Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

AIR INDIA का बंपर ऑफर! सिर्फ 1499 रुपये में करें हवाई यात्रा, जानें पूरी डिटेल

AIR INDIA: अगर आप किफायती दरों पर हवाई यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो एयर इंडिया आपके लिए शानदार ऑफर लेकर आया है. टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया ने अपनी ‘नमस्ते वर्ल्ड सेल’ की घोषणा की है, जिसमें घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर कम कीमत में यात्रा करने का अवसर मिलेगा. 1499 रुपये में हवाई सफर इस विशेष सेल के तहत यात्रियों को इकोनॉमी क्लास में सिर्फ 1499 रुपये में हवाई टिकट बुक करने का मौका दिया जा रहा है. वहीं, प्रीमियम इकोनॉमी श्रेणी के लिए 3749 रुपये और बिजनेस क्लास में टिकट की कीमत 9999 रुपये तय की गई है. अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए विशेष ऑफर रिटर्न टिकट: सिर्फ 12,577 रुपये से शुरू प्रीमियम श्रेणी: 16,213 रुपये बिजनेस क्लास: 20,870 रुपये बुकिंग और यात्रा की अवधि बुकिंग अवधि: 2 से 6 फरवरी 2025 यात्रा अवधि: एशिया और मध्य पूर्व: 12 फरवरी – 30 अप्रैल 2025 कनाडा, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया: 31 जुलाई 2025 तक यूके, यूरोप: 31 अक्टूबर 2025 तक अतिरिक्त लाभ और ऑफर एयर इंडिया की वेबसाइट और मोबाइल ऐप से टिकट बुक करने पर यात्रियों को अतिरिक्त छूट मिलेगी. घरेलू उड़ानों पर 399 रुपये तक की छूट. अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की बुकिंग पर 999 रुपये तक की बचत. बैंक ऑफर्स: एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, फेडरल बैंक और बैंक ऑफ क्रेडिट के कार्ड धारकों को 3000 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा. प्रोमो कोड “FLYAI” का इस्तेमाल कर यात्री 1000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट प्राप्त कर सकते हैं. कैसे बुक करें? इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए यात्री एयर इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप, कस्टमर कॉन्टैक्ट सेंटर, एयरपोर्ट टिकटिंग ऑफिस और ट्रैवल एजेंटों के माध्यम से टिकट बुक कर सकते हैं. यह शानदार ऑफर सीमित समय के लिए है, इसलिए जल्दी बुकिंग करके इसका लाभ उठाएं! Also Read : Udit Narayan Net Worth: ‘पापा कहते हैं’ से सुपरहिट हुए उदित नारायण, आज हैं करोड़ों के मालिक, नेट वर्थ जानकर चौंक जाएंगे The post AIR INDIA का बंपर ऑफर! सिर्फ 1499 रुपये में करें हवाई यात्रा, जानें पूरी डिटेल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार के भागलपुर में दुकान के अंदर फंदे से लटकी मिली चाय बेचने वाले की लाश, मौत की गुत्थी उलझी

भागलपुर के कजरैली थाना क्षेत्र के गौराचौकी पेट्रोल पंप के सामने एक चाय दुकानदार का शव दुकान में फंदे से लटका हुआ मिला. शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. इसकी सूचना पाकर कजरैली पुलिस मौके पर पहुंची. थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया. टीम व परिजनों के पहुंचने के बाद ताला तोड़कर दुकान के अंदर प्रवेश किया और शव को नीचे उतारा. मौत की गुत्थी उलझी हुई है. एफएसएल की टीम ने साक्ष्य जमा किए मौके पर पहुंची एफएसएल की टीम ने प्रयोग किये गये रस्सी को जब्त किया. पुलिस ने मौके से मृतक का मोबाइल भी जब्त किया है. मृतक की पहचान जगदीशपुर थाना क्षेत्र के खीराबांध गांव निवासी मो. अफसर (45) के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. ALSO READ: Bihar Weather: बिहार के इन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, भागलपुर में भी करवट लेगा मौसम… मृतक की बेटी ने क्या कहा… मृतक की बेटी समा ने बताया कि उसकी मां दिल्ली गयी है. उनका वहां का राशन कार्ड बना है. वहां वोट भी डालकर और राशन कार्ड लेकर आने की बात कही थी. बेटी ने बताया कि अब्बू (अफसर) दो दिन पहले घर आये थे. बीती रात उनसे बात हुई थी. उन्होंने कहा था सुबह दूध लेकर घर आयेंगे. फोन करने पर नही किया रिसीव तो हुआ शक मृतक की बेटी ने बताया कि पिता को सुबह सात बजे जब उनको फोन किए तो रिसीव नहीं किये. 10 बजे के करीब घटना की सूचना मिली. बेटी ने किसी प्रकार के तनाव में रहने की बात से इनकार किया. बताया जाता है कि दुकान में अंदर और बाहर दोनों तरफ से ताला जड़ा हुआ था. अंदर में चाबी रखी हुई थी. दुकान झोपडीनुमा है जिसमे आसानी से अंदर भी प्रवेश किया जा सकता है. पुलिस हर पहलुओं को ध्यान में रख कर जांच कर रही है. मृतक की बेटी ने बताया कि पिता को न किसी से विवाद था और न ही कोई तनाव था. मौत की वजह कोई नहीं समझ पा रहा है. बोले थानाध्यक्ष कजरैली थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल पायेगा. मृतक का मोबाइल को जब्त किया गया है. The post बिहार के भागलपुर में दुकान के अंदर फंदे से लटकी मिली चाय बेचने वाले की लाश, मौत की गुत्थी उलझी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Weather: बिहार में इस दिन से लौटेगा कनकनी का दौर, आज 9 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

