Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जुलूस में भड़काऊ गाना नहीं बजायें : सीओ

कुजू ओपी में रामनवमी, ईद व सरहुल को पर्व को लेकर शांति समिति की हुई बैठक फोटो फ़ाइल संख्या 27 कुजू ए: बैठक के दौरान शामिल लोग कुजू. रामनवमी, सरहुल व ईद पर्व को लेकर गुरुवार को कुजू ओपी में शांति समिति की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता मांडू सीओ विमल कुमार सिंह और संचालन मांडू इंस्पेक्टर सुरेश लिंडा व कुजू ओपी प्रभारी मो नौशाद ने संयुक्त रूप से किया. बैठक में विभिन्न समुदाय के गणमान्य लोग मौजूद थे. इस दौरान लोगों ने उक्त सभी पर्वो को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने के प्रति पुलिस प्रशासन को भरोसा दिलाया. वहीं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने लोगों से जुलूस व पर्व के दौरान भड़काऊ गाना नहीं बजाने की अपील की. साथ ही जुलूस को निर्धारित तय रूट पर ही निकालने का निर्देश दिया. जबकि ईद को लेकर निर्धारित समय पर नजदीक के मस्जिदों में नमाज अदा करने के साथ सरहुल पर्व पर पूरे एहतियात के साथ मनाने पर चर्चा की गयी. इस अवसर पर ओपी के अनि संजय हेंब्रम, मनीष कुमार सिंह के अलावे अमर सिंह, शिबू प्रसाद, प्रेम प्रसाद, धर्मराज राम, ज्योतिंद्र प्रसाद साहू, कयूम खान, मनीष कुमार, राजू पाठक, बसंत बाबा, कुलदीप कुमार, राजेश कुमार महतो, महेश ठाकुर समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जुलूस में भड़काऊ गाना नहीं बजायें : सीओ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कांग्रेस की हुई बैठक

बिहारीगंज. कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक गुरुवार को हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस के अध्यक्ष बाबू विष्णु देव सिंह ने की. मौके पर कांग्रेस के पर्यवेक्षक संजय महाराज, विजय बोथरा, डॉ दीपक कुमार, शुभकरन जैन, मो सुभान, गोपाल शर्मा, मनोरंजन सिंह, मो जाकिर, विभूति झा, दिनेश पासवान आदि उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कांग्रेस की हुई बैठक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शिक्षकों के बकाया वेतन का मुद्दा सदन में उठाया

बलिया बेलौन कांग्रेस विधायक दल के नेता सह कदवा विधायक डॉ शकील अहमद खान ने शिक्षकों के बकाया वेतन का मुद्दा सदन में उठाया है. डंडखोरा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय संगत टोला में पदस्थापित स्नातक प्रशिक्षित शिक्षिका मालती डुडू सहित उक्त कोटि कटिहार जिला में पदस्थ पांच शिक्षकों का माह अप्रैल 2021 से फरवरी 2022 का वेतन बकाया है. यदि हां तो विलंब करने वाले पदाधिकारियों पर कार्रवाई करते हुए उक्त शिक्षकों को बकाया वेतन के भुगतान कब तक करने का विचार रखती है. शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बताया की वस्तु स्थिति यह है कि मालती टुडू 34540 कोटि की शिक्षिका है. नियुक्ति 25 जनवरी 2020 को हुई है. नियुक्ति के उपरांत प्रशिक्षित प्रमाण पत्र के सत्यापन किये जाने का आदेश दिया है. नियुक्ति के उपरांत सत्यापन की प्रति आशा में वेतन वेतन का भुगतान प्रारम्भ किया है. मार्च 2021 तक वेतनादि का भुगतान किया गया है. प्रमाण पत्र के सत्यापन का इंतजार में अप्रैल 2021 से फरवरी 2022 तक बाधित रहा. बकाया वेतन का भुगतान के लिए विपत्र कोषागार भेजने की कार्रवाई की जा रही है. चार शिक्षकों के बकाया वेतन का भुगतान कर दिया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post शिक्षकों के बकाया वेतन का मुद्दा सदन में उठाया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

