Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Crime: औरंगाबाद में गेहूं के खेत से मिला नरमुंड और नाले से पसूली बरामद, इलाके में फैली सनसनी

Bihar Crime: औरंगाबाद के मदनपुर थाने की पुलिस ने पूर्णाडीह गांव के पश्चिम गेहूं के खेत से एक नरमुंड और गांव के पूरब नाले से पसूली बरामद किया है. जैसे ही नरमुंड बरामद होने की चर्चा इलाके में फैली, वैसे ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. दहशत का माहौल भी बन गया. सदर एसडीपीओ दो अमित कुमार ने बताया कि बरामद नरमुंड को जांच के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल, गया भेजा गया है. गौरतलब है कि थाना क्षेत्र के गुलाब बिगहा गांव निवासी युगल यादव 13 मार्च से घर से गायब हैं. 19 मार्च को उनका एक जोड़ी चप्पल जलवन आहर के पास व कुछ हड्डी बंगरे गांव के अगजा (होलिका दहन का अवशेष) से बरामद किया गया था. अपहरण कर हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज युगल के परिजनों ने उनकी हत्या का आशंका जाहिर की थी. इस मामले में युगल यादव के छोटे भाई राजाराम यादव ने 20 मार्च को ही मदनपुर थाने में अज्ञात लोगों पर अपहरण कर हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. जानकारी मिली कि बुधवार की रात में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की. उनलोगों की ही निशानदेही पर हनुमानगढ़ जंगल से युगल यादव की साइकिल बरामद की गयी. इसी क्रम में गया से स्वान दस्त की टीम पहुंची और खोजबीन शुरू कर दी, तो पूर्णाडीह गांव के पश्चिम गेहूं के खेत से नरमुंड भी मिल गया. वैसे परिजनों का कहना है कि बरामद नरमुंड युगल यादव की है. नरबली के नाम पर हत्या की साजिश रची गयी इधर, पूरे इलाके में चर्चा यह भी है कि एक ओझा द्वारा नरबली के नाम पर हत्या की साजिश रची गयी. हत्या करने के बाद शव को अगजा में डाल दिया गया और सिर को फेंक दिया गया. हालांकि, घटना में प्रयुक्त पसूली भी पुलिस ने बरामद कर ली है, लेकिन पुलिस कुछ भी बताने से इन्कार कर रही है. सदर एसडीपीओ दो अमित कुमार ने बताया कि जल्द इस मामले का उद्भेदन कर दिया जायेगा. कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. इधर, कार्रवाई में थानाध्यक्ष राजेश कुमार, सूर्यवंश सिंह, कन्हाई सिंह, सुशील कुमार चौधरी, रोहित कुमार आदि पदाधिकारी मौजूद थे. Also Read: Bihar Crime: सुपारी देकर करा दी थी बहनोई की हत्या, एसटीएफ की टीम ने पटना के परसा बाजार से किया गिरफ्तार The post Bihar Crime: औरंगाबाद में गेहूं के खेत से मिला नरमुंड और नाले से पसूली बरामद, इलाके में फैली सनसनी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