Bihar Weather: बिहार के मौसम में आंशिक बदलाव होने का पूर्वानुमान है. अब दिन और रात के तापमान में वृद्धि होने की संभावना है. आइएमडी के अनुसार अगले तीन से चार दिन तक न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने के आसार हैं. इसके बाद तापमान में कुछ गिरावट होगी. आइएमडी पटना के अनुसार तीन और आठ फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की स्थिति बन रही है. तीन फरवरी को सक्रिय होने वाला पश्चिमी विक्षोभ अधिक ताकतवर नहीं है. इसलिए उसका असर बिहार में दिखने के आसार नहीं है. आठ फरवरी को आएगा पश्चिमी विक्षोभ हालांकि आठ फरवरी को आने वाले पश्चिमी विक्षोभ का असर बिहार के मौसम पर पड़ सकता है. सोमवार को राज्य के अधिकतर क्षेत्र में सामान्य से मध्यम स्तर का कोहरा छाने का पूर्वानुमान है. इधर, रविवार को राज्य के उच्चतम और न्यूनतम तापमान में कुछ इजाफा देखा गया. अधिकतर जगहों पर तेज चमकदार धूप निकली. आसमान साफ रहा. रविवार को दक्षिण बिहार में उच्चतम तापमान सामान्य से चार से पांच डिग्री अधिक और दक्षिणी बिहार में एक से तीन डिग्री तक अधिक रहा. राज्य में बक्सर में सबसे अधिक 30 डिग्री सेल्सियस उच्चतम तापमान रहा. बिहार के 9 जिलों में आज घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है. हल्के से मध्यम गति की पछुआ भी हवा चलेगी. अगले 5 दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क, आसमान साफ और अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बना रहेगा. सुबह के समय हिमालय की तराई वाले जिलों में कोहरा छाया रहेगा. Also Read: निर्मला सीतारमण ने बिहार के युवाओं के लिए खोला पिटारा, इन क्षेत्रों में मिलेगा रोजगार पटना के तापमान में होगी बढ़ोतरी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पटना में आज मौसम सामान्य बना रहेगा. सुबह से ही धूप खिली रही. दिन चढ़ते ही अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. हवा की रफ्तार कम रहने से ठंड का एहसास नहीं होगा. इसके अलावा मोतिहारी सबसे ठंडा जिला रहा. यहां का न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें The post Bihar Weather: बिहार में इस दिन से लौटेगा कनकनी का दौर, आज 9 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

