जेट F-35 को निशाना बनाने वाला पहला देश बना ईरान? Fighter jet F-35 : ईरान युद्ध के दौरान 19 मार्च का दिन अमेरिका को काफी झटका देने वाला रहा है. एक ओर तो कतर पर इजरायल के हमले से अमेरिका को अपने रुख में नरमी लानी पड़ी, वहीं दूसरी ओर अमेरिकी एडवांस स्टील्थ फाइटर जेट F-35 को निशाना बनाया गया. हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि स्टील्थ फाइटर जेट F-35 को ईरान ने निशाना बनाया या फिर उसके इमरजेंसी लैंडिंग की वजह कुछ और है. यहां पढ़ें पूरी समाचार 4. इजरायल ने भारी गलती की… ओमान का आरोप- US को गुमराह कर ईरान युद्ध में उतारा गया Israel Dragged US into Iran War: ओमान के विदेश मंत्री बदर अलबुसैदी ने अपने एक लेख में कहा इजरायल ने अमेरिका को युद्ध में घसीट लिया. उन्होंने आरोप लगाया कि वार्ता सकारात्मक मोड़ पर थी, लेकिन इजरायल ने 48 घंटे में सारा समीकरण बदल दिया. उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका का अपनी विदेश नीति पर कोई नियंत्रण नहीं रहा. यहां पढ़ें पूरी समाचार 5. ममता बनर्जी की 10 ‘महा-प्रतिज्ञाएं’: लक्ष्मी भंडार की राशि बढ़ी, बेरोजगारों को भत्ता, जानें दीदी के पिटारे से और क्या निकला TMC Manifesto 2026: बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है. ममता बनर्जी की 10 महा-प्रतिज्ञा में स्त्रीओं को घर, युवाओं को रोजगार गारंटी और डिजिटल बंगाल जैसी नयी योजनाएं शामिल हैं. जानें ‘दीदी की 10 प्रतिज्ञा’ वाले पिटारे से क्या-क्या निकला. यहां पढ़ें पूरी समाचार 6. नीतीश के ‘टच’ का सियासी ट्रेंड, जिसे बताया वारिस, वही हुआ साइडलाइन! क्‍या अब सम्राट की बारी? Nitish Kumar political Successor Pattern : क्या Nitish Kumar का ‘हाथ’ सियासी करियर के लिए अशुभ साबित होता है? Prashant Kishor से लेकर RCP Singh और Lalan Singh तक हर ‘वारिस’ क्यों आया हाशिये पर! अब Samrat Choudhary को लेकर धड़कन बढ़ती नजर आ रही है. क्‍योंकि नीतीश कुमार सम्राट चौधरी को भी अपने उत्तराधिकारी के रूप में प्रोजेक्‍ट कर रहे हैं. यहां पढ़ें पूरी समाचार 7. बिहार में समृद्धि यात्रा 4.0 खत्म, अब 5.0 का ऐलान, जानिए कब, कहां और क्या है सीएम नीतीश का पूरा प्लान Samriddhi Yatra Schedule: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का चौथा चरण खत्म हो गया है. गया और औरंगाबाद दौरे के साथ इस फेज का समापन हुआ, वहीं अब 23 मार्च से समृद्धि यात्रा 5.0 की शुरुआत होगी. जिसका शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है. यहां पढ़ें पूरी समाचार 8. बिहार पंचायत चुनाव में वोटिंग के लिए नहीं लगेगी अलग-अलग लाइन, एक साथ छह वोट डाल सकेंगे मतदाता Bihar Panchayat Election: बिहार के पंचायत चुनाव में इस बार बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. पहली बार मल्टी पोस्ट ईवीएम का इस्तेमाल होगा, जिससे मतदाता एक ही बार में छह पदों के लिए वोट डाल सकेंगे. यहां पढ़ें पूरी समाचार 9. सांसद शांभवी चौधरी बनीं LJP(R) छात्र विंग की नेशनल प्रेसिडेंट, चिराग पासवान का बड़ा फैसला Chirag Paswan: लोक जनशक्ति पार्टी (रा) के चीफ चिराग पासवान ने सांसद शांभवी चौधरी को छात्र प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है. शांभवी ने इस जिम्मेदारी के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार जताया है. यहां पढ़ें पूरी समाचार 10. क्या CM हेमंत से बगावत पूर्व मंत्री को पड़ गया भारी? कांग्रेस ने दिखाया सीधा बाहर का रास्ता Yogendra Sao Jharkhand: झारखंड कांग्रेस ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 3 साल के लिए निष्कासित कर दिया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ उनके हालिया बयानों को इस कार्रवाई की मुख्य वजह माना जा रहा है. यहां पढ़ें पूरी समाचार 11. हाजत में मौत मामला: जयनगर थाना प्रभारी लाइन हाजिर, मेडिकल बोर्ड करेगा पोस्टमार्टम Koderma: जयनगर थाना के हाजत में एक शख्स की मौत के बाद वहां के थाना प्रभारी पर कार्रवाई की गई है. एसपी अनुदीप सिंह ने थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है. एसपी ने बताया कि अब शख्स का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से कराया जाएगा. ऐसा ही नियम है. यहां पढ़ें पूरी समाचार 12. Ranchi: सरहुल आयोजन स्थलों पर नहीं होगी पानी की किल्लत, मेयर रोशनी खलखो का अधिकारियों को निर्देश Ranchi: सरहुल से एक दिन पहले मेयर रोशनी खलखो ने वाटर बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक कर शहर में वाटर सप्लाई को दुरुस्त करने का निर्देश दिया है. उन्होंने सरहुल आयोजन स्थलों पर पानी की पर्याप्त व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया. यहां पढ़ें पूरी समाचार 13. ऑनलाइन बेटिंग ऐप्स पर प्रशासन का वार, 300 वेबसाइट्स और ऐप्स हुए ब्लॉक Government Blocks Gambling Websites: प्रशासन ने ऑनलाइन गेमिंग में बढ़ती गड़बड़ियों पर बड़ा एक्शन लिया है. करीब 300 अवैध जुआ और सट्टेबाजी से जुड़ी वेबसाइट्स और ऐप्स को ब्लॉक कर दिया गया है. ये कदम ऑनलाइन गेमिंग नियमों के उल्लंघन को रोकने के लिए उठाया गया है. यहां पढ़ें पूरी समाचार 14. Google Messages से अब कर सकते हैं रियल-टाइम लोकेशन शेयर, जानें कैसे अब Google अपने Messages ऐप में एक नया मजेदार फीचर ला रहा है. अब आप अपनी रियल टाइम लोकेशन सीधे दोस्तों के साथ शेयर कर सकेंगे. आप तय कर सकते हैं कि यह शेयरिंग 1 घंटे के लिए रहे या तब तक जब तक

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top