Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Submarine Sinks In Egypt: लाल सागर में मछलियों को करने गए थे एक्सप्लोर, समंदर में समा गई सबमरीन, 6 की मौत

Submarine Sinks In Egypt: मिस्र में सबमरीन के डूबने की घटना में जहां 6 लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है, वहीं कई लोग घायल भी हुए हैं. घायलों का इलाज किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि सबमरीन में 44 लोग सवार थे. 29 लोगों को किया गया रेस्क्यू बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार सबमरीन हादसे में करीब 29 लोगों को बचाया जा चुका है. जबकि घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. टूरिस्ट सबमरीन का नाम सिंदबाद था. जिसमें 44 यात्री सवार थे. लाल सागर में मछलियों को करने गए थे एक्सप्लोर और हो गया हादसा बताया जा रहा है, सिंदबाद सबमरीन में अलग-अलग देशों के 44 यात्री सवार होकर लाल सागर में कोरल रिफ्स और ट्रॉपिकल मछलियों को एक्सप्लोर करने गए थे. उसी समय सबमरीन हादसे का शिकार हो गई. बताया जा रहा है कि सबमरीन समंदर के नीचे करीब 72 फीट की गहराई में जा सकती थी. The post Submarine Sinks In Egypt: लाल सागर में मछलियों को करने गए थे एक्सप्लोर, समंदर में समा गई सबमरीन, 6 की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

खुशी हत्याकांड मामले में भाई ने दर्ज कराई प्राथमिकी, पति गिरफ्तार

बंजरिया. थाना क्षेत्र के बंजरिया वार्ड नंबर 22 में खुशी हत्याकांड मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. मामले में गिरफ्तार स्त्री के पति आकाश ध्रुव उर्फ छोटू से पुलिस ने सघन पूछताछ करने के बाद गुरूवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस पूछताछ में उसने कई खुलासा किया है, जिसको पुलिस गोपनीय रख कार्रवाई में जुटी है. घटना को लेकर मृतका का भाई शिकारगंज थाना के कपूर पकड़ी गांव निवासी सचिन कुमार ने थाना में आवेदन देकर पति आकाश ध्रुव उर्फ छोटू, सास, ननद व ननदोई को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो ने बताया कि मंगलवार संध्या में संदिग्ध स्थिति में खुशी कुमारी का शव कमरे से बरामद किया गया था. बताया कि मामले में पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. अन्य नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post खुशी हत्याकांड मामले में भाई ने दर्ज कराई प्राथमिकी, पति गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

त्योहारों में सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने होटलों में चला जांच अभियान

पाकुड़ नगर. ईद, सरहुल और रामनवमी पर्व शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. इसी क्रम में बुधवार की रात एसडीओ साइमन मरांडी के नेतृत्व में शहरी क्षेत्र स्थित विभिन्न होटलों में जांच अभियान चलाया गया. अधिकारियों ने होटलों में रजिस्टरों की जांच की और सभी कमरों की तलाशी ली. वहां ठहरे लोगों की पहचान पत्रों का मिलान भी किया. जांच के दौरान किसी भी तरह की आपत्तिजनक सामग्री या कोई संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिले. एसडीओ ने बताया कि बाहरी असामाजिक तत्व किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न फैलाये, इसे सुनिश्चित करने के लिए जांच अभियान चलाया जा रहा है. प्रशासन का लक्ष्य है कि ईद, सरहुल और रामनवमी के त्योहार शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो. जांच अभियान में एसडीपीओ डीएन आजाद, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी धनेश्वर हेंब्रम समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post त्योहारों में सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने होटलों में चला जांच अभियान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