आस्था, ताजा ख़बर

आज सरस्वती पूजा पर वीणापाणि की इस आरती का करें पाठ, यहां देखें भावार्थ

Saraswati Mata Ki Aarti: इस वर्ष मां सरस्वती की पूजा का प्रमुख त्योहार बसंत पंचमी काशी क्षेत्र में 3 फरवरी को मनाया जाएगा. कहा जाता है कि इस पवित्र दिन पर जो भक्त सच्चे मन से मां की आराधना करता है, उसे जीवन के सभी क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होती है. इस शुभ अवसर पर माता सरस्वती की आरती विशेष आरती का पाठ किया जाता है, यहां देखें भावार्थ के साथ सरस्वती मां की आरती का पाठ सरस्वती माता की आरती सरस्वती मां आरती हिंदी में अर्थ के साथ (Saraswati Maa Aarti With Hindi Meaning) ॐ जय सरस्वती माता,मैया जय-जय सरस्वती माताl सदगुण वैभव शालिनी-2, त्रिभुवन विख्याता ॥ जय- जय सरस्वती माता॥ आज मनाई जा रही है बसंत पंचमी, यहां से जानें सरस्वती पूजा विधि, मंत्र और मुहूर्त से जुड़ी हर अपडेट अर्थ: मां सरस्वती आपको वंदन है , मां सरस्वती आपको वंदन है सद्गुणों से युक्त वैभव को बढ़ाने वाली, तीनो लोको में आप प्रसिद्ध है l मां सरस्वती आपकी बारम्बार जय हो l चंद्रवदन पद्मसिनी, कृति मंगलकारी-2 सोहे शुभ हंस सवारी-2, अतुल तेजधारी॥ जय-जय सरस्वती माता ll अर्थ : चन्द्रमा के सामान मुख वाली,कमल आसान पर विराजमान जिनके द्वारा की गयी रचना मंगलकारी है , जो हंस की सवारी पर शोभायमान है और जिनका तेज अतुलिय हैl मां सरस्वती आपकी बारम्बार जय हो l बाएं कर में वीणा, दाएं कर माला-2 शीश मुकुट मणि सोहे-2, गल मोतियन माला ll जय-जय सरस्वती माता ll अर्थ: जिनके बाए हाथ में वीणा है और दाए हाथ में माला है, जिनके सिर पर मणि युक्त मुकुट है और गले मैं मोतियों की माला शोभायमान है l मां सरस्वती आपकी बारम्बार जय हो l देवी शरण जो आयें ,उनका उद्धार किया-2 बैठी मंथरा दासी-2, रावण संहार किया॥ जय-जय सरस्वती माता ll अर्थ : मां आपकी की शरण में जो भी आता है ,आप उसका उद्धार करती है l जब आप मंथरा जैसी दासी की जीभा पर बैठती है ,तो रावण जैसे अभिमानी का भी सर्वनाश हो जाता है l मां सरस्वती आपकी बारम्बार जय हो l विद्या दान प्रदायिनी, ज्ञान प्रकाश भरो-2 मोह अज्ञान की निरखा -2, जग से नाश करो ll जय- जय सरस्वती माता ll अर्थ : विद्या का दान प्रदान करने वाली, आप हमारे जीवन में ज्ञान का प्रकाश भरो l मोह और अज्ञान का निरक्षण करके इस जगत से आप नाश करो l मां सरस्वती आपकी बारम्बार जय हो l धूप दीप फल मेवा,मां स्वीकार करो -2 ज्ञानचक्षु दे माता-2 ,जग निस्तार करो ll जय-जय सरस्वती माता ll अर्थ : हे माता ! हमारे द्वारा अर्पित धूप ,दीप ,फल और मेवा को स्वीकार करो और हमें ऐसे ज्ञान रुपी आँखे दो ,जिससे हमारा उद्धार हो l मां सरस्वती आपकी बारम्बार जय हो l मां सरस्वती की आरती, जो कोई जान गावे-2 हितकारी सुखकारी-2, ज्ञान भक्ति पावे ll जय- जय सरस्वती माता॥ अर्थ: मां सरस्वती की आरती जो कोई भी भक्तजन गाता है, उसका आप हित करने वाली और सुख प्रदान करने वाली माता होl हम ज्ञान और भक्ति को प्राप्त करे l मां सरस्वती आपकी बारम्बार जय हो l जय सरस्वती माता,जय- जय सरस्वती माताl सदगुण वैभव शालिनी-2, त्रिभुवन विख्याता ॥ जय -जय सरस्वती माता॥ अर्थ: मां सरस्वती आपको वंदन है , मां सरस्वती आपको वंदन है सद्गुणों से युक्त वैभव को बढ़ाने वाली , तीनो लोको में आप प्रसिद्ध है l मां सरस्वती आपकी बारम्बार जय हो l सरस्वती मां हैं शिक्षा की देवी सरस्वती मां को साहित्य, संगीत और कला की देवी के रूप में पूजा जाता है. उनके भीतर विचार, भावना और संवेदना का अद्भुत समन्वय विद्यमान है. वीणा संगीत का प्रतीक है, पुस्तक विचार का और हंस कला की अभिव्यक्ति का. जनसामान्य के अनुसार, सरस्वती को शिक्षा की देवी माना जाता है. सरस्वती पूजा पर मां की आरती का विशेष महत्व सरस्वती पूजा के अवसर पर सरस्वती मां की आरती का विशेष महत्व होता है. इस दिन मां की आरती का पाठ करने से लाभ प्राप्त होता है, इसके अलावा प्रात:काल विद्यार्थियों को मां सरस्वती का स्मरण करना चाहिए. इससे मन एकाग्र और चित्त प्रसन्न रहता है. सरस्वती मां को पीला रंग अत्यंत प्रिय है, इसलिए आज बसंत पंचमी के अवसर पर पीले वस्त्र पहनकर, पीली मिठाई, मीठे पीले चावल और बूंदी का भोग अर्पित किया जा सकता है. इसके साथ ही चन्दन और हल्दी से तिलक करना भी शुभ माना जाता है. सरस्वती मां का ध्यान करने से मनोबल में वृद्धि होती है. किसी भी विद्या को प्राप्त करने से पूर्व मां सरस्वती का ध्यान करने से जातक को निश्चित रूप से सफलता प्राप्त होती है. The post आज सरस्वती पूजा पर वीणापाणि की इस आरती का करें पाठ, यहां देखें भावार्थ appeared first on Naya Vichar.