विद्यालय विवाद की डीपीओ ने की जांच

34- प्रतिनिधि, भरगामा 2 प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय, भरगामा में प्रभारी प्रधानाध्यापक व शिक्षिका के बीच चल रहे विवाद की जांच के लिए गुरुवार को डीपीओ (स्थापना) रविरंजन विद्यालय पहुंचे. उन्होंने शिक्षकों, अभिभावकों व विद्यार्थियों से बातचीत कर पूरे मामले की गहराई से जांच की. इस दौरान भरगामा की बीइओ सुषमा कुमारी भी मौजूद रही. जांच के दौरान डीपीओ ने विद्यालय के सभी शिक्षकों से अलग-अलग पूछताछ की व उनके बयान कलमबद्ध किये. अभिभावकों से बातचीत में यह सामने आया कि वे पहले भी दो बार बैठक कर इस विवाद को आपसी सहमति से सुलझाने की कोशिश कर चुके हैं. अभिभावकों ने मांग की कि अधिकारी इस विवाद को जल्द सुलझाकर विद्यालय में सामान्य वातावरण बहाल करें. शिक्षिका ने प्रअ पर लगाया था रंग लगाने व मानसिक उत्पीडन का आरोप भरगामा प्रोजेक्ट विद्यालय की एक सहायक शिक्षिका ने 18 मार्च को भरगामा थाना व जिला अधिकारी को आवेदन देकर प्रभारी प्रधानाध्यापक पर रंग लगाने व मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाये थे. इस शिकायत के बाद पूरे प्रखंड में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया था. सूत्रों के अनुसार, जांच में यह स्पष्ट हुआ कि विवाद का मुख्य कारण विद्यालय प्रभार को लेकर था. शिक्षिका प्रभारी प्रधानाध्यापक का पद संभालना चाहती थीं, लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों ने यह प्रभार एक अन्य नियोजित शिक्षक को सौंप दिया. इससे विद्यालय में शिक्षकों के बीच मतभेद बढ़ गये, जो धीरे-धीरे थाना व जिला स्तर तक पहुंच गया. डीपीओ (स्थापना) रविरंजन ने कहा कि जांच रिपोर्ट तैयार कर वरीय अधिकारी को सौंप दी जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post विद्यालय विवाद की डीपीओ ने की जांच appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

परिवार नियोजन में बेहतर काम, स्वास्थ्य कर्मचारियों का सम्मान

संवाददाता, मुजफ्फरपुर मुजफ्फरपुर जिले में परिवार नियोजन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मचारियों को गुरुवार को सम्मानित किया गया. सिविल सर्जन डॉ. अजय कुमार, डीपीएम रेहान अशरफ और एसीएमओ डॉ. चंद्रशेखर प्रसाद ने इन कर्मचारियों को सम्मानित किया़ सम्मानित होने वाले कर्मचारियों में शामिल हैं : कांटी की आशा कार्यकर्ता पार्वती देवी, मुशहरी की आशा कार्यकर्ता रीता मिश्रा, कांटी की आशा कार्यकर्ता खुशबू कुमारी, मुरौल की आशा मंजू कुमारी, कन्हौली की आशा संजू देवी, अघोरिया बाजार की आशा रूबी कुमारी, बंदरा की एएनएम विभा कुमारी, कुढ़नी की एएनएम श्वेता कुमारी, कन्हौली की एएनएम सोनी कुमारी, बंदरा की एएनएम विभा कुमारी़ इसके अतिरिक्त, जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार को परिवार नियोजन में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया. कुढ़नी प्रखंड को भी परिवार नियोजन में शानदार प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया.इस अवसर पर, स्वास्थ्य विभाग के सहयोग संस्था पीरामल के मो. नसीरुल होदा, राजीव कुमार, स्वास्थ्य विभाग के राज किरण, जिला लेखा प्रबंधक विनोद कुमार और प्रभारी डीसीएम प्रशांत कुमार उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post परिवार नियोजन में बेहतर काम, स्वास्थ्य कर्मचारियों का सम्मान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नमामि गंगे योजना के तहत चित्रकला संजना प्रथम