10 किसानों के बीच सोलर पंप सेट का किया गया वितरण

पाकुड़. जिला संयुक्त कृषि भवन में गुरुवार को 10 किसानों के बीच किसान समृद्धि योजना के तहत सोलर पंप सेट का वितरण किया गया. डीएओ सह परियोजना निदेशक आत्मा मृत्युंजय कुमार ने किसानों के बीच पंप सेट का वितरण किया. श्री कुमार ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य सिंचाई के लिए डीजल व पेट्रोल इंजन पर किसानों की निर्भरता को कम करना और खेती की लागत में कमी लाना है. इसके अलावा चलंत सोलर ईकाइ का घरेलू उपयोग किसान घरेलू उपकरणों जैसे आटा चक्की, थ्रेशर आदि को चलाने में कर सकते हैं. किसान व्यक्तिगत या समूह के माध्यम से 10 प्रतिशत अंशदान देकर किसान समृद्धि योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं. बताया कि जिले में 161 किसानों के बीच पंप सेट का वितरण करना है. इसमें 190 किसानों के आवेदन अब तक प्राप्त हो चुके हैं. मौके पर उप परियोजना निदेशक आत्मा सपन सोनल तिर्की, बीटीएम मुहम्मद शमीम अंसारी, एटीएम हिरणपुर मोहम्मद जुनैद, एटीएम लिट्टीपाड़ा रामेश्वर मुर्मू आदि मौजूद रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post 10 किसानों के बीच सोलर पंप सेट का किया गया वितरण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

फुटबॉल टूर्नामेंट के विजेता कप पर मुंशीबाड़ी टीम ने जमाया कब्जा

कसबा. गढ़बनैली स्पोर्ट्स एसोशिएशन द्वारा आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल कप पर पूर्णिया की मुंशीबाड़ी टीम ने कब्जा जमा लिया. गढ़बनैली के कलानंद हाई स्कूल के मैदान में मुंशीबाड़ी टीम ने सीमा बैसा की टीम को 2-0 से पराजित कर फाइनल कप जीत लिया. स्पोर्ट्स की शुरुआत से ही मुंशीबाड़ी के खिलाड़ी ने बेहतर तालमेल के जरिये सीमा बैसा की टीम पर दवाब बनाए रखा. स्पोर्ट्स की शुरुआत के 15 वें मिनट में ही मुंशीबाड़ी टीम की तरफ से रॉबट ने पहला गोल कर टीम को बढ़त दिला दी. स्पोर्ट्स के दूसरे हॉफ के 11वें मिनट में रॉबट ने ही एक और गोल कर मैच को दो के अंतर पर पहुंचा दिया. वहीं विपक्षी सीमा बैसा टीम एक भी गोल नहीं कर सकी. मुंशीबाड़ी की टीम के खिलाड़ी रॉबट को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अशोक यादव व सोनू यादव ने दिया . वहीं मैन ऑफ द सीरिज सीमा बैसा की टीम के सोनेलाल को संजीव यादव व पवन यादव ने दिया . बेस्ट गोलकीपर मुंशीबाड़ी टीम के गोलकीपर को दिया गया. मुख्य निर्णायक रेफरी अखिलेश कुमार थे. वहीं विजेता टीम मुंशीबाड़ी को विनर कप की ट्रॉफी प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष सह मलहरिया पंचायत के मुखिया रतेश आनंद, घोड़दौड़ पंचायत के मुखिया लक्ष्मण सिंह ने संयुक्त रूप से प्रदान की. वहीं उपविजेता टीम सीमा बैसा के कप्तान को घोड़दौड़ पंचायत के पंचायत समिति सदस्य मनोज सिंह, भाजपा के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजीव सिंह उर्फ गुड्डू ने संयुक्त रूप से प्रदान की. वहीं टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए प्रवीण कुमार, सौरभ कुमार, लव कुमार, बादल सनातनी सहित कई जीएसए के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post फुटबॉल टूर्नामेंट के विजेता कप पर मुंशीबाड़ी टीम ने जमाया कब्जा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

उउवि शीशाबाड़ी में हुई विविध प्रतियोगिता

बैसा. बिहार दिवस सप्ताह पर उत्क्रमित उच्च विद्यालय शिशाबारी में छात्र-छात्राओं ने साइकिल रैली, पेंटिंग प्रतियोगिता, वाद विवाद , निबंध प्रतियोगिता में भाग लिया. इस दौरान विद्यालय से प्रभातफेरी निकाली गयी. इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक आदिल अनवर ने कहा कि बिहार का इतिहास गौरवशाली रहा है. विद्यालय प्रांगण में पौधारोपण कर संकल्प लिया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post उउवि शीशाबाड़ी में हुई विविध प्रतियोगिता appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

29 मार्च को शिक्षक- अभिभावक मीट में जारी होगा वर्ग एक से आठवीं के बच्चों का वार्षिक परीक्षा परिणाम