आस्था, ताजा ख़बर

आज बसंत पंचमी पर महाकुंभ का तीसरा अमृत स्नान, यहां देखें शुभ मुहूर्त

Basant Panchami 2025 3rd Amrit Snan: प्रयागराज में महाकुंभ उत्सव का आयोजन जारी है, जिसमें देशभर से साधु-संतों और श्रद्धालुओं का निरंतर आगमन हो रहा है. श्रद्धालु और संतजन त्रिवेणी संगम में पवित्र जल में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं. महाकुंभ का पहला अमृत स्नान मकर संक्रांति के दिन हुआ था, जबकि दूसरा अमृत स्नान मौनी अमावस्या के अवसर पर संपन्न हुआ. अब अगला अमृत स्नान आज वसंत पंचमी के दिन होगा. आइए जानते हैं कि वसंत पंचमी पर अमृत स्नान का शुभ मुहूर्त क्या है. महाकुंभ के तीसरे अमृत स्नान का शुभ समय हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष बसंत पंचमी की तिथि 2 फरवरी को सुबह 9 बजकर 14 मिनट पर प्रारंभ हुई और 3 फरवरी को सुबह 6 बजकर 52 मिनट पर समाप्त होगी. इस संदर्भ में, महाकुंभ का तीसरा अमृत स्नान का ब्रह्म मुहूर्त 5 बजकर 23 मिनट से 6 बजकर 16 मिनट तक निर्धारित किया गया है. इस अवधि में पवित्र संगम में स्नान करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है. इसके बाद भी श्रद्धालु पवित्र संगम में स्नान कर सकते हैं. आज सरस्वती पूजा पर वीणापाणि की इस आरती का करें पाठ, यहां देखें भावार्थ बसंत पंचमी पर महाकुंभ स्नान का महत्व महाकुंभ का प्रत्येक स्नान धार्मिक दृष्टि से अत्यंत पवित्र माना जाता है, और बसंत पंचमी के दिन इसे विशेष रूप से पुण्यकारी समझा जाता है. इस दिन का मुख्य आकर्षण यह है कि यह दिन ज्ञान, कला और संगीत की देवी मां सरस्वती के व्रत से संबंधित है. मान्यता है कि जो व्यक्ति इस दिन श्रद्धा के साथ स्नान करता है, वह अपने जीवन में अपार सफलता और पुण्य प्राप्त करता है. वसंत पंचमी के अवसर पर विशेष रूप से विद्यार्थी और कलाकार मां सरस्वती की पूजा करते हैं, ताकि वे ज्ञान और कला में प्रगति कर सकें. यह पवित्र पर्व आध्यात्मिक समृद्धि का प्रतीक है, और महाकुंभ के अमृत स्नान के साथ इसका महत्व और भी अधिक बढ़ जाता है. The post आज बसंत पंचमी पर महाकुंभ का तीसरा अमृत स्नान, यहां देखें शुभ मुहूर्त appeared first on Naya Vichar.

आस्था, ताजा ख़बर

अपने चाहने वालों को यहां से भेजें विद्या की देवी सरस्वती मां की हार्दिक शुभकामनाएं