किशनगंज. नगर परिषद क्षेत्र में नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत गंगा स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम जिला नवामि गंगे समिति द्वारा मनाया जा रहा है. इसको लेकर गुरुवार को नगर परिषद कार्यालय में नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों के बीच चित्रकला का आयोजन किया गया. जिसमें चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार उत्क्रमित मध्य विद्यालय पुराना खगड़ा की संजना कुमारी, द्वितीय पुरस्कार प्लस टू गर्ल हाई स्कूल मलाला परवीन, तृतीय पुरस्कार उत्क्रमित मध्य विद्यालय पुराना खगड़ा की जैनब खातून को प्राप्त हुआ. चित्रकला प्रतियोगिता में सम्मिलित सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल से कार्यपालक पदाधिकारी प्रवीण कुमार, उप मुख पार्षद निखत प्रवीण, जिला परियोजना पदाधिकारी नवामि गंगे मंसूर आलम,नगर प्रबंधक मनोज कुमार, सहायक लोक स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी स्वरूपम राज, वार्ड पार्षद वार्ड नंबर 22 कलीमुद्दीन की उपस्थिति में प्रदान किया गया. कार्यक्रम के तहत कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद प्रवीण कुमार एवं उपमुख्य पार्षद के द्वारा उक्त कार्यक्रम में अपने संबोधन के तहत गंगा नदी के साथ-साथ अपने आसपास के सभी छोटे बड़े नदियों को स्वच्छ एवं साफ रखने के लिए आम जनों से अपील की. कार्यक्रम में विधि प्रशाखा प्रभारी कमलेश कुमार, राजेश कुमार, राजस्व कर्मी दीपक कुमार, मिथलेश कुमार व नप कर्मियों के साथ-साथ शहर के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक भी उपस्थित उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post नमामि गंगे योजना के तहत चित्रकला संजना प्रथम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अशांति फैलाने वाले तत्वों पर पुलिस की रहेगी नजर

पोठिया. ईद व रामनवमी पर्व के लेकर पोठिया थाना परिसर में बुधवार को थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अंजय अमन की अध्य क्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, पुलिस प्रशासन और एसएसबी के अधिकारी उपस्थित रहे. बैठक में शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में ईद और रामनवमी जैसे पर्व मनाने को लेकर चर्चा की गई. थानाध्यक्ष ने कहा कि ईद और रामनवमी भाइचारे का पर्व है, इसे आपसी प्रेम और शांति के साथ मनाना चाहिए. थानाध्यक्ष ने बैठक में मौजूद सभी गणमान्य लोगों से प्रशासन का सहयोग करने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करने की अपील की. कहा कि अशांति फैलाने वाले तत्वों पर पुलिस की नजर रहेगी. सभी ने ईद व रामनवमी पर्व को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की बात कही और प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाया. इस अवसर पर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अंजय अमन, अपर थानाध्यक्ष विपिन कुमार, एसआई प्रदीप कुमार, सुजीत कुमार, अखिलेश कुमार, प्रखंड प्रमुख शाद मुबारक अली, पूर्व प्रमुख मो जाकिर हुसैन, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, जदयू प्रखंड अध्यक्ष जलाल कादरी, तारिक अनवर, मुखिया नईमुल हुक, बुधरा उपमुखिया प्रतिनिधि शिवनाथ पासवान,मुखिया मुमताज आलम सहित दर्जनों लोग मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अशांति फैलाने वाले तत्वों पर पुलिस की रहेगी नजर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