धर्मेंद्र साह हत्याकांड का मुख्य आरोपी चंदन गिरफ्तार

पुलिस पूर्व में हत्याकांड के दो शूटर को कर चुकी है गिरफ्तार गिरफ्तार चंदन मृतक धर्मेंद्र का है साला पत्नी व साले ने मिलकर रची थी हत्या की साजिश धर्मेंद्र की हत्या के लिए शूटर को दी थी पांच लाख रुपये की सुपारी 21 जनवरी को गया-हावड़ा एक्सप्रेस में गोली मारकर की गयी थी धर्मेंद्र साह की हत्या लखीसराय. किऊल स्टेशन के जमालपुर की दिशा में आउटर सिग्नल के समीप 21 जनवरी 2025 को गया-हावड़ा ट्रेन में धर्मेंद्र साह की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. जिस मामले में रेल पुलिस ने एसटीएफ के सहयोग से घटना के मुख्य आरोपी सह मृतक का साला चंदन कुमार को बड़हिया से गिरफ्तार किया है. इस संबंध में किऊल रेल डीएसपी एजाज हाफिज मानी ने बताया कि बीते 21 जनवरी को गया-हावड़ा ट्रेन में महिसोना निवासी धर्मेंद्र साह की हत्या पत्नी से चल रहे संपत्ति विवाद में की गयी थी. जिसमें पत्नी और साले ने मिलकर पांच लाख में हत्या के लिए शूटर को सुपारी दी थी. हालांकि पत्नी के द्वारा ही घटना के बाद अपने गांव के ही आधा दर्जन लोगों पर हत्या किये जाने की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी, लेकिन पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में मामले में पत्नी व उसके भाई के होने की संभावना को देखते हुए अपनी जांच आगे बढ़ायी थी. जिसमें पुलिस ने जांच के क्रम में इस हत्या के मामले में गोवा व दिल्ली से दो शूटरों को गिरफ्तार किया था. जिसमें शेखपुरा जिला के मेहुस निवासी धानी राम के पुत्र सूरज कुमार एवं बड़हिया निवासी गोपाल ढाढ़ी के पुत्र सत्यम कुमार शामिल था. वहीं पुलिस ने मुख्य आरोपी सह मृतक का साला चंदन कुमार को बड़हिया से ही गिरफ्तार कर लिया गया है. रेल डीएसपी ने बताया कि मृतक धर्मेंद्र साह का अपनी पत्नी से संपत्ति पर कब्जा किये जाने को लेकर लगभग पांच सालों से विवाद चल रहा था. जिस कारण मृतक खगड़िया में रह रहा था. घटना के दिन मृतक केस के काम से लखीसराय कोर्ट आया था. शाम में गया-हावड़ा ट्रेन से लौटने के दौरान उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. फिलहाल रेल पुलिस इस घटना में शामिल अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है. मौके पर किऊल रेल थानाध्यक्ष मो. नसीम अहमद सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post धर्मेंद्र साह हत्याकांड का मुख्य आरोपी चंदन गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समर कैंप का समापन