Happy Basant Panchami, Saraswati Puja 2024 Wishes: हिंदू पंचांग के अनुसार, बसंत पंचमी का त्योहार हर वर्ष माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है. इस वर्ष बसंत पंचमी 3 फरवरी को है, अर्थात आज। इस दिन विद्या और ज्ञान की देवी मां सरस्वती की आराधना की जाती है। इस पावन अवसर पर आप एक-दूसरे को शुभकामनाएं दे सकते हैं. Happy Basant Panchami, Saraswati Puja 2024 Wishes: लेकर मौसम की बहार लेकर मौसम की बहार, आया बसंत ऋतु का त्योहार, दिल में भर के उमंग और प्यार, आओ हम सब मिलकर मनाएं, बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं। हैप्पी बसंत पंचमी 2025 आज मनाई जा रही है बसंत पंचमी, यहां से जानें सरस्वती पूजा विधि, मंत्र और मुहूर्त से जुड़ी हर अपडेट Happy Basant Panchami, Saraswati Puja 2025 Wishes: सर्दी के जाते ही बसंत आए सर्दी के जाते ही बसंत आए, खुशियों का संग साथ लाए। संगीत की हो मधुर धुन, मां सरस्वती का आशीष आए। बसंत पंचमी 2025 की मंगलकामनाएं आज सरस्वती पूजा पर वीणापाणि की इस आरती का करें पाठ, यहां देखें भावार्थ Happy Basant Panchami, Saraswati Puja 2025 Wishes:सरस्वती पूजा का यह प्यारा त्योहार सरस्वती पूजा का यह प्यारा त्योहार, जीवन में खुशी लाएगा अपार, सरस्वती विराजे आपके द्वार, शुभकामनाएं हमारी करें स्वीकार. बसंत पंचमी 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं Happy Basant Panchami, Saraswati Puja 2025 Wishes: आपके जीवन में आये सदा बहार आपके जीवन में आये सदा बहार, सरस्वती द्वार आपके विराजे हरपल, हर काम आपका हो जाये सफल, बसंत पंचमी 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं! Happy Basant Panchami, Saraswati Puja 2024 Wishes: वीणा लेकर हाथ में, सरस्वती हो आपके साथ में . . . वीणा लेकर हाथ में, सरस्वती हो आपके साथ में, मिले मां का आशीर्वाद आपको हर दिन मुबारक हो आपको सरस्वती पूजा का ये दिन सरस्वती पूजा और बसंत पंचमी 2025 की शुभकामनाएं Happy Basant Panchami, Saraswati Puja 2022 Wishes: मंदिर की घंटी, आरती की थाली . . . मंदिर की घंटी, आरती की थाली, नदी के किनारे सूरज की लाली, जिंदगी में आए खुशियों की बहार, शुभ हो बसंत पंचमी का त्यौहार The post अपने चाहने वालों को यहां से भेजें विद्या की देवी सरस्वती मां की हार्दिक शुभकामनाएं appeared first on Naya Vichar.

आस्था, ताजा ख़बर

आज बसंत पंचमी पर इन राशियों की चमकेगी किसमत, 144 सालों बाद बन रहा है ये प्रबल योग

Basant Panchami 2025 Rashifal: पंचांग के अनुसार आज बसंत पंचमी है. मां सरस्वती की पूजा का दिन. माघ मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मां सरस्वती की पूजा की जाती है. मां की पूजा करने से सद्ज्ञान, बुद्धि और आशीर्वाद की प्राप्ति होती है. इस वर्ष का बसंत पंचमी अत्यंत लाभकारी माना जा रहा है, क्योंकि इस वर्ष प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन भी हो रहा है और इसी दिन अमृत स्नान का अवसर भी है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस वर्ष 144 वर्षों के बाद एक ऐसा शुभ योग बन रहा है, जो इस दिन को और भी विशेष बना रहा है. इस खास मौके पर कुछ राशियों पर विशेष प्रभाव पड़ रहा है, यहां से जानें वो राशियों कौन सी हैं मेष राशि मेष राशि के जातकों के लिए बसंत पंचमी का समय सकारात्मक परिवर्तन लेकर आएगा. आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर उत्पन्न हो रहे हैं. जिन व्यक्तियों के कार्य अधूरे रह गए थे या किसी कारणवश सफलता नहीं मिल रही थी, उन्हें अब सफलता प्राप्त होने की संभावना है. नौकरी करने वालों के लिए पदोन्नति और वेतन वृद्धि के संकेत हैं. करियर में प्रगति के नए अवसर भी मिल सकते हैं. कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियों का सामना करना पड़ सकता है. इस अवधि में कोई सुखद समाचार भी मिल सकता है, जिससे खुशी में वृद्धि होगी. इस समय मेष राशि के जातक वाहन या संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं. आज मनाई जा रही है बसंत पंचमी, यहां से जानें सरस्वती पूजा विधि, मंत्र और मुहूर्त से जुड़ी हर अपडेट कन्या राशि कन्या राशि के जातकों के लिए यह दिन अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा. नए और सकारात्मक अवसर प्राप्त होंगे, जिससे उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप अधिक उत्साह और साहस के साथ अपने कार्यों को संपन्न करेंगे. नौकरीपेशा व्यक्तियों को नई जिम्मेदारियों का सामना करना पड़ सकता है. व्यापारियों के लिए नए ऑर्डर मिलने की संभावना प्रबल है. आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी. समाज में प्रतिष्ठा और सम्मान में वृद्धि होगी. विवाहित व्यक्तियों के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा. रिश्तों में प्रेम बना रहेगा. नौकरी की तलाश कर रहे व्यक्तियों को उनकी इच्छित नौकरी मिल सकती है. आज सरस्वती पूजा पर वीणापाणि की इस आरती का करें पाठ, यहां देखें भावार्थ मकर राशि मकर राशि के जातकों के लिए बसंत पंचमी का पर्व अत्यंत शुभ साबित होगा. ग्रहों की स्थिति इस राशि के लिए सकारात्मक है. आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है. जो लोग निवेश करेंगे, उन्हें लाभ प्राप्त हो सकता है. मेहनत का उचित फल मिलेगा. इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. समाज में आपकी प्रतिष्ठा में इजाफा होगा. नौकरीपेशा व्यक्तियों को नई नौकरी के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं. संक्षेप में, बसंत पंचमी मकर राशि के लोगों के लिए नई सफलताओं और खुशियों का संदेश लेकर आएगी. अपने चाहने वालों को यहां से भेजें विद्या की देवी सरस्वती मां की पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं The post आज बसंत पंचमी पर इन राशियों की चमकेगी किसमत, 144 सालों बाद बन रहा है ये प्रबल योग appeared first on Naya Vichar.