केबी झा कॉलेज में ध्वस्त व्यवस्था के विरूद्ध एकजुट हुए छात्र

– एनएसयूआई के नेतृत्व में प्राचार्य कक्ष में खाली कुर्सी के समीप निकाली भड़ांस – प्राचार्य के नहीं रहने पर प्रधान सहायक के विरूद्ध समस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन कटिहार केबी झा कॉलेज में ध्वस्त व्यवस्था के विरूद्ध दर्जनों छात्र-छात्राएं गुरुवार को एकजुट हो गये. कॉलेज प्रशासन के बार- बार पचहतर प्रतिशत उपस्थिति को कई तरह के अपनाये जा रहे हथकंडे के विरूद्ध छात्र आक्रोशित हो गये. ऐसा इसलिए कि कॉलेज में एक तो कई विषय शिक्षक विहीन ऊपर से शिक्षकों के लेटलतीफी व बीच में गायब होने की वजह से छात्र पूर्व से ही आक्रोशित हो रहे थे. गुरुवार को करीब बारह साढ़े बारह बजे प्राचार्य कक्ष में अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे. जहां प्राचार्य को अनुपस्थिति देखकर छात्र और आग बबूला हो गये. एनएसयूआई छात्र नेता अमित पासवान के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक छात्र- छात्राओं ने जमकर अपनी भड़ांस निकाली. प्राचार्य का घंटो इंतजार करने के बाद छात्रों का जत्था प्रभारी प्रधान सहायक एस हादी हसन अरमान के कक्ष में पहुंचे जहां घंटों उनके समक्ष प्रदर्शन किया. छात्रों की समस्याओं काे लेकन आवाज बुलंद की. एनएसयूआई के छात्र नेता अमित पासवान, विशाल रमाणी, शुभम के अलावा छात्रा मनीषा कुमारी, नेहा कुमारी, प्रीति कुमारी, पूजा कुमारी, पाखी कुमारी, गुड़िया कुमारी, तान्या तन्हा, रूही परवीन, प्रीति कुमारी समेत दर्जनों छात्र-छात्राओं ने बताया कि शुद्ध पेयजल के लिए दो आरओ लगाये गये हैं. एक प्राचार्य कक्ष में दूसरा लेखापाल काउंटर के समीप, इसके बाद भी समय-समय पर छात्र छात्राओं को शुद्ध पानी नसीब नहीं हो पा रहा है. समय पर मोटर चालू नहीं करने की वजह से नोभ में पानी नहीं के बराबर रह रही है. यही वजह है कि दो आरओ होने के बाद भी उनलोगों को शुद्ध पेयजल नसीब नहीं हो पा रहा है. पचहतर प्रतिशत उपस्थिति को जारी पत्र का नहीं हो रहा पालन एनएसयूआई के छात्र नेता अमित पासवान, विशाल कुमार समेत अन्य ने बताया कि कुछ दिन पूर्व प्राचार्य ने पचहतर प्रतिशत उपस्थिति के लिए पत्र जारी किया था. लेकिन उक्त पत्र में पचहतर प्रतिशत कैसे पूरा होगा. इसको लेकर कोई निर्देश नहीं दिया गया है. जबकि पचहतर प्रतिशत उपस्थिति के लिए विभागाध्यक्ष के नाम पत्र जारी करना चाहिए. जिसमें पचहतर प्रतिशत उपस्थिति छात्रों का पूरा होने के बाद ही फॉर्म भरने का आदेश दिया जाना चाहिए. इससे विभागाध्यक्ष की जिम्मेवारी पूर्व की तरह बढेगी. तब जाकर सजगता से वर्ग संचालन हो पायेगा. इससे कॉलेज में छात्रों की भीड़ बढ़ेगी. छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से लिया जायेगा केबी झा कॉलेज में पूर्व कई शिक्षक विहीन विषय संचालित हो रहे थे. इन दिनों कई विषयों में शिक्षक प्रतिनियुक्त किये गये हैं. प्राचार्य द्वारा कुछ दिन पूर्व एक पत्र जारी कर पचहतर प्रतिशत उपस्थिति को लेकर निर्देश दिया गया था. बढ़ रही गर्मी के बीच छात्रों को शुद्ध पेयजल समय पर इसका ख्याल रखा जायेगा. छात्रों की समस्याओं को प्राचार्य के समक्ष रखी जायेगी. एस हादी हसन अरमान, प्रभारी प्रधान सहायक डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post केबी झा कॉलेज में ध्वस्त व्यवस्था के विरूद्ध एकजुट हुए छात्र appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कदाचार के आरोप में एक परीक्षार्थी निष्कासित