फोटो फाइल 27आर-9: योग कराती प्रशिक्षित छात्रायें. बरकाकाना. डीएवी बरकाकाना में चल रहा छह दिवसीय समर कैंप का गुरुवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हो गया. समापन समारोह में एक प्रदर्शनी भी लगायी गयी. जिसमें कैंप के दौरान बच्चों द्वारा प्रशिक्षक की उपस्थिति में बनाये गये मिट्टी के बर्त्तन, टी-शर्ट पेंटिंग, आर्ट एंड क्राॅफ्ट, मंडला आर्ट आदि को प्रदर्शित किया गया. कैंप में योग प्रशिक्षक से योग की शिक्षा लेने के बाद समापन समारोह में उन्हीं बच्चों द्वारा सभी को योग कराया गया तथा विभिन्न आसनों की जानकारी दी गयी. बच्चों ने ईदगाह, अश्वत्थामा व गांधारी आदि नाटकों का मंचन कर खूब वाहवाही लूटी. वही छत्तीसगढ़, पंजाब, बंगाल, असम दक्षिण हिंदुस्तान के लोक नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को झूमने पर विवश कर दिया. समारोह में बच्चों ने साइंस मैजिक, लाइव मैजिक शो, घुड़सवारी, आर्चरी प्रस्तुतीकरण मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा. प्राचार्य मो मुस्तफा मजिद ने कहा कि समर कैंप बच्चों के लिये काफी शिक्षाप्रद रहा. शिशु कैंप में मिले प्रशिक्षण का प्रदर्शन कर उसकी साथर्कता को साबित कर रहे हैं. मौके पर इंटरनेशनल आर्चर दुर्गावती कुमारी, योग प्रशिक्षक रणधीर गुप्ता, नेशनल फेम व यु ट्यूबर मुकेश शाह, बबलू शर्मा आदि उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समर कैंप का समापन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आयुष शिविर में 275 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

पाकुड़. जिले के विभिन्न प्रखंडों में गुरुवार को आयुष जांच शिविर लगाया गया. प्रखंड के मनिरामपुर, लोटामारा, पाकुड़िया प्रखंड के खक्सा, लिट्टीपाड़ा प्रखंड के जागेश्वर, हिरणपुर प्रखंड के डांगापाड़ा, महेशपुर प्रखंड के डांगापाड़ा एवं अमड़ापाड़ा प्रखंड के सकरीगली एवं शामपुर-आंगनबाड़ी केंद्र में आयुष कैंप लगाया गया. 275 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गयी. इस दौरान रोगियों के रक्तचाप, मधुमेह, ज्वाइंट पेन, गठिया, बच्चों से संबंधित आदि रोगों की जांच निशुल्क की गयी. मुफ्त दवा भी दी गयी. मौके पर डॉ राजेश यादव, डॉ मो अबुतालिब शेख, डॉ लवकुश यादव, डॉ प्रेम प्रकाश, डॉ बीरेंद्र कुमार विश्वकर्मा, डॉ अमरेश कुमार, डॉ सौरभ विश्वास एवं डॉ मिथिलेश सिंह मौजूद रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post आयुष शिविर में 275 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ईद, रामनवमी एवं चैत्र नवरात्रा को लेकर सूर्यगढ़ा थाना में हुई शांति समिति की बैठक