आस्था, ताजा ख़बर

आज मनाई जा रही है बसंत पंचमी, यहां से जानें सरस्वती पूजा विधि, मंत्र और मुहूर्त से जुड़ी हर अपडेट

Basant Panchami 2025: आज देशभर में बसंत पंचमी का उत्सव अत्यंत धूमधाम से मनाया जा रहा है. यह पर्व माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है. इस दिन विशेष रूप से मां सरस्वती की पूजा की जाती है. इस वर्ष इस दिन का महत्व और भी अधिक बढ़ गया है क्योंकि इस दिन एक शुभ संयोग का निर्माण हो रहा है. पौराणिक मान्यता के अनुसार, बसंत पंचमी के दिन ही मां सरस्वती का जन्म हुआ था. यहां से जानें सरस्वती पूजा विधि, मंत्र और मुहूर्त से जुड़ी हर अपडेट काशी क्षेत्र के पंचांग के अनुसार बसंत पंचमी का शुभ मुहूर्त माघ शुक्ल पंचमी की शुरुआत: 2 फरवरी को सुबह 11:53 बजे माघ शुक्ल पंचमी का समापन: 3 फरवरी को सुबह 9:39 बजे 3 फरवरी को सूर्योदय: सुबह 6:40 बजे नोट: काशी क्षेत्र के पुरोहित 3 फरवरी को बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा मनाने की सलाह दे रहे हैं. उनका कहना है कि 2 फरवरी को पंचमी तिथि सूर्योदय के बाद आएगी और सूर्योदय के समय चतुर्थी है, इसलिए माघ शुक्ल पंचमी, जिसे बसंत पंचमी कहा जाता है, 3 फरवरी को मनाई जाएगी, न कि 2 फरवरी को. बसंत पंचमी की पूजा का महत्व धार्मिक परंपराओं के अनुसार, बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की विधिपूर्वक पूजा करने से ज्ञान और समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है. इस दिन पीले वस्त्र पहनना और पीले रंग का भोग अर्पित करना शुभ माना जाता है, क्योंकि पीला रंग देवी को अत्यंत प्रिय है. इस अवसर पर विद्यालयों और महाविद्यालयों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. सरस्वती मां की पूजा विधि सुबह जल्दी उठकर पवित्र स्नान करें और पीले वस्त्र धारण करें. एक वेदी पर मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित करें और देसी घी का दीपक जलाएं. रोली और कुमकुम से तिलक करें. पीले फूलों की माला, कच्ची हल्दी, केसर, शहद और बूंदी के लड्डू, बेसन की बर्फी, मूंग दाल की बर्फी आदि का अर्पण मां सरस्वती पूजा मंत्र ॐ ऐं ह्रीं श्रीं वाग्देव्यै सरस्वत्यै नमः.. ॐ शारदा माता ईश्वरी मैं नित सुमरि तोय हाथ जोड़ अरजी करूं विद्या वर दे मोय.. ॐ अर्हं मुख कमल वासिनी पापात्म क्षयम् कारी वद वद वाग्वादिनी सरस्वती ऐं ह्रीं नमः स्वाहा.. The post आज मनाई जा रही है बसंत पंचमी, यहां से जानें सरस्वती पूजा विधि, मंत्र और मुहूर्त से जुड़ी हर अपडेट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Mahakumbh में आज होगा ऑपरेशन इलेवन से क्राउड मैनेजमेंट, बसंत पंचमी पर अमृत स्नान के लिए बना स्पेशल प्लान