स्नातक सेमेस्टर-3 परीक्षा तीसरे दिन भी जारी प्रतिनिधि, मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय ने 25 मार्च से अपने सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-3 की परीक्षा 24 केंद्रों पर आरंभ की है. इसके तीसरे दिन की परीक्षा गुरुवार को दो पालियों में ली गयी. इसमें कुल 11,253 परीक्षार्थियों में 11,101 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 152 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं तीसरे दिन की परीक्षा के दौरान कदाचार के आरोप में एक परीक्षार्थी को परीक्षा से निष्कासित किया गया. परीक्षा नियंत्रक प्रो अमर कुमार ने बताया कि तीसरे दिन स्नातक सेमेस्टर-3 की परीक्षा दो पालियों में ली गयी. इसमें प्रथम पाली में एमजेसी विषयों के ग्रुप ए में शामिल बॉअनी, कैमेस्ट्री, भूगोल, एचआरएम, होम साइंस, गणित, संगीत, भौतिकी, साइकोलॉजी, जुलॉजी के पेपर-4 की परीक्षा हुई. इसमें कुल 5,091 परीक्षार्थियों में 5,018 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 73 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान स्त्री कॉलेज, खगड़िया से एक परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में परीक्षा से निष्कासित किया गया. जबकि दूसरी पाली में एमजेसी विषयों के ग्रुप बी में शामिल एआइएच, अंग्रेजी, हिंदी, फिलॉस्फी, गांधी विचार के पेपर-4 की परीक्षा ली गयी. इसमें कुल 6,162 परीक्षार्थियों में 6,083 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 79 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. इधर अब शुक्रवार को चौथे दिन की परीक्षा होगी. इसमें प्रथम पाली में एमजेसी विषयों के ग्रुप सी में शामिल इतिहास, आइआरपीएम, पाली, सोसोलॉजी, उर्दू के पेपर-4 की परीक्षा होगी. जबकि दूसरी पाली में एमजेसी विषयों के ग्रुप डी में शामिल इकोनॉमिक्स, रूरल इकोनॉमिक्स, पॉलिटिकल साइंस, संस्कृत के पेपर-4 की परीक्षा ली जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कदाचार के आरोप में एक परीक्षार्थी निष्कासित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं ईद व रामनवमी, अफवाह फैलाने पर होगी कार्रवाई

पौआखाली. आगामी ईद और रामनवमी को लेकर बेहतर विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु गुरुवार को पौआखाली थाना में थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक की गई. बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे. इसमें सौहार्दपूर्ण माहौल में त्यौहारों को मनाने पर विचार-विमर्श किया गया. थानाध्यक्ष ने उपस्थित गणमान्य लोगों से पुलिस प्रशासन को सहयोग करने तथा आपसी भाइचारगी और प्रेम सद्भाव की भावना के साथ ईद और रामनवमी के पर्व को मनाने की अपील की है. थानाध्यक्ष ने कहा त्यौहारों के दौरान धार्मिक और संवेदनशील स्थानों में दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी और बल की प्रतिनियुक्ति रहेगी. अशांति और अफवाह फैलाकर विधि व्यवस्था में खलल डालने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा. रामनवमी जुलूस आदि के दौरान तय रूटचार्ट को फॉलो किया जाएगा. भावनाएं भड़काने वाले नारे और अस्त्र प्रदर्शन पर पर पूरी तरह रोक रहेगा. बैठक में मौजूद नगर के मुख्य एवम उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि पूर्व पंसस प्रदीप सिन्हा, नौशाद आलम, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि कामरान खान, सरपंच प्रतिनिधि ताजेमुल हुसैन खान आदि ने भी पुलिस प्रशासन को आश्वस्त किया है कि पूर्व के भांति इस बार भी पुलिस प्रशासन को भरपूर सहयोग रहेगा और ईद रामनवमी का पर्व पूरी सादगी सिद्दत प्रेम सद्भाव के साथ ही मनाया जाएगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं ईद व रामनवमी, अफवाह फैलाने पर होगी कार्रवाई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Political News : नवीन जायसवाल ने वापस नहीं लिया गैर सरकारी संकल्प, वोटिंग से हुआ खारिज