सूर्यगढ़ा. थाना परिसर सूर्यगढ़ा में ईद, रामनवमी, चैत्र नवरात्रा को लेकर गुरुवार को शांति समिति की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष भगवान राम ने किया. बैठक में अंचलाधिकारी स्वतंत्र कुमार भी मौजूद थे. बैठक में थानाध्यक्ष ने स्थानीय बुद्धिजीवियों, जनप्रतिनिधियों एवं पूजा समिति के लोगों से आग्रह किया कि ईद हो रामनवमी हो या चैत्र नवरात्रा सभी त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाये जाने को लेकर प्रशासन को सहयोग करें. थानाध्यक्ष ने कहा कि इस बार त्योहार में कई प्रकार के प्रतिबंध लगे हुए हैं, जिसमें किसी भी प्रकार से डीजे नहीं बजाया जायेगा. थानाध्यक्ष ने कहा कि ईद त्यौहार को लेकर संवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है. उन्होंने लोगों से अपील किया कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें. त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार का हुड़दंग न हो. इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से चाक-चौबंद रहेगी, सोशल मीडिया पर नजर रखा जायेगा. समाज के बीच विवाद उत्पन्न करने वाले मैसेज को भेजने वाले पर कार्रवाई की जायेगी. थानाध्यक्ष ने कहा कि चैती दुर्गा पूजा समिति के लोगों को प्रतिमा स्थापना मेला आयोजन एवं जुलूस के लिए लाइसेंस प्राप्त करना अनिवार्य है. बगैर लाइसेंस प्राप्त किया जुलूस निकालने वालों के खिलाफ प्रशासन कार्रवाई करेगा. चंदनपुरा गांव में चैती दुर्गा पूजा के मौके पर भव्य मेला आयोजन को लेकर चर्चा हुई तथा इसे लेकर पूजा समिति के लोगों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया. उन्हें कहा गया कि पूजा पंडाल में सीसीटीवी कैमरा लगाकर व्यवस्था पर नजर रखें. यह ध्यान रहे किसी भी कीमत पर एनएच 80 पर जाम की स्थिति नहीं बने. मौके पर एसआई नित्यानंद प्रसाद सिंह, मो. आलम, एएसआई पंकज कुमार, नगर परिषद सभापति के प्रतिनिधि सजन कुमार सिंह, उपसभापति बालेश्वर सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता सह दवा कारोबारी विजय यादव, वार्ड पार्षद अमृत भाई पटेल, वार्ड परिषद संतोष कुमार, रिजवान राइन, सुरेंद्र यादव, दिलीप मंडल सहित कई लोग मौजूद रहे. ————————————————— शांतिपूर्वक मनायें त्योहार, किसी भी समुदाय को नहीं हो परेशानी चानन थाना परिसर में ईद, छठ व रामनवमी को लेकर की गयी शांति समिति की बैठक चानन. ईद उल फितर, चैती छठ, रामनवमी, चैत्र नवरात्रि त्यौहार को लेकर चानन थाना परिसर में 27 मार्च गुरुवार को बीडीओ प्रिया कुमारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक की गयी. बैठक में बीडीओ ने कहा कि हिंदू हो या मुस्लिम सभी लोग आपस भाईचारा बनाकर अपने अपने त्यौहार मनायें, ताकि किसी को कोई परेशानी न हो. वहीं चानन थानाध्यक्ष रवींद्र प्रसाद ने कहा कि विधि बनाये रखने के लिए पुलिस द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जायेगी. इसके अलावा पुलिस के गश्ती भी रहेगी तथा जगह-जगह पर चौकीदारों की तैनाती रहेगी. बैठक में दोनों समुदाय के लोगों ने भाग लिया. मौके पर सीओ रवि कुमार, मुखिया दीपक सिंह, पंसस निरंजन पासवान, मो कमरुद्दीन, मो मोइम, मो इदरीश सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post ईद, रामनवमी एवं चैत्र नवरात्रा को लेकर सूर्यगढ़ा थाना में हुई शांति समिति की बैठक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का आफताब कंचन ने किया स्वागत

बलिया बेलौन बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार का स्वागत करते प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता आफताब आलम, जिला कार्डिनेटर कंचन दास ने बुके देकर स्वागत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर उन्हें बधाई दी है. नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जमीनी स्तर का नेता है. यही कारण है कि कई बार से विधायक हैं. दलित पिछड़े में उनकी मजबूत पकड़ है. बधाई देते हुए कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है. कांग्रेस हाई कमान ने विधानसभा चुनाव से पहले राजेश कुमार को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर आगामी चुनाव में पार्टी को इस का लाभ मिलेगा. पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने विधायक राजेश कुमार को कांग्रेस की बिहार इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है. आफताब आलम ने कहा की कांग्रेस ने राजेश कुमार को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर दलित वोट बैंक को साधने की कोशिश की है. यह कदम कांग्रेस की बिहार में जीत की रणनीति का हिस्सा हो सकता है. राजेश कुमार के नेतृत्व में कांग्रेस को बिहार में अपनी स्थिति मजबूत करनी होगी. उन्हें पार्टी के भीतर की मतभेदों को दूर करना होगा. विधानसभा चुनाव में जीत के लिए एकजुट होकर काम करना होगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का आफताब कंचन ने किया स्वागत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गया में सिंगारपुर निवासी एएसआई नीरज की आत्महत्या से हतप्रभ हैं गांव के लोग