Mahakumbh: महाकुम्भ में बसंत पंचमी के अमृत स्नान पर ऑपरेशन इलेवन चलाकर क्राउड मैनेजमेंट का स्पेशल प्लान तैयार किया गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देश पर यह योजना बनाई गई है. श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिहाज से वन वे रूट तैयार किया गया है, इसके अलावा पांटून पुलों पर मेले में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न आने पाए, इसका भी विशेष इंतजाम किया गया है. सबसे खास बात ये है कि त्रिवेणी के घाटों पर अत्यधिक दबाव रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल लगाए जा रहे हैं, जहां वरिष्ठ अधिकारी भी टीम के साथ तैनात रहेंगे. बैरिकेडिंग की संख्या भी बढ़ा दी गई है. ऑपरेशन इलेवन से इस तरह किया जाएगा क्राउड मैनेजमेंट वन वे रूट पर सख्ती से होगा अमल बसंत पंचमी के अमृत स्नान पर वन वे रूट पर सख्त अमल किया जाएगा. महाकुम्भ में बसंत पंचमी के दिन वन वे ट्रैफिक व्यवस्था को सख्ती से लागू करने का निर्णय लिया गया है. श्रद्धालुओं के सुगम यातायात और अत्यधिक संख्या होने पर ट्रैफिक नियंत्रित करने के लिए प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन किया जाएगा. अधिकतर पांटून पुलों पर आवागमन जारी रहेगा. इसके साथ ही स्नान करने वाले घाटों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल और बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है. 2- हर प्रमुख क्षेत्र पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त न्यू यमुना ब्रिज पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं. नैनी से संगम की ओर ट्रैफिक नियंत्रित करने के लिए एक अतिरिक्त राजपत्रित अधिकारी के नेतृत्व में एक कंपनी पीएसी तैनात की गई है, इसके अलावा दो मोटर साइकिल दस्ते लगातार गश्त करेंगे. यही नहीं, ब्रिज की साइड रेलिंग को सुदृढ़ किया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके. 3- शास्त्री सेतु पर विशेष निगरानी झूंसी से संगम की ओर ट्रैफिक नियंत्रित करने के लिए एक कंपनी पीएसी और एक राजपत्रित अधिकारी की विशेष रूप से तैनाती की गई है. इसके साथ ही दो मोटर साइकिल दस्ते सक्रिय गश्त में रहेंगे. 3- टीकरमाफी मोड़ पर भीड़ प्रबंधन एक राजपत्रित अधिकारी के नेतृत्व में सीएपीएफ की तैनाती की गई है. झूंसी की ओर से टीकरमाफी मोड़ आने वाली ट्रैफिक को कटका तिराहा, जिराफ चौराहा, छतनाग मोड़ और समुद्रकूप मोड़ से डायवर्ट किया जाएगा. श्रद्धालुओं के सुगम यातायात के लिए सड़क की डिवाइडर को समतल किया गया है. 5- फाफामऊ पुल तथा पांटून पुलों पर विशेष इंतजाम फाफामऊ पुल तथा पांटून पुलों पर विशेष इंतजाम किया गया है. दो मोटरसाइकिल दस्तों से पुलिसकर्मी लगातार भ्रमण करेंगे और ट्रैफिक नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की एंट्री और एग्जिट के लिए पीएसी को तैनात किया गया है. Also Read: बिहार में मां सरस्वती की पूजा आज, जानें एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली का पहला ताल कब ठोकेंगे गांवों के लोग 6- रेलवे स्टेशन और बस मूवमेंट के विशेष इंतजाम झूंसी रेलवे स्टेशन पर विशेष व्यवस्था की गई है. यहां एक राजपत्रित अधिकारी के नेतृत्व में पीएसी को लगाया गया है. एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर मजबूत बैरिकेडिंग की गई है. इसके साथ ही रेलवे अधिकारियों से समन्वय कर ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी बढ़ाई जा रही है. 7- झूंसी एरिया में बस संचालन की विशेष योजना तैयार अस्थायी बस स्टेशन सरस्वती द्वार से गोरखपुर और वाराणसी के लिए बस संचालन के इंतजाम किए गए हैं. रात में पर्याप्त संख्या में रिजर्व बसें झूंसी में पार्क की जाएंगी. अन्दावा से सरस्वती द्वार और सहसों के लिए शटल बसें संचालित होंगी, जिससे मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को कोई भी असुविधा न होने पाए. 8- प्रयाग जंक्शन पर विशेष सुरक्षा तीन पुलिस उपाधीक्षकों के नेतृत्व में पुलिस और दो कंपनी पीएसी तैनात की गई है.आईईआरटी फ्लाईओवर की तरफ से प्रयाग जंक्शन की ओर जाने वाली ट्रैफिक को रोकने के लिए युधिष्ठिर चौराहे पर मजबूत बैरिकेडिंग और पर्याप्त पुलिस बल का इंतजाम किया गया है. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त संख्या में साइनेज की व्यवस्था की गई है. 9- जीटी जवाहर और हर्षवर्धन चौराहे पर भीड़ नियंत्रण मेडिकल कॉलेज चौराहे और बालसन चौराहे पर डायवर्जन के लिए राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में पर्याप्त पुलिस बल और पीएसी की तैनाती की गई है. बालसन से बख्शी बांध होते हुए नागवासुकी क्षेत्र की ओर डायवर्जन रहेगा. स्टैनली रोड चौराहे से श्रद्धालुओं को लाजपत राय रोड से मंडलायुक्त कार्यालय तिराहे से हिंदुस्तान स्काउट होते हुए मजार चौराहे से दाहिने मोड़कर आईईआरटी पार्किंग के बगल से मेला क्षेत्र ले जाया जाएगा. 10- अतिरिक्त सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के विशेष उपाय अन्दावा और सहसो चौराहे पर अतिरिक्त पुलिस और यातायात पुलिस की तैनाती की गई है. यहां नौ मोटर साइकिल दस्ते लगातार निगरानी करेंगे. किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए क्रेन की व्यवस्था की जा रही है. 11- अतिरिक्त फोर्स का प्रबंध तृतीय अमृत स्नान पर्व के लिए दो कंपनी आरएएफ और तीन कंपनी पीएसी का अतिरिक्त प्रबंध किया गया है. संवेदनशील स्थानों पर राजपत्रित अधिकारियों की निगरानी रहेगी. 56 क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) की तैनाती की गई है. प्रभावी पेट्रोलिंग के लिए 15 मोटर साइकिल दस्ते तैनात किए गए हैं. प्रमुख चौराहों और डायवर्जन प्वाइंट्स के बैरियर पर सीएपीएफ और पीएसी का इंतजाम किया गया है. Also Read: MahaKumbh: बसंत पंचमी पर महाकुंभ में उमड़े श्रद्धालु, पांच करोड़ लोगों के अमृत स्नान करने का अनुमान The post Mahakumbh में आज होगा ऑपरेशन इलेवन से क्राउड मैनेजमेंट, बसंत पंचमी पर अमृत स्नान के लिए बना स्पेशल प्लान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