रांची (प्रमुख संवाददाता). विधानसभा के बजट सत्र के अंतिम दिन गुरुवार को भाजपा विधायक नवीन जायसवाल ने गैर प्रशासनी संकल्प के तहत कुटे, आनी, मुड़मा, लाबेद व तिरिल के विस्थापितों के मुद्दों को उठाया. साथ ही जगन्नाथपुर के आनी मौजा में विस्थापितों के लिए बन कर तैयार 393 आवासों के आवंटन कराने और एचइसी के अतिरिक्त अधिग्रहित जमीन को यहां के विस्थपित रैयतों को वापस कराने का आग्रह किया. इस पर प्रभारी मंत्री ने सुदिव्य कुमार ने कहा कि तकनीकी अड़चनों को दूर कर जल्द विस्थापितों के आवास का आवंटन किया जायेगा. जहां तक विस्थापित रैयतों की अधिग्रहित जमीन को यहां के विस्थापित रैयतों को वापस कराने की बात है तो यह राज्य प्रशासन का विषय नहीं है. प्रशासन इसमें सहयोग कर सकती है. उन्होंने कहा कि विस्थापितों की जमीन वापसी के स्टेक होल्डर्स दिल्ली में बैठे हैं. एचइसी हिंदुस्तान प्रशासन के अधीन है. हिंदुस्तान प्रशासन जहां 100 एकड़ जमीन की जरूरत होती है, वहां 500 एकड़ जमीन लेकर बैठ जाती है. राज्य प्रशासन भी चाहती है कि अतिरिक्त अधिग्रहित जमीन विस्थापितों को वापस होना चाहिए. इस पर विधायक ने कहा कि चुनाव से पहले झामुमो व कांग्रेस के विधायक लगातार विस्थापित रैयतों को जमीन वापसी का वादा कर रहे थे. अब गेंद केंद्र प्रशासन के पाले में फेंक रहे हैं. विधायक प्रशासन से इस मुद्दे पर स्पष्ट जवाब को लेकर अड़े थे और उन्होंने गैर प्रशासनी संकल्प वापस लेने से इंकार कर दिया. इसके बाद वोटिंग के माध्यम से विधायक नवीन जायसवाल के गैर प्रशासनी संकल्प को खारिज किया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Political News : नवीन जायसवाल ने वापस नहीं लिया गैर प्रशासनी संकल्प, वोटिंग से हुआ खारिज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जेएलकेएम ने नयामोड़ फोरलेन रोड किया जाम

अपराधी को फाँसी की सजा देने का किया मांग फोटो फ़ाइल संख्या 27 कुजू बी: सड़क जाम करते कार्यकर्ता, 27 कुजू सी: जाम के कारण वाहनों की लगी कतारे कुजू. नयामोड़ फोरलेन सड़क को रांची में भाजपा नेता सह पूर्व पार्षद अनिल टाइगर की हत्या के विरोध में गुरुवार की सुबह 8 बजे जेएलकेएम के द्वारा जाम कर दिया गया. जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गयी. कार्यकर्ताओं ने सड़क के बीचों बीच टायर जलाकर विरोध जताया. साथ ही प्रशासन से अपराधी पर उचित कार्रवाई करते हुए फांसी की सजा की मांग की. सड़क जाम की सूचना मिलते ही मौके पर ओपी प्रभारी मो नौशाद अपने सशस्त्र बल के साथ जाम स्थल पर पहुंचे और सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया. इसके करीब दो घंटे बाद 10 बजे कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम को छोड़ा. सड़क जाम में केंद्रीय संगठन महामंत्री रवि कुमार महतो, जिला महामंत्री कुलदीप महतो, देवनारायण महतो, दीपक महतो, अनिल कुमार महतो, नागेंद्र महतो, संतु महतो, शंकर महतो, कृष्णा महतो, सुजीत कुमार महतो, सरवन महतो, रॉकी कुमार महतो, विकास कुमार महतो, राधे कुमार, सुनील अग्रवाल, मनीष कुमार, बसु कुमार, अजीत कुमार, अरुण कुमार आदि शामिल थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जेएलकेएम ने नयामोड़ फोरलेन रोड किया जाम appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top