सिंगारपुर निवासी एएसआई ने खुद को मारी थी गोली गया पुलिस लाइन में पदस्थापित थे नीरज कुमार प्रतिनिधि, लखीसराय. जिला के सूर्यगढ़ा थानांतर्गत सिंगारपुर निवासी स्व. रामोतार सिंह के सबसे छोटे पुत्र नीरज कुमार ने गया में अपनी सर्विस रिवॉल्वर से अपनी कनपट्टी में गोली मारकर अपनी जीवन लीला को सदा सदा के लिये समाप्त कर लिया. जिसकी जानकारी मिलने पर गांव के लोग हतप्रभ हो उठे. पारिवारिक सूत्रों के अनुसार गोली मारते किसी ने नहीं देखा. शव को ही देखे जाने, बगल में सर्विस रिवॉल्वर पड़ा हुआ घटनास्थल पर देखा गया. जब तक जांच प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती है, जांच रिपोर्ट स्पष्ट नहीं हो जाता है. तब तक संदेहास्पद मौत की बात कहना कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी. नीरज कुमार की नौकरी 2007 में लगी थी. 2024 में सहायक अवर निरीक्षक पद में प्रोन्नति मिला था. एएसआई का प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत लंबी छुट्टी पर घर आया हुआ था. प्रोन्नति के उपरांत उनका गया पुलिस लाइन स्थानांतरण हो गया था. तीन चार दिन पूर्व परिवार सहित वे गांव गया गये थे. मंगलवार की देर रात को गोली मार लिए जाने की बात कही जा रही है. गुरुवार की दोपहर गया से पार्थिव शरीर पैतृक गांव सिंगारपुर के लिए रवाना हो चुका है. देर शाम उसके गांव पहुंचने का संभावना बतायी जा रही है लगाया जा रहा है. नीरज की शादी 2003 में मुंगेर जिले के शिवकुंड में हुई थी. मृतक अपने पीछे एक पुत्र, एक पुत्री व विधवा छोड़ गये. मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था. सबसे बड़ा पप्पू सिंह, दूसरा दीपक सिंह के अलावा तीसरा व चौथा जुड़ुवा नीरज कुमार व सुकुल कुमार है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post गया में सिंगारपुर निवासी एएसआई नीरज की आत्महत्या से हतप्रभ हैं गांव के लोग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Political News : संवेदनशीलता से हो रही अनिल टाइगर की हत्या की जांच : सुदिव्य कुमार

रांची (संवाददाता). मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि कांके चौक पर अनिल टाइगर की हत्या दुर्भाग्यपूर्ण है. राज्य प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ इस घटना के उदभेदन में लगी हुई है. इंसाफ पसंद लोगों की मदद से पुलिस ने एक हत्यारे को गिरफ्तार किया है और भागने के क्रम में गोली भी मारी है. वह अस्पताल में भर्ती है. उक्त बातें उन्होंने गुरुवार को विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही. उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो बंद बुलाया, वह लोकतांत्रिक अधिकार है. इस पर सवाल नहीं खड़ा किया जा सकता है. अगर अनिल टाइगर की हत्या के तार लोहरदगा की घटना से जुड़ रहे है तो पुलिस उसकी भी जांच करेगी. राज्य में प्रशासन और पुलिस बेहतर काम कर रही हैं. मामले में एसआइटी का गठन हो गया है. अपराधी जल्द जेल की सलाखों के पीछे जायेंगे. भाजपा के लोग नेतृत्वक नाटकबाजी से राज्य की जनता का ध्यान भटकाने के लिए कर रहे हैं. वह इस प्रयास में कामयाब नहीं होंगे. अनिल टाइगर के परिवार को न्याय मिलेगा. सीसीटीवी कैमरा क्यों बंद था, के सवाल पर कहा कि उसकी जांच होगी और सुधार होगा. जंगल राज्य की परिभाषा भाजपा दे रही है. वह भाजपा शासित राज्यों में उन्हें नहीं दिखता है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Political News : संवेदनशीलता से हो रही अनिल टाइगर की हत्या की जांच : सुदिव्य कुमार appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top