महाकुंभ के लिए हर 15 मिनट में मिलेगी बसें, बसंत पंचमी पर अमृत स्नान कराने के लिए रोडवेज ने कसी कमर

Mahakumbh: प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी के तट पर लगे आस्था के जन समागम में बसंत पंचमी स्नान पर्व के पहले श्रद्धालुओं और पर्यटकों का जन सैलाब उमड़ रहा है. यूपी रोडवेज ने इन आगंतुकों को वापस उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए पूरी तैयारी कर ली है. अलग से आरक्षित बसों के अलावा कनेक्टिंग सेवा के लिए शटल बसों का बेड़ा भी तैयार है. प्रयागराज महाकुम्भ में दो फरवरी के शाम तक तकरीबन 35 करोड़ श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी में पुण्य की डुबकी लगा ली. यूपी रोडवेज ने अब बसंत पंचमी पर अमृत स्नान के लिए अपनी कमर कस ली है. श्रद्धालुओं की घर वापसी के लिए 2500 रोडवेज बसें आरक्षित यूपी रोडवेज ने बसंत पंचमी के स्नान पर्व में आगंतुकों की वापसी के लिए 2500 बसें अलग से आरक्षित कर ली हैं. महाकुंभ क्षेत्र से चार अस्थाई बस स्टेशन पहुंच रहे आगंतुकों के लिए हर 15 मिनट में रोडवेज बस मिलेगी, इसमें भी सबसे अधिक झूसी में बनाए गए रोडवेज के अस्थाई बस स्टेशन में 1500 बसें, लखनऊ की जाने के लिए बेला कछार में बनाए गए बस स्टेशन में 600 बसें, कानपुर की तरफ जाने वाले आगंतुकों के लिए नेहरू पार्क बस स्टेशन में 300 और मिर्जापुर बांदा की तरफ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए लेप्रोसी अस्थाई बस स्टेशन में 100 रोडवेज बसें आरक्षित हैं. महा कुम्भ की कनेक्टिविटी के लिए हर 2 मिनट में शटल सेवा प्रयागराज महकुम्भ के बसंत पंचमी अमृत स्नान पर्व में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का जन सैलाब महा कुम्भ पहुंच रहा है. शहर के चारों तरफ बनाए गए अस्थाई बस स्टेशन में जहां रोडवेज का बसों का बेड़ा तैयार है तो वहीं इन अस्थाई बस स्टेशन से महाकुम्भ के नजदीक के स्थानों तक श्रद्धालुओं को पहुंचाने के लिए 550 शटल बसें मौजूद हैं. रोडवेज अधिकारियों के मुताबिक हर 2 मिनट में शटल सेवा उपलब्ध है. बस स्टेशन में भीड़ न होने पाए इसके लिए भी अलग से व्यवस्था की गई है. Also Read: Mahakumbh में आज होगा ऑपरेशन इलेवन से क्राउड मैनेजमेंट, बसंत पंचमी पर अमृत स्नान के लिए बना स्पेशल प्लान The post महाकुंभ के लिए हर 15 मिनट में मिलेगी बसें, बसंत पंचमी पर अमृत स्नान कराने के लिए रोडवेज ने कसी कमर appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top