मोतिहारी. जिले के प्रशासनी स्कूलों में कक्षा एक से आठवीं तक वार्षिक परीक्षा का परिणाम 29 मार्च को एक साथ जारी होगा. राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद ने डीइओ को निर्देशित किया है कि वार्षिक परीक्षा का परिणाम 29 मार्च को अभिभावक शिक्षक मीट में जारी किया जायेगा. कक्षा एक से आठवीं तक की वार्षिक परीक्षा में बच्चों को ग्रेड दिया जायेगा. डीईओ कार्यालय ने स्कूलों को निर्देशित किया है कि स्कूल के प्रधानाध्यापक और शिक्षक अभिभावकों को पैरेंटस टीचर्स मीट में शामिल होने के लिए आमंत्रित करेंगे. अभिभावकों के सामने उनके बच्चों का प्रगति पत्र दिखाया जायेगा. इस दौरान अभिभावकों को यह बताया जायेगा कि उनका बच्चा वर्ग में अच्छा कर रहा है या नहीं. शिक्षक अभिभावकों से मंतव्य भी लेगें. इसके बाद अभिभावकों को प्रगति पत्र सौंपा जायेगा. प्रश्न पत्र सह उत्तर पुस्तिका घर ले जा सकेंगे शिशु डीइओ कार्यालय ने कहा है कि अभिभावक-शिक्षक मीट में परीक्षा में पूछे गये प्रश्न पत्र सह उत्तर पुस्तिका बच्चों को घर ले जाने की अनुमति दी जायेगी. वर्ग शिक्षक की यह जिम्मेवारी होगी कि उक्त शिशु से प्रश्न पत्र सह उत्तर पुस्तिका वापस लें. परीक्षा से संबंधित सभी तरह के प्रश्न पत्र सह उत्तर पुस्तिका सहित परीक्षा में संबंधित सारे कागजात संरक्षित करेंगे. – डी और इ ग्रेड वाले बच्चों पर दिया जायेगा विशेष ध्यान विभाग ने प्रधानाध्यापकों से कहा है कि यदि कोई विद्यार्थी वार्षिक परीक्षा में डी और इ ग्रेड प्राप्त करता है तो उस उच्च वर्ग शिक्षक द्वारा विशेष ध्यान दिया जायेगा. ऐसे बच्चों की दो माह बाद दोबारा परीक्षा ली जाएगी. कोई बच्चा असफल नहीं होना चाहिए यह निदेशित किया गया है. सभी बच्चों को अगली कक्षा में प्रमोट किया जाना है. कक्षा एक से आठवीं तक वार्षिक परीक्षा 10 से 20 मार्च तक हुयी थी. उत्तर पुस्तिका का मुल्याकंन कार्य 26 मार्च को पूरा करने का निर्देश दिया गया था. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post 29 मार्च को शिक्षक- अभिभावक मीट में जारी होगा वर्ग एक से आठवीं के बच्चों का वार्षिक परीक्षा परिणाम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नेत्र विभाग में माइक्रोस्कोप की व्यवस्था की जाये: सीटू

हजारीबाग. शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में नेत्र विभाग का माइक्रोस्कोप पिछले दो माह से खराब है, जिसके कारण मरीजों को परेशानी हो रही है. सीपीएम जिला सचिव गणेश कुमार सीटू ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक को पत्र लिख कर इस ओर उनका ध्यान आकृष्ट कराया है. पत्र में कहा है कि माइक्रोस्कोप खराब होने की वजह से आंख के मरीजों का ऑपरेशन नहीं हो रहा है. दूर दराज से लोग आंख के ऑपरेशन के लिए आते तो हैं, लेेकिन मायूस होकर लौट जाते हैं. मेडिकल कॉलेज में हजारीबाग के अलावा चतरा, कोडरमा और गिरिडीह के मरीज भी इलाज कराने आते हैं. इसके बाद भी अस्पताल प्रबंधन अभी भी इस मामले में लापरवाही कर रहा है. सीटू ने अस्पताल अधीक्षक से मांग की है कि नेत्र विभाग में तत्काल एक माइक्रोस्कोप की व्यवस्था की जाये, ताकि गरीब लोगों का आंखों का ऑपरेशन हो सके. आवेदन की प्रति स्वास्थ्य मंत्री, झारखंड प्रशासन, क्षेत्रीय उपनिदेशक स्वास्थ्य, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग और उपायुक्त, हजारीबाग को भी दी गयी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post नेत्र विभाग में माइक्रोस्कोप की व्यवस्था की जाये: सीटू appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष ने किया कमेटी का विस्तार

: सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनायें रामनवमी : अध्यक्ष हजारीबाग. शहर के पंच मंदिर परिसर में गुरुवार को रामनवमी महासमिति की बैठक हुई. अध्यक्षता महासमिति के अध्यक्ष बसंत यादव ने की. बैठक में नयी कमेटी की घोषणा की गयी. महासमिति के अध्यक्ष बसंत यादव ने कहा कि इस बार की कमेटी में उन सभी क्षेत्रों के लोगों को शामिल किया गया है, जहां से रामनवमी का अखाड़ा नगर में प्रवेश करता है. इससे सभी क्षेत्रों में बेहतर समन्वय स्थापित करने में आसानी होगी और त्योहार का आयोजन शांतिपूर्वक किया जा सकेगा. उन्होंने सभी लोगों से रामनवमी शांति और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की और सुझाव मांगे. रामनवमी महासमिति की नयी कमेटी नगर में रामनवमी के सफल आयोजन और अनुशासन बनाये रखने के लिए कार्य करेगी. कमेटी में आगे और लोगों को जोड़ा जायेगा. महासमिति के मनोनीत पदधारी : रामनवमी महासमिति की नयी कमेटी में उपाध्यक्ष विक्रम कुमार रविदास, सुनील कुमार यादव, मंदीप यादव, नीरज पासवान, शशि यादव, रौशन वर्मा, मुक्कू पासवान, कृष्ण मुरारी, बबन गुप्ता, जीतू केसरी, महासचिव मनोज पासवान, मिन्कू सिंह, हिरामण यादव, कुंदन वर्मा, मनीष ठाकुर, नारायण साव, सचिव राहुल यादव, अजय दास, नीरज कुमार, रोहित कुमार, अभिमन्यु भगत, कैलाश साव, अरुण राणा, प्रिंस गुप्ता, विनोद प्रसाद, कोषाध्यक्ष सुभाष कुमार, सह कोषाध्यक्ष सोनू साव बनाये गये. कार्यालय प्रभारी सोनू रॉय, रामू यादव, मीडिया प्रभारी पिंटू कुमार, चंदन कुमार, सोशल मीडिया प्रभारी राहुल सिंह, पूजा प्रभारी गौरव गोस्वामी, गौ सेवा प्रमुख गोविंद यादव, अस्त्र-शस्त्र परिचालन सह प्रदर्शन प्रभारी चंद्रेश सिंह, शंकर यादव, अजीत कुमार, स्वच्छता प्रभारी अनुभव, नगर साज-सज्जा प्रभारी विकास यादव, अभिजित गुहा, राहुल यादव, विवेक यादव, विद्युत प्रभारी शिवम पांडेय, चिकित्सा प्रभारी नितेश कुमार, विक्की साव, भूपेंद्र साव, साहिल सिंह, प्रवक्ता अशोक यादव होंगे. कार्यकारिणी के सदस्यों में विकास कुमार दास, गौतम मेहता, कार्तिक राम, प्रभु मेहता, संदीप मेहता, राजेश मेहता, बैजनाथ ठाकुर, अनिश यादव, सचिन यादव, अजीत साहू, बनवारी यादव, राकेश यादव, सुमित यादव, कामेश्वर यादव, सोनू कुमार, निक्की राजक, रंजन चौबे, राकेश कुमार, करण यादव, अंश अग्रवाल, संदेव कुमार, प्रेम यादव, सानू गोस्वामी, प्रवीण गोस्वामी को शामिल किया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष ने किया कमेटी का विस्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रेल परिचालन से पहले हर बिंदु पर जांच करें : डीआरएम

गया. दानापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) जयंत कुमार चौधरी ने गुरुवार को पटना-गया-बंधुआ रेलखंड का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान एक-एक सिस्टम को देखते हुए रेलवे ट्रैक, सिग्नल सिस्टम आदि की जांच की. जांच के दौरान डीआरएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि ट्रेनों के परिचालन से पहले हर बिंदु की जांच कर लें. इसके बाद ही ट्रेनों का परिचालन शुरू करें. बताया जाता है कि डीआरएम ने दानापुर, पटना, गया, बंधुआ, तिलैया, नटेशर, राजगीर व बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post रेल परिचालन से पहले हर बिंदु पर जांच करें : डीआरएम appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top